Categories: Uncategorized

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के प्रयास निरंतर जारी – सुमित तिवारी

लोगों को शीतलता प्रदान करने से आत्मा को मिलता सुकून : विकास गर्ग

हरिद्वार (राष्ट्र की परम्परा)। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के तत्वाधान में हर की पौड़ी अपर रोड पर प्याऊ लगाकर शर्बत और खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। यदि आप निष्काम भाव से जनसेवा करते है तो इस कलियुग में निश्चित रूप से भगवान की कृपा आप पर होती है। आम जनमानस को राहत देने के लिए संस्था ने निःशुल्क प्याऊ का प्रसाद स्टॉल लगाकर प्रसाद बांटा। जोकि निरंतर प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा। तिवारी ने बताया कि शरबत प्याऊ का आरंभ होते ही सैंकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गर्मी से बेहाल लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की। तिवारी ने कहा कि इन दिनों मई और जून के मौसम में भीषण गर्मी का प्रकोप पड़ता है जिस कारण आम जनमानस का जीवन कष्टमय हो जाता है ऐसी स्थिति में बाहर से आने वाले तीर्थ श्रद्धालुओं की सेवा और राहत पहुंचाने के लिए संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने एक ऐसी व्यवस्था तैयार की है ताकि राह चलते हर जनमानस को खाने की सामग्री, ठंडा पानी और मीठा शरबत प्राप्त हो सके। ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी में कुछ हद तक राहत मिल सके।
संस्था के महासचिव विकास गर्ग ने कहा संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति द्वारा हरिद्वार में प्रसाद स्टॉल का सफल संचालन होने के बाद, पूरे देश में ऐसे छोटे छोटे प्रसाद स्टॉल की व्यवस्था की जाएगी। ताकि आम जनमानस और जरूरत मंद लोगों को उसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर कुलदीप अरोड़ा, देवेंद्र कुमार, सोनू शर्मा, बाबा शरद चंद्र, दक्ष पंवार, बादल गोस्वामी, सन्नी कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

49 minutes ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

53 minutes ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago