Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 688

देहरादून में बादल फटने से तबाही : तमसा नदी उफान पर, मकान-दुकानें बहीं, 400 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

देहरादून (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। मूसलाधार बारिश के चलते तमसा नदी उफान पर आ गई और कई मकान, दुकानें, सड़कें और वाहन इसकी चपेट में बह गए। सहस्त्रधारा और मालदेवता समेत मसूरी तक भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं।

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि देहरादून में दो से तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं, वहीं मसूरी में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है जिसकी पुष्टि की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों से अब तक 300 से 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और बचाव अभियान लगातार जारी है।

टपकेश्वर महादेव मंदिर भी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ। मंदिर परिसर में पानी भर गया और सुबह 5 बजे नदी का प्रवाह इतना तेज़ हो गया कि पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। मंदिर के पुजारी आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि गर्भगृह सुरक्षित है, हालांकि आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने लोगों से नदियों के पास न जाने की अपील की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “देहरादून के सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ज़िला प्रशासन, एसडीआरएफ़ और पुलिस मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मैं लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूँ और स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नज़र रख रहा हूँ।”

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री धामी से फ़ोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चला रहा है।

देहरादून से मिली तस्वीरों में तमसा नदी की बाढ़ से तबाही का मंजर साफ दिख रहा है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि इस तरह की स्थिति लंबे समय से नहीं देखी गई थी।

👉 यह आपदा न केवल भौतिक नुकसान लेकर आई है, बल्कि लोगों को गहरी चिंता और डर में भी डाल गई है।

सीएमओ पर घूसखोरी के आरोप! तीन सदस्यीय जांच टीम गठित, सच सामने आने का इंतजार

अंबेडकरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय शैवाल पर घूसखोरी के गंभीर आरोप लगने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता को जांच टीम का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा सिंह और जलालपुर एसडीएम शशि शेखर सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति आरोपों की गहराई से पड़ताल करेगी और तथ्यात्मक रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है कि सीएमओ डॉ. संजय शैवाल पर घूस लेने के गंभीर आरोप सामने आए थे। इस मामले के उजागर होते ही जिले भर में चर्चा तेज हो गई और प्रशासन तुरंत हरकत में आया।

👉 अब सभी की निगाहें जांच टीम की रिपोर्ट पर टिकी हैं। यह रिपोर्ट तय करेगी कि आगे डॉ. संजय शैवाल पर क्या कार्रवाई होगी।

सीएसआईआर स्टार्टअप कॉन्क्लेव, देश का पहला स्वस्तिक आकार का कमल उद्यान बना आकर्षण

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ ने एक बार फिर वैज्ञानिक और नवाचार के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित दो दिवसीय सीएसआईआर स्टार्टअप कॉन्क्लेव का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप्स को महानगरों से आगे बढ़ाकर आकांक्षी शहरों तक पहुंचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएसआईआर-नेशनल बॉटेनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनबीआरआई) परिसर में देश के पहले स्वस्तिक आकार के कमल उद्यान का उद्घाटन किया। लगभग 930 वर्ग मीटर में फैले इस अनूठे उद्यान में 60 किस्मों के कमल और 50 प्रजातियों की वॉटर लिली प्रदर्शित हैं। इसका मुख्य आकर्षण है एनबीआरआई-नमो 108 कमल, जो दुनिया का पहला 108 पंखुड़ियों वाला कमल है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उद्यान न केवल जैव विविधता संरक्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटन, फ्लोरीकल्चर, वेलनेस और कृषि-आधारित उद्योगों के लिए नए अवसर भी खोलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि लखनऊ अब केवल ऐतिहासिक स्मारकों जैसे इमामबाड़े के लिए ही नहीं, बल्कि 108 पंखुड़ियों वाले कमल और मिंट उत्पाद जैसी वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए भी जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएसआईआर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की विशाल संस्थागत क्षमता और कुशल मानव संसाधन देश की विज्ञान और स्टार्टअप यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत के लगभग 50% स्टार्टअप अब टियर-2 और टियर-3 शहरों से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2015 में शुरू हुए स्टार्टअप इंडिया अभियान के तहत जहां मात्र 350 स्टार्टअप थे, वहीं आज भारत में 2 लाख से अधिक स्टार्टअप हैं, जिनमें लगभग 60% महिलाओं के नेतृत्व में हैं।

उन्होंने लखनऊ के वैज्ञानिक योगदानों का भी उल्लेख किया, जिनमें नमो 108 कमल, कीट-प्रतिरोधी कपास, फ्लोरीकल्चर मिशन से किसानों को नए रोजगार विकल्प और कैंसर व फैटी लिवर जैसी बीमारियों के लिए स्थानीय स्तर पर विकसित 13 नई दवाएं शामिल हैं।

मिंट (पुदीना) आधारित उत्पादों का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लखनऊ ही वह स्थान है, जहां से दुनिया भर में प्रसिद्ध मेंटॉल उत्पाद और मिंट टैबलेट की शुरुआत हुई थी। वर्तमान में यहां वैज्ञानिक हर्बल माउथ फ्रेशनर जैसे नए उत्पादों पर काम कर रहे हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि सफल स्टार्टअप बनाने के लिए ऊंची डिग्रियों की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी द्वारा निर्मित स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र से हर प्रतिभाशाली युवा को प्रशिक्षण, फंडिंग और मेंटरशिप मिल रही है।”

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रीय क्वांटम मिशन सेंटर (नोएडा), सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का पुनर्जीवन, लखनऊ में बायोटेक्नोलॉजी पार्क और साइंस म्यूज़ियम की स्थापना जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी।

स्टार्टअप कॉन्क्लेव में बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों, उद्यमियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के साथ ही लखनऊ ने खुद को वैज्ञानिक और उद्यमी परिदृश्य में देश के एक उभरते केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है।

एसजीपीजीआईएमएस का 29वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) का 29वां दीक्षांत समारोह आज भव्य रूप से आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। इस अवसर पर संस्थान के 417 मेधावी छात्रों को उपाधियाँ और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

समारोह में उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक, चिकित्सा शिक्षा मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और मुख्य सचिव दीपक कुमार भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी होंगे।

समारोह में छात्रों के साथ-साथ संस्थान के 17 संकाय सदस्यों और चिकित्सकों को भी अनुसंधान व नैदानिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को रेखांकित करेगा, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करेगा।

सस्पेंड अधीक्षण अभियंता समेत 4 को हाईकोर्ट से राहत होगी बहाली

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुरादाबाद में ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल होने के मामले में निलंबित किए गए अधीक्षण अभियंता (SE), एक्सईएन, एसडीओ और जेई को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद पुनः बहाल कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में अचानक बिजली जाने पर तत्कालीन अधीक्षण अभियंता समेत चारों अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए PVVNL के प्रबंध निदेशक ने निलंबन आदेश जारी किया था। इसके बाद सभी अधिकारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद PVVNL के एमडी ने आदेश जारी कर चारों अधिकारियों की बहाली कर दी है। बहाल होने वालों में अधीक्षण अभियंता (SE) मुरादाबाद, एक्सईएन, एसडीओ और जेई शामिल हैं।

गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में बिजली जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन कार्रवाई की गई थी। अब कोर्ट से मिली राहत के बाद सभी अधिकारी अपने पदों पर वापस लौटेंगे।

यूपी के चिकित्सालयों में डिजिटल रिपोर्टिंग से मरीजों को मिलेगी राहत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में तैनात कार्मिकों के लिए अब डिजिटल ट्रेनिंग अभियान शुरू हो गया है। पीक्यूएसडीएफ (PQSDP) की ओर से शुरू किए गए इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में कार्यरत चिकित्सा अधीक्षक, लैब टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

डिजिटल रिपोर्टिंग सिस्टम लागू
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मरीजों को डिजिटल पैथालॉजी रिपोर्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराना है। अब जांच के बाद मरीज को अपनी रिपोर्ट के लिए अस्पताल आने की जरूरत नहीं होगी। रिपोर्ट सीधे कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से तैयार होकर मरीज के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप या एसएमएस के जरिए भेजी जाएगी।

एक महीने चलेगा ट्रेनिंग अभियान
स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण अभियान चरणबद्ध तरीके से चलेगा और लगभग एक महीने तक जारी रहेगा। इसके तहत सभी जनपदों में अलग-अलग चरणों में कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

मरीजों को बड़ी राहत
डिजिटल प्रणाली लागू होने से जहां अस्पतालों में भीड़ कम होगी, वहीं मरीजों को समय और धन की भी बचत होगी। इसके साथ ही रिपोर्ट की पारदर्शिता और सटीकता भी सुनिश्चित होगी।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यह पहल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव लाएगी और मरीजों को आधुनिक तकनीक से सीधे जोड़कर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी।

NEET छात्र की हत्या, पशु तस्करों ने मारी गोली”

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गोरखपुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां NEET की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता (19 वर्ष) की मंगलवार तड़के पशु तस्करों ने बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब ढाई बजे तीन गाड़ियों से पशु तस्कर गांव में पहुंचे। वे मवेशियों को खूंटों से खोल रहे थे। अचानक शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए और तस्करों को रोकने की कोशिश करने लगे।

ग्रामीणों के बीच शोर-शराबा सुनकर छात्र दीपक गुप्ता भी बाहर आ गया। वह आवाज लगाते हुए तस्करों के पीछे दौड़ पड़ा। तभी तस्करों ने उसे पकड़ लिया और जबरन एक डीसीएम गाड़ी में बैठा लिया।

एक घंटे तक घुमाया, फिर गोली मार दी आरोप है कि तस्करों ने दीपक को करीब एक घंटे तक गाड़ी में घुमाया। इसके बाद उसके मुंह में गोली मार दी और शव को गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर फेंक दिया। सुबह होते-होते यह घटना पूरे गांव में सनसनी बन गई।

गांव में मातम, आक्रोश
दीपक गुप्ता मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहा था और NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसकी निर्मम हत्या की खबर सुनकर गांव में मातम छा गया। लोग आक्रोशित हैं और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप किए हुए हैं। पुलिस ने बताया कि तस्करों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

क्या बोले ग्रामीण
गांव वालों का कहना है कि पशु तस्कर लंबे समय से इस इलाके में सक्रिय हैं। कई बार शिकायत की गई, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अगर समय रहते पुलिस ने सख्ती दिखाई होती तो आज दीपक की जान बच सकती थी।

परिवारिक कलह में वृद्ध ने नदावर पुल से लगाई छलांग

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर नगर पंचायत के इचौना पश्चिमी वार्ड नंबर 13 निवासी मुन्ना गुप्ता उर्फ रामदास (62 वर्ष) ने मंगलवार की सुबह नदावर पुल से छलांग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी का एक वर्ष पूर्व देहांत हो चुका था। पत्नी की मौत के बाद से ही वे मानसिक तनाव और परिवारिक कलह से परेशान रहते थे।

घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वृद्ध लंबे समय से अवसादग्रस्त थे और घर में विवाद की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आरईएस से छीना छह आईटीआई का निर्माण कार्य, अब यूपी प्रॉजेक्ट कॉरपोरेशन को मिली जिम्मेदारी

प्रतिकात्मक लोगो

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को आधुनिक स्वरूप देने की कवायद में शासन ने सख्ती दिखाई है। छह आईटीआई भवनों के निर्माण कार्य में देरी के चलते ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (RES) से जिम्मेदारी वापस लेकर अब यह कार्य यूपी प्रॉजेक्ट कॉरपोरेशन को सौंप दिया गया है।

प्रदेश सरकार युवाओं को इनोवेशन और स्किल से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक बनाने पर विशेष जोर दे रही है। टाटा टेक्नॉलजीज के सहयोग से व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग दूसरे चरण में 62 सरकारी आईटीआई को आधुनिक लैब, वर्कशॉप और अत्याधुनिक मशीनरी जैसी सुविधाओं से लैस कर रहा है।

इसी क्रम में गोरखपुर के खजनी, चौरीचौरा, कैंपियरगंज, बड़हलगंज, सोनभद्र के घोरावल और कुशीनगर के हाटा स्थित आईटीआई भवनों का निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग को सौंपा गया था। नियमों के मुताबिक वित्तीय स्वीकृति जारी होने के 6 माह के भीतर काम पूरा होना चाहिए था, लेकिन 5 महीने गुजरने के बाद भी जमीन पर कार्य प्रारंभ नहीं हो सका।

निर्माण कार्यों में हो रही इस लापरवाही को देखते हुए शासन ने नाराजगी जताई और अब पूरा प्रोजेक्ट यूपी प्रॉजेक्ट कॉरपोरेशन को सौंप दिया है।

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समयसीमा में आईटीआई भवनों का निर्माण किसी भी हाल में पूरा किया जाए ताकि आधुनिक सुविधाओं से लैस संस्थान जल्द युवाओं के लिए उपलब्ध कराए जा सकें।

रेलवे का बड़ा बदलाव: अब रिज़र्वेशन टिकट पर भी तत्काल नियम 1 अक्टूबर से लागू

प्रतीकात्मक

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि 1 अक्टूबर 2025 से रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट केवल आधार वेरिफाइड यूज़र्स को ही टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी।

भारतीय रेलवे का यह कदम टिकट बुकिंग में धांधली और एजेंटों की गड़बड़ी पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है। अक्सर रिजर्वेशन खुलते ही बड़ी संख्या में टिकट गायब हो जाते हैं और सामान्य यात्रियों को कन्फर्म सीट नहीं मिल पाती। अब आधार सत्यापित यात्रियों को प्राथमिकता देकर इस समस्या पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

नया नियम ऐसे होगा लागू

यह नियम IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर लागू होगा।रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट तक केवल आधार वेरिफाइड यूज़र्स ही टिकट बुक कर पाएंगे।15 मिनट बाद सभी यात्री सामान्य रूप से टिकट बुक कर सकेंगे।फिलहाल यह नियम तत्काल टिकट पर पहले से लागू था, लेकिन अब इसे सामान्य रिजर्वेशन पर भी लागू किया जा रहा है।

यात्रियों को क्या करना होगा? यात्रियों को अपने IRCTC अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक और वेरिफाई कराना होगा। जो यात्री पहले से वेरिफाइड हैं, उन्हें अलग से कोई प्रक्रिया नहीं करनी होगी। बिना आधार वेरिफिकेशन वाले यात्री 15 मिनट बाद ही टिकट बुक कर पाएंगे।

रेलवे का तर्क रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से फर्जी आईडी पर टिकट बुकिंग, एजेंटों द्वारा ब्लॉकिंग और तत्काल टिकट की तरह शुरुआती धांधली पर रोक लगेगी। इससे वास्तविक यात्रियों को लाभ मिलेगा और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

आयकर रिटर्न दाख़िल करने की तारीख़ आज के लिए बढ़ी

नई दिल्ली, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए आयकर रिटर्न (ITR) दाख़िल करने की अंतिम तारीख़ एक दिन के लिए बढ़ा दी है। अब करदाता 16 सितम्बर तक अपना आयकर रिटर्न दाख़िल कर सकते हैं।

पहले यह समयसीमा 15 सितम्बर निर्धारित थी, लेकिन तकनीकी कारणों और करदाताओं की सुविधा को देखते हुए इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।

सरकारी बयान के मुताबिक़, “कई करदाताओं और कर सलाहकार संगठनों द्वारा तकनीकी कठिनाइयों की ओर ध्यान दिलाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक करदाता बिना किसी असुविधा के समय पर अपना रिटर्न दाख़िल कर सकें।”

वित्त मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तारीख़ के बाद दाख़िल किए गए रिटर्न पर विलंब शुल्क और ब्याज लागू होगा। आयकर विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें और जल्द से जल्द अपनी ITR प्रक्रिया पूरी करें।

विशेषज्ञों के अनुसार, समयसीमा बढ़ने से विशेषकर छोटे व्यवसायियों, वेतनभोगी वर्ग और कर सलाहकारों को थोड़ी राहत मिलेगी।

मानवता को झकझोर देने वाला अपराध, आखिर कब रुकेगा यह सिलसिला?

पुरी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) ओडिशा के पुरी ज़िले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ब्रह्मगिरि थाना क्षेत्र के अंतर्गत समुद्र तट के पास एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस वारदात ने न केवल स्थानीय समाज को झकझोर दिया है बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्रा अपने एक मित्र के साथ समुद्र तट पर घूमने गई थी। तभी कुछ स्थानीय युवक वहां पहुँचे और जबरन उनकी तस्वीरें खींचने लगे। उन्होंने तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर छात्रा से पैसे की मांग की। छात्रा और उसके मित्र द्वारा विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ बर्बरता की और सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही ब्रह्मगिरि थाना पुलिस सक्रिय हुई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसे काउंसलिंग सहित आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा व्याप्त है। कई सामाजिक संगठनों ने इसे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की नाकामी बताया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

यू.पी.में शुरू हुआ एडवांस्ड न्यूरो साइंसेस सेंटर, स्वास्थ्य सेवाओं में नई इबारत

लखनऊ,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर रच दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RMLIMS) में अत्याधुनिक एडवांस्ड न्यूरो साइंसेस सेंटर का भव्य उद्घाटन किया। यह सुपरस्पेशलिटी केंद्र न केवल प्रदेश बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए चिकित्सा सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला साबित होगा।

₹100 करोड़ की लागत से तैयार

करीब ₹100 करोड़ की लागत से निर्मित इस केंद्र में कुल 200 बेड उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें 100 बेड न्यूरोलॉजी और 100 बेड न्यूरोसर्जरी मरीजों के लिए होंगे। गंभीर मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 60 बेड का विशेष ICU भी विकसित किया गया है।

आधुनिक तकनीक से लैस

केंद्र में नवीनतम रोबोटिक सर्जिकल मशीन की स्थापना की गई है, जिसके जरिए अब जटिल ब्रेन और स्पाइन सर्जरी भी अत्याधुनिक तकनीक से संभव होगी। यही नहीं, यहां प्रदेश की पहली Gamma Knife मशीन भी स्थापित की जा रही है। करीब ₹48 करोड़ की लागत वाली यह मशीन ब्रेन ट्यूमर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अब मरीजों को इन उपचारों के लिए दिल्ली या विदेश जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

सीएम योगी का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन अवसर पर कहा—

“आज का दिन प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। नागरिकों को सस्ती और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। लखनऊ का यह संस्थान अब विश्वस्तरीय न्यूरो-साइंसेस सुविधाओं से लैस हो गया है। स्वस्थ उत्तर प्रदेश ही विकसित उत्तर प्रदेश बन सकता है और यह केंद्र उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।”

प्रदेश को मिलेगा लाभ

विशेषज्ञों का मानना है कि इस सेंटर की शुरुआत से न्यूरो साइंसेस के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा। ग्रामीण व दूरदराज के मरीजों को भी विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा राजधानी लखनऊ में ही मिल सकेगी।

मानसिक स्वास्थ्य एवं भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

मानवीय संपर्क एवं संवाद में कमी से मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा है: प्रो. पूनम टण्डन

संगीत एक उपचारक है जहाँ संगीत तरंगों के समान है और भावनाएँ तटरेखा हैं: प्रो. बृज भूषण, उपनिदेशक, आईआईटी कानपुर

भारतीय मनोविज्ञान विश्व को संतुलित और समग्र दृष्टि प्रदान कर सकता है : प्रो. गिरीश्वर मिश्रा, पूर्व कुलपति, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा “मानसिक स्वास्थ्य और भारतीय ज्ञान प्रणाली : योग एवं अन्य परंपराओं का योगदान” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं 13वीं प्रो. एल. बी. त्रिपाठी स्मृति व्याख्यानमाला का शुभारंभ आज विश्वविद्यालय परिसर में हुआ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) पूनम टंडन ने संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में मानसिक स्वास्थ्य और जीवनदर्शन के गहरे आयाम निहित हैं। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी उल्लेख किया कि आज के युग में रोबोटिक्स संवेदनशीलता का स्थान ले रहा है और मानवीय संपर्क एवं संवाद में कमी से मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे समय में योग और भारतीय मनोवैज्ञानिक परंपराएँ संतुलन एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
संगोष्ठी के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. धनंजय कुमार ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज पश्चिमी जगत में जो अवधारणाएँ लोकप्रिय हैं—जैसे सचेतनता (माइंडफुलनेस) और चेतना (कॉन्शसनेस)—उनकी जड़ें भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा में निहित हैं। पश्चिमी विद्वानों ने इन पर गहन शोध कर इन्हें नए नामों से प्रचारित किया, जबकि भारत ने स्वयं अपनी इन धरोहरों की उपेक्षा की। उन्होंने रेखांकित किया कि भारतीय दर्शन ने सदैव इन अवधारणाओं को मानव कल्याण से जोड़ा है और यह समय है कि मनोविज्ञान के भविष्य के लिए इन्हीं स्वदेशी आधारों पर पुनः ध्यान केंद्रित किया जाए। उन्होंने इस अवसर पर भारतीय ज्ञान प्रणाली की अमूल्य धरोहरों के संरक्षण हेतु एक नवीन अभियान की घोषणा भी की।
विशिष्ट अतिथि प्रो. गिरीश्वर मिश्रा (पूर्व कुलपति, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा) ने भारतीय परिप्रेक्ष्य में मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय मनोविज्ञान विश्व को संतुलित और समग्र दृष्टि प्रदान कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि समग्र स्वास्थ्य (होलिस्टिक हेल्थ) शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सम्मिलित रूप है और इसके लिए आत्मा का स्वस्थ होना अनिवार्य है।
मुख्य अतिथि एवं स्मृति व्याख्यान वक्ता प्रो. बृज भूषण (उपनिदेशक, आईआईटी कानपुर) ने “मानसिक स्वास्थ्य और संगीत” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक और संज्ञानात्मक (सोचने की) प्रक्रियाओं का समग्र रूप है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ध्वनि क्यों महत्त्वपूर्ण है—चाहे वह गीत हों, राग हों या मंत्रोच्चारण—ये सभी मस्तिष्क और स्नायु तंत्र पर गहरा प्रभाव डालते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संगीत और मंत्रोच्चारणl जैसे ॐ का उच्चारण, कीर्तन या तिब्बती सिंगिंग बाउल, हमारे तंत्रिका तंत्र को शांत एवं संयमित कर सकते हैं।
विशेष अतिथि प्रो. आनंद प्रकाश (विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान, दिल्ली विश्वविद्यालय) ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय विचार और भारतीय परिप्रेक्ष्य में सार्वभौमिक बनने की अपार संभावनाएँ हैं। मानसिक स्वास्थ्य आज की बड़ी चुनौती है और समय के साथ इस चुनौती का समाधान भी निकलेगा। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) में भावनात्मक बुद्धिमत्ता (ई.आई.) के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ए.आई. मानव मस्तिष्क की उपज है, बल्कि यह मानव मस्तिष्क का एक कमजोर संस्करण है। उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया कि दो क्षमताएँ ऐसी हैं जिन्हें ए.आई. कभी भी मानव से आगे नहीं बढ़ा पाएगा भावनात्मक नियंत्रण (इमोशनल रेग्युलेशन) और सचेत दक्षता (कांशस कम्पिटेन्स)।
प्रथम मुख्य वक्ता प्रो. योगेश आर्य, विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी ने अपराह्न सत्र में सचेतनता और उसका भारतीय मनोविज्ञान में अंतर्निहित स्वरूप विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि सचेतनता कोई पश्चिमी अवधारणा नहीं है, बल्कि यह भारतीय योग, ध्यान और बौद्ध दर्शन में गहराई से निहित है।
द्वितीय मुख्य वक्ता प्रो. संदीप कुमार, विभाग मनोविज्ञान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने “भारतीय संगठनों में मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन : समग्र कल्याण हेतु प्राचीन ज्ञान का समावेश” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की शिक्षाओं को संगठनों में मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि यदि प्राचीन भारतीय ज्ञान को आधुनिक संगठनात्मक संरचनाओं में समाहित किया जाए, तो न केवल कार्यकुशलता बढ़ेगी बल्कि कर्मचारियों के समग्र कल्याण को भी सुदृढ़ आधार मिलेगा।
तृतीय मुख्य वक्ता प्रो. तुषार सिंह, विभाग मनोविज्ञान, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने व्याख्यान में भारतीय ज्ञान परंपरा पर अपने समृद्ध अनुभव साझा किए। उन्होंने कुंभ मेले में आने वाले लोगों पर किए गए अपने शोध अध्ययनों का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार अर्थ-निर्माण (मीनिंग मेकिंग) की प्रक्रिया हमारी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में निहित होती है और वही हमारे अनुभवों को आकार देती है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि मानसिक स्वास्थ्य की समझ और उसका अभ्यास तभी सार्थक हो सकता है जब हम उसे अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं के संदर्भ में देखें।
इस अवसर पर डॉ. शीला सिंह की पुस्तक “परामर्श एवं मनोचिकित्सा : सिद्धांत एवं अभ्यास” का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की सह-संयोजक के रूप में प्रोफेसर अनुभूति दुबे (डीन, छात्र कल्याण) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विस्मिता पालीवाल द्वारा किया गया। आयोजन सचिव डॉ. गरिमा सिंह एवं डॉ. प्रियंका गौतम रहीं, जबकि आतिथ्य समिति की जिम्मेदारी डॉ. राम कीर्ति सिंह ने निभाई। विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों का संचालन डॉ. रश्मि रानी ने किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर आदेश अग्रवाल, प्रोफेसर अनुपम नाथ त्रिपाठी, प्रोफेसर प्रेम सागर नाथ तिवारी, प्रोफेसर सुषमा पांडे, प्रोफेसर मंजू मिश्रा, प्रो. सुधीर श्रीवास्तव, प्रो. उमेश त्रिपाठी, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. आमोद राय सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं देशभर से आए प्रोफेसर, शोधार्थी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह दो दिवसीय संगोष्ठी 16 सितम्बर तक चलेगी, जिसमें विभिन्न तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों के व्याख्यान और शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

🌟 दैनिक राशिफल 16 सितम्बर 2025 🌟

राशिफल प्रस्तुति पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय गोरखपुर

आज का दिन कई राशियों के लिए उन्नति और सौभाग्य लेकर आ रहा है। वहीं कुछ राशि जातकों को संयम और धैर्य से काम लेना होगा।

मेष (Aries)
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा। पार्टनर से सहयोग मिलेगा।
शिक्षा: छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा।
आर्थिक पक्ष: निवेश से लाभ संभव।
नौकरी/ट्रांसफर: कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।
परिवार/बच्चे: परिवार में खुशी का माहौल।
खेल: खिलाड़ियों के लिए दिन शानदार।
Love Life: Excitement in relationships, partner will support.
Education: Students will get fruitful results.
Finance: Profitable investments possible.
Job/Transfer: Respect and recognition at workplace.
Family/Children: Happy family atmosphere.
Sports: Excellent day for players.
वृषभ (Taurus)
लव लाइफ: रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा।
शिक्षा: पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहेगा।
आर्थिक पक्ष: आमदनी में वृद्धि।
नौकरी/ट्रांसफर: नए प्रोजेक्ट पर काम का अवसर।
परिवार/बच्चे: परिवार में उत्सव का माहौल।
खेल: खेलों में प्रगति।
Love Life: Trust will strengthen in relationships.
Education: Focused studies.
Finance: Increase in income.
Job/Transfer: Opportunity for new projects.
Family/Children: Festive mood in family.
Sports: Progress in sports.
मिथुन (Gemini)
लव लाइफ: पार्टनर संग यात्रा का योग।
शिक्षा: प्रतियोगिता में सफलता।
आर्थिक पक्ष: अचानक धन लाभ।
नौकरी/ट्रांसफर: प्रमोशन के संकेत।
परिवार/बच्चे: पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
खेल: मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे।
Love Life: Chances of travel with partner.
Education: Success in competitive exams.
Finance: Sudden financial gains.
Job/Transfer: Indications of promotion.
Family/Children: Family support will remain.
Sports: Mentally and physically strong.
कर्क (Cancer)
लव लाइफ: रिश्तों में तालमेल रहेगा।
शिक्षा: उच्च शिक्षा के लिए शुभ समय।
आर्थिक पक्ष: बचत में बढ़ोतरी।
नौकरी/ट्रांसफर: नौकरी बदलने के योग।
परिवार/बच्चे: परिवार संग आनंदमय समय।
खेल: प्रदर्शन में सुधार।
Love Life: Harmony in relationships.
Education: Favorable for higher studies.
Finance: Increase in savings.
Job/Transfer: Chances of job change.
Family/Children: Joyful time with family.
Sports: Improved performance.
सिंह (Leo)
लव लाइफ: पार्टनर संग रोमांस का आनंद।
शिक्षा: विद्यार्थियों को सफलता।
आर्थिक पक्ष: धन लाभ होगा।
नौकरी/ट्रांसफर: अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
परिवार/बच्चे: बच्चों से खुशी की खबर।
खेल: खिलाड़ियों को नई उपलब्धियां।
Love Life: Enjoy romantic moments with partner.
Education: Students will succeed.
Finance: Financial gains.
Job/Transfer: Support from seniors.
Family/Children: Good news from children.
Sports: New achievements for players.
कन्या (Virgo)
लव लाइफ: रिश्तों में विश्वास और मजबूती।
शिक्षा: सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
आर्थिक पक्ष: आमदनी में बढ़ोतरी।
नौकरी/ट्रांसफर: करियर में उन्नति।
परिवार/बच्चे: बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
खेल: मेहनत से सफलता।
Love Life: Trust and strength in relationships.
Education: Positive results for students.
Finance: Rise in income.
Job/Transfer: Career growth opportunities.
Family/Children: Blessings of elders.
Sports: Success with hard work.
तुला (Libra)
लव लाइफ: पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।
शिक्षा: पढ़ाई में बाधाएं।
आर्थिक पक्ष: खर्च बढ़ेंगे।
नौकरी/ट्रांसफर: तनाव की स्थिति।
परिवार/बच्चे: बहस से बचें।
खेल: मेहनत से ही सफलता।
Love Life: Differences with partner possible.
Education: Obstacles in studies.
Finance: Expenses will rise.
Job/Transfer: Stress at workplace.
Family/Children: Avoid arguments.
Sports: Success only through hard work
वृश्चिक (Scorpio)
लव लाइफ: उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।
शिक्षा: ज्यादा मेहनत की जरूरत।
आर्थिक पक्ष: अचानक खर्च।
नौकरी/ट्रांसफर: नए अवसर।
परिवार/बच्चे: जिम्मेदारी बढ़ेगी।
खेल: स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
Love Life: Ups and downs in love life.
Education: Need for extra efforts.
Finance: Unexpected expenses.
Job/Transfer: New opportunities.
Family/Children: Responsibilities may increase.
Sports: Take care of health.
धनु (Sagittarius)
लव लाइफ: पार्टनर संग रोमांटिक यात्रा।
शिक्षा: छात्रों के लिए शुभ दिन।
आर्थिक पक्ष: निवेश से लाभ।
नौकरी/ट्रांसफर: कामकाज में उन्नति।
परिवार/बच्चे: परिवार में खुशी।
खेल: जीत के योग।
Love Life: Romantic trip with partner.
Education: Auspicious day for students.
Finance: Profits from investments.
Job/Transfer: Growth in career.
Family/Children: Happiness in family.
Sports: Chances of victory.
मकर (Capricorn)
लव लाइफ: प्रेम जीवन में खुशियां।
शिक्षा: सफलता के योग।
आर्थिक पक्ष: नई योजनाओं से लाभ।
नौकरी/ट्रांसफर: प्रमोशन की संभावना।
परिवार/बच्चे: सौहार्द बना रहेगा।
खेल: उत्कृष्ट प्रदर्शन।
Love Life: Happiness in love life.
Education: Chances of success.
Finance: Gains from new projects.
Job/Transfer: Promotion possible.
Family/Children: Harmony in family.
Sports: Excellent performance.
कुंभ (Aquarius)
लव लाइफ: रिश्तों में सामंजस्य।
शिक्षा: पढ़ाई के लिए अच्छा समय।
आर्थिक पक्ष: आय में स्थिरता।
नौकरी/ट्रांसफर: नए अवसर मिलेंगे।
परिवार/बच्चे: परिवार का सहयोग।
खेल: खिलाड़ियों को सफलता।
Love Life: Harmony in relationships.
Education: Good time for studies.
Finance: Stability in income.
Job/Transfer: New opportunities ahead.
Family/Children: Support from family.
Sports: Success in sports.
मीन (Pisces)
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मिठास।
शिक्षा: नए अवसर मिलेंगे।
आर्थिक पक्ष: धन लाभ होगा।
नौकरी/ट्रांसफर: पदोन्नति के योग।
परिवार/बच्चे: शुभ अवसर पर परिवार में आनंद।
खेल: प्रगति के संकेत।
Love Life: Sweetness in love relationships.
Education: New opportunities ahead.
Finance: Financial gains.
Job/Transfer: Chances of promotion.
Family/Children: Auspicious family occasions.
Sports: Indications of progress.

👉 आज का खास निष्कर्ष (Summary):
16 सितम्बर 2025 को मेष, सिंह, कन्या, मकर और धनु राशि वालों को विशेष लाभ और सफलता मिलेगी।
वहीं तुला और वृश्चिक राशि वालों को आज संयम और धैर्य बनाए रखना होगा।