Tuesday, July 7, 2026
Home Blog Page 601

यूपी में डीएम-एसडीएम तबादलों पर रोक, चुनाव आयोग का सख्त आदेश — 30 दिसंबर तक बिना अनुमति ट्रांसफर नहीं होगा

उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चुनाव आयोग ने 72 जिलों के जिलाधिकारी (DM) और उप जिलाधिकारी (SDM) के तबादलों पर 30 दिसंबर 2025 तक रोक लगा दी है। यह कदम विधान परिषद की 11 सीटों के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए उठाया गया है।

रोक का उद्देश्य

चुनाव आयोग का यह आदेश मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है। आदेश के अनुसार, इस अवधि में किसी भी जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का तबादला बिना आयोग की पूर्व अनुमति के नहीं किया जाएगा।

किन जिलों में लागू है यह आदेश

यह रोक कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लागू होगी। इस आदेश के तहत विशेष रूप से निम्न अधिकारी शामिल हैं:

जिलाधिकारी (DM)

उप जिलाधिकारी (SDM)

सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ACM, BDO, EO, तहसीलदार आदि)

मंडलायुक्त और अपर आयुक्त (प्रशासन)

बूथ लेवल अधिकारी (BLO) — यदि मतदाता सूची कार्य में लगे हैं

प्रभावित निर्वाचन क्षेत्र

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 11 निर्वाचन क्षेत्रों शामिल हैं:

खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी

खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद, गोरखपुर-फैजाबाद

इन क्षेत्रों में मेरठ, आगरा, वाराणसी, लखनऊ, झांसी, बरेली और गोरखपुर के मंडलायुक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

मतदाता सूची पुनरीक्षण की समयसीमा

प्रारंभ: 30 सितंबर 2025

अंतिम प्रकाशन: 30 दिसंबर 2025

इस समयसीमा के दौरान किसी भी अधिकारी का तबादला करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति अनिवार्य होगी।

Bigg Boss 19 में खाने को लेकर बवाल! नीलम गिरी और फरहाना भट्ट में भिड़ंत, अभिषेक बजाज-शहबाज बदेशा में घमासान

मनोरंजन, राष्ट्र की परम्परा डेस्क । टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है।
शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें खाने को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है।
एक ओर जहां नीलम गिरी और फरहाना भट्ट के बीच बहस छिड़ जाती है, वहीं दूसरी ओर अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच मामला इतना बढ़ जाता है कि हाथापाई की नौबत आ जाती है।

खाने को लेकर नीलम और फरहाना में तकरार

नए प्रोमो में दिखाया गया है कि नीलम गिरी खाना बनाने से इंकार कर देती हैं।
वह कहती हैं, “मुझे खाना नहीं बनाना है, जो करना है कर लो।”
इस पर फरहाना भट्ट जवाब देती हैं —

“अगर आप नहीं करेंगी तो आपको डबल ड्यूटी करनी पड़ेगी और सजा भी मिलेगी।”

यह सुनकर नीलम नाराज हो जाती हैं और दोनों के बीच तीखी बहस हो जाती है।

अभिषेक और शहबाज में कहासुनी से बढ़ा तनाव

मामला तब और बढ़ गया जब शहबाज बदेशा ने फरहाना और नीलम की बहस में दखल देते हुए कहा —

“किसी को सजा थोड़ी ना दे सकते हैं।”

इस पर अभिषेक बजाज भड़क गए और बोले —

“आप किसी का पक्ष ना लें, यहां पर।”

दोनों के बीच तेज बहस होती है और हालात इतने बिगड़ते हैं कि हाथापाई की नौबत आ जाती है।
हालांकि, प्रोमो यहीं खत्म हो जाता है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है कि आखिर घर में आगे क्या होगा।

इस हफ्ते नॉमिनेशन में ये कंटेस्टेंट्स

इस हफ्ते जिन कंटेस्टेंट्स पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है, उनमें शामिल हैं —
जीशान कादरी, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, बशीर अली, अशनूर कौर, और प्रणित मोरे।

सूत्रों के अनुसार, जीशान कादरी की तबीयत ठीक नहीं है और उनका प्रदर्शन भी कमजोर बताया जा रहा है।
ऐसे में उनके एविक्शन की संभावना सबसे अधिक जताई जा रही है।

बिग बॉस 19: दर्शकों में बढ़ा रोमांच

शो में हर दिन नए ड्रामा, इमोशन और टकराव देखने को मिल रहे हैं।
सलमान खान के इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के झगड़े और रिश्ते दोनों ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
नए प्रोमो से साफ है कि आने वाला एपिसोड बेहद धमाकेदार होने वाला है।

गर्भपात के बाद पति को गर्भवती दिखाने के लिए महिला ने चुराई एक माह की बच्ची

नई दिल्ली/चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चेन्नई में एक महिला ने अपने पति को यह विश्वास दिलाने के लिए कि वह गर्भवती है, एक माह की बच्ची का अपहरण कर लिया।
पुलिस ने सैकड़ों CCTV फुटेज खंगालने के बाद महिला को गिरफ्तार कर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद खुला राज

नांगलोई थाना पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को भिंड (मध्य प्रदेश) निवासी एक व्यक्ति ने अपनी एक माह की बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

बच्ची की मां ने 31 अगस्त को संजय गांधी अस्पताल (मंगोलपुरी) में बच्ची को जन्म दिया था। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान एक अज्ञात महिला ने उससे दोस्ती कर ली थी।

कुछ दिनों बाद वही महिला बच्ची की मां को फोन कर बोली कि वह बच्ची की देखभाल में मदद करना चाहती है। इसके बाद आरोपी महिला कपड़े खरीदने के बहाने बच्ची और उसकी मां को नांगलोई मेट्रो स्टेशन ले गई।

इस दौरान बच्ची की मां को अचानक उल्टी होने लगी। मौके का फायदा उठाकर महिला बच्ची को लेकर गायब हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

थाना प्रभारी पवन तोमर की अगुवाई में टीम ने नांगलोई और आसपास के 200 से अधिक CCTV कैमरों की जांच की।
टेक्निकल सर्विलांस और मानव सूचना नेटवर्क की मदद से पुलिस ने आरोपी को 5 अक्टूबर को प्रेम नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिला की पहचान शानू सरकार उर्फ जैस्मीन (28) निवासी दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि बच्ची को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।

गर्भपात के बाद भी पति से मांगती रही पैसे

जांच में सामने आया कि शानू ने फरवरी 2025 में गर्भपात करा लिया था।
हालांकि उसने अपने दूसरे पति नजरुल शेख (पश्चिम बंगाल निवासी, चेन्नई में कार्यरत) को यह बताया कि वह गर्भवती है।

शानू लगातार पति से गर्भावस्था के नाम पर पैसे मांगती रही।
पति के शक करने पर उसने एक माह की बच्ची चुरा ली ताकि वह अपने झूठ को सच साबित कर सके।

दो शादियां और झूठ का जाल

पुलिस के अनुसार, शानू की पहली शादी 11 साल पहले विजय कुमार (पश्चिम विहार) से हुई थी।
उसकी एक 10 वर्षीय बेटी भी है।
दिल्ली आने के बाद उसकी मुलाकात नजरुल शेख से हुई, जिससे उसने दूसरी शादी कर ली और पति–बेटी को छोड़ दिया।

चेन्नई में नजरुल के चले जाने के बाद शानू ने गर्भवती होने का झूठा दावा किया और बाद में बच्ची चुराकर अपने पति को दिखाया।

पुलिस ने दी चेतावनी

डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि यह मामला योजनाबद्ध अपराध का उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि महिलाएं या परिवार अनजान लोगों से अस्पताल या सार्वजनिक स्थानों पर घुलने-मिलने से बचें, विशेषकर नवजात शिशुओं के साथ।

त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा: राजगीर–हरिद्वार साप्ताहिक विशेष ट्रेन 10 अक्टूबर से, वंदे भारत त्योहार स्पेशल भी शुरू

नई दिल्ली/पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के जरिए यात्रियों को घर जाने में आसानी होगी और भीड़भाड़ पर नियंत्रण रहेगा।

मुख्य रूप से राजगीर–हरिद्वार साप्ताहिक विशेष ट्रेन और वंदे भारत त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो अक्टूबर से नवंबर–दिसंबर तक नियमित रूप से दोनों दिशाओं में चलेंगी।

राजगीर–हरिद्वार साप्ताहिक विशेष ट्रेन का शेड्यूल

उत्तर रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03223 राजगीर–हरिद्वार जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल
10 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक हर शुक्रवार को राजगीर से सुबह 4:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:15 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

वहीं 03224 हरिद्वार–राजगीर साप्ताहिक स्पेशल
11 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक हर शनिवार को हरिद्वार से सुबह 7:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:15 बजे राजगीर पहुंचेगी।

यह ट्रेन निम्न प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी —
नालंदा, पवापुरी रोड, बिहार शरीफ, वेना, हरनौट, बख्तियारपुर जं., फतुहा, पटना साहिब, पटना जं., दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., वाराणसी जं., जौनपुर जं., अयोध्या धाम, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और लक्सर जं.

इन विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित (AC), शयनयान (Sleeper) और साधारण श्रेणी (General) के डिब्बे होंगे ताकि यात्रियों को त्योहारों के दौरान आरामदायक यात्रा मिल सके।

वंदे भारत त्योहार स्पेशल ट्रेनें: दिल्ली–पटना रूट पर राहत

उत्तर रेलवे ने वंदे भारत त्योहार स्पेशल ट्रेनों की भी घोषणा की है।
ये ट्रेनें 11 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 तक नई दिल्ली और पटना के बीच चलेंगी।

ट्रेन संख्या 02252 (नई दिल्ली–पटना)
हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 10:21 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी
और रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी।
यह ट्रेन अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज और बक्सर जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 02251 (पटना–नई दिल्ली)
हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को रात 11:50 बजे पटना से चलेगी
और अगले दिन सुबह 10:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहारों के समय बढ़ी यात्री संख्या को संभालना और आरामदायक यात्रा अनुभव देना है।

ट्रेनों के समय में बदलाव: नई समय-सारणी लागू

उत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों के समय में परिचालन कारणों से बदलाव किया है।
नई समय-सारणी सोमवार से प्रभावी हो गई है।

नई दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (12424)

न्यू कूचबिहार स्टेशन पर अब दोपहर 2:15 बजे आगमन और 2:17 बजे प्रस्थान।

कोकराझार स्टेशन पर शाम 3:15 बजे आगमन और 3:17 बजे प्रस्थान।

कामाख्या–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (12505)

जलपाईगुड़ी रोड: शाम 7:05 आगमन, 7:07 प्रस्थान

न्यू कूचबिहार: शाम 5:08 आगमन, 5:10 प्रस्थान

न्यू अलीपुरद्वार: शाम 4:43 आगमन, 4:45 प्रस्थान

कोकराझार: शाम 3:53 आगमन, 3:55 प्रस्थान

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले नई समय-सारणी अवश्य जांचने की अपील की है।

रेलवे की अपील

त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या अधिक होने की संभावना है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे टिकट पहले से बुक करें, और यात्रा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन का पालन करें।

एमबीबीएस छात्रा से होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एमबीबीएस की छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
हरियाणा के हिसार की रहने वाली छात्रा ने अपने ही परिचित पर आरोप लगाया है कि उसने होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और फिर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फरार है।

इंस्टाग्राम पर हुआ संपर्क, होटल में बुलाकर की वारदात

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता और आरोपी स्कूल के समय के दोस्त हैं और हाल ही में इंस्टाग्राम के माध्यम से दोबारा संपर्क में आए।
आरोपी, जो हिसार का रहने वाला है और दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था, ने छात्रा को 9 सितंबर को आदर्श नगर स्थित एक होटल में बुलाया।

वहां आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ मौजूद था।
पीड़िता के अनुसार, होटल में उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।
इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो व फोटो बना लिए।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया शोषण

होश में आने पर जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि उसने किसी को बताया तो उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा।
जब मामला असहनीय हो गया, तो छात्रा ने 3 अक्टूबर को अपने परिजनों को सब कुछ बताया, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ऑनलाइन फ्रेंडशिप के बढ़ते खतरे

इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन दोस्ती और ठगी/शोषण के खतरों पर सवाल खड़े किए हैं।
मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि युवाओं को ऑनलाइन संबंधों में सावधानी बरतनी चाहिए और अनजान व्यक्तियों से निजी मुलाकात से पहले जांच-पड़ताल करनी जरूरी है।

ऑनलाइन गेम की लत में हत्या: बेटे ने 10 लाख हारे, फिर मां पर पेचकस और सिलेंडर से किया हमला — जानिए पूरा मामला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रतिबंधित ऑनलाइन गेम ‘Aviator’ (एविएटर) की लत ने एक मां की जान ले ली। राजधानी लखनऊ में 21 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की पेचकस और गैस सिलेंडर से हमला कर हत्या कर दी। वजह चौंकाने वाली है — बेटा गेम में 10 लाख रुपये हार गया था और कर्ज चुकाने के लिए घर के जेवर चुराते समय पकड़ा गया।

पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद आरोपी बेटे निखिल यादव को फतेहपुर के सुल्तानपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।

गेम की लत ने छीनी मां की जान

डीसीपी निपुण अग्रवाल के मुताबिक, डेयरी संचालक रमेश यादव की पत्नी रेनू यादव की हत्या तीन अक्टूबर को की गई थी।
निखिल बीए का छात्र है और पिछले एक साल से ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी में लिप्त था। उसने ‘Aviator Game’ में अब तक करीब 50 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया था — जिसमें 10 लाख रुपये हार गया।

पैसे चुकाने के लिए उसने कई ऑनलाइन लोन ऐप्स से उधार लिया था।
तीन अक्टूबर को जब वह घर में जेवर चोरी कर रहा था, तभी मां रेनू ने देख लिया।
घबराहट में निखिल ने पेचकस से हमला कर दिया, और फिर गैस सिलेंडर उठाकर मां के सिर पर दे मारा, जिससे उनकी मौत हो गई।

हत्या के बाद गढ़ी झूठी कहानी

मां की हत्या के बाद निखिल ने अपने मामा और दोस्तों को फोन कर झूठी कहानी बताई कि “घर में लूट हुई है और बदमाशों ने मां पर हमला किया है।”
लेकिन जब परिजन मौके पर पहुंचे, रेनू खून से लथपथ पड़ी थीं और निखिल फरार था।

पुलिस ने CCTV खंगाला तो निखिल को कैंट से चारबाग स्टेशन जाते देखा गया। वहां से वह त्रिवेणी एक्सप्रेस में बैठकर भाग निकला।
तीन दिन की तलाश के बाद पुलिस ने उसे फतेहपुर के सुल्तानपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

कर्ज चुकाने के लिए था दबाव, एप्स दे रहे थे धमकी

पूछताछ में निखिल ने बताया कि लोन एप्स से लिए गए पैसों की वसूली के लिए उसे कर्जदाता फोन कर धमका रहे थे।
कई ऐप्स ने कहा था कि रकम न लौटाने पर उसके मोबाइल डाटा और निजी जानकारी का दुरुपयोग किया जाएगा।
इसी मानसिक दबाव में वह चोरी की योजना बना बैठा।

पिता बोले – “उसे फांसी दे दो”

घटना की जानकारी मिलने पर पिता रमेश यादव ने बेटे की करतूत सुनकर गुस्से में कहा —

“अगर पैसे चाहिए थे तो मांग लेता, मां की हत्या क्यों की? पुलिस उसे फांसी दे या हमें सौंप दे, हम खुद गोली मार देंगे।”

ऑनलाइन गेमिंग की लत बन रही जानलेवा

यह मामला एक बार फिर इस बात को उजागर करता है कि ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी एप्स युवाओं के लिए कितने खतरनाक साबित हो रहे हैं।
‘Aviator’ जैसे प्रतिबंधित गेम्स पर सरकार की रोक के बावजूद, VPN और फर्जी लिंक के ज़रिए इनका उपयोग जारी है।

UP Weather Update Today: यूपी में मौसम ने बदला मिजाज, हल्की बारिश के बाद उमस बढ़ी, जानिए आज का हाल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते कुछ दिनों की लगातार बारिश के बाद अब राज्य में उमस और गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल रहेंगे, जबकि कुछ पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश या गर्जन-बिजली की संभावना बनी हुई है।

सुबह से बादलों की हल्की मौजूदगी

राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के जिलों में आज सुबह से हल्के बादल और नमी भरी हवाएँ चल रही हैं।
दिन चढ़ने के साथ तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।
सुबह के समय न्यूनतम तापमान लगभग 23°C से 25°C के बीच दर्ज किया गया।

कहीं-कहीं हल्की बौछार की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ पूर्वी और तराई क्षेत्रों — जैसे देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और बलिया — में आज शाम तक छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
हालांकि पश्चिमी यूपी (मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद) में मौसम शुष्क रहेगा।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

“राज्य में मानसून अब विदाई की ओर है। अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 32°C तक रह सकता है और आर्द्रता बढ़ेगी,”
— मौसम विभाग, लखनऊ

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 10 अक्टूबर के बाद से प्रदेश में शुष्क और हल्की ठंडी हवाएँ चलने लगेंगी, जिससे सुबह-शाम के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

लोगों के लिए जरूरी सुझाव

सुझावउद्देश्य
दिन में हल्के कपड़े पहनेंउमस और गर्मी से राहत
पर्याप्त पानी पिएंडिहाइड्रेशन से बचाव
बारिश की चेतावनी पर नज़र रखेंअचानक छींटे पड़ सकते हैं
बच्चों और बुजुर्गों को धूप से बचाएँतापमान बढ़ने से असहजता

24 जिलों पर पहले था ऑरेंज अलर्ट

पिछले सप्ताह मौसम विभाग ने 3 से 7 अक्टूबर के बीच यूपी के 24 जिलों — जिनमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, नोएडा, बरेली शामिल थे — में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। अब जबकि बारिश का दौर थम रहा है, गर्मी और उमस एक बार फिर बढ़ने लगी है।

🌟 अंक राशिफल 7 अक्टूबर 2025: मंगलवार को किसका चमकेगा भाग्य, कौन रहेगा सतर्क? जानें 1 से 9 मूलांक वालों का भविष्यफल

आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल (7 October 2025 Ank Rashifal)


आज 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार है। आज की तारीख के सभी अंकों (0+7+1+0+2+0+2+5=17) का कुल योग 8 बनता है। यह अंक शनि देव का प्रतिनिधित्व करता है — जो परिश्रम, अनुशासन और कर्मफल के स्वामी माने जाते हैं। इसलिए आज का दिन कर्मप्रधान और आत्मसंयम से भरा रहेगा।


आइए जानते हैं पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा बताए गए 1 से 9 मूलांक वालों के लिए आज का अंक राशिफल।

🔹 मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी निर्णय क्षमता की सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक मतभेद सुलझाने का अवसर है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 3
उपाय: अपनी बात संवाद से रखें, वर्चस्व दिखाने से बचें।
🔹 मूलांक 2 (MULANK 2)
भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। किसी प्रियजन का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों — लेखन, कला या डिजाइनिंग में सफलता संभव है। पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
उपाय: मानसिक शांति के लिए ध्यान करें, अनावश्यक सोच से बचें।
🔹 मूलांक 3 (MULANK 3)
साहस और आत्मबल बढ़ेगा। अधिकारी आपकी मेहनत की प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
उपाय: जल्दबाजी न करें, अनुभव का लाभ उठाएं।
🔹 मूलांक 4 (MULANK 4)
पुराने कार्यों में रुकावट आ सकती है, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयोगी रहेगा। धन लेन-देन में सावधानी जरूरी है।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 5
उपाय: ज़िद छोड़ें, लचीलापन अपनाएं
🔹 मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आपकी समझदारी और निर्णय शक्ति लाभ दिलाएगी। व्यापार में प्रगति होगी और यात्राएं शुभ रहेंगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
उपाय: समय की कीमत समझें, अवसर का सही उपयोग करें।
🔹 मूलांक 6 (MULANK 6)
प्रेम और संबंधों के लिए दिन शुभ रहेगा। विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कला, सौंदर्य और मीडिया क्षेत्र के लोगों को सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
उपाय: वाद-विवाद से दूर रहें, संयम बनाए रखें।
🔹 मूलांक 7 (MULANK 7)
दिन आत्मविश्लेषण का है। रिसर्च, लेखन या तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी। एकांत पसंद आएगा, लेकिन परिवार से संवाद बनाए रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
उपाय: विचारों को व्यवहार में लाएं, कल्पनाओं में न उलझें।
🔹 मूलांक 8 (MULANK 8)
शनि देव के प्रभाव से दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में मतभेद संभव हैं, लेकिन संयम से स्थिति आपके पक्ष में होगी। अनावश्यक खर्च से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 1
उपाय: क्रोध पर नियंत्रण रखें, धैर्य से कार्य करें।
🔹 मूलांक 9 (MULANK 9)
आज ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे। किसी अधूरे कार्य की पूर्ति होगी। नेतृत्व के गुण उभरेंगे, जिससे लोग प्रभावित होंगे। युवाओं को करियर में अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
उपाय: संयमित रहें, जल्दबाजी में निर्णय न लें।
🌞 आज का विशेष अंक संदेश:
आज का दिन कर्म प्रधान है। शनि देव मेहनती लोगों का साथ देते हैं। जो अपने कार्य में ईमानदारी से जुटे हैं, उन्हें सफलता निश्चित मिलेगी।

ये भी पढ़ें –7 अक्टूबर 2025 राशिफल: मंगलमय मंगलवार! भाग्य का द्वार खुलेगा या परीक्षा का पल?

ये भी पढ़ें –🌞 पूर्णिमा पर शुभता की छटा — आश्विन शुक्ल पूर्णिमा पंचांग 07 अक्टूबर 2025, मंगलवार

ये भी पढ़ें –रक्तदान है पुण्य का कार्य, जीवन बचाने का माध्यम: रामकुमार सिंह

ये भी पढ़ें –महिलाओं की आत्मनिर्भरता और मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता

ये भी पढ़ें –आसन गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसा: तीन गंभीर रूप से घायल, फरार पिकअप चालक की तलाश जारी

ये भी पढ़ें –डीएम ने पीसीएस परीक्षा 2025 की तैयारियों का लिया जायजा, शांतिपूर्ण और पारदर्शी आयोजन के दिए सख्त निर्देश

ये भी पढ़ें –नोएडा में महिला की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल — जेठ के बेटे पर गंभीर आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

ये भी पढ़ें –मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बालिका सुरक्षा एवं आत्मरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित

ये भी पढ़ें –कंबोडिया से संचालित हो रहा था साइबर फ्रॉड नेटवर्क, भारत में पांच जालसाज गिरफ्तार — 4.25 करोड़ रुपये का लेन-देन उजागर

ये भी पढ़ें –नगर में शरद पूर्णिमा और गुरुपूर्णिमा पर भव्य शोभा यात्रा

ये भी पढ़ें –लटूरी लाल इंटर कॉलेज में छात्रों ने दिखाया वॉलीबॉल का दमखम, सीनियर टीम बनी विजेता

7 अक्टूबर 2025 राशिफल: मंगलमय मंगलवार! भाग्य का द्वार खुलेगा या परीक्षा का पल?

पंडित ध्रुव देव मिश्र से आज का राशिफल


🪔 आज का चंद्र गोचर आपके जीवन में क्या परिवर्तन लाएगा? मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए जानें करियर, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन का सटीक भविष्यफल।
तिथि: आश्विन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा | वार: मंगलवार | विशेष योग: सिद्धि योग

🐏 मेष राशि (Aries)
आज जोश और आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी। व्यापार में साझेदार से मतभेद संभव, संयम रखें। स्वास्थ्य में सिरदर्द या थकान रह सकती है।
व्यवसाय: लाभकारी सौदे संभव
विद्यार्थी: प्रतियोगी परीक्षा हेतु शुभ
कला-संगीत: सृजनात्मकता बढ़ेगी
राजनीति: सम्मान में वृद्धि
दांपत्य: पारिवारिक समरसता बनी रहेगी
आर्थिक पक्ष: उन्नति के संकेत
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
सुझाव: निर्णय शांत मन से लें।
पूजा: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
🐂 वृषभ राशि (Taurus)
भावनाओं का उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा लेकिन ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें। निवेश टालें। प्रेम जीवन मधुर रहेगा।
व्यवसाय: स्थिर लाभ
विद्यार्थी: ध्यान भटक सकता है
कला-संगीत: प्रेरणा का संचार
राजनीति: विरोधी सक्रिय
दांपत्य: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा
आर्थिक पक्ष: सामान्य
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
सुझाव: अनावश्यक विवाद से बचें।
पूजा: मां लक्ष्मी को गुलाबी पुष्प चढ़ाएं।
👬 मिथुन राशि (Gemini)
मिश्रित परिणाम वाला दिन। संचार माध्यमों से लाभ संभव। परिवार में सामंजस्य रहेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा।
व्यवसाय: नए अवसर मिलेंगे
विद्यार्थी: आत्मविश्वास जरूरी
कला-संगीत: नई पहचान संभव
राजनीति: सहयोगी मदद करेंगे
दांपत्य: मधुर संवाद आवश्यक
आर्थिक पक्ष: आय स्थिर
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 5
सुझाव: सोच-समझकर बोलें।
पूजा: विष्णु भगवान की आराधना करें।
🦀 कर्क राशि (Cancer)
भावनाएं तीव्र रहेंगी। खर्च बढ़ सकते हैं पर संतान सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में निकटता बढ़ेगी।
व्यवसाय: स्थिर लाभ
विद्यार्थी: मन केंद्रित रखें
कला-संगीत: प्रेरणादायक दिन
राजनीति: जनसमर्थन प्राप्त होगा
दांपत्य: भावनात्मक सामंजस्य
आर्थिक पक्ष: मध्यम
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
सुझाव: प्रियजनों से संवाद करें।
पूजा: चंद्र देव को अर्घ्य दें।
🦁 सिंह राशि (Leo)
आत्मविश्वास से दिन की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति और सम्मान प्राप्त होगा।
व्यवसाय: लाभ के योग
विद्यार्थी: सफलता निश्चित
कला-संगीत: नए अवसर
राजनीति: प्रतिष्ठा में वृद्धि
दांपत्य: सुखद संबंध
आर्थिक पक्ष: मजबूती आएगी
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
सुझाव: विनम्रता बनाए रखें।
पूजा: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
🌾 कन्या राशि (Virgo)
योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। थकावट हो सकती है। पेट का ध्यान रखें।
व्यवसाय: विश्लेषण से लाभ
विद्यार्थी: पढ़ाई में एकाग्रता
कला-संगीत: नई पहचान
राजनीति: संयम आवश्यक
दांपत्य: समझदारी बढ़ेगी
आर्थिक पक्ष: लाभ स्थिर
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
सुझाव: नियमित ध्यान करें।
पूजा: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
⚖️ तुला राशि (Libra)
परिवार व कार्य के बीच संतुलन रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य। प्रेम में स्थिरता।
व्यवसाय: सुधार के संकेत
विद्यार्थी: एकाग्रता की कमी
कला-संगीत: प्रेरक दिन
राजनीति: पुराने विवाद सुलझेंगे
दांपत्य: सुखद वार्तालाप
आर्थिक पक्ष: स्थिर
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 6
सुझाव: बिना सोचे प्रतिक्रिया न दें।
पूजा: माता सरस्वती का ध्यान करें।
🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कार्य में सफलता मिलेगी। संपत्ति से लाभ।
व्यवसाय: गुप्त लाभ संभव
विद्यार्थी: फोकस बढ़ाएं
कला-संगीत: रचनात्मक उन्नति
राजनीति: समझदारी से कार्य करें
दांपत्य: मतभेद संवाद से सुलझें
आर्थिक पक्ष: मजबूत
शुभ रंग: मरून | शुभ अंक: 9
सुझाव: क्रोध पर नियंत्रण रखें।
पूजा: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
🏹 धनु राशि (Sagittarius)
उत्साह और ऊर्जा से भरपूर दिन। नई योजनाएं लाभ देंगी।
व्यवसाय: विस्तार संभव
विद्यार्थी: उपलब्धि के योग
कला-संगीत: मान-सम्मान में वृद्धि
राजनीति: नई जिम्मेदारी
दांपत्य: मित्रवत व्यवहार रखें
आर्थिक पक्ष: मजबूत स्थिति
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
सुझाव: वादे सोच-समझकर करें।
पूजा: विष्णु भगवान की आराधना करें।
🐐 मकर राशि (Capricorn)
मेहनत से सफलता मिलेगी। वरिष्ठों का सहयोग रहेगा।
व्यवसाय: नई ऊंचाई
विद्यार्थी: लाभदायक दिन
कला-संगीत: स्थिर प्रगति
राजनीति: जनसमर्थन मिलेगा
दांपत्य: मतभेद सुलझेंगे
आर्थिक पक्ष: लाभ के संकेत
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 8
सुझाव: आत्मविश्वास बनाए रखें।
पूजा: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।
🌊 कुम्भ राशि (Aquarius)
विचारों की गहराई से निर्णय लें। तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी।
व्यवसाय: नवाचार से लाभ
विद्यार्थी: नई दृष्टि प्राप्त
कला-संगीत: प्रेरणादायक दिन
राजनीति: मतभेद संभव
दांपत्य: सामंजस्य आवश्यक
आर्थिक पक्ष: स्थिरता
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 7
सुझाव: अतिविचार न करें।
पूजा: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
🐟 मीन राशि (Pisces)
भावनाओं से भरा दिन। सृजनशीलता उभरेगी। खर्च नियंत्रण रखें।
व्यवसाय: कला क्षेत्र में लाभ
विद्यार्थी: मनोबल ऊंचा
कला-संगीत: सफलता निश्चित
राजनीति: सहयोग मिलेगा
दांपत्य: प्रेमपूर्ण संबंध
आर्थिक पक्ष: खर्च पर नियंत्रण
शुभ रंग: हल्का हरा | शुभ अंक: 2
सुझाव: व्यावहारिक बनें।
पूजा: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
🌕 आज का सारांश
➡ व्यवसाय में प्रगति के योग
➡ विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय
➡ राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में सम्मान
➡ स्वास्थ्य व आर्थिक दृष्टि से सतर्कता आवश्यक

ये भी पढ़ें –🌞 पूर्णिमा पर शुभता की छटा — आश्विन शुक्ल पूर्णिमा पंचांग 07 अक्टूबर 2025, मंगलवार

ये भी पढ़ें –📰 देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें –बीते दिनों भारी बारिश से किसानों को नुकसान:आंधी पानी से धान की फसल को सर्वाधिक नुकसान

ये भी पढ़ें –महिला कल्याण विभाग ने बढ़ाई महिलाओं की आत्मनिर्भरता

ये भी पढ़ें –बाल सागर प्रतियोगिता 2025 — परिणाम घोषणा: शिक्षकों ने जीता साहित्य की दुनिया में सम्मान

ये भी पढ़ें –मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: युगलों को मिलेगा एक लाख रुपये तक का लाभ

ये भी पढ़ें –शिवकुमार बने ब्लॉक अध्यक्ष, काजल तिवारी महामंत्री मनोनीत

ये भी पढ़ें –सिंहाचवर खुर्द में युवक को गोली मारकर बदमाश फरार, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

ये भी पढ़ें –महर्षि वाल्मीकि जयंती पर होगा अखंड रामायण पाठ का आयोजन

ये भी पढ़ें –लटूरी लाल इंटर कॉलेज में छात्रों ने दिखाया वॉलीबॉल का दमखम, सीनियर टीम बनी विजेता

🌞 पूर्णिमा पर शुभता की छटा — आश्विन शुक्ल पूर्णिमा पंचांग 07 अक्टूबर 2025, मंगलवार

✍️ पंडित जयप्रकाश पाण्डेय द्वारा प्रदत्त दैनिक पंचांग

(विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 — विश्वावसु संवत्सर)

🕉️ आज का संपूर्ण पंचांग — 7 अक्टूबर 2025
तिथि: आश्विन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा — 09:17 AM तक, तत्पश्चात प्रतिपदा 05:53 AM (08 अक्टूबर) तक
वार: मंगलवार
नक्षत्र: रेवती 01:28 AM तक, तत्पश्चात अश्विनी
योग: ध्रुव 09:31 AM तक, तत्पश्चात व्याघात 05:35 AM तक, बाद में हर्षण
करण: बव 09:17 AM तक, तत्पश्चात बालव 07:37 PM तक, बाद में कौलव
मास: आश्विन (पूर्णिमांत एवं अमांत दोनों में)
ऋतु: शरद
सूर्य राशि: कन्या
चंद्र राशि: मीन 01:28 AM तक, तत्पश्चात मेष
🌤️ सूर्य व चंद्र का समय
सूर्योदय: 06:24 AM
सूर्यास्त: 06:04 PM
चंद्रोदय: 06:12 PM
चंद्रास्त: 07:21 AM (08 अक्टूबर)
🧘‍♀️ शुभ मुहूर्त व योग
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 AM – 12:38 PM
ब्रह्म मुहूर्त: 04:48 AM – 05:36 AM
अमृत काल: 11:18 PM – 12:44 AM
आनन्दादि योग: शुभ 01:28 AM तक, तत्पश्चात अमृत
अमृत सिद्धि योग: 08 अक्टूबर, 01:28 AM – 06:24 AM
सर्वार्थ सिद्धि योग: 08 अक्टूबर, 01:28 AM – 06:24 AM
⚠️ अशुभ काल
राहु काल: 03:09 PM – 04:37 PM
यमगण्ड: 09:19 AM – 10:47 AM
कुलिक: 12:14 PM – 01:42 PM
दुर्मुहूर्त: 08:44 AM – 09:31 AM, 11:00 PM – 11:50 PM
वर्ज्यम्: 02:44 PM – 04:10 PM
🪔 आज के पर्व एवं व्रत
🌕 आश्विन शुक्ल पूर्णिमा
🙏 महर्षि वाल्मीकि जयंती
🚿 कार्तिक स्नान का प्रारंभ
🌙 विशेष ज्योतिषीय विवरण
गण्डमूल नक्षत्र: रेवती (07 अक्टूबर 04:01 AM – 08 अक्टूबर 01:28 AM), अश्विनी (08 अक्टूबर 01:28 AM – 10:44 PM)
चन्द्राष्टम: मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तर फाल्गुनी प्रथम चरण
वैदिक ऋतु: शरद ऋतु (प्रबुद्धता और साधना हेतु श्रेष्ठ काल)

🌺 आज का संदेश

पूर्णिमा के पावन दिन पर सत्य, सेवा और साधना में मन लगाएं।
वाल्मीकि जयंती पर ज्ञान, करुणा और सृजन की प्रेरणा ग्रहण करें।

ये भी पढ़ें –सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI पर फेंका जूता, ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’ का लगाया नारा

ये भी पढ़ें –मेलानिया ट्रंप का नया अवतार: फर्स्ट लेडी ने शेयर किया अपना AI जनरेटेड हमशक्ल, सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा

ये भी पढ़ें –सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल: सोना 1.3 लाख, चांदी 1.57 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुँची

ये भी पढ़ें –लखीमपुर खीरी में तेंदुए का आतंक: किसान की मौत, गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव

ये भी पढ़ें –मुख्य सचिव बोले– परीक्षा में निष्पक्षता सर्वोपरि, किसी भी लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़ें –महिलाओं की आत्मनिर्भरता और मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता

ये भी पढ़ें –“रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा 31 अक्टूबर से प्रयागराज से अयोध्या तक — संजय सिंह

ये भी पढ़ें –“पीजी कॉलेज महराजगंज की मेधावी छात्रा शशि त्रिपाठी दीक्षांत समारोह में होंगी सम्मानित”रीना यादव की गैरहाजिरी पर कार्यालय ने जारी की अंतिम चेतावनी

ये भी पढ़ें –सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती, ब्लॉकवार लगेगा रोजगार शिविर

ये भी पढ़ें –पीसीएस परीक्षा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, दिए कड़े पीसीएस परीक्षा 2025निर्देश

ये भी पढ़ें –पीसीएस परीक्षा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, दिए कड़े पीसीएस परीक्षा 2025निर्देश

रक्तदान है पुण्य का कार्य, जीवन बचाने का माध्यम: रामकुमार सिंह

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सोमवार को विश्वराज फाउंडेशन के तत्वाधान में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस शिविर में कुल 19 यूनिट रक्तदान किया गया।
शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव रामकुमार सिंह ने किया। विश्वराज फाउंडेशन से विवेक चंद श्रीवास्तव और प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित गुप्ता ने उनका बुके देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि राम कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान एक पुण्य का कार्य है और यह न केवल जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक है, बल्कि दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की और समाज में इसके महत्व को बढ़ाने पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. ए.के. सिन्हा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने इसे जीवनदान बताया और लोगों से इसे नियमित रूप से करने की प्रेरणा दी।
शिविर में उपस्थित अन्य अतिथियों में डॉ. आर.पी. मौर्या, पीऑरओ अंजू और कई अन्य लोग शामिल रहे। विश्वराज फाउंडेशन के अधिकारियों ने कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और इसके स्वास्थ्य एवं सामाजिक लाभों की जानकारी दी।
यह शिविर न केवल रक्तदान को बढ़ावा देने वाला कार्यक्रम साबित हुआ, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बना।

आसन गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसा: तीन गंभीर रूप से घायल, फरार पिकअप चालक की तलाश जारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) बलिया- सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम 6 बजे आसन गांव के समीप हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बलिया से सिकंदरपुर की ओर जा रही बेल्थरा डिपो की रोडवेज बस (संख्या UP-50 BT-4647) जैसे ही आसन गांव के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक एक्स्ट्रा पिकअप ने बस में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का पैनल पूरी तरह मुड़कर अंदर घुस गया, जिससे बस में आगे बैठे यात्रियों के साथ ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बस चालक सुखारी प्रसाद (52 वर्ष), निवासी मालीपुर, यात्री जैबुन निशा (42 वर्ष), निवासी मालीपुर तथा जैतुन निशा (55 वर्ष), निवासी सिकंदरपुर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सुखपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे तत्काल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए 108 एंबुलेंस को बुलाया और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस और पिकअप दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पर भेज दिया है। हादसे के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

डीएम ने पीसीएस परीक्षा 2025 की तैयारियों का लिया जायजा, शांतिपूर्ण और पारदर्शी आयोजन के दिए सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट और विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाली यह परीक्षा प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा है, इसलिए इसे पूर्ण पारदर्शिता, शुचिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की गरिमा बनाए रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। छोटी-छोटी लापरवाही बड़ी समस्याओं को जन्म दे सकती है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर सावधानी बरती जाए।
केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्रों की बाउंड्री, खिड़कियां, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की पूरी जांच करने को कहा गया।
सीसीटीवी कैमरे आयोग के निर्देशानुसार लगाए जाएंगे, जिससे निगरानी व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
एआरएम को बस संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो।
नगर पालिका को निर्देश दिए गए कि बस स्टैंड पर गाइडिंग स्टाफ तैनात रहे।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने स्पष्ट किया कि केंद्रों पर आयोग की गाइडलाइन के बाहर कोई कार्य नहीं किया जाएगा। केवल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और प्रधानाचार्य को मोबाइल रखने की अनुमति होगी। पेपर लाने और ले जाने की जिम्मेदारी स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं उनके सहायक की होगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 6144 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 2:30 से 4:30 बजे आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, लोक सेवा आयोग के पर्यवेक्षक संतोष मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डीआईओएस, सभी एसडीएम, तहसीलदार, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं विद्यालय प्रबंधक उपस्थित रहे।

नोएडा में महिला की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल — जेठ के बेटे पर गंभीर आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

नोएडा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मामला सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र का है, जहां आरोपी युवक — जो महिला के जेठ का बेटा बताया जा रहा है — ने गुप्त रूप से उसका वीडियो बनाया और अब वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा है।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR

महिला की शिकायत पर पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद पीड़िता ने स्थानीय न्यायालय में अर्जी दायर की। कोर्ट के आदेश पर अब सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नहाते समय बनाया वीडियो, की जा रही थी ब्लैकमेलिंग

शिकायतकर्ता महिला ने कोर्ट में बताया कि वह शादीशुदा है और आरोपी ने नहाते समय उसका गुप्त वीडियो बना लिया।
आरोपी ने इसके अलावा भी कई अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसे और गहने की मांग की।

महिला का कहना है कि आरोपी पहले भी लाखों रुपये के गहने ले चुका है और अब फिर से पैसों के लिए दबाव बना रहा है।

पुलिस जांच जारी

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस डिजिटल सबूतों और मोबाइल रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है ताकि वीडियो की पुष्टि और आरोपी की भूमिका स्पष्ट की जा सके।

बढ़ते साइबर ब्लैकमेलिंग मामलों पर चिंता

नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में बीते कुछ महीनों में वीडियो ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराधों के मामलों में तेजी आई है। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी प्रकार की धमकी या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और अपने निजी डेटा को सुरक्षित रखें।

कंबोडिया से संचालित हो रहा था साइबर फ्रॉड नेटवर्क, भारत में पांच जालसाज गिरफ्तार — 4.25 करोड़ रुपये का लेन-देन उजागर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह का संचालन कंबोडिया से किया जा रहा था, जबकि भारत में बैठे आरोपी ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे। पुलिस ने चार राज्यों में छापेमारी कर पांच आरोपियों — मंगू सिंह, हरि किशन सिंह, अक्षय, मुकुल और विक्रम — को गिरफ्तार किया है।

शेयर बाजार और IPO में निवेश का झांसा देकर की ठगी

आरोपियों ने पीड़ितों को शेयर बाजार और IPO में निवेश कर दोगुना मुनाफा देने का लालच दिया। शुरुआत में छोटे-छोटे रिटर्न देकर विश्वास जीता गया, फिर बड़ी रकम निवेश करवाई गई।
पीड़ित आर. चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जालसाजों ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर 10.7 लाख रुपये का निवेश करवा लिया। जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो ट्रांजैक्शन ब्लॉक कर दिया गया।

पुलिस ने चार राज्यों में छापेमारी कर पकड़े आरोपी

डीसीपी (दक्षिण-पश्चिमी जिला) अमित गोयल ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बैंक खातों में 4.25 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला।
टीम में इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक, एसआई चेतन राणा, हवलदार मनेंद्र और विजयपाल शामिल थे।

पहली गिरफ्तारी हरियाणा के नरवाना से विक्रम की हुई।

दूसरी गिरफ्तारी पंजाब के जीरकपुर से मुकुल की हुई।

तीसरी गिरफ्तारी हिमाचल प्रदेश के ऊना से अक्षय की हुई।

चौथी गिरफ्तारी पंजाब के अमृतसर से हरि किशन की हुई।

अंतिम गिरफ्तारी राजस्थान के सीकर से मास्टरमाइंड मंगू सिंह की हुई।

पुलिस ने आरोपियों से 13 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 9 चेक बुक, 8 सिम कार्ड और 3 रजिस्टर बरामद किए हैं। इनमें देशभर के ठगी मामलों का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है।

विदेश से मिलता था ठगी का निर्देश

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह का मुख्य सरगना मंगू सिंह, कंबोडिया में बैठे साइबर ठगों के संपर्क में था।
वह अपने साथी कुलदीप के साथ टेलीग्राम ऐप के जरिए “ATPay” नामक ग्रुप चलाता था, जिसमें ठगी के लिए उपयोग किए जाने वाले बैंक खातों की जानकारी साझा की जाती थी।

भारत में मौजूद आरोपी विभिन्न राज्यों से बैंक खाते खुलवाकर उनकी जानकारी मंगू सिंह और हरि किशन को देते थे। इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था।
बाद में यह पैसा क्रिप्टोकरेंसी (USDT) में बदल दिया जाता था और कंबोडिया स्थित वॉलेट्स में ट्रांसफर कर दिया जाता था।

कैसे काम करता था गिरोह

  1. व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में लोगों को जोड़ते।
  2. शेयर मार्केट या IPO में निवेश का झांसा देकर पैसे जमा करवाते।
  3. बैंक खातों के जरिए रकम को कई लेयर्स में ट्रांसफर करते।
  4. रकम को अंततः क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश भेज देते।
  5. भारत में बैठे आरोपी 5% कमीशन लेकर बाकी रकम विदेश में बैठे ठगों को भेज देते।

पुलिस जांच जारी

दिल्ली पुलिस अब गिरोह के विदेशी संचालकों और क्रिप्टो वॉलेट्स की ट्रेसिंग कर रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े और खातों व मोबाइल नंबरों की जांच जारी है।