Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 681

महिला कांस्टेबल ने सुभासपा कार्यकर्ता पर बरसाए थप्पड़, वायरल वीडियो से उठे महिला-पुरुष बराबरी के सवाल

इस वायरल वीडियो की पुष्टि rkpnews नहीं करता है।

गाज़ीपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुधवार को अचानक अफरातफरी का केंद्र बन गया, जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के एक कार्यकर्ता को मौके पर तैनात महिला कांस्टेबल ने सबके सामने थप्पड़ों की बौछार कर दी।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/purvanchal-pulse-resonated-at-ramjas-college-with-the-presence-of-dr-shalabh-mani-tripathi-and-many-other-dignitaries/

घटना उस समय हुई जब सुभासपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता, एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ ज्ञापन देने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि महाराजा सुहेलदेव पर शौकत अली के विवादित बयान को राष्ट्रद्रोह मानते हुए मुकदमा दर्ज किया जाए।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/major-reshuffle-in-uttar-pradesh-police-44-additional-police-captains-and-deputy-commandants-transferre

ज्ञापन देने के दौरान एक कार्यकर्ता का विवाद तैनात महिला कांस्टेबल से हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि महिला सिपाही ने कार्यकर्ता पर थप्पड़ों की झड़ी लगा दी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला कांस्टेबल कार्यकर्ता को डांटते और थप्पड़ मारते हुए साफ दिखाई दे रही है।

घटना के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं में हंगामा खड़ा हो गया। बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया। हालांकि न तो महिला कांस्टेबल की ओर से और न ही कार्यकर्ता की तरफ से अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/a-large-consignment-of-narcotic-injections-was-seized-at-the-border-two-nepalese-smugglers-were-arrested/

इस पूरे प्रकरण ने अब एक अलग बहस को जन्म दे दिया है—क्या महिला और पुरुष के बीच कानून और व्यवहार की कसौटी एक जैसी है?
सवाल उठ रहे हैं कि अगर यही हरकत किसी पुरुष सिपाही ने महिला कार्यकर्ता के साथ की होती, तो क्या मामला इतना ही हल्का लिया जाता? क्या समाज में महिला पुलिसकर्मी के गुस्से को जायज़ ठहराना और पुरुष सिपाही की सख्ती पर सवाल उठाना, बराबरी की भावना को झुठलाता नहीं?

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/chirag-paswan-hints-at-all-is-well-in-nda-says-it-needs-a-good-number-of-seats-in-bihar-assembly-elections/

गाज़ीपुर की यह घटना सिर्फ एक राजनीतिक प्रदर्शन या वायरल वीडियो भर नहीं है, बल्कि यह पुलिस और जनता के रिश्ते, अनुशासन की मर्यादा और महिला-पुरुष समानता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। वायरल वीडियो की पुष्टि rkpnews नहीं करता है।

EDIT INTO SEO FRIENDYL

प्रधान मंत्री मोदी के जन्मदिन पर विशेष चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाटपार रानी उपनगर के प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में विशेष चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया वहीं इस कार्यक्रम के आयोजन अवसर पर स्थानीय भाजपा विधायक सभा कुंवर कुशवाहा द्वारा आज के आयोजित विशेष चिकित्सा शिविर में आए आम जन को संबोधित करते हुए विभिन्न उपलब्धियों की गिनाया गया जिनमें विभिन्न विकास कार्यों तमाम सड़कों सहित भाटपार रानी में जसुई से स्थानांतरित होकर आए 32 बेड सीएचसी को अपनी उपलब्धि बताते हुए विधायक ने बताया कि नियमों में सरकार/विभाग से शिथिलता प्रदान करा कर उनके द्वारा इस कार्य को कराया गया है। जो कि एक विशेष उपलब्धि है। और आने वाले समय में यहां सर्जिकल एवं गायनो लॉजी सहित अन्य तमाम तरह के अच्छे चिकित्सक के जरिए अच्छी इलाज की सुविधा जिले स्तर की मिल सकेगी ।
वहीं इस दौरान सभा को भाजपा नेता राजकुमार शाही, अश्वनी सिंह, विशंभर पाण्डेय आदि सहित तमाम अन्य वरिष्ठ उपस्थित भाजपा नेताओं ने भी संबोधित करते हुए सरकार एवं पार्टी की उपलब्धियां गिनाई।
जबकि भाटपार रानी प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तरफ से विभिन्न स्टाल लगा कर लोगों के स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण की सुविधा प्रदान की गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता शम्स परवेज , भाजपा नेता जीतू गुप्ता , एस बी मेमोरियल एकेडमी के प्रबंधक व भाजपा नेता संतोष पांडे , भाजपा नेता सुरेश तिवारी सुशील शाही आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता आनंद पियूष उपाध्याय ने किया । कार्यक्रम के दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर तथा मिष्ठान वितरण कर मनाया गया एवं यशस्वी प्रधान मंत्री के नीतियों से पूरे विश्व में भारत के प्रति अलग नजरिए एवं ख्याति को एक बड़ी उपलब्धि बताया गया ।

रामजस कॉलेज में गूंजा पूर्वांचल स्पंदन, डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी सहित अनेक दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में आयोजित पूर्वांचल स्पंदन कार्यक्रम में छात्रों और अतिथियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर मंच से आगामी दिल्ली छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रत्याशियों के समर्थन में स्वर बुलंद किए गए।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/many-leaders-including-cm-yogi-congratulated-prime-minister-modi-on-his-birthday/

कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, घनश्याम शाही, याज्ञवल्क एवं डॉ. निधि त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

विशेषकर डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी की उपस्थिति ने पूर्वांचल क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों में अलग ही जोश भर दिया। उन्हें मंच पर छात्रों ने जोरदार तालियों के बीच स्वागत कर सम्मानित किया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्र राजनीति की गरिमा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला भी है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/major-reshuffle-in-uttar-pradesh-police-44-additional-police-captains-and-deputy-commandants-transferre

कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति के गीतों, नारे और उत्साह से सराबोर रहा। अंत में ABVP कार्यकर्ताओं को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

EDIT INTO SEO FRIENDYL

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 अपर पुलिस अधीक्षकों व उपसेनानायकों के तबादले

आनंद कुमार देवरिया तो राजकुमार गोरखपुर मे संभालेंगे कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने कुल 44 अधिकारियों (28 अपर पुलिस अधीक्षक व 16 अपर पुलिस अधीक्षक/उपसेनानायक) के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल कार्यमुक्त होकर नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/lokendra-singh-received-the-national-information-technology-award-2025/

28 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले डीजीपी मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार
विजय प्रताप यादव – उपसेनानायक, 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र ,शीतांशु कुमार – पुलिस अधीक्षक (पीएसी मुख्यालय) लखनऊ,अभिषेक यादव – उपसेनानायक, 6वीं वाहिनी एसएसएफ अयोध्या,अमित कुमार राय – अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), खीरी,आनंद कुमार पाण्डेय – अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), देवरिया,अभिषेक कुमार सिंह – एएसपी, एटीएस लखनऊ,प्रभात कुमार – सीआईडी मुख्यालय, लखनऊ,श्यामकान्त – अपर पुलिस अधीक्षक, बस्ती,बृजनन्दन राय – अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), प्रतापगढ़,संजीव कुमार दीक्षित – एएसपी, एसटीएफ लखनऊ (यथावत),डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), बिजनौर,दिनेश कुमार शुक्ला – अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), बलिया,संतोष कुमार – अपर पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर ,राजकुमार पाण्डेय – एएसपी (यातायात), गोरखपुर ,सोहराब आलम – अपर पुलिस अधीक्षक, केंद्रीय वस्त्र भंडार कानपुर,प्रीति सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), झांसी,बाबा साहब वीर कुमार – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी,ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक, अमेठी,रंजन सिंह – एएसपी (अपराध), डीजीपी मुख्यालय लखनऊ,गोपी नाथ सोनी – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ,राम अर्ज – अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस जालौन,राहुल मिश्रा – एएसपी (मुख्यालय), डीजीपी मुख्यालय लखनऊ (यथावत),विशाल यादव – अपर पुलिस अधीक्षक, लॉजिस्टिक मुख्यालय लखनऊ,मनीष कुमार मिश्रा – अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल), मिर्जापुर,बंशराज सिंह यादव – सीआईडी मुख्यालय, लखनऊ,कुलदीप सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), सम्भल,राजकुमार – उपसेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी,प्रकाश कुमार – अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), बिजनौर
दूसरी सूची में 16 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया
अनित कुमार – उपसेनानायक, 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ,रचना मिश्रा – अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस गोरखपुर,सुशील कुमार गंगा प्रसाद – अपर पुलिस अधीक्षक, कासगंज,राजेश कुमार श्रीवास्तव – अपर पुलिस अधीक्षक, केंद्रीय आयुध भंडार सीतापुर,डॉ. राकेश कुमार मिश्र – अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय लखनऊ,अमिता सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक, यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ,श्वेताभ पाण्डेय – अपर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ,पंकज कुमार सिंह – उपसेनानायक, 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़,राजेश कुमार भारतीय – अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीसी सीतापुर,मोनिका चढ्ढा – अपर पुलिस अधीक्षक, कासगंज,अंकिता सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ,संतोष कुमार – अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), गोरखपुर,विजय आनन्द – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज,डॉ. जंग बहादुर यादव – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी,अनुज कुमार चौधरी – अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), फिरोजाबाद,अनुराग सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर ,प्रशासनिक दृष्टि से अहम कदम इन तबादलों को उत्तर प्रदेश पुलिस में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा और अहम फेरबदल माना जा रहा है। अधिकारियों को आदेश की प्रति ई-मेल/फैक्स से भेजते हुए तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

EDIT INTO SEO FRIENDYL

रौनियार सेवा संघ का चुनाव संपन्न

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l नगर रौनियार सेवा संघ कमेटी भाटपार रानी द्वारा सर्वसाधारण की बैठक नगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी शैलेश गुप्ता के दुकान मानसरोवर होलसेल मार्ट दुर्गा मंदिर रोड पर आयोजित की गई l
बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी के गठन पर विचार किया गया जिसमें उपस्थित समाज के सभी स्वजातीय बंधुओ ने कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्त को लगातार दूसरी बार नगर रौनियार सेवा संघ भाटपार रानी का अध्यक्ष चुन कर आशा व्यक्त किया कि उन्हीं के संरक्षण में कमेटी सुचारू रूप से आगे भी चलती रहेगी इस अवसर पर संरक्षक पद के लिए श्री कृष्ण जी रौनियार, उपाध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता सभासद राजेश कुमार गुप्ता आर के हैंडलूम एवं महामंत्री संजय कुमार गुप्ता , मंत्री मनोज कुमार गुप्त जितेंद्र कुमार गुप्त सोनू कुमार गुप्ता संगठन मंत्री मारकंडे गुप्ता मुन्नालाल गुप्ता कोषाध्यक्ष के लिए शारदा गुप्ता को चुना गया वहीं उक्त अवसर पर लगातार दूसरी बार नगर रौनियार सेवा संघ के अध्यक्ष चुने गए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा थी कि अन्य को भी मौका मिले समाज की सेवा करने का। किन्तु अब आगे भी मेरे प्रति आप सभी के स्नेह और समर्पण को देखते हुए मैं संगठन के साथ था हूं और रहूंगा।
आप लोगों ने अब दूसरी बार जो मुझे सौंपी है मैं उसका पूरी ईमानदारी के साथ बखूबी आगे भी निर्वहन करुंगा।
तत्पश्चात सर्वसम्मति से रौनियार समाज के कुलभूषण महाराज हेमचंद्र विक्रमादित्य की जयंती 7 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को मनाए जाने का निर्णय लिया गया जिसका सभी स्वजातीय बंधुओ ने स्वागत किया l उन्होंने आगामी 7 अक्टूबर को महाराजा हेमचंद विक्रमादित्य की जयंती अवसर पर रौनियार समाज के सभी लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया है । उक्त अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। तथा जिन बच्चों का प्रोग्राम सबसे अच्छा होगा उन्हें विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा l उक्त अवसर पर मदन रौनियार पवन कुमार गुप्ता दिनेश कुमार गुप्ता विजय कुमार गुप्ता कन्हैया लाल गुप्ता शैलेश गुप्ता राजीव गुप्ता क्रांति गुप्ता संतोष गुप्ता प्रेमचंद गुप्ता मनोज गुप्ता जितेंद्र कुमार गुप्ता मुन्नालाल गुप्ता सुधीर गुप्ता कमलेश गुप्ता मारकंडे गुप्ता गणेश कुमार गुप्ता विजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे l

मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका परिसर में विशेष रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामसुंदर जायसवाल द्वारा रक्तदान किया गया, साथ ही साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सभी लोगों ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर आलोक कुमार सिंह ,राजदीप, राजू ,पप्पू, विपिन ,रिजवान ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्तदान कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राजेश जायसवाल ,संतोष सिंह गमरी, राजन पाठक, आकाश जायसवाल ,आनंद जायसवाल, काली पांडे सहित विभिन्न लोगों ने रक्तदान कर इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया ।

सृष्टि के प्रथम शिल्पकार थे भगवान विश्वकर्मा

बापू इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ जबावी बिरहा मुकाबला का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में विश्वकर्मा पूजन के अवसर पर जवाबी विरहा मुकाबला का आयोजन किया गया। जो देर शाम तक चला। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी भाजपा नेता जटाशंकर दूबे व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पूजन कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम शिल्पकार थे।इन्होंने ही संसार को सजाने व संवारने के कार्य किया। जटाशंकर दूबे ने कहा कि आज पूरे विश्व में जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं वह भगवान विश्वकर्मा की कृपादृष्टि से हो रहे हैं।सलेमपुर के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि बिना विश्वकर्मा भगवान की कृपा हुए कोई निर्माण नही हो सकता है। डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्प शास्त्र के आदि पुरूष थे। इसके बाद बिरहा की शुरुआत गाजीपुर के संजय लाल ने भगवान विश्वकर्मा की ‘स्तुति देवो के देव हैं भगवान विश्वकर्मा ‘कर किया।इसके बाद महराजगंज की मशहूर गायिका सुमन पाल ने अपने गीत ‘सृष्टि के नियंता बाबा विश्वकर्मा बानी सब देवन में देव’से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद सामाजिक गीत सुनाया जिसे सुनकर लोग नृत्य करने लगे।अंत में आयोजक कमरुद्दीन मिस्त्री ,योगेंद्र प्रजापति, धर्मेन्द्र तिवारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद,अशोक पांडेय,रामप्रकाश यादव मुन्ना,संदेश यादव,रंजना भारती,रामबदन शर्मा, विजय पांडेय,जितेंद्र यादव, रामाअशीष यादव, शमशाद मिस्त्री, असरफ अली,मंजूर आलम,जैनुल अख्तर, योगेश यादव, नागेंद्र पासवान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विश्वकर्मा दिवस पर लाभार्थियों को टूल किट तथा चेक वितरित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट एवं चेक वितरण किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के तहत जनपद में स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत ओडीओपी स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित 440 लाभार्थियों को चयनित किया गया है, जिसमें 180 को आज दिया गया। इस योजना के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में पांच महिला लाभार्थियों को टूल किट तथा चार लाभार्थियों में लाइब्रेरी हेतु कुमारी सविता श्रीवास्तव को 10 लाख, मेन्स सैलून हेतु सोनू शर्मा को 01 लाख तथा सुभाष को लकड़ी फर्नीचर के लिए 05 लाख व सिलाई कढ़ाई में कुमारी सरस्वती को 02 लाख का डेमो चेक पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व सदर विधायक जयमंगल कन्नोजिया द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर सभागार में लखनऊ से मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया और लोगों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का उद्बोधन भी सुना।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, ब्लाक प्रमुख परतावल आनन्द सिंह वर्मा व उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी,पीडी रामदरश चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी उपस्थित रहीं।

डॉ. सोनी सिंह का मानवता भरा कदम, क्षय रोगियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संदेश, 50 टीबी मरीजों तक पहुँची पोषण पोटली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए कल्पित हॉस्पिटल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत तिब्बत समन्वय संघ महिला प्रभाग की राष्ट्रीय महामंत्री व कल्पित हॉस्पिटल की प्रबंधक डॉ. सोनी सिंह द्वारा गोद लिए गए 50 क्षय रोग (टीबी) मरीजों को इस अवसर पर आवश्यक पोषण पोटली उपलब्ध कराई गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली में आयोजित इस कार्यक्रम में मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई, जिसमें उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल रही। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञाननेंद्र मिश्रा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, जिला क्षय रोग समन्वयक अमित आनंद समेत कई स्वास्थ्यकर्मी और समाजसेवी उपस्थित रहे।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने कहा कि नियमित इलाज और पौष्टिक आहार से इस बीमारी को हराया जा सकता है। उन्होंने ऐसे प्रयासों को मरीजों के मनोबल को बढ़ाने वाला बताया और कहा कि यह समाज में जागरूकता फैलाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
पोषण पोटली पाकर कई मरीज भावुक हो उठे। मरीजों ने कहा कि बीमारी के दौरान अक्सर परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से पौष्टिक आहार मिलना कठिन हो जाता है, लेकिन इस सहयोग से उन्हें राहत और हिम्मत दोनों मिली है। एक महिला मरीज ने कहा— “आज लगा कि समाज हमारे साथ खड़ा है, यह मदद हमारे लिए अमूल्य है।
डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा और सहयोग का यह कार्यक्रम उनके जीवन को समर्पित एक छोटा-सा प्रयास है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि समाज आगे आए तो भारत 2025 तक क्षय रोग मुक्त हो सकता है।
आयोजकों ने बताया कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत यह कदम न केवल मरीजों के लिए संबल साबित होगा बल्कि समाज में इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता भी फैलाएगा।

कुशीनगर में किसान दिवस का आयोजन, शिकायतों के निस्तारण पर किसानों ने जताया संतोष

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सितम्बर-2025 माह का किसान दिवस आयोजित हुआ। बैठक में उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया कि पिछले किसान दिवस में प्राप्त 25 शिकायतों का निस्तारण कर लिया गया है, जिस पर किसानों ने संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया।किसानों ने बताया कि कृषि कनेक्शन शुल्क जमा करने के बावजूद विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पीएम किसान योजना में भूमि अंकन संबंधी समस्या पर उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को तत्काल पत्र भेजने के निर्देश दिए।यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरक की आपूर्ति पर किसानों ने सुझाव दिया कि अंगूठा लगने के बाद मोबाइल पर बोरी संख्या की जानकारी उपलब्ध हो। उप कृषि निदेशक ने इसे उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। वहीं, गेहूँ बीज बीपीटी-5204 की समय पूर्व बाली आने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित संस्था और कृषि निदेशालय को पहले ही सूचित किया जा चुका है और जांचोपरांत किसानों को जानकारी दी जाएगी।जोकवा राजवाहा में टेल तक पानी न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बैठक में यह भी बताया गया कि जनपद को किसानों में निःशुल्क वितरण हेतु सरसों के 5300 मिनीकिट का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसे दर्शन पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।बैठक में जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला समन्वयक फसल बीमा, उप दुग्ध विकास अधिकारी, नलकूप एवं विद्युत विभाग के अभियंता, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, उद्यान अधिकारी, गन्ना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

चिउरहां व पहाड़पुर में लम्पी से संक्रमित पशुओं का हुआ उपचार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत लम्पी टीकाकरण के साथ संक्रमित पशुओं का लगातार उपचार भी किया जा रहा है। विकास खंड बैतालपुर में अबतक 5900 पशुओं को लम्पी का टीका लगाया जा चुका है। ग्राम पहाड़पुर में पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने अखिलेश्वर राय एवं धर्मेन्द्र राय के लम्पी बीमारी से पीड़ित पशुओं का उपचार किया एवं घाव पर लगाने के लिए पोटैशियम परमैगनेट का घोल भी दिया साथ ही दोनों पशुपालकों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान के लिए कहा । गांव में टीकाकरण पूर्व में किया जा चुका है। इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम चिउरहां गांव में पहुंचकर टीकाकरण अभियान चलाया एवं साध ही बीमार पशुओं की जानकारी लिया गया। महुआडीह मंडल महामंत्री शैलेश्वर पटेल की देखरेख में पशुपालकों को दवा वितरित किया गया। सभी पशु पालकों को जागरूक किया कि मच्छर, मक्खी व किलनी आदि से पशुओं को बचाने का प्रयास करना इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए अति आवश्यक है। पशु बाड़े में नियमित नीम के पत्तो का धुआं करते रहे। पशुओं के आस पास गन्दा पानी,गोबर व पेशाब एकत्रित न होने दें। अभियान में सुभाष चन्द्र, महेंद्र यादव के साथ पैरावेट आयुष कुमार श्रीवास्तव,सुनील कुमार एवं साबिया खातून ने सहयोग किया।

विश्वकर्मा जयंती पर एक्सपो-2025 का लाइव प्रसारण, लाभार्थियों को टूलकिट व ऋण का वितरण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘विश्वकर्मा एक्सपो-2025’ का शुभारंभ हुआ। इंदिरा भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर MSME क्षेत्र हेतु ₹1,32,000 करोड़ का मेगा ऋण एवं मिशन रोजगार अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट व नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।लाइव प्रसारण उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 06 लाभार्थियों को टूलकिट तथा 05 लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये के प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 30 लाभार्थियों को कल लखनऊ में ऋण/प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।इस अवसर पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से विश्वकर्मा समाज एवं छोटे किसानों को उपेक्षित रखा गया, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने उनके हुनर को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का उपेक्षित वर्ग आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक देश का विकास संभव नहीं है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें दीर्घायु और देश सेवा हेतु निरंतर ऊर्जा की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संचालन मनंजय मिश्र ने किया।इस मौके पर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौंड, विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, विधायक हाटा मोहन वर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य फूलबदन कुशवाहा, कसया चेयरमैन प्रतिनिधि सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

किसान दिवस में कृषकों को दी गई योजनाओं की जानकारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)गांधी सभागार, विकास भवन देवरिया में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक ने की। उन्होंने सबसे पहले पिछले माह प्राप्त शिकायतों की अनुपालन आख्या से कृषकों को अवगत कराया और फिर विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण योजना में टोकन कन्फर्म होने वाले किसान अपना बिल पोर्टल पर अपलोड करें। पीएम कुसुम सोलर पम्प योजना में किसानों को 80 से 90 प्रतिशत तक अनुदान पर पम्प उपलब्ध होंगे, जिसकी बुकिंग ऑनलाइन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। वहीं तोरिया व सरसों बीज के मिनीकिट सभी राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर भेजे जा रहे हैं। किसानों से ऑनलाइन मांग करने का अनुरोध किया गया। यूरिया की कमी की शिकायत पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराने का आग्रह किया गया।पशुपालन विभाग के मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने नन्दबाबा योजना, मिनी नन्दिनी योजना और प्रगतिशील प्रोत्साहन योजना की जानकारी देते हुए पशु बीमा और टीकाकरण पर जोर दिया। उन्होंने गलाघोटू, खुरपका-मुंहपका और लंपी बीमारी के टीके के बीच 21 दिन का अंतर रखने की बात कही। साथ ही आवारा पशुओं से बचाव हेतु अधिक से अधिक बछिया सींगन कराने की अपील की।नहर विभाग के अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि 15 सितम्बर से नहरें चालू हो गई हैं, जबकि नलकूप विभाग ने जानकारी दी कि जिले के सभी नलकूप दुरुस्त हैं।उद्यान विभाग के जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि लहसुन, स्ट्रॉबेरी, केला व सिंघाड़ा की खेती पर अनुदान उपलब्ध है। सिंघाड़ा की खेती पर 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त फूलगोभी, पत्तागोभी, मशरूम, वर्मी कम्पोस्ट, छोटा ट्रैक्टर, पावर टिलर, पैक हाउस, ड्रिप, गिनी स्प्रिंकलर एवं पीएमएफएमई जैसी योजनाओं का भी लाभ किसानों को दिया जा रहा है।बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मत्स्य विभाग, विद्युत विभाग, सहकारी समितियों, गन्ना व उद्यान विभाग के अधिकारीगण, भा.कि.यू. के प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रताप शाही, अतुल मिश्रा, कौशलेश नाथ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

देवरिया में 19 सितम्बर को सैनिक पुनर्मिलन समारोह का किया जाएगा आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ. सुधाकर त्यागी (अ.प्रा.) ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 सितम्बर को दोपहर 12:30 बजे कार्यालय परिसर, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, देवरिया में सैनिक पुनर्मिलन समारोह (रैली) का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर ब्रिगेडियर एम.एस. बेन्स, स्टेशन कमांडर, जीआरडी गोरखपुर मुख्य अतिथि तथा ब्रिगेडियर अतुल कुमार, सेना मेडल, निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तर प्रदेश, लखनऊ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समारोह में पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारीगण एवं जनपद देवरिया के अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में लगभग 300 भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों के सम्मिलित होने की संभावना है।
समारोह के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं वीर नारियों के कल्याणार्थ कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ईसीएचएस द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेडिकल कैंप, मोबाइल सीएसडी कैंटीन, स्वरोजगार से संबंधित जानकारी तथा विभिन्न विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

सत्य और जीवन का महत्व

0

यह सत्य है कि सत्य कभी भी
दावा नहीं करता कि मैं सत्य हूँ,
लेकिन झूठ तो हमेशा ही यही
दावा करता है कि मैं ही सत्य हूँ।

समय और जीवन इस संसार में,
सर्वश्रेष्ठ शिक्षक माने जाते हैं,
जीवन समय की, समय जीवन,
के कीमत की सीख भी देते हैं।

मूर्ख व्यक्ति से बहस मत करो,
किसी ज्ञानी को ठुकराओ मत,
अच्छे व्यक्ति को जाने मत दो,
बुरे व्यक्ति को अपनाओ मत।

जब तक साँसे हैं जीवन में तब
तक टकराव तो मिलता रहेगा,
जब तक रिश्ते हैं किसी से तब
तक तो घाव भी मिलता रहेगा।

हमारे पीठ पीछे जो बोलते हैं,
उन्हें पीछे रहकर ही बोलने दो,
हमारे कर्म, भावना और रास्ता,
सही हों इस पर पूरा ध्यान दो।

नाराज़गी और मतभेद बारिसकी,
तरह-बरस कर बह जाना चाहिए।
शांत रहकर आसपास बना रहे,
प्रेम हवा की तरह से होना चाहिए।

आदित्य स्वभाव इतना सरल हो,
कि अनजान भी दोस्त बन जाये,
भाषा ऐसी मीठी हो, कि अपनो को,
ही नही गैरों को भी लगाव हो जाये।

  • डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र
    ‘आदित्य’