Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 684

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बलिया पुलिस के एक जवान की ऑन द स्पॉट मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

रसड़ा रेलवे क्रासिंग के पास एक्सिस बैंक के सामने विपरीत दिशा में आने वाली तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बलिया पुलिस के एक जवान की ऑन द स्पॉट मौत हो गयी। इस घटना से विभागीय गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जवान के घर परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पहुंच गये है। आजमगढ़ जनपद के मूल निवासी राहुल कुमार यादव (29) वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर नियुक्त हुए थे। उनकी तैनाती क्षेत्राधिकारी कार्यालय रसड़ा (बलिया) में डाक पैरोकार के पद पर थी। मंगलवर की रात करीब साढ़े 10 बजे आरक्षी राहुल ड्यूटी कार्यालय की तरफ बाइक से जा रहे थे। रसड़ा रेलवे क्रासिंग के पास एक्सिस बैंक के सामने उनकी बाइक में तेज रफ्तार बाइक ने टक्टर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल अचेत पड़ गये। गंभीरावस्था में राहुल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सपा का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा पंजाब दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का लेगा जायजा

लखनऊ/पंजाब (राष्ट्र की परम्परा डेस्क): समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 19 और 20 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल का मुख्य उद्देश्य प्रभावित लोगों की स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन करना, उनकी समस्याएँ सुनना और राहत कार्यों की वास्तविकता को समझना है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहेंगे,धर्मेंद्र यादव,महबूब अली,आनंद भदौरिया,कुलदीप सिंह भुल्लर,सोहनलाल,विक्रम यादव,तेजेंद्र सिंह,प्रतिंदर सिंह,बलबीर सिंह,अमर सिंह,गुरदेव सिंह,अमरजीत सिंह ये सभी सदस्य प्रतिनिधिमंडल प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं जैसे भोजन, पेयजल, मेडिकल सुविधाएँ और आवास की स्थिति का जायजा लेगा। साथ ही, बचाव एवं राहत प्रयासों की समीक्षा करेगा और यदि कोई कमी सामने आती है तो उसे उजागर करेगा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/tanatan-restaurants-bar-was-operating-without-a-license-five-people-including-the-manager-arrested/

सपा नेताओं का कहना है कि इस दौरे का उद्देश्य केवल हालात समझना ही नहीं, बल्कि प्रशासन, स्थानीय नागरिकों और राहत एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना भी है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से राहत कार्यों को और गति देने पर भी जोर दिया जाएगा।

पार्टी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि सपा हमेशा संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी रहती है और यह दौरा उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। EDIT INTO SEO FRIENDYL

बिना लाइसेंस चल रहा था टनाटन रेस्टोरेंट का बार, मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में आबकारी विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। टीम ने टनाटन रेस्टोरेंट पर छापा मारकर वहां चल रहे अवैध बार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान रेस्टोरेंट से 139 बोतलें शराब और बीयर बरामद की गईं।

कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट मैनेजर समेत पाँच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में सामने आया है कि यह बार बिना किसी लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/jan-aushadhi-kendra-closed-in-ratanpur-chc-serious-allegations-of-illegal-earnings-on-the-superintenden

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजधानी में अवैध शराब कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी और ऐसे ठिकानों पर आगे भी लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

EDIT INTO SEO FRIENDYL

विवाह के आधार पर IAS हिमांशु कौशिक का कैडर परिवर्तन, अब होंगे यूपी कैडर में तैनात

नई दिल्ली/लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा )— 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हिमांशु कौशिक को विवाह के आधार पर आंध्र प्रदेश कैडर से उत्तर प्रदेश कैडर में स्थानांतरण की अनुमति मिल गई है। इस संबंध में केंद्रीय सरकार ने आदेश जारी किया है।

हिमांशु कौशिक अब तक आंध्र प्रदेश कैडर में तैनात थे और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा के अतिरिक्त निजी सचिव (Additional Private Secretary) के पद पर कार्यरत थे। उन्हें यह कैडर परिवर्तन तब मिला जब उन्होंने उत्तर प्रदेश कैडर की 2022 बैच की IAS अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी से विवाह किया।

कानूनी आधार

यह निर्णय All India Services Cadre Rules, 1954 के अंतर्गत लिया गया है। नियमों के मुताबिक, यदि दो IAS अधिकारी विवाह कर लेते हैं तो उन्हें एक ही राज्य या कैडर में सेवा देने की अनुमति दी जा सकती है। ऐसे अंतर-कैडर परिवर्तन (Inter-Cadre Transfer) के लिए दोनों राज्यों की सहमति और केंद्र सरकार (DoPT/ACC) की मंजूरी आवश्यक होती है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/from-road-to-empowerment-47-women-conductors-get-new-identity-in-up-roadways/

हिमांशु कौशिक अब उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हो जाएंगे। इससे उनके और उनकी पत्नी डॉ. दीक्षा जोशी के लिए कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में बेहतर समन्वय संभव होगा।
यह कदम IAS अधिकारियों के पारिवारिक संतुलन को प्राथमिकता देने और विवाह आधारित कैडर परिवर्तन की व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है।EDIT INTO SEO FRIENDYL

सड़क से सशक्तिकरण तक: यूपी रोडवेज में 47 महिला परिचालकों को मिली नई पहचान

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लखनऊ में मंगलवार को 47 महिला संविदा परिचालकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन आर.के. त्रिपाठी ने सभी चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ये नियुक्तियां 15 से 25 जुलाई तक आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से हुई थीं। कुल 69 महिलाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से जांच-पड़ताल के बाद 47 योग्य पाई गईं।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/cm-yogis-double-action-big-announcements-from-womens-health-to-honoring-artists/

अधिकारियों के अनुसार, चयनित सभी महिलाओं का डिपो भी निर्धारित कर दिया गया है। अब ये महिला परिचालक विभिन्न रोडवेज बसों में यात्रियों की सुविधा और संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगी।

परिवहन निगम का कहना है कि महिला परिचालकों की तैनाती से न केवल महिलाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि रोडवेज बसों में यात्रियों, खासकर महिला यात्रियों के लिए सुरक्षा और सुविधा का स्तर भी और बेहतर होगा।

स्थानीय स्तर पर इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। EDIT INTO SEO FRIENDYL

सीएम योगी का डबल एक्शन: महिलाओं के स्वास्थ्य से लेकर कारीगरों के सम्मान तक बड़े ऐलान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का दिन बेहद खास और व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अभियान का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।

इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वकर्मा जयंती पर राज्य को बड़ी सौगात देंगे। वे “विश्वकर्मा एक्सपो-2025” का भव्य शुभारंभ करेंगे। यह एक्सपो 17 से 19 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एमएसएमई (MSME) सेक्टर के लिए ₹1.32 लाख करोड़ का मेगा लोन पैकेज घोषित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/secretariat-of-lies-vs-struggle-journey-of-truth-the-game-of-truth-and-falsehood-in-the-mirror-of-politics/

मुख्यमंत्री ‘मिशन रोजगार’ के तहत कारीगरों और युवाओं को भी बड़ा तोहफ़ा देंगे।12,000 कारीगरों को टूलकिट्स वितरित की जाएंगी।111 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

इसके अलावा शाम 4 बजे सीएम योगी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे, जहां एक अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

आज के कार्यक्रमों को लेकर राजधानी लखनऊ में उत्साह का माहौल है और सरकार का दावा है कि इन पहलों से महिलाओं, कारीगरों और युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

EDIT INTO SEO FRIENDYL

“झूठ की रफ्तार बनाम सच की संघर्षयात्रा: राजनीति के आईने में सत्य-असत्य का खेल”

“सच की धीमी चाल, झूठ की तेज़ रफ्तार: लोकतंत्र और नैतिकता पर संकट”-किशन

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर मानव सभ्यता के इतिहास में झूठ और सच की जंग सबसे पुरानी है। झूठ हमेशा आकर्षक होता है, तेज़ी से फैलता है और आसानी से लोगों को अपनी ओर खींच लेता है,जबकि सच को अपनी जगह बनाने में समय लगता है। यही कारण है कि यह कहावत जन्मी कि “जब सच अपने जूते के फीते बाँध रहा होता है, तब तक झूठ पूरी दुनिया का चक्कर लगा चुका होता है।”यह कथन केवल साहित्यिक व्यंग्य नहीं बल्कि सामाजिक,राजनीतिक, आर्थिक और तकनीकी वास्तविकताओं का आईना है। राजनीति, समाज और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की वास्तविकताओं को गहराई से दर्शाती है।झूठ की त्वरित गति और सच की धीमी स्वीकृति का प्रभाव आज वैश्विक राजनीति से लेकर सोशल मीडिया,पत्रकारिता शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों तक फैला हुआ है। कहा जाता है कि “सत्य की जीत होती है,” लेकिन राजनीति की जमीनी सच्चाई यह है कि झूठ की गति हमेशा सच से कई गुना तेज़ होती है। इसको अगर हम भारत की राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय राजनीति के परिपेक्ष में देखें तो दोनों ही इस कहावत का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। सोशल मीडिया, चुनावी प्रचार, युद्धकालीन प्रोपेगेंडा और वैश्विक कूटनीति, हर जगह झूठ पहले जनता के मन को जकड़ लेता है, जबकि सच को अपनी जगह बनाने में समय लगता है। 21वीं सदी में इंटरनेट और सोशल मीडिया ने झूठ की रफ्तार को और भी तेज़ कर दिया है। अब एक झूठी खबर कुछ ही मिनटों में पूरी दुनियाँ का चक्कर लगा सकती है।फ़ेक न्यूज़:-चुनावों के दौरान झूठी खबरें जनमत को प्रभावित करती हैं।निवेश जगत में अफवाहें शेयर बाज़ार को हिला सकती हैं। झूठी खबरें शेयर की कीमतें बढ़ा या गिरा देती हैं, जबकि सच सामने आने में समय लगता है।राजनीति झूठ और सच की सबसे बड़ी प्रयोगशाला है। नेता अक्सर वादे और दावे करते हैं जिनमें सच कम और झूठ ज़्यादा होता है। झूठ की गति इतनी तेज़ होती है कि चुनाव तक उसका असर बना रहता है, लेकिन सच सामने आने पर जनता का मोहभंग होता है। यही कारण है कि कई लोकतांत्रिक देशों में पॉपुलिस्ट नेता झूठ का सहारा लेकर सत्ता तक पहुँच जाते हैं।मीडिया की भूमिका:-पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सच को सामने लाना है, लेकिन मीडिया भी झूठ का सबसे बड़ा साधन बन सकता है। उत्तर-सत्य युग शब्द इसी कारण अस्तित्व में आया। आज कई मीडिया हाउस टीआरपी के लिए झूठ को हवा देते हैं। हालाँकि, जाँच-पड़ताल पत्रकारिता अभी भी सच की रक्षा करती है। इस विषय की चर्चा मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र इस आर्टिकल के माध्यम से तीन भागों में करूँगा पहला भाग: झूठ की गति बनाम सच की मजबूती।दूसरा भाग :- भारत की राष्ट्रीय राजनीति में झूठ और सच का समीकरण।तीसरा भाग:- अंतरराष्ट्रीय राजनीति में झूठ और सच का समीकरण।मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इसकी सटीकता का कोई प्रमाण नहीं है मीडिया में उपलब्ध जानकारी का रिसर्च कर इस आर्टिकल को तैयार किया गया है।चूँकि बड़े बुजुर्गों द्वारा कही गई है कहावत है“जब सच अपने जूते के फीते बाँध रहा होता है, तब तक झूठ पूरी दुनिया का चक्कर लगा चुका होता है।”इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे,झूठ की रफ्तार और सच की धीमी चाल: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक गहन व सटीक विश्लेषण करेंगे।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/%f0%9f%8c%9f-daily-horoscope-17-september-2025-%f0%9f%8c%9f/साथियों बात अगर हम सबसे पहले भाग 1: झूठ की गति बनाम सच की मजबूती को समझने की करें तो (1) क्यों फैलता है झूठ तेज़ी से?-झूठ हमेशा सनसनीखेज और भावनात्मक होता है। यह जनता की भावनाओं, डर और पूर्वाग्रहों को भड़काता है। सच तर्क और सबूत पर आधारित होता है, इसलिए उसकी गति धीमी होती है।(2) सच की स्थायी ताकत-इतिहास गवाह है कि भले ही झूठ तेजी से फैल जाए, लेकिन स्थायी जीत हमेशा सच की होती है। गांधीजी का सत्याग्रह, मंडेला का रंगभेद- विरोधी संघर्ष, और क्लाइमेट चेंज की वैज्ञानिक चेतावनियाँ,ये सब दर्शाते हैं कि सच देर से सही, लेकिन जीतता जरूर है।(3)समाधान और भविष्य की राह-फैक्ट-चेकिंग संस्थाएँ: अल्ट न्यूज़ (भारत),स्नोपेस (अमेरिका) और बीबीसी फैक्ट चेक जैसी संस्थाएँ झूठ को चुनौती दे रही हैं।(4)अनेक तकनीकी पहलू-(1) टेक्नोलॉजी:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से डीपफेक और फेक न्यूज़ पकड़ी जा सकती हैं। (2)शिक्षा और जागरूकता:-जनता को मीडिया साक्षरता सिखाना ज़रूरी है ताकि वे झूठ और सच में अंतर कर सकें।
साथियों बात अगर हम भाग-2:भारत की राष्ट्रीय राजनीति में झूठ और सच का समीकरण को समझने की करें तो (1) चुनावी राजनीति और फेक नैरेटिव-भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहाँ हर पाँच साल में चुनाव होते हैं। यहाँ चुनावी नैरेटिव बनाने में झूठ की भूमिका अहम है।उदाहरण के लिए, 2024 के लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए जिनमें दावा किया गया कि कुछ दल “धर्म विशेष के पक्ष में आरक्षण देंगे” या “कश्मीर में अनुच्छेद 370 वापस लाएँगे।” इनमें से अधिकांश दावे झूठे निकले, लेकिन चुनावी माहौल में इन खबरों ने जनमत को प्रभावित किया। सच तब सामने आया जब चुनाव आयोग और फैक्ट-चेक संगठनों ने इन खबरों की जाँच की, लेकिन तब तक असर हो चुका था।(2)किसान आंदोलन और झूठी सूचनाएँ- 2020–21 के किसान आंदोलन भारत की राजनीति में इस कहावत का सबसे ताज़ा उदाहरण है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/knowledge-grows-through-criticism-and-critique-prof-anand-prakash/

आंदोलनकारियों को कई बार “खालिस्तानी समर्थक” या “विदेशी फंडिंग से प्रेरित” बताया गया। ये बातें सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर इतनी तेजी से फैलीं कि आम जनता में भ्रम पैदा हो गया। बाद में सुप्रीम कोर्ट और स्वतंत्र रिपोर्ट्स ने साफ किया कि आंदोलन मुख्य रूप से किसानों की वास्तविक चिंताओं पर आधारित था। लेकिन सच सामने आने में महीनों लग गए। (3) कोविड -19 और सरकारी दावे-भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान भी झूठ और सच की जंग साफ नज़र आई। दूसरी लहर (2021) के समय सरकार की तरफ से कहा गया कि “ऑक्सीजन और दवाइयों की कोई कमी नहीं है।” परंतु जमीनी हकीकत यह थी कि अस्पतालों में लोग ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ रहे थे। झूठी तस्वीरें और आँकड़े मीडिया में फैलाए गए ताकि सरकार की छवि बची रहे। सच बाद में तब सामने आया जब अंतरराष्ट्रीय मीडिया और न्यायालयों ने स्थिति का खुलासा किया।(4)राष्ट्रीय सुरक्षा और अफवाहें-भारत की राजनीति में “पाकिस्तान” और “आतंकवाद” से जुड़े नैरेटिव अक्सर झूठ के सहारे बनाए जाते हैं। 2019 के पुलवामा हमले और बालाकोट एयरस्ट्राइक तथा अभी 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम, कश्मीर में एक आतंकवादी हमले में 28 नागरिक मारे गए थे,के बाद कई झूठी सूचनाएँ फैलाई गईं, बाद में अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स और सैटेलाइट इमेजरी ने दिखाया कि सच क्या है तब कहीं जाकर लोगों को समझ में आया (5) ताज़ा घटनाएँ और सोशल मीडिया ट्रोलिंग-2025 में भी भारत की राजनीति में सोशल मीडिया “फेक न्यूज़” का सबसे बड़ा हथियार है। हाल ही में मणिपुर हिंसा से जुड़ी कई झूठी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए जो किसी अन्य देश के थे,लेकिन उन्हें भारत की घटनाओं से जोड़ दिया गया। सच सामने आने तक समाज में भारी तादाद मेँ तनाव फैल चुका था।
साथियों बात अगर हम भाग-3 अंतरराष्ट्रीय राजनीति में झूठ और सच का समीकरण की करें तो (1) इराक युद्ध 2003-सबसे बड़ा उदाहरण-अंतरराष्ट्रीय राजनीति में झूठ की सबसे बड़ी मिसाल 2003 का इराक युद्ध है। अमेरिका और ब्रिटेन ने दावा किया कि सद्दाम हुसैन के पास वेपन्स ऑफ़ मास डिस्ट्रक्शन (डब्ल्यूएमडीएस) हैं। यह दावा पूरी दुनियाँ में तेज़ी से फैला और युद्ध छिड़ गया। लाखों लोग मारे गए, लेकिन सच यह था कि इराक के पास ऐसे हथियार थे ही नहीं। यह सच तब सामने आया जब युद्ध समाप्त हो चुका था और तब तक पूरी मध्य-पूर्व की राजनीति बदल गई (2) रूस- यूक्रेन युद्ध (2022–2025) -आज की तारीख में सबसे बड़ा उदाहरण रूस-यूक्रेन युद्ध है। रूस ने दावा किया कि वह “यूक्रेन को नाज़ी ताकतों से मुक्त करने” आया है। दूसरी ओर, पश्चिमी देशों ने कहा कि रूस विस्तारवादी नीति चला रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों से झूठी सूचनाएँ फैलाई गईं,कहीं झूठे वीडियो, कहीं पुराने फोटो को नया बताकर प्रचार किया गया। सच धीरे-धीरे स्वतंत्र पत्रकारों और उपग्रह चित्रों से सामने आ रहा है, लेकिन तब तक लाखों लोग प्रभावित हो चुके हैं।(3)अमेरिका की चुनावी राजनीति और फेक न्यूज़-2016 और 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में “फेक न्यूज़” निर्णायक कारक बना। रूसी ट्रोल फैक्ट्री और अमेरिकी कट्टरपंथी संगठनों ने झूठी खबरें फैलाईं-जैसे कि “पोप डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं” या “जो बाइडेन भ्रष्टाचार में शामिल हैं।” ये खबरें सोशल मीडिया पर लाखों लोगों तक पहुँचीं। बाद में फैक्ट-चेक संगठनों ने इन्हें गलत साबित किया, लेकिन तब तक मतदाता प्रभावित हो चुके थे (4) कोविड- 19 और चीन-कोविड-19 की शुरुआत में चीन ने दुनियाँ से वायरस की गंभीरता छिपाई। वुहान से जुड़े शुरुआती केस दबा दिए गए और कहा गया कि स्थिति नियंत्रण में है। यह झूठ पूरी दुनियाँ को गुमराह कर गया। जब सच सामने आया कि वायरस तेजी से फैल रहा है, तब तक महामारी वैश्विक संकट बन चुकी थी (5) इज़रायल- फिलिस्तीन संघर्ष-इस क्षेत्र में झूठ और सच की जंग रोज़ देखी जाती है। इज़रायल और फिलिस्तीन दोनों पक्ष सोशल मीडिया पर अपने पक्ष में वीडियो और तस्वीरें पेश करते हैं। कई बार पुराने वीडियो को नया बताकर या गलत कैप्शन देकर वायरल किया जाता है। सच सामने आने तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुस्सा और विरोध बढ़ चुका होता है। (6) भारत कीसटीक विदेश नीति और फेक नैरेटिव-भारत की विदेश नीति भी झूठ और सच की इस जंग से अछूती नहीं है। हाल ही में जी-20 शिखर सम्मेलन (2023, नई दिल्ली) के दौरान पाकिस्तान और चीन ने दावा किया कि भारत ने “कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय एजेंडा से हटाने के लिए दबाव डाला।” यह झूठी खबरें अंतरराष्ट्रीय मीडिया में फैलीं। बाद में सच यह सामने आया कि सम्मेलन का फोकस आर्थिक सहयोग और विकास पर था, लेकिन तब तक नैरेटिव बदल चुका था।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कियह कहावत केवल साहित्यिक व्यंग्य नहीं बल्कि राजनीति की कठोर सच्चाई है। भारत की राष्ट्रीय राजनीति में चुनावी वादों, किसान आंदोलनों और कोविड जैसे संकटों ने इसे साबित किया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इराक युद्ध, रूस-यूक्रेन संघर्ष, अमेरिकी चुनाव और कोविड-19 महामारी इसके वैश्विक उदाहरण हैं।झूठ भले ही पूरी दुनिया का चक्कर लगा ले, लेकिन सच देर से ही सही, हमेशा अपनी जगह बनाता है। आज की चुनौती यही है कि लोकतंत्र, मीडिया और तकनीक मिलकर सच की यात्रा को तेज़ और झूठ की गति को धीमा करें।

संकलनकर्ता लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यम सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

🌟-दैनिक-राशिफल-17-सितम्बर-2025-🌟

आज का दिन कई राशियों के लिए करियर और रिश्तों में शुभ फल लेकर आएगा। कुछ राशि के जातकों को स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।


मेष (Aries)
लव लाइफ (Love Life): पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। नए रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है।
शिक्षा (Education): प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
आर्थिक पक्ष (Finance): धन लाभ के संकेत। पुराने निवेश से फायदा।
नौकरी/व्यवसाय (Career/Job): नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, प्रमोशन की संभावना।
परिवार/बच्चे (Family/Children): परिवार में खुशियों का माहौल।
खेल (Sports): खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहेगा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/ias-officers-transferred-vijay-vishwas-to-lucknow-saumya-to-prayagraj/

वृषभ (Taurus)
लव लाइफ: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।
Education: Students will feel motivated, focus will increase.
Finance: अचानक धन लाभ संभव।
Career: कार्यस्थल पर सहयोगियों से सहयोग मिलेगा।
Family: घर में नए मेहमान का आगमन।
Sports: नए लक्ष्य हासिल होंगे।
मिथुन (Gemini)
लव लाइफ: पार्टनर के साथ यात्रा का योग है। रोमांस बढ़ेगा।
Education: Students will get the result of their hard work.
Finance: पैसों से जुड़े मामलों में सुधार।
Career: प्रमोशन या नई नौकरी का अवसर।
Family: परिजनों का सहयोग मिलेगा।
Sports: मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/prime-minister-modi-era-and-the-challenge-of-democracy/

कर्क (Cancer)
लव लाइफ: Love life will be smooth. Family life will be peaceful.
Education: उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को लाभ।
Finance: बचत बढ़ेगी, खर्च नियंत्रित रहेंगे।
Career: नौकरी में बदलाव के योग।
Family: परिवार संग खुशनुमा पल बिताएंगे।
Sports: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह (Leo)
लव लाइफ: रोमांस का सुख मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग।
Education: प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिल सकती है।
Finance: आय में वृद्धि और सम्मान मिलेगा।
Career: Promotions and recognition at workplace.
Family: संतान पक्ष से शुभ समाचार।
Sports: खिलाड़ियों को बड़ी उपलब्धि मिलेगी।
कन्या (Virgo)
लव लाइफ: रिश्तों में विश्वास और गहराई आएगी।
Education: Students will get encouraging results.
Finance: आय के नए स्रोत मिलेंगे।
Career: नौकरी/व्यवसाय में तरक्की।
Family: बड़ों का आशीर्वाद और परिवार में सुख-शांति।
Sports: मेहनत का फल मिलेगा।
तुला (Libra)
लव लाइफ: आज धैर्य रखना जरूरी है। पार्टनर से अनबन हो सकती है।
Education: पढ़ाई में मन कम लगेगा।
Finance: खर्चों पर नियंत्रण रखें।
Career: कार्यस्थल पर तनाव।
Family: घर में वाद-विवाद से बचें।
Sports: Extra effort needed for success.
वृश्चिक (Scorpio)
लव लाइफ: Ups and downs in relationship. Keep patience.
Education: Students need to work harder.
Finance: अचानक खर्च परेशान कर सकते हैं।
Career: कार्यक्षेत्र में नए अवसर लेकिन जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।
Family: नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।
Sports: Fitness पर ध्यान दें।
धनु (Sagittarius)
लव लाइफ: पार्टनर संग घूमने का योग। रोमांटिक पल मिलेंगे।
Education: Students will have a favorable day.
Finance: निवेश से लाभ।
Career: Progress in job/business.
Family: घर-परिवार में खुशियां।
Sports: जोश और ऊर्जा से जीत के योग।
मकर (Capricorn)
लव लाइफ: Love life will bring joy.
Education: Students will succeed in exams.
Finance: धन लाभ व नई योजनाएं सफल होंगी।
Career: Promotions or job change possible.
Family: परिवार में सौहार्द बना रहेगा।
Sports: शानदार प्रदर्शन करेंगे।
कुंभ (Aquarius)

लव लाइफ: रिश्तों में सामंजस्य रहेगा। सोच-समझकर फैसले लें।
Education: Students will find this period supportive.
Finance: आय स्थिर लेकिन बचत पर ध्यान दें।
Career: नए अवसर मिल सकते हैं।
Family: परिवार का सहयोग मिलेगा।
Sports: प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
मीन (Pisces)
लव लाइफ: पार्टनर के साथ रिश्ता और मजबूत होगा।
Education: Students will get new opportunities.
Finance: धन संबंधी मामलों में सफलता।
Career: Promotions and recognition are likely.
Family: परिवार में शुभ कार्य।
Sports: प्रगति और सफलता।

👉 निष्कर्ष (Conclusion):
आज का दिन मेष, सिंह, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि के लिए बहुत शुभ है। जबकि तुला और वृश्चिक राशि को धैर्य और संयम बनाए रखना होगा।

साइबर अपराधों से बचाव हेतु छात्राओं को किया गया जागरूक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)देवरिया पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पीएम श्री कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में साइबर थाना प्रभारी राकेश सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर शिवमंगल यादव एवं कांस्टेबल विजय राय ने छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग, पहचान चोरी, साइबर बुलिंग व फर्जी कॉल जैसे अपराधों से बचाव की जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग करना और उन्हें ऐसे उपायों की जानकारी देना है जिससे वे किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकें।पुलिस द्वारा दिए गए प्रमुख सुझाव: अज्ञात लिंक व वेबसाइट पर क्लिक न करें।मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें और समय-समय पर बदलते रहें। किसी से भी ओटीपी या पिन साझा न करें। सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करने से बचें। संदिग्ध कॉल व ईमेल से सतर्क रहें। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने में सावधानी बरतें। अनजान एपीके फाइल डाउनलोड न करें।पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से अपील की कि वे खुद सतर्क रहें और परिवार व समाज को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करें।

रतनपुर सीएचसी में जन औषधि केंद्र बंद, अधीक्षक पर अवैध कमाई के गंभीर आरोप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लॉक के रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जन औषधि केंद्र अचानक बंद होने से मरीजों में भारी आक्रोश है। रतनपुर निवासी सुखदेव द्विवेदी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

द्विवेदी का आरोप है कि 20 जुलाई 2025 को अधीक्षक ने जन औषधि केंद्र को बंद करा दिया। यह केंद्र स्थानीय मरीजों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता का अहम साधन था, लेकिन बाहरी दवा कंपनियों की बिक्री प्रभावित हो रही थी। आरोप है कि इसी कारण अधीक्षक ने केंद्र को बंद करने का आदेश दिया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि अधीक्षक ने अपने प्रभाव से एनसीडी चिकित्सक डॉ. श्रीराम वर्मा को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र के कक्ष में बैठा दिया, जबकि उनकी मूल तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में थी। इस कारण ओपीडी सेवाएं बाधित हुईं और मरीजों को असुविधा उठानी पड़ी।

द्विवेदी ने बताया कि जब उन्होंने इस पर सवाल उठाया, तो अधीक्षक ने कथित रूप से कहा, “हम यहाँ कमाने आए हैं और जन औषधि के रहते हमारी दवाइयाँ नहीं बिक पा रही हैं।” इसके बाद डॉ. जितेंद्र ने ओपीडी सेवाएं भी बंद कर दीं।

अरोपों में यह भी उल्लेख है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और मुख्य चिकित्साधिकारी की मिलीभगत से डॉ. श्रीराम वर्मा को रतनपुर में तैनात कर दिया गया, ताकि दवा कंपनियों को लाभ मिल सके।

द्विवेदी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और जन औषधि केंद्र को तत्काल चालू कराने की अपील की है, ताकि मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ मिलती रहें।

आईएएस अधिकारियों के तबादले विजय विश्वास लखनऊ तो, सौम्या को प्रयागराज की कमान

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। कई वरिष्ठ अफसरों को नई तैनाती दी गई है, वहीं कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

https://rkpnewsup.com/knowledge-grows-through-criticism-and-critique-prof-anand-prakash/

तबादलों की सूची इस प्रकार है: रंजन गुप्ता – प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा पद से हटाए गए। सुहास एल.वाई. – महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रवर्तन रक्षक दल का अतिरिक्त चार्ज। चैत्रा वी. – महानिदेशक आयुष। संजय कुमार खत्री – प्रभारी सीईओ बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण। कंचन वर्मा – आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।मोनिका रानी – प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा। विजय विश्वास पंत – मंडलायुक्त लखनऊ। रोशन जैकब – सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन। राजेश कुमार द्वितीय – महानिदेशक पर्यटन। सौम्या अग्रवाल – मंडलायुक्त प्रयागराज। किंजल सिंह – परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश। बृजेश नारायण – सचिव सामान्य प्रशासन विभाग। मनीषा त्रिघाटिया – सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार। बी. चंद्रकला – सचिव वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन।अनामिका सिंह – कमिश्नर बरेली। अपर्णा यू. – महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त चार्ज।

प्रशासनिक हलचल राज्य सरकार के इस बड़े फैसले को आगामी त्योहारों और प्रदेश के विकास कार्यों में तेज़ी लाने से जोड़कर देखा जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले से कई विभागों में नई कार्यशैली और दिशा देखने को मिलेगी।

EDIT INTO SEO FRIENDYL

लम्पी स्किन डिज़ीज़ नियंत्रण में, अब तक 1.19 लाख से अधिक गोवंश को लगी वैक्सीन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में लम्पी स्किन डिज़ीज़ (एल.एस.डी.) नियंत्रण की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. वैश्य ने बताया कि जिले को अब तक कुल 1,55,000 डोज़ एल.एस.डी. वैक्सीन प्राप्त हुई है। 21वीं पशुगणना के अनुसार अनुमानित 1,50,934 गोवंश की तुलना में 16 सितंबर तक 1,19,400 गोवंश का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि जनपद के 16 विकासखण्ड स्तरीय पशु चिकित्सालयों को 1,42,100 डोज़ उपलब्ध करा दी गई हैं। वर्तमान में 22,700 डोज़ विभिन्न पशु चिकित्सालयों में तथा 12,900 डोज़ केंद्रीय भंडार में सुरक्षित हैं। जनपद के 1174 ग्रामों में से 1081 ग्रामों में टीकाकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। विशेषकर बिहार बॉर्डर के 165 ग्रामों में शत-प्रतिशत टीकाकरण किया गया है।
अब तक जिले में 2003 गोवंश एल.एस.डी. से संक्रमित पाए गए, जिनमें से 1483 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 520 गोवंश का इलाज व अनुश्रवण जारी है।
जनपद में 16 टीमें लगातार टीकाकरण, चिकित्सा और निगरानी का कार्य कर रही हैं। आपातकालीन सेवाओं के लिए 14 सितंबर से मोबाइल वेटनरी यूनिट की 5 गाड़ियां 1962 नंबर के माध्यम से सक्रिय कर दी गई हैं।
डॉ. वैश्य ने बताया कि एल.एस.डी. बीमारी जानलेवा नहीं है और सामान्यत: 15 दिन से 1 माह के भीतर गोवंश पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाता है। इस बीमारी की मृत्यु दर 1 प्रतिशत से भी कम है और इसका संक्रमण मनुष्यों में नहीं होता है।
जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल राजकीय पशु चिकित्सालयों से वैज्ञानिक परामर्श के आधार पर

ज्ञान का वर्धन आलोचना व समालोचना में होता है: प्रो आनंद प्रकाश

भारत की परंपरा गतिशील है और इसी गतिशीलता में उसका जीवन-स्रोत निहित है: प्रो आनंद प्रकाश

मानसिक स्वास्थ्य एवं भारतीय ज्ञान परंपरा विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “मानसिक स्वास्थ्य एवं भारतीय ज्ञान परंपरा : योग एवं अन्य दर्शनों का योगदान” तथा 13वीं प्रो. एल.बी. त्रिपाठी स्मृति व्याख्यान श्रृंखला का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।
समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात मनोवैज्ञानिक प्रो. आनंद प्रकाश ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित योग, ध्यान, आत्मनियंत्रण और भावनात्मक संतुलन आज भी मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोविज्ञान की चुनौतियों का प्रभावी समाधान प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि परंपरा का वास्तविक स्वरूप उसकी चलनशीलता है, और भारत की परंपरा इसी गतिशीलता में जीवित है।
प्रो. प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि ज्ञान का वर्धन आलोचना व समालोचना में होता है। समस्या अथवा रोग का मूल कारण अविद्या है और निरीक्षण क्षमता (Observation Power) के लिए मन का एकाग्र होना आवश्यक है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अकादमिक उत्कृष्टता और शोध की प्रगति के लिए पीयर रिव्यू सर्वोत्तम माध्यम है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. धनंजय कुमार के स्वागत भाषण से हुआ। प्रो. अनुभूति दुबे ने प्रो. एल.बी. त्रिपाठी स्मृति व्याख्यान श्रृंखला की महत्ता का परिचय कराया। संगोष्ठी की समन्वयक डॉ. विस्मिता पालीवाल ने दो दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसमें देशभर से 150 से अधिक पंजीकरण हुए तथा 80 से अधिक शोध पत्रों का वाचन हुआ।
पूरे सत्र का सफल संचालन डॉ. गरिमा सिंह ने किया और डॉ. प्रियंका गौतम ने आभार व्यक्त किया।
समापन अवसर पर प्रो. अमृतांशु शुक्ल, प्रो. सीमा त्रिपाठी, डॉ. रश्मि रानी, डॉ. राम कीर्ति सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. पवन कुमार, डॉ. दुर्गावती यादव, डॉ. शिव प्रकाश सिंह सहित विभागीय शोध छात्र उपस्थित रहे।

बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक को मारी गोली, मौत – शिक्षिका से चेन लूटकर फरार

 

बलिया(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उभांव थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने शिक्षक व शिक्षिका पर हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने शिक्षक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बिल्थरारोड के यादव नगर निवासी देवेन्द्र यादव (57 वर्ष) देवरिया जनपद के प्राथमिक विद्यालय भागलपुर में प्रधानाध्यापक थे। उनकी सहकर्मी शिक्षिका कंचन सिंह भी वहीं तैनात हैं। मंगलवार को स्कूल बंद होने के बाद दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नकाबपोश तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और सोने की चेन लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे देवेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/prime-minister-modi-era-and-the-challenge-of-democracy/

घटना के बाद बदमाश शिक्षिका की चेन भी छीनकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल शिक्षक को सीएचसी सीयर पहुँचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें मऊ रेफर किया गया। मऊ से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत है और शिक्षक समुदाय में गहरा आक्रोश है। उभांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। लगातार हो रही चैन स्नेचिंग और लूट की घटनाओं से लोग आक्रोशित हैं और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

अंतर्जनपदीय शातिर गिरोह का भंडाफोड़, 06 आरोपी गिरफ्तारएसओजी, स्वाट व भिटौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी-ठगी का सामान बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली पुलिस ने एसओजी व स्वाट टीम के साथ मिलकर बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर-ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी व ठगी में प्रयुक्त सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरोह के सदस्य राहगीरों के सामने नोटों और कागज की गड्डी गिराकर उन्हें लालच में फंसाते थे। इसके बाद नकली लालच दिखाकर राहगीरों से गहने व नकदी लेकर फरार हो जाते थे। यही नहीं, कई बार महिलाओं को झाड़-फूंक और अंधविश्वास का हवाला देकर भी इनके गहने और नकदी हड़प लेते थे।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/sonia-rahul-gandhi-met-the-prime-minister-of-mauritius-discussed-the-historical-relations-between-the-two-countries/

गिरफ्तार अभियुक्त करन पुत्र जितेन्द्र (24 वर्ष), निवासी लाल डिग्गी पार्क राजघाट गोरखपुर,अर्जुन पुत्र सुरेश (27 वर्ष), निवासी लाल डिग्गी पार्क राजघाट गोरखपुर,जाबिद अली पुत्र जलालुद्दीन (22 वर्ष), निवासी पल्हीपार बाबू, खजनी गोरखपुर,धनन्जय पुत्र संजय डोम (20 वर्ष), निवासी पहुनवा टोला बेलघाट गोरखपुर,दिलदार पुत्र चन्दन (22 वर्ष), निवासी रूद्रपुर, खजनी गोरखपुर,अशोक उर्फ टिंकू पुत्र बसन्त उर्फ बहिरा (50 वर्ष), निवासी लाल डिग्गी पार्क राजघाट गोरखपुरइन्हें 16 सितम्बर 2025 की सुबह 2:46 बजे ग्राम भिसवा, थाना भिटौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने जैसे दिखने वाले आभूषण (टीकिया व लॉकेट), 6 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, औजार (हथौड़ी, छेनी, पेचकस, हेक्साब्लेड), नकद ₹3000, दो मोटरसाइकिल, पिट्ठू बैग व अन्य सामग्री बरामद की।

आपराधिक इतिहास

करन –गोरखपुर में चोरी व धोखाधड़ी (धारा 379, 420 भा.दं.सं.) में पूर्व से जेल जा चुका।अर्जुन – नशाखोरी व लूट (धारा 392, 411) के मामलों में वांछित। जाबिद अली – गोरखपुर व आसपास के जिलों में कई ठगी (धारा 420, 406) के मामलों में नामजद।धनन्जय – स्थानीय थाने में चोरी (धारा 379, 411) के मुकदमों में अभियुक्त।दिलदार – नकली गहनों की ठगी और राहगीरों को झांसा देने के मामलों में शामिल।अशोक उर्फ टिंकू – गिरोह का मास्टरमाइंड, गोरखपुर व बस्ती जिलों में ठगी और अमानत में खयानत (धारा 420, 406, 413) के कई मुकदमे दर्ज।

पुलिस की सराहना

इस सफलता में थाना भिटौली पुलिस, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक योगेश सिंह व उनकी टीम तथा स्वाट प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने संयुक्त कार्रवाई में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी और कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।