Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहत्या के प्रयास में मुकदमा पंजीकृत

हत्या के प्रयास में मुकदमा पंजीकृत

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर बुजुर्ग निवासी लल्लन चौहान पुत्र राजनाथ चौहान विगत दिनों अपना खेत देखने गए थे तभी इनका अपने खेत के बगल के खेत के मालिक जिससे इनका पुराना जमीनी विवाद चल रहा है से कुछ कहा सुनी हो गई जिसके बाद लल्लन चौहान अपनी साइकिल से घर के तरफ जाने लगे तभी इसी गांव के निवासी विमलेश शर्मा उर्फ रिंकू शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा , विनोद पुत्र मोतीलाल ,निवासीगण रामपुर बुजुर्ग थाना सलेमपुर के द्वारा स्कॉर्पियो कार के द्वारा इनको धक्का मार दिया गया जिससे इनकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और लल्लन चौहान को गंभीर चोट आई जिसके पश्चात इन्होंने सलेमपुर पुलिस को इस घटना की सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक इलाज करा चिकित्सीय परीक्षण काराया मिले तहरीर पर घटना में शामिल सभी विरुद्ध हत्या के प्रयास आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments