Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 689

लोक निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल, हुआ तबादला मिली नई तैनाती

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात लोक निर्माण विभाग (PWD) में अधीक्षण अभियन्ता स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए। विशेष सचिव प्रभुनाथ की ओर से जारी कार्यालय आदेशों में कुल आठ अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है।

तबादले और नई तैनाती इस प्रकार हैं: प्रभात कुमार चौधरी, अधीक्षण अभियन्ता, 31वां वृत्त (सेतु), लखनऊ को स्थानांतरित कर अलीगढ़ वृत्त के अधीक्षण अभियन्ता पद पर तैनात किया गया है। देवेन्द्र मणि, नवप्रोन्नत अधीक्षण अभियन्ता, प्रमुख अभियन्ता कार्यालय लखनऊ से स्थानांतरित होकर अब 7वां वृत्त (नियोजन), लखनऊ में अधीक्षण अभियन्ता होंगे।
दीपक कुमार गौतम, नवप्रोन्नत अधीक्षण अभियन्ता को 10वां वृत्त (भवन), लखनऊ में पदस्थापित किया गया।
संजीव भीमराव, नवप्रोन्नत अधीक्षण अभियन्ता को 37वां वृत्त (परियोजना), लखनऊ में तैनाती दी गई।
चन्द्रशेखर सिंह, नवप्रोन्नत अधीक्षण अभियन्ता को आईडीएस वृत्त, लखनऊ (मुख्यालय) भेजा गया।
सर्वेश कुमार हरित, नवप्रोन्नत अधीक्षण अभियन्ता को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना वृत्त, आगरा में पदस्थापित किया गया।
सुभाष चन्द्र, अधीक्षण अभियन्ता को वरिष्ठ स्टाफ आफिसर (E-3), लोक निर्माण विभाग, लखनऊ (मुख्यालय) बनाया गया।
मृगेन्द्र कुमार अनिल, अधीक्षण अभियन्ता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना वृत्त, आगरा को स्थानांतरित करते हुए प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (UPSHA), लखनऊ में अधीक्षण अभियन्ता पद पर तैनात किया गया।
शासन ने यह भी निर्देश दिया है कि स्थानांतरित अधीक्षण अभियन्ता अपने प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल नए कार्यभार ग्रहण करें।
इन तबादलों की प्रतिलिपि महालेखाकार, मुख्यमंत्री कार्यालय, लोक निर्माण विभाग के मंत्री, प्रमुख सचिव एवं संबंधित प्रमुख अभियन्ताओं को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।
यह फेरबदल विभागीय कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

BJP उपाध्यक्ष निष्कासित, नाबालिग से जुड़े वीडियो पर बवाल

जनता का सवाल क्यों नहीं रुक रहा नेताओं का अश्लील हरकत ?

सिद्धार्थनगर,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रहरि विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें एक नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए गौरीशंकर अग्रहरि को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियों के लिए संगठन में कोई स्थान नहीं है।

इस मामले में स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और गिरफ्तारी भी संभव है।

घटना ने जिले में गहरी हलचल मचा दी है। महिला एवं बाल अधिकार कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

🚨 62 साल बाद रिटायर होगा आकाश का शेर MIG-21, 26 सितंबर को भरेगा आखिरी उड़ान

प्रतीकात्मक

चंडीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) भारतीय वायुसेना का गौरव और देश का पहला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान MIG-21 अब इतिहास बनने जा रहा है। पूरे 62 साल की सेवाओं के बाद यह विमान 26 सितंबर को अंतिम बार उड़ान भरते हुए चंडीगढ़ से भारतीय वायुसेना को अलविदा कह देगा।

1965 और 1971 की जंग में पाकिस्तान को करारा जवाब देने वाले MIG-21 को वायुसेना के “बैकबोन” के रूप में जाना जाता रहा है। तकनीकी सीमाओं के बावजूद इस विमान ने भारत की वायु शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और दशकों तक दुश्मनों के लिए यह खौफ का दूसरा नाम बना रहा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर वायुसेना ने उन लगभग सभी पायलटों को आमंत्रित किया है जिन्होंने वर्षों तक MIG-21 उड़ाकर देश की रक्षा की। कार्यक्रम में MIG-21 की कॉम्बैट ड्रिल भी प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह इसने बिना आधुनिक राडार सिस्टम और अत्याधुनिक तकनीक के भी दुश्मनों के लड़ाकू विमानों को ध्वस्त किया।

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह भी शामिल होंगे। अंतिम उड़ान के बाद MIG-21 की स्क्वाड्रन की “चाबी” रक्षा मंत्री को सौंपी जाएगी, जिसके साथ ही यह विमान औपचारिक रूप से इतिहास का हिस्सा बन जाएगा।

MIG-21 ने भारतीय वायुसेना में 1963 में एंट्री ली थी और तब से लेकर अब तक 60 से अधिक वर्षों तक इसने देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब आधुनिक तकनीक वाले तेजस और राफेल जैसे विमान वायुसेना की ताकत बन चुके हैं, लेकिन MIG-21 की शौर्यगाथा आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
✈️ MIG-21
निर्माता: सोवियत संघ (मिकोयान-गुरेविच डिज़ाइन ब्यूरो)
पहली उड़ान (विश्व स्तर पर): 1956
भारतीय वायुसेना में शामिल: 1963
सेवा अवधि: 62 वर्ष (1963–2025)
कुल स्क्वाड्रन: लगभग 6 स्क्वाड्रन सक्रिय रही
जंग में हिस्सा: 1965, 1971, 1999 (कारगिल युद्ध में भी अहम भूमिका)
विशेषता: भारत का पहला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान (Mach 2 की रफ्तार तक सक्षम)
उपनाम: वायुसेना की “बैकबोन”
कुल उत्पादन: 11,000+ (दुनिया भर में)
भारत में निर्मित: लगभग 800 (HAL द्वारा लाइसेंस उत्पादन)

पंचायती राज विभाग और IIM लखनऊ के बीच MoU, पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी प्रशिक्षण

लखनऊ,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश में पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंचायती राज विभाग और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस MoU का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासनिक, वित्तीय एवं तकनीकी दृष्टि से प्रशिक्षित कर उन्हें आधुनिक दौर की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ प्रशिक्षण पांच दिवसीय होगा और अलग-अलग बैचों में आयोजित किया जाएगा।प्रतिनिधियों को नेतृत्व क्षमता, पारदर्शिता, वित्तीय प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नई तकनीकों से अवगत कराया जाएगा।

प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शी शासन को सुनिश्चित करना है।

MoU हस्ताक्षर समारोह में प्रमुख हस्तियाँ इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार, निदेशक पंचायती राज श्री अमित कुमार सिंह तथा IIM लखनऊ की प्रो. मधुमिता चक्रवर्ती (चेयरपर्सन, मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम) उपस्थित रहीं।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा – “यह पहल बहुत शानदार है। IIM जैसे शीर्ष संस्थान के सहयोग से पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण मिलेगा। इससे पंचायतों में व्यापक बदलाव आएगा।”

प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने कहा – “इस MoU से पंचायत प्रतिनिधियों में बेहतर नेतृत्व और पारदर्शिता विकसित होगी। योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेगा।”

निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा – “पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई हैं। नई तकनीकों और आधुनिक प्रबंधन पद्धतियों से उनका सशक्तिकरण एक बड़ा कदम है।”

IIM लखनऊ की प्रो. मधुमिता चक्रवर्ती ने कहा – “यह MoU हमारे लिए समाज और प्रशासन में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर है। पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित कर हम जमीनी स्तर पर सुशासन और नवाचार को बढ़ावा देंगे।”

मील का पत्थर साबित होगा

यह MoU उत्तर प्रदेश की पंचायतों को प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी दृष्टि से नई दिशा देगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से प्रदेश की पंचायतें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगी और देशभर में रोल मॉडल के रूप में उभरेंगी।

स्वास्थ्य विभाग ने किए बड़े स्तर पर तबादले, 9 चिकित्साधिकारी बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

RKPnews

लखनऊ,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश शासन ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश के 9 वरिष्ठ परामर्शदाताओं को जनहित में तत्काल प्रभाव से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

डा० नीरज अग्रवाल को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मथुरा बनाया गया है।डा० राजपाल सिंह को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय श्रावस्ती नियुक्त किया गया है। डा० पी०एन० यादव को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय अम्बेडकर नगर की जिम्मेदारी दी गई है। डा० ए०के० द्विवेदी को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय महाराजगंज पद पर तैनात किया गया है। डा० अजय कुमार सिन्हा को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, 100 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय, सिरौली गौसपुर, बाराबंकी बनाया गया है। डा० पारतोष शुक्ला को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय इटावा की जिम्मेदारी मिली है। डा० राजेन्द्र प्रसाद को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वीरांगना झलकारी बाई महिला चिकित्सालय, लखनऊ नियुक्त किया गया है। डा० राम राज को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, महाराजा बलवन्त सिंह राजकीय चिकित्सालय, भदोही बनाया गया है।डा० मंजू सचान को मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, ए०एच०एम० डफरिन चिकित्सालय, कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह निर्णय जनहित में लिया गया है ताकि जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

यूपी में स्टार्टअप और इनोवेशन को मिला बड़ा बढ़ावा –मुख्यमंत्री

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में 17,000 से अधिक स्टार्टअप सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जो युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ नए अवसरों का सृजन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। सरकार युवाओं को आवश्यक संसाधन, मेंटरशिप और वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है, ताकि वे अपने विचारों को सफल व्यवसाय में बदल सकें।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य की नई औद्योगिक और स्टार्टअप नीतियों का उद्देश्य निवेश बढ़ाना, रोजगार सृजित करना और उत्तर प्रदेश को भारत का स्टार्टअप हब बनाना है।

पूर्णिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, नीतीश कुमार ने केंद्र के सहयोग की सराहना – 5 साल में एक करोड़ रोजगार सृजन का ऐलान

पटना।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के विकास कार्यों में केंद्र सरकार के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि बिहार के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है।

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए घोषणा की कि राज्य सरकार ने अगले पाँच वर्षों में एक करोड़ रोजगार सृजित करने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग स्थापित करने के लिए विशेष सहायता दी जा रही है और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

नीतीश कुमार ने कहा – “राज्य सरकार अपना काम कर रही है, लेकिन अब हमें प्रधानमंत्री जी का समर्थन भी मिल रहा है। मैं उन्हें बधाई और धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने बिहार के लिए इतने बड़े पैमाने पर कार्य किए हैं।”

36 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट (एक्स) के जरिए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में 36,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, शुभारंभ और उद्घाटन किया गया। इसमें विद्युत, रेलवे, पूर्णिया एयरपोर्ट, आवासन एवं शहरी कार्य, जल शक्ति, ग्रामीण विकास, कृषि, पशुपालन तथा डेयरी क्षेत्र से जुड़ी योजनाएँ शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं के लाभों का भी वितरण किया गया।

पूर्णिया एयरपोर्ट पर नई सौगात

पूर्णिया हवाई अड्डे पर नए सिविल एनक्लेव के विकास कार्य पूरे होने के साथ ही यहां से विमान सेवा की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एयरपोर्ट से अब पूर्णिया और आसपास के जिलों के लोगों को यात्रा की सुविधा के साथ व्यापारिक लाभ भी मिलेगा।

रेलवे और मखाना उद्योग को नया बल

नई रेल लाइनों और गाड़ियों के परिचालन से यात्रियों को बेहतर और सस्ती यात्रा सुविधा मिलेगी, साथ ही माल ढुलाई भी आसान होगी।
इसके अलावा राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे मखाना उत्पादन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और बिहार की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

बिहार के विकास को नई गति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन परियोजनाओं को बिहार के विकास के लिए अहम बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से राज्य के विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

डीएम ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण

नियम तोड़ने वाले कर्मचारियों का काटा चालान

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार को जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से विकास भवन में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। डीएम ने न सिर्फ कार्यालयों का जायजा लिया बल्कि लापरवाही और नियम तोड़ने वाले कर्मचारियों पर सीधे कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान जब जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुछ कर्मचारी बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन से दफ्तर आ रहे हैं, डीएम ने तत्काल ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर मौके पर ही चालान कटवा दिया। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जब सरकारी कर्मचारी ही नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता को कैसे प्रेरित करेंगे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में समयबद्धता, अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, उन्होंने चेताया कि शासन की योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पूर्ति अधिकारी ने बैडमिंटन खेल जीता गोल्ड

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लगन और जुनून के सामने कोई भी जिम्मेदारी बाधा नहीं बन सकती। प्रशासनिक कार्यों के बीच समय निकालकर उन्होंने खेल के प्रति अपने समर्पण से शाहजहांपुर का नाम रोशन किया है। प्रयागराज स्थित अमिताभ बच्चन हॉल में 3 और 4 सितंबर को आयोजित सिविल सर्विसेज स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में, चमन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 128 प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले हुए, जिनमें बाजी मारते हुए उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सीडिंग चौथे स्थान पर है। यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का नतीजा है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने अपने कार्यालय में चमन शर्मा को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए भी चमन शर्मा जैसे अधिकारी खेलों में सक्रिय रहकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। चमन शर्मा की उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम की जीत है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि जिम्मेदारियां और खेल का जुनून साथ-साथ आगे बढ़ सकते हैं।

पुलिस ने सुनी जनता की समस्याएँ, मौके पर हुआ निस्तारण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में आज जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना रामपुर कारखाना एवं थाना गौरीबाजार की पुलिस टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण कराया।चौपाल का आयोजन रामपुर कारखाना कस्बा, ग्राम गौरा (थाना रामपुर कारखाना), ग्राम सिरजम (थाना गौरीबाजार, ब्लॉक बैतालपुर) एवं बैतालपुर नगर पंचायत में किया गया। चौपाल स्थलों पर पुलिस विभाग ने विशेष काउंटर स्थापित किए, जहां भूमि विवाद, महिला प्रकरण एवं अन्य शिकायतों को संबंधित रजिस्टरों में दर्ज किया गया। आवश्यकतानुसार कुछ मामलों को उच्चाधिकारियों तक भी भेजा गया।इस अवसर पर S-10 टीम के सक्रिय सदस्यों का ग्रामीणों से परिचय कराया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और विवादों की त्वरित सूचना देने में S-10 टीम महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल टीम को देने की अपील की गई।चौपाल में अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी योजनाओं की जानकारी दी और जनता की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।यह आयोजन प्रशासन की “जन सहभागिता के माध्यम से सुशासन” नीति के अंतर्गत किया गया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याएँ साझा कीं।जनपद प्रशासन ने अपील की है कि नागरिक आगे भी इस प्रकार की चौपालों में सक्रिय रूप से भाग लें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएँ।

यातायात पुलिस देवरिया का अभियान, 79 वाहन चालकों का ई-चालान, 2 वाहन सीज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में यातायात पुलिस ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया।यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में अभियान के दौरान 53 ई-रिक्शा चालकों के वाहनों पर दाहिनी ओर रस्सी लगवाने के साथ ही वाहन स्वामियों का नाम, पता, थाना क्षेत्र व मोबाइल नंबर अंकित कराया गया। कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड पर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर सवारी भरने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट में चालान व वाहन सीज की कार्रवाई की गई।इसी क्रम में नो हेलमेट–नो फ्यूल अभियान के तहत शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे दोपहिया चालकों को ईंधन न देकर जागरूक किया गया। उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई और पेट्रोल पंप संचालकों को इस अभियान का पालन करने के निर्देश दिए गए।अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने कुल 79 वाहनों का ई-चालान किया तथा 2 वाहनों को सीज किया।पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित होगा।दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलेगी।लोगों को स्पष्ट संदेश जाएगा कि नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया में धर्मानांतरण के विवाद में चर्चित ईजी मार्ट शील, माल का मालिक उस्मान गनी गिरफ्तार


देवरिया( राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में धर्मानांतरण को लेकर विवादों से घिरे ईजी मार्ट को जिला प्रशासन ने सील कर नोटिस चस्पा कर दिया है। सबूतों से कोई छेड़छाड़ न हो इसके लिए वहां पुलिस भी तैनात कर दी गई है। धर्मानांतरण और यौन शोषण के आरोपी माल के मालिक उस्मान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । उसकी पत्नी तरन्नुम फरार हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यहां काम करने वाले दत्तात्रेय ने सपरिवार इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। सदर विधायक शलभ मणि की सक्रियता से माल में धर्मानांतरण का मामला उजागर हुआ।

युवती ने लगाया था धर्मानांतरण और यौन शोषण का आरोप

देवरिया शहर का एस एस माल उस समय चर्चा में आया जब यहां करने वाली एक युवती ने माल मालिक उस्मान, उनकी पत्नी तरन्नुम और साले गौहर अंसारी पर यौन शोषण और धर्मानांतरण कराने का आरोप लगाया। युवती ने दावा किया कि उस्मान वह उसका साला गौहर अंसारी वहां काम करने वाली लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाते और यौन शोषण करते थे। लड़कियों पर दबाव बनाकर मॉल में आने वाले बाहरी व्यापारियों के पास भी भेजा जाता था। उस्मान की पत्नी तरन्नुम लड़कियों को लग्जरी जीवन का सपना दिखाकर धर्मानांतरण के लिए उकसाती थी।

विधायक के कड़े रुख के बाद दर्ज हुआ मुक़दमा

युवती के आरोप के बाद जिले में हड़कंप मच गया। मामला की जानकारी जब सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने कड़ा एक्शन लिया। विधायक के कड़ा रूख अख्तियार करने पर प्रशासन ने उस्मान, उनके साले गौहर और पत्नी तरन्नुम के खिलाफ धर्मान्तरण समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से उस्मान व उसकी पत्नी फरार है। जबकि उसका साला पहले के एक मामले में जेल में है।

ईजी मार्ट कि कर्मचारियों ने सपरिवार कबूल किया इस्लाम, विधायक ने खोली पोल अभी एस एस माल में यौन शोषण और धर्मानांतरण का मामला थमा भी नहीं था कि एस एस माल की शाखा ईजी मार्ट में भी धर्मानांतरण का एक मामला उजागर हुआ। सदर विधायक शलभ मणि की सक्रियता से
ईजी मार्ट के मैनेजर दत्तात्रेय मद्धेशिया द्वारा मॉल में काम करने के दौरान सपरिवार इस्लाम धर्म कबूलने की बात सामने आई। दत्तात्रेय धर्मानांतरण करके अब्दुल रहमान बन गए और उनकी पत्नी गायत्री से गुलशन खातून बन गई। दत्तात्रेय के बच्चों ने इस्लाम कबूल कर लिया है।

ईजी मार्ट शील पुलिस तैनात

मैनेजर द्वारा इस्लाम कबूलने की बात सामने आने पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। विधायक के कड़े रूख के बाद कोतवाल विनोद सिंह ईजी मार्ट पर पहुंचे तो माल बंद पाया गया। माल बंद होने पर पुलिस ने माल सील कर वहां नोटिस चस्पा कर दिया है। सबूतों से कोइ न हो इसलिए वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। यौन शोषण और धर्मानांतरण के आरोप के बाद एस एस मॉल भी बंद हो गया है।

लखनऊ से गिरफ्तार हुआ धर्मानांतरण का आरोपी उस्मान सोमवार को कोतवाली पुलिस ने लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के कामता ओवर ब्रिज के नीचे से माल के मालिक उस्मान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उस्मान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि धर्म परिवर्तन के आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। दूसरा अभियुक्त गौहर अंसारी पहले से ही जेल में है। जबकि इस मामले की अन्य आरोपी तरन्नुम की तलाश में पुलिस जुटी है।

ट्रेन हादसे में युवक का कटा पैर, लटककर सफर करना पड़ा भारी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब चलती ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर सफर कर रहे एक युवक का पैर कट गया। हादसा 15017 मुंबई–गोरखपुर काशी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर हुआ।

भटनी थाना क्षेत्र के रहने वाले छोटू प्रसाद (25) पुत्र सुगन प्रसाद ट्रेन से दरवाजे पर लटककर सलेमपुर पहुंच रहे थे। जैसे ही ट्रेन दक्षिणी ढाले के समीप पहुंची, संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़े और ट्रेन के पहिए की चपेट में आ गए। इस दौरान उनका एक पैर धड़ से अलग हो गया।

मौके पर मौजूद यात्रियों और आरपीएफ जवान भगवान प्रसाद ने तुरंत मदद पहुंचाई। घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी सलेमपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में दरवाजे पर खड़े होकर या लटककर सफर न करें, जिससे हादसों से बचा जा सके।

तेज रफ्तार बस की टक्कर से युवती घायल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार युवती को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
ग्राम दुमवलिया निवासी खुशबू भारती (20) पुत्री हरिश्चंद भारती साइकिल से जमुआ पेट्रोल पंप के पास जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर ही वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल को सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस ने मौके से बस और चालक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक काबनारस- आजमगढ़ रेलखंड पर व्यापक निरीक्षण

वाराणसी (, राष्ट्र की परम्परा) मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी आशीष जैन ने अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 15 सितम्बर,2025 को वरिष्ठ मंडलीय अधिकारियों के साथ रेल परिचालन में संरक्षा,सुरक्षा व् सतर्कता सुनिश्चित करने हेतु बनारस-आजमगढ़ रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण,फरिहा एवं खुरहट स्टेशनों पर गुद्ड्स शेड तथा अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अंतर्गत आजमगढ़ एवं खोरासन रोड स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी बलेंद्र पाल,सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर(मऊ) वीरेंद्र सिंह बोनल, सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.के.सिंह,सहायक सुरक्षा आयुक्त एम.एन यादव समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित थे ।
अपने निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक अपनी निरीक्षण स्पेशल से पूर्वाह्न आजमगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर उतरे और प्लेटफार्म पर स्थापित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया । इसके पश्चात उन्होंने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुख-सुविधाओं के निमित्त साफ-सफाई,स्टाल,वाटरबूथ,प्रतीक्षालय पैदल उपरिगामी पुल,सर्कुलेटिंग एरिया,यात्री आरक्षण केन्द्र,अतिविशिष्ट कक्ष,रेलवे सुरक्षा बल कार्यालय,दो पहिया/चार पहिया पार्किंग एवं सभी प्लेटफार्म उसके सरफेस एवं यात्री शेड के विस्तार का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अंतर्गत आजमगढ़ स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास डाईग्राम समेत कार्यों की प्रगति देखी और शेष बचे हुए कार्यों हेतु कार्यदायी संस्था के अधिकारीयों को कार्य की गति बढ़ाकर पूरीगुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की परिचालिनिक व्यवस्था में संरक्षा, बर्थिंग ट्रैक का वाटर क्लियरेंस,स्टेशन का ड्रेनेज , यार्ड के सिग्नलों की दृश्यता, विकास कार्यों की प्रगति,यात्री सुविधाओं के उन्नयन, संरक्षा उपकरणों के रख रखाव, पॉइंट एण्ड क्रासिंग विवरण,रिलेरुम की डबल लॉकिंग, संरक्षा उपकरणों के पीरियाडिकल अनुरक्षण, काशन ऑर्डर के अनुपालन एवं ओवरहेड ट्रेक्शन के साथ ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखी ।
इसके पूर्व उन्होंने खुरहट स्टेशन पर साफ-सफाई एवं यात्री सुविधाओ का निरीक्षण किया तथा खुरहट स्टेशन गुड्ड्स साइडिंग शेड का निरीक्षण किया और व्यापरिक सुविधाओं को बढ़ाने हेतु सम्बंधित को निर्देश दिया । इसी क्रम में वाराणसी मंडल पर अधिकाधिक मॉल यातायात आकर्षित करने हेतु उन्होंने फरिहा स्टेशन पर स्थित गुड्ड्स शेड का निरीक्षण किया और उसके विस्तार हेतु चिन्हित साईट का भौतिक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने फरिहा रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और सम्बंधित को दिशा निर्देश दिए । इसी क्रम में उन्होंने सठियांव स्टेशन यार्ड में स्थित समपार सं-31C की संरक्षा परखी और समपार का संरक्षा निरीक्षण भी किया ।
अपने निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने खोरासन रोड स्टेशन का भी व्यापक निरीक्षण किया और स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं,साफ-सफाई,सर्कुलेटि ग एरिया,पार्किंग,प्रतीक्षालय,प्लेटफार्म, पैदल उपरिगामी पुल,यात्री शेड,वाटर बूथ,ड्रेनेज एवं स्टेशन पैनल का निरीक्षण किया और साफ-सफाई के सम्बन्ध में सम्बंधित को निर्देश दिया । इस दौरान उन्होंने स्टेशन ले-आउट के जरिये विकास योजना की जानकारी ली तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत खोरासन रोड पर चल रहे कार्यों की गति बढ़ाने, उन्होंने पुराने स्टेशन भवन को डिसमेंटल करने,प्लेटफार्म सरफेस पर पत्थर लगाने के अधूरे कार्यों को पूरा करने और सभी प्लेटफार्मो पर यात्री छाजनों के विस्तार का कार्य पूरा करने,प्लेटफार्मो पर बहर दिख रहे इलेक्ट्रिकल एवं सिगनलिंग के केबिलों की ठीक प्रकार से पैंकिंग करने तथा स्टेशन परिसर में पड़े अनुपयोगी सामग्री को हटाने का निर्देश दिया । उन्होंने स्टेशन के रख-रखाव एवं साफ-सफाई के साथ-साथ विकास कार्यों के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए सतर्कता पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया ।
मंडल रेल प्रबंधक जैन ने बनारस-मऊ-आजमगढ़-खोरासन रोड तक विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण कर पुल-पुलियाओं का वाटर लेवल, सिग्नलों की दृश्यता, विकास कार्यों की प्रगति,यात्री सुविधाओं के उन्नयन, रेलवे ट्रैक के रख रखाव,ट्रैक की समुचित बैलास्टिंग,ट्रैक स्क्रीनिंग,सतर्कता आदेशों का अनुपालन तथा इस रेल खण्ड पर चल रहे दोहरीकरण समेत यात्री सुविधा विकास कार्यों को देखा एवं संरक्षा परखी । इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे ट्रैक के किनारे बरसात के कारण उत्पन्न खर-पतवारों एवं झाड़ियों को हटाने के निर्देश दिया । ट्रैक के आस-पास जल जमाव न होने देने और रेलवे ट्रैक के किनारों को जंकरोधी पेंट लगाने का निर्देश दिया ।