Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 671

समुद्र से समृद्धि का संकल्प: पीएम मोदी ने भावनगर से देश को दिए 34,200 करोड़ की परियोजनाओं के तोहफ़े

भावनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर से भारत की समुद्री ताक़त को नई दिशा देने वाले ‘समुद्र से समृद्धि’ महाअभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

समुद्री अवसंरचना को मज़बूत बनाने के लिए पीएम मोदी ने इंदिरा डॉक, मुंबई में इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल समेत 7,870 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट में नए कंटेनर टर्मिनल और उससे जुड़ी सुविधाओं की आधारशिला भी रखी।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/udhampur-encounter-army-soldier-martyred-jaish-e-mohammed-terrorists-surrounded/

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आयोजन भले ही भावनगर में हो रहा है, लेकिन इसका लाभ पूरे देश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि समुद्र से जुड़ी परियोजनाएं भारत की आत्मनिर्भरता और आर्थिक प्रगति की राह तय करेंगी।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 17 सितंबर को मिले अपार शुभकामनाओं के लिए देशवासियों और दुनिया भर से मिले प्यार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे अपनी सबसे बड़ी संपत्ति और ताक़त बताया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि विश्वकर्मा जयंती से गांधी जयंती (17 सितंबर–2 अक्टूबर) तक देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़े के दौरान लाखों लोगों ने रक्तदान और स्वच्छता अभियानों में भाग लिया है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/doctor-creates-ruckus-at-etah-medical-college-video-of-him-misbehaving-with-journalist-goes-viral/

नवरात्रि से पहले बाजारों में बढ़ती रौनक का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस उत्सव काल में ‘समुद्र से समृद्धि’ का महोत्सव भारत की नई ऊर्जा का प्रतीक है।

वैश्विक राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत का कोई शत्रु राष्ट्र नहीं है, लेकिन हमारी सबसे बड़ी चुनौती विदेशी निर्भरता है। उन्होंने स्पष्ट किया— “हम 140 करोड़ देशवासियों का भविष्य दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ सकते। आत्मनिर्भर भारत ही हमारे स्वाभिमान और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का रास्ता है।”

इस प्रकार, भावनगर से शुरू हुआ यह महाअभियान न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

उधमपुर मुठभेड़: सेना का जवान शहीद, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी घिरे

जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में लगातार एनकाउंटर, दूदू बसंतगढ़ की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई तेज हो गई है। पिछले 24 घंटों में कई मुठभेड़ों के बीच शुक्रवार को उधमपुर जिले के दूदू बसंतगढ़ इलाके में हुई भीषण गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के तीन से चार आतंकियों को दबोच लिया है।

शनिवार सुबह से ही सेना, विशेष अभियान समूह (SOG) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें पहाड़ियों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। सटीक खुफिया इनपुट के आधार पर घेराबंदी की गई, जिसके बाद आतंकी फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक जवान घायल भी हुआ, जिसे तत्काल सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/up-legislative-council-election-preparations-amendment-process-for-11-seats-from-september-30-final-list-on-december-30/

क्षेत्र में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबलों ने दूदू बसंतगढ़ क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े इन आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद होने की आशंका है।

इस मुठभेड़ के चलते जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

यूपी विधान परिषद चुनावी तैयारी: 11 सीटों पर संशोधन प्रक्रिया 30 सितंबर से, 30 दिसंबर को अंतिम सूची

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची संशोधन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

आयोग के अनुसार, मतदाता सूची का संशोधन कार्य 30 सितंबर से प्रारंभ होगा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अर्हता तिथि 1 नवंबर 2025 तय की गई है। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/doctor-creates-ruckus-at-etah-medical-college-video-of-him-misbehaving-with-journalist-goes-viral/

इन चुनावों में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की 5 सीटें रिक्त होंगी। इनमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र शामिल हैं। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 6 सीटें खाली होंगी। इनमें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और बरेली-मुरादाबाद का क्षेत्र शामिल है।

आयोग का कहना है कि पात्र मतदाताओं को समय पर सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। चुनावी माहौल के लिहाज से इन सीटों पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि विधान परिषद में संतुलन साधने के लिए यह चुनाव अहम भूमिका निभाएंगे।

एटा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर का हंगामा, पत्रकार से अभद्रता का वीडियो वायरल

एटा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)एटा मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर कुणाल त्यागी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर त्यागी एक पत्रकार से उलझते और जमकर अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, एक स्थानीय पत्रकार अपने परिचित मरीज को डॉक्टर की ओपीडी में दिखाने के लिए पहुंचा था। पत्रकार ने डॉक्टर से मरीज देखने की गुजारिश की, लेकिन इसके बाद मामला अचानक बिगड़ गया।

वीडियो में डॉक्टर कुणाल त्यागी खुद को “मानसिक रोगी” बताते हुए पत्रकार पर भड़कते दिखाई दिए। उन्होंने पत्रकार को धमकाते हुए अनुचित भाषा का प्रयोग किया और इस दौरान मुख्यमंत्री को लेकर भी “जय श्रीराम” का नारा लगाया। यह पूरा घटनाक्रम मरीजों और तीमारदारों के सामने हुआ, जिससे अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण बन गया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/work-on-gorakhpur-gonda-railway-section-138-trains-affected-from-september-21-30/

स्थानीय लोगों और मीडिया कर्मियों ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि संस्थान में मरीजों और पत्रकारों के साथ इस तरह का बर्ताव कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है। फिलहाल, मामले की जांच की मांग उठ रही है और लोगों का कहना है कि जिम्मेदार डॉक्टर पर कार्रवाई होनी चाहिए।

मिठौरा को नगर पंचायत बनाने की दिशा में बड़ा कदम

नगर विकास मंत्री ने मांगा प्रस्ताव, क्षेत्रीय जनता में खुशी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। लगातार दो दशक से अधिक समय से चली आ रही मिठौरा को नगर पंचायत बनाने की मांग अब साकार होने की ओर बढ़ती दिख रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रमुख मिठौरा, पूर्व जिला महामंत्री अमरेन्द्र मणि ने हाल ही में लखनऊ में नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात कर आवेदन पत्र सौंपा।
इस पर नगर विकास मंत्री ने पत्रांक 3099/01/09/25 के माध्यम से प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि तत्काल प्रस्ताव मंगाकर अग्रिम कार्यवाही की जाए। इसके क्रम में शासन के अनु सचिव कृपा शंकर जायसवाल ने पत्रांक 4047/नौ-1-2025-1966143/04-09-2025 द्वारा जिलाधिकारी महराजगंज को निर्देशित किया कि वे मिठौरा बाजार को नगर पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को अविलंब प्रेषित करें।

इसे पढ़ें –https://rkpnewsup.com/next-hearing-minor-maid-%e2%82%b9september/

जिलाधिकारी महराजगंज ने अपने पत्रांक 567/L.B.A./2025/11-09-25 के जरिए उप जिलाधिकारी निचलौल को निर्देशित किया है कि परीक्षण कर निर्धारित फॉर्मेट पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजें।
नए नगर पंचायत मिठौरा में भागाटार, जगदौर, मोरवन, बरवा सोनिया, हरखोडा और सेमरा गांव को सम्मिलित करने की योजना है।
इस निर्णय की खबर से क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से उठ रही यह बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने की उम्मीद जग गई है। स्थानीय लोगों ने भाजपा सरकार और नगर विकास मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अविलंब मिठौरा को नगर पंचायत घोषित करने की मांग की है।साथ ही, क्षेत्रीय जनता ने इस सफल प्रयास के लिए अमरेन्द्र मणि के प्रति धन्यवाद जताया। उक्त जानकारी समाजसेवी सुनील कुमार द्वारा दी गई।

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर काम, 21-30 सितंबर तक 138 ट्रेनें प्रभावित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर तीसरी रेलवे लाइन के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 21 से 30 सितंबर तक 138 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। गोरखपुर से डोमिनगढ़ के बीच यह कार्य चलने के कारण यात्रियों को बड़े पैमाने पर असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/next-hearing-minor-maid-%e2%82%b9september/

इस दौरान गोरखपुर से मुंबई, पंजाब और दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनों जैसे गोरखधाम एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, राप्तीगंगा एक्सप्रेस सहित कुल 75 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। वहीं 24 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। इसके अतिरिक्त 31 ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन व ओरिजिनेशन किया जाएगा, जबकि चार ट्रेनें अपने मार्ग में रोककर चलेंगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों का ध्यान रखें। विशेष रूप से लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए पूर्व से टिकट बुकिंग एवं वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/sex-racket-busted-in-the-heart-of-ayodhya/

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य रेल नेटवर्क को और अधिक सुरक्षित और कुशल बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर पर्याप्त सूचना बोर्ड और हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे सोशल मीडिया और रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ताज़ा अपडेट प्राप्त करें।

नाबालिग नौकरानी मामले में अगली सुनवाई 22 सितंबर को

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जाहिद बेग के घर में दूसरी नाबालिग नौकरानी मिलने के मामले में उनके परिवार की ओर से दाखिल याचिका पर उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार को पक्ष रखने के लिए निर्देश दिए। अगली सुनवाई 22 सितंबर को तय की गई है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/a-new-opd-complex-will-be-built-at-lucknow-pgi-providing-better-facilities-to-patients-and-their-attend

इस मामले में विधायक जाहिद बेग की पत्नी सीमा बेग पर आरोप है कि उन्होंने बंधुआ मजदूरी कराई और मानव तस्करी में संलिप्त रही। भदोही के श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपों के आधार पर प्रशासन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसके खिलाफ सीमा बेग ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कार्रवाई रद्द करने की मांग की है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए सभी पक्षों से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मामले की संवेदनशीलता और नाबालिगों के शामिल होने के कारण न्यायालय ने विशेष ध्यान देने की बात कही। राज्य सरकार की ओर से पेश होने वाले वकील मामले के सभी पहलुओं को कोर्ट के समक्ष रखेंगें।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/trumps-new-policy-h-1b-visas-now-more-expensive-impacting-indians-significantly/

इससे पहले भी यह मामला सुर्खियों में रहा था क्योंकि स्थानीय प्रशासन और श्रम विभाग ने बताया था कि नौकरानी के शोषण की जानकारी मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई। उच्च न्यायालय के फैसले का असर न केवल आरोपित परिवार पर बल्कि नाबालिगों के संरक्षण और श्रम कानूनों के क्रियान्वयन पर भी देखा जाएगा।

उच्च न्यायालय की अगली सुनवाई में सभी पक्षों के बहस के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत, परिवार को भारी नुकसान

प्रतीकात्मक फोटो

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार तड़के तेज बारिश और कड़कते बादलों के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मझौली राज के गैस गोदाम के समीप वार्ड नंबर एक में घटी, जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर एक निवासी सोने लाल यादव पुत्र पूर्णवाशी यादव के घर के बाहर उनकी भैंस बंधी हुई थी। सुबह करीब चार बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और इसी दौरान भीषण गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

भैंस की मौत से परिवार को आर्थिक झटका लगा है, क्योंकि वही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख सहारा थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और परिवार को ढांढस बंधाया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि प्राकृतिक आपदा में हुए इस नुकसान से परिवार की जीविका संकट में पड़ गई है।

लखनऊ PGI में बनेगा नया ओपीडी परिसर, मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी बेहतर सुविधा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रदेश की राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रीमियर मेडिकल संस्थान PGI में नया ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) परिसर बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। संस्थान प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार करना आरंभ कर दिया है। वर्तमान में PGI के मौजूदा दो ओपीडी मरीजों के बढ़ते बोझ को संभालने में असमर्थ हैं, जिससे मरीजों और तीमारदारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/gangs-are-luring-indians-with-the-promise-of-jobs-in-iran-a-stern-warning-from-the-ministry-of-external-affairs/

प्रस्तावित योजना में नए ओपीडी भवन की मंजिल और क्षमता का निर्धारण जल्द किया जाएगा, ताकि आने वाले वर्षों में भी मरीजों को सुविधाजनक सेवाएं मिल सकें। इसके साथ ही संस्थान में दो नए छात्रावासों का निर्माण करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है, ताकि दूर-दराज से आने वाले छात्रों और स्टाफ को आवास की सुविधा मिल सके। तीमारदारों के लिए रैन बसेरे का निर्माण भी योजना में शामिल है।

साथ ही संस्थान परिसर में दो नए पार्किंग स्थल बनाने की योजना भी बनाई जा रही है, जिससे मरीज और तीमारदार आसानी से वाहन पार्क कर सकें। इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद PGI में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को बेहतर और सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

ट्रंप की नई नीति: H-1B वीज़ा अब महंगा, भारतीयों पर भारी असर

न्यूयार्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 19 सितंबर, 2025 को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसके तहत H-1B वीज़ा पर प्रत्येक आवेदक से वार्षिक $100,000 (लगभग ₹88 लाख) शुल्क लिया जाएगा। यह कदम अमेरिकी श्रमिकों की सुरक्षा और विदेशी श्रमिकों पर निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस निर्णय का भारतीय पेशेवरों, विशेषकर आईटी क्षेत्र में कार्यरत लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि अधिकांश भारतीय नागरिक H-1B वीज़ा के माध्यम से अमेरिका में रोजगार प्राप्त करते हैं।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/big-change-in-nps-these-5-rules-will-change-from-october-1-investors-will-get-direct-benefit/

H-1B वीज़ा शुल्क में वृद्धि: अब प्रत्येक H-1B वीज़ा आवेदन पर वार्षिक $100,000 शुल्क लिया जाएगा, जो पिछले शुल्कों से कई गुना अधिक है। यह शुल्क अगले छह वर्षों तक लागू रहेगा। इससे कंपनियों के लिए H-1B वीज़ा का उपयोग महंगा हो जाएगा।

नए निवेशक वीज़ा कार्यक्रम: राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘Trump Gold Card’ और ‘Trump Platinum Card’ नामक दो नए निवेशक वीज़ा कार्यक्रमों की घोषणा की है। Gold Card के लिए $1 मिलियन और Platinum Card के लिए $5 मिलियन निवेश आवश्यक होगा। ये कार्यक्रम उच्च-आय वाले विदेशी नागरिकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में चिंताएँ: टेक्नोलॉजी कंपनियाँ, विशेषकर अमेज़न, गूगल, और माइक्रोसॉफ्ट, जो H-1B वीज़ा पर निर्भर हैं, इस निर्णय से चिंतित हैं। उन्हें डर है कि इससे उनके संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और वे अन्य देशों में स्थानांतरित हो सकते हैं।

कानूनी चुनौतियाँ: विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रपति का यह आदेश कानूनी चुनौतियों का सामना कर सकता है, क्योंकि इस प्रकार के शुल्क लगाने का अधिकार केवल कांग्रेस को है। इसलिए, यह आदेश अदालत में चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह निर्णय भारतीय पेशेवरों और आईटी कंपनियों के लिए एक बड़ा झटका है। यदि यह आदेश लागू होता है, तो यह H-1B वीज़ा प्रणाली को महंगा और कम सुलभ बना सकता है। हालांकि, इसके कानूनी पहलुओं पर बहस जारी है, और भविष्य में इसके परिणामस्वरूप अमेरिकी श्रम बाजार और वैश्विक व्यापार पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।

अयोध्या के बीचोबीच सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

रानी सती गेस्ट हाउस में दबिश, 12 युवतियाँ हिरासत में

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) अयोध्या पुलिस ने शुक्रवार को शहर के दिल में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने फतेहगंज चौकी से करीब 500 मीटर दूर स्थित रानी सती गेस्ट हाउस पर छापा मारा। कार्रवाई में 12 युवतियों को हिरासत में लिया गया और कई अहम दस्तावेज़ जब्त किए गए। लंबे समय से चर्चित यह गेस्ट हाउस गुप्त सूचना पर निशाने पर आया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गेस्ट हाउस में वर्षों से देहव्यापार का अवैध कारोबार चल रहा था। स्थानीय लोग भी इस गतिविधि से वाकिफ थे, लेकिन खुलकर सामने आने से बचते रहे। छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई और लोग हैरान हैं कि शहर के बीचोंबीच इतना बड़ा गोरखधंधा कैसे फल-फूल रहा था।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/cow-was-raped-and-murdered-accused-arrested/

गौरतलब है कि हाल के महीनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस ने ऐसे ही रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बीते हफ्ते कानपुर में एक होटल से सात युवतियों और पांच ग्राहकों को पकड़ा गया था। वहीं, वाराणसी और लखनऊ में भी पुलिस की कार्रवाई से संगठित गिरोहों के तार सामने आए थे।

अयोध्या की ताज़ा कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि देहव्यापार का नेटवर्क छोटे कस्बों से लेकर बड़े शहरों तक फैला हुआ है। पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाउस संचालक और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मामले की गहन जांच के बाद और गिरफ्तारियाँ संभव हैं।

इस अभियान को लेकर सीओ सिटी ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार निगरानी रखेगी ताकि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लग सके।

गाय के साथ कुकृत्य और हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संबलपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ओडिशा के संबलपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय युवक को गाय के साथ कुकृत्य करने और उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील नाग के रूप में हुई है, जो ऐंठापाली क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता है। यह वारदात भालुपाली गांव में घटी।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/https-rkpnewsup-com-gangs-are-luring-indians-with-the-promise-of-jobs-in-iran-a-stern-warning-from-the-ministry-of-external-affairs/

आरोप है कि सुनील ने घर के बाहर बंधी एक गाय की गर्दन तौलिये से घर की ग्रिल में कसकर बांध दी और उसके साथ कुकृत्य किया। इस दौरान गाय की दम घुटने से मौत हो गई। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/two-innocent-sisters-died-the-track-was-jammed-for-hours/

पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ऐंठापाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह घटना इलाके में आक्रोश और हैरानी का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।

दो मासूम बहनों की मौत, ट्रैक पर घंटों जाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी दिल्ली के नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेल पटरी पार करते समय दो नाबालिग बहनें ट्रेन की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और सैकड़ों की संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे।

अधिकारियों के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब एक बजे सुखी नहर के पास हुआ। इस दौरान ट्रेन संख्या 12485 वहां से गुजर रही थी, तभी सात वर्षीय रौनक खातून और आठ वर्षीय शाइस्ता, जो प्रेम नगर क्षेत्र की रहने वाली थीं, उसकी चपेट में आ गईं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/gangs-are-luring-indians-with-the-promise-of-jobs-in-iran-a-stern-warning-from-the-ministry-of-external-affairs/

जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, लगभग 700 स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और पटरी पर बैठकर विरोध जताया। इससे ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित हो गईं। स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर तैनात किया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों लड़कियां स्कूल से लौटते समय रेलवे पटरी पार कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में शोक और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटरी पार करने के स्थानों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षित क्रॉसिंग की व्यवस्था होनी चाहिए।

जीएसटी की नई दरो मे बदलाव को लेकर प्रदेश प्रवक्ता ने व्यापारियों संग जानकारी साझा की

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विधानसभा बरहज के बरहज नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जीएसटी काउंसिल की ओर से की गई टैक्स दरों में कटौती के व्यापक फायदे पर, जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता एस एन सिंह ने दुकानदारों / प्रतिष्ठित व्यापारियों से नई दरों के बारे में जानकारी साझा की , प्रदेश प्रवक्ता ने कहा की नई दरों से आम उपभोक्ता , दुकानदार, किसान सभी को राहत मिलेगी। उन्होंने टैक्स दरों में की गई कटौती को आम लोगों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने समझाया कि कैसे जीएसटी दरों में किया गया बदलाव आम लोगों के लिए हितकारी है।

इसे पढ़ें –https://rkpnewsup.com/gangs-are-luring-indians-with-the-promise-of-jobs-in-iran-a-stern-warning-from-the-ministry-of-external-affairs/

साथ ही, विभिन्न उत्पादों पर दर में कटौती के असर को भी समझाया एवं प्रेस वार्ता भी की, साथ ही साथ मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्त ने बताया कि घटते हुए टैक्स दरों से बरहज नगर की सम्मानित जनता जिसमें किसान, महिलाएं, युवा, गरीब आदि सभी जनता एवं भाजपा कार्यकर्ता हर्षित और उत्साहित हैं तथा मोदी,योगी एवं भारतीय जनता पार्टी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए,धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़े पैमाने पर व्यापारी गण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक सोनकर,आशुतोष तिवारी, गोविंद गोंड, विजय विश्वकर्मा, विद्यानंद पांडे, गौरव जायसवाल , मोनू गुप्ता,भावेश बरनवाल, अमित शर्मा, संजय जायसवाल,आर्यन मद्धेशिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इन कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता का बरहज डाक बंगले पर जोरदार स्वागत किया।

शिक्षक हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बेल्थरारोड थाना क्षेत्र में पुलिस को शनिवार तड़के बड़ी सफलता हाथ लगी। शिक्षक देवेंद्र प्रताप यादव की हत्या और महिला शिक्षिका से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक कुख्यात बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवरिया निवासी नितीश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह (24) के रूप में हुई है, जिसे पुलिस की गोली पैर में लगी है। वहीं उसका साथी विकास सोनकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसे पढ़ें –https://rkpnewsup.com/chhapar-toll-plaza-deputy-manager-kidnapped-and-murdered-manager-seriously-injured/

इसी दौरान जमुआंव चौराहे के पास बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक से दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक को खंदवा की ओर मोड़ दिया। उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय खंदवा के पास घिर जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नितीश कुमार सिंह के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 32 बोर की पिस्टल, जिंदा कारतूस, बिना नंबर की बाइक और 12,530 रुपये नगद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 16 सितंबर को उभांव थाना क्षेत्र में शिक्षक देवेंद्र प्रताप यादव की हत्या इसी गिरोह ने की थी।

इसे पढ़ें –https://rkpnewsup.com/chief-minister-holds-meeting-with-officials-directs-them-to-ensure-adequate-security-and-cleanliness-during-festivals/

यही गिरोह शिक्षिका राधिका वर्मा और शिक्षक कंचन सिंह से लूट की वारदात में भी शामिल था। घायल बदमाश को इलाज के लिए पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया है। सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। इस बीच पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्रवाई अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करेगी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।