शाहजहांपुर( राष्ट्र को परम्परा) निरीक्षण के दौरान विभिन्न तटीय एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर नदी के जलस्तर का जायजा लिया गया तथा उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। एसपी ने निर्देश दिए कि नदी के जलस्तर पर सतत निगरानी रखी जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात टीमें अलर्ट मोड़ में रहें।निचले एवं प्रभावित इलाकों के निवासियों को समय-समय पर सचेत किया जाए। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने हेतु लगातार जागरूक किया जाए। संवेदनशील इलाकों में गश्त एवं पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। आपदा की स्थिति में पुलिस व प्रशासनिक टीमें समन्वय बनाकर कार्य करें। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, नदी के जलस्तर व बाढ से सम्बन्धित सटीक जानकारी के लिए सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारियों और थाने से सम्पर्क बनाए रखें तथा प्रशासन और पुलिस द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें।
मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 10 नवचयनित आईटीआई अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
शाहजहांपुर (राष्ट्र को परम्परा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न व्यवसायों के लिए नवचयनित कुल 1,510 अनुदेशकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, पूवायां विधायक चेतराम तिलहर, सलोना विधायक कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार, शाहजहांपुर में देखा गया। इसी क्रम में, रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 10 नवचयनित आईटीआई अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उनके सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि युवाओं को बिना किसी भेदभाव के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार दिया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शिता और शुचिता के साथ सम्पन्न हो रही है। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे अपने कर्तव्यों को ईमानदारी, मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ निभाएं। सफलता प्राप्त करने के लिए यह अनिवार्य है। इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त निदेशक आर. आर. यादव, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
गढ़िया रंगीन – हजरतपुर मार्ग पर ग्रामीणों, छोटे एवं बड़े वाहनों का आवागमन बंद
जैतीपुर/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के गढ़िया रंगीन रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव के लोग काफी भयभीत हैं। बाढ़ के पानी से गढ़िया रंगीन – हजरतपुर मार्ग पर ग्रामीणों, छोटे एवं बड़े वाहनों का आवागमन बंद है। रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण नदी किनारे पर बसे गांव घसा कल्याणपुर, आसे नवादा, रामपुर खादर,बस्ती नगला,खूबुपुर अचिंतपुर सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों बीघा फसल नष्ट हो चुकी है। उफान पर आई इस नदी ने जिले के दर्जनों गांवों को अपनी चपेट में ले लिया, खेत-खलिहान जलमग्न हो गए, खड़ी फसलें बह गईं और उपजाऊ जमीन नदी के आगोश में समा गई। किसानों की सालभर की मेहनत पल भर में बर्बाद हो गई है।नदी का जलस्तर बढ़ने से मार्ग पर कोई हादसा न हो जाए इसलिए ग्रामीणों ने आवागमन पर रोक लगा दी।वहीं छोटे वाहन जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया रहीमपुर थाना श्रीरामपुर निवासी अनस पुत्र खलील नखास किराए पर रह कर नीट की तैयारी करता है, रविवार को अपने गांव से बैंग में खाने पीने का सामान रख कर कैंट स्टेशन उतर गया वहां ई रिक्शा पकड़ कर महाराणा प्रताप तिराहा स्टेशन पर उतर गया और ई रिक्शा चला गया। अनस नखासा जाने से पहले अपने बैंग को खोजने लगा बैंग न पाकर कापी परेशान हो कर रेलवे स्टेशन महाराणा प्रताप तिराहा पर पहुंच कर ट्रैफिक पुलिस को सूचना दिया, ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल यशपाल ने तत्परता दिखाते हुए छात्र से ई रिक्शा का नम्बर पूछा छात्र ने नबर उल्टा बता दिया फिर भी ट्रैफिक पुलिस ने सुझ बुझ का परिचय देते हुए नंबर को सीधा कर ट्रेस कर ई रिक्शा न0 UP53KT7806 ड्राइवर विकास कुमार पुत्र अवधेश साहनी पता झरना टोला कूड़ाघाट थाना एम्स गोरखपुर से बात कर रिक्शा चालक को स्टेशन बुला कर छूटे हुए सामान को छात्र अनस को वापस किय। छात्र अनस अपने बैंग को वापस पाकर कर ट्रैफिक पुलिस को कोटि कोटि धन्यवाद दिया।
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। इस वर्ष का पितृपक्ष (श्राद्ध पक्ष) विशेष महत्व का होने जा रहा है। 7 सितंबर 2025, रविवार से आरंभ हो रहा पितृपक्ष इस बार खगोलीय दृष्टि से भी अद्वितीय है। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन न सिर्फ पितृपक्ष का शुभारंभ होगा बल्कि उसी रात पूर्ण चंद्रग्रहण भी घटित होगा। वहीं 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के दिन इसका समापन सूर्य ग्रहण के साथ होगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ऐसा दुर्लभ संयोग पूरे 122 वर्षों बाद बन रहा है। वहीं 07 सितंबर रविवार पूर्णिमा श्राद्ध,08 सितंबर सोमवार प्रतिपदा श्राद्ध, 9 सितंबर मंगलवार द्वितीया श्राद्ध ,10 सितंबर बुधवार तृतीया व चतुर्थी श्राद्ध, 11 सितंबर गुरुवार पंचमी श्राद्ध ,12 सितंबर शुक्रवार षष्ठी श्राद्ध ,13 सितंबर शनिवार सप्तमी श्राद्ध, 14 सितंबर रविवार अष्टमी श्राद्ध,15 सितंबर सोमवार नवमी श्राद्ध, 16 सितंबर मंगलवार दशमी श्राद्ध,17 सितंबर बुधवार एकादशी श्राद्ध,18 सितंबर गुरुवा द्वादशी श्राद्ध,19 सितंबर शुक्रवार त्रयोदशी मघा श्राद्ध,20 सितंबर शनिवार चतुर्दशी श्राद्ध,21 सितंबर रविवार सर्वपितृ अमावस्या समापन होगा दुसरी तरफ 07 सितंबर रात 9:57 बजे से शुरू होकर 8 सितंबर तड़के 1:26 बजे तक कुल 3 घंटे 28 मिनट दिखाई देगा। भारत समेत एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया व अमेरिका में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। 21 सितंबर को अमावस्या के दिन पड़ेगा, लेकिन यह भारत में दृश्य नहीं होगा। केवल न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। ग्रहण काल में सूतक का विशेष महत्व रहेगा। चंद्रग्रहण का सूतक 07 सितंबर को दोपहर 12:57 बजे से आरंभ होगा। इस दौरान कोई भी श्राद्ध कर्म, तर्पण या पिंडदान वर्जित रहेगा। जिन परिवारों का श्राद्ध पूर्णिमा को है, उन्हें दोपहर से पहले सभी कर्मकांड संपन्न कर लेना चाहिए। पंडित कृष्ण मोहन तिवारी बताते हैं कि पितृपक्ष के 16 दिनों में पूर्वज धरती लोक पर आते हैं। परिवारजन तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करके उन्हें स्मरण करते हैं। तर्पण का समय : कुतुप मुहूर्त 11:30– 12:30 व रोहिण मुहूर्त 12:30–1:30 श्रेष्ठ रहेगा तथा तर्पण का स्थान गंगा-यमुना जैसे पवित्र नदियों के तट सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, यदि संभव न हो तो घर पर दक्षिण दिशा की ओर मुख कर तर्पण किया जा सकता है।श्राद्ध में खीर, पूरी, दाल, चावल, तिल, दही, दूध, गंगाजल, सफेद फूल, अगरबत्ती, कपूर, जौ, जनेऊ, तोरई व गिलकी की सब्जी, मिट्टी का दीया आदि का प्रयोग आवश्यक है। भोजन का कुछ अंश कौवा, गाय, कुत्ते और चींटी को अर्पित करना अनिवार्य माना जाता है। हिंदू मान्यता है कि कौवा यमराज का प्रतीक है। यदि पितृपक्ष में कौवा भोजन ग्रहण कर ले, तो इसे पितरों की प्रसन्नता का सूचक माना जाता है।
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।4 सितम्बर को आईटीआई का परीक्षा परिणाम डीजीटी भारत सरकार द्वारा घोषित हुआ। जिसमें देवरिया खास, कृष्णा नगर स्थित देवरिया प्राइवेट आईटीआई के छात्रों ने एक बार फिर से जिला के साथ साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। चार छात्र विकास कुमार, विशाल शर्मा फिटर सेकंड ईयर, नितेश चौरसिया फिटर फर्स्ट ईयर, विजय कुमार इलेक्ट्रिशियन फर्स्ट ईयर ने ऑनलाइन परीक्षा में शत प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। इनके अलावा आदित्य कुशवाहा, राजन प्रजापति, विपिन राय, विश्वास चौरसिया, दिव्यांश यादव, मोनू प्रजापति, पंकज कुमार, सुमित तिवारी, समीर अंसारी, विकास, धीरज मिश्रा, मनीष प्रजापति, विशाल कुशवाहा, दीपक कुमार सिंह, सोनू कुमार राम ने 95% से अधिक अंक अर्जित किया है। इस प्रदर्शन से संस्थान में हर्ष का माहौल है। प्रबंधक सुरेंद्र कुशवाहा ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही संस्थान के अनुदेशकों को नियमित प्रशिक्षण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कोलकाता(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) हरिदेवपुर इलाके में 20 वर्षीय युवती के साथ उसके दो दोस्तों द्वारा कथित गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की।
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शनिवार रात को युवती को उसके परिचित चंदन मलिक ने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था, लेकिन युवती ने जाने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद चंदन और उसके दोस्त देबांग्शु बिस्वास ने युवती को घर से जबरन अगवा कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी उसे मलांचा इलाके में ले गए और वहां कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर लौटी और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवारजन उसे लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “दोनों आरोपी फरार हैं। हम उनकी तलाश कर रहे हैं। पीड़िता की चिकित्सकीय जांच की जा रही है और घटनास्थल पर हमारे अधिकारी जांच के लिए पहुंच चुके हैं।”
फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
मुजफ्फरनगर। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के खालापुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक युवती ने अपनी मर्जी के खिलाफ तय की गई शादी का विरोध किया, जिसके चलते उसके ही पिता ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पिता सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (शहर) सिद्धार्थ के. मिश्रा ने रविवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान गय्यूर (48) के रूप में हुई है। शनिवार रात उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला युवती द्वारा शादी से इनकार करने और पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सोच और दबाव का कड़वा उदाहरण हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को कानून के मुताबिक कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
टोंक (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राजस्थान के देश के जाने-माने राजनेता और युवा कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन पायलट राजनीति की दुनिया में एक प्रभावशाली नाम हैं और वे राजस्थान के टोंक विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में विधायक हैं।
सचिन पायलट का राजनीतिक सफर उनके पिता राजेश पायलट से शुरू हुआ, जो खुद एक प्रतिष्ठित और चर्चित राजनीतिक नेता रहे। पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सचिन ने राजनीति में कदम रखा और युवा अवस्था से ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
सचिन पायलट ने 15वीं लोकसभा में केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में भी सेवा दी। इस दौरान उन्होंने कई डिजिटल और दूरसंचार क्षेत्र की पहलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा, वे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे, हालांकि बाद में उन्हें इस पद से हटाया गया।
राजनीतिक जीवन के अलावा, सचिन पायलट अपने व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं। वे युवा पीढ़ी में खासे लोकप्रिय हैं और कांग्रेस पार्टी में उनके योगदान को हमेशा सराहा गया है।
सचिन पायलट के जन्मदिन पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनके राजनीतिक करियर और सामाजिक योगदान को देखते हुए यह दिन उनके लिए विशेष महत्व रखता है।
रोचक तथ्य:
सचिन पायलट को युवा नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमताओं के लिए जाना जाता है।उन्होंने अपने करियर में कई बार कठिन राजनीतिक परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन लगातार अपनी पकड़ बनाए रखी।पिता राजेश पायलट के नक्शेकदम पर चलते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी में विशेष पहचान बनाई।सचिन पायलट का यह जन्मदिन न केवल उनके लिए बल्कि उनके समर्थकों और राजनीतिक मित्रों के लिए भी उत्सव का अवसर है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मणिपुर में लोगों से जबरन वसूली करने के आरोप में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन ‘पीआरईपीएके’ से जुड़े एक उग्रवादी को शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के हाओरेइबी क्षेत्र से उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, ‘केसीपी’ (पीडब्ल्यूजी) के सदस्य होदम बिक्रम सिंह (34) को थौबल जिला अस्पताल के पास से पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया।
साथ ही, थौबल जिले के विभिन्न हिस्सों से शुक्रवार को दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जो मुखौटा बैंक खाते संचालित कर रहे थे। उनकी पहचान कोंगखम अपू सिंह (32) और येंगखोम (ओंगबी) राशेश्वरी लीमा (39) के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से की गई है।
झारखंड (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ा सफलता हाथ लगी। इस मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) का स्वयंभू जोनल कमांडर अमित हंसदा उर्फ अप्टन मारा गया। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एवं झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान अमित हंसदा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से इस इलाके में नक्सली गतिविधियों को संचालित कर रहा था। उन्होंने कहा कि इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार, चाईबासा के पुलिस अधीक्षक को गोइलकेरा थानाक्षेत्र के रेलापारल इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर सुरक्षा बलों की टीम ने रविवार तड़के तलाशी अभियान शुरू किया। सुबह करीब छह बजे बुर्जुवा पहाड़ी पर नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें जोनल कमांडर ढेर हो गया।
पुलिस का कहना है कि इलाके में अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए अभियान जारी रहेगा।
उज्जैन(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) शनिवार देर रात उज्जैन जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर दिया। बच्ची की तलाश में निकली पुलिस टीम का वाहन क्षिप्रा नदी में गिर गया, जिसमें उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद दो अन्य पुलिसकर्मी अब भी लापता हैं।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी अशोक शर्मा शनिवार रात एक महिला आरक्षक और एक पुरुष आरक्षक के साथ गुमशुदा बच्ची की खोज के लिए रवाना हुए थे। टीम जैसे ही बड़े पुल के पास से गुजर रही थी, वाहन अचानक अनियंत्रित होकर क्षिप्रा नदी में जा गिरा।
राहगीरों की सूचना पर बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस अधिकारी अशोक शर्मा का शव कुछ घंटों बाद बरामद कर लिया गया, जबकि दोनों आरक्षकों की तलाश एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के उस हिस्से पर रात के समय दृश्यता कम रहती है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। फिलहाल पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।यह हादसा न केवल पुलिस महकमे बल्कि पूरे इलाके के लिए गहरी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में संविदा कर्मियों की तैनाती को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि निगम के 251 संविदा बिजली कर्मी उपकेंद्रों पर कार्यरत दिखाए गए हैं, जबकि वास्तव में वे विभिन्न अफसरों के घरों में निजी सेवा कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार इन कर्मियों को कुशल और अकुशल श्रेणी में दर्शाकर उपकेंद्रों पर तैनाती दर्ज की गई, मगर वास्तविकता में वे JE, SDO, AE, EE, SE से लेकर मुख्य अभियंताओं के आवासों पर तैनात हैं। यह फर्जीवाड़ा महीनों से चल रहा था, जिसकी आड़ में हर माह लगभग 25.10 लाख रुपये का वेतन विद्युत विभाग से जारी किया जा रहा था।
संविदा कर्मियों के संघ ने इस पूरे मामले की सूची निगम अध्यक्ष को सौंप दी है। अध्यक्ष आशीष गोयल ने खुलासे को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और एजेंसी को तलब किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।
👉 इस घोटाले से न केवल विभागीय राजस्व को नुकसान हुआ है, बल्कि उपभोक्ताओं को दी जाने वाली विद्युत सेवाओं पर भी सीधा असर पड़ा है।
लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) एमिटी यूनिवर्सिटी परिसर में लॉ स्टूडेंट से कार के अंदर की गई मारपीट के मामले में विवि प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तत्काल अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए सभी आरोपित स्टूडेंट्स को निलंबित कर दिया है।
इस पूरे मामले में चिनहट पुलिस भी सक्रिय हो गई है और आरोपितों की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि एमिटी विवि की पार्किंग में कार में बैठाकर लॉ स्टूडेंट को कई थप्पड़ मारे गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश फैल गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए विवि प्रशासन ने जांच बैठाई और तत्परता दिखाते हुए आरोपितों पर निलंबन की कार्रवाई कर दी।
लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) एमिटी यूनिवर्सिटी परिसर में लॉ स्टूडेंट से कार के अंदर की गई मारपीट के मामले में विवि प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तत्काल अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए सभी आरोपित स्टूडेंट्स को निलंबित कर दिया है।
इस पूरे मामले में चिनहट पुलिस भी सक्रिय हो गई है और आरोपितों की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि एमिटी विवि की पार्किंग में कार में बैठाकर लॉ स्टूडेंट को कई थप्पड़ मारे गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश फैल गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए विवि प्रशासन ने जांच बैठाई और तत्परता दिखाते हुए आरोपितों पर निलंबन की कार्रवाई कर दी।