2135 वोट से बुचिया देवी ने जीता अध्यक्ष का चुनाव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर निकाय के चुनावों में भाजपा का वनवास समाप्त हो गया है। नपं मनियर अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार बुचिया देवी ने 2135 वोटों के अंतर से सपा उम्मीदवार धनवती देवी को हराकर चुनाव में जीत दर्ज किया है। बांसडीह इंटर कालेज में सोमवार को उपचुनाव मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी डीएसओ देवमणि मिश्रा ने बुचिया देवी के चुनाव एजेंट कुंवर विजय सिंह पप्पू को जीत का प्रमाण पत्र दिया। बांसडीह इंटर कालेज में नपं मनियर के अध्यक्ष पद उपचुनाव की सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू हुआ। प्रथम चक्र से ही भाजपा उम्मीदवार बुचिया देवी सपा उम्मीदवार धनवती देवी से आगे चल रही थी। पांच चक्र की मतगणना में बुचिया देवी सभी चक्र में धनवती देवी से आगे रही। बुचिया देवी ने कुल 5158 मत तथा धनवती देवी ने 3023 मत प्राप्त किया। निर्दल सुभावती को 328 तथा देवान्ती को 107 मत प्राप्त हुआ। उपचुनाव में कुल 8854 मत पड़े थे। 221 मत अवैध घोषित किया गया। कुल 8633 सही मतों में से प्रत्याशियों ने मत प्राप्त किया। कुल 17 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को सही नही मानते हुए नोटा के रूप में मतदान किया। अनूसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित सीट पर नपं की चेयरमैन रीतू देवी का चुनाव उच्च न्यायालय से निरस्त होने के कारण उपचुनाव हुआ था। विधायक केतकी सिंह, भाजपा नेता नागेन्द्र पाण्डेय, सेतांशु गुप्ता आदि ने बुचिया देवी व कुंवर पप्पू सिंह को बधाई दिया। मतगणना के दौरान सीआरवो त्रिभुवन, एडिशनल एसपी अनिल झा, एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, सीओ प्रभात कुमार, तहसीलदार नितिन सिंह आदि व्यवस्था व सुरक्षा में तैनात रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

11 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

11 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

11 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

11 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

11 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

11 hours ago