Tuesday, July 7, 2026
Home Blog Page 598

सीएम योगी का सपा पर तंज: बोले—इनके चेहरे दोहरे, हर कार्य को वोटबैंक की दृष्टि से देखते हैं

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर करारा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि सपा के नेता हर कार्य को वोटबैंक की दृष्टि से देखते हैं और उनके चेहरे दोहरे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारतीय संस्कृति के मूल प्रतीक हैं, लेकिन विपक्षी दल इन महापुरुषों के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिह्न लगाते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग श्रीराम का विरोध करते हैं, वे भगवान वाल्मीकि का भी अपमान करते हैं।

महर्षि वाल्मीकि: राष्ट्र कल्याण के प्रतीक

सीएम योगी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से लोककल्याण और राष्ट्रकल्याण का मार्ग दिखाया।
उन्होंने कहा,

“चरित्र से युक्त व्यक्ति ही लोककल्याण व राष्ट्र कल्याण का माध्यम बन सकता है। रामायण में श्रीराम का चरित्र हर काल और परिस्थिति में प्रासंगिक है। राम ने मर्यादा की लक्ष्मण रेखा का कभी उल्लंघन नहीं किया।”

सीएम ने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में व्यक्ति की पहचान उसके चरित्र से होती है, न कि पहनावे से।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम का संदेश

सीएम योगी ने कार्यक्रम में कहा कि भगवान वाल्मीकि के प्रति पूरे समाज को कृतज्ञ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि

“महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर हर भारतीय के घर में होनी चाहिए, क्योंकि वे हमारी संस्कृति और आस्था के आधारस्तंभ हैं।”

उन्होंने कहा कि भारत की ऋषि परंपरा ने हर युग में समाज का मार्गदर्शन किया — रामायण काल में महर्षि वाल्मीकि, महाभारत काल में वेदव्यास, मध्यकाल में संत रविदास और आजादी के दौर में बाबा साहेब अंबेडकर ने समाज को दिशा दी।

सपा पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा के समय सफाईकर्मियों का शोषण होता था, उन्हें ₹4,000 तक का वेतन भी नहीं मिलता था।

“आज हमारी सरकार ने सफाईकर्मियों को अच्छा मानदेय दिया है और उन्हें ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर देने की योजना शुरू कर रही है। जरूरत पड़ने पर बैंक के माध्यम से ₹35–40 लाख की सहायता भी दी जाएगी।”

उन्होंने याद दिलाया कि सपा सरकार ने कई स्मारकों और संस्थानों के नाम बदल दिए थे, जिनका नाम भाजपा सरकार ने पुनः बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के नाम पर रखा।

सीएम ने कहा कि सपा सरकार ने अयोध्या एयरपोर्ट के निर्माण का भी विरोध किया था, जबकि अब उसका नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया है।

सफाईकर्मियों के सम्मान में नई योजना

सीएम योगी ने कहा कि अब राज्य के सभी सफाईकर्मियों को बीमा कवर से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था पहले 80 हजार होमगार्ड्स को दी जा चुकी है।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गांव में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है और स्वच्छता मित्रों को नियमित मानदेय देने के आदेश जारी किए गए हैं।

वाल्मीकि समाज से अपील

सीएम योगी ने वाल्मीकि समाज से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें, क्योंकि शिक्षित समाज ही नेतृत्व प्रदान कर सकता है।
उन्होंने कहा —

“कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। जैसे मां अपने बच्चे की गंदगी साफ करती है, वैसे ही सफाईकर्मी समाज की सेवा करते हैं। यही सच्चा समर्पण है जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का निर्माण करता है।”

समारोह में उमड़ी भीड़

कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे से महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस को और भव्यता से मनाया जाएगा, ताकि उनके आदर्श समाज के हर वर्ग तक पहुंचें।

ये भी पढे- https://rkpnewsup.com/15-year-old-boy-mysteriously-disappears-family-in-shock-police-launch-search/

एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं: विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू का बयान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।
विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में किसी तरह की गड़बड़ी या हेराफेरी नहीं हो रही है। यह जांच पूरी तरह पारदर्शी, स्वतंत्र और नियमों के अनुसार की जा रही है।

मंत्री का यह बयान तब आया है जब कुछ लोगों ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। नायडू ने कहा कि हादसे की सच्चाई जानने के लिए एएआईबी की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया,

“जांच में कोई हेराफेरी या गड़बड़ी नहीं हो रही है। यह एक साफ-सुथरी और गहन प्रक्रिया है, जो नियमों के मुताबिक चल रही है। एएआईबी पूरी पारदर्शिता से जांच कर रहा है और हम उस पर कोई दबाव नहीं डाल रहे।”

उन्होंने आगे कहा कि अंतिम रिपोर्ट आने में कुछ समय लगेगा, क्योंकि जांच एजेंसी सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल कर रही है।

अहमदाबाद में हुआ था एयर इंडिया विमान हादसा

12 जून को अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान (AI-171) टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इस भीषण हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 241 यात्री शामिल थे। इसे भारत के सबसे बड़े विमान हादसों में से एक माना जा रहा है।

एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट और विवाद

एएआईबी ने 12 जुलाई को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया कि टेकऑफ के तुरंत बाद विमान के दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति लगभग एक साथ बंद हो गई।
कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) में एक पायलट को यह कहते सुना गया — “तुमने कटऑफ क्यों किया?”, जिस पर दूसरे पायलट ने जवाब दिया — “मैंने ऐसा कुछ नहीं किया।”

इसके बाद 22 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस रिपोर्ट के कुछ हिस्सों के मीडिया में लीक होने पर नाराजगी जताई, और कहा कि ऐसी “चयनात्मक रिपोर्टिंग दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना” है, क्योंकि इससे गलत नैरेटिव बन सकता है।

विमानन मंत्री का आश्वासन

नायडू ने दोहराया कि सरकार जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि

“हम किसी भी एजेंसी पर रिपोर्ट जल्द देने का दबाव नहीं डालेंगे। सच्चाई सामने लाने के लिए जितना समय जरूरी होगा, उतना समय दिया जाएगा।”

देवरिया सहोदया मीटिंग में तय हुआ इंटर स्कूल कंपटीशनों का खाका, हर बच्चे को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच

सूर्या एकेडमी में हुई बैठक में जिले के अधिकांश सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने लिया हिस्सा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बनाए गए कार्यक्रमों की रूपरेखा।

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने और उनके अंदर छिपे हुनर को मंच देने के उद्देश्य से सहोदया देवरिया की महत्वपूर्ण बैठक नगर स्थित सूर्या एकेडमी में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के अधिकतर सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं के आयोजन का निर्णय लिया।बैठक में सहोदया सेक्रेटरी मोनिका अरोरा ने बताया कि प्रतियोगिताओं की शुरुआत इंडोर गेम्स चेस (शतरंज) से की जाएगी, जिसके लिए वैन्यू के रूप में स्कॉलर्स स्कूल को चुना गया। इसी क्रम में इलोक्यूशन के लिए जे.के. मित्तल स्कूल, नृत्य प्रतियोगिता के लिए सूर्या एकेडमी, गायन प्रतियोगिता के लिए पी.डी. एकेडमी, कबड्डी के लिए सनबीम स्कूल, खो-खो के लिए लगना देवी स्कूल और वॉलीबॉल के लिए होली एंजल स्कूल निर्धारित किए गए।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर जी.एम. एकेडमी सलेमपुर के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी और स्कॉलर्स स्कूल की प्रधानाचार्या सपना केजरीवाल ने अपने विचार साझा किए। सहोदया अध्यक्ष एवं सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य वी.के. शुक्ला ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सभी क्रिया-कलापों में सहोदया की नियमावली का पालन किया जाएगा।खेल विभाग में गंगोत्री स्कूल के उप प्रधानाचार्य गौरव सिंह और एसबीटी स्कूल के प्रधानाचार्य दिवाकर पांडेय को शामिल किया गया।
इस मौके पर पी.डी. एकेडमी के एन.जी. पांडेय, दिव्य ज्योति स्कूल के निदेशक शाश्वत पांडेय, गुरुकुल स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा, रघुकुल एकेडमी के प्रधानाचार्य के.के. त्रिपाठी, आर.डी.एन.सी. के प्रधानाचार्य राहुल पासवान, एन.पी.एस. की प्रधानाचार्या मृदुला सिंह और एम.आर. जयपुरिया के प्रधानाचार्य सूरज वी.एम. सहित कई शिक्षाविदों की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें –देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में मिला सड़ा हुआ शव

ये भी पढ़ें –बलिया में फर्जी अस्पतालों और लैब का गोरखधंधा! स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से चल रहा मौत का कारोबार

इनर व्हील क्लब गोरखपुर की अनोखी पहल: नारी स्वच्छता, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। समाज में सेवा, संवेदना और संस्कार की धारा को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ गोरखपुर ने महिला स्वच्छता और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की है। क्लब ने गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय और गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग के महिला छात्रावास में दो अत्याधुनिक सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें स्थापित कीं।

इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिय नारायण, क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव रीना त्रिपाठी, सदस्या पल्लवी शुक्ला और हॉस्टल वार्डन अंजली पांडेय मौजूद रहीं। इस पहल का छात्राओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और इसे महिला गरिमा व स्वास्थ्य चेतना की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिय नारायण ने कहा कि यह मशीनें केवल उपकरण नहीं, बल्कि नारी गरिमा और स्वाभिमान की रक्षा का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब समाज में स्वच्छता और समानता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी ने कहा,

“नारी सशक्त होगी तो राष्ट्र सशक्त होगा। हमारा उद्देश्य केवल मशीनें लगाना नहीं, बल्कि उन दीवारों को तोड़ना है जो अब भी महिला स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को संकोच की परिधि में बाँधती हैं।”

उन्होंने बताया कि यह पहल क्लब की उस व्यापक सोच का हिस्सा है, जिसमें महिला सम्मान और स्वास्थ्य केंद्र में हैं।

सचिव रीना त्रिपाठी ने छात्राओं को मशीन के उपयोग की जानकारी दी और कहा कि यह सुविधा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत बनाएगी। वहीं पल्लवी शुक्ला ने कहा कि इनर व्हील क्लब का हर कार्य समाज में परिवर्तन और प्रेरणा का संदेश देता है।

हॉस्टल वार्डन अंजली पांडेय ने क्लब के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह सुविधा छात्राओं को आत्मविश्वास और सुरक्षा का अनुभव कराएगी।

कार्यक्रम के अंत में क्लब सदस्याओं ने “एक पौधा–एक जीवन” संदेश के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं ने भी “स्वच्छ तन – स्वच्छ मन” और “हर माह सम्मान का अधिकार” जैसे संदेशों के साथ समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।

महर्षि वाल्मीकि जयंती ,मंदिरों में संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा किया गया अखंड रामायण पाठ

मिशन शक्ति के तहत अधिकतर देवस्थानों पर महिला कलाकारों ने किया अखंड रामायण पाठ

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा अखंड रामायण पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों में से महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत अधिकतर देव स्थलों पर महिला कलाकारों ने अखंड रामायण पाठ किया। जनपद मुख्यालय स्थित गऊ घाट मंदिर में भी नगर पालिका परिषद की ओर से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।शासन के निर्देशों के क्रम में महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों के माध्यम सेअखंड रामायण का पाठ प्रारंभ कराया गया।

मिशन शक्ति टीम की त्वरित कार्रवाई से दो मासूम सुरक्षित घर लौटे, परिजनों ने जताया आभार

ठूठीबारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले से लापता हुए थे दोनों बच्चें

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम की तत्परता और संवेदनशीलता ने एक बार फिर पुलिस की मानवीय छवि को मजबूत किया है। बताते चलें 06 अक्टूबर 2025 को ठूठीबारी स्थित आदर्श नगर मोहल्ला निवासी एक परिवार के दो छोटे बच्चे अर्पण गुप्ता 09 वर्ष एवं अथर्व गुप्ता 05 वर्ष अचानक घर से कहीं चले गए थे। परिजनों द्वारा काफी खोज-बीन के बाद भी जब बच्चे नहीं मिले तो उन्होंने थाना ठूठीबारी में प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें – गर्भपात के बाद पति को गर्भवती दिखाने के लिए महिला ने चुराई एक माह की बच्ची

मामले की गंभीरता को देखते हुए मिशन शक्ति टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाई और क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। टीम के अथक प्रयासों और तेज कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में दोनों बच्चों को सुरक्षित खोज लिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों मासूमों को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया। अपने बच्चों को सुरक्षित लौटते देख परिजन भावुक होकर मिशन शक्ति टीम और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करने लगे।

यह भी पढ़ें – एमबीबीएस छात्रा से होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी

लोगों ने भी टीम की संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और जनसेवा भावना की सराहना की।इस सराहनीय कार्य से ठूठीबारी थाना पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने न केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा का संदेश भी दिया है।

आपसी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकिया गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला और महिला के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पीड़ित अविनाश कुमार सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने उल्टा उन्हीं पर मुकदमा दर्ज कर दिया। अविनाश के अनुसार 6 अक्टूबर को योगेश सिंह, सर्वेश सिंह सहित कई लोग उनके घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से हमला किए।

यह भी पढ़ें – 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शुरू की तलाश

बीच-बचाव करने आई भाभी रंजू सिंह के साथ अश्लील हरकत करते हुए उनका वस्त्र फाड़ दिया गया। हमले में अविनाश के सिर पर गंभीर चोट लगी और वे बेहोश हो गए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उनकी जान बची और पुलिस को सूचना दी गई। अविनाश का कहना है कि पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, पर न तो एक्स-रे कराया गया और न ही उनके पक्ष की एफआईआर दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें – मऊ की बेटी डॉ. शाहीन बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट — हर बेटी के लिए बनीं प्रेरणा की मिसाल

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी राजनीतिक दबाव में पुलिस ने उन्हीं के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) व 351(3) के तहत मामला दर्ज कर दिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक बलिया से निष्पक्ष जांच और क्रॉस केस दर्ज करने की मांग की है। थानाध्यक्ष सिकंदरपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामला जांच में है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मऊ की बेटी डॉ. शाहीन बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट — हर बेटी के लिए बनीं प्रेरणा की मिसाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ जनपद की बेटी डॉ. शाहीन ने अपनी मेहनत, लगन और हौसले के दम पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मऊ जनपद का नाम रोशन किया है। शाहीन की यह उपलब्धि हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपनों को साकार करने का हौसला रखती है।

मऊ की शान — डॉ. शाहीन की सफलता की कहानी

मऊ शहर के मोहल्ला चांदपुरा निवासी साड़ी व्यवसायी इश्तेयाक अहमद की बेटी डॉ. शाहीन ने शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अलफलाह स्कूल, मऊ से प्राप्त की और तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान (Psychology) में पीएचडी की उपाधि हासिल की।

ग्वालियर OTA से ट्रेनिंग लेकर बनीं लेफ्टिनेंट

शिक्षा और अनुशासन के इस अद्भुत संगम के बाद डॉ. शाहीन ने ग्वालियर स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) से सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया।
प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की रैंक प्रदान की गई।

“हर बेटी में है देश की ताक़त, बस ज़रूरत है हौसले की”

डॉ. शाहीन की यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने साबित किया कि यदि इरादा मजबूत और हौसला बुलंद हो तो कोई भी सपना असंभव नहीं।
उनकी यह सफलता पूरे जनपद में गर्व और खुशी का विषय बनी हुई है।

परिवार और पृष्ठभूमि

डॉ. शाहीन के पिता इश्तेयाक अहमद हैदराबाद में साड़ी के व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि परिवार का स्थायी निवास छोटी कम्हरिया, मऊ में है।
तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी डॉ. शाहीन आज मऊ की पहचान बन चुकी हैं।

प्रेरणादायक संदेश

डॉ. शाहीन की उपलब्धि यह संदेश देती है कि —

“अगर सपनों को पाने की लगन हो और हौसला मजबूत, तो मंज़िलें खुद रास्ता दिखा देती हैं।”

15 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शुरू की तलाश

निचलौल थाना क्षेत्र के बरोहिया गांव का मामला

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के निचलौल थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरोहिंया निवासी मनोज शर्मा का 15 वर्षीय पुत्र भास्कर शर्मा बीते सोमवार 6 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 04 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक बेटे के न लौटने पर परिजनों की चिंता घबराहट में बदल गई और उन्होंने आस-पास के इलाकों में उसकी बेतहाशा तलाश शुरू कर दी, किंतु रात भर की खोज-बीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
परिजनों का कहना है कि भास्कर के लापता होने से घर में मातम का माहौल है, मां-बाप की हालत बेहद खराब है। लापता किशोर गेहुआं रंग का है और घर से निकलते समय काले रंग की टी-शर्ट तथा काले रंग की जींस पहने हुए था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भी चिंता और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से युवक की शीघ्र बरामदगी की मांग की है।

यह भी पढ़ें – सिकंदरपुर पुलिस ने चलाया महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा जनजागरूकता अभियान, दिया आत्मनिर्भरता का संदेश


इस संबंध में निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि लापता युवक के पिता मनोज शर्मा की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, तथा पुलिस की टीमें सक्रिय रूप से युवक की तलाश में जुट गई हैं। आस-पास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि भास्कर को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए।

यह भी पढ़ें – देवरिया में स्वरोजगार की नई राह: आरसेटी में दो बैचों का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी आत्मनिर्भरता की दिशा


भास्कर की गुमशुदगी से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों से अपील की गई है कि जो भी व्यक्ति भास्कर शर्मा के बारे में कोई जानकारी रखता हो, वह तत्काल निचलौल थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे, ताकि मासूम को सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें – देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में मिला सड़ा हुआ शव

🌾 देवरिया में स्वरोजगार की नई राह: आरसेटी में दो बैचों का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी आत्मनिर्भरता की दिशा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट-आरसेटी), देवरिया में आज स्वरोजगार की नई उड़ान भरी गई। यहाँ माइक्रो ई.डी.पी. (Micro EDP) एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के दो बैचों का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशाल गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हैं बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भारत के सपने से भी जोड़ते हैं।

संस्थान के निदेशक विशाल गुप्ता ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में सक्षम बनाना है ताकि वे अपने गाँवों में ही उद्यमिता के माध्यम से नई पहचान बना सकें। उन्होंने बताया कि दोनों बैचों में देवरिया जनपद के 16 ब्लॉकों से कुल 70 प्रशिक्षु (35-35) प्रतिभाग कर रहे हैं, जिन्हें प्रशिक्षण के दौरान व्यवसाय प्रबंधन, विपणन और वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी जाएगी।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के समय में इस प्रकार के प्रशिक्षण ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ को मज़बूत करने में सहायक हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएँ और अपने कौशल को उद्यम में बदलकर सफलता की मिसाल पेश करें।

कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ संकाय सोमनाथ मिश्रा, संकाय विनय शंकर मणि त्रिपाठी,अभिषेक तिवारी (कार्यालय सहायक) सहित अन्य स्टाफ़ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के टीम सदस्यों ने किया।

सिकंदरपुर पुलिस ने चलाया महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा जनजागरूकता अभियान, दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना सिकंदरपुर पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं के बीच महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जनजागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है।

मिशन शक्ति के तहत जनजागरूकता अभियान

सिकंदरपुर पुलिस टीम ने स्थानीय विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और ग्राम सभाओं में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में महिला आरक्षी गरिमा शुक्ला और कल्पना ने कहा कि —

“महिलाओं की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, परंतु महिलाओं को खुद भी सतर्क और जागरूक रहना चाहिए।”

उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112, 1076, 1090, 1098, 102 या 108 पर संपर्क कर मदद प्राप्त की जा सकती है।

साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जानकारी

पुलिस टीम ने महिलाओं को साइबर सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश पर भरोसा न करें।
यदि कोई संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी

अभियान के दौरान छात्राओं और महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं —

महिला हेल्पलाइन (1090), कन्या सुमंगला योजना वन स्टॉप सेंटर, महिला सहायता डेस्क

इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है।

सिकंदरपुर पुलिस का संदेश

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि —

“महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान तभी संभव है जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए और महिलाओं के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण अपनाए।”

इस जनजागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से सिकंदरपुर पुलिस ने समाज में आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और नारी सम्मान का मजबूत संदेश दिया।

देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में मिला सड़ा हुआ शव

प्रशासन में मचा हड़कंप

जांच के आदेश, विपक्ष ने साधा निशाना

शव के पानी से चल रहा था इलाज? देवरिया मेडिकल कॉलेज की लापरवाही से दहला शहर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर स्थित पानी की टंकी से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ।

सूत्रों के अनुसार, कॉलेज परिसर में पिछले कई दिनों से तेज़ बदबू आ रही थी। जब सफाई कर्मचारियों ने पानी की टंकी का ढक्कन खोला, तो अंदर एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। यह वही पानी था जो कॉलेज परिसर में पीने और अन्य उपयोगों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस , सीएमएस, चिकित्सकगण और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई।

मंगलवार को सीडीओ, सीआरओ, सदर सीओ, सदर कोतवाल सहित भारी पुलिस बल ने कॉलेज पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति की जानकारी ली। टंकी को सील कर दिया गया है और पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
🧾 राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ तेज़
घटना ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है।जहाँ कुछ भाजपा नेताओं ने डीएम पर तंज कसते हुए कहा कि “उन्हें reels बनाने से फुर्सत नहीं है,” वहीं कुछ ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि “वे जनता की वेदना समझने वाली पहली डीएम हैं।”

वहीं, समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व राज्यसभा सदस्य कनक लाता सिंह ने मेडिकल कॉलेज की स्थिति पर तीखी टिप्पणी की —
♦️ “देवरिया मेडिकल कॉलेज की स्थिति बहुत ही दयनीय है।”
♦️ “यह मेडिकल कॉलेज नहीं, बल्कि ‘रेफर मेडिकल कॉलेज’ बन गया है।”
♦️ “मेडिकल कॉलेज के सभी प्रशासनिक कर्मचारियों और प्राचार्य को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।”
♦️ “यह कॉलेज खुद वेंटिलेटर पर अंतिम सांस ले रहा है, और इसका स्लो पॉइजन अब देवरिया की जनता को भी घुट-घुट कर मार रहा है।”
उन्होंने सवाल उठाया कि
“टंकी में शव कैसे पहुंचा? सुरक्षा व्यवस्था कहाँ थी? और क्या यह पानी मरीजों व स्टाफ द्वारा पीने में इस्तेमाल हो रहा था?”
⚖️ प्रशासन की प्रतिक्रिया
जिला अधिकारी ने कहा है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही या अपराध पाया गया, तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔍 स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोशइस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और मरीजों के परिजनों में भारी आक्रोश और चिंता व्याप्त है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर यही पानी अस्पताल में पीने और उपयोग करने में आ रहा था, तो कितनी बड़ी स्वास्थ्य आपदा टल गई।

ये भी पढ़ें –मंदसौर में बड़ी कार्रवाई: कंटेनर ट्रक से 39 क्विंटल अवैध मछली जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार – गुजरात ले जाई जा रही थी मछलियां

ये भी पढ़ें –चंडीगढ़ में बड़ी घटना: हरियाणा पुलिस के आईजी रैंक अधिकारी ने खुद को गोली मारकर दी जान, मौके पर पहुंची एसएसपी व फोरेंसिक टीम

ये भी पढ़ें –महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल हुईं शामिल

ये भी पढ़ें –बलिया में फर्जी अस्पतालों और लैब का गोरखधंधा! स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से चल रहा मौत का कारोबार

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल हुईं शामिल

रामायण के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत – जिलाधिकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद देवरिया में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने रामजानकी मंदिर, देवरिया में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण को भारतीय संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय मूल्यों की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार और आदर्श आज भी समाज को नैतिकता, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जी का जीवन समाज में समानता, करुणा और न्याय की भावना को सशक्त करता है।

यह भी पढ़ें – बलिया में फर्जी अस्पतालों और लैब का गोरखधंधा! स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से चल रहा मौत का कारोबार

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में महर्षि वाल्मीकि से संबंधित मंदिरों एवं स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन/दीपदान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही 8, 12 अथवा 24 घंटे का अखंड वाल्मीकि रामायण पाठ भी संपन्न कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – प्रभादेवी भगवती प्रसाद महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती

उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से वाल्मीकि रामायण में निहित मानव, सामाजिक और राष्ट्रीय मूल्यों को आमजन तक पहुंचाने का उद्देश्य है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित कर ली जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें – चंडीगढ़ में बड़ी घटना: हरियाणा पुलिस के आईजी रैंक अधिकारी ने खुद को गोली मारकर दी जान, मौके पर पहुंची एसएसपी व फोरेंसिक टीम

बलिया में फर्जी अस्पतालों और लैब का गोरखधंधा! स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से चल रहा मौत का कारोबार

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जनपद के सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से फर्जी अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटरों का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। क्षेत्र में दर्जनों निजी अस्पताल, क्लीनिक और जांच केंद्र बिना पंजीकरण व योग्य डॉक्टरों के संचालित हैं। इन जगहों पर इलाज झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है, जिससे मरीजों की जान खतरे में पड़ रही है।

फर्जी अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों का जाल

सिकंदरपुर क्षेत्र में आर्थो, डेंटल, शिशु रोग, महिला रोग और जनरल फिजिशियन के नाम पर कई निजी अस्पताल चल रहे हैं, जिनमें न तो विशेषज्ञ डॉक्टर हैं और न ही मानक सुविधाएं। अधिकतर संस्थान बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। ग्रामीण और गरीब मरीज “सस्ते इलाज” के लालच में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

गलत इलाज और लापरवाही के कारण आए दिन मौतें होती हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साधे बैठा है। कई मामलों में मृतकों के परिजनों पर दबाव बनाकर या पैसे लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है।

पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों में भी खेल

क्षेत्र में कई पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना अनुमति और बिना प्रशिक्षित तकनीशियनों के चल रहे हैं। गलत रिपोर्ट के कारण मरीजों की हालत और बिगड़ जाती है।

इसी तरह, दवा दुकानों में भी गड़बड़ी आम बात है — कई मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस या योग्य फार्मासिस्ट के संचालित हैं। कुछ दुकानदार होलसेल लाइसेंस पर खुदरा बिक्री कर दवा नियंत्रण अधिनियम की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

विभागीय मिलीभगत और लीकेज की शिकायतें

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी विभागीय जांच की बात होती है, उसकी जानकारी पहले से लीक हो जाती है। इससे अस्पताल संचालक पहले से “मैनेजमेंट” कर लेते हैं। पिछले कई वर्षों में कई लोगों की मौत झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से हुई है, फिर भी कोई कठोर कार्रवाई नहीं हुई।

अधिकांश निजी अस्पतालों में एंबुलेंस, विशेषज्ञ डॉक्टर या आपातकालीन सुविधाएं तक नहीं हैं, केवल नामी डॉक्टरों के बोर्ड लगाकर इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों और नेताओं की प्रतिक्रिया

इस मामले पर नोडल अधिकारी (एडिशनल सीएमओ) डॉ. पद्मावती ने कहा कि “बिना पंजीकरण वाले अस्पतालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुकदमे दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है।”

वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि उन्होंने पहले भी अवैध अस्पतालों और जांच केंद्रों की शिकायत की थी, लेकिन जांच रिपोर्ट संतोषजनक नहीं रही। उन्होंने कहा —

“यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो मैं मुख्यमंत्री से मिलकर बड़ा कदम उठाऊंगा।”

इसी क्रम में पंदह निवासी बंटी राय ने भी क्षेत्र में संचालित फर्जी अस्पतालों और लैब की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सवाल उठता है…

जब सरकार सरकारी अस्पतालों में निशुल्क इलाज, दवाएं और योग्य डॉक्टरों की सुविधा दे रही है, तो आखिर जनता फर्जी अस्पतालों की ओर क्यों जा रही है?
यह स्वास्थ्य व्यवस्था और विभागीय निगरानी दोनों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

प्रभादेवी भगवती प्रसाद महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी भगवती प्रसाद महाविद्यालय, हरपुर बुदहट में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम दुबे व संचालन नवनीत मिश्र ने किया।
इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके साहित्यिक योगदान और समाज में उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि ज्ञान, साधना और आत्मबल के माध्यम से व्यक्ति समाज को नई दिशा दे सकता है।
श्रीमती दुबे ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के अमर रचनाकार हैं। उन्होंने रामायण के माध्यम से न केवल मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श जीवन का वर्णन किया, बल्कि मानवता, सत्य और धर्म के मूल्यों को भी स्थापित किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भक्ति गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत कर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। समारोह में अजय कुमार दुबे, डॉ. केएम त्रिपाठी, संदीप पाण्डेय, आयुषी श्रीवास्तव, दीपिका तिवारी, प्रतिश पाण्डेय, अजय कुमार सहित शिक्षकगण, कर्मचारी और विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।