Sunday, November 2, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमकान और रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष युवती को लगी गोली

मकान और रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष युवती को लगी गोली

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खजनी क्षेत्र स्थित भरोहिया गांव में मकान और रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक रूप ले लिया। आधा दर्जन लोगों ने दबंगई करते हुए दो लोगों के साथ असलहों से फायरिंग की, जिसमें एक नाबालिग बालिका, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें झगड़े और फायरिंग की पूरी वारदात कैद हो गई है। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, एसपी साउथ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल बालिका को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments