संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नव निर्माण के 09 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विकास भवन परिसर स्थित डीपीआरसी हॉल में नौ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी विभागों द्वारा प्रदर्शनी, मेला एवं योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था की गई है।
इसी क्रम में यूपीनेडा विभाग द्वारा डीपीआरसी हॉल में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित अन्य योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया, जिनके आवास पर संबंधित एजेंसियों एवं वेंडरों द्वारा सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को योजना की उपयोगिता, लाभ एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, योजना के सफल क्रियान्वयन के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महेश मौर्य एवं उनके दल द्वारा लोकगीतों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे कार्यक्रम आकर्षक एवं जनजागरूकता से परिपूर्ण रहा।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी यूपीनेडा अरविंद कुमार वर्मा, सहायक अभियंता विद्युत विभाग मुकेश गुप्ता, सोलनोवा कंपनी के प्रतिनिधि राहुल मिश्रा, प्रगति एंटरप्रेन्योर के वेंडर गुरुदत्त सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
11 वर्ष केंद्र, 9 वर्ष प्रदेश सरकार: नव निर्माण अभियान में योजनाओं की झलक और लाभार्थियों का सम्मान
विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने जल अर्पण-2026 में पेयजल संरक्षण का दिया संदेश
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के ग्राम पंचायत करमा कला में विश्व जल दिवस के अवसर पर पेयजल योजना से संबंधित “जल अर्पण-2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पेयजल के उपयोग, संचालन एवं रखरखाव की विस्तृत जानकारी दी गई। विधायक द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को संबोधित करते हुए स्वच्छ पेयजल के महत्व, स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव तथा भविष्य के लिए जल संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संबंधित विभागों को अन्य योजनाओं को भी शीघ्र पूर्ण कर ग्रामीणों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने जल के समुचित उपयोग पर बल देते हुए जल की बर्बादी रोकने का आह्वान किया। अधिशासी अभियंता ने जलजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए सुरक्षित पेयजल के उपयोग के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पेयजल योजनाओं की देखरेख ग्राम पंचायत स्तर पर सामुदायिक सहभागिता से सुनिश्चित की जानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली एफटीके महिलाओं, पंप ऑपरेटरों एवं ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही योजना का निरीक्षण, वृक्षारोपण एवं घर-घर नल कनेक्शन से जलापूर्ति व्यवस्था का अवलोकन भी किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सांथा अरविन्द जायसवाल, ग्राम प्रधान करमा कला राम अदालत, ग्राम प्रधान भटौरा घनश्याम यादव सहित जल निगम के अधिकारी, इंजीनियर एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बलिया में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, CHC खेजुरी में डॉक्टर न मिलने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने किया घायलों का प्राथमिक उपचार
सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। रविवार को खेजुरी थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेजुरी में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया, जहां अस्पताल में डॉक्टर और जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के भरोसे इलाज की व्यवस्था चलती दिखाई दी।
जानकारी के अनुसार खेजुरी थाना क्षेत्र के अमरनाथ इंटर कॉलेज के सामने रविवार को एक ई-रिक्शा और बोलेरो पिकअप के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बलिया में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, CHC खेजुरी में डॉक्टर न मिलने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने किया घायलों का प्राथमिक उपचार जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। रविवार को खेजुरी थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेजुरी में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया, जहां अस्पताल में डॉक्टर और जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के भरोसे इलाज की व्यवस्था चलती दिखाई दी।
जानकारी के अनुसार खेजुरी थाना क्षेत्र के अमरनाथ इंटर कॉलेज के सामने रविवार को एक ई-रिक्शा और बोलेरो पिकअप के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर वहां का नजारा देखकर लोग हैरान रह गए। उस समय अस्पताल में न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मी। अस्पताल में केवल एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गुरुल मौजूद था। ऐसे में उसी कर्मचारी ने मानवता दिखाते हुए घायलों की प्राथमिक मरहम-पट्टी की और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा अपनी सही दिशा में जा रहा था, तभी सामने से आ रहे बोलेरो पिकअप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर निवासी सनी (25 वर्ष) पुत्र संजय राय, रोहित गोंड तथा सिवान कला निवासी मेराज गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के करीब आधे घंटे बाद एक युवक, जिसने फार्मासिस्ट की ट्रेनिंग ली हुई थी, अस्पताल पहुंचा और व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। तब तक घायलों को जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की जा चुकी थी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीएचसी खेजुरी में रविवार के दिन अक्सर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित रहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि अस्पताल में केवल एक एमबीबीएस डॉक्टर ही तैनात है तो वह ओपीडी और इमरजेंसी दोनों सेवाएं कैसे संभाल सकता है।
इस संबंध में मुख्य प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधीक्षक रत्नेश कुमार से बात की है। उनके अनुसार डॉ. दिनेश की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था को उजागर करती है और यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर आम जनता को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कब मिल ने मानवता दिखाते हुए घायलों की प्राथमिक मरहम-पट्टी की और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा अपनी सही दिशा में जा रहा था, तभी सामने से आ रहे बोलेरो पिकअप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर निवासी सनी (25 वर्ष) पुत्र संजय राय, रोहित गोंड तथा सिवान कला निवासी मेराज गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के करीब आधे घंटे बाद एक युवक, जिसने फार्मासिस्ट की ट्रेनिंग ली हुई थी, अस्पताल पहुंचा और व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। तब तक घायलों को जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की जा चुकी थी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीएचसी खेजुरी में रविवार के दिन अक्सर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित रहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि अस्पताल में केवल एक एमबीबीएस डॉक्टर ही तैनात है तो वह ओपीडी और इमरजेंसी दोनों सेवाएं कैसे संभाल सकता है।
इस संबंध में मुख्य प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधीक्षक रत्नेश कुमार से बात की है। उनके अनुसार डॉ. दिनेश की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था को उजागर करती है और यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर आम जनता को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कब मिलेगी ?
थाली-ताली बजाकर गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि का विरोध, सपा नेता विजय रावत ने साधा भाजपा पर निशाना
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थाली-ताली बजाकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
बरहज विधानसभा क्षेत्र में बरहज-देवरिया रोड स्थित काली मंदिर के पास आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
प्रदर्शनकारियों ने थाली और ताली बजाकर सरकार का ध्यान महंगाई की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। यह विरोध प्रदर्शन राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
सपा नेता विजय रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन समस्याओं को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
ये भी पढ़े – IIT Patna Research: कुशीनगर के शैलेष यादव का कमाल, अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, वहीं दूसरी ओर लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। गैस सिलेंडर जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
विजय रावत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि यही हालात बने रहे तो आम जनता के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा सकता है। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हटाने की अपील भी की।
इस दौरान संजय यादव, रोहित शर्मा, आदित्य सिंह, राकेश चौहान, इस्लाम अंसारी, सुभाष चंद्र सिंह, ठाकुर प्रसाद और विजय शर्मा सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।
ये भी पढ़े – Maharajganj Power Cut: सिसवां बाजार में 7 घंटे ठप रही बिजली, पानी और कारोबार पर पड़ा असर
Maharajganj Power Cut: सिसवां बाजार में 7 घंटे ठप रही बिजली, पानी और कारोबार पर पड़ा असर
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सिसवां बाजार नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार को करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह से अचानक बिजली गुल होने के कारण लोगों को पेयजल, घरेलू कामकाज और व्यापारिक गतिविधियों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह 8 बजे से गुल हुई बिजली
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 8 बजे मुख्य विद्युत लाइन में आई तकनीकी खराबी के चलते पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे घरों में पानी की समस्या गहराने लगी, वहीं दुकानदारों और छोटे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।
गर्मी में बढ़ी मुश्किलें
उमस भरी गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली न रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बिना पूर्व सूचना के इतनी लंबी कटौती पर नाराजगी जताई और विभाग से पहले सूचना देने की मांग की।
ये भी पढ़े – DDU में अत्याधुनिक ड्रोन लैब का उद्घाटन 29 मार्च को
7 घंटे बाद बहाल हुई सप्लाई
काफी प्रयास के बाद विद्युत विभाग की टीम ने मुख्य लाइन की खराबी को ठीक किया, जिसके बाद दोपहर करीब 3:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विभाग का बयान
इस संबंध में अवर अभियंता Sujeet Chaurasia ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सप्लाई बाधित हुई थी, जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया है और अब स्थिति सामान्य है।
उठे सवाल, समाधान की मांग
इस घटना के बाद उपभोक्ताओं ने विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।
ये भी पढ़े – IIT Patna Research: कुशीनगर के शैलेष यादव का कमाल, अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध
IIT Patna Research: कुशीनगर के शैलेष यादव का कमाल, अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र के गांव सिधावें निवासी भगवन्त यादव के पुत्र शोध छात्र शैलेष कुमार यादव आईआईटी पटना भूविज्ञान पर्यावरण संरक्षण पर शोधकर रहे है जिनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध स्वीटजरलैंड के जियोटेक्निकल और जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग जर्नल में चयनित कर प्रकाशित हुआ है।
इस शोध पत्र का शीर्षक है “Effects of Specimen Geometry and Bamboo Biochar Amendment on Anisotropic Shrinkage Behavior of Soils” अर्थात् “मिट्टी के अनिसोट्रोपिक सिकुड़न व्यवहार पर नमूने की ज्यामिति और बांस बायोचार संशोधन के प्रभाव”।
ये भी पढ़े – DDU में अत्याधुनिक ड्रोन लैब का उद्घाटन 29 मार्च को
इस शोध में शैलेश कुमार यादव ने अपने पीएचडी कार्य के हिस्से के रूप में मिट्टी के सिकुड़न गुणों का अध्ययन किया है, जो भूतकनिकी और भूपर्यावरण इंजीनियरिंग में महत्वपूर्ण हैं। शोध में यह पता लगाया गया है कि नमूने के आकार और बांस बायोचार के संशोधन से मिट्टी के अनिसोट्रोपिक सिकुड़न व्यवहार पर क्या प्रभाव पड़ता है।
इस शोध के निष्कर्ष जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग में मिट्टी के व्यवहार को समझने और उसका उपयोग करने में मदद कर सकते हैं, विशेष रूप से लैंडफिल जैसी संरचनाओं में। इनके उपलब्धि पर माता पिता परिवार जनों और गांव तथा क्षेत्र में खुशीकी लहर है शैलेष कुमार यादव किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं जो भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।
ये भी पढ़े – Maharajganj News: शतचंडी महायज्ञ से गूंजा बरोहिंया, मां काली मंदिर बना आस्था का केंद्र—हजारों श्रद्धालु पहुंचे
DDU में अत्याधुनिक ड्रोन लैब का उद्घाटन 29 मार्च को
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बीटेक विभाग में अत्याधुनिक ड्रोन लैब स्थापित की जा रही है। इस ड्रोन लैब का उद्घाटन 29 मार्च 2026 को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन द्वारा किया जाएगा।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह ड्रोन लैब विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, विशेषकर ड्रोन टेक्नोलॉजी और एयरोस्पेस इनोवेशन के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगी। इससे उनके कौशल का समग्र विकास होगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे।
ये भी पढ़े – सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल क़ी दर्दनाक मौत
यह पहल ISRO के एक प्रतिष्ठित चैलेंज प्रोजेक्ट से प्रेरित है, जिसमें बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के छात्र यश राय एवं पूर्व छात्र प्रांजल पांडेय सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का मार्गदर्शन देश के प्रसिद्ध “ड्रोन मैन ऑफ इंडिया” राहुल सिंह कर रहे हैं।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन एवं राहुल सिंह ने बीटेक भवन का दौरा कर इसरो प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यश राय एवं प्रांजल पांडेय द्वारा विकसित किए जा रहे ड्रोन प्रोजेक्ट की सराहना की और इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना है। बीटेक विभाग में स्थापित होने वाली यह ड्रोन लैब भविष्य में शोध, प्रशिक्षण और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रोजेक्ट्स का प्रमुख केंद्र बनेगी।
ये भी पढ़े – Maharajganj News: शतचंडी महायज्ञ से गूंजा बरोहिंया, मां काली मंदिर बना आस्था का केंद्र—हजारों श्रद्धालु पहुंचे
Maharajganj News: शतचंडी महायज्ञ से गूंजा बरोहिंया, मां काली मंदिर बना आस्था का केंद्र—हजारों श्रद्धालु पहुंचे
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड मिठौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरोहिंया में मां काली मंदिर के समीप 19 मार्च से आरंभ हुआ 9 दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ इन दिनों पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महायज्ञ स्थल पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आ रहा है। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से पहुंचे श्रद्धालु पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ अनुष्ठान में सहभागिता कर रहे हैं।
इस महायज्ञ की विशेषता यह है कि श्रद्धालु संकल्प लेकर 8, 16 एवं 24 घंटे तक यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। कठिन तपस्या स्वरूप इस परिक्रमा में भाग लेने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो इस आयोजन की महत्ता को दर्शाता है। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए चढ़ावा अर्पित कर दान-पुण्य कर रहे हैं और मां काली का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
महायज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित राकेश मिश्रा एवं भोलू पांडेय सहित अन्य विद्वान आचार्यों द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। मंत्रों की गूंज और भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
ये भी पढ़े – सेवा, अनुशासन और समर्पण के संदेश के साथ एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न
यज्ञ समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, समुचित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, भोजन और विश्राम के लिए ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले साधु-संतों के स्वागत और सेवा के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिससे आयोजन की भव्यता और अनुशासन दोनों देखने को मिल रहे हैं।
यह धार्मिक आयोजन पूर्ण रूप से जनसहयोग से जनकल्याण की भावना के साथ संपन्न कराया जा रहा है। महायज्ञ का भव्य समापन 27 मार्च को विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समापन अवसर पर क्षेत्र में विशेष धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ समिति के संरक्षक व ग्राम प्रधान गिरिजेश गुप्ता, राघवेंद्र पांडेय, अध्यक्ष सोनू गुप्ता, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र चौधरी, महंत किशुन गिरी सहित समस्त सदस्यों का योगदान सराहनीय है।
ये भी पढ़े – सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल क़ी दर्दनाक मौत
सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल क़ी दर्दनाक मौत
बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।
थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस पार्टी के बरहज नगर अध्यक्ष को तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात बुलेट ने जबरदस्त ठोकर मार दी,जिससे वें गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गीर गए।
स्थानीय लोगो ने उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस क़ी मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका स्थित आजाद नगर दक्षिणी निवासी जितेंद्र जायसवाल जीतू 45, पुत्र लालचंद जायसवाल कांग्रेस पार्टी बरहज नगर के अध्यक्ष थे। शनिवार क़ी शाम को करीब सात बजे वह बाइक से बरहज की तरफ आ रहे थे, अभी वह कान्हा गौशाला के निकट ही पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आरही अज्ञात बुलेट ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाईक सवार जीतेन्द्र जायसवाल सिर मे भयंकर चोट लगी जिससे वें गंभीर रूप से घायल हो गए, आनन फानन मे स्थानीय लोगो ने उन्हें एम्बुलेंस से सी एच सी पहुंचाया जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया भेज दिया। जितेंद्र के निधन की सूचना मिलते ही नगर मे सन्नाटा छा गया,भारी संख्या लोग अस्पताल पहुंचने लगे । जितेंद्र के एक पुत्र और एक पुत्री है। उनके मौत का समाचार मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है।
सेवा, अनुशासन और समर्पण के संदेश के साथ एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना सभा से हुई, इसके बाद नंदनी कनौजिया ने सरस्वती वंदना और पूजा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय) रहे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने की। मुख्य अतिथि ने “नॉट मी बट यू” की भावना को रेखांकित करते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में चरित्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों को व्यवहारिक अनुभव प्रदान कर नेतृत्व क्षमता और सामूहिक कार्य की भावना को सशक्त बनाते हैं।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि सात दिवसीय शिविर ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए समाज के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। स्वयंसेवक करन ने शिविर की विस्तृत आख्या प्रस्तुत करते हुए स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, बौद्धिक सत्र एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उल्लेख किया। समापन अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निधि राय ने किया। कार्यक्रम में डॉ. पीयूष सिंह व डॉ. प्रदीप यादव सहित अनेक शिक्षकगण और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हुई सरयू की धरा
इशारू ग्राम की भव्य कलश यात्रा ने जगाया आध्यात्मिक उत्साह
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इशारू ग्राम में आयोजित श्रीराम कथा के शुभारंभ के दिव्य अवसर पर शनिवार, 21 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयघोष के साथ निकली यह कलश यात्रा इशारू ग्राम से चलकर भागलपुर के सरयू तट स्थित कालीचरण घाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।
कालीचरण घाट पर आचार्य पंडित गोविंद तिवारी ने वैदिक विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण करते हुए कलशों में पवित्र जल भरवाया। इस दौरान “हर-हर महादेव” और “जय सियाराम” के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और सरयू तट आस्था के रंग में रंग गया।
इस पावन आयोजन की मुख्य यजमान प्रेम सुधा देवी, पत्नी स्वर्गीय राम मूरत पांडे हैं। कथा के आचार्य पंडित गोविंद तिवारी हैं, जबकि कथा व्यास अनूप शास्त्री अयोध्या धाम से पधारे हैं, जो आगामी दिनों में श्रद्धालुओं को श्री राम कथा का अमृतमय रसपान कराएंगे।
कलश यात्रा में अनूप सिंह, शैलेश पांडे, उदय प्रताप सिंह, कमलनयन पांडे, शत्रुघ्न मौर्य, गोविंद मिश्रा, संपूर्णानंद पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र की माताएं-बहनें शामिल रहीं। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ सरयू तट तक पहुंचे।
सरयू नदी से पवित्र जल भरने के बाद कलश यात्रा पुनः कथा पंडाल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस भव्य धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण व्याप्त हो गया।
गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी बंटी राजभर गिरफ्तार, बरहज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरहज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त बंटी राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं में सक्रिय था और पुलिस की निगरानी में था।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना बरहज पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोहन सेतु पुल के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना बरहज में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना जारी है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर संगठित तरीके से अपराध करता था। उसका उद्देश्य आर्थिक और भौतिक लाभ प्राप्त करना था। वह चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैलाता था।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
इस गिरफ्तारी में थाना बरहज पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुमित कान्त और कांस्टेबल संजीव कुमार यादव की टीम ने कार्रवाई को सफल बनाया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और गैंगेस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस पर वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, मऊ द्वारा भुजौटी पौधशाला परिसर में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया, जिससे लोगों को भावनात्मक रूप से वृक्षारोपण से जोड़ा जा सकता हैं वृक्षारोपण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा कोपागंज के मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय द्वारा नौ पौधों के रोपण के साथ किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि यह लोगों को प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोड़ने का भी कार्य करता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करें।
अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस का महत्व
कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार यादव ने अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2012 में 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस घोषित किया था, जिसे पहली बार वर्ष 2013 में मनाया गया।
उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य लोगों को वनों के महत्व के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना है वृक्ष हैं जीवन का आधार”
डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष केवल हरियाली का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे हमारे जीवन के मूल आधार हैं। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा, “जिस प्रकार हम अपने माता-पिता और बच्चों की देखभाल करते हैं, उसी तरह हमें पौधों और वृक्षों की भी देखभाल करनी चाहिए। केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही जरूरी है।”
बढ़ते पर्यावरण संकट पर चिंता
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरणीय चुनौतियों पर भी गंभीर चर्चा हुई। डॉ. यादव ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरण संतुलन लगातार बिगड़ रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते हम सचेत नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जल संकट, वायु प्रदूषण और जैव विविधता में कमी जैसे मुद्दे आज वैश्विक चिंता का विषय बन चुके हैं।
जनसहभागिता से ही संभव है संरक्षण कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था का कार्य नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
डॉ. यादव ने कहा कि जब तक आमजन की भागीदारी नहीं होगी, तब तक किसी भी पर्यावरणीय अभियान को सफलता नहीं मिल सकती। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे न केवल वृक्षारोपण करें, बल्कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा का भी संकल्प लें।
ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वृक्षारोपण में सक्रिय भूमिका निभाई। विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को पौधों की देखभाल के लिए आवश्यक जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में रेंजर ए.के. उपाध्याय, नर्सरी प्रभारी दुर्गविजय राय, मिथलेश यादव, रजनीश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
पर्यावरण संरक्षण: आज की सबसे बड़ी जरूरत
आज के समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक सामाजिक मुद्दा नहीं बल्कि मानव अस्तित्व से जुड़ा विषय बन चुका है। तेजी से हो रहे शहरीकरण और औद्योगिकीकरण के कारण प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
ऐसे में वृक्षारोपण और वनों का संरक्षण ही एकमात्र उपाय है जिससे हम पर्यावरण संतुलन बनाए रख सकते हैं। यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर मऊ में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि इसने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित भी किया।
“एक पेड़ माँ के नाम” जैसे अभियानों के माध्यम से यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो निश्चित रूप से हम आने वाले समय में एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण कर सकते हैं।
ओवरलोड वाहनों पर पुलिस का शिकंजा: 24 घंटे में 14 वाहन सीज, अभियान से मचा हड़कंप
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी-ओवरलोडिंग पर पुलिस का जीरो टॉलरेंस
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते 24 घंटों में विभिन्न श्रेणियों के 14 वाहनों को ओवरलोड पाए जाने पर सीज कर दिया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान जिन वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक भार पाया गया, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया तथा संबंधित चालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने लगातार निगरानी रखते हुए ट्रकों, डंपरों और अन्य भारी वाहनों की जांच की। ओवरलोडिंग पाए जाने पर न केवल वाहनों को सीज किया गया, बल्कि संबंधित दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई, जिससे नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। इससे न केवल वाहन की संतुलन क्षमता प्रभावित होती है, बल्कि सड़कें भी क्षतिग्रस्त होती हैं और आम नागरिकों की सुरक्षा पर सीधा खतरा उत्पन्न होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित भार सीमा के भीतर ही वाहन संचालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि जनपद में सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।
कड़ी सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ ईद-उल- फितर, प्रशासनिक सतर्कता रही चाक-चौबंद
अलर्ट प्रशासन, सतर्क पुलिस और जागरूक जनता- तीनों के समन्वय से शांतिपूर्ण रही ईद
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में ईद-उल-फितर का पावन पर्व आपसी भाई-चारे, शांति और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच अत्यंत कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ। पूरे जिले में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।
शासन के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज स्वयं फील्ड में उतरकर थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र के परतावल सहित अन्य संवेदनशील स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करते नजर आए। अधिकारियों ने नमाज स्थलों, प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नमाज के दौरान कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रत्येक ईदगाह और मस्जिद के आस-पास सुरक्षा घेरा बनाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।
भीड़-भाड़ वाले बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। इसके साथ ही खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की भी विशेष तैनाती की गई थी।
ईद के मौके पर सामाजिक समरसता का भी सुंदर उदाहरण देखने को मिला। विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाई-चारे का संदेश दिया। स्थानीय संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने भी प्रशासन के साथ मिल कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रशासन की अपील का व्यापक असर देखने को मिला, जहां आम जन-मानस ने पूर्ण सहयोग करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। पूरे जनपद में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
पुलिस अधीक्षक ने सफल आयोजन के लिए समस्त पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और जनपदवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही इस प्रकार के पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो पाते हैं।
