Wednesday, July 8, 2026
Home Blog Page 611

ग्राम पंचायत सोनबरसा बेलवा घाट में हुआ विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्राम प्रधान मनोहर लाल साहनी के प्रयास से उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक अखाड़ा संस्कृति को मिला नया जीवन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण परपंराओं और लोक खेलों को पुनर्जीवित करने की दिशा में शनिवार को विकासखंड सिसवा अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनबरसा बेलवा घाट में एक भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन की पहल ग्राम प्रधान मनोहर लाल साहनी के अथक प्रयासों से की गई, जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुन्नू निषाद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरियारपुर सिसवा द्वारा दो पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया गया। जैसे ही दंगल का शंखनाद हुआ, मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण नारों से गूंज उठा। आस-पास के गांवों से आए पुरुष, महिलाएं और बच्चे दंगल का रोमांच देखने पहुंचे,जिससे पूरा क्षेत्र मेले जैसा नजर आने लगा। दंगल में दर्जनों नामी और स्थानीय पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शक तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए। कई मुकाबले इतने रोमांचक रहे कि दर्शक सांसें थामकर अखाड़े की ओर टकटकी लगाए बैठे रहे। इस दौरान ग्राम ग्राम प्रधान मनोहर लाल साहनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण परंपराओं को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन न केवल युवाओं में खेल भावना को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें नशामुक्त और अनुशासित जीवन की ओर भी प्रेरित करते हैं। दंगल जैसी प्रतियोगिताएं शौर्य, अनुशासन और भाईचारे का प्रतीक हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक,जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन में स्थानीय युवाओं की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही, जिन्होंने मंच संचालन से लेकर व्यवस्था तक हर स्तर पर अपनी अहम भूमिका निभाई। दिनभर चले इस पारंपरिक दंगल में जहां ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिली, वहीं युवाओं में खेल के प्रति जोश और उमंग का संचार भी हुआ। आयोजन के अंत में विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया और भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प भी लिया गया।

नियमित खान-पान और संयमित जीवनशैली से टीबी को हराना आसान – जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह


रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम में दी प्रेरणा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित आपदा विभाग सभागार में क्षय रोग (टीबी) से जूझ रहे मरीजों के बीच पोषण पोटली और फल टोकरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मंगला प्रसाद सिंह ने मरीजों को पौष्टिक सामग्री प्रदान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना “टीबी मुक्त भारत” तभी साकार होगा जब मरीज नियमित दवा, पौष्टिक भोजन और संयमित जीवनशैली अपनाएंगे।

टीबी लाइलाज नहीं, हिम्मत और अनुशासन से संभव है इलाज

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि नियमित खान-पान, सकारात्मक सोच और चिकित्सकीय सलाह का पालन करके इसे पूरी तरह हराया जा सकता है। उन्होंने समाज से अपील की कि टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएं, उन्हें हतोत्साहित नहीं बल्कि प्रोत्साहित करें ताकि वे आत्मबल के साथ उपचार पूरा कर सकें।

जनजागरूकता से ही बनेगा टीबी मुक्त भारत

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जनजागरूकता और समय पर उपचार बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हर टीबी मरीज को नि:शुल्क दवा और पोषण सहायता प्रदान की जा रही है, इसलिए सभी मरीजों को चाहिए कि वे समय पर दवा लें और जांच कराते रहें।

रेड क्रॉस की सराहनीय पहल

जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस सोसाइटी की सराहना करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जरूरतमंद मरीजों को दी जा रही पोषण पोटलियां और फल टोकरी स्वास्थ्य सुधार में बेहद सहायक हैं।

कार्यक्रम में डॉ. विजय यादव (एसीएमओ), विजय शर्मा (सभापति रेड क्रॉस), के.के. पाठक, पीयूष सिंह (जिला आपदा विशेषज्ञ), जितेंद्र सिंह, डॉ. पंकज ओझा, अनुराग पांडेय, आशीष सिंह, अभिषेक सिंह, सुमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गुंजन कुमार, सोनी यादव, खुशबू तिवारी, अरविंद पांडेय, शैलेश दुबे, और सुनील सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नितेश पाठक ने किया।

🌧️ लगातार बारिश से देवरिया में बिजली गुल, पूरा शहर अंधेरे में डूबा — प्रशासन मौन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।
लगातार पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने देवरिया शहर की व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे बड़ा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है — पूरे शहर में विद्युत आपूर्ति ठप है और लोग घंटों से अंधेरे में परेशान हैं।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/major-consensus-reached-at-cec-meeting-bugle-for-early-elections-in-bihar/

शहर के कई इलाकों में 15 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है, जिससे आमजन में आक्रोश है। बारिश के कारण कई जगह ट्रांसफार्मर और फीडर बंद हो गए हैं, लेकिन विभागीय जिम्मेदारों के मोबाइल बंद आ रहा हैं, जिससे नागरिकों को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है कि आखिर बिजली कब तक आएगी।

शहरवासियों का कहना है कि बारिश रुकने के बावजूद विभागीय अमला सक्रिय नहीं दिख रहा है। कई इलाकों में पानी भरने से तारों और पोलों में खराबी की स्थिति बनी हुई है, लेकिन मरम्मत कार्य में तेजी नहीं है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/october-7-will-be-a-public-holiday-in-uttar-pradesh-the-government-has-issued-an-order/

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके और शहर सामान्य स्थिति में लौटे।

“CEC बैठक में बना बड़ा आम सहमति — बिहार में जल्द चुनाव का बिगुल”

छठ के बाद ही बिहार में मतदान की मांग, सभी दलों ने कहा — एक चरण में हो चुनाव

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ हुई अहम बैठक में चुनावी माहौल गर्मा गया।
बैठक में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू, डॉ. विवेक जोशी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंज्याल और आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

राजनीतिक दलों ने आयोग से छठ पर्व के तुरंत बाद और न्यूनतम चरणों में मतदान कराने की मांग की ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
🔹लोकतंत्र की नींव हैं राजनीतिक दल: मुख्य चुनाव आयुक्त
बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि “राजनीतिक दल लोकतंत्र की आधारशिला हैं, इसलिए पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में उनकी सक्रिय भागीदारी जरूरी है।”
आयोग ने मतदाताओं से अपील की कि वे चुनाव को लोकतांत्रिक उत्सव के रूप में सद्भाव और सम्मान के साथ मनाएँ।
साथ ही सभी दलों से आग्रह किया गया कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने मतदान अभिकर्ताओं की नियुक्ति सुनिश्चित करें, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
🔹 मतदाता सूची शुद्धिकरण की सराहना
दल प्रतिनिधियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची को पारदर्शी व त्रुटिहीन बनाने के लिए आयोग के प्रयासों की सराहना की।
साथ ही आयोग द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की सीमा तय करने के निर्णय को भी स्वागत योग्य बताया।
🔹जेडीयू और भाजपा ने रखा अपना पक्ष
जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है और राज्य में एक ही चरण में मतदान कराया जा सकता है।उन्होंने कहा — “अगर महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव हो सकते हैं, तो बिहार में क्यों नहीं?”
वहीं बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि आयोग ने सभी दलों से अनुरोध किया है कि मतदान समाप्त होने के बाद उनके पोलिंग एजेंट फॉर्म 17C अनिवार्य रूप से जमा करें, क्योंकि आयोग किसी भी समय चुनाव तिथियों की घोषणा कर सकता है।
🔹भरोसे और पारदर्शिता पर जोर
बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए भरोसा जताया कि आगामी बिहार चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पूरी तरह पारदर्शी होंगे।
दल प्रतिनिधियों ने आयोग द्वारा डाक मतपत्र गिनती प्रक्रिया और फॉर्म 17C सुधार जैसी नई पहलों की भी सराहना की।
बिहार में चुनावी बयार तेज़ है। राजनीतिक दल एक स्वर में छठ के बाद चुनाव और न्यूनतम चरणों की मांग कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें चुनाव आयोग पर टिकी हैं, जो जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित कर सकता है।

ये भी पढ़ें –अमृतसर हादसा: बेकाबू ट्राले ने मां-बेटे समेत तीन को कुचला, मौके पर मौत — इलाके में मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें –सड़क धंसी, जलजमाव और बाढ़ ने किया शहर का हाल बेहाल

ये भी पढ़ें –उत्तर प्रदेश में 7 अक्तूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश

ये भी पढ़ें –खुखुन्दू थाना पुलिस ने गिरे पेड़ हटाकर बहाल की यातायात व्यवस्था

सड़क धंसी, जलजमाव और बाढ़ ने किया शहर का हाल बेहाल

जलजमाव से सरकारी कार्यालय, स्कूल और मेडिकल कॉलेज परिसर भी डूबे

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) शनिवार सुबह से ही तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और शहर में अंधेरा छा गया। इसके बाद कई इलाकों में मूसलधार बारिश ने हालात और गंभीर कर दिए।

मिली जानकारी के अनुसार मीठापुर सब्जी मंडी के पास तीन साल पुरानी सड़क अचानक 10 फीट धंस गई, जिसमें दो वाहन फंस गए। प्रशासन ने तुरंत इलाके को घेरकर यातायात रोक दिया और राहत कार्य शुरू कर दिया।

बिहार के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश के चलते जलजमाव, नदियों का उफान और वज्रपात जैसी घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने पटना और आसपास के जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

विशेषकर रोहतास जिले में हुई मूसलधार बारिश ने पूरे इलाके को बाढ़ में तब्दील कर दिया। कई कच्चे मकान गिर गए हैं, जबकि जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज का परिसर और 100 से अधिक वाहन पानी में डूब चुके हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इस बाढ़ और बारिश ने पटना और आसपास के इलाकों में यातायात, शिक्षा और सामान्य जीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

ये भी पढ़ें – बेंगलुरु में बिजली के तार से हाथी की दर्दनाक मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच

ये भी पढ़ें –शुभमन गिल बने वनडे टीम के नए कप्तान, रोहित शर्मा की जगह संभाली कमान; विराट कोहली की टीम में वापसी

ये भी पढ़ें –पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पाक हैंडलर से जुड़े दो तस्कर गिरफ्तार

ये भी पढ़ें – खुखुन्दू थाना पुलिस ने गिरे पेड़ हटाकर बहाल की यातायात व्यवस्था

ये भी पढ़ें –अमृतसर हादसा: बेकाबू ट्राले ने मां-बेटे समेत तीन को कुचला, मौके पर मौत — इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में 7 अक्तूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश

लखनऊ/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 7 अक्तूबर 2025 (मंगलवार) को प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शनिवार को राज्य सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया। यह अवकाश महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सप्ताह पहले श्रावस्ती जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस अवकाश की घोषणा की थी। अब शासन ने औपचारिक रूप से इसे लागू करते हुए सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और निगमों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है कि भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से लंबे समय से महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश बहाल करने की मांग की जा रही थी। समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार को ज्ञापन सौंपकर 7 अक्तूबर को अवकाश घोषित करने की अपील की थी।

गौरतलब है कि पहले इस दिन राज्य में सरकारी अवकाश हुआ करता था, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। अब योगी सरकार ने इस परंपरा को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है, जिससे वाल्मीकि समाज में हर्ष का माहौल है।

खुखुन्दू थाना पुलिस ने गिरे पेड़ हटाकर बहाल की यातायात व्यवस्था

खुखुन्दू/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के साथ तेज हवा के कारण खुखुन्दू थाना क्षेत्र में कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही खुखुन्दू थाने के थाना प्रभारी कल्याण सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल गिरिजेश, कांस्टेबल विनोद और उपनिरीक्षक सुरेंद्र मिश्रा ने तुरंत कार्रवाई की।खुखुन्दू-देवरिया मुख्य मार्ग पर गिरे पेड़ सहित भरथूआ–पड़री बाजार मार्ग और मगहरा चौराहे के आगे सड़क पर गिरे पेड़ों को पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से हटाया।

रोड पर गिरे पेड़ो को हटाते ग्रामीण और पुलिस के जवान

हालांकि इन घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यातायात कई घंटों तक ठप रहा। पुलिस के तत्परता से किए गए प्रयासों के बाद सभी मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से शुरू किया गया।ग्रामीणों ने समय पर की गई पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और पुलिस-ग्रामीणों के आपसी सहयोग के इस उदाहरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी टीमवर्क से ही संकट के समय राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें –पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पाक हैंडलर से जुड़े दो तस्कर गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें – अमृतसर हादसा: बेकाबू ट्राले ने मां-बेटे समेत तीन को कुचला, मौके पर मौत — इलाके में मचा हड़कंप

अमृतसर हादसा: बेकाबू ट्राले ने मां-बेटे समेत तीन को कुचला, मौके पर मौत — इलाके में मचा हड़कंप

0

अमृतसर/पंजाब (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के अमृतसर जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। शुक्रवार देर रात अजनाला रोड बाईपास पर एक बेकाबू 18 टायरों वाला ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल गया। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला चालक वाहन को रिवर्स (बैक) कर रहा था, लेकिन अंधेरे के कारण उसने सड़क किनारे मौजूद लोगों को नहीं देखा। ट्राले के चढ़ते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी ट्राला चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्राला जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में एक महिला और उसका बेटा शामिल हैं, जबकि तीसरे मृतक की पहचान की जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अजनाला रोड बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाया जाए और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पाक हैंडलर से जुड़े दो तस्कर गिरफ्तार

0

जालंधर/पंजाब (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स की तस्करी करने वाले मॉड्यूल को मुक्तसर पुलिस ने बेनकाब किया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके संबंध पाकिस्तान स्थित हैंडलर से जुड़े हुए हैं।

दो तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन से होती थी तस्करी

थाना सिटी मलोट पुलिस ने इस मामले में फिरोजपुर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

रवि सिंह, निवासी गांव छोटा मेगा राय, उत्तर जिला फिरोजपुर

संदीप कुमार उर्फ राजू लंबा, निवासी गांव बड़ा मेगा राय, उत्तर जिला फिरोजपुर
के रूप में हुई है।

इनके कब्जे से दो 9mm पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी रवि को मलोट से, जबकि उसका साथी संदीप को फिरोजपुर से पकड़ा गया।

पाकिस्तान के हैंडलर से था सीधा संपर्क

एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने जानकारी दी कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों के संपर्क पाकिस्तान स्थित हथियार और ड्रग्स तस्करों से थे।
ये आरोपी सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई हथियारों की खेप को प्राप्त कर उसे स्थानीय संपर्कों तक सप्लाई करते थे।

पुलिस ने तोड़ा सीमा पार नेटवर्क

पंजाब पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से न केवल हथियार बरामद हुए हैं बल्कि सीमा पार फैले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ है। यह नेटवर्क पाकिस्तान से संचालित हो रहा था और भारतीय क्षेत्र में सक्रिय एजेंटों की मदद से ड्रोन के माध्यम से हथियार और नशे की तस्करी कर रहा था।

पुलिस की सतर्कता से मिली कामयाबी

पंजाब पुलिस की इस सफलता को राज्य में सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा झटका माना जा रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है।

पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई ने पाकिस्तान से होने वाली ड्रोन आधारित हथियार तस्करी के नेटवर्क को एक बार फिर उजागर कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

शुभमन गिल बने वनडे टीम के नए कप्तान, रोहित शर्मा की जगह संभाली कमान; विराट कोहली की टीम में वापसी

0

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। चयन समिति ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। वहीं, श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इस दौरे के लिए विराट कोहली की भी टीम में वापसी हुई है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर 2025 से वनडे सीरीज के साथ शुरू होगा।

पहला वनडे: 19 अक्टूबर

दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर

तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर
इसके बाद 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

गिल के हाथों में वनडे की कमान

टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने के बाद अब शुभमन गिल को वनडे टीम की भी कमान सौंप दी गई है। चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर ने कहा कि गिल को यह जिम्मेदारी 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दी गई है।
अगरकर ने साफ किया कि यह निर्णय टीम इंडिया के भविष्य की योजना का हिस्सा है और रोहित-कोहली की विदाई जैसी अफवाहें सही नहीं हैं।

रोहित शर्मा अब सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे

BCCI के अनुसार, रोहित शर्मा इस दौरे पर सिर्फ बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2023 वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 10 जीत दर्ज की थीं और फाइनल तक पहुंचा था, हालांकि खिताब से एक कदम दूर रह गया था। इसके अलावा, रोहित की अगुआई में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

विराट कोहली की वापसी से बढ़ा उत्साह

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की ऑस्ट्रेलिया दौरे में वापसी से फैंस में जबरदस्त उत्साह है। कोहली मार्च में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद पहली बार भारत के लिए उतरेंगे। रोहित और कोहली अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेल रहे हैं।

श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी की जिम्मेदारी

युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का उपकप्तान बनाकर बड़ा प्रमोशन मिला है। अय्यर हाल के वर्षों में भारत के भरोसेमंद मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज साबित हुए हैं और अब टीम लीडरशिप में भी उनकी भूमिका अहम होगी।

टीम इंडिया की संभावित वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल

रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी में गिल की कप्तानी भारतीय क्रिकेट में नई दिशा की शुरुआत मानी जा रही है। टीम इंडिया अब 2027 विश्व कप की तैयारियों को लेकर नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है।

जप-तप 2025 : भारत-तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय बैठक का शुभारंभ

0

तिब्बत की आज़ादी और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति पर होगा मंथन

जोधपुर/राजस्थान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत-तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक “जप तप 2025” का शुभारंभ शनिवार को शिवांची भवन में हुआ। उत्तर-पश्चिम क्षेत्र (राजस्थान) के जोधपुर प्रांत में आयोजित इस बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य तिब्बत की स्वतंत्रता, भारत-तिब्बत संबंधों की मजबूती, कैलाश मानसरोवर की मुक्ति और वैश्विक करुणा के संदेश को आगे बढ़ाना रहा।
बैठक में अमेरिका के बढ़ते व्यापारिक प्रतिबंधों और चीन की विस्तारवादी नीतियों के बीच भारत की कूटनीतिक भूमिका पर चर्चा हुई। इस संदर्भ में तिब्बत की आज़ादी के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए नई रणनीतियों पर विचार किया गया।
प्रातः सत्र की शुरुआत पंजीकरण और स्वागत के साथ हुई। उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना और सरस्वती वंदना बालक श्री जैन द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके बाद बीटीएसएस का थीम सॉन्ग गूंजा। सत्र का संचालन प्रांत अध्यक्ष एकलव्य भंसाली ने किया।
बैठक में जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी, आचार्य प्रो. मनोज दीक्षित और विधायक अतुल भंसाली सहित कई विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे। राष्ट्रीय महामंत्री राजो मालवीय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि राष्ट्रीय संयोजक राजीव झा ने जस्टिस भाटी को काशी विश्वनाथ से प्राप्त 101 रुद्राक्ष की माला पहनाकर अभिनंदन किया।
हिसार से आईं गुरप्रीत कौर सैनी ने डॉ. हेडगेवार पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया, जबकि तिब्बती मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने परम पावन दलाई लामा की पुस्तक “वॉयस फॉर द वॉयसलेस” भेंट की।
दलाई लामा के 90वें जन्मवर्ष पर पूरे वर्ष को “ईयर ऑफ कंपैशन” के रूप में मनाने के संकल्प के साथ तिब्बती समुदाय ने विशेष प्रार्थना की और घेवर काटकर जन्मदिन मनाया।
बैठक में कालसंग युदून, श्रृंग डोल्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. प्रयाग दत्त जुयाल (ऑडियो संदेश द्वारा) ने विचार साझा किए।
प्रो. मनोज दीक्षित ने शिक्षा और समाज में आध्यात्मिक समरसता की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि केंद्रीय संयोजक श्री हेमेंद्र तोमर ने भारत-तिब्बत संबंधों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला। जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने अपने उद्बोधन में न्याय, करुणा और सेवा को मानवता का आधार बताया।
अंत में अतुल भंसाली ने कहा कि तिब्बत की आज़ादी केवल तिब्बतियों का नहीं बल्कि भारत के आध्यात्मिक अस्तित्व का भी प्रश्न है। विंग कमांडर (सेनि.) कुलदीप शाह ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रथम दिवस का समापन किया।
संघ की स्थापना वर्ष 2021 में मकर संक्रांति के दिन हुई थी। तब से यह संगठन तिब्बतियों के हितों और भारत-तिब्बत के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

इसे भी पढ़ें –आज का इतिहास : 4 अक्टूबर

इसे भी पढ़ें –बिहार के कई जिलों में आफत की बारिश: सीवान, गोपालगंज, सारण समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज शनिवार को रहेंगे बंद

शरद पूर्णिमा

0

चाँदनी नियंत्रण करती है सभी इंद्रियों पर,
चंद्रमा जादूगर है आत्मा परमात्मा का,
शरद पूर्णिमा आश्विन मास की आज है,
“को-जागरी” पूर्णिमा भी नाम है इसका।

माता लक्ष्मी आज रात को भ्रमण
हेतु यही देखने धरती पर आती हैं,
“को-जाग रहा” है उनकी प्रतीक्षा में,
को-जागरी इसीलिए कहलाती है।

शरद पूर्णिमा की निशि में अमृत
वर्षा का सुंदर संयोग भी होता है,
भारत की हर छत के ऊपर दुग्ध खीर
को अमृत वर्षा का इंतज़ार होता है।

औषधियों के स्वामी चंद्रदेवता हैं
तेजोमय चाँदनी औषधि बरसाती है,
शरद पूर्णिमा को छत पर सारी रात
रखी हुई खीर औषधिमय हो जाती है।

इसीलिये शरद पूर्णिमा की यही खीर
आयुर्वेद में औषधीय खीर कहलाती है,
इसके खाने से वात पित्त और कफ की
सारी शारीरिक बीमारी मिट जाती है।

शरद चंद्र की चंचल किरणें
फैल रही हैं धरती व अम्बर में,
आशीर्वाद अनेकों चंद्रदेवता के,
शरद चाँदनी फैली है सब जग में।

शरद पूर्णिमा का यह पावन दिन
अमृतमय औषधीय निशि लाता है,
आदित्य इस विशेषता के कारण ही
शरद पूर्णिमा का महत्व बढ़ जाता है।

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’

बेंगलुरु में बिजली के तार से हाथी की दर्दनाक मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच

चामराजनगर में बाघ की मौत के बाद जंगल में बढ़ा तनाव


चेन्नपटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बेंगलुरु दक्षिण जिले के चेन्नपटना क्षेत्र में शुक्रवार को एक हाथी बिजली के तार की चपेट में आकर मौत के घाट उतर गया। वन अधिकारियों ने शनिवार को इस दुखद घटना की जानकारी दी।
उप वन संरक्षक (डीसीएफ) रामकृष्णाप्पा सागर के अनुसार, हाथी नारियल के पत्तों को खाने की कोशिश कर रहा था, तभी ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से करंट लग गया। घटना स्थल पर वन विभाग की टीम तुरंत पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी।

यह घटना चामराजनगर जिले के माले महादेश्वर हिल्स में बाघ के मृत पाए जाने के अगले दिन हुई, जिससे जंगल में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

वन विभाग ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी है और आसपास के इलाकों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बिजली के तार और वन्यजीवों के बीच यह प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं, और इसके लिए सुरक्षा उपायों और पर्यावरण-अनुकूल समाधान की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें –🌳 देवरिया में तूफानी बारिश का कहर : सड़क पर गिरे पेड़ से युवक घायल, डीएम दिव्या मित्तल ने संभाली कमान

ये भी पढ़ें –बिहार के कई जिलों में आफत की बारिश: सीवान, गोपालगंज, सारण समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज शनिवार को रहेंगे बंद

ये भी पढ़ें –🚆 देवरिया में बारिश से रेल संचालन ठप कई ट्रेनें घंटों खड़ी

ये भी पढ़ें –शरद पूर्णिमा का महत्व बढ़ जाता है

ये भी पढ़ें –शरद पूर्णिमा

बिहार के कई जिलों में आफत की बारिश: सीवान, गोपालगंज, सारण समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज शनिवार को रहेंगे बंद

पटना(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)

बिहार में जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव और नदियों के उफान का खतरा बढ़ गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन गोपालगंज, सारण समेत कई जिलों के सभी स्कूल-कॉलेजों को शनिवार के लिए बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें –🌳 देवरिया में तूफानी बारिश का कहर : सड़क पर गिरे पेड़ से युवक घायल, डीएम दिव्या मित्तल ने संभाली कमान

इसे भी पढ़ें –

🚆 देवरिया में बारिश से रेल संचालन ठप कई ट्रेनें घंटों खड़ी

सलेमपुर में आकाशीय बिजली का कहर मोबाइल चला रहे युवक की दर्दनाक मौत

देवरिया/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) देवरिया जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश जारी है।
बैतालपुर, गौरीबाजार, भटनी, बनकटा और देवरिया सदर रेल खंडों पर कई जगह पेड़ गिरने और ओएचटी लाइन टूटने से रेल संचालन बाधित हो गया।गोरखपुर–छपरा और वाराणसी रेल मार्ग पर दर्जनों ट्रेनें स्टेशनों पर खड़ी हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

शनिवार सुबह मूसलाधार बारिश के बीच सलेमपुर उपनगर के भरौली वार्ड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बारिश के दौरान खिड़की के पास बैठकर मोबाइल चला रहे 18 वर्षीय पीयूष शर्मा पुत्र हरेंद्र शर्मा की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई।

परिजनों ने आनन-फानन में युवक को सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

⚠️ बारिश में मोबाइल का उपयोग न करें, बढ़ जाता है खतरा
विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और बिजली कड़कने के समय नेट ऑन रखना, मोबाइल पर कॉल या वीडियो का उपयोग करना बेहद खतरनाक हो सकता है। सुरक्षा के लिए ऐसे समय पर मोबाइल को फ्लाइट मोड में रखना चाहिए।
🌧️ जनजीवन अस्त-व्यस्त, नेताओं ने की सावधानी की अपील सांसद शशांक मणि त्रिपाठी,बरहज विधायक दीपक मिश्र (शाका), डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी और विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने जनता से अपील की है कि इस खराब मौसम में घर में सुरक्षित रहें और केवल जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें।

ये भी पढ़ें – एनएच-28 पर अफरा-तफरी: सलेमगढ़ टोल से बिहार बॉर्डर तक भीषण जाम

ये भी पढ़ें –संकट! अंडरपास में जलभराव यात्रियों के लिए बना जंजाल

ये भी पढ़ें –🌳 देवरिया में तूफानी बारिश का कहर : सड़क पर गिरे पेड़ से युवक घायल, डीएम दिव्या मित्तल ने संभाली कमान

ये भी पढ़ें-सलेमपुर ऑलंपियाड परीक्षा 2025 में कंपोजिट विद्यालय चेरो की छात्राओं ने किया नाम रोशन