Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 73

लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी हैं ग्रामीण पत्रकार – विजयेंद्र शुक्ल

महापुरुषों की याद में कार्यक्रम करेगा ग्रापए

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)
आज जरूरत है कि लोकतंत्र को और मजबूत किया जाए, ग्रामीण क्षेत्र का पत्रकार वास्तव में लोकतांत्रिक मूल्यों का सजग प्रहरी होता है, उक्त बातें नगर के हरैया वार्ड में स्थित पत्रकार भवन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी व परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य विजयेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा।उन्होंने कहा कि जरूरत है कि हर मजबूर व लाचार की आवाज बनकर उनकी बात सामाजिक पटल पर रखा जाए। नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीराम यादव ने कहा कि बहुत ही बड़ी चुनौती है आज के हालात में पत्रकारिता करना,लेकिन इन्ही कलमकार साथियों के दम पर समाज मजबूती के साथ खड़ा है। आरएल एकेडमी के प्रबंधक संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश को आजादी दिलाने से लेकर सरकार के जनविरोधी नीतियों को उजागर कर जनता की सशक्त आवाज उठाने का काम पत्रकार करते रहे हैं। तहसील अध्यक्ष एस एन मिश्र ने कहा कि ग्रापए महापुरुषों को उनके जयंती व पूर्ण तिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर याद करेगा। गोष्ठी की अध्यक्षता एस एन मिश्र व संचालन डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने किया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष रामनवल सिंह, केपी गुप्त, आनन्द प्रकाश उपाध्याय, रत्नेश यादव, जितेन्द्र पांडेय,राकेश यादव, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, रामू यादव, बृजेश कुमार द्विवेदी, दिनेश कसेरा, विपिन जायसवाल, राजेन्द्र बहादुर सिंह, चंद्रकांत तिवारी, विवेक धर द्विवेदी,अजय दूबे, डॉ आर के यादव,रामविलास तिवारी, अभिनीत उपाध्याय, सोनू पांडेय आदि ने सम्बोधित किया।

आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार घायल पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)
कस्बा गढ़िया रंगीन में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ग्राम विलगारी निवासी रंजीत पुत्र रामभजन अपनी रिश्तेदारी में मौगटिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरी बाइक सवार राहुल पुत्र अवधेश, निवासी खिरिया रतन से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना की सूचना राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल एक बाइक का नंबर UP 27 BP 7498 और दूसरी बाइक का नंबर UP 27 BQ 7135 है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नसीरपुर कलां निवासी चंदन सिंह का लेफ्टिनेंट पद पर चयन, गांव में हर्ष का माहौल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नसीरपुर कलां गांव निवासी चंदन सिंह पुत्र ब्रजराज सिंह का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने के बाद प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। गांव आगमन पर ग्राम प्रधान अनिता सिंह की ओर से मटिही चट्टी पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए गर्व व्यक्त किया। पूर्व प्रधान दीपक कुमार सिंह ने कहा कि चंदन सिंह ने अपने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।चंदन सिंह के पिता ब्रजराज सिंह ने बताया कि चंदन की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली से हुई। इसके बाद उन्होंने बीटेक की पढ़ाई पूरी की। तकनीकी पृष्ठभूमि होने के बावजूद चंदन ने बचपन से ही देश सेवा का सपना देखा और उसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निरंतर तैयारी करते रहे। उन्होंने बताया कि बचपन से ही चंदन पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और अपनी कक्षा के होनहार विद्यार्थियों में शामिल रहते थे।एनडीए की तैयारी के साथ-साथ उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी लगातार मेहनत की। ईश्वर और पूर्वजों के आशीर्वाद से उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने का गौरव प्राप्त हुआ। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।चंदन सिंह के बाबा बेनीमाधव सिंह ने कहा कि अगर छात्र कड़ी मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करें तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। चंदन की सफलता से पूरे गांव में उत्साह का माहौल है और युवाओं में भी देश सेवा के प्रति नई प्रेरणा जागी है।
इस अवसर पर दीपक कुमार सिंह, जयशंकर सिंह, धीरज सिंह, चंद्रभूषण सिंह, ध्रुव तिवारी, प्रहलाद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और चंदन सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कठही (बबुआपुर) में नीचे लटक रहे बिजली के तार से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग


बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र पंचायत बेलहरी अंतर्गत ग्राम सभा कठही (बबुआपुर) में बिजली के तार काफी नीचे लटक जाने से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लटकते तारों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या को लेकर पीड़ित लोगों द्वारा ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ताओं को विभाग की ओर से सूचना दी गई कि उनकी शिकायत संबंधित अधिकारी बेलहरी को भेज दी गई है। इसके बावजूद अब तक लटके हुए तारों को ठीक नहीं कराया गया है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामजी यादव ने बताया कि गांव में बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा है, जो लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इसे ठीक नहीं कराया गया तो किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले को लेकर क्षेत्रीय जेई प्रद्युम्न सिंह यादव से भी संपर्क करने की कोशिश की गई। उनके मोबाइल नंबर 8799082151 पर कई बार फोन किया गया, लेकिन लगातार घंटी बजने के बावजूद फोन नहीं उठाया गया।इस समस्या को लेकर पीड़ित ग्रामीण पप्पू गुप्ता, अजीत उपाध्याय, सोनू गुप्ता समेत अन्य लोगों जिलाधिकारी बलिया का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द से जल्द लटकते हुए बिजली के तारों को दुरुस्त कराया जाए, ताकि संभावित हादसे को टाला जा सके और लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

बेटी की शादी से दो दिन पहले पिता का निधन, खुशियों भरा घर मातम में बदला


बलिया(राष्ट्र की परम्परा) । बेल्थरारोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है, जहां बेटी की शादी से ठीक दो दिन पहले पिता का अचानक निधन हो जाने से खुशियों भरा घर मातम में बदल गया। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर तीन निवासी राजेंद्र जायसवाल शनिवार की शाम अपने घर के बाथरूम में अचानक गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दुसरे उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
बताया जा रहा है कि राजेंद्र जायसवाल की बेटी की शादी 9 मार्च को तय थी। घर में कई दिनों से शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर मे हल्दी की रस्म होनी थी, जिसके लिए घर में खुशी और उत्साह का माहौल था। आंगन में मंडप सज चुका था और रिश्तेदारों का आना-जाना भी शुरू हो गया था।
परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में व्यस्त थे और राजेंद्र जायसवाल भी अपनी बेटी की शादी को लेकर काफी उत्साहित थे। वे खुद हर छोटी-बड़ी तैयारी में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। लेकिन शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने और गिरने के बाद जब उनके निधन की दूसरे दीन खबर फैली, तो खुशियों से गूंज रहा घर पल भर में सिसकियों से भर गया।जिस आंगन में कुछ देर पहले हल्दी की रस्म की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब शोक का माहौल छा गया। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में घर पहुंच गए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने लगे। स्थानीय लोगों ने इस घटना को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताया। बेटी की शादी के ठीक पहले पिता के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

यूपीएससी में 787वीं रैंक पाकर प्रखर शुक्ला ने बढ़ाया बस्ती का मान, बीटीएसएस ने किया सम्मानित

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के हर्रैया क्षेत्र के ग्राम सकरदहा शुक्ल के 23 वर्षीय प्रखर शुक्ला ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में 787वीं रैंक प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की।
प्रखर शुक्ला की प्रारंभिक शिक्षा हर्रैया स्थित जी.एस.ए.एस. एकेडमी में कक्षा दो तक हुई। इसके बाद उन्होंने प्रयागराज के एम.एल. कॉन्वेंट स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2017 में उन्होंने हाईस्कूल में 10 सीजीपीए और 2019 में इंटरमीडिएट में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2022 में बीएससी की डिग्री 92 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल की।
स्नातक के बाद प्रखर ने वर्ष 2023 से यूपीएससी की तैयारी शुरू की। उन्होंने मुख्य रूप से ऑनलाइन कोचिंग और स्वअध्ययन के माध्यम से तैयारी की। पिछले वर्ष उन्होंने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन साक्षात्कार में कुछ अंकों से चयन से चूक गए थे। इस बार उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ दोबारा प्रयास किया और सफलता प्राप्त कर ली।
प्रखर के परिवार में उनके पिता प्राचार्य डॉ. पंकजेश शुक्ल, माता ज्योत्सना शुक्ला, दादी गायत्री शुक्ला, दो बड़ी बहनें तथा चाचा-चाची शामिल हैं। उनके दादा स्वर्गीय जगदम्बा प्रसाद शुक्ल बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक थे।
एक बातचीत में प्रखर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा, पिता, चाचा, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया है।
श्री शुक्ल की इस उपलब्धि पर भारत तिब्बत समन्वय संघ बस्ती के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर शंभू कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रखर शुक्ला की सफलता पूरे जनपद और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

महराजगंज: मुनक्का देवी हत्याकांड बना रहस्य: आरोपी गिरफ्तार, चार दिन बाद भी नहीं खुला हत्या का कारण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दरौली टोला अजमतपुर में हुई मुनक्का देवी की हत्या का मामला चार दिन बाद भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी तत्परता जरूर दिखाई, लेकिन अब तक हत्या के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। इससे गांव सहित पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि मुनक्का देवी की हत्या की खबर सामने आते ही गांव में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती दौर में उम्मीद जताई जा रही थी कि आरोपी से पूछताछ के बाद जल्द ही हत्या के पीछे की वजह सामने आ जाएगी, लेकिन कई दौर की पूछताछ के बावजूद पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

ये भी पढ़े – महराजगंज: नौतनवां में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी

सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपी से लगातार सख्ती से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके बावजूद हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अब भी रहस्य बनी हुई है। इससे ग्रामीणों और मृतका के परिजनों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर मुनक्का देवी की हत्या क्यों की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक किसी भी अपराध के पीछे की वास्तविक वजह सामने नहीं आती, तब तक वह समाज के लिए एक अनसुलझे रहस्य की तरह बना रहता है। ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि कहीं इस घटना के पीछे कोई साजिश या सुनियोजित योजना तो नहीं थी।

वहीं मृतका के परिजनों और ग्राम सभा के लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश भी व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गहराई से जांच कर जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।

ये भी पढ़े – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अस्मिता लीग’ की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने किया शुभारंभ

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही हत्या के कारण का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि घटना के बाद से गांव में अब भी भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग इस रहस्यमयी हत्याकांड की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अस्मिता लीग’ की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने किया शुभारंभ

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘अस्मिता लीग’ महिला दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और माय भारत के तत्वावधान में यह कार्यक्रम एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिले भर से करीब 1000 महिला प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्टेडियम में युवतियों और महिलाओं का उत्साह देखने लायक था और पूरा वातावरण ऊर्जा व जोश से भरा हुआ नजर आया।

प्रतियोगिता के तहत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इन स्पर्धाओं को अंडर-13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिला प्रतिभागियों के लिए आयोजित किया गया। इस प्रकार कुल नौ दौड़ प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वे केवल घर और परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

ये भी पढ़े – पेट्रोल पंप और बाइक लूट का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और स्वस्थ मस्तिष्क से ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को घर से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा दिखाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच देना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
इस मौके पर जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सविता श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी बिजेंद्र कुमार सहित कई खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – महराजगंज: नौतनवां में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी

महराजगंज: नौतनवां में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नौतनवां क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। यहां सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक महिला कर्मी के पति ने पहले अपने दो मासूम बच्चों को फांसी पर लटका दिया और उसके बाद खुद भी फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार नौतनवां के गांधी नगर मोहल्ले में किराए के मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले अमरेश कुमार (40 वर्ष) ने अपने चार वर्षीय बेटे अमरेंद्र और तीन वर्षीय बेटी कंचन को खिड़की से रस्सी के सहारे लटका दिया। इसके बाद उसने कमरे की छत के कुंडे से फंदा लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार सुबह करीब सात बजे की है। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर नीचे रहने वाले किराएदारों को शक हुआ। उन्होंने ऊपर जाकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद घर की महिला सदस्य वंदना भारती को फोन कर घटना की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुतला दहन

सूचना मिलते ही वंदना भारती ड्यूटी छोड़कर घर पहुंचीं। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा खुलते ही अंदर का मंजर देखकर सभी लोग सन्न रह गए। कमरे की खिड़की से दोनों बच्चे रस्सी के सहारे लटके हुए मिले, जबकि अमरेश कुमार का शव कमरे में फंदे से झूल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसबी के जवान मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि वंदना भारती 66वीं वाहिनी एसएसबी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। उनकी ड्यूटी नेपाल बॉर्डर के नौतनवां क्षेत्र में लगती थी। करीब एक वर्ष पहले उनकी यहां तैनाती हुई थी, इससे पहले वह झारखंड में तैनात थीं।

ये भी पढ़े – सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार

स्थानीय लोगों के अनुसार अमरेश कुमार कोई काम नहीं करते थे और अधिकतर समय घर पर ही रहते थे। परिवार मूल रूप से गाजीपुर जिले के सैदपुर का निवासी बताया जा रहा है।

घटना के बाद जब वंदना भारती ने अपने पति और दोनों बच्चों के शव देखे तो वह बेहोश हो गईं। होश आने पर वह फर्श पर गिरकर जोर-जोर से रोने लगीं और अपने मासूम बच्चों के शव से लिपटकर विलाप करने लगीं। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अमरेश कुमार ने मरने से पहले दीवार पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी पत्नी और एक युवक सोनू गौतम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा कि पत्नी के व्यवहार और पारिवारिक दबाव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था।

पुलिस के अनुसार अमरेश कुमार ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसे उसने अपने साले को भेजा था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़े – पेट्रोल पंप और बाइक लूट का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप और बाइक लूट का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट और बाइक लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट का नगद पैसा, अवैध हथियार और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव की निगरानी में थाना रुद्रपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 7 मार्च की शाम रुद्रपुर-डाला मार्ग स्थित लखनाघाट मोड़ के पास से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू यादव, राजन गुप्ता, राहुल साहनी, शिवम सिंह, रोशन यादव उर्फ छोटू और नितेश यादव के रूप में हुई है। सभी आरोपी गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 32 बोर पिस्टल, चार अवैध तमंचे, पांच जिंदा कारतूस, लूट के 4,900 रुपये और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 28 फरवरी 2026 को डहरौली बुजुर्ग स्थित ओमकार नाथ साहनी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 8,440 रुपये लूटे थे। इसके अलावा 3 दिसंबर 2025 को एकौना थाना क्षेत्र में करहकोल के पास एक बाइक सवार को रोककर उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी लूट लिया था।
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज थे और घटनाओं के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने रानीपुर विकास खंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अभिलेख अपूर्ण मिलने और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कार्यों में सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विकास खंड कार्यालय में योजनाओं से संबंधित अभिलेख सही तरीके से संधारित नहीं किए गए थे। सेवा पुस्तिका और जीपीएफ पासबुक भी अधूरी पाई गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के कई आवास अभी तक पूर्ण नहीं हो सके हैं। शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता का अभाव और फीडबैक न लेने की लापरवाही भी सामने आई। इस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी, लेखाकार और कार्यालय कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सभी रिकॉर्ड जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने रानीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोकुलपुरा में आयोजित जन चौपाल में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली के बढ़ते बिलों की शिकायत रखी। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि गांव के सभी उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की जांच कर तत्काल सुधार किया जाए। साथ ही बीडीओ रानीपुर को भी शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जन चौपाल के बाद सीडीओ ने गांव में मनरेगा और राज्य वित्त आयोग की धनराशि से कराए गए निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और कमियों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत काझा में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति और कम मजदूर मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था आरईडी के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय में निर्माण कार्य पूरा कराने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुतला दहन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत परतावल के मुख्य बाजार चौराहे पर रविवार को मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बजरंग शाखा के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया और अब्दुल्ला सलीम का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि कथित विवादित टिप्पणी को लेकर क्षेत्र में नाराजगी फैल गई थी। इसी के विरोध में बजरंग शाखा के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मुख्य बाजार चौराहे पर जुटे। प्रदर्शनकारियों ने पहले पुतले को बाजार चौराहे के चारों ओर घुमाते हुए विरोध दर्ज कराया और बाद में सड़क के बीच लाकर उसका दहन किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद और देश विरोधी ताकतों मुर्दाबाद जैसे नारों से क्षेत्र गूंजता रहा।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री के संबंध में की गई कथित टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं, जिसे जनता सराह रही है। ऐसे में किसी भी सार्वजनिक मंच या माध्यम से इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।

बजरंग शाखा के अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा और विकास के प्रतीक बन चुके हैं। उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी समाज को स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि किसी के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाए। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान बाजार क्षेत्र में कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही और माहौल गरम रहा। कार्यक्रम में रमेश गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, रविंद्र मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, प्रभाव मद्धेशिया, जयप्रकाश, डॉ. बैजनाथ, सतीश जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, श्याम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

विरोध प्रदर्शनटैग – महराजगंज, परतावल, पुतला दहन, विरोध प्रदर्शन, बजरंग शाखा, काशीनाथ सिंह

NMMS परीक्षा में खुशी सोनकर का चयन, विद्यालय में खुशी का माहौल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा (NMMS) में शिक्षा निकेतन लघु माध्यमिक विद्यालय, बरहज देवरिया की छात्रा खुशी सोनकर पुत्री कैलाश सोनकर के चयन से परिजनों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सूर्यकांत जायसवाल ने छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए उसे पुरस्कृत किया। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि आगामी परीक्षाओं में अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करें और मेहनत के साथ सफलता प्राप्त करें।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी, प्रिंस विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवानंद कुशवाहा, राजेश विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक विनोद कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार मौर्य, अमित विश्वकर्मा, मुदस्सर नजर सहित विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

टायर फटने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से खाई में गिरा ट्रक, चालक-परिचालक सुरक्षित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 15 फीट नीचे खाई में गिर गया। यह हादसा रानीपुर थाना क्षेत्र में हुआ। मुजफ्फरनगर से गिट्टी लादकर बिहार जा रहे ट्रक के चालक और परिचालक इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए।

घटना रविवार सुबह लगभग 7:30 बजे रानीपुर ग्रामसभा के समीप स्थित पॉइंट संख्या 279.1 पर हुई। बताया गया कि ट्रक का बायां टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से करीब 15 फीट नीचे गहरी खाई में पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, राहगीर, रानीपुर थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद ट्रक के केबिन में फंसे चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यूपीडा की टीम ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने और यातायात सामान्य करने का कार्य शुरू कर दिया है। रानीपुर पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में टायर फटने के कारण ट्रक अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ। पुलिस और यूपीडा की टीम मामले की जांच कर रही है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी घटना है। इससे पहले भुसुवा के पास आलू लदा ट्रक पलट गया था, जबकि एक अन्य घटना में थार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई थी।

जननीजन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयशी

जो भी कहूँ जितना भी कहूँ,
बेहतर से बेहतर शब्द चुनू,
महिला शक्ति की महिमा में,
श्रद्धारूपिणी की गरिमा में।

जन्म के समय वो महिला थी,
जिसने थाम लिया था हाथों में,
डाक्टर, नर्स, दाई माँ बनकर,
जन्म कराया मुझको दुनिया में।

दुलराया मुझे गोद में पाला पोषा,
सर रख कर सोने को कंधा दिया,
एक महिला सदा साथ खड़ी मिली,
प्यारी माँ थी जिसने जन्म दिया।

बचपन में एक नारी ने ध्यान रखा,
साथ खेलने के लिए मौजूद वो थी,
बड़ी और छोटी दोनों ही बहनें थीं,
शिक्षक, दोस्त व हमराज़ भी थीं।

एक नारी ने मुझे पढ़ाया लिखाया,
विद्या दान किया, मेरी शिक्षक थी,
जीवन में निराश और हताश हुआ,
मुझे संभाला मेरी महिला मित्र थी।

मेरी अर्धांगिनी, सहयोगी, साथी,
जो प्रेम से सदा साथ खड़ी मिली,
मेरी पत्नी आजीवन मेरे साथ रही,
मेरे परिवार की अडिग धुरी रही।

जीवन की कठिनाई में साथ दिया,
जिन्होंने मेरा व्यवहार नरम किया,
बेटी, बहू घर परिवार का गौरव हैं,
दोनो कुलों की बनी वह मर्यादा हैं।

आख़िरी साँस जिस गोदी में लूँगा,
आदित्य गोद में जो मुझे सुलायेगी,
वह भी धरती माँ अद्भुत नारी होगी,
जननीजन्मभूमिश्चस्वर्गादपि गरीयशी।

डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’