Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 682

घर में घुसकर बिस्तर पर सो रही किशोरी को दबोच ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने बचाई जान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्य-जीव प्रभाग के घने जंगलों से सटे कम्पार्ट 24 गांव में मंगलवार की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आधी रात को एक तेंदुआ अचानक गांव के एक घर में घुस गया और बिस्तर पर मच्छरदानी के भीतर सो रही 15 वर्षीय किशोरी को जबड़े में दबोच लिया। तेंदुआ किशोरी को करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गया। मां और पड़ोसियों के साहस और शोरगुल से उसकी जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से लहू-लुहान हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार कम्पार्ट 24 निवासी शिव शंकर की पुत्री प्रियंका रोज की तरह मां सुलोचना और छोटे भाई-बहनों के साथ घर में सो रही थी। रात करीब ढाई बजे अचानक तेंदुआ कमरे में घुस आया और प्रियंका को पकड़ कर मच्छरदानी समेत बाहर खींच ले गया। मां ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीण रमेश पासवान, रीता देवी, चंद्रशेखर, रोशन लाल साहनी, विजय साहनी, राजकुमार साहनी, राजेश, दहारी मद्धेशिया मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर मशक्कत से किशोरी को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया।गंभीर रूप से घायल प्रियंका को तत्काल चौक बाजार सीएचसी ले जाया गया। वहा प्राथमिक इलाज के बाद हालत बिगड़ती देख उसे जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ का आतंक बीते कई महीनों से लगातार बढ़ रहा है। आए दिन पालतू पशुओं बकरी, बछिया और भैंसों को उठा ले जाते हैं। कई बार खेतों की फसल करेला , तरोई, बैगन के खेतों में भी में भी तेंदुआ को देखा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब बच्चों का खेलना तो दूर, महिलाओं का खेतों में जाना तक मुश्किल हो गया है। लोगों ने कहा कि रातें जागकर काटनी पड़ रही हैं, हर पल डर बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार हमलों के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कई बार जान- माल का नुकसान हो चुका है लेकिन न तो कोई अधिकारी और न ही कोई नेता हालचाल लेने पहुंचा। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश और भय का माहौल है।
इस सम्बन्ध में वन विभाग के मधवलिया रेंजर अजीत भाष्कर ने बताया कि भारी बरसात की वजह से पंजों के निशान ढूंढना मुश्किल हो रहा है। इस कारण यह साफ नहीं हो पा रहा कि हमला तेंदुए ने किया या बाघ ने। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को यथासंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग की टीमें क्षेत्र में निगरानी बढ़ा रही हैं।

सीमा पर नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप पकड़ी, दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

परसामलिक पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस और एसएसबी को बड़ी कामयाबी मिली है।
परसामलिक थाना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गये। साथ ही एक चोरी की मोटरसाईकिल,मोबाइल फोन और फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त हुआ।पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंगलवार को देर रात ग्राम झंगटी महाव नाला पुल के पास बागीचा से गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान योगेश कोइरी पुत्र त्रिभुवन कोइरी निवासी रामग्राम देउरवां, जिला नवलपरासी नेपाल तथा दीपक पुत्र अनरूद्ध निवासी लोहसडा, जिला नवलपरासी नेपाल के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने बुप्रेनार्फिन इंजेक्शन 300 एम्पुल,डाइजापाम इंजेक्शन 300 एम्पुल और प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन 300 एम्पुल बरामद किया। साथ ही एक चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस,U P 53-DW 6202, एक मोबाइल फोन और फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला। पूछ-ताछ में अभियुक्तों ने मोटरसाईकिल को गोरखपुर जिला अस्पताल से चोरी करना स्वीकार किया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना परसामलिक में एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को महाराजगंज न्यायालय में भेजा गया। एसपी सोमेन्द्र मीणा ने कहा कि सीमा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ, नशीले इंजेक्शन और शराब की रोकथाम को लेकर चौकसी और सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस-एसएसबी की सक्रियता का ही परिणाम है कि बड़ी खेप पकड़ में आई।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक गोविन्दर यादव, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल संदीप भारती, कांस्टेबल दीपक प्रसाद, एएसआई जीडी पाबू सिंह , एसएसबी, एचसी जीडी सत्यवीर सिंह, और एसएसबी और वीरेन्द्र कुमार यादव शामिल रहें।

वाराणसी मंडल में शुरु हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के साथ –साथ वाराणसी मंडल पर स्वच्छता ही सेवा -2025 अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में वाराणसी मंडल पर स्वच्छता पखवाड़े की औपचारिक शुभारम्भ अपर मंडल रेल प्रबंधक(आपरेशन) राजेश कुमार सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर मंडल कार्यालय पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) अभिषेक राय,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(3) अनुज वर्मा,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर(2) यशवीर सिंह,मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय,सहायक सुरक्षा अयुक एन.एम.यादव समेत मंडल कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत हर दिन को एक विशेष दिवस की तरह मनाया जायेगा । स्वच्छता ही सेवा -2025 पखवाड़े में स्वच्छता जागरूकता एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है एवं इन गतिविधियों में संपूर्ण स्वच्छता, स्वच्छता लक्ष्य इकाई, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, वृहद वृक्षारोपण, स्वच्छता पर प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक, वाकाथॉन, वेस्ट टु आर्ट, यूथ कॅम्पेन, जल स्त्रोतों की सफाई इत्यादि प्रमुख है। इस अभियान में उन स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है जहां पर समांतर साफ सफाई नहीं हो पाती है और इन स्थानों को पूर्ण रूप से साफ किया जाएगा । पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के विभिन्न यूनिटों एवं विभिन्न स्टेशनों ऐसे स्थानो की पहचान की गई है। साफ सफाई के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि जो कूड़ा साफ सफाई के उपरांत निकलेगा उसका पूर्णतया निस्तारण भी किया जाएगा। रेलवे के प्रयासों के साथ-साथ इस अभियान में आमजन की भागीदारी के लिए कुछ स्वयं सेवी संस्थाओ और गैर सरकारी संस्थाओं की मदद भी ली जाएगी । वाराणसी मंडल प्रशासन का यात्रियों से अनुरोध है कि मंडल से गुजरने वाली गाड़ियों में खाने-पीने का सामान इधर-उधर ना फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें, प्लेटफार्म पर गीले एवं सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ेदान लगाए गए हैं कृपया सही कूड़ेदान का प्रयोग करें, स्टेशन परिसर में पान गुटखा ना खाए, पानी का दुरुपयोग ना करें । वाराणसी मंडल की जिन ट्रेनों में बायो टॉयलेट लगा हुआ है, यात्रियों से निवेदन है कि टॉयलेट में किसी भी तरह का कूड़ा ना डालें। इसी क्रम में आज स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन शपथ ग्रहण दिवस एवं जन जागरूकता दिवस मनाया गया । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े-2025 के अंतर्गत वाराणसी मंडल की सभी यूनिटों, कारखानों एवं प्रमुख स्टेशनों पर कार्यरत कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों को उनके पर्यवेक्षकों एवं अधिकारीयों द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गयी । इस दौरान सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान,प्रभात फेरी,श्रमदान एवं स्वच्छता रैली का आयोजन कर स्वच्छता के प्रति जागरूक और उत्तरदायी बनाने को प्रेरित किया गया।

लोकेन्द्र सिंह को मिला ‘राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान-2025’

भोपाल(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के सहायक प्राध्यापक, लेखक एवं चर्चित ब्लॉगर लोकेन्द्र सिंह को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान-2025’ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/neet-student-murder-accused-rahim-injured-in-police-encounter/

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने लोकेन्द्र सिंह को सम्मानित किया।

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विशेष योगदान

सरकार यह सम्मान प्रतिवर्ष उन विशेषज्ञों को प्रदान करती है, जिन्होंने हिन्दी सॉफ्टवेयर सर्च इंजन, वेब डिजाइनिंग, डिजिटल भाषा प्रयोगशाला, प्रोग्रामिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल ऑडियो-विजुअल एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया हो।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/chirag-paswan-hints-at-all-is-well-in-nda-says-it-needs-a-good-number-of-seats-in-bihar-assembly-elections/

ग्वालियर में जन्मे लोकेन्द्र सिंह देश के जाने-माने ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ हैं। वे लंबे समय से सोशल मीडिया और डिजिटल ऑडियो-वीडियो प्रोडक्शन में सक्रिय हैं। उनकी बनाई कई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।

युवाओं को प्रशिक्षण देने में भी सक्रिय

शैक्षणिक और रचनात्मक योगदान के अलावा लोकेन्द्र सिंह नागरिकों और युवाओं को सोशल मीडिया प्रशिक्षण देने में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इससे पूर्व उन्हें मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा ‘अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

वर्तमान में वे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

EDIT INTO SEO FRIENDYL

NEET छात्र हत्याकांड आरोपी रहीम पुलिस एनकाउंटर में घायल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। NEET छात्र दीपक की हत्या के आरोपी पशु तस्कर रहीम को पुलिस ने बुधवार दोपहर कुशीनगर में एनकाउंटर में घायल कर दबोच लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल भेजा है। सोमवार रात गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के मऊआचापी गांव में पशु तस्करों और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत के दौरान 19 वर्षीय छात्र दीपक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने पीट-पीटकर उसका सिर कुचल दिया और शव को चार किलोमीटर दूर फेंक दिया था। घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। घटना के करीब 23 घंटे बाद मंगलवार रात एसएसपी राज करन नय्यर ने लापरवाही बरतने पर जंगल धूषण चौकी इंचार्ज ज्योति नारायण तिवारी समेत चार कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया और पूरी चौकी के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी। देर रात एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश भी गोरखपुर पहुंचे और मामले की समीक्षा की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की तैनाती कर दी गई है। दरअसल, सोमवार रात करीब 11.30 बजे 10–12 पशु तस्कर दो पिकअप गाड़ियों से गांव पहुंचे थे। गांव के प्रवेश द्वार पर स्थित दुर्गेश गुप्ता की फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। आवाज सुनकर दुकान के ऊपर स्थित ट्रैवल ऑफिस में सो रहा युवक सतर्क हो गया और तुरंत दीपक को सूचना दी। शोर सुनकर दीपक स्कूटी से मौके पर पहुंचा। इसी दौरान ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। ग्रामीणों का सामना होने पर पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी और भगदड़ के बीच दीपक को जबरन गाड़ी में खींच लिया। बाद में उसकी हत्या कर शव को दूर फेंक दिया।

घर में घुसकर बिस्तर पर सो रही किशोरी को दबोच ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने बचाई जान

0

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्य-जीव प्रभाग के घने जंगलों से सटे कम्पार्ट 24 गांव में मंगलवार की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आधी रात को एक तेंदुआ अचानक गांव के एक घर में घुस गया और बिस्तर पर मच्छरदानी के भीतर सो रही 15 वर्षीय किशोरी को जबड़े में दबोच लिया। तेंदुआ किशोरी को करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गया। मां और पड़ोसियों के साहस और शोरगुल से उसकी जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से लहू-लुहान हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार कम्पार्ट 24 निवासी शिव शंकर की पुत्री प्रियंका रोज की तरह मां सुलोचना और छोटे भाई-बहनों के साथ घर में सो रही थी। रात करीब ढाई बजे अचानक तेंदुआ कमरे में घुस आया और प्रियंका को पकड़ कर मच्छरदानी समेत बाहर खींच ले गया। मां ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीण रमेश पासवान, रीता देवी, चंद्रशेखर, रोशन लाल साहनी, विजय साहनी, राजकुमार साहनी, राजेश, दहारी मद्धेशिया मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर मशक्कत से किशोरी को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया।गंभीर रूप से घायल प्रियंका को तत्काल चौक बाजार सीएचसी ले जाया गया। वहा प्राथमिक इलाज के बाद हालत बिगड़ती देख उसे जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ का आतंक बीते कई महीनों से लगातार बढ़ रहा है। आए दिन पालतू पशुओं बकरी, बछिया और भैंसों को उठा ले जाते हैं। कई बार खेतों की फसल करेला , तरोई, बैगन के खेतों में भी में भी तेंदुआ को देखा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब बच्चों का खेलना तो दूर, महिलाओं का खेतों में जाना तक मुश्किल हो गया है। लोगों ने कहा कि रातें जागकर काटनी पड़ रही हैं, हर पल डर बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार हमलों के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कई बार जान- माल का नुकसान हो चुका है लेकिन न तो कोई अधिकारी और न ही कोई नेता हालचाल लेने पहुंचा। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश और भय का माहौल है।
इस सम्बन्ध में वन विभाग के मधवलिया रेंजर अजीत भाष्कर ने बताया कि भारी बरसात की वजह से पंजों के निशान ढूंढना मुश्किल हो रहा है। इस कारण यह साफ नहीं हो पा रहा कि हमला तेंदुए ने किया या बाघ ने। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को यथासंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग की टीमें क्षेत्र में निगरानी बढ़ा रही हैं।

महराजगंज में पंचायत चुनाव को लेकर सियासत तेज, दावेदारों की अभी से जोर- आजमाइश

सोशल मीडिया से लेकर भोज-दावत तक, हथकंडे अपनाने में जुटे संभावित उम्मीदवार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की आधिकारिक घोषणा भले ही अभी न हुई हो, लेकिन महराजगंज जिले में पंचायत राजनीति का सियासी पारा चढ़ने लगा है। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के संभावित दावेदार अभी से जोर- आजमाइश में जुट गये हैं। गांवों में संभावित प्रत्याशी व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। दावेदार अपने कार्यों की चर्चा को प्रचारित कर रहे हैं तो वहीं पुराने प्रधान और जीते-हारे प्रत्याशी भी अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। पोस्टर-बैनर की परंपरा के बजाय अब सोशल मीडिया अपडेट का दौर चल रहा है।चुनावी माहौल बनाने के लिए दावेदार जगह-जगह दावतें देने लगे हैं। कहीं गांवों में सामूहिक भोज तो कहीं होटलों पर समर्थकों को बुलाकर खाने-पीने का दौर चल रहा है। दावेदार चाहते हैं कि उनके पक्ष में माहौल बनाने में कोई कसर बाकी न रह जाए। गांवों में चुनावी चर्चा का दौर शुरू हो चुका है। लोग संभावित प्रत्याशियों के पुराने कामकाज और भविष्य की योजनाओं पर विचार कर रहे हैं। पंचायत चुनाव की घोषणा का इंतजार तो है, लेकिन उससे पहले ही गांवों में सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं ग्राम पंचायत में होडिंग और पोस्टरों का दौर चल पड़ा है। विश्वकर्मा पूजा, दशहरा पूजा,छठ, दीपावली आदि त्योहार पर अभी से गलीयारों में लगना शुरू हो गया है। वहीं ग्रामीणों में मिलना जुलना तथा किसी व्यक्ति के यहां सहभोज में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एक दूसरे के साथ सेल्फी पोज में सोशल मीडिया पर एक्टिव होना प्रत्याशियों का शौक बन चुका है।कुछ जगहों पर घर-घर घूमकर एक दूसरे की हाल-चाल पूछते नजर आ रहे हैं। ऐसे में वोटरों की चुप्पी पर दावेदारी कर रहे लोगों का नींद हराम कर दिया है।
बताते चलें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 में जिले में पूर्व की तरह 882 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। जिससे यहां 2021 की तरह ग्राम प्रधान के 882 ग्राम प्रधान के, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1166 व जिला पंचायत सदस्य के 47 पदों व ग्राम पंचायत सदस्य के10172 पदों के लिए चुनाव होगा। पिछला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल 2021 में हुआ था। इसका पांच वर्ष का कार्यकाल मई 2026 में पूरा होगा। कुछ माह पहले ही प्रधानों का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार समाप्त हो जाएगा। वर्तमान प्रधान से लेकर पूर्व प्रधान व नये संभावित सभी उम्मीदवारों की निगाहें अब केवल आरक्षण पर पर टिकी हैं। 2021 में 27588 लोग लड़े थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में प्रधान के 882, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1166 ग्राम पंचायत सदस्य के 10172, जिला पंचायत सदस्य के 47 पदों के लिए 3028 बूथों पर मतदान हुआ था। इसमें सभी पदों को मिलाकर कुल 27588 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। इसमें प्रधान के 5722, बीडीसी के 6248 , ग्राम पंचायत सदस्य के 14852, जिला पंचायत सदस्य के 766 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजामा रहे थे। इसमें 18 लाख 70 हजार 370 मतदाताओं के सापेक्ष 71.02 मतदाताओं ने मतदान किया था।

किरन कमलेश तिवारी का आमरण अनशन स्थगित

जल्द मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात का आश्वासन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) हिंदू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन कमलेश तिवारी ने दिनांक 17 सितंबर को आमरण उपोषण (भूख हड़ताल) का ऐलान जीपिओ पर किया था। बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन अमीनाबाद थाना प्रभारी को सौंपा।
अमीनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील आजाद ने उन्हें आश्वासन दिया कि बहुत जल्द उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करवाई जाएगी। इस आश्वासन के बाद किरन कमलेश तिवारी ने अपना आमरण उपोषण कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर मुलाकात नहीं कराई गई, तो किसी भी समय भूख हड़ताल की घोषणा की जाएगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

संत कबीर नगर में विश्वकर्मा पूजा की धूम, ब्लूमिंग बड्स स्कूल में हुआ भव्य आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले भर में भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इसी क्रम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की।

वाहन, उपकरण और औजारों का विशेष पूजन

पूजन के बाद विद्यालय के सभी वाहन बेड़े, छोटे-बड़े औजार और कंप्यूटर लैब के उपकरणों का पूजन किया गया। स्कूल के 27 साल पुराने प्रथम यूटिलिटी वाहन का भी विशेष पूजन-अर्चन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी वाहन चालक, स्टाफ और विद्यालय के कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद सामूहिक सहभोज और प्रसाद वितरण किया गया।

पुष्पा चतुर्वेदी ने दी प्रेरक बातें

प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा हमें परिश्रम और रचनात्मकता से श्रेष्ठता और नवाचार प्राप्त करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कर्मचारियों की निष्ठा की सराहना करते हुए कार्यस्थल पर सतत सुधार और विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्य

इस अवसर पर विद्यालय के एग्जीक्यूटिव हेड दिनेश चंद्र पांडेय, प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी, राजेश कुमार पांडेय, रवि प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, विनोद मिश्रा, अनूप विश्वकर्मा, सुजीत कुमार, नेहा राय, प्रीति मिश्रा, मुस्कान पाण्डेय, सतीश मौर्य, शेरा मौर्य, संतोष कन्नौजिया सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

डी एम ने बाल विकास विभाग के अंतर्गत आठवां राष्ट्रीय पोषण माह का किया शुभारंभ

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण माह की रैली को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

‎शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं की पोषण माह जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आम जनमानस में कुपोषण की समस्या को दूर करने आदि के संबंध में जागरूकता हेतु पोषण जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से चलकर खिरनी बाग चौराहा स्थित रामलीला मैदान तक आयोजित की गई। इस बार पोषण माह की मुख्य थीम मोटापा की समस्या का समाधान ‎चीनी नमक एवं तेल के उपयोग में कमी लाना ‎वोकल फॉर लोकल ‎प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल ‎पोषण भी पढ़ाई भी एवं पुरुषों की सहभागिता बढाई जाने आदि के संबंध में आंगनबाड़ी केंद्रों पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पोषण माह की अवधि 17 सितंबर से लेकर 16 अक्टूबर 2025 तक रहेगी। इस अवसर पर पोषण माह के शुभारंभ पर बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि कन्वर्जेंस विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

गोरखपुर में बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल, सरकार और डीएम के आदेशों की खुली धज्जियाँ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश और जिलाधिकारी के आदेशों के बावजूद गोरखपुर में कुछ पेट्रोल पंप बिना हेलमेट पेट्रोल दे रहे हैं। बुधवार 17 सितंबर को सामने आए मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पत्रकार ने की शिकायत, वीडियो क्लिप भी भेजी

वरिष्ठ पत्रकार रत्नाकर सिंह एडवोकेट ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे गोल्फ कोर्स सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर ऑटो पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल दिया जा रहा था।

पत्र में कहा गया है कि जब इस संबंध में पंप मैनेजर से पूछताछ की गई तो उन्होंने जवाब दिया कि “अगर सभी आदेशों का पालन किया गया तो पंप बंद करना पड़ेगा।”

पत्रकार ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो क्लिप भी जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा है और साथ ही जिलाधिकारी गोरखपुर के सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप शिकायत भी दर्ज कराई है।

सीएम योगी के आदेशों की अनदेखी

यह स्थिति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों और डीएम गोरखपुर के आदेशों का सीधा उल्लंघन है। सरकार ने स्पष्ट किया था कि बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जा सके।

प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंपों पर इस तरह की लापरवाही प्रशासन की गंभीरता पर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

धूमधाम से निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा का पूजा

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड क्षेत्र पथरदेवा में बुधवार को धूम धाम से निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई।इसी क्रम में पथरदेवा एवं बघौचघाट क्षेत्र स्थित पावर सब स्टेशन,सिंचाई कार्यालय,आईटीआई कॉलेज के अलावा वर्कशाप समेत विभिन्न वाहन के एजेंसी में भगवान विश्वकर्मा का प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। कई जगहों पर इस अवसर पर भजन-की‌र्त्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसे लेकर पूरे दिन सड़कों पर चहल-पहल बनी रही। देर रात तक लोग अपने अपने वाहनों,घरों एवं दुकानों में भगवान विश्वकर्मा का पूजन करने में जुटे रहे।खासकर लोहे की दुकान,वाहन शोरुम, सर्विस सेंटर,गैरेज के अलावे पावर सब स्टेशन बघौचघाट में हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई।वही जगह-जगह देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा।इस दौरान नितेश विश्वकर्मा,बलवन्त गुप्ता, सुधीर पटेल,महिवाल जायसवाल,गुड्डू सिंह,अक्षयवर यादव,संदीप कुमार,मासूम, सुरज,चुनमुन,हरेराम,मिथिलेश शर्मा,राजू राय,मोहन शर्मा,राहुल शर्मा,सुशांत यादव,अनूप शाही,ऋषभ यादव,राजू गिरी,धर्मेन्द्र शर्मा आदि लोगो ने धूम धाम से पूजन अर्चन किया।

वंचितों के मसीहा पेरियार रामासामी नायक की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


देवरिया,( राष्ट्र की परम्परा डेस्क)देवरिया जनपद के कचहरी रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को वंचितों और शोषितों के मसीहा कहे जाने वाले पेरियार ई.वी. रामासामी नायकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र रक्षक सेनानी बिहारी भारती ने पेरियार की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता की अलख जगाकर पिछड़े, दलित और वंचित समाज के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका। शिक्षा और नौकरी में अवसरों की सीमित व्यवस्था के खिलाफ उन्होंने देशव्यापी आंदोलन चलाया और कमजोर वर्गों को उनका हक दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/chirag-paswan-hints-at-all-is-well-in-nda-says-it-needs-a-good-number-of-seats-in-bihar-assembly-electi

समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि पेरियार साहब केवल तर्कवादी चिंतक ही नहीं थे, बल्कि सामाजिक न्याय आंदोलन के सच्चे अग्रदूत भी थे। आज़ादी से पहले से लेकर आज़ादी के बाद तक उन्होंने दबे-कुचले और वंचित वर्गों के हक़ में आवाज़ उठाई। उनका जीवन शोषित समाज को बराबरी का दर्जा दिलाने की एक सतत यात्रा रहा। उन्होंने कहा कि पेरियार साहब की विचारधारा आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती प्रदान करती है और उनकी जयंती पर हम सभी को उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/ballia-police-constable-dies-on-the-spot-after-being-hit-by-a-speeding-bike-2/

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने पेरियार नायकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से छेदी यादव, राजवंशी राजभर, राजेंद्र प्रसाद, रमेश यादव, आनंद यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, बिहारी भारती, रामनारायण, योगेंद्र, दीनानाथ यादव, श्याम बहादुर चौहान, रविंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा का समापन पेरियार रामासामी नायकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं उनके विचारों को आत्मसात करने की शपथ लेकर किया गया।

EDIT INTO SEO FRIENDYL

बरहज में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार 17 सितंबर को स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्त ने किया, जबकि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नगेंद्र मिश्र मुख्य अतिथि रहे। अभियान की शुरुआत बरहज स्थित आरती घाट सहित विभिन्न घाटों की साफ-सफाई के साथ हुई।

गांधी जयंती तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा

भाजपा नेताओं ने बताया कि यह सेवा पखवाड़ा अभियान 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान नगर के विभिन्न इलाकों में स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/chirag-paswan-hints-at-all-is-well-in-nda-says-it-needs-a-good-number-of-seats-in-bihar-assembly-elections/

नेताओं का संदेश – “स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता जरूरी”

नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा, “अगर हमें स्वस्थ रहना है तो अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य है। साफ-सफाई से बीमारियों से बचाव होता है और वातावरण शुद्ध रहता है।” उन्होंने नगर की जनता से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

भाजपा नेता नरेंद्र मिश्र उर्फ पप्पू ने कहा कि स्वच्छ और शुद्ध वातावरण ही समाज को रोगमुक्त बना सकता है। उन्होंने लोगों से संकल्प लेने की अपील की कि सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे।

नगर मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यह अभियान शुरू हुआ है और इसे गांधी जयंती तक तेज गति से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सफाई का अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र को स्वच्छता का संदेश देने का संकल्प है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/delhi-high-court-stays-dismissal-of-du-bachelor-members/

नगरवासियों से अपील

अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने नगर की जनता से अपील की कि सभी लोग अपने घर, मोहल्ले और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लें, ताकि नगर को रोगमुक्त बनाने का प्रयास सफल हो सके।

कार्यक्रम में रही भारी सहभागिता

अभियान के शुभारंभ अवसर पर संतोष गहमरी, अभ्यानंद तिवारी, जितेंद्र भारत, डॉ. मुरारी शर्मा, अशोक सोनकर, नवाब हुसैन, मनोज गुप्ता, संजय वर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

75वें जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिन्दू महासभा का नमन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितम्बर को 75वाँ जन्मदिवस है। इस अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

मोदी के 75 वर्ष – भारत के गौरव और आत्मविश्वास का प्रतीक

द्विवेदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का जीवन सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह भारत की शक्ति, आत्मविश्वास और तिरंगे की शान का दर्पण है। उन्होंने मोदी को स्वतंत्र भारत का सबसे सफल प्रधानमंत्री बताया, जिन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 3 कार्यकाल पूरे करने के बाद पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री रहते हुए राष्ट्र सेवा को समर्पित किया है।

हिन्दू महासभा का बयान: “मोदी जी युगपुरुष”

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी.एन. तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की 11 साल की प्रधानमंत्री यात्रा ने 140 करोड़ भारतवासियों के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया है। उनके नेतृत्व में ही भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।

तिवारी ने कहा कि मोदी जी की उपलब्धियों में –

कश्मीर से धारा 370 हटाना, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का सपना साकार करना, तीन तलाक कानून समाप्त करना, वक्फ कानून में सुधार, जैसे ऐतिहासिक निर्णय शामिल हैं, जिसने भारत को नई दिशा दी।

2029 चुनाव और भविष्य की उम्मीदें

बी.एन. तिवारी ने दावा किया कि 2029 का चुनाव भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और वे चौथी बार प्रधानमंत्री बनकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे।

मोदी को सुनने के लिए उत्सुक है पूरा विश्व

तिवारी ने कहा कि आज पूरा विश्व नरेंद्र मोदी की बातों को सुनने और उनके विचारों को अपनाने के लिए उत्सुक रहता है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब पॉलिसी टेकर नहीं, बल्कि पॉलिसी मेकर बन चुका है।

हिन्दू महासभा ने कहा कि नरेंद्र मोदी का 75वाँ जन्मदिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि उनके त्याग, तपस्या और समर्पण को नमन करने का अवसर है। मोदी जी ने भारत को नया आत्मविश्वास दिया और देश को वैश्विक शक्ति बनाने की राह दिखाई।