चेम्बुर माहुल के घरों को सफाई कामगारों को मुफ्त में दिए जाने की मांग

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। चेम्बुर माहुल में परियोजना प्रभावितों के लिए बनाए गए घरों को मनपा की ओर से तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 12 लाख 60 हजार रुपए में बेचने की तैयारी शुरुवात में की गई थी। किंतु एक महीने की मोहलत दिए जाने के बाद भी, इन घरों को खरीदने वालों का प्रतिसाद नहीं मिल रहा है। जबकि गुरुवार, 15 मई को बढ़ी हुई समय सीमा भी समाप्त हो गई। इन दो महीनों में 9098 घरों के लिए केवल 248 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदकों के लिए ड्रा मंगलवार 20 मई को निकाला जाएगा। इस बीच मनपा के सफाई कर्मचारियों को मुफ्त में घर देने की मांग अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद भाई परमार ने की है। परमार ने अपनी मांग में बताया कि सरकार के जी. आर. में मनपा सफाई कर्मियों को मुफ्त में आवास देने का प्रावधान है। सरकार उस जी. आर. को संज्ञान में लेकर सफाई कामगारों को मुफ्त में आवास प्रदान करे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद भाई परमार ने यह भी बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के कार्यकाल में जब लोकसभा चुनाव होने वाला था उस समय माहुल गांव में 50 सफाई कामगारों को मुफ्त में आवास प्रदान किया गया था। जिसके कारण माहुल के घर सफाई कामगारों को मुफ्त दिया जाना चाहिए। ऐसी मांग परमार ने मनपा आयुक्त से की है।बताया जाता है कि वर्तमान समय में यहां लगभग 13,000 घर खाली हैं क्योंकि परियोजना प्रभावित लोग माहुल के फ्लैटों में नहीं आना चाह रहे हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

1 minute ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

9 minutes ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

14 minutes ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

21 minutes ago

त्योहारों से पहले शांति व्यवस्था पर पुलिस सख्त 12 लोगों का चालान

गीडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों के लोगों पर शांतिभंग पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दुर्गा…

32 minutes ago