संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास कार्यों और लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने की। इस अवसर पर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक गणेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि मंटू राय, हरिवक्श सिंह, सुधांशु सिंह, विधायक खलीलाबाद प्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल, प्रमुखगण, जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में पिछली कार्यवृत्ति व अनुपालन की समीक्षा के बाद सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण हो तथा पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी ढंग से लाभ मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने स्तर से भी योजनाओं की जमीनी स्थिति की जांच करें और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, पेयजल, कृषि, पेंशन, छात्रवृत्ति, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मिड-डे-मील, स्टार्टअप इंडिया, ओडीओपी, खेलो इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन आदि सहित दर्जनों योजनाओं की विभागवार समीक्षा हुई। सांसद ने कहा कि सभी योजनाओं में पात्रता के आधार पर बिना भेदभाव लाभ दिया जाए और किसी भी स्तर पर गरीबों का शोषण न हो।
सांसद ने सड़क निर्माण, मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़कों के किनारे पटरियों की सफाई अभियान चलाकर मनरेगा से कराई जाए, जिससे रोजगार भी उपलब्ध होगा। किसानों को समय से खाद, बीज व दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने पेयजल योजनाओं में तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत और सूखे से प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की बात कही। विधायक गणेश चौहान ने कौशल विकास योजनाओं से प्रशिक्षित युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने तथा बैंकों को पात्र आवेदकों को ऋण देने के लिए निर्देशित करने की मांग की।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने किया।
दिशा की बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
मुंगेर में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर बवाल, गोलीबारी में युवक घायल – 22 गिरफ्तार
मुंगेर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दशहरा से पहले जिले में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सफियासराय थाना क्षेत्र के फरदा गांव में कब्रिस्तान की जमीन की घेराबंदी को लेकर शनिवार को विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट और गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गोलीबारी में शिवजी यादव का 19 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार घायल हुआ है। उसे तत्काल मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सफियासराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में करने का प्रयास किया। बाद में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वयं कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और नियंत्रण हासिल किया।
इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/supreme-courts-strong-comment-on-the-functioning-of-high-court-judges/
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। एसपी ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जिले में शनिवार को महिलाओं और बालिकाओं के स्वावलंबन, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद व अन्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लैंगिक समानता का संदेश दिया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने मरीजों को फल वितरित किए और महिला कल्याण विभाग की योजनाओं व सुरक्षा हेल्पलाइन की जानकारी दी।
इसी क्रम में मौलाना आजाद इंटर कॉलेज की छात्रा रिदाए फातिमा को एक दिन का महिला थानाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने जनसुनवाई की, प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की और छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली व FIR दर्ज करने की प्रक्रिया से परिचित कराया।
एंटी रोमियो स्क्वॉड ने खलीलाबाद क्षेत्र में अभियान चलाकर छात्राओं व महिलाओं को आत्मरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1930 आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान 150 छात्राओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को महिला थाना ले जाकर थाने की कार्यप्रणाली, FIR पंजीकरण, महिला अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधान और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है, ताकि वे समाज में सशक्त भागीदारी निभा सकें।
ऐतिहासिक होगा विश्वविद्यालय का पहला गरबा महोत्सव: प्रो. पूनम टंडन

विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ‘तरंग’ द्वारा सोमवार को होगा आयोजन
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अपने सांस्कृतिक इतिहास का नया अध्याय लिखने जा रहा है। नवरात्र के पावन अवसर पर विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ तरंग की ओर से पहली बार गरबा महोत्सव का आयोजन 29 सितम्बर, सोमवार को शाम 6:30 बजे से विश्वविद्यालय परिसर में होगा।
महोत्सव का शुभारंभ देवी आरती और गणेश वंदना से किया जाएगा। दो घंटे चलने वाले इस आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
तरंग की निदेशक प्रो. उषा सिंह ने बताया कि महोत्सव से पूर्व 20 से 28 सितम्बर तक आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें प्रशिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को गरबा की लय और पारंपरिक शैली सिखाई।
सहनिदेशक डॉ. अमोद कुमार राय ने कहा कि नवरात्र आदि शक्ति का पर्व है और गरबा-डांडिया उसी आध्यात्मिक ऊर्जा की अभिव्यक्ति है। ऐसे आयोजन छात्रों को शैक्षणिक दबाव से राहत देने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं।
इस ऐतिहासिक आयोजन में शहर के मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन अध्यक्षता करेंगी। सुरक्षा को देखते हुए केवल पंजीकृत प्रतिभागियों को ही पास के आधार पर प्रवेश मिलेगा।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि नृत्य और संगीत जैसे सांस्कृतिक आयोजन छात्रों को तनावमुक्त कर नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने इसे विश्वविद्यालय की एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
गरबा नृत्य के साथ बीच-बीच में फन एक्टिविटीज़ भी होंगी। विश्वविद्यालय और शहर के साझा सहयोग से यह आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव होगा, बल्कि विश्वविद्यालय परिवार के लिए ऐतिहासिक और यादगार अनुभव साबित होगा।
सेवा पखवाड़ा: डीडीयू में उद्यमिता मेले का सफल आयोजन
युवाओं में आत्मनिर्भरता और नवाचार की भावना को मिला बल
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। “सेवा पखवाड़ा” (17 सितम्बर – 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को “उद्यमिता मेला” आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि आज का युग नवाचार और आत्मनिर्भरता का है। युवाओं को केवल पढ़ाई तक सीमित न रखकर उद्यमिता की राह पर आगे बढ़ाना आवश्यक है। हमारा उद्देश्य है कि हमारे युवा रोजगार खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें।
मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना जगाना और उन्हें भविष्य के सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान छात्रों ने स्टार्टअप मॉडल, उत्पाद प्रदर्शन और नवाचार से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगाए। इनमें शेक बार, बिग कनेक्ट हब, हेल्थ हैकर, इको इनोवेटिव, द चाट हब, द कॉम सोल, नट सीड एंड सोल जैसे व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम की रूपरेखा विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव ने प्रस्तुत की और संयोजन प्रो. दिव्या रानी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को नवाचार और रचनात्मक सोच के लिए लगातार अवसर उपलब्ध कराता रहेगा।
इस अवसर पर भगत सिंह की जयंती भी मनाई गई। छात्र-छात्राओं द्वारा शहीद भगत सिंह के रेखाचित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका कुलपति ने अवलोकन किया और सराहना की। छात्रा तस्मिया नूर ने भगत सिंह पर कविता प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. कृतिका श्रीवास्तव, डॉ. पूर्णिमा मिश्रा, डॉ. सुशील कुमार सिंह, डॉ. अनुभव नाथ त्रिपाठी, डॉ. मोहम्मद इरफ़ान, डॉ. सुरुचि श्रीवास्तव, तेजस्वी दुबे समेत शोध छात्राएं शिवांगी मिश्रा और कीर्ति दुबे मौजूद रहीं।

पूर्व कुलपति के निधन से शिक्षा क्षेत्र मे शोक की लहर
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. उदय प्रताप सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया।
92 वर्षीय प्रो. सिंह कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे, वे एक शिक्षाविद थे। अध्यापन कार्य में आने के बाद से ही उनका पूरा जीवन गोरक्षपीठ और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के प्रति समर्पित रहा और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में अन्तिम श्वांस ली।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने प्रो. यू.पी. सिंह के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, प्रोफेसर यूपी सिंह का महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के उन्नयन में योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। वे परिषद के अध्यक्ष के रूप में शैक्षिक नवाचार, संस्थागत विस्तार और राष्ट्रवादी शिक्षा की भावना को समर्पित रहे, जिससे परिषद उत्तर प्रदेश और देश में शैक्षिक एवं सामाजिक जागरूकता का केंद्र बना हुआ है। प्रो. यूपी सिंह ने महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज से अपने शिक्षा सेवा की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे परिषद के शीर्ष पद तक पहुंचे। उनके नेतृत्व में परिषद ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय सहित कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना की, जिससे उच्च शिक्षा को विस्तार मिला। शिक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में वे प्रतिदिन संस्थाओं की प्रगति में स्वयं को समर्पित रखते थे और नवाचार व गुणवत्ता सुनिश्चित करते थे।
इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/option-letters-sought-from-willing-sanitation-workers-for-posting-in-bhadohi/
प्रोफेसर सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विद्या भारती से भी जुड़े रहे, राष्ट्रवादी शिक्षा दृष्टि को बढ़ावा दिया। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और स्वदेशी दृष्टिकोण के अनुरूप शिक्षा नीति को पूर्णतः अपनाने पर बल दिया। साथ ही उनकी प्रेरणा से परिषद द्वारा संचालित संस्थान राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आदर्श रूप में अपनाने, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रहित के लिए निरंतर नवाचार करता रहा है। क्षेत्रीय शिक्षण संस्थाओं के विकास के साथ उन्होंने राष्ट्रनिर्माण और शैक्षिक पुनर्जागरण का मार्ग प्रशस्त किया।
प्रोफेसर यूपी सिंह ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को भौतिक और वैचारिक रूप से राष्ट्रीय चेतना एवं शैक्षिक उत्कृष्टता का केंद्र बना दिया, जिससे समाज और राष्ट्र को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
ऐसे शिक्षाविद राष्ट्रीय चेतना के वाहक और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को अपना सम्पूर्ण जीवन प्रदान करने वाले पुण्यात्मा की शांति के लिए दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र/छात्राओं की शोक सभा की गयी तथा परम पिता परमेश्वर से यह प्रार्थना किया गया कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इच्छुक सफाईकर्मियों से भदोही तैनाती हेतु मांगे गए विकल्प पत्र
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सफाईकर्मियों की तैनाती संबंधी नीति निर्धारित की जा रही है।उन्होंने बताया कि नगर निगमों एवं नगर पंचायतों में राजस्व ग्राम सम्मिलित हो जाने से सफाईकर्मियों की संख्या ग्राम स्तर पर अपेक्षा से अधिक हो गई है। ऐसे में जनपद भदोही में तैनाती के लिए इच्छुक सफाईकर्मियों से विकल्प पत्र मांगे गए हैं।सफाईकर्मियों को कर्मचारी अनुक्रमांक, पिता का नाम, जन्म तिथि, नियुक्ति तिथि, गृह जनपद तथा भदोही के लिए विकल्प शपथ पत्र सहित समस्त विवरण प्रस्तुत करना होगा।
इसे भी पढ़ें –https://rkpnewsup.com/grant-from-birth-to-death-will-be-given-through-construction-worker-registration/
जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को निर्देशित किया है कि विकास खंडों में तैनात सफाईकर्मियों से भदोही में तैनाती हेतु इच्छुक कर्मचारियों का फोटोयुक्त शपथ पत्र पर विकल्प प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में एक सप्ताह के भीतर सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
निर्माण श्रमिक पंजीकरण से मिलेगा जन्म से मृत्यु तक अनुदान
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा) श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत 18 से 60 वर्ष आयु के वे श्रमिक, जिन्होंने गत एक वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य, मनरेगा या मिट्टी से जुड़े कार्यों में योगदान किया हो, पंजीकरण के पात्र हैं।
पंजीकरण प्रक्रिया पंजीकरण / नवीनीकरण हेतु आवश्यक अभिलेखों में—आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आधार लिंक मोबाइल नंबर और निर्माण कार्य करने का प्रमाण पत्र/स्वघोषणा पत्र शामिल हैं। पंजीकरण शुल्क : ₹20वार्षिक अंशदान शुल्क : ₹20 तीन वर्ष का शुल्क : ₹80 (ऑनलाइन जमा) नवीनीकरण हेतु प्रतिवर्ष ₹20 शुल्क ऑनलाइन जमा करना आवश्यक है। पंजीकरण/नवीनीकरण की प्रक्रिया www.upbocw.in पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है।पंजीकृत श्रमिकों को मिलने वाले लाभ पंजीकृत निर्माण श्रमिक नियमानुसार आवेदन करने पर निम्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं—मातृत्व एवं शिशु हितलाभ : पुरुष श्रमिक की दशा में ₹6000, महिला श्रमिक के संस्थागत प्रसव पर 3 माह का न्यूनतम वेतन, बालिका जन्म पर ₹25,000, बालक जन्म पर ₹20,000 तथा बालिका जन्म पर अतिरिक्त ₹25,000 की सावधि जमा।कन्या विवाह सहायता योजना : पंजीकृत श्रमिकों की पुत्री के विवाह पर ₹55,000 की सहायता।संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना : बच्चों को कक्षा 1 से उच्च शिक्षा तक ₹2000 से ₹24,000 तक की छात्रवृत्ति।अटल आवासीय विद्यालय योजना : मेधावी बच्चों को कक्षा 6 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा एवं आवासीय सुविधा।मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना : सामान्य मृत्यु पर आश्रितों को ₹2,25,000 तथा दुर्घटना से मृत्यु पर ₹5,25,000 का अनुदान।श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकृत श्रमिकों को प्रतिवर्ष नवीनीकरण कराना आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें –https://rkpnewsup.com/discussion-with-sp-workers-regarding-the-upcoming-elections/
संपर्क सूत्र अधिक जानकारी व सहायता के लिए कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, रामकोला (शनिदेव मंदिर के सामने), पडरौना, कुशीनगर से या मोबाइल नंबर 9415322990, 9984581938, 8948907257 पर संपर्क किया जा सकता है।
आगामी चुनाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने आगामी चुनाव को देखते हुए पैना गांव में सेक्टर प्रभारी के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की ।
चौधरी ने बताया कि चुनाव नजदीक आता जा रहा है ऐसे में आप सभी कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी गांव गांव जाकर लोगों को पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की जनकल्याणकारी नीतियों के विषय मे बताएं एवं अधिक से अधिक लोगों का मतदाता सूची में नाम जोड़कर पार्टी को अवगत कराये,जिससे आप सभी की सक्रियता से हम आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को विजई बनाएं। उन्होंने बताया कि अगर आज से ही हम लोग जोर लगा दे तो पार्टी को विधानसभा चुनाव मे फतह करने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। अतः आप सभी समाजवाद के पुरोधा गांव गांव जाकर लोगों के बीच वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताएं कि यह सरकार सरकार सत्ता हथियाने के लिए आम जनमानस को बर्बादी की ओर ले जाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओ से चर्चा कर कहा की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्त्ता पार्टी के लिए जमीन आसमान एक कर दे, ताकि किसी भी नौजवान को नौकरी के लिए भटकना न पड़े। पीडिये पर चर्चा करते हुए अवधेश चौधरी ने कहा की हम सभी लोगो को विधानसभा क्षेत्र मे पीडिये की बैठक कर लोगो को जागरूक करने का कार्य करना होगा।
इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/divisional-commissioner-inaugurated-the-maternity-ward-at-kasya-chc-an-initiative-to-strengthen-maternal-and-child-health-services/
इस दौरान जयप्रकाश सिंह, सेक्टर प्रभारी बदरे आलम, गुलाब यादव, रोशन यादव, अमरजीत यादव, राम भवन सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कसया सीएचसी में मातृत्व वार्ड का मंडलायुक्त ने किया शुभारंभ मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की पहल
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा एचडीएफसी सीएसआर पहल ‘परिवर्तन’ के अंतर्गत कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मातृत्व वार्ड का नवीनीकरण एवं आधुनिक उपकरण आपूर्ति कार्य पूर्ण किया गया। शनिवार को गोरखपुर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चिनप्पा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।मौके पर महिला चिकित्साधिकारी डॉ. अनामिका ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाना तथा स्थानीय मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह पहल गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय साबित होगी।सीएचसी अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने बताया कि नवीनीकरण कार्यों में दीवार पेंटिंग, टाइल्स, पैनलिंग, विद्युत व्यवस्था सुधार आदि शामिल हैं। साथ ही अस्पताल को डिलीवरी टेबल, सीटीजी मशीन, मल्टीपारा मॉनिटर, रेडिएंट बेबी वॉर्मर, फोटोटेरेपी मशीन, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर एवं वॉटर कूलर जैसे आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है।कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र, उपजिलाधिकारी संतराज सिंह बघेल, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह सहित डॉ. शौनक श्रीवास्तव, डॉ. गौतम जी गौरव, डॉ. जलज गुप्ता, डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. निधिप्रदा मल्ल, डॉ. पल्लवी मिश्रा, एसटीएलएस आशुतोष कुमार मिश्र, चीफ फार्मासिस्ट संजय राय, वशीर अहमद एवं अभिषेक पांडेय उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति 5.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की बैठक सम्पन्न
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण की प्रगति एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, डीआईजी डॉ. एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।बैठक में मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि मिशन शक्ति अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को भी योजनाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण से संबंधित सभी कार्यवाही जिलाधिकारी के संज्ञान में लाई जाए और पोर्टल पर समय से अपडेट हो। पुलिस विभाग को छेड़छाड़ जैसे मामलों में तत्पर कार्रवाई करने तथा पास्को एक्ट के अंतर्गत चिन्हित अपराधियों को अभियोजन की मदद से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें –https://rkpnewsup.com/dm-and-sp-inspected-baikunthi-ghat-for-idol-immersion-in-view-of-dussehra/
साथ ही त्योहारों को देखते हुए सतर्क रहने और संवेदनशील मामलों में डीएम-एसपी की अनुमति से ही कार्रवाई करने की हिदायत दी।डीआईजी डॉ. एस. चन्नप्पा ने कहा कि नवरात्रि में बड़ी संख्या में मूर्तियों की स्थापना होती है, जहां महिलाओं का आवागमन अधिक रहता है। ऐसे मार्गों और विसर्जन स्थलों की समय रहते जांच कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत सभी थानों में प्रभावी कार्यवाही करने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कार्ययोजना अनुसार सभी विभागों के समन्वय से कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री द्वारा बाइक रैली का शुभारंभ किया गया, साथ ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम, बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान, हक की बात, ग्राम न्यायालय, बाल श्रम मिशन, स्वास्थ्य केंद्र आधारित योजनाओं समेत कई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित कर पोर्टल पर अपडेट किए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि सभी थानों में महिलाओं से संबंधित मामलों के लिए अलग टेबल बनाए गए हैं और योजनाओं का प्रचार-प्रसार पंपलेट आदि के माध्यम से किया जा रहा है। बैठक में महिला पुलिस कर्मियों की ‘सक्सेस स्टोरी’ पर भी चर्चा हुई इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी उप जिलाधिकारी, समस्त सीओ तथा मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम व एसपी ने दशहरा के दृष्टिगत प्रतिमा विसर्जन हेतु बैकुंठी घाट का किया निरीक्षण
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा दशहरा पर्व के दृष्टिगत स्थापित दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन हेतु घुघली के बैकुंठी धाम का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने दशहरा के दृष्टिगत थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह से विसर्जन संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। घाट की ओर जाने वाले रास्ते की सफाई तथा प्रकाश की व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने साफ–सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग आदि को लेकर भी आवश्यक दिशा–निर्देश दिया। उन्होंने मूर्तियों का विसर्जन हाइड्रा मशीन के माध्यम से कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही पानी में सुरक्षित दूरी पर बैरिकेडिंग करवाने के लिए भी कहा।
इसे भी पढ़ें – ।https://rkpnewsup.com/public-anger-erupted-over-the-plight-of-the-cowshed/
उन्होंने कहा कि सभी आयोजकों से सम्पर्क कर मूर्ति विसर्जन के रूट, दिन और समय की जानकारी प्राप्त कर लें और उसी के अनुसार तैयारी कराएं।
पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन दिवसों पर पर्याप्त पुलिस बल कि उपलब्धता सुनिश्चित करने, आयोजकों को विसर्जन के सन्दर्भ में आवश्यक निर्देशों से अवगत कराने और निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
गौसदन की दुर्दशा पर भड़का जनाक्रोश
बीडीओ, डॉक्टर और ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत मदनपुरा गौसदन में मृत गोवंश मिलने का मामला
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदनपुरा स्थित गौसदन की दुर्दशा और गोवंश की मौत को लेकर भड़का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर जांच की मांग उठाई।
इसे पढ़ें – https://rkpnewsup.com/130-devices-distributed-to-the-disabled-under-the-seva-pakhwada-campaign/
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि मदनपुरा गौसदन में लंबे समय से लापरवाही और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। निरीक्षण के दौरान गौवंशों की हड्डियां और कंकाल मिलने से स्थिति साफ हो गई कि यहां कई दिनों से मृत गोवंशीय पशुओं को या तो गुपचुप तरीके से निस्तारित किया गया या लावारिस छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह घोर लापरवाही ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की सीधी जिम्मेदारी है। हंगामे के बाद प्रशासन हरकत में आया और देर रात ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया गया, वहीं ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर तलब किया गया। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल कोरमपूर्ति है। असल जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी, संबंधित पशु चिकित्सक और ग्राम प्रधान की थी, जबकि कार्रवाई केवल सचिव तक सीमित कर दी गई। गांव के लोगों का आरोप है कि ग्राम सचिव को बलि का बकरा बनाकर बड़े अधिकारियों को बचा लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि गौसदन की स्थिति बिगड़ने के पीछे ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत और लापरवाही है। गौशाला के नाम पर बजट की बंदरबांट हो रही थी और अधिकारी मलाई काट रहे थे। ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ, संबंधित डॉक्टर और ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। जिले में यह मामला अब सुर्खियों में है। प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि वह केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के बजाय जिम्मेदार अफसरों की भी जवाबदेही तय करें।
ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अगर जल्द ही इस प्रकरण में उच्च स्तर पर जांच और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दिव्यांगजनों को 130 उपकरण वितरित
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)
सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विकास भवन परिसर में उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी देवरिया के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रहे।यूकार्यक्रम में कुल 130 उपकरणों का वितरण किया गया,जिनमें ट्राईसाइकिल, लेप्रोसी किट, एम.आर. किट तथा बैसाखियाँ शामिल रहीं।
उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री प्रियंका चौधरी सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
29 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक विशेष पंजीकरण अभियान, हर ब्लॉक-तहसील में लगेंगे कैंप
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 21वीं किस्त सहित कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ अब केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) कराया होगा। यह व्यवस्था योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पात्र किसानों तक पहुँचाने के उद्देश्य से लागू की गई है।
इसे भी पढ़े –https://rkpnewsup.com/dm-expressed-displeasure-over-review-of-construction-works-worth-more-than-rs-25-lakh/
विशेष पंजीकरण अभियानकिसानों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा 29 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि में प्रत्येक ब्लॉक व तहसील कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कैंप आयोजित होंगे।आवश्यक दस्तावेज़पंजीकरण के लिए किसानों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ लाना अनिवार्य होगा–आधार कार्डमोबाइल फोनखतौनीकीप्रतिजिलाधिकारीकीअपीलजिलाधिकारी ने सभी किसानों से अपील की है कि वे समय से पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाएँ। उन्होंने विशेष रूप से गरीब और असहाय किसानों से आग्रह किया कि वे इस अवसर को न चूकें। साथ ही, ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने क्षेत्रों के किसानों को इन कैंपों तक पहुँचने में सहयोग करें ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी लाभ से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से न केवल किसान सम्मान निधि की किस्त समय पर मिलेगी, बल्कि कृषि विभाग की अन्य लाभकारी योजनाओं का भी सहज और सुचारू रूप से लाभ किसानों तक पहुँच सकेगा।
