Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 9

राज्यसभा टिकटों से कांग्रेस में सियासी घमासान, कई राज्यों में बढ़ा असंतोष

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही पार्टी के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने गुरुवार को पांच राज्यों से छह प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। सूची सामने आने के बाद कुछ राज्यों में असंतोष और विरोध के स्वर भी सुनाई देने लगे हैं।
कांग्रेस ने तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा और तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।
हरियाणा में करमवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कुछ नेताओं की नाराजगी की चर्चा सामने आई है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि कुछ विधायक इस फैसले से असंतुष्ट हैं और इसे लेकर अलग रणनीति बना सकते हैं। बताया जा रहा है कि गोपाल कांडा भी राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हो गए हैं।
वहीं हिमाचल प्रदेश में अनुराग शर्मा के नाम की घोषणा के बाद पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चा है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीट से वरिष्ठ नेता प्रतिभा सिंह को उम्मीदवार बनाया जा सकता है, लेकिन अंतिम सूची में अनुराग शर्मा का नाम आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
अनुराग शर्मा कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं और उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है। राज्यसभा चुनाव से पहले इन घटनाक्रमों ने कांग्रेस की आंतरिक राजनीति को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है।

युद्ध विभीषिका

युद्ध की विभीषिका में युवा सैनिक,
जिसे जानते नहीं उसे जान से मारते हैं,
वे न उसे प्रेम करते हैं न घृणा करते हैं,
बस किसी का बर्बर आदेश मानते हैं।

और ऐसे बर्बर आदेश देने वाले
उम्र दराज़ शासक ही होते हैं,
वे एक दूसरे को क्या सारी
दुनिया के ऐसे ही उम्र दराज़,
व अपने निहित स्वार्थ में दुश्मन
बनाकर उनसे घृणा करते हैं,
उन जवानो को जान से मारने
का वे ही नृशंस आदेश देते हैं।

ताकतवर देश पड़ोसी देशों
को
अपनी शर्तों पर चलाना चाहता है,
शर्तों के साथ ही युद्ध विराम करने
की बात की बात भी वही करता है।

उन्हें मानवता का आभाष नहीं है,
ऐसा कोई भी कह नहीं सकता है,
निर्दोष सैनिकों को ही नहीं,नागरिकों
व विदेशियों को भी मरवा सकता है।

दुनिया के भविष्य छात्र, आजीविका
अर्जन के लिए दूर देश के उद्यमी एवं
उस देश में फँसे निर्दोष विदेशी लोगों
की भी आक्रांता परवाह नहीं करता है।

कई ताकतवर देश या देशों के समूह
कमजोर छोटे सीमांत देशी को इसी
स्वार्थ में अपने साथ रखना चाहते हैं,
और अपने स्वार्थ में दबाव बनाते हैं।

सारे वैश्विक नियम क़ानून व क़ायदे
ऐसी ताकतवर महाशक्तियाँ भूलकर
अपनी अपनी शर्तों पर सम्पूर्ण जगत
को युगों तक बंधक बना रखते हैं।

विश्व बंधुत्व का सिद्धांत उनकी
ताक़त को स्वीकार नहीं होता है,
मानव मानवता का दुश्मन बनकर,
मानवता के विनाश को तत्पर होता है।

विज्ञान व तकनीकी विकास विश्व
संस्कृति के विनाश को आज उद्यत है,
धर्म संस्कृति व सामाजिक ताना बाना,
आदित्य युद्ध विभीषिका में भ्रमित है।

डा० कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’

गंदगी और दुर्गंध से जूझ रहा पुरैना बाजार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली क्षेत्र अंतर्गत पुरैना बाजार इन दिनों गंदगी और दुर्गंध की समस्या से जूझ रहा है। बाजार के अंतिम छोर पर कूड़ा-करकट का ढेर जमा हो जाने से पूरे इलाके में सड़ांध फैल गई है। स्थिति यह है कि दुकानदारों से लेकर राहगीरों तक सभी इस बदहाल सफाई व्यवस्था से परेशान नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यह क्षेत्र गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकता है।

बाजार में प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े के नियमित उठान की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सफाई कर्मियों द्वारा कूड़ा इकट्ठा कर बाजार के अंतिम छोर पर छोड़ दिया जाता है, जहां धीरे-धीरे उसका ढेर बन जाता है। कई दिनों तक कूड़ा न उठाए जाने से वह सड़ने लगता है और आसपास के वातावरण में तेज दुर्गंध फैल जाती है। इससे बाजार की स्वच्छता और सुंदरता दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब बाजार की उत्तर दिशा में मुर्गा, बकरी काटने वाले तथा मछली विक्रेता अपने अवशेष पास के नाले में फेंक देते हैं। नाले में जमा ये सड़े हुए अवशेष सड़ांध को और बढ़ा देते हैं। इससे उठने वाली तीखी बदबू के कारण आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों का वहां ठहरना मुश्किल हो जाता है। कई दुकानदारों का कहना है कि दिनभर उन्हें इसी दुर्गंध के बीच काम करना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है और ग्राहकों की संख्या भी कम हो रही है।

बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों का कहना है कि दुर्गंध इतनी तेज होती है कि कई बार लोग बिना सामान खरीदे ही वापस लौट जाते हैं। इससे बाजार की रौनक भी फीकी पड़ने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो छोटे दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो सकता है।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पुरैना बाजार में तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और नाले में मांस-मछली के अवशेष फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

लोगों का यह भी कहना है कि गंदगी और सड़ने के कारण मच्छरों व अन्य कीटों की संख्या बढ़ रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करें, ताकि पुरैना बाजार को गंदगी और दुर्गंध से मुक्ति मिल सके और बाजार की पुरानी रौनक वापस लौट सके।

उत्साह के बीच मनाई गई होली, कुछ हादसों ने फीकी की खुशियां

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उल्लास का पर्व होली इस बार जनपद में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। गांव से लेकर शहर तक लोग रंग, गुलाल और अबीर से सराबोर नजर आए। गलियों और मोहल्लों में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। हालांकि, इस खुशियों के पर्व के बीच कुछ स्थानों पर हुई दुखद घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया।

होली के दिन लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व का आनंद लिया। सुबह से ही घरों में पकवान बनने लगे और लोग एक-दूसरे के घर जाकर रंग लगाकर बधाई देते दिखाई दिए। कई स्थानों पर होली मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहां ढोल-नगाड़ों और होली गीतों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। बाजारों में भी दिनभर रौनक बनी रही और रंग, गुलाल, पिचकारी तथा मिठाइयों की दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

दूसरी ओर कुछ स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं और अन्य अप्रिय घटनाओं ने उत्सव की खुशियों को फीका कर दिया। विभिन्न हादसों में कुछ लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबरें सामने आईं। इन घटनाओं के बाद प्रभावित परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई और जिन घरों में रंगों की खुशियां होनी थीं, वहां मातम छा गया।

प्रशासन की ओर से लगातार अपील की जाती रही कि लोग त्योहार के दौरान संयम और सावधानी बरतें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और भाईचारे व शांति के साथ होली मनाएं। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर लापरवाही और नशे में हुड़दंग के कारण दुर्घटनाएं और विवाद की स्थितियां भी पैदा हुईं।

लोगों का कहना है कि त्योहार खुशियों और आपसी प्रेम का संदेश देते हैं, लेकिन जब उनमें संयम और जिम्मेदारी का अभाव हो जाता है तो वही पर्व कभी-कभी दर्द और पछतावे की वजह बन जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समाज के सभी वर्ग मिलकर त्योहारों को शांति, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाने की परंपरा को मजबूत करें।

सिकंदरपुर क्षेत्र में होली सकुशल सम्पन्न, प्रशासन रहा सतर्क

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में रंगों का पर्व होली बुधवार को आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ सकुशल सम्पन्न हो गया। सुबह से ही लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली खेली और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

होली के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और गांवों में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। युवाओं की टोलियां पूरे दिन रंग और गुलाल के साथ होली के गीतों पर झूमती नजर आईं। कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त की। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

थानाध्यक्ष सिकंदरपुर मूलचंद चोरसिया ने बताया कि होली को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाया।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल में बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (यूपी-56 एपी-1725) से छोटू चौहान उर्फ जितेंद्र चौहान (35) पुत्र सुदर्शन चौहान तथा हीरालाल (30) पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम लखिमा थाना श्यामदेउरवां, लखिमा से धर्मौली की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 6 आजाद नगर कुर्मी टोला के समीप पहुंची, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भिजवाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद जितेंद्र चौहान उर्फ छोटू चौहान को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल हीरालाल की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतक जितेंद्र चौहान मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके पुत्र पवन और पुत्री अंशु का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के लोगों में भी घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वाहन की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज: सामाजिक समरसता क्यों हो रही कमजोर? बदलते परिवेश में समाज के सामने बड़ी चुनौती

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। भारत की पहचान सदियों से विविधता में एकता और सामाजिक समरसता के रूप में रही है। अलग-अलग धर्म, जाति, भाषा और संस्कृतियों के लोग यहां सदियों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ रहते आए हैं। यही विशेषता भारतीय समाज की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।

लेकिन बदलते समय और आधुनिक जीवनशैली के प्रभाव के कारण समाज में पहले जैसी आत्मीयता और विश्वास की भावना धीरे-धीरे कमजोर होती दिखाई दे रही है। यह स्थिति समाज और राष्ट्र दोनों के लिए चिंतन का विषय बनती जा रही है।

आधुनिक जीवनशैली और बढ़ती प्रतिस्पर्धा

वर्तमान दौर में तकनीक, विकास और तेज रफ्तार जीवनशैली ने जहां लोगों की सुविधाएं बढ़ाई हैं, वहीं जीवन की गति भी बहुत तेज कर दी है। प्रतिस्पर्धा की इस दौड़ में व्यक्ति का ध्यान सामूहिक हित से हटकर व्यक्तिगत सफलता और लाभ की ओर अधिक केंद्रित हो गया है।

जब व्यक्ति समाज से अधिक स्वयं को प्राथमिकता देने लगता है, तो सहयोग, सामूहिकता और आपसी विश्वास की भावना कमजोर होने लगती है। यही प्रवृत्ति धीरे-धीरे सामाजिक समरसता को प्रभावित कर रही है।

ये भी पढ़े – 05 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ?

सामाजिक भेदभाव भी बड़ी वजह

जाति, धर्म, भाषा और आर्थिक स्थिति के आधार पर होने वाला भेदभाव आज भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। यह असमानता समाज में दूरी और अविश्वास को जन्म देती है। जब समाज में समान अवसर और न्याय की भावना कमजोर होती है, तो एकता की नींव भी कमजोर पड़ने लगती है।

राजनीतिक और वैचारिक मतभेद

लोकतंत्र में विचारों की भिन्नता स्वाभाविक है, लेकिन जब मतभेद कटुता और टकराव में बदल जाते हैं, तो समाज में विभाजन की स्थिति पैदा हो जाती है। कई बार तात्कालिक राजनीतिक लाभ के लिए समाज को अलग-अलग खांचों में बांटने की प्रवृत्ति भी सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाती है।

डिजिटल युग का प्रभाव

आज के डिजिटल युग में मोबाइल और सोशल मीडिया ने संवाद के स्वरूप को बदल दिया है। पहले जहां लोग आमने-सामने मिलकर संवाद करते थे, वहीं अब आभासी दुनिया में अधिक समय बिताने लगे हैं। इससे पारिवारिक मेलजोल और सामाजिक जुड़ाव में कमी आई है, जो रिश्तों की गर्माहट को प्रभावित कर रही है।

ये भी पढ़े – अमेरिका ने ‘डूम्सडे’ मिनटमैन-III मिसाइल का किया परीक्षण

समाधान की दिशा में कदम

हालांकि इस स्थिति से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यदि परिवार, विद्यालय और समाज मिलकर सहिष्णुता, समानता और परस्पर सम्मान के मूल्यों को मजबूत करें, तो सामाजिक समरसता को फिर से सुदृढ़ किया जा सकता है।

शिक्षा केवल जानकारी देने तक सीमित न रहकर नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध भी कराए, यह समय की बड़ी जरूरत है।

सामाजिक समरसता ही राष्ट्र की असली ताकत

किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके समाज की एकता और भाईचारे में निहित होती है। यदि समाज में विश्वास, सहयोग और पारस्परिक सम्मान बना रहे, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

आज आवश्यकता इस बात की है कि हम संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर समावेशी, सहयोगी और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास करें। यही एक मजबूत और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है।

ये भी पढ़े – महराजगंज: बरवां खुर्द के सीवान में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी

महराजगंज: बरवां खुर्द के सीवान में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक पेड़ से 19 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि बरवां खुर्द गांव के सीवान में शीशम के पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही घुघली थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने देखा कि युवक का शव कपड़े के फंदे के सहारे पेड़ से लटका हुआ था। मौके पर मौजूद परिजनों ने मृतक की पहचान विकास सिंह (19 वर्ष) पुत्र योगेंद्र सिंह, निवासी ग्राम पचाड़ थाना कप्तानगंज, जिला कुशीनगर के रूप में की।

ये भी पढ़े – 05 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ?

परिजनों के अनुसार विकास सिंह 3 मार्च की शाम करीब 5 बजे घर से बिना बताए निकल गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह उसके शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया है।

थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ये भी पढ़े – अमेरिका ने ‘डूम्सडे’ मिनटमैन-III मिसाइल का किया परीक्षण

अमेरिका ने ‘डूम्सडे’ मिनटमैन-III मिसाइल का किया परीक्षण

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिका ने अपनी अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल “मिनटमैन III” का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल अमेरिका की परमाणु शक्ति का अहम हिस्सा मानी जाती है और इसे अक्सर ‘डूम्सडे मिसाइल’ भी कहा जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह परीक्षण मंगलवार देर रात अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से किया गया। रात करीब 11 बजे लॉन्च की गई इस इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) ने अपने निर्धारित लक्ष्य तक सफलतापूर्वक उड़ान भरी।

हिरोशिमा बम से 20 गुना ज्यादा ताकतवर

विशेषज्ञों के अनुसार, मिनटमैन III मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता बेहद खतरनाक मानी जाती है। बताया जाता है कि यह मिसाइल हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से लगभग 20 गुना ज्यादा शक्तिशाली हथियार ले जाने की क्षमता रखती है।

ये भी पढ़े – 5 मार्च का इतिहास: ब्रह्मोस से ऑस्कर तक की ऐतिहासिक गाथा

युद्ध के माहौल में बढ़ी चिंता

अमेरिका द्वारा इस मिसाइल का परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। क्षेत्र में लगातार सैन्य गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे वैश्विक सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।

अमेरिका ने बताया नियमित परीक्षण

हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह परीक्षण रूटीन मिलिट्री टेस्टिंग प्रोग्राम का हिस्सा है और इसका किसी मौजूदा संघर्ष से सीधा संबंध नहीं है। अमेरिका पहले भी अपनी परमाणु मिसाइल क्षमता की जांच के लिए समय-समय पर ऐसे परीक्षण करता रहा है।

ये भी पढ़े – होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

05 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ?

05 मार्च 2026 का राशिफल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आधारित है। इस दिन बन रहे संभावित शुभ योग कई राशियों के लिए उन्नति और लाभ के संकेत दे सकते हैं। चंद्र राशि के अनुसार करियर, धन, परिवार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर इसका विशेष प्रभाव रहेगा। आइए पढ़ते हैं 05 मार्च 2026 का राशिफल विस्तार से।
मेष राशि (Aries)
05 मार्च 2026 का राशिफल मेष राशि वालों के लिए करियर में नई ऊंचाइयों का संकेत दे रहा है।
अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण जरूरी।
कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहें, लापरवाही से बचें।
संतान के करियर पर चर्चा संबंध मजबूत करेगी।
दांपत्य जीवन में विवाद से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

ये भी पढ़ें – BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

वृषभ राशि (Taurus)
05 मार्च 2026 का राशिफल वृषभ राशि के लिए धार्मिक और सामाजिक रूप से अनुकूल रहेगा।
भक्ति और धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी।
स्वास्थ्य में सुधार संभव।
बिजनेस निर्णय सोच-समझकर लें।
पार्टनरशिप से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि (Gemini)
05 मार्च 2026 का राशिफल मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए विशेष शुभ है।
उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त।
लेन-देन में सतर्क रहें।
वाहन चलाते समय सावधानी।
आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5

ये भी पढ़ें – Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कर्क राशि (Cancer)
05 मार्च 2026 का राशिफल कर्क राशि वालों के लिए रुके कार्य पूर्ण होने का संकेत देता है।
विवादों से दूरी रखें।
नौकरी संबंधी यात्रा संभव।
खोई वस्तु मिलने की संभावना।
माता-पिता के आशीर्वाद से सफलता।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
सिंह राशि (Leo)
05 मार्च 2026 का राशिफल सिंह राशि के लिए उन्नति का दिन है।
विरोधियों से सावधान रहें।
प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त की योजना।
दोस्तों संग समय व्यतीत।
अनजान लोगों से दूरी।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
05 मार्च 2026 का राशिफल कन्या राशि के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
कानूनी मामलों में दौड़-भाग।
कार्यक्षेत्र में सावधानी।
पारिवारिक मामलों में बाहरी सलाह से बचें।
भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
तुला राशि (Libra)
05 मार्च 2026 का राशिफल तुला राशि को निवेश में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की सलाह देता है।
पुरानी गलतियों से सीख लें।
पारिवारिक विवाह चर्चा।
टालमटोल से बचें।
आय बढ़ाने की योजना सफल।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8

ये भी पढ़ें – होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

वृश्चिक राशि (Scorpio)
05 मार्च 2026 का राशिफल वृश्चिक राशि के लिए कार्य और यात्रा प्रधान रहेगा।
बिजनेस यात्रा संभव।
उधार देने में सावधानी।
वैवाहिक जीवन में संयम रखें।
पारिवारिक मामलों को आपसी समझ से सुलझाएं।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 4
धनु राशि (Sagittarius)
05 मार्च 2026 का राशिफल धनु राशि के लिए सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि दर्शाता है।
आय के नए स्रोत बनेंगे।
भाई-बहनों से मतभेद संभव।
बच्चों की इच्छाएं पूरी होंगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 3
मकर राशि (Capricorn)
05 मार्च 2026 का राशिफल मकर राशि को आय-व्यय संतुलन पर ध्यान देने की सलाह देता है।
विदेश व्यापार में लाभ।
रहन-सहन में बदलाव।
दान-पुण्य में रुचि।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
कुंभ राशि (Aquarius)
05 मार्च 2026 का राशिफल कुंभ राशि के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा।
राजनीतिक कार्यक्रम में भागीदारी।
कार्यक्षेत्र में सावधानी।
विवाह प्रस्ताव पर चर्चा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11

ये भी पढ़ें – होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

मीन राशि (Pisces)
05 मार्च 2026 का राशिफल मीन राशि के लिए सफलता और सतर्कता दोनों का संकेत देता है।
उच्च शिक्षा में सफलता।
पारिवारिक स्वास्थ्य चिंता।
सरकारी कार्य पूर्ण करने का प्रयास।
शुभ रंग: समुद्री हरा
शुभ अंक: 12
कुल मिलाकर 05 मार्च 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए प्रगति और अवसरों का दिन दर्शाता है, वहीं कुछ राशियों को संयम और सावधानी की आवश्यकता है।
नोट: हम किसी भी प्रकार की प्रमाणित दावा नहीं करते। किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से परामर्श अवश्य लें।

5 मार्च का इतिहास: ब्रह्मोस से ऑस्कर तक की ऐतिहासिक गाथा

5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ

5 मार्च का इतिहास – परिचय
5 मार्च का इतिहास विश्व और भारत के लिए कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। राजनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, रक्षा, विज्ञान, सिनेमा और सामाजिक आंदोलनों से जुड़ी कई ऐतिहासिक घटनाएँ इस दिन दर्ज हैं। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे 5 March History के अंतर्गत घटित प्रमुख घटनाओं को।
1968 – मार्टिन लूथर किंग की हत्या
1968 में अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन के अग्रणी नेता Martin Luther King Jr. की हत्या कर दी गई। वे नस्लीय भेदभाव के खिलाफ अहिंसक संघर्ष के प्रतीक थे। उनकी हत्या ने पूरे विश्व को झकझोर दिया और अमेरिका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए।
1983 – ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी की जीत
1983 में Bob Hawke ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने आर्थिक सुधारों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह घटना ऑस्ट्रेलियाई राजनीति में बड़ा बदलाव मानी जाती है।

ये भी पढ़ें – Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

1997 – इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन का गठन
भारत सहित 14 देशों ने Indian Ocean Rim Association (IORA) के गठन की घोषणा की। इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में व्यापार, सहयोग और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना था।
1999 – सद्भावना यात्रा की शुरुआत
Sunil Dutt ने कोलंबो से 17 सदस्यीय दल के साथ 13,000 किलोमीटर लंबी दक्षिण एशियाई सद्भावना यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्रीय शांति और सहयोग को बढ़ावा देना था।
2001 – अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ
कोलंबिया के राष्ट्रपति Andrés Pastrana Arango भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए।
इसी वर्ष मक्का में ईद के दौरान भगदड़ में 36 लोगों की मृत्यु हो गई।
2002 – राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न
Commonwealth of Nations का शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ, जिसमें सदस्य देशों के बीच सहयोग और विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई।
2003 – अलकायदा आतंकी की गिरफ्तारी
अलकायदा के शीर्ष आतंकवादी Mustafa Ahmed al-Hawsawi को रावलपिंडी में गिरफ्तार किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी गई।

ये भी पढ़ें – Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

2007 – क्वात्रोची प्रत्यर्पण मामला
अर्जेंटीना ने भारत द्वारा कानूनी कार्रवाई के लिए Ottavio Quattrocchi के प्रत्यर्पण दस्तावेज स्वीकार किए। यह मामला बोफोर्स घोटाले से जुड़ा था।
2008 – ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण
भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाली BrahMos missile का सफल परीक्षण किया। यह भारत की रक्षा क्षमता में ऐतिहासिक उपलब्धि थी।
2009 – विजय माल्या और बापू की विरासत
Vijay Mallya ने 18 लाख रुपये में महात्मा गांधी से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुएँ खरीदीं।
इसी वर्ष IFFCO विश्व की पहली ऐसी कंपनी बनी जिसने एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री का रिकॉर्ड बनाया।
बिजनेस मैगज़ीन Forbes ने Sunil Bharti Mittal और Anil Agarwal सहित भारतीय उद्योगपतियों को परोपकारी सूची में शामिल किया।

ये भी पढ़ें – Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

2018 – ऑस्कर में ऐतिहासिक जीत
फ़िल्म The Shape of Water ने 90वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार ऑस्कर जीते।
5 मार्च का इतिहास हमें बताता है कि यह दिन राजनीतिक बदलाव, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, रक्षा उपलब्धियों और सांस्कृतिक सफलता का प्रतीक रहा है।
यदि आप नियमित रूप से 5 March History in Hindi पढ़ना चाहते हैं तो ऐसे ऐतिहासिक लेखों से जुड़े रहें।

05 मार्च 2026 का पंचांग: जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का सही समय

पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि

🗓 आज का पंचांग 05 मार्च 2026 (गुरुवार)
पंचांग 05 मार्च 2026 के अनुसार आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आज चंद्रमा कन्या राशि में संचार कर रहा है और सूर्य कुंभ राशि में स्थित है।
विक्रम संवत 2083, सिद्धार्थि संवत्सर तथा शक संवत 1947 (विश्वावसु) चल रहा है। अमांत मास फाल्गुन और पूर्णिमांत मास चैत्र है।

ये भी पढ़ें – US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्र समय
सूर्योदय – 6:18 AM
सूर्यास्त – 5:54 PM
चंद्रोदय – 7:48 PM
चंद्रास्त – 7:36 AM (06 मार्च)
अयन – उत्तरायण
द्रिक ऋतु – वसंत
वैदिक ऋतु – शिशिर
📆 तिथि और नक्षत्र (पंचांग 05 मार्च 2026)
कृष्ण पक्ष द्वितीया – 05:03 PM तक
इसके बाद तृतीया प्रारंभ
नक्षत्र:
उत्तर फाल्गुनी – 08:17 AM तक
हस्त नक्षत्र – 08:17 AM के बाद
आज का 05 मार्च 2026 गुरुवार पंचांग विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ है जिनका कार्य हस्त नक्षत्र में प्रारंभ होना है।

ये भी पढ़ें – Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

🔱 योग और करण
योग:
शूल योग – 07:45 AM तक
गण्ड योग – उसके बाद
करण:
गर – 05:04 PM तक
वणिज – 05:24 AM (06 मार्च) तक
विष्टि – उसके बाद
🚫 अशुभ समय (राहुकाल सहित)
पंचांग 05 मार्च 2026 के अनुसार अशुभ काल इस प्रकार हैं:
राहुकाल – 01:33 PM से 03:00 PM
यमगण्ड – 06:18 AM से 07:45 AM
कुलिक – 09:12 AM से 10:39 AM
दुर्मुहूर्त – 10:10 AM से 10:56 AM तथा 02:48 PM से 03:34 PM
वर्ज्यम् – 05:06 PM से 06:47 PM
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त – 11:43 AM से 12:29 PM
अमृत काल – 02:22 AM से 04:03 AM
ब्रह्म मुहूर्त – 04:41 AM से 05:29 AM
आज का पंचांग 05 मार्च 2026 विवाह, पूजन, जप-तप और नए कार्य प्रारंभ के लिए अभिजीत मुहूर्त में विशेष फलदायी है।
🌙 चंद्र राशि और चंद्रबल
चंद्रमा – कन्या राशि (पूरा दिन-रात)
चंद्रबल (06 मार्च 06:17 AM तक) – मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन

ये भी पढ़ें – ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

🔯 दिन का चौघड़िया
शुभ – 06:18 AM से 07:45 AM
रोग – 07:45 AM से 09:12 AM
उद्बेग – 09:12 AM से 10:39 AM
चर – 10:39 AM से 12:06 PM
लाभ – 12:06 PM से 01:33 PM
अमृत – 01:33 PM से 03:00 PM
काल – 03:00 PM से 04:27 PM
शुभ – 04:27 PM से 05:54 PM
🌌 रात का चौघड़िया
अमृत – 05:54 PM से 07:27 PM
चर – 07:27 PM से 09:00 PM
रोग – 09:00 PM से 10:32 PM
काल – 10:32 PM से 12:05 AM
लाभ – 12:05 AM से 01:38 AM
उद्बेग – 01:38 AM से 03:11 AM
शुभ – 03:11 AM से 04:44 AM
अमृत – 04:44 AM से 06:17 AM

ये भी पढ़ें – Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

📖 धार्मिक एवं ज्योतिषीय महत्व
पंचांग 05 मार्च 2026 के अनुसार आज का दिन साधना, ध्यान और आध्यात्मिक चिंतन के लिए श्रेष्ठ है। कन्या राशि में चंद्रमा होने से विश्लेषणात्मक कार्य, लेखन और योजना बनाने में सफलता मिल सकती है।
गुरुवार होने से भगवान विष्णु की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है।
05 मार्च 2026 गुरुवार पंचांग के अनुसार आज द्वितीया तिथि, हस्त नक्षत्र और गण्ड योग का संयोग है। शुभ मुहूर्त में कार्य प्रारंभ करने से सफलता की संभावना बढ़ती है। राहुकाल में महत्वपूर्ण कार्यों से बचें।

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के कई परिवारों के लिए दर्द और मातम लेकर आया। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों, करंट लगने, संदिग्ध परिस्थितियों और डूबने की घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि मुसाफिरखाना और गौरीगंज क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में 11 लोग घायल हो गए।

सड़क हादसों में गई कई जानें

कमरौली, गढ़ा मोड़: लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार अनवरी बानों (55) की मौत हो गई, जबकि उनके पति मोहम्मद वसीम (59) गंभीर रूप से घायल हैं।
इन्हौना, कैथागांव धीरापुर: अनियंत्रित कार की टक्कर से राज बहादुर (60) की मौत।

बाजार शुकुल, बागमीरा भिटवा: होली खेलने जा रहे शिव ओम (18) की तेज रफ्तार बाइक से टक्कर में मौत।
घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई मामलों में वाहन चालक मौके से फरार बताए गए हैं।

करंट, संदिग्ध मौत और हादसे

मुंशीगंज, सेवई हेमगढ़: खेत से लौटते समय घेराऊ प्रजापति (65) टूटे बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
पीपरपुर, सवनगी गांव: करिश्मा (27) मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस जांच में जुटी है।

कमरौली, बरसंडा पट्टी: हनुमान गौतम (35) की विषाक्त पदार्थ सेवन के बाद इलाज के दौरान मौत। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
मुसाफिरखाना: सुनील कुमार वर्मा (30) का शव लालगंज चौराहे के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस के अनुसार बाइक गड्ढे में गिरने से हादसा हुआ।

ये भी पढ़े – होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

गोमती में डूबा युवक

बाजार शुकुल, किशनी गांव: होली खेलने के बाद Gomti River में नहाने गए पवन कुमार गुप्ता (23) डूब गए। पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका सुराग नहीं मिला था।

11 लोग घायल

मुसाफिरखाना: मेले में मारपीट और भगदड़ जैसी स्थिति में 8 लोग घायल।
गौरीगंज: अलग-अलग हादसों में 3 अन्य लोग घायल।
सभी घायलों का इलाज जारी है।

त्योहार की खुशियां बदलीं मातम में

होली जैसे खुशियों के पर्व पर हुई इन दर्दनाक घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। कहीं मां की मौत से बच्चे बिलख उठे, तो कहीं परिवार के कमाने वाले सदस्य के चले जाने से भविष्य पर संकट खड़ा हो गया।

ये भी पढ़े – Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। नेशनल हाईवे-9 पर चुलियाना मोड़ के पास बुधवार शाम कार और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य ने Pandit Bhagwat Dayal Sharma Post Graduate Institute of Medical Sciences (पीजीआई रोहतक) ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान इस्माइला निवासी:

• मोहन
• राजा
• लीलू
• सोनू

के रूप में हुई है। इनमें से तीन युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े – BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

गांव में पसरा मातम

त्योहार के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। होली की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़े – Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को एक गंभीर आपात स्थिति सामने आई, जब एक ईरानी जहाज पर कथित पनडुब्बी हमले की खबर आई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस घटना में 78 लोग घायल हुए हैं, जबकि 101 लोग लापता बताए जा रहे हैं। यह जानकारी रॉयटर्स ने श्रीलंकाई नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से दी है।

कैसे शुरू हुआ बचाव अभियान?

घटना श्रीलंका के तटवर्ती जलक्षेत्र में हुई। जहाज की ओर से आपात संकेत (डिस्ट्रेस कॉल) भेजे जाने के तुरंत बाद Sri Lanka Navy ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, नौसेना ने तुरंत अपने जहाज रवाना किए और अब तक 32 घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घायलों का इलाज जारी है। पहले जारी आंकड़ों में संशोधन करते हुए घायलों और लापता लोगों की संख्या अपडेट की गई है।

ये भी पढ़े – Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

सरकार का बयान

श्रीलंका के विदेश मंत्री Vijitha Herath ने संसद को बताया कि डूबते जहाज से कुछ कर्मियों को तट पर लाकर उपचार दिया गया है। हालांकि उन्होंने अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।
सरकार ने कहा है कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और आवश्यक कूटनीतिक कदम उठाए जाएंगे।

अब तक क्या स्पष्ट नहीं?

• जहाज की आधिकारिक पहचान
• कुल सवार लोगों की संख्या
• कथित पनडुब्बी हमले के पीछे जिम्मेदार पक्ष
• हमले की पुष्टि और परिस्थितियां

श्रीलंकाई रक्षा अधिकारियों और ईरानी प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़े – BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट