Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 57

महिला कल्याण व दिव्यांगजन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, लाभार्थियों को मिला लाभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर स्थित डीपीआरसी हॉल में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी दी गई और लाभार्थियों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से संबंधित ब्रोशर एवं पंपलेट वितरित किए गए। बताया गया कि निराश्रित महिला पेंशन योजना के 29378, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 17538, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के 830, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के 232 तथा स्पॉन्सरशिप योजना के 438 लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। वहीं दिव्यांगजन विभाग के अंतर्गत 8541 पेंशनर पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही विकास खंड खलीलाबाद निवासी एक दिव्यांगजन को बैटरी चालित रिक्शा भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, महिला कल्याण एवं दिव्यांगजन विभाग के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

लखपति दीदी अभियान को रफ्तार देने की तैयारी, 3 करोड़ परिवारों को समूहों से जोड़ने का लक्ष्य

हर पात्र महिला को समूह से जोड़ना प्राथमिकता, समन्वित प्रयास से बनेगी लखपति दीदी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेश में 3 करोड़ परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने एवं 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को लेकर जनपद स्तर पर कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में जनपद स्तरीय समिति की प्रथम बैठक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में जो महिलाएं अब तक स्वयं सहायता समूहों से नहीं जुड़ सकी हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समूहों से जोड़ा जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करें और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के शेष पात्र परिवारों, विधवा पेंशन की अवशेष लाभार्थियों तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत छूटे हुए परिवारों की महिलाओं को अभियान चलाकर स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईईसी गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाते हुए पात्र निर्धन परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
उन्होंने उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया कि सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर अधिक से अधिक महिलाओं को समूहों से जोड़ें और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करें। साथ ही बीडीओ और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार, पीडी डीआरडीए राम दरश चौधरी, डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

हल्की बरसात ने खोली निर्माणाधीन सड़क की पोल, एक माह से गिट्टी-बालू डालकर छोड़ा गया रास्ता

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l

क्षेत्र के ग्राम सभा तिलौली मे बन रही सड़क का निर्माण कार्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार को हुई हल्की बरसात ने इस निर्माणाधीन रास्ते की स्थिति को उजागर कर दिया। बरसात के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अभी तो केवल हल्की बारिश हुई है, लेकिन यदि बरसात का मौसम शुरू हो गया तो इस रास्ते की स्थिति और भी खराब हो सकती है।बताया जा रहा है कि इस सड़क का निर्माण ग्राम सभा के माध्यम से कराया जा रहा है। लगभग एक माह पहले इस रास्ते पर गिट्टी और बालू डाल दी गई थी, लेकिन उसके बाद से काम अधूरा ही छोड़ दिया गया है। गिट्टी और बालू डालने के बाद उसे समतल कर पक्का करने की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं की गई है। इसी कारण शनिवार को हुई हल्की बरसात में ही रास्ते पर पानी भर गया और कीचड़ जैसी स्थिति बन गई।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। लेकिन काम अधूरा छोड़ देने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गिट्टी और बालू फैले होने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। कई जगहों पर फिसलन भी हो रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।शनिवार की हल्की बरसात ने यह भी दिखा दिया कि यदि निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ तो बरसात के मौसम में यह रास्ता और ज्यादा खराब हो सकता है। पानी जमा होने से गिट्टी और बालू इधर-उधर फैल रहे हैं और रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया है। ऐसे में ग्रामीणों को पैदल चलने में भी काफी कठिनाई हो रही है।ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम पंचायत से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप हो, ताकि बरसात के मौसम में रास्ता खराब न हो और लोगों को आवागमन में परेशानी न उठानी पड़े।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्य को पूरा नहीं किया गया तो बरसात में यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो सकता है। ऐसे में जिम्मेदार लोगों को चाहिए कि वे जल्द इस पर ध्यान दें और अधूरे पड़े कार्य को शीघ्र पूरा कराकर ग्रामीणों को राहत दिलाएं।

2 महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता नाबालिग बरामद आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l तिलहर थाना क्षेत्र से पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब दो महीने पहले बहला-फुसलाकर गैर धर्म की नाबालिग लड़की को अपने साथ ले जाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, इस मामले में आरोपी संजय मौर्या घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी और कई स्थानों पर दबिश भी दी गई थी। इसी बीच मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव मरक्का गौटिया के पास से धर दबोचा।
बताया गया है कि इस संबंध में थाना तिलहर में पहले से ही पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बरामद नाबालिग लड़की को मेडिकल परीक्षण और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए भेज दिया है।
वहीं, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और पीड़िता को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

नव निर्माण के नौ वर्ष: कृषि क्षेत्र में बदलाव की नई इबारत, 4 लाख किसानों को मिला सम्मान निधि का लाभ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के चौथे दिन कृषि सेक्टर को केंद्र में रखते हुए विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के स्वागत के साथ हुआ, जहां अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने सभागार में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में प्रदेश तेजी से अग्रसर है, जिसमें महराजगंज जनपद भी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, अवसंरचना, पर्यटन के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।
कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 4 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त का लाभ मिला है। वहीं 1,34,700 से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 297.72 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। गन्ना किसानों को 890 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जबकि करीब 1.28 लाख किसान सहकारी समितियों से जुड़कर उनके सशक्तिकरण में योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद में निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए 31 केंद्र स्थापित किए गए हैं तथा 95 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया गया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के तहत 3,78,204 किसानों से धान की खरीद की गई, जबकि 1,78,847 किसानों से गेहूं की खरीद सुनिश्चित कर उन्हें समयबद्ध भुगतान किया गया। इसके अलावा पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध विकास से संबंधित योजनाओं के माध्यम से भी किसानों को व्यापक लाभ पहुंचाया गया है।
उन्होंने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के सीमित उपयोग की सलाह देते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने जैविक एवं वैज्ञानिक खेती को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे न केवल भूमि की उर्वरता बनी रहेगी,बल्कि उत्पादन और आय में भी वृद्धि होगी। साथ ही किसानों को पारंपरिक खेती के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी जैसे व्यवसाय अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय वानिकी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वन, जल और भूमि हमारे जीवन के आधार हैं,जिनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों को गंगा शपथ भी दिलाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग सेक्टरों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य जहां लाभार्थियों को जागरूक करना है, वहीं वंचित लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों को सराहते हुए किसानों से व्यवसायिक खेती की ओर अग्रसर होने की अपील की।
कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी तथा पशुपालन, मत्स्य और रेशम विभाग के अधिकारियों ने भी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने विकास भवन परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी से प्रति वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला सूचना अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं अन्य लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन पंकज मौर्या द्वारा किया गया।

Ballia Weather News: तेज आंधी-बारिश से तबाही, गेहूं-सरसों की फसल बर्बाद—किसानों की बढ़ी चिंता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ कई स्थानों पर तेज तथा कहीं हल्की बारिश हुई। बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने पूरे जनपद में किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। मार्च माह के अंतिम दौर में हुई इस बारिश से जनपद के कई क्षेत्रों में गेहूं की खड़ी फसल तेज हवा के कारण गिर गई।

वहीं कई किसानों ने सरसों और मसूर की फसल काटकर खेतों में बोझ बनाकर रखी थी, जो बारिश में भीगकर खराब हो गई। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कटाई और मड़ाई के कार्य में भी देरी होने की आशंका है।

शुक्रवार रात से ही हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया था, जिससे किसान पहले से ही चिंतित थे। शनिवार अपराह्न करीब चार बजे अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसने नुकसान को और बढ़ा दिया। कई जगहों पर तेज हवा के चलते गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे उसके सड़ने और उत्पादन घटने की संभावना बढ़ गई है।

ये भी पढ़े – Eid 2026: बरहज में गूंजी ईद की नमाज, रोजेदारों ने मांगी देश-दुनिया में अमन की दुआ

इधर आम के बागों में भी इस बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिला। आम के पेड़ों में लगे बौर और छोटे-छोटे टिकोरों के झड़ने से बागवानों को भी काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो आम की पैदावार भी प्रभावित हो सकती है।तेज आंधी का असर अन्य व्यवसायों पर भी पड़ा है।

जिले के कई स्थानों पर संचालित ईंट भट्ठों में रखी कच्ची ईंटें बारिश में भीगकर खराब हो गईं, जिससे भट्ठा संचालकों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं आंधी के कारण कई स्थानों पर टिन शेड उड़ गए तथा पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गईं। इससे कई क्षेत्रों में कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही।

कुल मिलाकर बेमौसम बारिश और तेज हवा ने जनपद में व्यापक नुकसान पहुंचाया है। किसान वर्ग के साथ-साथ बागवान और अन्य व्यवसायी भी इससे खासे परेशान नजर आ रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का आकलन कर राहत दिलाने की मांग की है।

ये भी पढ़े – Gorakhpur News: पिपराईच पुलिस का कमाल—1 घंटे में गुमशुदा 9 साल के बच्चे को परिवार से मिलाया

Gorakhpur News: पिपराईच पुलिस का कमाल—1 घंटे में गुमशुदा 9 साल के बच्चे को परिवार से मिलाया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पिपराईच थाना पुलिस की तत्परता और सक्रियता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां 9 वर्षीय गुमशुदा बालक को मात्र एक घंटे के भीतर सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया।

भटकता मिला बच्चा

पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में स्थित फैमिली मार्ट के पास एक छोटा बच्चा भटक रहा है, जो अपना नाम और पता ठीक से नहीं बता पा रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

तुरंत शुरू हुई तलाश

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में Atul Kumar Srivastava के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम ने:

• स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ
• आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन
• सोशल मीडिया पर जानकारी साझा
जैसे कदम उठाए।

ये भी पढ़े – Ghazipur News: रेलवे कॉलोनी की खाली जमीन बनी खूबसूरत पार्क, बच्चों और बुजुर्गों को मिली नई सौगात

1 घंटे में मिला परिवार

पुलिस की तेज कार्रवाई और समन्वय का नतीजा रहा कि महज एक घंटे के भीतर बच्चे के परिजनों का पता चल गया। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित परिवार को सौंप दिया गया।

परिजनों ने जताया आभार

अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी पिपराईच पुलिस की तत्परता की सराहना की।

पुलिस ने दिया संदेश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुमशुदा बच्चों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर बच्चों को सुरक्षित परिवार तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है।

ये भी पढ़े – Eid 2026: बरहज में गूंजी ईद की नमाज, रोजेदारों ने मांगी देश-दुनिया में अमन की दुआ

Eid 2026: बरहज में गूंजी ईद की नमाज, रोजेदारों ने मांगी देश-दुनिया में अमन की दुआ

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को स्थानीय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। रमजान के तीस रोजे पूरे होने के बाद आज ईद का त्योहार उत्साह से मनाया गया। स्थानीय नगर के पैना रोड स्थित ईदगाह मे रोजेदारों की भीड़ उमड़ी जहां कारी हामिद रजा ने सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा करायी।

रमजान के रोजे रखने वाले सभी मोमिनों के चेहरों पर ईद की खुशी साफ झलक रही थी।ईदगाह में तड़के सुबह से ही बच्चों – बच्चियों के साथ अकीदतमंदों की भीड़ नमाज संपन्न होने तक बढ़ती रही। अकीदतमंदों ने नमाज अदा करने के बाद अपने मुल्क में अमन, तरक्की एवं खुशहाली की दुआएं करते हुए दुनिया में शान्ति की दुआ मांगी।

नमाज संपन्न होने के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बधाईयां दी। इसके बाद घरों पर मीठी सेवईंयों के साथ ईद की खुशियां बांटने का दौर रात तक चलता रहा।

ये भी पढ़े – Maharajganj News: नीम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, पनियरा क्षेत्र में मचा हड़कंप

नगर के ईदगाह के साथ ही नाका मस्जिद में कारी वसीउल्लाह ने, जामा मस्जिद में मौलाना अनीस अहमद ने,गौरा में मुफ्ती अफजल हुसैन ने तथा पैना के जामा मस्जिद में मौलाना हसनैन साहब ने ईदुल फितर की नमाज अदा करायी।

इस दौरान मुख्य रूप से हाजी डा ए एच लारी,हाजी नईम अहमद, हाजी मोहम्मद मुस्तफा, जब्बार अहमद राईन,जावेद अख्तर बबलू राईन,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,अब्दुल खालिक अंसारी,नबाब हुसैन,चांद आलम, आरिफ भोलू,यूनुस अंसारी, खुर्शीद आलम, इमरान मलिक,मुनीर शाह,असरफ अली, मुबारक अली,नसीर राईन,अनीस मंसूरी,नसीम अहमद, फैय्याज अंसारी, फाजिल शाह आदि अकीदतमंदों ने ईदुल फितर की नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की खुशियां बांटी।

ये भी पढ़े – Ghazipur News: रेलवे कॉलोनी की खाली जमीन बनी खूबसूरत पार्क, बच्चों और बुजुर्गों को मिली नई सौगात

Ghazipur News: रेलवे कॉलोनी की खाली जमीन बनी खूबसूरत पार्क, बच्चों और बुजुर्गों को मिली नई सौगात

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। मंडल रेल प्रबंधक Ashish Jain की प्रेरणा से वाराणसी मंडल के अंतर्गत Ghazipur सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे कॉलोनी की खाली पड़ी भूमि को विकसित कर एक सुंदर पार्क का स्वरूप दिया गया है।

खाली जमीन से बना हरित पार्क

इंजीनियरिंग विभाग द्वारा व्यापक साफ-सफाई के बाद इस क्षेत्र में सजावटी पौधों का रोपण किया गया और इसे बच्चों के पार्क के रूप में विकसित किया गया।

यह पार्क टीआरडी रेलवे कॉलोनी में इंजीनियरिंग, पर्यावरण और हाउसकीपिंग विभाग के सहयोग से तैयार किया गया है।

बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास सुविधाएं

इस पार्क में बच्चों के लिए:

• झूले
• स्लाइडर
• ट्रिपल ट्विस्टर
जैसे खेल उपकरण लगाए गए हैं।

वहीं कर्मचारियों और बुजुर्गों के लिए:

• मॉर्निंग वॉक ट्रैक
• जॉगिंग ट्रैक
• हरित वातावरण
की भी व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़े – भारत गौरव सम्मान से अलंकृत हुए कवि डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’

हरियाली से बढ़ी खूबसूरती

पार्क में विभिन्न प्रकार के फूल और पौधे लगाए गए हैं, जिससे इसकी सुंदरता और भी बढ़ गई है। यह स्थान अब कॉलोनी वासियों के लिए सुकून और मनोरंजन का नया केंद्र बन गया है।

अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस पार्क के निर्माण में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (द्वितीय) विनीत कुमार, सहायक मंडल इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर कमलेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

DRM ने की अपील

डीआरएम आशीष जैन ने पार्क के निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पहल रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कॉलोनी के लोगों से अपील की कि वे पार्क की स्वच्छता और रखरखाव का विशेष ध्यान रखें, ताकि यह सुविधा लंबे समय तक सभी के लिए लाभकारी बनी रहे।

ये भी पढ़े – Maharajganj News: नीम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, पनियरा क्षेत्र में मचा हड़कंप

Maharajganj News: नीम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, पनियरा क्षेत्र में मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हेमछापर के पोखरा टोला में शनिवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय सुभाष पासवान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जिंदापुर, थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार वह पिछले करीब आठ महीनों से हेमछापर स्थित एक छावनी परिसर में रहकर कार्य कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह जब ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पनियरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। छावनी मालिक मेराज जफर हाशमी की मौजूदगी में पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। बताया जा रहा है कि शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पेड़ से लटका हुआ था।

ये भी पढ़े – Eid 2026: ईदगाह पहुंचे पूर्व विधायक राजेश यादव, गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश

पुलिस ने मौके पर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक बीते कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, हालांकि मौत के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। आत्महत्या या अन्य किसी आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद से गांव सहित आस-पास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पूरे क्षेत्र में शोक व भय का माहौल व्याप्त है।

ये भी पढ़े – भारत गौरव सम्मान से अलंकृत हुए कवि डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’

भारत गौरव सम्मान से अलंकृत हुए कवि डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ निवासी प्रख्यात कवि, लेखक, साहित्यकार एवं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा डॉक्टरेट समतुल्य विशेष मानद सम्मान ‘भारत गौरव’ से अलंकृत किया गया है।

यह सम्मान उन्हें मातृभाषा के संरक्षण, संवर्धन, प्रचार-प्रसार एवं विकास के लिए किए गए प्रेरणादायक कार्यों, निरंतर साहित्य सृजन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान वाराणसी में 12, 13 एवं 14 मार्च को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल साहित्यिक सांस्कृतिक महाकुंभ एवं सम्मान समारोह के अवसर पर दिया गया।

अस्वस्थता के कारण डॉ. कर्नल मिश्र समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।इसके बाद काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव कवि इन्द्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ ने उनके सैनिकनगर, लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर सम्मान भेंट किया।

ये भी पढ़े – मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजे मंदिर, श्रद्धा और शक्ति की आराधना में लीन दिखा जनमानस

डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को इससे पूर्व भी डॉक्टरेट की तीन मानद उपाधियों के साथ ‘विद्यावाचस्पति’, ‘विद्यासागर’, ‘साहित्य रत्न’ एवं ‘साहित्य शिरोमणि’ जैसी उपाधियां प्राप्त हो चुकी हैं। साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उन्हें अब तक 675 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं।

उनकी ‘आदित्यायन’ श्रृंखला के 10 काव्य संग्रह तथा 2 लेख संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त 70 से अधिक साझा काव्य संग्रहों में उनकी रचनाएं प्रकाशित हैं। उनकी कविताएं और लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होते रहते हैं। उनके पांच अन्य काव्य एवं लेख संग्रह शीघ्र प्रकाशनाधीन हैं। उनका नाम ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

ये भी पढ़े – Eid 2026: ईदगाह पहुंचे पूर्व विधायक राजेश यादव, गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश

Eid 2026: ईदगाह पहुंचे पूर्व विधायक राजेश यादव, गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पावन Eid al-Fitr के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक Rajesh Yadav ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
इस दौरान उनके साथ Tanveer Khan सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

गले मिलकर दी बधाई

ईदगाह में पहुंचे पूर्व विधायक राजेश यादव ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी और भाईचारे का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि ईद का पर्व:

• आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाता है
• समाज को एकता के सूत्र में बांधता है
• भाईचारे की मिसाल पेश करता है

ये भी पढ़े – मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजे मंदिर, श्रद्धा और शक्ति की आराधना में लीन दिखा जनमानस

भाईचारे और एकता का संदेश

राजेश यादव ने लोगों से अपील की कि सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखें।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं।

उत्साह और उल्लास का माहौल

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे आयोजन में खुशी, उत्साह और एकता का माहौल देखने को मिला।

ये भी पढ़े – वाराणसी कॉलेज में गोलीकांड: क्लासरूम के बाहर छात्र की हत्या, बवाल के बाद आरोपी गिरफ्तार

मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजे मंदिर, श्रद्धा और शक्ति की आराधना में लीन दिखा जनमानस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पावन चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तजन माता रानी के दरबार में पहुंचकर सुख-शांति, समृद्धि और भय से मुक्ति की कामना करते नजर आए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां चंद्रघंटा शांति, सौम्यता और पराक्रम की प्रतीक मानी जाती हैं। इनके मस्तक पर अर्धचंद्र के आकार की घंटी विराजमान होती है, जिसके कारण इनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। कहा जाता है कि माता की उपासना से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं तथा जीवन में साहस, आत्मविश्वास और निर्भीकता का संचार होता है।

शहर के प्रमुख देवी मंदिरों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसरों में घंटों और शंखों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु पुष्प, नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते रहे।

ये भी पढ़े – वाराणसी कॉलेज में गोलीकांड: क्लासरूम के बाहर छात्र की हत्या, बवाल के बाद आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं ने व्रत रख कर विधि-पूर्वक पूजा की और भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट की। कई स्थानों पर दुर्गा सप्तशती का पाठ तथा हवन-पूजन का आयोजन भी किया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो उठा।

प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिरों के बाहर और भीतर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नवरात्र के इस पावन अवसर पर पूरे जिले में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर ओर जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और जनमानस पूरी तरह मां चंद्रघंटा की भक्ति में सराबोर दिखाई दिया।

ये भी पढ़े – बदला मौसम: बारिश से राहत, फसलों को नुकसान

वाराणसी कॉलेज में गोलीकांड: क्लासरूम के बाहर छात्र की हत्या, बवाल के बाद आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के प्रतिष्ठित Uday Pratap College में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक छात्र को क्लासरूम के बाहर गोली मार दी गई। घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्लासरूम के बाहर मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेजुएशन के छात्र सूर्य प्रताप सिंह का कॉलेज के ही छात्र मंजीत कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने क्लासरूम के बाहर ही गोली चला दी, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में हुई मौत

घटना के तुरंत बाद छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार और साथी छात्रों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं कॉलेज परिसर में दहशत का माहौल बन गया।

ये भी पढ़े – हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

छात्रों का उग्र प्रदर्शन

घटना के बाद गुस्साए छात्रों ने:

• कॉलेज परिसर में तोड़फोड़
• मुख्य गेट पर धरना
• प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
की।

छात्रों ने सवाल उठाया कि परीक्षा के दौरान कोई हथियार लेकर कॉलेज में कैसे प्रवेश कर गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Varanasi Police Commissionerate के Pramod Kumar के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़े – बदला मौसम: बारिश से राहत, फसलों को नुकसान

बदला मौसम: बारिश से राहत, फसलों को नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शुक्रवार सुबह को मौसम ने अचानक करवट ली, आसमान में घने बादल छाए रहे और बूंदाबादी से शुरू हुई, फिर हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई, जिससे वातावरण सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और धूप से परेशान लोगों को इस बदलाव से राहत मिली है। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण माना जा रहा है। इसके प्रभाव से 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिसने मौसम को ठंडा कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़े – स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

जहां एक ओर आम लोगों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह आफत बन गई है। असमय हुई बारिश से खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर फसल झुक गई और भीगने के कारण खराब होने लगी है।

मौसम वैज्ञानिको के अनुसार आगामी एक-दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम साफ रहता तो इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। उन्होंने प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

ये भी पढ़े – हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न