Wednesday, July 8, 2026
Home Blog Page 612

बेंगलुरु में बिजली के तार से हाथी की दर्दनाक मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच

चामराजनगर में बाघ की मौत के बाद जंगल में बढ़ा तनाव


चेन्नपटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बेंगलुरु दक्षिण जिले के चेन्नपटना क्षेत्र में शुक्रवार को एक हाथी बिजली के तार की चपेट में आकर मौत के घाट उतर गया। वन अधिकारियों ने शनिवार को इस दुखद घटना की जानकारी दी।
उप वन संरक्षक (डीसीएफ) रामकृष्णाप्पा सागर के अनुसार, हाथी नारियल के पत्तों को खाने की कोशिश कर रहा था, तभी ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से करंट लग गया। घटना स्थल पर वन विभाग की टीम तुरंत पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी।

यह घटना चामराजनगर जिले के माले महादेश्वर हिल्स में बाघ के मृत पाए जाने के अगले दिन हुई, जिससे जंगल में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

वन विभाग ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी है और आसपास के इलाकों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बिजली के तार और वन्यजीवों के बीच यह प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं, और इसके लिए सुरक्षा उपायों और पर्यावरण-अनुकूल समाधान की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें –🌳 देवरिया में तूफानी बारिश का कहर : सड़क पर गिरे पेड़ से युवक घायल, डीएम दिव्या मित्तल ने संभाली कमान

ये भी पढ़ें –बिहार के कई जिलों में आफत की बारिश: सीवान, गोपालगंज, सारण समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज शनिवार को रहेंगे बंद

ये भी पढ़ें –🚆 देवरिया में बारिश से रेल संचालन ठप कई ट्रेनें घंटों खड़ी

ये भी पढ़ें –शरद पूर्णिमा का महत्व बढ़ जाता है

ये भी पढ़ें –शरद पूर्णिमा

बिहार के कई जिलों में आफत की बारिश: सीवान, गोपालगंज, सारण समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज शनिवार को रहेंगे बंद

पटना(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)

बिहार में जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव और नदियों के उफान का खतरा बढ़ गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन गोपालगंज, सारण समेत कई जिलों के सभी स्कूल-कॉलेजों को शनिवार के लिए बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें –🌳 देवरिया में तूफानी बारिश का कहर : सड़क पर गिरे पेड़ से युवक घायल, डीएम दिव्या मित्तल ने संभाली कमान

इसे भी पढ़ें –

🚆 देवरिया में बारिश से रेल संचालन ठप कई ट्रेनें घंटों खड़ी

सलेमपुर में आकाशीय बिजली का कहर मोबाइल चला रहे युवक की दर्दनाक मौत

देवरिया/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) देवरिया जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश जारी है।
बैतालपुर, गौरीबाजार, भटनी, बनकटा और देवरिया सदर रेल खंडों पर कई जगह पेड़ गिरने और ओएचटी लाइन टूटने से रेल संचालन बाधित हो गया।गोरखपुर–छपरा और वाराणसी रेल मार्ग पर दर्जनों ट्रेनें स्टेशनों पर खड़ी हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

शनिवार सुबह मूसलाधार बारिश के बीच सलेमपुर उपनगर के भरौली वार्ड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बारिश के दौरान खिड़की के पास बैठकर मोबाइल चला रहे 18 वर्षीय पीयूष शर्मा पुत्र हरेंद्र शर्मा की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई।

परिजनों ने आनन-फानन में युवक को सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

⚠️ बारिश में मोबाइल का उपयोग न करें, बढ़ जाता है खतरा
विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और बिजली कड़कने के समय नेट ऑन रखना, मोबाइल पर कॉल या वीडियो का उपयोग करना बेहद खतरनाक हो सकता है। सुरक्षा के लिए ऐसे समय पर मोबाइल को फ्लाइट मोड में रखना चाहिए।
🌧️ जनजीवन अस्त-व्यस्त, नेताओं ने की सावधानी की अपील सांसद शशांक मणि त्रिपाठी,बरहज विधायक दीपक मिश्र (शाका), डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी और विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने जनता से अपील की है कि इस खराब मौसम में घर में सुरक्षित रहें और केवल जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें।

ये भी पढ़ें – एनएच-28 पर अफरा-तफरी: सलेमगढ़ टोल से बिहार बॉर्डर तक भीषण जाम

ये भी पढ़ें –संकट! अंडरपास में जलभराव यात्रियों के लिए बना जंजाल

ये भी पढ़ें –🌳 देवरिया में तूफानी बारिश का कहर : सड़क पर गिरे पेड़ से युवक घायल, डीएम दिव्या मित्तल ने संभाली कमान

ये भी पढ़ें-सलेमपुर ऑलंपियाड परीक्षा 2025 में कंपोजिट विद्यालय चेरो की छात्राओं ने किया नाम रोशन

🌳 देवरिया में तूफानी बारिश का कहर : सड़क पर गिरे पेड़ से युवक घायल, डीएम दिव्या मित्तल ने संभाली कमान

📍 वार्ड 15 आईटीआई रोड पर हादसा, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शनिवार को हुई भीषण बारिश और तेज आंधी ने जनपद में तबाही मचा दी। वार्ड नंबर 15 आईटीआई के समीप सड़क पर एक भारी-भरकम पेड़ गिरने से डिस्कवर बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड के सभासद शिवानंद मिश्रा मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से पेड़ को कटवाकर सड़क किनारे करवाया। इस दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हालात का जायजा लिया और हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए राहत कार्यों की निगरानी की।

डीएम दिव्या मित्तल ने सभासद शिवानंद मिश्रा के त्वरित प्रयासों की सराहना करते हुए नगरपालिका और नगर पंचायत अधिकारियों को आदेश दिया कि जनपद में जहां भी पेड़ गिरे हैं, उन्हें तत्काल हटवाया जाए। साथ ही, उन्होंने संबंधित विभागों को बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।

मेडिकल कॉलेज में बिजली व्यवस्था चरमराई

लगातार हो रही बारिश से मेडिकल कॉलेज में भी बिजली व्यवस्था ठप हो गई है, जिसके चलते डॉक्टरों को अंधेरे में इलाज करना पड़ रहा है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

🌧️ अब तक की सबसे ज्यादा 126 मिमी बारिश दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, देवरिया जनपद में बीते 24 घंटे में 126 मिमी वर्षा दर्ज की गई है — जो इस सीजन की सबसे अधिक बारिश मानी जा रही है। इस तेज बरसात और चक्रवातीय तूफान की वजह से जिले में कई जगह पेड़ गिरने, जलभराव और बिजली गुल होने जैसी घटनाएँ सामने आई हैं।

ये भी पढ़ें –संकट! अंडरपास में जलभराव यात्रियों के लिए बना जंजाल

ये भी पढ़ें –एनएच-28 पर अफरा-तफरी: सलेमगढ़ टोल से बिहार बॉर्डर तक भीषण जाम

ये भी पढ़ें –कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित- मुख्यमंत्री

ये भी पढ़ें – देवरिया स्टेशन रोड पर गिरा पीपल का पेड़, तीन घंटे बाद भी नहीं हुई सफाई — विभाग मौन, यात्री परेशान

कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित- मुख्यमंत्री

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के बाद CM मोहन यादव का बड़ा फैसला


भोपाल/छिंदवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।
मध्य प्रदेश सरकार ने बच्चों की मौत के मामले के बाद राज्यभर में ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ की बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को लिया, जब छिंदवाड़ा में इस सिरप के सेवन से कथित तौर पर कई बच्चों की मौत की खबर सामने आई।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा—

“छिंदवाड़ा में ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ से बच्चों की मौत बेहद दुखद घटना है। राज्य में इस दवा की बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, इसी कंपनी द्वारा बनाए गए अन्य उत्पादों की बिक्री भी प्रतिबंधित की जा रही है।”
🔍 फैक्ट्री तमिलनाडु में, जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि कोल्ड्रिफ सिरप का निर्माण तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले की एक फैक्ट्री में किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार ने तमिलनाडु सरकार से जांच रिपोर्ट मांगी।
उन्होंने कहा, “जांच रिपोर्ट आज सुबह प्राप्त हुई और उसी के आधार पर सख्त कार्रवाई की गई है। बच्चों की मौत के मामले में स्थानीय स्तर पर भी जांच चल रही है और दोषी पाए जाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
🗣️ मंत्री विश्वास सारंग बोले — “किसी भी हानिकारक दवा की बिक्री बर्दाश्त नहीं”
राज्य के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रतिकूल प्रभाव वाली किसी भी दवा की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई की और सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लागू कर दिया।
सारंग ने कहा —
“जाँच रिपोर्ट आते ही तुरंत प्रतिबंध लगाया गया है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, राज्य में किसी भी हानिकारक दवा को बाजार में रहने नहीं दिया जाएगा।”
📰 मुख्य बिंदु:
छिंदवाड़ा में कथित तौर पर ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ से बच्चों की मौत।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यभर में बिक्री पर प्रतिबंध लगाया।
कंपनी के सभी उत्पादों पर भी रोक।
फैक्ट्री तमिलनाडु में स्थित, जांच रिपोर्ट के बाद सख्त कदम।
राज्यस्तरीय जांच समिति गठित, दोषियों पर कार्रवाई तय।

ये भी पढ़ें –“आज़ाद कश्मीर” वाले बयान से सना मीर विवादों में, सोशल मीडिया पर #PoK हुआ ट्रेंड

ये भी पढ़ें –एनएच-28 पर अफरा-तफरी: सलेमगढ़ टोल से बिहार बॉर्डर तक भीषण जाम

ये भी पढ़ें –जप-तप 2025 : भारत-तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय बैठक का शुभारंभ

ये भी पढ़ें –एनएच-28 पर अफरा-तफरी: सलेमगढ़ टोल से बिहार बॉर्डर तक भीषण जाम

एनएच-28 पर अफरा-तफरी: सलेमगढ़ टोल से बिहार बॉर्डर तक भीषण जाम

तेज बारिश और आंधी से गिरे पेड़ बने मुसीबत, घंटों फंसे वाहन – NHAI अधिकारी नदारद

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। तेज बारिश और आंधी ने शनिवार की सुबह कुशीनगर जिले के एनएच-28 फोरलेन पर कहर बरपा दिया। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर जाने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। हालात इतने बिगड़े कि सलेमगढ़ टोल प्लाजा से लेकर बिहार सीमा तक गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं।

स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टरों और अपने साधनों से रास्ता साफ करने की कोशिश शुरू की, मगर राहत कार्य में NHAI और टोल प्रबंधन के अधिकारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
राहगीरों में हताशा और नाराजगी देखने को मिल रही है। कई वाहन चालक भोजन-पानी की व्यवस्था के बिना रास्ते में फंसे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि अगर प्रशासन ने तत्काल कदम नहीं उठाया, तो जाम और बढ़ सकता है तथा रात तक हालात बिगड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें –देवरिया स्टेशन रोड पर गिरा पीपल का पेड़, तीन घंटे बाद भी नहीं हुई सफाई — विभाग मौन, यात्री परेशान

ये भी पढ़ें –जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ से हुई मासूमों की मौत, मध्यप्रदेश में बिक्री पर लगा बैन

ये भी भी – अबोहर में युवक की संदिग्ध मौत: झाड़ियों में मिला खुशप्रीत का शव, मुंह से निकल रही थी झाग

ये भी पढ़ें –टॉफी का लालच देकर 7 साल की बच्ची से दरिंदगी: मेरठ में आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें –“आज़ाद कश्मीर” वाले बयान से सना मीर विवादों में, सोशल मीडिया पर #PoK हुआ ट्रेंड

शरद पूर्णिमा

चाँदनी नियंत्रण करती है सभी इंद्रियों पर,
चंद्रमा जादूगर है आत्मा परमात्मा का,
शरद पूर्णिमा आश्विन मास की आज है,
“को-जागरी” पूर्णिमा भी नाम है इसका।

माता लक्ष्मी आज रात को भ्रमण
हेतु यही देखने धरती पर आती हैं,
“को-जाग रहा” है उनकी प्रतीक्षा में,
को-जागरी इसीलिए कहलाती है।

शरद पूर्णिमा की निशि में अमृत
वर्षा का सुंदर संयोग भी होता है,
भारत की हर छत के ऊपर दुग्ध खीर
को अमृत वर्षा का इंतज़ार होता है।

औषधियों के स्वामी चंद्रदेवता हैं
तेजोमय चाँदनी औषधि बरसाती है,
शरद पूर्णिमा को छत पर सारी रात
रखी हुई खीर औषधिमय हो जाती है।

इसीलिये शरद पूर्णिमा की यही खीर
आयुर्वेद में औषधीय खीर कहलाती है,
इसके खाने से वात पित्त और कफ की
सारी शारीरिक बीमारी मिट जाती है।

शरद चंद्र की चंचल किरणें
फैल रही हैं धरती व अम्बर में,
आशीर्वाद अनेकों चंद्रदेवता के,
शरद चाँदनी फैली है सब जग में।

शरद पूर्णिमा का यह पावन दिन
अमृतमय औषधीय निशि लाता है,
आदित्य इस विशेषता के कारण ही
शरद पूर्णिमा का महत्व बढ़ जाता है।

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

जप-तप 2025 : भारत-तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय बैठक का शुभारंभ

तिब्बत की आज़ादी और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति पर होगा मंथन

जोधपुर/राजस्थान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत-तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक “जप तप 2025” का शुभारंभ शनिवार को शिवांची भवन में हुआ। उत्तर-पश्चिम क्षेत्र (राजस्थान) के जोधपुर प्रांत में आयोजित इस बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य तिब्बत की स्वतंत्रता, भारत-तिब्बत संबंधों की मजबूती, कैलाश मानसरोवर की मुक्ति और वैश्विक करुणा के संदेश को आगे बढ़ाना रहा।
बैठक में अमेरिका के बढ़ते व्यापारिक प्रतिबंधों और चीन की विस्तारवादी नीतियों के बीच भारत की कूटनीतिक भूमिका पर चर्चा हुई। इस संदर्भ में तिब्बत की आज़ादी के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए नई रणनीतियों पर विचार किया गया।
प्रातः सत्र की शुरुआत पंजीकरण और स्वागत के साथ हुई। उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना और सरस्वती वंदना बालक श्री जैन द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके बाद बीटीएसएस का थीम सॉन्ग गूंजा। सत्र का संचालन प्रांत अध्यक्ष एकलव्य भंसाली ने किया।
बैठक में जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी, आचार्य प्रो. मनोज दीक्षित और विधायक अतुल भंसाली सहित कई विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे। राष्ट्रीय महामंत्री राजो मालवीय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि राष्ट्रीय संयोजक राजीव झा ने जस्टिस भाटी को काशी विश्वनाथ से प्राप्त 101 रुद्राक्ष की माला पहनाकर अभिनंदन किया।
हिसार से आईं गुरप्रीत कौर सैनी ने डॉ. हेडगेवार पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया, जबकि तिब्बती मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने परम पावन दलाई लामा की पुस्तक “वॉयस फॉर द वॉयसलेस” भेंट की।
दलाई लामा के 90वें जन्मवर्ष पर पूरे वर्ष को “ईयर ऑफ कंपैशन” के रूप में मनाने के संकल्प के साथ तिब्बती समुदाय ने विशेष प्रार्थना की और घेवर काटकर जन्मदिन मनाया।

बैठक में कालसंग युदून, श्रृंग डोल्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. प्रयाग दत्त जुयाल (ऑडियो संदेश द्वारा) ने विचार साझा किए।
प्रो. मनोज दीक्षित ने शिक्षा और समाज में आध्यात्मिक समरसता की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि केंद्रीय संयोजक श्री हेमेंद्र तोमर ने भारत-तिब्बत संबंधों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला। जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने अपने उद्बोधन में न्याय, करुणा और सेवा को मानवता का आधार बताया।
अंत में अतुल भंसाली ने कहा कि तिब्बत की आज़ादी केवल तिब्बतियों का नहीं बल्कि भारत के आध्यात्मिक अस्तित्व का भी प्रश्न है। विंग कमांडर (सेनि.) कुलदीप शाह ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रथम दिवस का समापन किया।
संघ की स्थापना वर्ष 2021 में मकर संक्रांति के दिन हुई थी। तब से यह संगठन तिब्बतियों के हितों और भारत-तिब्बत के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

संकट! अंडरपास में जलभराव यात्रियों के लिए बना जंजाल

बड़कागांव, सिरजम और भटनी रेलवे अंडरपासों में भरा पानी — राहगीरों और वाहनों की बढ़ी मुसीबत

भाटपाररानी (देवरिया)। लगातार हो रही बारिश ने भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बड़कागांव बाजार स्थित रेलवे अंडरपास की हालत बद से बदतर कर दी है। बड़कागांव, सिरजम और भटनी रेलवे अंडरपास पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। पानी भर जाने के कारण दोपहिया वाहनों से लेकर पैदल यात्रियों तक का आना-जाना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यह समस्या सामने आती है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। जलभराव के कारण न केवल यातायात प्रभावित है, बल्कि आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

लोगों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की दिक्कतों से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें –लगातार बारिश से स्कूलों में जलजमाव, शिक्षकों और बच्चों की आवाजाही बनी जोखिम भरी।

ये भी पढ़ें –सलेमपुर ऑलंपियाड परीक्षा 2025 में कंपोजिट विद्यालय चेरो की छात्राओं ने किया नाम रोशन

ये भी पढ़ें –   संप्रेषण गृह में बच्चो को कौशल विकास प्रशिक्षण के बारे में दी गयी जानकारी

ये भी पढ़ें –🇮🇳🌾 रूस बनेगा भारत की आर्थिक ढाल: अमेरिका के टैरिफ वार के बीच बढ़ेगा कृषि और फार्मा आयात

ये भी पढ़ें –✈️ AAI भर्ती 2025: कंसल्टेंट और जूनियर कंसल्टेंट पदों पर आवेदन शुरू

टॉफी का लालच देकर 7 साल की बच्ची से दरिंदगी: मेरठ में आरोपी गिरफ्तार

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार रात थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, पड़ोसी आरोपी टॉफी का लालच देकर बच्ची को अपने घर ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई।


दबाव बनाने की कोशिश
पीड़िता की मां जब बेटी को लेकर आरोपी के घर पहुंची, तो उस पर रुपये लेकर चुप रहने का दबाव बनाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी ने तुरंत संज्ञान लिया।


पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी की पहचान मोहम्मद चांद के रूप में करते हुए उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

  • मेडिकल जांच: बच्ची को तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।
  • गिरफ्तारी: शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर लिया।
  • जेल भेजा गया: आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
    पुलिस इस जघन्य मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

“आज़ाद कश्मीर” वाले बयान से सना मीर विवादों में, सोशल मीडिया पर #PoK हुआ ट्रेंड

कराची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। महिला विश्व कप 2025 के दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच में कमेंट्री करते हुए उन्होंने खिलाड़ी नतालिया परवेज़ को “आज़ाद कश्मीर” से बताया — और बस यही बयान उन्हें भारी पड़ गया।

🎙️ कमेंट्री के दौरान ‘आज़ाद कश्मीर’ का जिक्र बना विवाद का कारण

सना मीर ने लाइव कमेंट्री में कहा कि “नतालिया परवेज़ ज़्यादातर क्रिकेट खेलने के लिए लाहौर आती हैं, क्योंकि वे आज़ाद कश्मीर की रहने वाली हैं।”
भारतीय दर्शकों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि नतालिया वास्तव में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से हैं। देखते ही देखते #PoK और #SanaMirControversy ट्विटर (अब X) पर ट्रेंड करने लगे।

💬 सना मीर की सफाई — “इरादा राजनीतिक नहीं था”

बढ़ते विवाद के बाद सना मीर ने देर रात सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा —

“मेरी किसी भी टिप्पणी का मकसद राजनीतिक नहीं था। मैं खिलाड़ियों की पृष्ठभूमि और संघर्ष की कहानियाँ बताने के लिए ESPNcricinfo से जानकारी लेती हूँ। नतालिया के गृह क्षेत्र की जानकारी वहीं से ली गई थी।”

मीर ने कहा कि वे हर मैच में खिलाड़ियों की प्रेरक यात्रा को साझा करती हैं, और नतालिया का जिक्र भी उसी क्रम का हिस्सा था।

⚔️ भारत-पाक क्रिकेट संबंधों में बढ़ी तल्खी

यह विवाद ऐसे समय में हुआ है जब भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं।
अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाने और ट्रॉफी ग्रहण करने से इनकार किया था।

अब 5 अक्टूबर (रविवार) को होने वाले महिला विश्व कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले यह नया विवाद माहौल को और गरमाने वाला साबित हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय महिला टीम भी पाकिस्तान के साथ औपचारिकता निभाने में संकोच कर सकती है।

ये भी पढ़ें –विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नीति आयोग का बड़ा सुझाव, टैक्स सुधार से बढ़ेगा भरोसा

ये भी पढ़ें –पंजाब में कलयुगी पिता का दिल दहला देने वाला अपराध, बेटी के हाथ बाँध कर नहर में फेंक दिया, मौत

ये भी पढ़ें –SSC परीक्षा सुधार: अब उम्मीदवार देख सकेंगे प्रश्नपत्र और उत्तर, आयोग ने लागू किए कई महत्वपूर्ण बदलाव

ये भी पढ़ें –विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर।

ये भी पढ़ें –आज का इतिहास : 4 अक्टूबर

अबोहर में युवक की संदिग्ध मौत: झाड़ियों में मिला खुशप्रीत का शव, मुंह से निकल रही थी झाग

0

पंजाब (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अबोहर में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव अचाडिकी निवासी 25 वर्षीय खुशप्रीत के रूप में हुई है। शव जम्मू बस्ती के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला, जिसके मुंह से झाग निकल रही थी। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऐसे हुआ खुलासा

नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि जम्मू बस्ती में झाड़ियों के पास एक युवक का शव पड़ा है। इसके बाद वे अपने साथी सोनू ग्रोवर के साथ मौके पर पहुंचे और सिटी वन पुलिस को इसकी जानकारी दी।

बिट्टू नरूला ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो युवक के मुंह से झाग निकल रही थी, जिससे जहरखुरानी या आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही एएसआई मोहन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर अबोहर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि खुशप्रीत शुक्रवार को अपनी मां के साथ शहर आया था। मां को बस में बैठाने के बाद उसने कहा कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन रात तक वह घर नहीं पहुंचा। अगले दिन सुबह उसका शव झाड़ियों में मिला।

जांच जारी

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि युवक की मौत जहर या जहरीला पदार्थ सेवन करने से हुई हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में दहशत

घटना के बाद जम्मू बस्ती और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ से हुई मासूमों की मौत, मध्यप्रदेश में बिक्री पर लगा बैन

मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। छिंदवाड़ा जिले में Coldrif Cough Syrup के सेवन से कई मासूम बच्चों की मौत के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में इस सिरप की बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। जांच रिपोर्ट में इस दवा में गंभीर लापरवाही और जहरीले तत्वों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है।

क्या है मामला?

छिंदवाड़ा के परासिया ब्लॉक में हाल ही में 9 बच्चों की मौत कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से हो गई थी, जबकि कई अन्य बच्चे अब भी अस्पताल में इलाजरत हैं। घटना के बाद राज्य सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिरप के सैंपल जांच के लिए भेजे थे।

जांच रिपोर्ट में क्या निकला

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस सिरप में नॉन-फार्माकॉपिया ग्रेड प्रोपीलीन ग्लाइकॉल का इस्तेमाल किया गया था, जो डायथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) और एथिलीन ग्लाइकॉल जैसे जहरीले रसायनों से दूषित पाया गया। ये दोनों ही तत्व किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचाने वाले माने जाते हैं और पहले भी कई देशों में बच्चों की मौत के मामलों से जुड़े रहे हैं।

सरकार की बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि,

“छिंदवाड़ा में Coldrif सिरप के कारण बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया गया है। सिरप बनाने वाली कंपनी के अन्य उत्पादों पर भी बैन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

यह सिरप तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित श्रीसन फार्मास्यूटिकल कंपनी द्वारा तैयार किया जाता है। मध्यप्रदेश सरकार ने तमिलनाडु सरकार से जांच रिपोर्ट मांगी थी, जो आज सुबह प्राप्त हुई। रिपोर्ट में फैक्ट्री स्तर पर गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद दोनों राज्यों ने एक्शन लिया है।

तमिलनाडु सरकार की कार्रवाई

जांच रिपोर्ट आने के बाद तमिलनाडु सरकार ने भी पूरे राज्य में Coldrif Syrup की बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी है। साथ ही कंपनी के थोक और रिटेल स्टॉक फ्रीज करने, स्टॉप प्रोडक्शन ऑर्डर जारी करने और मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कंपनी को शो-कॉज नोटिस भी भेजा गया है।

निष्कर्ष

मध्यप्रदेश और तमिलनाडु में हुई इस कार्रवाई के बाद देशभर में इस सिरप से संबंधित सभी बैचों की जांच की संभावना बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे Coldrif Syrup या इससे मिलती-जुलती किसी दवा का इस्तेमाल न करें, और किसी भी संदिग्ध दवा की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें।

✈️ AAI भर्ती 2025: कंसल्टेंट और जूनियर कंसल्टेंट पदों पर आवेदन शुरू

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कंसल्टेंट और जूनियर कंसल्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 3 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन AAI की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर किया जाएगा।

🔹 भर्ती विवरण

संस्था: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI)

पद: कंसल्टेंट और जूनियर कंसल्टेंट (एयरपोर्ट सिस्टम)

कुल पद: 03

शैक्षणिक योग्यता: इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इंस्ट्रूमेंटेशन में बैचलर डिग्री + अनुभव

आयु सीमा:

जूनियर कंसल्टेंट – अधिकतम 35 वर्ष

कंसल्टेंट – अधिकतम 40 वर्ष
(आयु की गणना 16 अक्टूबर 2025 तक होगी)

सैलरी:

कंसल्टेंट – ₹1,20,000 प्रतिमाह

जूनियर कंसल्टेंट – ₹1,00,000 प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया: योग्यता, अनुभव, दस्तावेज़ सत्यापन और इंटरव्यू

अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2025

🔹 आवेदन प्रक्रिया

  1. वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।
  2. “Engagement for Consultant for AAI on Contract Basis in Airport System” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें।
  4. लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  5. शुल्क जमा करें और फॉर्म सब्मिट करें।
  6. प्रिंट आउट निकालना न भूलें।

🔹 योग्यता व अनुभव

उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग डिग्री के साथ 3 से 8 साल का अनुभव (पदानुसार) होना चाहिए। इसमें प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, टेंडरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम से जुड़े कार्य शामिल हैं।

यह भर्ती एक वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जा रही है। विस्तृत जानकारी और नोटिफिकेशन अभ्यर्थी AAI की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं।

देवरिया स्टेशन रोड पर गिरा पीपल का पेड़, तीन घंटे बाद भी नहीं हुई सफाई — विभाग मौन, यात्री परेशान


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।लगातार हो रही बारिश ने शनिवार को देवरिया नगर के स्टेशन रोड की स्थिति बिगाड़ दी। सुबह के समय स्टेशन रोड पर स्थित पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। घटना के करीब चार घंटे बीत जाने के बाद भी संबंधित विभाग मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में आक्रोश है।

स्टेशन रोड देवरिया का सबसे व्यस्त मार्ग है, जहाँ से रोज़ाना सैकड़ों यात्री रेलवे स्टेशन आने-जाने के लिए गुजरते हैं। लेकिन पेड़ गिरने से मुख्य सड़क पूरी तरह जाम हो गई और यात्रियों को घूम कर गलियों से स्टेशन तक पहुंचना पड़ा। बारिश के बीच कीचड़ और फिसलन ने स्थिति और भी मुश्किल बना दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ गिरने के तुरंत बाद उन्होंने नगर पालिका और बिजली विभाग को सूचना दी थी, क्योंकि पेड़ गिरने से बिजली की तारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। बावजूद इसके किसी अधिकारी या सफाई दल की मौके पर मौजूदगी नहीं दिखी।

लोगों ने कहा कि विभाग के कर्मचारी शायद “बारिश के आनंद” में मशगूल हैं, तभी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इस बीच, बिजली आपूर्ति भी बाधित है और आस-पास के इलाके में अंधेरा छा गया है।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि मुख्य मार्ग को जल्द साफ कराया जा सके और यात्रियों की परेशानी कम हो।

ये भी पढ़ें –🌟 अंक राशिफल : जानिए आज आपका मूलांक क्या कहता है? 🌟

ये भी पढ़ें –बांदा में बड़ा हादसा: छोटे भाई ने मुंह में रखा पटाखा, बड़े भाई ने लगाई आग, धमाके से उड़ गया जबड़ा – 7 साल के मासूम की मौत

ये भी पढ़ें –आगरा मूर्ति विसर्जन हादसा: कुसियापुर में एक साथ जलीं 5 चिताएं, पिता को ढूंढते बच्चे और बेसुध परिजन

ये भी पढ़ें –शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो अपहरण: दिल्ली से तीन वर्षीय बच्चे का सूरत रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू

ये भी पढ़ें –विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर।