Sunday, July 19, 2026
Home Blog Page 805

अधेड़ ने किया आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पीट – पीट कर किया अधमरा

मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) घर में अकेली देख आठ साल की मासूम के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया आप को बताते चले आलमनगर नगर पंचायत इलाके की है यह घटना इस कुकृत्य के बाद ग्रामीणों को पीड़िता के छोटे भाई ने गांव के ही सुभाष मंडल उर्फ कैलू मंडल (50) को घर से भागने की जानकारी दी।
जानकारी के बाद गांव के लोगों ने रात में ही आरोपित को पकड़कर लाया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची आलमनगर की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आरोपि को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।जहां उसका इलाज चल रहा है।प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर में कर दिया गया। वहीं, पीड़िता का इलाज स्थानीय सीएचसी में जारी है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस हर एंगल से इस घटना की जांच कर रही है।

दिल्ली को मिली दो बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे (दिल्ली खंड) और UER-II का किया उद्घाटन

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजधानी दिल्ली में दो अहम परियोजनाओं – द्वारका एक्सप्रेसवे (दिल्ली खंड) और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) – का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये दोनों परियोजनाएं दिल्ली-एनसीआर के लिए विकास का नया अध्याय साबित होंगी। उन्होंने कहा कि इनसे दिल्ली, गुरुग्राम और पूरे एनसीआर में लोगों को सुविधा होगी। ऑफिस आने-जाने का समय बचेगा और व्यापारियों, कारोबारियों व किसानों को भी लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने खासतौर पर UER-II के बारे में बताया कि इसके निर्माण में लाखों टन कचरे का इस्तेमाल किया गया है। यह पहल दिल्ली को कचरे के पहाड़ों से मुक्त करने की दिशा में अहम कदम है और “ग्रीन दिल्ली – क्लीन दिल्ली” के मंत्र को मजबूती देती है।

पीएम मोदी ने दिल्ली की भाजपा सरकार के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यमुना नदी की सफाई लगातार चल रही है और अब तक 16 लाख मीट्रिक टन गाद हटाई जा चुकी है। साथ ही, दिल्ली में 650 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जा चुकी हैं और जल्द ही इनकी संख्या 2,000 से अधिक हो जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के विकास को देख रही है और दिल्ली को ऐसा मॉडल बनाना है, जहां हर कोई महसूस करे कि यह विकसित भारत की राजधानी है।

परियोजनाओं की प्रमुख विशेषताएं

द्वारका एक्सप्रेसवे (दिल्ली खंड)

लंबाई: 10.1 किलोमीटर

लागत: लगभग ₹5,360 करोड़

विशेषताएं: 8-लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, जिसमें कई फ्लाईओवर और अंडरपास शामिल हैं। यह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और द्वारका के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देगा और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दबाव कम करेगा।

शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II)

लंबाई: कुल 76 किलोमीटर (54 किमी दिल्ली में, 21 किमी हरियाणा में)

लागत: लगभग ₹8,000 करोड़

विशेषताएं: इसे दिल्ली की “तीसरी रिंग रोड” भी कहा जाता है। यह उत्तरी दिल्ली के अलीपुर को दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर से जोड़ेगी और रोहिणी, मुंडका, नजफगढ़ व द्वारका जैसे प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इससे दिल्ली के अंदरूनी हिस्सों का ट्रैफिक बोझ कम होगा।

इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर में यातायात सुगम होगा और भीड़भाड़ में कमी आएगी।

“मनीषा की अरदास”

0

मत रो माँ, अब मत रो,
तेरी बेटी की आवाज़ हम सब हैं,
न्याय की राह पर चल पड़े,
अब जाग उठा हर जन-जन है…।

गूँजे धरती, गगन गवाह,
अन्याय के विरुद्ध उठे निगाह।
“भाग गई होगी” कहना भूल,
अब टूट चुका हर झूठा फूल।

मनीषा तेरी कसम हमें,
लड़ेगे जब तक साँस है।
न्याय की ज्वाला जलती रहे,
हर दिल में अब विश्वास है।

मोमबत्तियों का यह सागर,
बन जाए अग्नि का दरिया,
क़ातिलों को सज़ा मिले,
नारी फिर हो न दु:खिया।

मत रो माँ, अब मत रो,
तेरी बेटी की आवाज़ हम सब हैं,
न्याय की राह पर चल पड़े,
अब जाग उठा हर जन-जन है…।

  • डॉ. प्रियंका सौरभ

व्यक्ति अपने सद्कर्मों व व्यवहार से ही समाज में पाता है सम्मान

समाजसेवी डीपी यादव के पुण्यतिथि पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

सलेमपुर, देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा) आप का सम्मान धन और दौलत से नही हो सकता है। व्यक्ति अपने सद्कर्मों व व्यवहार से ही समाज मे सम्मान पाता है उक्त बातें नगर के बिजली विभाग के पास समाजसेवी डीपी यादव के पुण्यतिथि कार्यक्रम पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व उद्योग व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा। उन्होंने कहा कि कर्म ही व्यक्ति को महान बनाता है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि जिसका सम्पूर्ण जीवन देश व समाज की सेवा के लिए समर्पित रहता है वह हमेशा याद किया जाता है। डीपी यादव का सम्पूर्ण जीवन गरीबों मजलूमों की पीड़ा की आवाज को मजबूती से उठाने में ही बीत गया। सांसद प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव मुन्ना ने कहा कि आज जरूरत है कि लोग ऐसा कर्म करें कि समाज उनको अपना आदर्श मानने का कार्य करें।आयोजक गोपाल जी यादव ने कहा कि परिवार के साथ ही समाज व देश के लिए कुछ करने वाले का अनुसरण ही हमेशा किया गया है। कार्यक्रम को बेचू चौधरी,मार्कण्डेय मिश्र, दिग्विजय नाथ तिवारी,रंजना भारती, प्रभा भारती,हरेराम आर्य,मालवीय प्रसाद निर्मल, सुनीता राजभर, ध्रुव कुमार गुप्ता, बाबूलाल यादव, मंजूर आलम,देशराज यादव,हरेराम यादव, मुन्ना यादव, दीपक यादव, बीरबल यादव, सभासद प्रदीप यादव, योगेश यादव, नागेन्द्र पासवान, पवन यादव,अनिल श्रीवास्तव,जुबेर भाई, हरेन्द्र यादव, लीलाधर यादव, बृजानंदन यादव, राजीव यादव परमहंस पांडेय बुटाइ बाबाआदि ने सम्बोधित किया।

भीषण सड़क हादसा : पालीगंज में स्कॉर्पियो नहर में पलटी, मां-बेटी की मौत, दो घायल

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के महाबलीपुर के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेतिया से औरंगाबाद जिले के नवीनगर जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर छोटी सोन नहर में पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान सायरा खातून और उनकी बेटी रुकसाना परवीन के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मोहम्मद हैदर आलम और मोहम्मद एहसान अंसारी शामिल हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को पालीगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पालीगंज अनुमंडल डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि महाबलीपुर के पास स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर नहर में पलटने से यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक महिला का पति और वाहन चालक घायल हुए हैं। परिवार बेतिया से औरंगाबाद जिले के नवीनगर किसी निजी कार्य से जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

पाइप डालने के बाद गढ्ढों बने राहगीरों की मुसीबत

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर-चेरो मार्ग पर बभनौली मोड़ से मधवापुर, चांदपलिया और चेरो को जोड़ने वाली सड़क पर कुछ दिन पूर्व पाइप डालने के लिए गढ्ढे खोदे गए थे। मशीन की सहायता से पाइप तो डाल दी गई, लेकिन खुदाई के बाद बने गढ्ढों को जस का तस छोड़ दिया गया।

अब बरसात में इन गढ्ढों की गहराई और बढ़ गई है, जिससे आए दिन किसी न किसी की गाड़ी पास लेने के दौरान गढ्ढे में फंस जा रही है। यह मार्ग पहले से ही संकरा है और ऊपर से गहरे गढ्ढों ने राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन कोई न कोई यात्री इन गढ्ढों में उतरकर चोटिल हो रहा है। वहीं, यदि एक साथ दो गाड़ियां आमने-सामने आ जाएं तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र ही सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

रुद्रपुर बस अड्डा जलमग्न: बेहाल, यात्री और दुकानदार परेशान

हर बरसात में डूब जाता है बस अड्डा, जल निकासी व्यवस्था ठप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विगत दिनों हुई लगातार बारिश ने जिले के रुद्रपुर बस अड्डे को तालाब में तब्दील कर दिया है। चारों ओर भरे पानी के कारण बस अड्डा ‘टापू’ की तरह नजर आ रहा है। बस पकड़ने आए यात्रियों और यहां दुकान लगाने वालों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों को बस तक पहुँचने के लिए घुटनों तक भरे पानी से गुजरना पड़ रहा है या बस को गेट पर खड़ा कर सवारियों को बैठाया जा रहा है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खासे परेशान हैं। एक यात्री पूरन प्रकाश ने कहा कि “बस पकड़ने के लिए हमें कीचड़ और गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। थोड़ी-सी लापरवाही से फिसलकर चोट लगने का डर बना रहता है।”
बस अड्डे मे चारों ओर पानी ही पानी है। गंदे पानी के जमाव से मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि जल्द निकासी नहीं हुई तो डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियाँ फैल सकती हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या हर बरसात में सामने आती है लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। बुजुर्ग यात्री रामदयाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लोग आते हैं, फोटो खिंचवाते हैं और चले जाते हैं। जनता परेशान रहती है लेकिन सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाता।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

यूक्रेन-रूस युद्ध पर ट्रंप का बयान, पुतिन से मुलाकात के बाद शांति समझौते की वकालत

वॉशिंगटन/अलास्का (Rkpnews) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन को रूस के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए शांति समझौते पर विचार करना चाहिए। अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने यह संदेश यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की तक पहुंचाया।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में पुतिन ने शर्त रखी कि अगर यूक्रेन पूरा डोनेट्स्क प्रांत रूस को सौंप देता है, तो रूस ज्यादातर मोर्चों पर सैनिकों की तैनाती रोक देगा। डोनेट्स्क एक अहम औद्योगिक इलाका है और लंबे समय से रूस के मुख्य लक्ष्यों में शामिल रहा है। हालांकि, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस शर्त को सख्ती से ठुकरा दिया।

ट्रंप ने पुतिन की शर्त पर कहा कि वे मानते हैं कि युद्धविराम के बजाय सीधा शांति समझौता ही सबसे अच्छा रास्ता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा –
“सभी का मानना है कि इस भयानक युद्ध को खत्म करने का सबसे उचित तरीका सीधे शांति समझौते पर पहुंचना है।”

दूसरी ओर, जेलेंस्की ने एक्स (पहले ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा –
“हत्या को रोकना युद्ध खत्म करने का एक अहम हिस्सा है। लेकिन रूस की लड़ाई रोकने की अनिच्छा स्थायी शांति को मुश्किल बना रही है।”
उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वे सोमवार को वॉशिंगटन में ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

फरवरी में व्हाइट हाउस में हुई पिछली बैठक की तरह इस बार भी ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस की ओर से जेलेंस्की की आलोचना की आशंका जताई जा रही है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि भविष्य में पुतिन, जेलेंस्की और उनके बीच त्रिपक्षीय वार्ता भी हो सकती है।

इस बीच, यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों ने ट्रंप की पहल का स्वागत किया है, लेकिन यह स्पष्ट किया है कि रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध जारी रहेंगे। जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने कहा कि सोमवार की बैठक में यूरोपीय नेता भी शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। माना जाता है कि यह यूरोप का पिछले 80 साल का सबसे भयानक युद्ध है, जिसमें अब तक 10 लाख से अधिक लोग मारे या घायल हो चुके हैं, जिनमें हजारों आम नागरिक भी शामिल हैं।

अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता टली, व्यापार समझौते पर अनिश्चितता गहराई

नई दिल्ली/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) — भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित महत्वपूर्ण व्यापार वार्ता फिलहाल टल गई है। अमेरिकी व्यापार वार्ताकारों का 25 से 29 अगस्त तक प्रस्तावित नई दिल्ली दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है। इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को आगे बढ़ाना था।

सूत्रों के अनुसार, इस वार्ता के स्थगित होने से समझौते पर बातचीत में और देरी हो सकती है। साथ ही, भारतीय सामानों पर लगने वाले अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ से जल्द राहत मिलने की उम्मीद भी कम हो गई है। अमेरिकी दूतावास ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह मामला यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) के पास है। भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने भी इस पर कोई तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी।

गौरतलब है कि इसी महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने इसका कारण भारत द्वारा रूसी तेल का लगातार आयात बताया था। यह नया टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा, जिसके बाद कुछ भारतीय निर्यात पर कुल शुल्क 50% तक बढ़ जाएगा। यह अमेरिका द्वारा किसी भी व्यापारिक साझेदार पर लगाए गए सबसे ऊंचे शुल्कों में गिना जाएगा।

अब तक भारत और अमेरिका के बीच पांच दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन इनमें कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। सबसे बड़े मतभेद भारत के कृषि और डेयरी बाजार को खोलने तथा रूसी तेल आयात को लेकर हैं। भारत के विदेश मंत्रालय का कहना है कि रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत को अनुचित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, जबकि अमेरिका और यूरोपीय संघ खुद भी रूस से विभिन्न सामान खरीदना जारी रखे हुए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वार्ता लंबे समय तक अटकी रही तो भारतीय निर्यातकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा और दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव और गहरा सकता है।

हम लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे-लालू

सासाराम/पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) – बिहार की सियासत में आज से एक नई हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में रविवार से “वोटर अधिकार यात्रा” की शुरुआत हो गई है। इस यात्रा का आगाज़ कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले सासाराम से हुआ।

लालू यादव का बड़ा बयान – यात्रा शुरू होने से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इसे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा –
“वोट का अधिकार है और हम लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए हमने बहुत कुर्बानियां दी हैं और आगे भी देते रहेंगे।”

तेजस्वी यादव का हमला – इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा –
“बिहार लोकतंत्र की जननी है। भाजपा लोकतंत्र की धरती बिहार से लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। इस यात्रा का उद्देश्य है कि हर बिहारी अपने वोट का इस्तेमाल कर सके। ये लोग न सिर्फ अधिकार, बल्कि अस्तित्व मिटाना चाहते हैं।”

पूर्व सैनिकों और आश्रितों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, अब ऑनलाइन मिलेंगी सभी योजनाओं का लाभ

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार सरकार ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के हित में एक अहम कदम उठाया है। अब उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सैनिक कल्याण निदेशालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। सरकार ने इन योजनाओं को पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध कराने की तैयारी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा अनुदान, वैवाहिक अनुदान और प्रधानमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति जैसी प्रमुख योजनाओं का लाभ अब ऑनलाइन माध्यम से आसानी से मिल सकेगा। इसके लिए आवश्यक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की खरीद पर स्टेट एक्स सर्विस मैन बेनेवोलेंट फंड से 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। वहीं, इस पूरी व्यवस्था के लिए पटना जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

इसी क्रम में राज्यपाल सचिवालय ने जानकारी दी कि पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार इंटिग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी करा रही है। पहले चरण में 20 जिलों में यह कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। इनमें नालंदा, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, कैमूर, औरंगाबाद, जहानाबाद, कटिहार, सहरसा, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज प्रमुख हैं।

इन कॉम्प्लेक्स के बन जाने से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। सरकार का दावा है कि इस पहल से न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को योजनाओं का लाभ समय पर और आसानी से मिल सकेगा।

डबल मर्डर: धुमनगर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

सीतामढ़ी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के धुमनगर में रविवार को दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान रुपौली रुपहरा पंचायत निवासी दिलीप कुमार और भल्ली गांव निवासी राजेश पासवान के रूप में हुई है।

रविवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने बंसवारी इलाके में दोनों युवकों के शव देखे। युवकों को चेहरे पर गोली मारी गई थी, जिससे उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही बथनाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। FSL टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर हत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी है।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किस वजह से की गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की असली वजह और अपराधियों की पहचान सामने आ सकेगी।

इस डबल मर्डर ने पूरे धुमनगर और आसपास के क्षेत्र में डर और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

फोटो सौजन्य से पीके

कठुआ में बादल फटने से चार की मौत, छह घायल

बचाव व राहत कार्य जारी, मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)के कठुआ जिले में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना जिले के एक सुदूर गांव में हुई, जहां अचानक आए मलबे और बाढ़ के पानी ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।गांव तक पहुंचने वाले रास्ते भी बंद हो गए हैं, जिससे राहत और बचाव कार्यों में बाधा आ रही है। फिलहाल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्यों में जुटी हैं।प्रशासन ने बताया कि जम्मू–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी इस आपदा का असर हुआ है। कठुआ के बागड, चांगडा और दिलवान-हुतली गांवों में भूस्खलन दर्ज किया गया, हालांकि वहां किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। भारी बारिश के चलते इस क्षेत्र के जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और उझ नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। प्रशासन ने लोगों से जलाशयों और नदियों से दूर रहने की अपील की है।मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा—“कठुआ के कई इलाकों में बारिश के कारण हुए विनाशकारी भूस्खलन में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। यह त्रासदी मन को स्तब्ध कर देने वाली है।” उन्होंने बताया कि वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में हैं और राहत व बचाव कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मिलकर बचाव कार्यों में लगी हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में तैनात कर समन्वय और सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शराब तस्करों का पीछा करते समय हादसा, होमगार्ड की मौत, साथी घायल

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का खेल लगातार जारी है। इसी बीच शनिवार तड़के गोपालगंज जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई। शराब तस्करों का पीछा करते समय मोटरसाइकिल फिसल जाने से आबकारी विभाग में तैनात होमगार्ड अभिषेक शर्मा की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने जानकारी दी कि हादसा विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। दोनों होमगार्ड शराब तस्करों का पीछा कर रहे थे, तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरे होमगार्ड को हल्की चोटें आई हैं।

एसपी ने बताया कि यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में किसी भी हमले या गोलीबारी के सबूत नहीं मिले हैं। चिकित्सकीय रिपोर्ट में भी गोली का कोई निशान नहीं पाया गया है।

गौरतलब है कि बिहार में अप्रैल 2016 से शराबबंदी लागू है और इसके बावजूद शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहती है।

इधर, कटिहार जिले से भी कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक घटना सामने आई। मनिया क्षेत्र में छेड़खानी की शिकायत पर दखल देने गए दो पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है।