Thursday, July 16, 2026
Home Blog Page 745

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक डीएम की अध्यक्षता में संपन्न

सभी सेक्टर वं स्टेटिक मजिस्ट्रेट आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार पी.ई.टी परीक्षा को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए संपन्न : जिलाधिकारी

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )l जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी) 2025 को सकुशल संपन्न कराने हेतु बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में संपन्न हुई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 हेतु कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं एवं इन 17 केंद्र पर दिनांक 6 एवं 7 सितंबर 2025 को पी.ई.टी. की परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में सकुशल संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 7800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे एवं दोनों दिनों की चारों पालियों में कुल 31200 अभ्यर्थियों की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को ठीक ढंग से आयोजित करने हेतु सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को गुणवत्तापूर्ण ढंग से परीक्षा को संपन्न करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापक को आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर कमरे में पर्याप्त मात्रा में लाइट एवं साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिए। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी कर्मचारियों को आई कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए एवं जिस व्यक्ति के पास आई कार्ड ना हो उनको परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति न देने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी कक्ष निरीक्षक को परीक्षा अवधि के दौरान अपना अपना मोबाइल बंद करके परीक्षा कक्ष से बाहर रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी में कहा कि ट्रेजरी से प्रश्न पत्र ले जाने एवं ले आने हेतु जिस अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है वह अधिकारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही ट्रेजरी से प्रश्न पत्र ले जाए एवं निर्धारित अवधि में प्रश्न पत्र ले आए। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा प्रश्न पत्र को ले जाने एवं ले आने हेतु पर्याप्त समय दिया गया है। इसलिए सभी अधिकारी समय से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति देने एवं निर्धारित समय सीमा पर परीक्षा केंद्र का गेट बंद करने तथा परीक्षा को शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र में किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, घड़ी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जो आयोग द्वारा प्रतिबंधित है को अपने साथ न ले जाने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिए। उन्होंने आयोग द्वारा निर्धारित जो भी सामग्री अभ्यर्थी अपने साथ परीक्षा केंद्र में ले जा सकते हैं केवल उसको ही ले जाने की अनुमति देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने इस महत्वपूर्ण परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों को निष्पक्ष ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई अरुण कुमार सहित सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

नकली दवाओं के सिंडिकेट पर कसेगा शिकंजा

आगरा में जिला स्तरीय एनसीसीओआरडी कमेटी व नशामुक्ति रोकथाम समिति की बैठक, 15 से अधिक विभागों ने बनाई संयुक्त कार्य योजना

आगरा,नकली दवाओं के सिंडिकेट पर कसेगा शिकंजा

आगरा में जिला स्तरीय एनसीसीओआरडी कमेटी व नशामुक्ति रोकथाम समिति की बैठक, 15 से अधिक विभागों ने बनाई संयुक्त कार्य योजना

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय एनसीसीओआरडी कमेटी व नशामुक्ति रोकथाम समिति की बैठक एवं अन्तर विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक का मुख्य फोकस नशीली और नकली दवाओं के संगठित सिंडिकेट को तोड़ने पर रहा।

इस अवसर पर पूर्व डीजीपी गुजरात एवं फोरेंसिक कंसल्टेंट केशव कुमार ने विस्तृत प्रेजेंटेशन देते हुए बताया कि नकली और नशीली दवाओं के कारोबार का नेटवर्क पूरे देश में फैला है और यह लगातार चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि इस तरह के मामलों में अभी मात्र 2 प्रतिशत ही दोष सिद्धि हो पाती है। उन्होंने कहा कि यदि वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से मौके पर ही साक्ष्य संकलित कर विभिन्न विभाग संयुक्त रूप से गहन जांच करें तो दोष सिद्धि को शत-प्रतिशत तक पहुंचाया जा सकता है।

श्री कुमार ने उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार संगठित कारोबारी आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल करते हैं। एक्सपायर दवाओं और पैकेज्ड फूड की डेट को स्कैनर के माध्यम से बदला जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ड्रग विभाग, पुलिस, नगर निगम, जीएसटी, श्रम, आयकर और खाद्य एवं औषधि प्रशासन सहित सभी विभागों की संयुक्त कार्रवाई से ही इस नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

जिलाधिकारी श्री बंगारी ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर नकली व नशीली दवाओं के खिलाफ एक एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार करें और उसके आधार पर प्रभावी कार्रवाई करें।

अवैध शराब व मादक पदार्थ पर भी सख्ती

बैठक में पुलिस विभाग द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही तथा एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। जनपद में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों का विवरण भी तलब किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो केंद्र मद्य निषेध विभाग में पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें मानक के अनुरूप संचालित कराया जाए।

छात्रों में जागरूकता अभियान

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद के सभी विद्यालयों और कॉलेजों में मद्य निषेध विभाग एवं सिविल डिफेंस संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे, ताकि युवा वर्ग को नशे की चपेट से बचाया जा सके।

शिकायत और सहायता के लिए हेल्पलाइन

कार्यशाला में बताया गया कि मद्य निषेध विभाग द्वारा संचालित 1933 मानस हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी नागरिक अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना निःशुल्क दे सकता है। वहीं, टोल फ्री नंबर 14446 पर कॉल करके नशामुक्ति और काउंसलिंग से संबंधित सहायता प्राप्त की जा सकती है।

बैठक में मौजूद अधिकारी

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान, डीसीपी सिटी सोनम कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान, सहायक आयुक्त खाद्य महेन्द्र श्रीवास्तव, एसीपी शमशाबाद ग्रिस कुमार, जिला आबकारी अधिकारी कृष्णपाल यादव, जीएसटी से मृत्युंजय कुमार सिंह, सिविल डिफेंस से संगीता त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, एंटीनारकोटिक्स विभाग और मंडल के सभी ड्रग इंस्पेक्टर सहित 15 से अधिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय एनसीसीओआरडी कमेटी व नशामुक्ति रोकथाम समिति की बैठक एवं अन्तर विभागीय कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक का मुख्य फोकस नशीली और नकली दवाओं के संगठित सिंडिकेट को तोड़ने पर रहा।

इस अवसर पर पूर्व डीजीपी गुजरात एवं फोरेंसिक कंसल्टेंट श्री केशव कुमार ने विस्तृत प्रेजेंटेशन देते हुए बताया कि नकली और नशीली दवाओं के कारोबार का नेटवर्क पूरे देश में फैला है और यह लगातार चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि इस तरह के मामलों में अभी मात्र 2 प्रतिशत ही दोष सिद्धि हो पाती है। उन्होंने कहा कि यदि वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से मौके पर ही साक्ष्य संकलित कर विभिन्न विभाग संयुक्त रूप से गहन जांच करें तो दोष सिद्धि को शत-प्रतिशत तक पहुंचाया जा सकता है।

श्री कुमार ने उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार संगठित कारोबारी आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल करते हैं। एक्सपायर दवाओं और पैकेज्ड फूड की डेट को स्कैनर के माध्यम से बदला जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ड्रग विभाग, पुलिस, नगर निगम, जीएसटी, श्रम, आयकर और खाद्य एवं औषधि प्रशासन सहित सभी विभागों की संयुक्त कार्रवाई से ही इस नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

जिलाधिकारी श्री बंगारी ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर नकली व नशीली दवाओं के खिलाफ एक एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार करें और उसके आधार पर प्रभावी कार्रवाई करें।

अवैध शराब व मादक पदार्थ पर भी सख्ती

बैठक में पुलिस विभाग द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही तथा एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। जनपद में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों का विवरण भी तलब किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो केंद्र मद्य निषेध विभाग में पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें मानक के अनुरूप संचालित कराया जाए।

छात्रों में जागरूकता अभियान

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद के सभी विद्यालयों और कॉलेजों में मद्य निषेध विभाग एवं सिविल डिफेंस संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे, ताकि युवा वर्ग को नशे की चपेट से बचाया जा सके।

शिकायत और सहायता के लिए हेल्पलाइन

कार्यशाला में बताया गया कि मद्य निषेध विभाग द्वारा संचालित 1933 मानस हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी नागरिक अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना निःशुल्क दे सकता है। वहीं, टोल फ्री नंबर 14446 पर कॉल करके नशामुक्ति और काउंसलिंग से संबंधित सहायता प्राप्त की जा सकती है।

बैठक में मौजूद अधिकारी

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान, डीसीपी सिटी सोनम कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान, सहायक आयुक्त खाद्य महेन्द्र श्रीवास्तव, एसीपी शमशाबाद ग्रिस कुमार, जिला आबकारी अधिकारी कृष्णपाल यादव, जीएसटी से मृत्युंजय कुमार सिंह, सिविल डिफेंस से संगीता त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, एंटीनारकोटिक्स विभाग और मंडल के सभी ड्रग इंस्पेक्टर सहित 15 से अधिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के वृहद पुनरीक्षण की बैठक डीएम की अध्यक्षता में संपन्न

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए समस्त पर्यवेक्षक वं बीएलओ अपने दायित्वों का ठीक ढंग से करें निर्वहन : जिलाधिकारी

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली 2025 के वृहद पुनरीक्षण के संबंध में बैठक जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में संपन्न हुई। जनपद में 09 विकासखंड, 645 ग्राम पंचायत एवं 92 नगर पंचायत अवस्थित है। वर्तमान स्थिति के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 8062, ग्राम पंचायत प्रधानों की संख्या 645, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 783, जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 32 है एवं जनपद में मतदाताओं की संख्या 1317186 है। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना के द्वारा त्रिस्तरी पंचायत की निर्वाचक नामावली 2025 के वृहद पुनरीक्षण कराए जाने हेतु कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्य को सकुशल संपन्न कराने हेतु बीएलओ एवं पर्यवेक्षक की ड्यूटी भी लगा दी गई है तथा दिनांक 19 अगस्त 2025 से 22 सितंबर 2025 तक बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करने की अवधि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाएगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा 18 जुलाई 2025 राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर सभी कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने समस्त बीएलओ एवं पर्यवेक्षक को उनके कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग का सख्त निर्देश है कि किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दो बार सम्मिलित न हो एवं जिस व्यक्ति की मृत्यु हो गई है उसका नाम मतदाता सूची से हटाने एवं जो भी व्यक्ति राज्य निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का अनुपालन कर रहा है तो उसका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करने का कार्य निर्वाचन नामावली प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षक इसमें लगनतापूर्वक कार्य करते हुए मतदाता सूची को तैयार कराए। उन्होंने सभी पर्यवेक्षक को बीएलओ के कार्यों का नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए एवं पर्यवेक्षक को बीएलओ का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उनके कार्यों की नियमित मार्केटिंग करने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी अधिकारी लगनतापूर्वक अपने-अपने क्षेत्र में रहते हुए अपने कार्यों का ठीक ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक एवं बीएलओ के कार्यों का अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी सहित अन्य उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जाएगा एवं किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी, इसलिए सभी पर्यवेक्षक एवं बीएलओ गुणवत्तापूर्ण ढंग से अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करें।
बैठक के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

उर्वरक विक्रेताओं पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में उर्वरक विक्रेताओं के दुकानों की जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर नौ विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर उनसे जवाब तलब किए गए हैं। जनपद के निलंबित विक्रेताओं के नाम इस प्रकार है-खान फर्टिलाइजर हरपुर तिवारी परतावल, अग्रहरी खाद भण्डार ललाइन पैसिया लक्ष्मीपुर, शिव संकल्प एग्री टेक धुरैंची बृजमनगं,विवेक ट्रेडर्स करमहवां नौतनवां , ओम नमः शिवाय ट्रेडर्स सिधवांरी फरेंदा , जायसवाल सेवा केन्द्र लक्ष्मीपुर,मां दुर्गा खाद भण्डार रमगढ़वां नौतनवां, मां लक्ष्मी ट्रेडर्स बेलवही बृजमनगंज, त्रिपाठी ट्रेडर्स रामगढ़वां नौतनवां।
इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जय महाकाल खाद भंडार लालपुर बृजमनगंज का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अभी और उर्वरक विक्रेताओं को चिन्हित किया जा रहा है। उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त ऐसे सभी क्रेताओं को चिन्हित कर उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है,जिनके पास कृषि योग्य बिल्कुल नगण्य है। और वे लोग जिन्होंने कई उर्वरक विक्रेताओं से यूरिया अधिक मात्रा में क्रय किया है। इस प्रकार की स्थिति पाए जाने पर तीन क्रेताओं निजामुद्दीन पुत्र वकील, इरफान पुत्र हकीमुल्लाह, समसुद्दीन पुत्र सरफुद्दीन निवासी हरदी डाली बृजमनगंज नौतनवा के विरुद्ध पूर्व में सोनौली थाने में एफआईआर दर्ज कराया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत उर्वरकों की कालाबाजारी, तस्करी अथवा नियम विरुद्ध उर्वरकों को क्रय अथवा विक्रय करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जायेगा। जांच में नियम विरुद्ध कार्य करने वाले विक्रेताओं की सूची बढ़ सकती है। नियम विरुद्ध कार्य करने वाले विक्रेताओं की सूची बढ़ सकती है। अन्य दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे सिर्फ अपनी आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक लें और उसका अनावश्यक भण्डारण न करें।

मजिस्ट्रेट के साथ स्वास्थ्य विभाग का प्राइवेट अस्पतालों पर छापा

रतनपुरा के कतिपय अस्पताल सील

म‌ऊ ( राष्ट्र की परम्परा )l उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी मधुबन जिला स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ जनपद के रतनपुरा में लगभग आधा दर्जन नर्सिंग होम का विधिवत निरीक्षण किया। इनके कागजातों की जांच पड़ताल की। इस दौरान पूरे रतनपुरा कस्बा में हड़कंप की स्थिति बनी रही। मजिस्ट्रेट एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी कार्रवाई विभिन्न स्थानों पर देर तक जारी रहेगी , स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पूजा क्लिनिक, इंदूजीत अस्पताल, महादेव अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया है।पूजा क्लिनिक, इंदुजीत अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं महिलाओं बच्चों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

खरीद दरौली घाट पर स्टीमर संचालन में मनमानी, ग्रामीणों ने की शिकायत

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

घाघरा नदी पार करने के लिए पीपा पुल का संचालन 10 जून से बंद होने के बाद खरीद दरौली घाट पर स्टीमर सेवा शुरू की गई है। लेकिन यहां यात्रियों से मनमाने ढंग से अधिक किराया वसूले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाविकों द्वारा प्रति यात्री ₹50 से ₹100 तक की वसूली की जा रही है, जबकि पहले मात्र ₹25 किराया लिया जाता था। अचानक बढ़े किराए से लोगों में आक्रोश है। असना, पिलुई, मनियर, बसरिखपुर सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को प्रार्थना पत्र देकर इस मनमानी की शिकायत की है। आवेदन देने वालों में हरेंद्र सिंह, रविंद्र पटेल, अजय शर्मा, भानु प्रताप सिंह, सुदामा जी समेत अनेक लोग शामिल रहे।ग्रामीणों का कहना है कि नाविकों द्वारा की जा रही यह वसूली गरीब और आम यात्रियों पर भारी पड़ रही है। नदी पार करना मजबूरी है और इसी का फायदा उठाकर दोगुना-तिगुना किराया वसूला जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सिकंदरपुर ने क्षेत्राधिकारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किराया व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाएगा।

चौपाल लगा समस्याओं का किया गया समाधान

विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति समय से करना सुनिश्चित करे अधिकारी_ सीडीओ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा )l विकास खण्ड रारदारनगर क्षेत्र में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने लगाया चौपाल,
दिए कड़े निर्देश। विकास खण्ड के कार्यालय एवं परिसर का निरीक्षण करते हुए खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कार्यालय एवं परिसर का समुचित साफ पाई रखना सुनिश्चित करें।
तत्पश्चात ग्राम पंचायत रामपुर बुजुर्ग में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनते हुए खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पिं० और पीडब्लूडी विभाग को निर्देशित किया गया कि सहाक जल हेतु कार्य कराये एवं सड़क निर्माण तथा जल निकासी हेतु नाली का निर्माण सुनिश्चित करायें। बिजली विभाग को पत्र निर्गत करने हेतु तत्काल सही कराना सुनिश्चित करें। ग्राम वासियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बोधित किया गया कि त्वच्छता प्रमुखता से अपनाते हुए कहीं भी ग्राम पंचायत या घर में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए ग्राम वासियों को स्वच्छता के लिए शपथ भी दिलवाया गया। शपथ में बताया गया कि न ती में अपने धर में और न. ही अपने गांव में जल जमाव होने देंगें तथा गांव को साफ-सुथरा रखेंगें जिससे कि ग्राम पंचायत संक्रामक चीनारियों से दूर रहे।
तत्पश्चात विकास मुख्यालय पर पुनः आकर स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत 10 स्वच्छता गाड़ियों के माध्यम से जिंगल-विंगल लगाकर ई-रिक्शा के द्वारा बेगू, चिकन गुनिया, मलेरिया एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाय के लिए प्रचार-प्रसार हेतु वच्छता रैली को हरी झण्डी दिखाकर ग्राम पंचायत-गौनर गगड़ा, सरैया, डुमरीखास, अधाड अवधपुर, शत्रुघ्नपुर एवं चौरी में रवाना किया गया।
तत्पश्चात विकारा खण्ड मुख्यालय पर खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी करमहा, एवं विकास खण्पा के समस्त सहायक विकास अधिकारी अवर अभियन्ता एवं ग्राम पंचायत राचिय की समीक्षा बैठक जनते हुए रयणाता के सम्बन्ध में सभी लोगों को निर्देशित किया गया कि सकामक बीमारियों से बचाव हेतु स्वच्छता रखना बहुत ही आवश्यक है। शासन स्तर से प्राप्त निर्देश के कम में ग्राम पंचायतों में रोस्टर के अनुसार बैतक कर स्वमता के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार करवाना सुनिश्चित करें। बाल पेन्टिंग एवं फागिंग तथा ग्राम पंचायत के प्रवेश द्वार पर संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु पोस्टर/बैनर अपामा सुनिश्चित करें।
उपस्थित रामस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति समय से करना सुनिश्चित करे।विकास खण्ड रारदारनगर निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी करमहां एवं विकास खण्ड स्तरीय समस्त अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

बाधक बने मकान व दुकान मालिक रजिस्ट्री करने के लिए हुए तैयार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा )l विरासत गलियारा में बाधक बन रहे दुकान, मकान मालिक बैठक के बाद विकास कार्यों में अपना अहम योगदान देने के लिए हुए तैयार आज डिप्टी कलेक्टर/ तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह अपने कार्यालय में दीवान बाजार, दिलेजाकपुर के मकान व दुकान मालिको के साथ बैठक कर विरासत गलियारा में अपना योगदान देने के लिए राजी खुशी पूर्वक तैयार कर लिया।
दुकान पर मकान मालिकों ने बताया कि सरकार द्वारा दिए जा रहे मुवावजे से हम संतुष्ट हैं रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर विरासत गलियारा के लिए चिह्नित स्थान तक अपने मकान और जमीन का रजिस्ट्री कर देंगे। डिप्टी कलेक्टर /तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह ने अपने संबंधित लेखपालों कानूनगो से कहा कि वार्ता के लिए आए हुए दुकानों व मकानों के मालिकों का प्रपत्र तैयार कराकर रजिस्ट्री कार्यालय जा कर रजिस्ट्री करा ले,जिससे विकास कार्य पूर्ण करवाकर चौहमुखी विकास को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा सके।
डिप्टी कलेक्टर /तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह ने संबंधित लेखपालों को निर्देश दिया अड़चन पैदा कर रहे मकान व दुकान मालिकों को जल्द से जल्द मुलाकात करवाया जाए जिससे आ रही अड़चन को दूर किया जाए सके जिससे विरासत गलियारा बनाने के लिए चल रहे विकास कार्यों को गति मिल सके तहसील सदर प्रशासन युद्ध स्तर पर लगकर लेखपालों को लगा दिया है, जिससे रोड़ा बने मकान दुकान मालिकों से रजिस्ट्री कराने का कार्य किया जा सके और तहसील सदर अंतर्गत चौहमुखी विकास कराकर अमली जामा पहनाने का काम किया जा सके।

दो दिवसीय प्रान्त योजना बैठक का उद्घाटन सत्र सम्पन्न

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक का उद्घाटन सत्र 30 अगस्त को सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर देवरिया खास में संपन्न हुआ।
बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि गजेंद्र, क्षेत्र संगठन मंत्री लखनऊ क्षेत्र, महंत राजेश नारायण दास, पुरुषोत्तम मरोदियाप्रान्त उपाध्यक्ष,महादेव एवं प्रांत मंत्री नागेंद्र ने भगवान श्रीराम के चित्र पर पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ |
उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुंबई में हुई | विश्व हिंदू परिषद अन्य संगठनों से अलग देश, धर्म, संस्कृति क़ी रक्षा के लिए हिंदू समाज के स्वाभिमान को जगाने के कार्य करता है | देश की कई राष्ट्र विरोधी गतिविधियों धर्मांतरण घुसपैठ, लव जिहाद,को मुंहतोड़ जवाब देने का कार्य करता है |
इसके अलावा कई महत्वपूर्ण कार्य भी किए हैं अमरनाथ यात्रा को निरंतर जारी रखने का कार्य राम सेतु आंदोलन के कारण राम सेतु की रक्षा करने का कार्य, राम जन्मभूमि आंदोलन में जन जागरण कर मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है |
अनाथालय,छात्रावास,चिकित्सालय एकल विद्यालय जैसे सेवा के कार्य भी निरंतर कर रहा है।

किसानों को मिलेगा राई/सरसों का निःशुल्क बीज मिनीकिट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के किसानों के लिए खुशखबरी है। कृषि विभाग की ओर से राज्य सहायतित निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को राई/सरसों का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत देवरिया जिले को कुल 191 क्विंटल निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने बताया कि इस कार्यक्रम का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत हैं। चयनित किसानों को बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका उपयोग वे मिनीकिट प्रदर्शन हेतु कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि किसानों को इस योजना का लाभ पाने के लिए 1 सितम्बर 2025 से 25 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को पीओएस मशीन के माध्यम से निःशुल्क राई/सरसों बीज मिनीकिट उपलब्ध कराया जाएगा।

आवेदन के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर जाकर अपनी प्रविष्टि दर्ज करनी होगी।

उप निदेशक कृषि ने किसानों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएँ और राई/सरसों उत्पादन को बढ़ावा दें।

यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, 56 वाहन चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र कीपरम्परा)l पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में शनिवार को यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, तीन सवारी, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा फिटनेस नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 56 वाहनों का ई-चालान तथा 2 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया।

गणेश उत्सव व बारावफात पर शांति समिति की बैठक

त्योहारों में नई परंपरा की शुरुआत न करें, सौहार्द बनाए रखें: जिलाधिकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गणेश चतुर्थी-गणेश उत्सव एवं ईद-मिलाद-उन-नबी (बारावफात) के शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, संभ्रांत नागरिक एवं समिति सदस्य मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए कहा कि “त्योहारों में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। जिस प्रकार से जनपद में पूर्व वर्षों में दोनों समुदायों ने सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाए हैं, उसी परंपरा को कायम रखना है।” उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने विद्युत विभाग को असुरक्षित ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित करने, जर्जर तारों को बदलने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, नगर निकायों व पंचायत विभाग को साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था कराने तथा त्योहारों के दिन सफाई कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि “गणेश उत्सव व बारावफात को परंपरागत ढंग से ही मनाया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक झंडा न लगाया जाए, ताकि किसी की धार्मिक भावना आहत न हो। सोशल मीडिया पर भड़काऊ या गलत पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।” उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता बढ़ाने व संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी सक्रिय रखने का निर्देश दिया।
बैठक में अधिकारियों एवं नागरिकों ने अपने सुझाव रखे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी को गणेश उत्सव व बारावफात की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाए।

आरा में राहुल गांधी की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान बवाल

BJYM कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, वाहन पर चढ़ने की कोशिश; दरभंगा विवाद पर सवाल

आरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा शनिवार को आरा पहुंची तो भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के मुद्दे पर राहुल गांधी से सवाल किए।
एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में कार्यकर्ता राहुल गांधी के काफिले के पास पहुंचते और एक वाहन पर चढ़ने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल भीड़ को हटाया और काफिला आगे बढ़ गया। किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है।

मुख्य बातें BJYM कार्यकर्ताओं ने आरा में काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया। विरोध की वजह: दरभंगा वाले कार्यक्रम में PM और उनकी दिवंगत मां के लिए कथित अपमानजनक टिप्पणी।एएनआई वीडियो में कुछ कार्यकर्ता राहुल गांधी के वाहन पर चढ़ने की कोशिश करते दिखे।पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति संभाली; किसी गंभीर चोट की जानकारी नहीं।

घटनाक्रम राहुल गांधी की यात्रा जैसे ही आरा के प्रमुख मार्ग से गुज़री, BJYM कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी शुरू कर दी। काले झंडे दिखाने के साथ प्रदर्शनकारियों ने काफिले को रोकने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस और विशेष सुरक्षादल ने बैरिकेडिंग व मानवीय चेन बनाकर विरोधकारियों को दूर किया। मामूली धक्का-मुक्की के बाद स्थिति सामान्य कर दी गई और काफिला अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ गया।

पृष्ठभूमि दरभंगा में हाल के एक महागठबंधन कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को लेकर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की बात सामने आई। इसी मुद्दे पर BJYM कार्यकर्ता राहुल गांधी से स्पष्टीकरण और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी।

पुलिस व प्रशासन स्थानीय पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन नियंत्रित रहा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात था। मौके से कुछ प्रदर्शनकारियों को हटाया गया। गिरफ्तारी/मामला दर्ज होने संबंधी आधिकारिक जानकारी का इंतज़ार है।

आगे क्या? राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा का अगला पड़ाव पड़ोसी ज़िलों में प्रस्तावित है। विरोध के मद्देनज़र अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है।

लगा चौपाल समस्याओं का किया गया समाधान

0

विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति समय से करना सुनिश्चित करे अधिकारी- सीडीओ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड रारदारनगर क्षेत्र में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने लगाया चौपाल, दिए कड़े निर्देश। विकास खण्ड के कार्यालय एवं परिसर का निरीक्षण करते हुए खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कार्यालय एवं परिसर का समुचित साफ पाई रखना सुनिश्चित करें। तत्पश्चात ग्राम पंचायत रामपुर बुजुर्ग में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनते हुए खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पिं० और पीडब्लूडी विभाग को निर्देशित किया गया कि सहाक जल हेतु कार्य कराये एवं सड़क निर्माण तथा जल निकासी हेतु नाली का निर्माण सुनिश्चित करायें। बिजली विभाग को पत्र निर्गत करने हेतु तत्काल सही कराना सुनिश्चित करें। ग्राम वासियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बोधित किया गया कि त्वच्छता प्रमुखता से अपनाते हुए कहीं भी ग्राम पंचायत या घर में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए ग्राम वासियों को स्वच्छता के लिए शपथ भी दिलवाया गया। शपथ में बताया गया कि न ती में अपने धर में और न. ही अपने गांव में जल जमाव होने देंगें तथा गांव को साफ-सुथरा रखेंगें जिससे कि ग्राम पंचायत संक्रामक चीनारियों से दूर रहे।
तत्पश्चात विकास मुख्यालय पर पुनः आकर स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत 10 स्वच्छता गाड़ियों के माध्यम से जिंगल-विंगल लगाकर ई-रिक्शा के द्वारा बेगू, चिकन गुनिया, मलेरिया एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाय के लिए प्रचार-प्रसार हेतु वच्छता रैली को हरी झण्डी दिखाकर ग्राम पंचायत-गौनर गगड़ा, सरैया, डुमरीखास, अधाड अवधपुर, शत्रुघ्नपुर एवं चौरी में रवाना किया गया।
तत्पश्चात विकारा खण्ड मुख्यालय पर खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी करमहा, एवं विकास खण्पा के समस्त सहायक विकास अधिकारी अवर अभियन्ता एवं ग्राम पंचायत राचिय की समीक्षा बैठक जनते हुए रयणाता के सम्बन्ध में सभी लोगों को निर्देशित किया गया कि सकामक बीमारियों से बचाव हेतु स्वच्छता रखना बहुत ही आवश्यक है। शासन स्तर से प्राप्त निर्देश के कम में ग्राम पंचायतों में रोस्टर के अनुसार बैतक कर स्वमता के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार करवाना सुनिश्चित करें। बाल पेन्टिंग एवं फागिंग तथा ग्राम पंचायत के प्रवेश द्वार पर संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु पोस्टर/बैनर अपामा सुनिश्चित करें।
उपस्थित रामस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति समय से करना सुनिश्चित करे।विकास खण्ड रारदारनगर निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी करमहां एवं विकास खण्ड स्तरीय समस्त अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

खरीद दरौली घाट पर स्टीमर संचालन में मनमानी, ग्रामीणों ने की शिकायत

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। घाघरा नदी पार करने के लिए पीपा पुल का संचालन 10 जून से बंद होने के बाद खरीद दरौली घाट पर स्टीमर सेवा शुरू की गई है। लेकिन यहां यात्रियों से मनमाने ढंग से अधिक किराया वसूले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाविकों द्वारा प्रति यात्री ₹50 से ₹100 तक की वसूली की जा रही है, जबकि पहले मात्र ₹25 किराया लिया जाता था। अचानक बढ़े किराए से लोगों में आक्रोश है। असना, पिलुई, मनियर, बसरिखपुर सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को प्रार्थना पत्र देकर इस मनमानी की शिकायत की है। आवेदन देने वालों में हरेंद्र सिंह, रविंद्र पटेल, अजय शर्मा, भानु प्रताप सिंह, सुदामा जी समेत अनेक लोग शामिल रहे।ग्रामीणों का कहना है कि नाविकों द्वारा की जा रही यह वसूली गरीब और आम यात्रियों पर भारी पड़ रही है। नदी पार करना मजबूरी है और इसी का फायदा उठाकर दोगुना-तिगुना किराया वसूला जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सिकंदरपुर ने क्षेत्राधिकारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किराया व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाएगा।