कीचड़ से पटी सड़क पर बस-बाइक में हुई भिड़ंत

बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परसा मलिक थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिकौरा गांव के समीप नौतनवां- ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब कीचड़ से फिसलती सड़क पर एक बाइक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रतनपुर सीएचसी भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त समाचार के भारी बारिश और अवैध मिट्टी खनन के चलते सड़क पर कीचड़ इस कदर फैल चुका है कि आम राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। दुर्घटना स्थल के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के सामने सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान निचलौल क्षेत्र के निवासी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में हुई है।ग्रामीणों ने अवैध मिट्टी खनन को हादसे का मुख्य कारण बताया। उनका कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है,और मिट्टी ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी इस गंभीर समस्या पर आंखें बंद किए हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध मिट्टी खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए और सड़क की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। इस संबंध मे थानाध्यक्ष परसा मलिक योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

35 minutes ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

44 minutes ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

1 hour ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

2 hours ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

2 hours ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago