Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 716

नीतियों से प्रभावित हो लोग जुड़ रहे हैं कांग्रेस में तेजी से हो रहा है संगठन का विस्तार – केशवचन्द यादव

मझौली राज के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी रहे राजू खान कांग्रेस में हुए शामिल

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज भाजपा के कुशासन से आमजन परेशान हो गए हैं।महंगाई, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार ,बढ़ते अपराध से लोंगों का जीना दूभर हो गया है।उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर मझौली राज के नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी रहे फिरोज अहमद उर्फ राजू खान के लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस में शामिल होने के बाद सलेमपुर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा ।उन्होंने बताया कि पिछले तीन चुनाव से लगातार नगर पंचायत के चुनाव में राजू खान दूसरे स्थान पर रह कर संघर्ष के बदौलत टक्कर दे रहे हैं।इनके कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को बहुत ही मजबूती प्राप्त होगी।आज कांग्रेस के नीतियों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस में तेजी से जुड़ रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कर्मठ व जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता का सम्मान सिर्फ कांग्रेस में है। कांग्रेस कभी जाति धर्म की राजनीति नही करती है, यहां सभी वर्गो का उचित सम्मान होता है। बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक,सत्यम पांडेय,बदरे आलम,अखिलेश मिश्र, दिनेश्वर भारती, रामविलास तिवारी, मोहन प्रसाद, परमानन्द प्रसाद,आजाद अहमद,मोहम्मद नासिर खान,डॉ याहिया अंजुम,सुच्चन
खान,प्रमोद श्रीवास्तव, रोहित यादव, रामकेवल चौहान,अवधेश पांडेय, अवधेश यादव, प्रभुनाथ शर्मा, सादिक खान, जाबिर खान,यूसुफ खान,आदि ने सम्बोधित किया।

पश्चिमी जोन में चली पुलिस उपनिरीक्षक ट्रांसफर एक्सप्रेस

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिमी जोन पुलिस में बड़े पैमाने पर उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार को कुल 28 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इनमें से 8 उपनिरीक्षकों को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया, जबकि कुछ को चौकी से थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं 20 उपनिरीक्षक जो लंबे समय से एक ही चौकी पर जमे थे, उनका भी फेरबदल किया गया है। इनको विभिन्न चौकियों में तैनाती दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, डीसीपी का यह कदम कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और पुलिसिंग में तेजी लाने के लिए उठाया गया है।

इन तबादलों के बीच खास बात यह रही कि 6 चौकी प्रभारियों को बेहद अहम और माने जाने वाले “मलाईदार चौकियों” पर तैनाती दी गई है। इनमें चौक,नक्खास,ऐशबाग,पानदरीबा,पाटा नाला,मेडिकल कॉलेज चौकी शामिल हैं।इन चौकियों को भीड़भाड़, बाजार और संवेदनशील इलाकों के चलते विशेष महत्व दिया जाता है। माना जा रहा है कि नई तैनाती से न केवल स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग में बदलाव दिखेगा बल्कि क्षेत्रीय अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर तालमेल की स्थिति भी बनेगी।

पश्चिमी जोन पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल ने विभाग में हलचल मचा दी है और सभी की निगाहें अब नए चौकी प्रभारियों के कामकाज पर टिक गई हैं।

अतिक्रमण हटाने को लेकर NHAI का सख्त निर्देश, दुकानदारों को 3 दिन की मोहलत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बेल्थरा बाज़ार ,हल्दी रामपुर,नारला,मालदह ,बंसी बाजार, नवानगर और नवरत्नपुर में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर अब शिकंजा कसने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे अगले तीन दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उन पर जुर्माने के साथ सख्त कार्यवाही की जाएगी। सोमवार को NHAI की टीम द्वारा संबंधित दुकानदारों को सूचना दी गई है। निर्देश के अनुसार, सड़क के बीच से 12 मीटर दोनों ओर तक किसी भी प्रकार का अतिक्रमण मान्य नहीं होगा।स्थानीय लोगों का मानना है कि अतिक्रमण हटने से सड़क पर यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। वहीं दुकानदारों को अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से सहयोग करें ताकि भविष्य में दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।

इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता में सादिया ने जीता पहला स्थान

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा क्षेत्र के ग्राम सभा तुर्कपट्टी के मोहर्रम मेला परिसर में अल-इल्म फाउंडेशन ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित 1500वां मिलादुन्नबी के शुभ अवसर इस्लामिक क्विज़ कंपटीशन में ग्रामीण इलाके के बच्चों ने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया।
मौलाना मोहम्मद बदरूद्दीन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हाफ़िज़ इरशाद ने तिलावत से किया। ख़ालिद रज़ा समेत गांव के कई बच्चों ने नज़्म प्रस्तुत किया।उसके बाद मौलाना बदरुद्दीन ने प्रतियोगिता के नियम बता कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया
जिसमें दर्जनों छात्रों ने भाग लिया, सभी छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन किया उसमें से पांच बच्चों में प्रथम स्थान के लिए अपनी दावेदारी पेश की।प्रथम विजेता का निर्णय दूसरे राउंड में हुआ अंत में सादिया परवीन ने 50 में से 46 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त की जबकि 45 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त की और समर अंसारी को 40 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा आयोजन समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम के संचालन का दायित्व जामिया इमाम आज़म अबु हनीफा के प्रबंधक हाफ़िज़ इरशाद ने निभाया, जबकि मौलाना अब्दुल कय्यूम निज़ामी और मौलाना एहसानुल्लाह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मौलाना अब्दुल कय्यूम निज़ामी ने बयान करते हुए कहा कि हमें अपनी औलाद को हर हाल में हर तरह की शिक्षा से शिक्षित करने की ज़रूरत है जिससे अच्छे समाज का निर्माण हो सके। अंत में मौलाना बदरूद्दीन ने आयोजकों और सभी उपस्थित सम्मानित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान हाफ़िज़ अरमान मिर्ज़ा नजरूल्लाह शैख , ईसा ख़ान, फैयाज खान , शमसुद्दीन अंसारी, जमालुद्दीन,अशरफ खान, बाबू खां,रहमतुल्लाह, नुरशेद खान ,

लोदीपुर खन्नौत पुल से युवक ने लगाई छलांग तलाश में जुटी पुलिस


शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर में कूदा-फांदी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब लोदीपुर स्थित खन्नौत पुल पर सोमवार को एक युवक ने छलांग लगाकर सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइक से पुल पर पहुंचा। बाइक साइड में लगाकर पहले नीचे झांका और फिर अचानक रेलिंग लांघकर नदी में कूद गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद पुल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान आशीष उर्फ आदित्य सक्सेना निवासी रोजा एकता नगर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहे थे। कूदने से पहले उन्होंने अपनी बाइक पर मोबाइल नंबर भी लिख छोड़ा था, जिससे उनकी शिनाख्त हो सकी। फिलहाल एसडीआरएफ और पुलिस की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत वित्तीय साक्षरता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के दिशा-निर्देश में तथा नगरा शाखा के तत्वावधान में नगरा विकास खंड के इंदासों गांव में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत वित्तीय साक्षरता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा लोन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना जैसी विभिन्न सामाजिक योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन लेन-देन के दौरान होने वाली ठगी और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए गए। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुशील कुमार ने कहा कि कम प्रीमियम पर बैंकों की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से बड़ा लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि मात्र 20 रुपये सालाना प्रीमियम पर दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता है। उन्होंने ग्रामीणों से बचत की आदत डालने और खाते में नॉमिनी जोड़ने की अपील की। साथ ही यह भी बताया कि खाता चालू रखने के लिए छह माह में कम-से-कम एक बार लेन-देन करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में उन्होंने कहा कि इस योजना से युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे उद्योग-धंधा शुरू कर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। एफएलसीसी प्रभारी अनिल शुक्ला ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके समझाए और किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी साझा न करने की सलाह दी।
इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाठक ने किया तथा आभार नगरा शाखा प्रबंधक हनुमान प्रसाद ने व्यक्त किया।

लाश से लिपटी पत्नी ही निकली हत्यारी, प्रेमी संग मिलकर किया कत्ल

सुल्तानपुर।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। शुरुआत में घटना को देखकर हर कोई भावुक हो उठा जब पत्नी अपने पति की लाश से लिपटकर बिलखती रही, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी, सच्चाई ने सभी को चौंका दिया।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मृतक महेश की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर महेश का गला रेतकर बेरहमी से कत्ल किया और फिर पत्नी घर लौटकर मासूमियत का नाटक करती रही।

पुलिस ने सर्विलांस और कॉल डिटेल्स के आधार पर इस सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार (आलाकत्ल) भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इस वारदात ने न केवल पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित कर दिया बल्कि समाज को भी झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग अब भी इस घटना को लेकर अविश्वास में हैं कि एक पत्नी अपने ही पति की हत्या कर सकती है।

PET परीक्षा में सॉल्वर गैंग पर बड़ी कार्रवाई

सांकेतिक फोटो

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में इस बार बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और सॉल्वर गैंग की सक्रियता सामने आई है। यूपी पुलिस की छापेमारी में अब तक 21 सॉल्वर गिरफ्तार किए गए हैं।

गिरफ्तारियां प्रदेश के कई जिलों में हुई हैं। पुलिस ने प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, जालौन, लखनऊ, मथुरा, मिर्जापुर, सहारनपुर, आगरा, अंबेडकरनगर, अयोध्या, नोएडा, गाजीपुर, हापुड़, झांसी, कन्नौज, कानपुर, भदोही, शाहजहांपुर और वाराणसी से सॉल्वर पकड़े हैं।

परीक्षा में धांधली की आशंका और नकल माफिया के खौफ का सीधा असर परीक्षा केंद्रों पर दिखा। आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार करीब 5.90 लाख अभ्यर्थियों ने PET परीक्षा छोड़ दी। यह संख्या बेहद चौंकाने वाली मानी जा रही है।

पुलिस और STF अब इन गिरफ़्तार सॉल्वरों से पूछताछ कर रही है ताकि परीक्षा माफिया के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। माना जा रहा है कि इसमें बड़े गिरोह शामिल हैं, जो अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर नकल कराने की कोशिश कर रहे थे।

सरकार ने सख्ती बरतते हुए साफ किया है कि नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर शिकंजा कसा जाएगा और परीक्षा की पारदर्शिता से समझौता नहीं होगा।

इंस्पेक्टर की पत्नी से 66 लाख का फ्रॉड, STF की कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर की पत्नी से करोड़ों के खेल जैसा बड़ा फ्रॉड सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर जिले में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश की पत्नी बबीता ने एक निजी कंपनी में लगभग ₹66 लाख का निवेश किया था। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि कंपनी ने धोखाधड़ी कर पैसा हड़प लिया है।

बबीता की शिकायत पर सक्रिय हुई यूपी एसटीएफ और सहारनपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस हाई-प्रोफाइल मामले का खुलासा किया। पुलिस ने धोखाधड़ी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस बाकी नेटवर्क को खंगाल रही है।

अब इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, पुलिस टीम यह जांच भी कर रही है कि बबीता के पास इतनी बड़ी रकम ₹66 लाख कहां से आई। एक पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी के पास इतनी भारी-भरकम राशि निवेश के लिए उपलब्ध होना सवाल खड़े कर रहा है।

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी में और कौन लोग शामिल हैं और कितने अन्य निवेशकों से रकम वसूली गई है।

क्या है मामला

इंस्पेक्टर दिनेश की पत्नी बबीता ने एक कंपनी में किया ₹66 लाख का निवेश।कंपनी के जिम्मेदार लोग रकम लेकर हुए फरार।यूपी एसटीएफ-सहारनपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 2 आरोपी किए गिरफ्तार।अब पुलिस जांच में जुटी है कि बबीता के पास इतनी बड़ी रकम आई कहां से।इस हाई-प्रोफाइल केस को लेकर पुलिस महकमे में भी खामोशी छाई है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर कई बड़े राज खुल सकते हैं।

माँ फुला देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का सम्मान समारोह

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

माँ फुला देवी कन्या महाविद्यालय तिलौली के प्रांगण में सत्र 2024-25 की छात्राओं का सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के संरक्षक पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने प्रतिभाशाली छात्राओं को मेडल, शील्ड एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।द्वितीय सेमेस्टर में सुमन ने प्रथम, अमृता यादव ने द्वितीय एवं खुशबू सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।चतुर्थ सेमेस्टर में प्रेमलता वर्मा प्रथम, अनन्या गुप्ता द्वितीय एवं निकिता गुप्ता तथा निकिता यादव तृतीय स्थान पर रहीं।षष्ठम सेमेस्टर में स्वेता राय ने प्रथम, हाजरा खातून वर्मा ने द्वितीय एवं मनीषा ने तृतीय स्थान हासिल किया।कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रो. राम रतन यादव, संगीता सिंह, प्रियंका राय, अंजुम वर्मा, शत्रुघ्न सिन्हा, अखिलेश और वीर बहादुर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।समापन पर मुख्य अतिथि राजधारी सिंह ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सशक्त आधार है।

बिजली समस्या को लेकर सभासदों ने सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत सलेमपुर में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर नगर के सभासदों ने सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो नगरवासी एवं व्यापारी सामूहिक दुकानबंदी कर चक्का जाम करने को विवश होंगे।

सभासदों ने ज्ञापन में बताया कि नगर में जगह-जगह जर्जर एलटी तार गिर रहे हैं, जिससे कई हादसे हो चुके हैं। बढ़ते कनेक्शनों के बावजूद पिछले 10–12 वर्षों से ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। नई कॉलोनियों में अभी भी 100–150 मीटर लंबे बॉस व बल्ली पर तार खींचकर आपूर्ति की जा रही है, जो हर समय दुर्घटना को आमंत्रण देता है।

इसके अलावा शहर में लगाए गए केबल को बिना डीपी बॉक्स के काटकर जोड़ा गया है, जिससे रोज फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। हरैया फीडर में 11,000 केवी की लाइन पर देहात फीडर जोड़े जाने से शहर की आपूर्ति अक्सर बाधित हो जाती है। कई जगह लोहे व सीमेंट के पोल जर्जर हालत में खड़े हैं।

ज्ञापन में सभासदों ने मुख्य मांगें रखीं—

प्रत्येक वार्ड में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए।

जर्जर तारों को बदला जाए।

हर नई कॉलोनी में सुरक्षित ढंग से कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।

अधूरे केबलिंग कार्य पूरे किए जाएं।

20 साल पहले बंद हुई ट्रांसफार्मर मरम्मत सुविधा को फिर से शुरू किया जाए।

इस दौरान सभासद रविभूषण, डेविड शैनी, अशोक, माकपा नेता जावेद हाशमी, बलविंद्र मौर्य समेत अन्य सभासद मौजूद रहे।

राजधानी लखनऊ में लगेगी लोक अदालत, 13 सितंबर को होगा लंबित मामलों का निस्तारण

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश और देशभर में आगामी 13 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में लगने वाली इस लोक अदालत में आम जनता से जुड़े कई मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को कोर्ट-कचहरी के लंबे चक्कर और जटिल कानूनी प्रक्रिया से राहत दिलाना है। इसमें विशेष रूप से यातायात पुलिस की चलानी कार्रवाई, आपसी विवाद और जिला एवं सत्र न्यायालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा।

लोक अदालत की विशेषताएं लोक अदालत में किसी प्रकार का कोर्ट शुल्क नहीं लिया जाता।यदि कोई लंबित मामला लोक अदालत में सुलझता है, तो न्यायालय शुल्क वापस कर दिया जाता है। यहां होने वाले निर्णय के विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकती, जिससे विवाद का स्थायी समाधान हो जाता है। लोक अदालत में विवाद का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर होता है। सुनवाई की प्रक्रिया सरल और जटिलताओं से मुक्त होती है।

विशेष न्यायिक पैनल करेगा सुनवाई इस बार की लोक अदालत में अपर जिला जज मीनाक्षी सोनकर, नोडल अधिकारी व विशेष न्यायाधीश सीबीआई सेंट्रल रविन्द्र कुमार द्विवेदी और जनपद न्यायाधीश बबीता रानी मामलों की सुनवाई करेंगी।

आम जनता के लिए सुनहरा अवसर

न्याय विभाग का मानना है कि लोक अदालत उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर है जो लंबे समय से कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे हैं। यहां बिना किसी अतिरिक्त खर्च और औपचारिकताओं के आपसी सहमति से विवादों को समाप्त किया जा सकता है।

गौरतलब है कि 13 सितंबर को पूरे देश में एक साथ लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लंबित मामलों के निस्तारण की उम्मीद की जा रही है।

देवरिया की पांच बेटियों का फुटबॉल टीम में चयन

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा के महाराणा प्रताप इंटर कालेज कुर्मीपट्टी खेल मैदान पर फुटबॉल की बारीकियां सीखने वाली महिला खिलाड़ियों का लगातार किसी न किसी वर्ग में चयन हो रहा है।ग्रामीण क्षेत्र में लगातार प्रतिभा का प्रदर्शन दिखा रही बेटियों ने जिले का नाम रोशन कर रही हैं।
इसी क्रम में सीनियर महिला फुटबॉल में कुर्मी पट्टी मैदान से चार एवं देवरिया स्टेडियम से एक महिला खिलाड़ी का चयन हुआ है।आगरा में चल रहे कैंप के बाद यूपी टीम की घोषणा की गई।यह खिलाड़ी 30वी सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियन राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी अमृतसर पंजाब में 9 सितंबर से 13 सितंबर तक चार टीम उत्तर प्रदेश,बिहार,झारखंड, राजस्थान की टीम से मैच खेलेगी।जिसमे यूपी का पहला मुकाबला बिहार से होगा।कोंच जय कुमार राव ने बताया कि कुर्मी पट्टी खेल मैदान की हिना खातून,सुष्मिता विश्वकर्मा,सोनाली , मुस्कान और देवरिया स्टेडियम की पुष्पा का चयन एकलव्य फुटबॉल मैदान आगरा में यूपी सीनियर महिला फुटबॉल टीम के ट्रायल के दौरान हुआ।इसमें 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।जिसमे देवरिया स्टेडियम समेत महाराणा प्रताप इंटर कालेज कुर्मीपट्टी के पांच बेटियों शामिल हुई।

पोषण से प्रगति की ओर: छात्राओं ने सीखा स्वास्थ्य का मंत्र

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में पोषण सप्ताह के अवसर पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिक्षा व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के टेगौर हॉल में प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. नसरीन अंजुम खान, सहायक प्राध्यापक, रसायनशास्त्र विभाग ने महिला स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. फरहत मंसूरी ने किया। जबकि अजीत गौतम ने आभार प्रदर्शन कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डॉ. ज्योति राजौरिया, सूर्यकान्त शुक्ला सहित पूरा महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा

राष्ट्र की आत्मा हिन्दी

जनतंत्र का आधार हिंदी भाषा है
भारत राष्ट्र की आत्मा हिन्दी है,
पूरे भारतवर्ष की भाषा हिन्दी है,
जन गण मन की भाषा हिन्दी है।

हिन्दी बोलने समझने वालों की
जन संख्या संसार में तीसरी है,
विश्व के सैकड़ों देशों में जा बसे
भारतीय लोगों की भाषा हिन्दी है।

145 करोड़ लोग हिंदी माध्यम से
अपना कार्य निष्पादित करते हैं,
एशियाई संस्कृति में अपनी हिन्दी
भाषा की अति विशिष्ट भूमिका है।

हिंदी एशियाई भाषाओं से अधिक
पूरे एशिया की प्रतिनिधि भाषा है,
बहुत सरल, सहज व सुगम भाषा,
हिंदी विश्व की वैज्ञानिक भाषा है।

पारम्‍परिक ज्ञान, प्राचीन सभ्‍यता और
आधुनिक प्रगति के बीच एक सेतु है,
आदित्य हिन्दी की सैकड़ों बोलियाँ हैं,
सब मिल हिन्दी को समृद्ध करती हैं।

  • डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र
    ‘आदित्य’