संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महिला थाना की एंटी रोमियो टीम उपनिरीक्षक शंकर सिंह, महिला आरक्षी नेहा सिंह, महिला पीआरडी अंजली मौर्या एवं लक्ष्मी यादव ने सिटी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान राजकीय उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय बघौली, मेहदावल बाईपास, जिला अस्पताल तथा ग्राम सभा छोटी सरौली में छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 181, 112, 1076, 1098, 108, 102, 1930 के बारे में जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान 180 पंपलेट वितरित किए गए और एंटी रोमियो चेकिंग में चार स्थानों पर 35 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। चार युवकों से माफीनामा भरवाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया।
इसी क्रम में राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली में सेल्फ डिफेंस थीम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएमसी मोनिका शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं को आत्मरक्षा के कौशल में दक्ष होना आवश्यक है। जूडो ट्रेनर संजय मौर्य ने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए। वन स्टॉप सेंटर मैनेजर ऋतुका दुबे ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जबकि एसआई शंकर सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा केवल हथियारों से नहीं, बल्कि आत्मबल और शारीरिक सशक्तता से भी संभव है।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निशा यादव, शिक्षिका सीमा, अंकिता पांडेय, दीपिका मिश्र, रेशमा, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी यादव, अंजली मौर्या, नेहा एवं नरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बालिका सुरक्षा एवं आत्मरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित
नगर में शरद पूर्णिमा और गुरुपूर्णिमा पर भव्य शोभा यात्रा
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
नगर के पटेल नगर पश्चिमी स्थित पुरानी संगत पीठ उदासीन सम्प्रदाय आश्रम से सोमवार को शरद पूर्णिमा और गुरु पर्व के पावन अवसर पर नगर की मुख्य सड़क पर उदासीन सम्प्रदाय के परमेश्वर दास के नेतृत्व मे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं की भाई भीड़ देखने को मिली। शोभा यात्रा में राधा-कृष्ण और भोले भंडारी के नृत्य तथा सभी गुरुओ के चित्र पट लोगो को रिझाने मे सफल रहे। लोगो ने झाकियों का खूब आनंद उठाया।
बताते चले कि सोमवार को शरद पूर्णिमा के मंगल अवसर पर पुरानी संगत पीठ के पीठाधीश्वर परमेश्वर दास के नेतृत्व में नगर मे सुंदर शोभायात्रा निकाली गई, यह शोभायात्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राचीन हनुमान मंदिर, थाना मार्ग, मुख्य चौक से होकर नगरपालिका पहुंची, पुनः यात्रा वापस आश्रम में पहुंची। यात्रा में श्रीचंदजी महाराज, संत गणिनाथ, महर्षि वाल्मीकि, गुरु तेगबहादुर, गुरु गोविंद सिंह, गुरु नानक देव, गुरु अवेद्यनाथ आदि के चित्र पट की सुंदर झांकी निकाली गई थी। वही आगे-आगे चल रहे हाथी-घोड़ा और डीजे के धुन यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था काे लेकर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह अपने सहयोगियों के साथ शोभा यात्रा के साथ डटे रहे। शोभायात्रा में नीरज शाही, शिव सहायक बरनवाल , शिवजी वर्मा देवरिया, अशोक बरनवाल सलेमपुर ,प्रदीप जायसवाल पूर्व प्रधान पैना, अशोक श्रीवास्तव पडरौना ,सुरेंद्र बरनवाल ,हरिश्चंद्र बरनवाल, राजेश सर्राफ, संतोष वर्मा ,अनिल वर्मा, हरेंद्र विश्वकर्मा बरहज, मुकेश बरनवाल, बृजेश बरनवाल गौरी बाजार, चंदन पांडे केवटलीया, गौतम बरनवाल करजहां ,साहित अन्य श्रद्धालु भक्तजन शोभा यात्रा में सम्मिलित रहे।
लटूरी लाल इंटर कॉलेज में छात्रों ने दिखाया वॉलीबॉल का दमखम, सीनियर टीम बनी विजेता
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर कस्बे के लटूरी लाल इंटर कॉलेज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर वॉलीबॉल में अपना दमखम दिखाया।प्रतियोगिता में कक्षा 8 से लेकर 12 तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य हिमांशु कुमार सिंह ने किया।सीनियर वर्ग में शिवशांत, आदित्य कुमार,दीपक,राजू,शानू सिंह,मिथुन,उदय प्रताप सिंह का मुकाबला जूनियर वर्ग के अनुराग सिंह,पवन गुप्ता,अभय शर्मा, शोभित सिंह, कौशिक मिश्रा,प्रिंस,शौर्यप्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह से हुआ।
जिसमें सीनियर वर्ग ने जूनियर टीम को 15-12 से हराया। सीनियर वर्ग में टीम के कप्तान शिवशांत व जूनियर में शौर्य प्रताप सिंह रहे।
कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्रों को करकौर के प्रधान शिवसरन वर्मा ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।उनका हौसला बढ़ाया।वहीं मैन ऑफ द मैच भानू सिंह को प्रधानाचार्य हिमांशु कुमार सिंह ने नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में उपेंद्र शर्मा, भगवान सिंह, रफी अहमद, रंजीत यादव,स्वतंत्र भारत सिंह, संदीप सिंह,बलवीर गुर्जर,अरुण गंगवार, पुष्पेंद्र गंगवार सुरजीत सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।
जिले में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तैयारियां पूरी
14 परीक्षा केन्द्रों पर 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 14 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा 2025 एवं सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा.) परीक्षा 2025 को सकुशल, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक कुमार ने की।
बैठक में परीक्षा की सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश ने बताया कि परीक्षा जनपद के 14 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन हेतु 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 14 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा में कुल 5664 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा दो सत्रों में होगी, पहला सत्र: प्रातः 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र: अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक होगी।
जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र एवं सह केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि वे समयबद्धता का पालन करते हुए प्रश्नपत्र वितरण, सुरक्षा व्यवस्था, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी निगरानी एवं गोपनीयता से संबंधित सभी प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
बैठक में उ0प्र0 लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि मंशाराम, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार, एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार, एसडीएम मेंहदावल संजीव राय, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
महिलाओं की आत्मनिर्भरता और मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता
आगरा, (राष्ट्र की परम्परा)
मिशन शक्ति-5.0 विशेष अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में छात्राओं के अभिभावकों को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और उन्हें जागरूक किया गया।
इसे भी पढे- मुख्य सचिव बोले– परीक्षा में निष्पक्षता सर्वोपरि, किसी भी लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
कंपोजिट विद्यालय नगला रामबल तथा कंपोजिट विद्यालय न्यू आगरा में आयोजित कार्यक्रमों में अभिभावकों ने महिला सम्मान, सुरक्षा एवं समान अधिकारों के प्रति सजग रहने की शपथ ली। अधिकारियों और शिक्षकों ने मिशन शक्ति अभियान की रूपरेखा समझाते हुए बताया कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और आत्मनिर्भरता के बिना विकास संभव नहीं है।
इसी क्रम में सेंट विन्सेंट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लायंस क्लब ऑफ आगरा आस्था की डॉक्टर्स टीम द्वारा छात्राओं और महिलाओं की मेंटल हेल्थ पर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।
इसे भी पढे- खीरी में तेंदुए का आतंक: किसान की मौत, गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव
वहीं राजकीय महिला आईटीआई, आगरा में मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से महिला शिक्षा व आत्मनिर्भरता के संदेश को बल दिया।
अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और समान अवसरों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर होगा अखंड रामायण पाठ का आयोजन
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शिव शक्ति मंदिर, जेल रोड, गोरखपुर सहित जनपद के विभिन्न मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण के अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मंगलवार, 07 अक्टूबर 2025 को सम्पन्न होगा। यह जानकारी देते हुए राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डॉ यशवंत सिंह राठौर ने बताया है कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मर्यादा, आदर्श और सत्य के संदेश को प्रसारित करना है। आयोजन में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा।
संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक संत, धर्माचार्य और भक्तगण भाग लेंगे।
सिंहाचवर खुर्द में युवक को गोली मारकर बदमाश फरार, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर खुर्द गांव में सोमवार की शाम सनसनी फैल गई जब एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल बलिया भेजवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सिंहाचवर खुर्द निवासी सुरज राजभर (20 वर्ष) पुत्र देवशरण राजभर किसी कार्यवश सिंहाचवर चट्टी गया था। शाम को जब वह घर लौट रहा था, तभी कुछ दूरी पहले घात लगाए बैठे तीन-चार युवकों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली सुरज के कंधे में लगी, जिससे वह सड़क किनारे गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भयभीत हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। उन्होंने बताया कि अब तक किसी की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं और आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।
इस गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
“पीजी कॉलेज महराजगंज की मेधावी छात्रा शशि त्रिपाठी दीक्षांत समारोह में होंगी सम्मानित”
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की मेधावी छात्रा शशि त्रिपाठी ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 300 महाविद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। शशि को स्नातकोत्तर (हिंदी) परीक्षा में 1900 में से 1427 अंक प्राप्त हुए हैं। उन्हें आगामी दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा 31 अक्टूबर से प्रयागराज से अयोध्या तक — संजय सिंह
सदर विकासखंड के सिंसवनियां निवासी दिलीप नारायण तिवारी की पुत्री शशि त्रिपाठी प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली रही हैं। हाईस्कूल से लेकर एम.ए. तक उन्होंने हर परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर अपने परिश्रम और लगन का परिचय दिया है।
शशि की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट, प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राणा प्रताप तिवारी, डॉ. विजय आनंद मिश्रा, डॉ. विपिन यादव समेत अन्य शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
रीना यादव की गैरहाजिरी पर कार्यालय ने जारी की अंतिम चेतावनी
आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)आगरा स्थित कार्यालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने अनुसेवक पद पर कार्यरत रीना यादव (पुत्री महेशचन्द्र यादव, ग्राम नवीपुर, पोस्ट हाजीपुर, जनपद मैनपुरी; वर्तमान निवासी: मकान संख्या 242, श्रीकृष्ण टाउन, बगदा रोड, निकट बरौली अहीर ब्लॉक, आगरा) को 01 नवम्बर 2015 से बिना सूचना अनुपस्थित रहने के कारण अंतिम चेतावनी जारी की है।
इसे भी पढ़ें –बाल सागर प्रतियोगिता 2025 — परिणाम घोषणा: शिक्षकों ने जीता साहित्य की दुनिया में सम्मान
कार्यालय ने उन्हें कई बार नोटिस भेजकर उपस्थित होने का अवसर दिया, लेकिन उन्होंने न तो कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया और न ही कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जांच में यह पाया गया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही हैं। इसके बाद भी सेवा समाप्ति से पहले अंतिम अवसर के रूप में नोटिस जारी किया गया, जिसका कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ।
पीसीएस परीक्षा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, दिए कड़े पीसीएस परीक्षा 2025निर्देश
बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि रीना यादव तुरंत कार्यस्थल पर उपस्थिति नहीं दर्ज कराती हैं, तो उनकी सेवाएं नियमानुसार समाप्त कर दी जाएंगी।
यह कदम कार्यालय अनुशासन सुनिश्चित करने और सरकारी सेवाओं में नियमितता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
बीते दिनों भारी बारिश से किसानों को नुकसान:आंधी पानी से धान की फसल को सर्वाधिक नुकसान
बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बीते दिनों आई तेज बारिश हवा के चलते धान की फसल को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। धान की फसल का सर्वाधिक बालिया निकल गई थी।अचानक हुई तेज बारिश और हवा से किसानों की फसलें काफी बर्बाद हो गई हैं।जहां किसान दिन रात मेहनत कर विभिन्न प्रजातियों के फसले लगाया था। जो लगभग तैयार होने के कगार पर है। प्रकृति के इस मार से सभी फैसले चौपट हो गई।बीते दिनों हुए भारी बारिश से मेंदीपट्टी,श्याम पट्टी,रामनगर,विशुनपुरा बाजार,बंजरिया बाजार,मलसी खास, शाहपुर ,मोतीपुर,मेहां,बसडिला,कठीपट्टी, बिंदही,कोटवा मिश्र,सुंदरपुर,पोखर भिंडा, सेमरी,ओली पट्टी,हरपुर,नोनिया पट्टी,आनंद नगर आदि में तेज बारिश और हवा चलने से धान,गन्ना की फसलें खेतों में गिर गई हैं।
यह भी पढ़ें – निधि ने जीता जनपदीय चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार, मिली 51 हजार की सम्मान राशि
जिसके कुछ हिस्से पानी में डूब जाने से फसलें पानी से सड़ने के कगार पर हैं।कुछ जगहों पर जो किसान हल्का धान की प्रजातियां लगाए थे।वह पानी में गिर जाने से किसानों की गाढ़ी कमाई पर पानी फिर गई है।वही भेली पट्टी निवासी सभासद सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि तेज आधी पानी से सैकड़ों सागौन के पेड़,केला, पपीता टूट एवं उखड़ कर गिर गए है।
यह भी पढ़ें – भाई ने ‘इज्जत’ के नाम पर बहन को पानी में डुबोकर दी दर्दनाक मौत, खुद पहुंचा पुलिस के पास
जिससे काफी नुकसान हुआ है।वही नगर पंचायत पथरदेवा एवं वार्ड दस भेली पट्टी में बिजली के पोल एवं तार टूट गए है।जिससे तीन दिनों से अंधेरे में रात गुजर रही है।हालांकि जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर गिरा पेड़ और पोल को हटाया जा रहा है।जिससे आवागम सुगमता से संचालित हो।मेंदीपट्टी एवं सेमरी निवासी प्रगतिशील किसान राजेन्द्र राय एवं अजीत राय ने बताया कि फसलों के लिए पानी की आवश्यकता थी।लेकिन जितना फ़याद नहीं हुआ है उससे ज्यादा नुकसान हुआ है।वही मेंदी पट्टी,अमवा दूबे निवासी राजकुमार राय व संजय दूबे के खेत में लगाए गए हजारों सागौन,सेमर,आम के पौधे टूट व उखड़ क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
यह भी पढ़ें – देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
निधि ने जीता जनपदीय चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार, मिली 51 हजार की सम्मान राशि
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया के संदेश को रंगों के माध्यम से साकार करने वाली जनपदीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद की एम.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा निधि मिश्रा ने अपनी रचनात्मकता का जादू बिखेरते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट कलाकृति के लिए उन्हें 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय, खलीलाबाद की छात्रा अंशिका मिश्रा को मिला, जिन्हें 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद की प्रतिभावान छात्रा महक दुबे ने तृतीय स्थान अर्जित करते हुए 11 हजार रुपये की राशि प्राप्त की।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सृजनशीलता को बढ़ावा देना, आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त करना तथा डिजिटल भारत अभियान के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।
विजेताओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी सहित रितेश त्रिपाठी, विनोद मिश्र, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, श्रीकृष्ण पाण्डेय, दीपक सिंह, सीमा पांडेय, शालिनी मिश्रा, पूनम उपाध्याय और सुनीता गौतम ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रंगों की भाषा में आत्मनिर्भर भारत का सपना सजाने वाली निधि मिश्रा जैसी प्रतिभाएँ आज की पीढ़ी की सशक्त सोच और रचनात्मक दृष्टि का प्रतीक बन चुकी हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: युगलों को मिलेगा एक लाख रुपये तक का लाभ
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद मऊ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवम्बर 2025 के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत जनपद को 526 युगलों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
इसे भी पढ़ें –भाई ने ‘इज्जत’ के नाम पर बहन को पानी में डुबोकर दी दर्दनाक मौत, खुद पहुंचा पुलिस के पास
इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक युगलों को cmsvy.upsdc.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन की हार्ड कॉपी अपने विकास खंड कार्यालय, नगर पंचायत/नगर पालिका कार्यालय या जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी।
इसे भी पढ़ें –विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के साक्षात्कार तिथियाँ जारी – तैयार रहें अपने दस्तावेज़ लेकर
योजना के तहत लाभार्थियों को कुल ₹1,00,000/- तक का लाभ मिलेगा, जिसमें शामिल है:
₹25,000/- वैवाहिक उपहार सामग्री के रूप में
₹60,000/- आर्थिक सहायता कन्या के बैंक खाते में
₹15,000/- आयोजन व्यय हेतु
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने यह भी बताया कि योजना में सम्मिलित युगलों की बायोमैट्रिक/फेस अटेंडेंस करवाई जाएगी, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और हार्ड कॉपी जमा कर दें।
बाल सागर प्रतियोगिता 2025 — परिणाम घोषणा: शिक्षकों ने जीता साहित्य की दुनिया में सम्मान
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। “बाल सागर प्रतियोगिता” के अंतिम परिणाम आज घोषित किए गए। यह प्रतियोगिता शिक्षकों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को मंच देने के उद्देश्य से टीचर्स ऑफ बिहार द्वारा आयोजित की गई थी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शिक्षकों को एक चित्र देखकर बाल कथा लिखनी थी, और इस माध्यम से उन्होंने अपनी कल्पनाशक्ति, लेखन-कौशल एवं नैतिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में मुख्य मूल्यांकन आधार रहे — शीर्षक की उपयुक्तता, सरल व सुबोध भाषा, चित्र-आधारित कथानक और नैतिक शिक्षा। राज्य के विभिन्न जिलों से शिक्षक-प्रतिभागी इस आयोजन में शामिल हुए और अपनी लेखनी से शिक्षा जगत के विविध विषयों को जीवंत किया।
टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक शिव कुमार एवं टेक्निकल टीम लीडर ई. शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने बताया कि उनकी संस्था इस तरह के प्लेटफ़ार्म से शिक्षकों को साहित्य की दिशा में प्रेरित करना चाहती है। आयोजक कुमारी निधि (राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित), एडिटर सुबोध कुमार द्विवेदी एवं आस्था दीपाली ने बताया कि इस प्रतियोगिता को शिक्षकों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।
विजेता सूची
- प्रथम स्थान – राम किशोर पाठक, प्रा. वि. भेड़हरिया इंग्लिश, पालीगंज, पटना
- द्वितीय स्थान – श्वेता साक्षी, खगड़िया, बिहार
- तृतीय स्थान – लवली कुमारी, उ. म. वि. अनूपनगर, बारसोई, कटिहार 4. चतुर्थ स्थान – राजन कुमार, रा. प्रा. वि. बैरिया, गौनाहा, पश्चिम चम्पारण 5. चतुर्थ स्थान – भोला झा 6. पंचम स्थान – नेहा कुमारी, रा. स. हरावत राज उ. म. वि., गणपतगंज, राघोपुर, सुपौल 7. पंचम स्थान – शैलेंद्र कुमार, उ. म. वि. औसानी, बगहा-2, पश्चिम चम्पारण कुमारी निधि ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में बाल साहित्य लेखन के प्रति रुचि विकसित करना और शिक्षण के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था। टीचर्स ऑफ बिहार परिवार ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाइयाँ दीं और डिजिटल प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
4.
