Tuesday, July 21, 2026
Home Blog Page 810

नगर क्षेत्र मे 79वां स्वतन्त्रता दिवस का रहा धूम

श्रद्धा के साथ याद कि गया आजादी के दीवानो को

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )
गुरुवार को बरहज नगर क्षेत्र मे 15अगस्त को जोश व जज्बे के साथ मनाया गया।
समाज सेवी श्रीप्रकाश पाल द्वारा मदरसा मेराजुल उलमा अंजुमन पटेल नगर, यूनियन बैंक, जाग्रति एकेडमी बैरिया तिवारी, उच्चतर लघु माध्यमिक विद्यालय, पचौहा, न्यू जेनिथ एकेडमी बरहज, एवं उमा टेक्निकल डिग्री कालेज के प्रांगण मे झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दीं गयी।
इस दौरान बच्चो ने आजादी के दीवानो के लिए जमकर नारे लगाए।
इस दौरान श्रीप्रकाश पाल ने अंजुमन व न्यू जेनिथ सहित आदि विद्यालयों के बच्चो को आजादी का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बच्चो को वीर शहीदों के आदर्शो को आत्मसत कर, उनके रास्ते पर चलकर देश की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। बच्चो ने देश भक्ति गीतों से सबका मन मोह लिया। आजादी के 79 वें वर्षगांठ पर सदर जब्बार राइन, कारी हमीद रजा, नवीन मैनेजर फुरकान रजा, मुज्ज अंसारी, फेमस मास्टर, हुसैन राइन सहित छात्रावास के बच्चे मौजूद रहे।
झण्डारोहण के पर्व पर नगर के प्राथमिक विद्यालय जयनगर नंबर 2, मे स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशिय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी एवं सुरेन्द्र सिंह ने झण्डा रोहण कर आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले भारत माँ के बेटों को यादव किया। विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी जो जयनगर, तहसील परिसर से होते हुए विद्यालय के प्रांगण मे पहुँचे, इस दौरान भारत माता की जय से पूरा वायु मंडल गूंजा रहा। कार्यक्रम मे जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस, शिक्षा मित्र अर्चना त्रिपाठी, आशा यादव, मंजू देवी, आशा देवी, श्वेता जायसवाल, वंदना सिंह, कुसुम सिंह सहित सैकड़ो अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे।
वही तहसील क्षेत्र के बाबा फुलेश्वर नाथ शिक्षण संस्थान बढ़या फूलवारिया के परिसर मे प्रधानाचार्य मुद्रीका यादव द्वारा 79 वें स्वतंत्रता दिवस के सुभ अवसर पर अध्यापको व बच्चों संघ झण्डारोहण कर वीर शहीदों की याद मे जयकारा लगाया गया। इस दौरान बच्चों को आजादी के वीर जवानो के संघर्षो को बताया गया। इस ख़ुशी पर बच्चो मे मिष्ठान वितरण किया गया तथा उनके अच्छे कार्यों के लिए पुरसस्कृत किया गया।
कार्यक्रम मे कृष्णाकांत तिवारी, अलोक पाण्डेय, दिनेश प्रसाद, मैनेजर सिंह, मोहन तिवारी, अंजलि पाण्डेय, सोनम तिवारी, सपना यादव, कविता विश्वकर्मा, निर्मला सहित भारी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

देशभर में जन्माष्टमी का उल्लास, मथुरा-वृंदावन में छाया भक्ति का रंग

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पूरे देश में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और वृंदावन में उत्सव का विशेष रंग देखने को मिला, जहां लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से आकर भगवान के दर्शन और लीलाओं का आनंद लेते नजर आए।

मथुरा-वृंदावन में अद्भुत दृश्य
भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में दिनभर भजन-कीर्तन, रासलीला और झांकियों का आयोजन हुआ। रात 12 बजे भगवान के प्राकट्य के क्षण को देखने के लिए श्रद्धालुओं में अपार उत्साह था। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट, फूल-बत्ती की रोशनी और भव्य झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में भी जन्माष्टमी की धूम रही, जहां भक्त मंडलियों ने मधुर भजनों से माहौल को कृष्णमय कर दिया।

देश के विभिन्न हिस्सों में उत्सव का रंग
राजस्थान के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सुबह मंगला दर्शन के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। ठाकुरजी को दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से पंचामृत स्नान कराया गया। रात 12 बजे कान्हा के जन्म के उपलक्ष्य में 21 तोपों की सलामी दी जाएगी, जिसके बाद पुनः पंचामृत स्नान और विशेष आरती होगी।

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में पारंपरिक दही हांडी महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुजरात के द्वारका मंदिर में भगवान द्वारिकानाथ का भव्य स्नान, अभिषेक और शृंगार आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा, वहीं विदेशी श्रद्धालु भी पारंपरिक परिधानों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में सम्मिलित हुए।

भक्ति और उल्लास का संगम
देश के कोने-कोने में जन्माष्टमी पर्व ने आस्था, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। चाहे उत्तर की मथुरा-वृंदावन हो, पश्चिम का नाथद्वारा और द्वारका, दक्षिण का बेंगलुरु हो या फिर पश्चिमी तट की मुंबई—हर जगह भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव ने लोगों को भक्ति और आनंद में डुबो दिया।

2016 के हत्या मामले में 9 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पालघर जिले के विरार पुलिस ने 2016 में हुए एक हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी सोनू अच्छेलाल गुप्ता (35) के रूप में हुई है।

विरार अपराध शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक शाहूराज राणावरे के अनुसार, पुलिस टीम ने कई महीनों तक गहन जांच और तकनीकी सुरागों के आधार पर शुक्रवार को आरोपी को दबोच लिया।

मामला 30 अक्टूबर 2016 का है, जब एक विवाद के बाद कुछ लोगों ने सोनू परशुराम झा पर हमला किया था। हमले में झा गंभीर रूप से घायल हो गए थे और करीब दो सप्ताह बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।

घटना के समय आरोपी गुप्ता ठाणे जिले के ओवाला इलाके में रहता था। वारदात के बाद वह फरार हो गया और बीते 9 वर्षों से पुलिस से बचता रहा। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के लिए टीम ने आरोपी के पुराने संपर्कों, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों की लगातार निगरानी की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अब इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

पिता ने दो दिव्यांग बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या

सिलवासा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सिलवासा (दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव) समरवरनी इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 56 वर्षीय सुनील भाकरे ने अपने दो दिव्यांग बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

सिलवासा थाने के उपनिरीक्षक अनिल टी.के. के मुताबिक, मृतक ने पहले दोनों बच्चों — जय (18) और आर्य (10) — को कथित तौर पर ज़हर दिया और फिर रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, करीब दो हफ्ते पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वह बच्चों की देखभाल अकेले कर रहा था। मानसिक तनाव और परिस्थितियों से जूझते हुए उसने यह कदम उठाया।

मूल रूप से रायगढ़ (महाराष्ट्र) के रहने वाले सुनील भाकरे पिछले 20 वर्षों से सिलवासा में रह रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों को करारा जवाब, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर नाटक का मंचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल धूषण स्थित एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय करियर काउंसलर पूर्णेन्दु शुक्ल, चेयरमैन ई. संजीव कुमार, वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह मुन्ना, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार, करुणा भदानी, स्वाति कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चॉको एवं एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान ने ध्वजारोहण कर किया।
तिरंगे को सलामी देने के बाद छात्रों ने मार्च पास्ट किया। इसके उपरांत पहलगाम आतंकी घटना पर आधारित नाटक ने सभी को भावुक कर दिया, जिसमें निर्दोष महिलाओं व बच्चों पर आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की जवाबी कार्रवाई का सजीव मंचन किया गया। इसी क्रम में स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद व अन्य वीरों के बलिदान को दर्शाता नाटक प्रस्तुत हुआ।
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित नृत्य ने सभी को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। सृष्टि शुक्ला, कुंवर शौर्य सिंह और आलोक ने भाषण प्रस्तुत किया, अपर्णा कनौजिया ने भरतनाट्यम, शगुन गुप्ता ने देशभक्ति गीत पर नृत्य से समां बांधा।
अपने संबोधन में पूर्णेन्दु शुक्ल ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी के साथ जिम्मेदारी भी मिली। चेयरमैन ई. संजीव कुमार ने राष्ट्रीय एकता में योगदान देने पर बल दिया, जबकि प्रधानाचार्य वीसी चाको ने कहा कि आजादी हमें मिलजुलकर रहना सिखाती है।
कार्यक्रम का संचालन दिव्या, अंशिका व समृद्धि ने किया। अंत में आशीष उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शारीरिक शिक्षक अजितेश सोलंकी, श्रवण कुमार, डीपी सिंह व मोहसिना खातून ने तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारा।

सान्दीपनि मॉडल स्कूल ने जीता प्रथम स्थान, शिक्षकों को मिला सम्मान

चितरंगी(राष्ट्र की परम्परा) । 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चितरंगी परेड ग्राउंड में जनप्रतिनिधियों और लोकसेवकों ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शासकीय सान्दीपनि (सीएम राइज) मॉडल स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और तृतीय स्थान रॉयल फोर्ट विद्यालय ने प्राप्त किया। जिन्हे शनिवार को पुरस्कृत किया गया।
सान्दीपनि स्कूल के छात्रों ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर नाट्य-नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति को सबसे अधिक सराहना व पारितोषिक प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैकड़ों लोकसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर शिक्षक उपेंद्र द्विवेदी को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया, वहीं सत्यकाम तिवारी, अश्विनी बैस, सौरभ श्रीवास्तव, श्वेता दूबे और प्रेमलाल सिंह सहित कई शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
एसडीएम सुरेश जाधव ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रस्तुत कार्यक्रम देशभक्ति की भावना को जागृत करने वाला है।

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, क्षेत्र में सनसनी

भाटपार रानी, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बलीवन खास गांव निवासी कैलाश कुशवाहा (पुत्र पृथ्वी पति सिंह कुशवाहा) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक हाल ही में किसी लगभग 40 वर्ष पुराने मामले में जेल में बंद थे और सूत्रों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले ही जमानत पर रिहा हुए थे।

घटना शनिवार 16 अगस्त की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कैलाश कुशवाहा का शव गांव के बाहर सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पाया गया। मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है और न ही कोई प्रत्यक्षदर्शी मिला है।

सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

फरार दुष्कर्म आरोपी ढाई साल बाद सूरत से गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने लगभग ढाई साल से फरार एक कैदी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कैदी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा था और 29 दिसंबर 2022 को देवरिया जिला कारागार से फरार हो गया था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उपेन्द्र पाण्डेय रामपुर केबरईपुर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। फरारी के दौरान उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।

एसटीएफ फील्ड यूनिट वाराणसी को जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी गुजरात के सूरत शहर के शिवशक्ति नगर सोसाइटी इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद 13 अगस्त को टीम ने वहां छापेमारी कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार कैदी को ट्रांजिट रिमांड पर देवरिया लाया गया और शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि फरार होने से जुड़े मामले की जांच पहले से चल रही है, जिसमें अब उसकी गिरफ्तारी के बाद और भी कड़ियां जुड़ने की संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी 17 अगस्त को करेंगे दिल्ली में 11,000 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा )प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे दिल्ली के रोहिणी में करीब 11,000 करोड़ रुपये की संयुक्त लागत वाली दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

ये दोनों परियोजनाएँ — द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) — राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में ट्रैफिक जाम को कम करने और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के केंद्र सरकार के व्यापक विज़न का हिस्सा हैं। इसके तहत यात्रा समय घटाने, निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने और औद्योगिक व वाणिज्यिक संपर्क को बढ़ावा देने का लक्ष्य है।

द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड
पीएमओ के अनुसार, द्वारका एक्सप्रेसवे के 10.1 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड का निर्माण लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह खंड यशोभूमि, डीएमआरसी ब्लू व ऑरेंज मेट्रो लाइन, प्रस्तावित बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

इस खंड के अंतर्गत —पैकेज-I: शिव मूर्ति चौराहे से द्वारका सेक्टर-21 स्थित रोड अंडर ब्रिज (RUB) तक 5.9 किमी।पैकेज-II: द्वारका सेक्टर-21 RUB से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 4.2 किमी, जो शहरी विस्तार सड़क-II से सीधी कनेक्टिविटी देगा।गौरतलब है कि द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने मार्च 2024 में किया था।

शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II)
प्रधानमंत्री मोदी अलीपुर से दिचाओं कलां खंड का भी उद्घाटन करेंगे, जिसका निर्माण लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस परियोजना में बहादुरगढ़ और सोनीपत को जोड़ने वाले नए संपर्क मार्ग भी शामिल हैं।

UER-II के चालू होने से दिल्ली के आंतरिक व बाहरी रिंग रोड, मुकरबा चौक, धौला कुआँ और NH-09 जैसे व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव घटेगा। साथ ही, बहादुरगढ़ और सोनीपत तक सीधी पहुँच, औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बेहतर संपर्क, और मालवाहन वाहनों के लिए NCR में आवाजाही सुगम होगी।

विकास का विज़न
पीएमओ ने कहा कि ये पहल प्रधानमंत्री मोदी के विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचे के निर्माण के दृष्टिकोण को दर्शाती हैं, जिनका उद्देश्य लोगों की जिंदगी आसान बनाना, यात्रा का समय बचाना और निर्बाध गतिशीलता सुनिश्चित करना है।

यूरिया के लिए किसानों की लंबी जद्दोजहद, बिचौलियों पर मनमानी का आरोप

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। फत्तेपुर व तिलखी नगर साधन सहकारी समिति पर यूरिया वितरण में अव्यवस्था और किल्लत से किसान बेहाल हैं। चिलचिलाती धूप में सुबह से ही किसानों की लंबी लाइन लगी रही, लेकिन सचिव की अनुपस्थिति में उनकी कुर्सी पर बैठे बिचौलिये बिना लाइन लगाए अपने चहेतों को खाद उपलब्ध करा रहे थे। भीड़ अधिक होने से किसानों में झगड़ा-तनाव की स्थिति बनी रही। मौके पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में किसी तरह वितरण शुरू कराया गया। एडीओ एजी उतरौला राम गोपाल और उनके सहयोगी राम सिंह ने बताया कि समिति पर कुल 350 बैग यूरिया उपलब्ध है और कोशिश है कि सभी लाइन में लगे किसानों को खाद मिल सके। वहीं एडीओ कोऑपरेटिव उतरौला जगजीवन प्रसाद ने दावा किया कि यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है, किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। लाइन में लगे किसानों लल्लू तिवारी, शेषराम, राम मूरत, निरहू, रक्षाराम, चिल्हु आदि का कहना था कि वे कई दिनों से समिति का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही थी। आज उम्मीद है कि लाइन

गड्ढे में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में मातम


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सरनी मुडेरा गांव में खेल-खेल में एक मासूम की जिंदगी खत्म हो गई। 14 वर्षीय सुमन्त कुमार पुत्र व्रजेश सिंह, जो भिटुकना गांव थाना नगरा का निवासी था और अपने ननिहाल सरनी मुडेरा थाना सिकन्दरपुर में रहता था, शनिवार को अचानक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि घर के बगल में बने गड्ढे के पास सुमन्त खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे गड्ढे में जा गिरा। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने लगे। आसपास के लोगों ने बताया कि बच्चे को गड्ढे के पास खेलते देखा था। ग्रामीणों ने जब गड्ढे में झांका तो वहां उसका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव का माहौल गमगीन हो उठा। पुलिस को खबर दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोग इस दर्दनाक हादसे से गहरे सदमे में हैं। हर किसी की जुबां पर बस यही था – “कितना हंसमुख और प्यारा बच्चा था, यकीन ही नहीं हो रहा कि अब वो हमारे बीच नहीं है।”

79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेलवे चिकित्सालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन,

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त,2025 को पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर जे चौधुरी के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों में रक्त की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रक्तदाताओं को सुरक्षित जीवन रक्षक – रक्त को दान करने हेतु प्रोत्साहित करना था।
मंडल चिकित्सालय के इंटेंसिव केयर यूनिट में आयोजित रक्तदान शिविर का औपचारिक शुभारंभ मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा वीणा जैन एवं मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) राजेश कुमार सिंह,अपर मंडल रेल प्रबंधक(इंफ़्रा) अजय सिंह,मंडलीय अधिकारियों सहित चिकित्सालय के सभी चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।
रेलवे कर्मचारियों को रक्तदान हेतु प्रोत्साहित करने हेतु रक्तदान शिविर की सुरुआत मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने स्वयं रक्तदान करके किया । तदुपरांत अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामाकृष्णन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) पंकज केसरवानी,जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार सहित रेलवे सुरक्षा बल के जवानों,रेल यूनियनों के पदाधिकारियों समेत 21 रेलवे कर्मचारियों ने कतारबद्ध होकर रक्तदान किया और जन कल्याण में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।। रक्तदान के पूर्व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन टीम के सदस्यों द्वारा सभी रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जाँच करके उनके पुर्णतः स्वास्थ्य होने की पुष्टि के उपरांत रक्तदान कराया एवं रक्तदान के पश्चात सभी को अल्पाहार एवं फ्रूट जूस दिया गया ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने बताया कि शरीर के सुचारू संचालन के लिये खून की आवश्यकता होती है। खून की कमी से व्यक्ति का जीवन खतरे में पड़ सकता है। खून की जरूरत होने पर यदि समय से रक्त की पूर्ति न की जाय तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है। खून की कमी को पूरा करके जीवन की रक्षा रक्तदान के जरिये की जा सकती है। इसी कारण लोगों को रक्तदान के लिये जागरूक किया जाता है ताकि एक स्वस्थ व्यक्ति जरूरतमंद के लिये रक्तदान कर सके और जीवन बचा सके ।
इस अवसर पर शिविर के संयोजक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 आर जे चौधुरी ने सुरक्षित रक्त की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाई और रक्तदाताओं को सुरक्षित जीवन रक्षक – रक्त को दान करने हेतु प्रोत्साहित करते हुये उनका आभार व्यक्त किया ।
रक्तदान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं रक्तदाताओं को धन्यवाद ज्ञापन अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर.आर.सिंह ने किया ।

सपा जिला उपाध्यक्ष ने झंडारोहण कर दीं सलामी

मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनता जूनियर हाईस्कूल मईल के प्रांगण मे बच्चो एवं शिक्षकों संघ 79 वां स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर झंडारोहण कर वीर सपूतो व तिरंगे को सलामी देते हुए उन्होंने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा, आज देश को आजाद हुए 79 वां साल पूरे होने की खुशी में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। आज हम सभी लोगो को आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले वीर शहीदो के आदर्शो को आत्मसात कर भारत को विकास के पथ पर ले जाने का संकल्प लेना है।
उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 15अहस्ट 1947 को देश आजाद हुआ, देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, सहित अनेको वीर सपूतो ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अंग्रजो के साशन सत्ता को उखाड़ फेकने का काम किया, और भारत को 15अगस्त 1947 आजाद कराया।
बच्चो मे आजादी के प्रति जोश भरते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने कहा कि आज बहुत ही ख़ुशी का दिन है आज ही के दिन अंग्रेजों कि गुलामी से मुक्त हुए और खुली हवा मे सास ले रहे है।
चौधरी ने बताया कि 15अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है। आज हम सभी लोगो को संकल्प लेना है कि देश प्रथम है और देश को हमेशा अखंड रखना चाहिए, हम लोग देश कि सुरक्षा के लिए जान कि बाजी लगा देंगे।
गुरुवार 15अगस्त को जनता जूनियर हाई स्कूल मईल में स्कूल के प्रबंधक अवधेश चौधरी द्वारा झंडारोहण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया गया।इस दौरान बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया तथा मिष्ठान खिलाकर बच्चों को घर जाने दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रधानाचार्य बृजेश चौधरी, अमरजीत यादव, प्रकाश चौधरी, राम बच्चन प्रसाद,उमाशंकर गुप्ता, स्कूल के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार तथा अध्यापक गण राजेश यादव, रंजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र यादव, सौरभ कुमार सहित गांव कि सम्मानित जनता उपस्थित रहे।

जनपद में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता एक अमूल्य धरोहर है। जब तक यह उपलब्ध होती है, तबतक इसकी कीमत का अंदाजा लोग नही लगा पाते हैं। लेकिन इसके छिन जाने पर इससे महत्वपूर्ण कुछ भी नही लगता। उन्होंने कहा कि आज वीर बलिदानियों को याद करने का अवसर है। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के अवसर पर हमने स्वतंत्रता की बड़ी कीमत चुकाने वाले पीड़ितों को याद किया गया। कहा कि आज उन शहीदों और देश के जवानों को भी नमन करने का अवसर जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखा।
उन्होंने भारत के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत विकसित होने की राह पर बढ़ चुका है। स्वतंत्रता के बाद भारत ने विकास की महान गाथा लिखी है। कृषि, उद्योग, तकनीकी प्रत्येक क्षेत्र में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। इसका उदाहरण भारत का स्पेस सेक्टर है, जिसका इस्तेमाल दुनिया विकसित भी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा देश–प्रदेश को 2047 तक विकसित बनाने का जो लक्ष्य रखा गया है, उसको पूरा करने के लिए हमें अपने दायित्वों की पूरा करना होगा। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि ऐसे पदों पर हैं, जहां हम पीड़ितों और वंचितों को न्याय दिला सकते हैं और इसके लिए हम सबको ईमानदारी से प्रयास करना होगा।
सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। आयुष्मान भारत, सामूहिक कन्या विवाह, पेंशन योजना जैसी तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने जनपद में संचालित विकास कार्यों की भी चर्चा की। कहा कि केंद्रीय विद्यालय के शुभारंभ, निवेश की स्थिति, किसान सम्मान निधि, विभिन्न पेंशन योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि जनपद में सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहा है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम इस विकास की धारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने उपस्थित लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर एडीएम (एफ/आर) डॉ प्रशांत कुमार ने कहा स्वतंत्रता पूर्व एक नागरिक के रूप में सबसे महत्वपूर्ण दायित्व था, देश की आजादी और स्वतंत्रता के बाद सबसे महत्वपूर्ण है, अंतिम पायदान पर लोगों तक न्याय की पहुंच को सुनिश्चित करना है। इसके लिए जरूरी है कि हम दूसरों के अधिकारों का भी ख्याल रखें। एक लोक सेवक के रूप में हमे यह प्रयास करना चाहिए कि जो लोग भी हमारे पास आते हैं, हम अपनी ओर से पूरा प्रयास करें कि उनके अधिकारों की रक्षा हो। यानी जो सही है उसे हम करें और ऐसा करते हुए किसी प्रकार का अहम न रखें।
एडीएम (न्यायिक) ने कहा कि आजादी के लिए हमारे देश के महापुरूषों ने अनेक बलिदान किए। इसलिए एक नागरिक के रूप में भी हमे उनसे जुड़े स्मारकों, मूर्तियों आदि के संरक्षण का प्रयास करना चाहिए। उनकी कहानियां अगली पीढ़ियों को बतानी चाहिए, ताकि हम स्वतंत्रता आंदोलन की धरोहर को आगे ले जाने के साथ आने वाली पीढ़ी में भी उच्च नैतिक मूल्यों का विकास कर सकें। इससे हम आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा दे सकेंगे।
इनके अलावा अपर उपजिलाधिकारी विजय यादव, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रेम शंकर पांडेय, सिद्दार्थ गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

“79वें स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे महिला संगठन का सेवा कार्य ”

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा )15 अगस्त 79 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वाणी जैन एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं ने पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय के मरीजों का हाल जाना तथा उनको मिलने वाली सुविधाओं का संज्ञान लिया ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन , अपर मंडल रेल प्रबंधक(आप) आर के सिंह, अपर मंडल प्रबंधक(इन्फ्रा) अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर. जे. चौधुरी उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर आर सिंह, समेत मंडल चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी सभी शाखाधिकारी एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्यायें उपस्थित थीं।इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वाणी जैन एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की कार्यकारिणी की सदस्यायों ने पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन के सौजन्य से मंडल चिकित्सालय में भर्ती सभी मरीजों को ताजे फल, हालिंक्स एवं बिस्कुट का वितरण किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर जन्मे नवजात शिशुओं को विशेष शिशु किट भी भेंट किया गया ।