Tuesday, July 7, 2026
Home Blog Page 597

🌸 जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का सप्तम् दीक्षान्त समारोह सम्पन्न

“बलिया विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में बेटियों का रहा वर्चस्व”

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को नशे से दूर रहने और पौधारोपण का दिया संदेश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया का सप्तम् दीक्षान्त समारोह मंगलवार को बड़े ही गरिमामय और प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए युवाओं को नवाचार और अनुसंधान की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं से नशे और लिव-इन रिलेशन जैसी दुष्प्रवृत्तियों से दूर रहने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि बेटियाँ समाज परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए प्रत्येक विद्यार्थी से एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लेने को कहा।

समारोह में पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने कहा कि “बलिया तप, त्याग और क्रांति की भूमि है — शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का माध्यम है।” उन्होंने युवाओं को कौशल विकास पर ध्यान देने की सलाह दी।

इस वर्ष 19,560 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं, जिनमें 15,878 स्नातक और 3,682 परास्नातक शामिल रहे। 62 प्रतिशत छात्राएँ रहीं। कुल 19 विद्यार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि दी गई।
एमए (उर्दू) की छात्रा शामिया खातून को कुलाधिपति पदक (चांसलर मेडल) से सम्मानित किया गया।

कुल 43 विद्यार्थियों को 44 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से —
नीलू यादव (बीए), आँचल सिंह (बीकॉम), सलोनी गुप्ता (बीएससी), श्रेया गौर (बीसीए), रूपेश पाण्डेय (एमएससी रसायन विज्ञान) और शिवांगी सिंह (एमएससी कृषि) शामिल रहीं।

कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय की सभी प्रक्रियाएँ — परीक्षा परिणाम, प्रवेश आदि — पूर्णतः ऑनलाइन हैं और यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है जो समय से पहले परीक्षा परिणाम घोषित करता है।

दीक्षोत्सव सप्ताह के अंतर्गत गोद लिए गए गाँवों में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं तथा विजेताओं को राज्यपाल ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्मारिका ‘सृजन’, समाचार पत्र ‘अन्वीक्षण’ और शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तकों का लोकार्पण किया गया।
राज्यपाल की प्रेरणा से किशोरियों का सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान भी प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, डीएम मंगला प्रसाद सिंह, एसपी ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, कुलसचिव संतलाल पाल सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता पाण्डेय ने किया।

ये भी पढ़ें –“मुख्यमंत्री धामी का शिक्षा सुधार: मदरसा बोर्ड समाप्त, गुणवत्ता शिक्षा की पहल”

ये भी पढ़ें –मंदसौर में बड़ी कार्रवाई: कंटेनर ट्रक से 39 क्विंटल अवैध मछली जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार – गुजरात ले जाई जा रही थी मछलियां

ये भी पढ़ें –देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में मिला सड़ा हुआ शव

ये भी पढ़ें –चंडीगढ़ में बड़ी घटना: हरियाणा पुलिस के आईजी रैंक अधिकारी ने खुद को गोली मारकर दी जान, मौके पर पहुंची एसएसपी व फोरेंसिक टीम

ये भी पढ़ें –प्रभादेवी भगवती प्रसाद महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती

ये भी पढ़ें –महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल हुईं शामिल

ये भी पढ़ें –बलिया में फर्जी अस्पतालों और लैब का गोरखधंधा! स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से चल रहा मौत का कारोबार

ये भी पढ़ें –सिकंदरपुर पुलिस ने चलाया महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा जनजागरूकता अभियान, दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

ये भी पढ़ें –15 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शुरू की तलाश

ये भी पढ़ें –🌾 देवरिया में स्वरोजगार की नई राह: आरसेटी में दो बैचों का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी आत्मनिर्भरता की दिशा

गोरखपुर विश्वविद्यालय की पुरुष कबड्डी टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुँची

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सीवी रमन यूनिवर्सिटी, बिलासपुर में चल रही पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने अपने दूसरे मैच में गंगा धर यूनिवर्सिटी, ओड़िशा को 64-29 के बड़े अंतर से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इसके पहले, विश्वविद्यालय की टीम ने अपने पहले पूल मैच में आलिया यूनिवर्सिटी, कोलकाता को भी 64-29 से हराया। इस शानदार प्रदर्शन में विशाल यादव, राज निषाद और विशाल पासवान का विशेष योगदान रहा।
टीम की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। साथ ही विश्वविद्यालय कीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. विमलेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रो. विजय चहल, प्रो. आलोक कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष प्रत्यूष दुबे, सचिव डॉ. राज वीर सिंह और संयुक्त सचिव मनीष पांडे ने टीम के सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजर डॉ. अलोक कुमार और प्रशिक्षक मनीष मझवार को बधाई दी और अगले मैच के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

चार दिन के इंतजार के बाद लौटी बिजली, ट्रांसफार्मर बदलने के बाद आई राहत

सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर नगर के भरौली वार्ड नंबर 1 में ट्रांसफार्मर खराब होने से चार दिनों तक अंधेरे में डूबे वार्डवासियों को आखिरकार मंगलवार शाम राहत मिली। बिजली विभाग ने खराब पड़े सौ केबीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया, जिससे स्थानीय लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लौट आई।

दो दिन पूर्व आई तेज आंधी और बारिश के कारण विभाग के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाने में दिक्कतें और बढ़ गई थीं। लगातार अंधेरे से परेशान वार्डवासियों ने मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी। चेतावनी के कुछ घंटों बाद ही विभाग सक्रिय हुआ और देर शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करने की तैयारी पूरी की गई।

हालांकि नया ट्रांसफार्मर लगने के लगभग चार घंटे बाद उसके चार्ज होने पर ही बिजली आपूर्ति शुरू की गई। लोगों ने राहत की सांस लेते हुए विभाग से भविष्य में समय पर रखरखाव की मांग की है।

मानकविहीन और कम ऊंचाई वाले पुल निर्माण से भड़के क्षेत्रवासी, विरोध के बाद निर्माण कार्य रोका गया

संवर्धित खबर:
भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।

सोहनपुर–बनकटा मुख्य सम्पर्क मार्ग को पार करने वाली नवीन स्वीकृत बायपास सड़क पर मानकविहीन और अत्यधिक कम ऊंचाई वाले पुल के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला।

सलेमपुर–मैरवा मुख्य मार्ग से जुड़ने वाला यह बायपास मार्ग बनकटा थाना, ब्लॉक मुख्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुड़वार, एफसीआई बनकटा व इंगुरी स्थित खाद गोदाम को जोड़ता है। यह मार्ग लाखों लोगों के आवागमन, निर्माण सामग्री ढुलाई तथा स्थानीय किसानों के गन्ना परिवहन का प्रमुख मार्ग है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 727ए का निर्माण कर रही कंपनी द्वारा बनाए जा रहे पुल की ऊंचाई मात्र 7 से 8 फीट रखी जा रही है, जिससे एम्बुलेंस, बस, ट्रक या भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन असंभव हो जाएगा। इस मानकविहीन निर्माण को लेकर लोगों में रोष फैल गया।

क्षेत्र के जागरूक समाजसेवी अश्वनी कुमार सिंह, पत्रकार एवं कवि बृजेश मिश्र, ग्राम प्रधान बंजरिया विद्यासागर गौड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य नागेंद्र यादव, पूर्व ग्राम प्रधान रंजीत खरवार, ग्राम प्रधान प्रताप छापर के एम. सिंह, पत्रकार जगन्नाथ यादव, अभिजीत यादव (प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य) सहित सैकड़ों लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों ने जनता की मांगों को स्वीकार करते हुए निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया है। मामले की सूचना राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के उच्चाधिकारियों और उपजिलाधिकारी भाटपार रानी को दी गई है।

ग्राम प्रधान बंजरिया और पत्रकार बृजेश मिश्र ने उपजिलाधिकारी भाटपार रानी को संयुक्त आवेदन सौंपकर पुल की ऊंचाई 15 फीट करने की मांग की है। साथ ही, यदि यह संभव न हो तो उक्त स्थान पर समतल सड़क बनाकर गोलंबर निर्माण की मांग की गई है।

पत्रकार बृजेश मिश्र ने कहा कि यदि जिम्मेदार अधिकारी जल्द संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई नहीं करते हैं, तो स्थानीय जनता के सहयोग से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान समाजसेवी बादल सिंह रघुवंशी, ग्राम प्रधान कोठा कृष्णकांत सिंह, सिकरहटा सूरज ठाकुर, एकडांगा अजीत कुमार गौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढे- 🌾 देवरिया में स्वरोजगार की नई राह: आरसेटी में दो बैचों का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी आत्मनिर्भरता की दिशा

घुघली के विनय कुमार द्विवेदी बने हाईकोर्ट प्रयागराज के न्यायाधीश

क्षेत्र में खुशी की लहर स्थानीय लोगों ने दी बधाई, कहा जिले के लिए गर्व का क्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के घुघली विकास खंड अंतर्गत ग्राम जोगिया निवासी स्व. नरसिंह प्रसाद दुबे के ज्येष्ठ पुत्र एवं बस्ती जनपद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे विनय कुमार द्विवेदी को हाईकोर्ट प्रयागराज का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनके इस उच्च पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गर्व और उल्लास का माहौल बन गया है।
विनय कुमार द्विवेदी अपने सौम्य,सरल स्वभाव, न्यायप्रियता और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।न्याय क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और ईमानदारी ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष और गर्व देखा जा रहा है।
डॉ. मृगेश बहादुर सिंह,अनुज कुमार तिवारी, निहाल सिंह, चतुर्भुजा सिंह,सिद्धार्थ सिंह, श्रवण सिंह, बंधु मद्धेशिया, डॉ. सतीश पाण्डेय, अनिल वर्मा, अशोक मिश्रा विशेष संवाददाता, मार्कंडेय द्विवेदी, कृष्णानंद द्विवेदी, अंगद प्रताप भारती, राकेश जयसवाल, प्रभात जायसवाल सहित कई गणमान्य नागरिकों ने द्विवेदी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नगर पंचायत बृजमनगंज की सराहनीय पहल: 10 गोवंश गौ सदन पिपरा परसौनी भेजे गए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)
गोवंश संरक्षण और क्षेत्रीय स्वच्छता के प्रति नगर पंचायत बृजमनगंज ने एक सराहनीय कदम उठाया है। मंगलवार को नगर पंचायत द्वारा 10 आवारा गोवंशों को पकड़कर गौ सदन पिपरा परसौनी भेजा गया, ताकि उन्हें सुरक्षित और संरक्षित वातावरण मिल सके।

गोवंश संरक्षण के उद्देश्य से पहल

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि यह पहल आवारा गोवंशों के कल्याण और देखभाल के लिए की गई है। गौ सदन पिपरा परसौनी में इन गोवंशों को उचित चारा, आश्रय और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने इस पहल में सक्रिय भूमिका निभाई। नगर पंचायत के कर्मचारी कासिम ने कहा कि आवारा गोवंशों की सुरक्षा हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है।

स्थानीय लोगों की सराहना

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत की इस पहल की खुले दिल से सराहना की। उनका कहना है कि इस तरह की योजनाएं न केवल पशु कल्याण को बढ़ावा देती हैं, बल्कि क्षेत्र में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में भी सुधार करती हैं।

यह पहल नगर पंचायत बृजमनगंज द्वारा गोवंश संरक्षण और क्षेत्रीय विकास के प्रति एक जिम्मेदार दृष्टिकोण का प्रतीक है।

ये भी पढे-विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, 2025-26 में 6.5% वृद्धि की उम्मीद

भाइयों और मां के त्याग ने बनाया प्रोफेसर

देवरिया की वंदना राय बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, जिले का नाम किया रोशन

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास खंड पथरदेवा के बघौचघाट निवासी स्वर्गीय छोटेलाल राय की पुत्री वंदना राय ने असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
वंदना राय ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी माता और दोनों भाइयों भारत भूषण एवं ज्ञानेंद्र राय को दिया है, जिनके त्याग और सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

शिक्षा और संघर्ष की प्रेरक कहानी

वंदना राय की प्रारंभिक शिक्षा बघौचघाट और कुशीनगर के नारायणपुर स्थित जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज से हुई।
इसके बाद उन्होंने बीएचयू, बनारस से स्नातक, जेएनयू, दिल्ली से परास्नातक और आईआईटी, मुंबई से एम.फिल की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में उन्होंने हैदराबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई के दौरान उन्हें कई नौकरी के अवसर मिले, परंतु उन्होंने दृढ़ निश्चय किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में ही योगदान देंगी।
इसी संकल्प के साथ उन्होंने हाल ही में गीतम यूनिवर्सिटी, विशाखापट्टनम में असिस्टेंट प्रोफेसर पद ग्रहण किया है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

वंदना राय की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांववासियों ने कहा कि वंदना की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर पकहा निवासी प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, मंडल अध्यक्ष हरीश शाही, नवीन शाही, ध्रुपदेव शाही, कुवर राय, जयमंगल राय, गोपाल राय, महंथ राय, मंगलेश्वर राय, छोटू राय, संजय राय, ग्राम प्रधान राम बिलास यादव, महिवाल जायसवाल, राहुल जायसवाल, मोती जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने वंदना राय को बधाई दी।

आंधी-बारिश से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त, 72 घंटे बाद कुछ गांवों में आपूर्ति बहाल, मरम्मत कार्य जारी

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा और बघौचघाट क्षेत्र में शुक्रवार को आई तेज आंधी और बारिश ने विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। इस कारण ग्रामीण उपभोक्ताओं को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, इन्वर्टर और लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई ग्रामीण जनरेटर का उपयोग कर आपातकालीन लाइट और मोबाइल चार्ज कर रहे थे।

बिजली विभाग की टीम ने 72 घंटे के कठिन संघर्ष के बाद मंगलवार को कुछ गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है, जबकि शेष गांवों में मरम्मत कार्य जारी है।

मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर

बघौचघाट 33/11 विद्युत उपकेंद्र को पूरना छापर से बिजली आपूर्ति होती है। इस उपकेंद्र से चार फीडर चलते हैं। उपकेंद्र से पूरना छापर की दूरी लगभग 42 किलोमीटर है।

शुक्रवार को आई तेज आंधी और बारिश में इस फीडरों से जुड़े लगभग 40 पोल क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं पेड़ गिरने से दर्जनों पोल टूट गए। इससे लगभग 150 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

एक्स सी एन चंद्रमा प्रसाद और एसडीओ कौशल कुमार के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य करते हुए मंगलवार तक कुछ गांवों में बिजली बहाल कर दी।

बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य

अधिशासी अभियंता चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि विद्युत विभाग की टीम लगातार कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा:

“कुछ गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि शेष गांवों में पोल और तारों की मरम्मत जारी है। जल्द ही सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।”

ग्रामीणों पर पड़ा असर

विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को कई दिनों तक कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। मोबाइल चार्जिंग, लाइट और पेयजल की समस्या ने जनजीवन को प्रभावित किया। अब विद्युत आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों को राहत मिली है, लेकिन विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।

विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, 2025-26 में 6.5% वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विश्व बैंक ने मंगलवार को भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाते हुए कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।
संस्था ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है।

विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उपभोक्ता खर्च में मजबूती, ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और जीएसटी सुधारों से अनुपालन में सरलता जैसी वजहों से आर्थिक गतिविधियां तेज़ बनी रहेंगी।

हालांकि, संस्था ने यह भी चेताया है कि अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क से आने वाले वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था पर कुछ असर पड़ सकता है।

विश्व बैंक के नए अनुमान

2025-26: वृद्धि दर 6.5% (पहले 6.3%)

2026-27: 6.7% से घटाकर 6.5%

2027-28: अनुमानित वृद्धि 6.3%

दक्षिण एशिया पर असर

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण एशिया क्षेत्र की विकास दर 2025 में 6.6 प्रतिशत से घटकर 2026 में 5.8 प्रतिशत रहने की संभावना है। इसका प्रमुख कारण अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर उच्च टैरिफ बताया गया है।

फिर भी, रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की वृद्धि दर अन्य उभरती बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं (EMDE) की तुलना में अधिक मजबूत बनी रहेगी।
विश्व बैंक ने यह भी जोड़ा कि मुद्रास्फीति रिज़र्व बैंक के लक्ष्य दायरे में रहने की उम्मीद है।

विश्लेषण: भारत के लिए इसका क्या मतलब है

विश्व बैंक का यह संशोधित अनुमान भारतीय अर्थव्यवस्था की लचीलापन और आंतरिक मांग की मजबूती को दर्शाता है।
वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और ऊँचे कच्चे तेल मूल्यों के बावजूद भारत की वृद्धि रफ्तार कायम रहना यह संकेत देता है कि देश की आर्थिक नींव मजबूत हो रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि सरकार बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और कृषि क्षेत्र में निवेश की गति बनाए रखती है, तो आने वाले वर्षों में भारत 7 प्रतिशत से अधिक की सतत वृद्धि दर हासिल करने की स्थिति में आ सकता है।

चित्रकला प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर निधि का कालेज में सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल करने वाली प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद की कु. निधि, एम.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा का सम्मान कालेज में किया गया।
महाविद्यालय की प्रबन्धक पुष्पा चतुर्वेदी ने वाणिज्य संकाय में पहुंचकर कु.निधि को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा प्रबन्धन की ओर से विशिष्ट पारितोषिक प्रदान करते हुए कहा कि निधि ने अपनी प्रतिभा से महाविद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष तथा वाणिज्य संकाय के शिक्षकों ने निधि की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

सीएम योगी का सपा पर तंज: बोले—इनके चेहरे दोहरे, हर कार्य को वोटबैंक की दृष्टि से देखते हैं

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर करारा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि सपा के नेता हर कार्य को वोटबैंक की दृष्टि से देखते हैं और उनके चेहरे दोहरे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारतीय संस्कृति के मूल प्रतीक हैं, लेकिन विपक्षी दल इन महापुरुषों के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिह्न लगाते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग श्रीराम का विरोध करते हैं, वे भगवान वाल्मीकि का भी अपमान करते हैं।

महर्षि वाल्मीकि: राष्ट्र कल्याण के प्रतीक

सीएम योगी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से लोककल्याण और राष्ट्रकल्याण का मार्ग दिखाया।
उन्होंने कहा,

“चरित्र से युक्त व्यक्ति ही लोककल्याण व राष्ट्र कल्याण का माध्यम बन सकता है। रामायण में श्रीराम का चरित्र हर काल और परिस्थिति में प्रासंगिक है। राम ने मर्यादा की लक्ष्मण रेखा का कभी उल्लंघन नहीं किया।”

सीएम ने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में व्यक्ति की पहचान उसके चरित्र से होती है, न कि पहनावे से।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम का संदेश

सीएम योगी ने कार्यक्रम में कहा कि भगवान वाल्मीकि के प्रति पूरे समाज को कृतज्ञ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि

“महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर हर भारतीय के घर में होनी चाहिए, क्योंकि वे हमारी संस्कृति और आस्था के आधारस्तंभ हैं।”

उन्होंने कहा कि भारत की ऋषि परंपरा ने हर युग में समाज का मार्गदर्शन किया — रामायण काल में महर्षि वाल्मीकि, महाभारत काल में वेदव्यास, मध्यकाल में संत रविदास और आजादी के दौर में बाबा साहेब अंबेडकर ने समाज को दिशा दी।

सपा पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा के समय सफाईकर्मियों का शोषण होता था, उन्हें ₹4,000 तक का वेतन भी नहीं मिलता था।

“आज हमारी सरकार ने सफाईकर्मियों को अच्छा मानदेय दिया है और उन्हें ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर देने की योजना शुरू कर रही है। जरूरत पड़ने पर बैंक के माध्यम से ₹35–40 लाख की सहायता भी दी जाएगी।”

उन्होंने याद दिलाया कि सपा सरकार ने कई स्मारकों और संस्थानों के नाम बदल दिए थे, जिनका नाम भाजपा सरकार ने पुनः बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के नाम पर रखा।

सीएम ने कहा कि सपा सरकार ने अयोध्या एयरपोर्ट के निर्माण का भी विरोध किया था, जबकि अब उसका नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया है।

सफाईकर्मियों के सम्मान में नई योजना

सीएम योगी ने कहा कि अब राज्य के सभी सफाईकर्मियों को बीमा कवर से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था पहले 80 हजार होमगार्ड्स को दी जा चुकी है।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गांव में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है और स्वच्छता मित्रों को नियमित मानदेय देने के आदेश जारी किए गए हैं।

वाल्मीकि समाज से अपील

सीएम योगी ने वाल्मीकि समाज से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें, क्योंकि शिक्षित समाज ही नेतृत्व प्रदान कर सकता है।
उन्होंने कहा —

“कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। जैसे मां अपने बच्चे की गंदगी साफ करती है, वैसे ही सफाईकर्मी समाज की सेवा करते हैं। यही सच्चा समर्पण है जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का निर्माण करता है।”

समारोह में उमड़ी भीड़

कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे से महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस को और भव्यता से मनाया जाएगा, ताकि उनके आदर्श समाज के हर वर्ग तक पहुंचें।

ये भी पढे- https://rkpnewsup.com/15-year-old-boy-mysteriously-disappears-family-in-shock-police-launch-search/

एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं: विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू का बयान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।
विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में किसी तरह की गड़बड़ी या हेराफेरी नहीं हो रही है। यह जांच पूरी तरह पारदर्शी, स्वतंत्र और नियमों के अनुसार की जा रही है।

मंत्री का यह बयान तब आया है जब कुछ लोगों ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। नायडू ने कहा कि हादसे की सच्चाई जानने के लिए एएआईबी की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया,

“जांच में कोई हेराफेरी या गड़बड़ी नहीं हो रही है। यह एक साफ-सुथरी और गहन प्रक्रिया है, जो नियमों के मुताबिक चल रही है। एएआईबी पूरी पारदर्शिता से जांच कर रहा है और हम उस पर कोई दबाव नहीं डाल रहे।”

उन्होंने आगे कहा कि अंतिम रिपोर्ट आने में कुछ समय लगेगा, क्योंकि जांच एजेंसी सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल कर रही है।

अहमदाबाद में हुआ था एयर इंडिया विमान हादसा

12 जून को अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान (AI-171) टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इस भीषण हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 241 यात्री शामिल थे। इसे भारत के सबसे बड़े विमान हादसों में से एक माना जा रहा है।

एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट और विवाद

एएआईबी ने 12 जुलाई को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया कि टेकऑफ के तुरंत बाद विमान के दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति लगभग एक साथ बंद हो गई।
कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) में एक पायलट को यह कहते सुना गया — “तुमने कटऑफ क्यों किया?”, जिस पर दूसरे पायलट ने जवाब दिया — “मैंने ऐसा कुछ नहीं किया।”

इसके बाद 22 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस रिपोर्ट के कुछ हिस्सों के मीडिया में लीक होने पर नाराजगी जताई, और कहा कि ऐसी “चयनात्मक रिपोर्टिंग दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना” है, क्योंकि इससे गलत नैरेटिव बन सकता है।

विमानन मंत्री का आश्वासन

नायडू ने दोहराया कि सरकार जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि

“हम किसी भी एजेंसी पर रिपोर्ट जल्द देने का दबाव नहीं डालेंगे। सच्चाई सामने लाने के लिए जितना समय जरूरी होगा, उतना समय दिया जाएगा।”

देवरिया सहोदया मीटिंग में तय हुआ इंटर स्कूल कंपटीशनों का खाका, हर बच्चे को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच

सूर्या एकेडमी में हुई बैठक में जिले के अधिकांश सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने लिया हिस्सा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बनाए गए कार्यक्रमों की रूपरेखा।

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने और उनके अंदर छिपे हुनर को मंच देने के उद्देश्य से सहोदया देवरिया की महत्वपूर्ण बैठक नगर स्थित सूर्या एकेडमी में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के अधिकतर सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं के आयोजन का निर्णय लिया।बैठक में सहोदया सेक्रेटरी मोनिका अरोरा ने बताया कि प्रतियोगिताओं की शुरुआत इंडोर गेम्स चेस (शतरंज) से की जाएगी, जिसके लिए वैन्यू के रूप में स्कॉलर्स स्कूल को चुना गया। इसी क्रम में इलोक्यूशन के लिए जे.के. मित्तल स्कूल, नृत्य प्रतियोगिता के लिए सूर्या एकेडमी, गायन प्रतियोगिता के लिए पी.डी. एकेडमी, कबड्डी के लिए सनबीम स्कूल, खो-खो के लिए लगना देवी स्कूल और वॉलीबॉल के लिए होली एंजल स्कूल निर्धारित किए गए।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर जी.एम. एकेडमी सलेमपुर के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी और स्कॉलर्स स्कूल की प्रधानाचार्या सपना केजरीवाल ने अपने विचार साझा किए। सहोदया अध्यक्ष एवं सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य वी.के. शुक्ला ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सभी क्रिया-कलापों में सहोदया की नियमावली का पालन किया जाएगा।खेल विभाग में गंगोत्री स्कूल के उप प्रधानाचार्य गौरव सिंह और एसबीटी स्कूल के प्रधानाचार्य दिवाकर पांडेय को शामिल किया गया।
इस मौके पर पी.डी. एकेडमी के एन.जी. पांडेय, दिव्य ज्योति स्कूल के निदेशक शाश्वत पांडेय, गुरुकुल स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा, रघुकुल एकेडमी के प्रधानाचार्य के.के. त्रिपाठी, आर.डी.एन.सी. के प्रधानाचार्य राहुल पासवान, एन.पी.एस. की प्रधानाचार्या मृदुला सिंह और एम.आर. जयपुरिया के प्रधानाचार्य सूरज वी.एम. सहित कई शिक्षाविदों की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें –देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में मिला सड़ा हुआ शव

ये भी पढ़ें –बलिया में फर्जी अस्पतालों और लैब का गोरखधंधा! स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से चल रहा मौत का कारोबार

इनर व्हील क्लब गोरखपुर की अनोखी पहल: नारी स्वच्छता, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। समाज में सेवा, संवेदना और संस्कार की धारा को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ गोरखपुर ने महिला स्वच्छता और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की है। क्लब ने गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय और गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग के महिला छात्रावास में दो अत्याधुनिक सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें स्थापित कीं।

इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिय नारायण, क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव रीना त्रिपाठी, सदस्या पल्लवी शुक्ला और हॉस्टल वार्डन अंजली पांडेय मौजूद रहीं। इस पहल का छात्राओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और इसे महिला गरिमा व स्वास्थ्य चेतना की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिय नारायण ने कहा कि यह मशीनें केवल उपकरण नहीं, बल्कि नारी गरिमा और स्वाभिमान की रक्षा का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब समाज में स्वच्छता और समानता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी ने कहा,

“नारी सशक्त होगी तो राष्ट्र सशक्त होगा। हमारा उद्देश्य केवल मशीनें लगाना नहीं, बल्कि उन दीवारों को तोड़ना है जो अब भी महिला स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को संकोच की परिधि में बाँधती हैं।”

उन्होंने बताया कि यह पहल क्लब की उस व्यापक सोच का हिस्सा है, जिसमें महिला सम्मान और स्वास्थ्य केंद्र में हैं।

सचिव रीना त्रिपाठी ने छात्राओं को मशीन के उपयोग की जानकारी दी और कहा कि यह सुविधा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत बनाएगी। वहीं पल्लवी शुक्ला ने कहा कि इनर व्हील क्लब का हर कार्य समाज में परिवर्तन और प्रेरणा का संदेश देता है।

हॉस्टल वार्डन अंजली पांडेय ने क्लब के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह सुविधा छात्राओं को आत्मविश्वास और सुरक्षा का अनुभव कराएगी।

कार्यक्रम के अंत में क्लब सदस्याओं ने “एक पौधा–एक जीवन” संदेश के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं ने भी “स्वच्छ तन – स्वच्छ मन” और “हर माह सम्मान का अधिकार” जैसे संदेशों के साथ समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।

महर्षि वाल्मीकि जयंती ,मंदिरों में संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा किया गया अखंड रामायण पाठ

मिशन शक्ति के तहत अधिकतर देवस्थानों पर महिला कलाकारों ने किया अखंड रामायण पाठ

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा अखंड रामायण पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों में से महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत अधिकतर देव स्थलों पर महिला कलाकारों ने अखंड रामायण पाठ किया। जनपद मुख्यालय स्थित गऊ घाट मंदिर में भी नगर पालिका परिषद की ओर से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।शासन के निर्देशों के क्रम में महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों के माध्यम सेअखंड रामायण का पाठ प्रारंभ कराया गया।