Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 557

दिल्ली के बाजारों में ऑफर्स की बहार, जीएसटी दर घटने से खरीदारी में जबरदस्त उछाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार सुबह से ही दिल्ली के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीएसटी दरों में कमी और आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स की वजह से बाजारों में बूम के हालात हैं। परंपरागत सोना-चांदी, बर्तन और सिक्कों के साथ-साथ लोग इस बार स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज और गाड़ियों की खरीदारी की ओर भी रुख कर रहे हैं।

चांदनी चौक, लाजपत नगर, राजौरी गार्डन, सरोजिनी नगर, नेहरू प्लेस, साकेत और करोल बाग जैसे प्रमुख बाजारों में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी। दुकानदारों के मुताबिक, ग्राहकों ने इस बार एक महीने पहले से ही धनतेरस की बुकिंग कर ली थी ताकि आखिरी समय में स्टॉक की समस्या न हो।

यह भी पढ़ें – क्यों लखनऊ से रवाना हुई ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप यूपी के लिए बनी ऐतिहासिक उपलब्धि

इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल शोरूमों में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही। कई ब्रांड्स ने एक पर एक मुफ्त, कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर्स लॉन्च किए हैं। वहीं, ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी नए वाहन की डिलीवरी के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।

मिठाई और गिफ्ट आइटमों की दुकानों पर भी रौनक देखने को मिली। लोग परिवार और दोस्तों के लिए मिठाइयां, चॉकलेट गिफ्ट पैक और धार्मिक वस्तुएं खरीद रहे हैं।

ज्वेलरी बाजारों में इस बार चांदी के सिक्कों, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और धार्मिक उपहारों की जबरदस्त मांग है। दुकानदारों का कहना है कि धार्मिक वस्तुओं और चांदी के उपहारों की बिक्री में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

रियल एस्टेट सेक्टर में भी आज का दिन खास रहा। कई परिवारों ने धनतेरस के शुभ अवसर पर नए घरों में गृहप्रवेश किया। बिल्डरों के अनुसार, इस त्योहारी सीजन में बुकिंग और रजिस्ट्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज होने की उम्मीद है।

भीड़ को देखते हुए पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने प्रमुख बाजारों में सुरक्षा और पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें – फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई: दो अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त

गुरु सांदीपनि आश्रम में श्रीकृष्ण-बलराम ने ग्रहण किए विद्या संस्कार

संत पचौरी जी महाराज ने सुनाई श्रीकृष्ण-रुक्मिणी परिणय और सुदामा चरित्र की भावविभोर कर देने वाली कथा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के औद्योगिक आस्थन में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सप्तम दिवस श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के साथ संपन्न हुआ। कथा का आयोजन भारत-तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह के सौजन्य से किया जा रहा है।

वृंदावन धाम से पधारे राष्ट्रीय संत बाल योगी पचौरी जी महाराज ने कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की दिव्य लीलाओं, गुरु सांदीपनि आश्रम में विद्या संस्कार, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी परिणय और सुदामा प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और प्रेरणादायक वर्णन किया।
कथा व्यास संत पचौरी जी महाराज ने कहा कि जब भगवान श्रीकृष्ण और बलराम अपने गुरु सांदीपनि मुनि के आश्रम पहुँचे, तब उन्होंने गुरु माता और गुरु पिता की निष्ठापूर्वक सेवा कर यह आदर्श प्रस्तुत किया कि सच्चा ज्ञान केवल विनम्रता और सेवा से ही प्राप्त होता है। उन्होंने गुरु दक्षिणा में गुरु पुत्र को मृत्युलोक से वापस लाकर अपनी गुरु भक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
इसके बाद महाराज ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी परिणय की मंगलमयी कथा का भावविह्वल वर्णन किया। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी जी का प्रेम और भक्ति अटल थी। जब उनका विवाह शिशुपाल से तय हुआ, तब भगवान श्रीकृष्ण ने पराक्रम और धर्म की रक्षा करते हुए रुक्मिणी जी का हरण कर उन्हें धर्मसम्मत विधि से पत्नी के रूप में स्वीकार किया। यह प्रसंग प्रेम, समर्पण और धर्म की विजय का प्रतीक है।

कथा के अंत में महाराज ने सुदामा प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता मानवता और प्रेम का सर्वोत्तम उदाहरण है। निर्धन ब्राह्मण सुदामा जब द्वारका पहुँचे, तो भगवान ने स्वयं उनका चरण धोकर उनका स्वागत किया। बिना मांगे ही भगवान ने सुदामा के जीवन में समृद्धि का वरदान दे दिया। यह कथा दर्शाती है कि सच्ची मित्रता और भक्ति में न तो दरिद्रता बाधक होती है और न ही दूरी का प्रभाव।
कथा पंडाल में भक्तगण श्रीकृष्ण लीलाओं में डूबे रहे, कई श्रद्धालुओं की आँखें कथा के भावों से नम हो उठीं। इस अवसर पर कथा परीक्षित उर्मिला सिंह, रामकुमार सिंह, डॉ. के. के. सिंह, रमाशंकर सिंह, डॉ. श्याम कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि इंजीनियर सुधांशु सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, मुन्नी देवी, अयांश, सभासद अरविंद पाण्डेय “मुन्ना”, पंकज मिश्रा, गोरखनाथ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई: दो अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त

भदोही (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भदोही नगर के दो अस्पतालों — मनीष अस्पताल और निशा क्लीनिक — के लाइसेंस निरस्त कर दिए। ये अस्पताल वाराणसी के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव अग्रवाल की डिग्री का फर्जी उपयोग कर संचालित किए जा रहे थे।

सीएमओ डॉ. एस.के. चक ने बताया कि डॉ. गौरव अग्रवाल की शिकायत पर जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आया। विभाग के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर डॉ. अग्रवाल के नाम से भदोही में दो अस्पताल संचालित हो रहे थे। जांच के बाद दोनों अस्पतालों का पंजीकरण रद्द कर नोटिस जारी किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

क्यों लखनऊ से रवाना हुई ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप यूपी के लिए बनी ऐतिहासिक उपलब्धि

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत की रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से तैयार की गई ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह दिन उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIC) के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। लखनऊ की यह अत्याधुनिक इंटीग्रेशन एंड टेस्ट सुविधा 11 मई को उद्घाटन के बाद से पूरी तरह संचालन में आ चुकी है और अब मिसाइलों का उत्पादन शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें – स्मार्ट प्रीपेड मीटर घोटाला! उपभोक्ता परिषद ने की सीबीआई जांच की मांग, 8500 करोड़ की अतिरिक्त लागत पर उठे सवाल

कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूस्टर डॉकिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया और ब्रह्मोस सिम्युलेटर उपकरणों का प्रदर्शन भी देखा। इसके अलावा पौधरोपण और अन्य औपचारिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

महानिदेशक (ब्रह्मोस) डॉ. जयतीर्थ आर. जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चेक और जीएसटी बिल सौंपा, जिससे राज्य सरकार को राजस्व प्राप्त होगा। ब्रह्मोस मिसाइलों के उत्पादन से उत्तर प्रदेश में उच्च कौशल वाले युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें – 18 अक्टूबर 2025 राशिफल: शनिवार का दिन कैसा रहेगा? 12 राशियों का आज का भविष्य

लखनऊ की ब्रह्मोस इकाई उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारे का पहला ऐसा प्रतिष्ठान है जहां मिसाइल प्रणाली के निर्माण से लेकर अंतिम परीक्षण तक की पूरी प्रक्रिया देश में ही पूरी की जा रही है। यह परियोजना न सिर्फ रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है बल्कि प्रदेश में निवेश, तकनीकी नवाचार और औद्योगिक विकास को भी नई दिशा दे रही है।

आज का इतिहास : 18 अक्टूबर

ऐतिहासिक घटनाएँ

1009 – यरूशलम में स्थित चर्च ऑफ द होली सेपलकर को खलीफा हाकिम ने नष्ट कराया।

1469 – गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ — जो सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक थे।

1648 – वेस्तफेलिया की संधि पर हस्ताक्षर हुए, जिसने तीस वर्षीय युद्ध को समाप्त किया।

1867 – अलास्का का नियंत्रण रूस से अमेरिका को सौंपा गया।

1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (BBC) की स्थापना हुई।

1951 – ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण कर परमाणु शक्ति संपन्न देशों की सूची में स्थान पाया।

1970 – अन्वर सादात मिस्र के राष्ट्रपति बने।

1991 – अज़रबैजान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

2007 – पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हुई।

जन्म

1469 – गुरु नानक देव जी, सिख धर्म के संस्थापक।

1927 – जॉर्ज सी. स्कॉट, अमेरिकी अभिनेता।

1931 – महालक्ष्मी अय्यर, प्रसिद्ध भारतीय गायिका।

1940 – पीटर बॉयल, अमेरिकी अभिनेता।

1950 – ओम पुरी, भारतीय अभिनेता।

1960 – जीन-क्लॉड वैन डैम, बेल्जियन मार्शल आर्टिस्ट और अभिनेता।

निधन

1931 – थॉमस एडिसन, महान अमेरिकी वैज्ञानिक एवं आविष्कारक (बिजली के बल्ब के जनक)।

1973 – वॉल्ट डिज़्नी कंपनी के सह-संस्थापक रॉय ओ. डिज़्नी का निधन।

विशेष

आज ही के दिन गुरु नानक जयंती (कई वर्षों में तिथि अनुसार) मनाई जाती है।

विश्व स्तर पर यह दिन “एंटी-स्लेवरी डे (Anti-Slavery Day)” के रूप में भी मनाया जाता है।

🔢 अंक ज्योतिष भविष्यफल 18 अक्टूबर 2025: भाग्य के नए अध्याय का संकेत, जानें 1 से 9 तक के मूलांक वालों का शनिवार कैसा रहेगा

ज्योतिष विश्लेषक: पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय

आज का अंक योग: 18/10/2025 = 1+8+1+0+2+0+2+5 = 19 → 1 (सूर्य)
सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और नए अवसरों का कारक है। शनिवार का यह दिन आपके जीवन में दिशा परिवर्तन, आत्मबल और कर्म की नई शुरुआत का संकेत दे रहा है।
🌞 मूलांक 1 (Birth Number 1)
आज आत्मबल और नेतृत्व क्षमता आपके साथ है। नए कार्य या योजनाओं का आरंभ शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा, पर अहंकार से बचें। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा।
उपाय: विनम्रता अपनाएं, दूसरों की राय को महत्व दें।
🌙 मूलांक 2 (Birth Number 2)
भावनात्मक उथल-पुथल रह सकती है। रिश्तों में संवाद बनाए रखें। किसी पुराने मित्र से संपर्क सुखद रहेगा। ऑफिस में तालमेल बनाकर रखें।
उपाय: भावनाओं पर नियंत्रण रखें, निर्णय सोच-समझकर लें।
🔱 मूलांक 3 (Birth Number 3)
आपकी रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता आज आपका मार्ग प्रशस्त करेगी। विद्यार्थी, लेखक और कलाकारों के लिए दिन शुभ है। कोई नया विचार सफलता का सूत्र बन सकता है।
उपाय: आत्मप्रशंसा से बचें, टीमवर्क को प्राथमिकता दें।
⚙️ मूलांक 4 (Birth Number 4)
अनुशासन और धैर्य से कार्य करें। आज वित्तीय या कानूनी मामलों में सतर्क रहें। जल्दबाजी से हानि संभव। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: अनावश्यक विवादों से दूरी रखें, समय पर आराम लें।
🌬️ मूलांक 5 (Birth Number 5)
यात्रा, नई पहचान या बदलाव के संकेत हैं। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। संवाद कुशलता सफलता दिलाएगी।
उपाय: वाणी में संयम रखें, हर निर्णय पर पुनर्विचार करें।
💐 मूलांक 6 (Birth Number 6)
पारिवारिक सौहार्द और प्रेमपूर्ण ऊर्जा का दिन। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। घर-सजावट या सौंदर्य कार्य शुभ रहेंगे। आर्थिक योजना सावधानी से करें।
उपाय: भावनाओं में बहने से बचें, व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें।
🕉️ मूलांक 7 (Birth Number 7)
आत्ममंथन और आध्यात्मिक विचारों का दिन। एकांतप्रिय रहेंगे, परंतु संवाद की डोर न तोड़ें। ध्यान और योग से मानसिक शांति पाएं।
उपाय: आत्मचिंतन करें, पर दूसरों के सुझाव भी स्वीकारें।
🪶 मूलांक 8 (Birth Number 8)
कर्मप्रधान दिन। मेहनत के अनुरूप धीरे-धीरे परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, पर आप स्थिर रहेंगे।
उपाय: धैर्य बनाए रखें, सहयोगी दृष्टिकोण अपनाएं।
🔥 मूलांक 9 (Birth Number 9)
ऊर्जा और जोश से भरा दिन। परोपकार या सेवा से मन की शांति मिलेगी। गुस्से को नियंत्रित रखें, नहीं तो संबंध बिगड़ सकते हैं।
उपाय: जल्दबाजी से बचें, संयमित रहें और कार्य पर केंद्रित रहें।

ये भी पढ़ें –🪙 धनतेरस 2025 पर जानें कब करें खरीदारी? राहुकाल और शुभ मुहूर्त की संपूर्ण जानकारी

ये भी पढ़े –🌟 18 अक्टूबर 2025 राशिफल: शनिवार का दिन कैसा रहेगा? 12 राशियों का आज का भविष्य

🌟 18 अक्टूबर 2025 राशिफल: शनिवार का दिन कैसा रहेगा? 12 राशियों का आज का भविष्य

पंडित बृज नारायण मिश्र के अनुसार दैनिक चंद्र राशि भविष्यफल

आज का दिन चंद्र गोचर के अनुसार अलग-अलग राशियों के लिए सुख-दुख, लाभ-हानि और मानसिक स्थिति का संकेत देगा। आज के दिन अपने कार्यक्षेत्र, पारिवारिक जीवन, प्रेम, शिक्षा, और वित्तीय मामलों पर विशेष ध्यान दें।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन: ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट सफल होंगे।
व्यवसाय: निवेश सोच-समझकर करें, लाभ के योग हैं।
विद्यार्थियों के लिए: पढ़ाई में नई दिशा मिल सकती है।
कला/संगीत: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
राजनीतिक दृष्टि: नेतृत्व कौशल से सम्मान बढ़ेगा।
दांपत्य जीवन: पारदर्शिता जरूरी, छोटे विवाद टालें।
आर्थिक दृष्टि: लाभ संभव, पर खर्च पर संयम रखें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
सुझाव: गुस्से पर नियंत्रण रखें, दूसरों की राय धैर्य से सुनें।
धनतेरस: सोने या चांदी की खरीदारी सुबह 11:00–1:00 बजे शुभ। देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन: पारिवारिक और आर्थिक मामलों में स्थिरता।
व्यवसाय: पुराने अधूरे काम पूरे हों।
विद्यार्थियों के लिए: पढ़ाई में एकाग्रता जरूरी।
कला/संगीत: नए कौशल सीखने के लिए अनुकूल।
राजनीतिक दृष्टि: नेतृत्व में सफलता के संकेत।
दांपत्य जीवन: संवाद से समस्या हल होगी।
आर्थिक दृष्टि: पुराने निवेश से लाभ।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6
सुझाव: संपत्ति और निवेश पर ध्यान दें।
धनतेरस: चांदी की वस्तु, सुबह 10:00–12:00 बजे खरीदें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन: वाणी और बुद्धिमत्ता से प्रभाव डालेंगे।
व्यवसाय: पत्रकारिता, मार्केटिंग में लाभ।
विद्यार्थियों के लिए: प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव।
कला/संगीत: रचनात्मक प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
राजनीतिक दृष्टि: संवाद और विचार से सम्मान।
दांपत्य जीवन: प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
आर्थिक दृष्टि: सामान्य, निवेश पर सतर्क रहें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5
सुझाव: जल्दबाजी में वादे न करें।
धनतेरस: सोने का हार या सिक्का, दोपहर 1:00–3:00 बजे शुभ।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन: संवेदनशील और उतार-चढ़ाव भरा।
व्यवसाय: सहयोगियों से मतभेद संभव, धैर्य रखें।
विद्यार्थियों के लिए: पढ़ाई में स्थिरता लाएं।
कला/संगीत: मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।
राजनीतिक दृष्टि: विवाद से दूर रहें।
दांपत्य जीवन: घर-परिवार में संतुलन बनाएँ।
आर्थिक दृष्टि: पैसों में सतर्कता जरूरी।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
सुझाव: मेडिटेशन और योग करें।
धनतेरस: लक्ष्मी पूजा के लिए दीपक या छोटे बर्तन खरीदें।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन: आत्मविश्वास और नेतृत्व से भरा।
व्यवसाय: बड़े प्रोजेक्ट में सफलता।
विद्यार्थियों के लिए: परीक्षा और प्रतियोगिता में अनुकूल।
कला/संगीत: मंचीय प्रदर्शन सफल।
राजनीतिक दृष्टि: प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
दांपत्य जीवन: नया मोड़ या विवाह प्रस्ताव।
आर्थिक दृष्टि: निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
सुझाव: दिखावे से बचें, आंतरिक विकास पर ध्यान दें।
धनतेरस: सोने के सिक्के और दीपक, दोपहर 12:00–2:00 बजे खरीदें।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन: काम में गहराई और योजना बनाने का दिन।
व्यवसाय: अधिकारी आपकी मेहनत की सराहना करेंगे।
विद्यार्थियों के लिए: नए विषयों पर ध्यान दें।
कला/संगीत: मानसिक संतुलन जरूरी।
राजनीतिक दृष्टि: अनुशासन और रणनीति से लाभ।
दांपत्य जीवन: ईगो से बचें।
आर्थिक दृष्टि: पाचन या स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: हल्का भूरा | शुभ अंक: 4
सुझाव: मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
धनतेरस: चांदी के बर्तन, सुबह 10:00–12:00 बजे शुभ।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन: निर्णयों में संतुलन बनाए रखें।
व्यवसाय: साझेदारी और कानूनी मामलों में लाभ।
विद्यार्थियों के लिए: रणनीति बनाकर पढ़ाई करें।
कला/संगीत: टीमवर्क में सफलता।
राजनीतिक दृष्टि: कूटनीति से सम्मान।
दांपत्य जीवन: पुराने मुद्दे सामने आ सकते हैं।
आर्थिक दृष्टि: लाभ संभव।
शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 6
सुझाव: सभी पक्षों की सुनें, जल्दबाजी न करें।
धनतेरस: सोने या चांदी का कोई सजावटी सामान खरीदें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन: आंतरिक परिवर्तन और बड़े फैसले का।
व्यवसाय: ईर्ष्या से बचें, सतर्क रहें।
विद्यार्थियों के लिए: योजनाओं में बदलाव लाभकारी।
कला/संगीत: रचनात्मक कार्यों में सफलता।
राजनीतिक दृष्टि: निर्णय में स्पष्टता जरूरी।
दांपत्य जीवन: भावनाओं को नियंत्रित करें।
आर्थिक दृष्टि: उतार-चढ़ाव संभव।
शुभ रंग: गाढ़ा नीला | शुभ अंक: 9
सुझाव: विचारों को स्पष्ट रखें।
धनतेरस: चांदी या सुनहरी वस्तु, दोपहर 1:00–3:00 बजे शुभ।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन: नया दृष्टिकोण और जिम्मेदारी।
व्यवसाय: नई जिम्मेदारी से लाभ।
विद्यार्थियों के लिए: विदेश अध्ययन या यात्रा के संकेत।
कला/संगीत: सीखने का दिन।
राजनीतिक दृष्टि: सम्मान और पहचान बढ़ेगी।
दांपत्य जीवन: पारिवारिक संतुलन जरूरी।
आर्थिक दृष्टि: लाभ और वादों को निभाने में सफलता।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 3
सुझाव: वादों को निभाएं।
धनतेरस: सोने का सिक्का, सुबह 11:00–1:00 बजे खरीदें।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन: कार्य के प्रति समर्पण और अनुशासन।
व्यवसाय: वरिष्ठों से प्रशंसा, प्रमोशन संभव।
विद्यार्थियों के लिए: ध्यान और अनुशासन से सफलता।
कला/संगीत: नियमित अभ्यास लाभकारी।
राजनीतिक दृष्टि: अनुशासन से लाभ।
दांपत्य जीवन: बुजुर्गों की सलाह लाभकारी।
आर्थिक दृष्टि: सतर्कता आवश्यक।
शुभ रंग: स्लेटी | शुभ अंक: 8
सुझाव: स्वास्थ्य और नींद पर ध्यान दें।
धनतेरस: चांदी के सिक्के, सुबह 10:00–12:00 बजे।
कुम्भ राशि (Aquarius)
आज का दिन: नए विचार और नेटवर्किंग के अवसर।
व्यवसाय: तकनीकी और शिक्षा क्षेत्र में लाभ।
विद्यार्थियों के लिए: नई योजना और अध्ययन में सफलता।
कला/संगीत: रचनात्मक विचारों का विकास।
राजनीतिक दृष्टि: समाजसेवा में लाभ।
दांपत्य जीवन: जीवनसाथी के साथ समय बिताएं।
आर्थिक दृष्टि: संतुलित और लाभकारी।
शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 7
सुझाव: आलोचना से बचें, स्वयं को सुधारें।
धनतेरस: सोने या चांदी का बर्तन, सुबह 11:00–1:00 बजे।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन: भावनात्मक और आध्यात्मिक।
व्यवसाय: रचनात्मक कार्य में सफलता।
विद्यार्थियों के लिए: ध्यान और अभ्यास से लाभ।
कला/संगीत: रचनात्मकता से संबंध मजबूत होंगे।
राजनीतिक दृष्टि: सामंजस्य बनाए रखें।
दांपत्य जीवन: भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
आर्थिक दृष्टि: सामान्य, खर्चा हो सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 2
सुझाव: यथार्थ के आधार पर फैसले लें।
धनतेरस: देवी लक्ष्मी की पूजा, दीपक खरीदें।

ये भी पढ़ें –मेदांता की टीम ने दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

ये भी पढ़ें –🌟 18 अक्टूबर 2025 राशिफल: शनिवार का दिन कैसा रहेगा? मेष से मीन तक जाने सभी 12 राशियों का आज का भविष्य

ये भी पढ़ें –नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

ये भी पढ़ें –समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल शहीद अंतरिक्ष सिंह के परिवार से मिलकर जताया दुःख

ये भी पढ़ें –खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दूषित मिलावटी खाद्य पदार्थो पर लगातार हो रही छापामारी

ये भी पढ़ें –स्मार्ट प्रीपेड मीटर घोटाला! उपभोक्ता परिषद ने की सीबीआई जांच की मांग, 8500 करोड़ की अतिरिक्त लागत पर उठे सवाल

🪙 धनतेरस 2025 पर जानें कब करें खरीदारी? राहुकाल और शुभ मुहूर्त की संपूर्ण जानकारी

🪔 18 अक्टूबर 2025 पंचांग: कार्तिक कृष्ण द्वादशी और धनतेरस विशेष – जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, व्रत व योग

(पंडित बृज नारायण मिश्र द्वारा संकलित दैनिक पंचांग)

🌞 आज का दिनांक एवं तिथि – 18 अक्टूबर 2025, शनिवार
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो दोपहर 12:19 बजे तक रहेगी। इसके पश्चात त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। यह दिन विशेष है क्योंकि आज धनतेरस पर्व और प्रदोष व्रत दोनों का योग बन रहा है।
📿 पंचांग विवरण (Panchang Details – October 18, 2025)विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त संवत्सर)
शक संवत: 1947 (विश्वावसु संवत्सर)
चन्द्र मास: अमांत – आश्विन | पूर्णिमांत – कार्तिक
वार: शनिवार
ऋतु: शरद ऋतु (द्रिक व वैदिक दोनों अनुसार)
अयन: दक्षिणायन
🌙 तिथि एवं करण
द्वादशी तिथि: 17 अक्टूबर, 11:12 AM से 18 अक्टूबर, 12:19 PM तक
त्रयोदशी तिथि: 18 अक्टूबर, 12:19 PM से 19 अक्टूबर, 01:51 PM तक
करण: तैतिल (12:19 PM तक), गर (01:03 AM तक), वणिज (इसके बाद)
नक्षत्र और योग
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र: 3:41 PM तक
उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र: 3:41 PM के बाद
योग: ब्रह्म (1:47 AM तक), तत्पश्चात इन्द्र योग
आनन्दादि योग: लुम्ब (3:41 PM तक), उसके बाद उत्पात योग
☀️ सूर्य व चन्द्र जानकारी
सूर्योदय: 6:29 AM
सूर्यास्त: 5:54 PM
चन्द्रोदय: 3:33 AM
चन्द्रास्त: 4:10 PM
सूर्य राशि: तुला
चन्द्र राशि: सिंह (10:11 PM तक), तत्पश्चात कन्या
🕰️ शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: 11:49 AM – 12:34 PM
अमृत काल: 8:49 AM – 10:32 AM
ब्रह्म मुहूर्त: 4:53 AM – 5:41 AM
⚠️ अशुभ काल
राहुकाल: 9:20 AM – 10:46 AM
यमगण्ड: 1:37 PM – 3:03 PM
कुलिक काल: 6:29 AM – 7:54 AM
दुर्मुहूर्त: 8:00 AM – 8:46 AM
वर्ज्यम्: 11:31 PM – 1:15 AM
🌼 आज के व्रत एवं पर्व
प्रदोष व्रत: आज शनिवार को शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा, भगवान शिव की आराधना हेतु श्रेष्ठ दिन।
धनतेरस: कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी प्रारंभ होने से धनतेरस का शुभ योग। धन, स्वास्थ्य व समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की विशेष पूजा की परंपरा।
💫 आगामी शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग: 19 अक्टूबर को 6:29 AM से 5:49 PM तक (उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और रविवार)
चन्द्राष्टम: उत्तराषाढ़ा (अंतिम 3 चरण), श्रवण, धनिष्ठा (प्रथम 2 चरण)
🔯 पंडित बृज नारायण मिश्र की ज्योतिषीय टिप्पणी
“धनतेरस का यह दिन चंद्रमा के सिंह से कन्या राशि में प्रवेश के साथ विशेष प्रभावी रहेगा। सूर्य तुला में होने से व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें। शनिदेव की उपासना से रोग, ऋण और शोक से मुक्ति संभव है।”

ये भी पढ़ें –स्व० रवीन्द्र किशोर शाही की 43वीं पुण्य स्मृति पर दो दिवसीय विशाल किसान मेला एवं स्वास्थ्य शिविर का हुआ भव्य आयोजन

ये भी पढ़ें –सड़क हादसे और बिखरते परिवार पर संगोष्ठी

ये भी पढ़ेंश्रीकृष्ण लीला की दिव्यता से गूंजा कथा पंडाल

ये भी पढ़ें –स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए डीएम ने की खरीदारी

ये भी पढ़ें –📰विद्यालय की लापरवाही से नौवीं के छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाई जांच की गुहार

स्मार्ट प्रीपेड मीटर घोटाला! उपभोक्ता परिषद ने की सीबीआई जांच की मांग, 8500 करोड़ की अतिरिक्त लागत पर उठे सवाल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के नाम पर बड़े घपले की आशंका जताई जा रही है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार से इस पूरे मामले की सीबीआई या किसी उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।

वर्मा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना के तहत उपभोक्ताओं पर जानबूझकर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में उपभोक्ताओं से मीटर की कीमत मात्र ₹2610 (सभी मॉड्यूल सहित) ली जा रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में ₹6016 प्रति मीटर वसूले जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के लिए ₹18,885 करोड़ की स्वीकृति दी गई थी, जबकि उत्तर प्रदेश में टेंडर ₹27,342 करोड़ का जारी किया गया। यानी करीब ₹8,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत दिखाई गई है। इस पर वर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी राशि का अंतर गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है, जिसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।

वर्मा ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पॉवर कॉर्पोरेशन मंत्री को गुमराह कर रहा है और अधूरी जानकारी के आधार पर गलत तथ्यों को जनता के सामने रखा जा रहा है। परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को तत्काल मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं के साथ हो रहे संभावित शोषण को रोका जा सके।

खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दूषित मिलावटी खाद्य पदार्थो पर लगातार हो रही छापामारी

जिले में अबतक संग्रहीत किये गये 65 नमूने

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। त्यौहारों दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थाें के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से शासन व जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा संचालित अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तीन टीमों द्वारा तहसील प्रशासन के साथ विशेश्वरगंज बाजार, मिहींपुरवा एवं महराजगंज, मेटुकहा चैराहा में छापामारी करते हुऐ कार्यवाही की गई। छापामारी की कार्यवाही के दौरान विशेश्वरगंज बाजार में फैजाबाद से लायी गयी खोया, पनीर पकडी गयी और आभा स्वीट्स, विशेश्वरगंज से तीन कुन्तल खोया, 80 कि.ग्रा. पनीर एवं 150 कि.ग्रा. दूषित रंगीन सोन पापडी जब्त कर नष्ट कराया गया। बंगाली स्वीटस विशेश्वरगंज से 100 कि.ग्रा. दूषित सोन पापडी एवं 50 कि.ग्रा. दूषित छेना रसगुल्ला जब्त कर नष्ट कराया गया। उक्त प्रतिष्ठानों से खोये, पनीर एवं सोन पापडी के नमूनें भी संग्रहीत किये गये।
इसी प्रकार मिहींपुरवा/मोतीपुर में कार्यवाही करते हुए 65 कि.ग्रा. खोया जब्त कर नष्ट कराया गया तथा खोये का नमूना संग्रहीत किया गया। जबकि महसी तहसील में स्थित महराजगंज एवं मेटुकहा चैराहा पर छापाकर छेने मिठाई के नमूनें संग्रहीत किये गये। उल्लेखनीय है कि अब तक तहसील प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से संचालित अभियान के दौरान 120 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा 51 स्थानों पर छापा मारकर कुल 65 नमूने संग्रहीत किये गये एवं 12.74 कुण्टल दूषित मिलावटी खोया, पनीर, मिठाई इत्यादि खाद्य पदार्थ नष्ट कराये गये तथा 132 कि.ग्रा. रिफाइण्ड राइस ब्रान आयल सीज किया गया।

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल शहीद अंतरिक्ष सिंह के परिवार से मिलकर जताया दुःख

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बहराइच के थाना रुपईडीहा के नारायणपुर गांव पहुंचा, जहां शहीद अंतरिक्ष सिंह के परिवार से मिलकर प्रतिनिधि मंडल ने उनका हाल-चाल जाना और दुख व्यक्त किया। इस प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम हर्ष यादव, विधायक आनंद कुमार यादव, पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले, पूर्व कैबिनेट मंत्री याशर शाह, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बंशीधर, पूर्व विधायक पयागपुर मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक के के ओझा, पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक शब्बीर अहमद, पूर्व प्रमुख जानकर सिंह, अनिल यादव, उत्तम कुमार सिंह, सुनील कुमार निषाद, डॉ. संतोष वर्मा एवं नंदेश्वर नंद यादव और अयोध्या प्रसाद सोनी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें – नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

उनके साथ समाजवादी पार्टी के विधानसभा नानपारा से प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल से मिलकर शहीद अंतरिक्ष के परिवार वालों ने अपनी बात रखी और बताया कि पहले फोन पर बात हुई थी और सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक इस तरह की जानकारी मिली, जिससे परिवार अत्यंत व्यथित है। उन्होंने बताया कि वे कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग कर रहे हैं, और उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की गई है। डॉ संतोष वर्मा जो प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ने मीडिया से बात करतें हुए कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने शहीद अंतरिक्ष सिंह के परिवार से मिलकर सारी बातें सुनी हैं बहुत दुःख हुआ और इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि अखिलेश यादव भी अंतरिक्ष के परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते हैं और न्याय सुनिश्चित करने के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा पत्र लिखा जायेगा। जिला अध्यक्ष राम हर्ष यादव ने मीडिया को बताया कि शाहिद अंतरिक्ष सिंह बहुत ही होनहार थे और रक्षा मंत्रालय में लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग कर रहा था, आज समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रतिनिधित्व मॉडल शोकाकुल परिवार से मिलकर श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि अर्पित की, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से परिवार मिलेगा, परिवार वालों ने बताया कि मौत से कुछ घंटे पहले के संगीत गा रहा था जिसका वीडियो भी उन लोगों के पास है।

यह भी पढ़ें – भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई : सपा

प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।

नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

नकाबपोश हमलावरों ने बुजुर्ग की गला काटकर की बेरहमी से हत्या

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब नेशनल हाईवे पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति की चाकू और कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना दोपहर के वक्त हुई जब साहबुब अली उर्फ छोटकऊ (50 वर्ष) पुत्र शाह मोहम्मद निवासी फुलवरिया, जुम्मे की नमाज अदा कर अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो नकाबपोश बदमाशों ने अचानक बुजुर्ग पर हमला कर दिया और कुल्हाड़ी से उनके गले पर वार किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना स्थल पर चाकू और कुल्हाड़ी बरामद हुई है। आसपास मौजूद लोग डर के कारण तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सके।

यह भी पढ़ें – मेदांता की टीम ने दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

मृतक के पुत्र मोनू ने बताया कि उनके पिता पहले हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुके थे और दो वर्ष पूर्व जेल से रिहा होकर अपने गांव में किराने की दुकान चलाते थे।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मटेरा और नवाबगंज थानों की फोर्स भी बुलाई गई। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डी.पी. तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें – विद्यालय की लापरवाही से नौवीं के छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाई जांच की गुहार

एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों से तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वर्ष 2005 में मृतक ने अपने खालाजात भाई इंसान अली की हत्या की थी, जिसके बाद उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। पुलिस अब घटना के हर पहलू की गहन जांच में जुटी है।

मेदांता की टीम ने दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज, गोरखपुर में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के चिकित्सको की टीम द्वारा शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य शिक्षकों व कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और नियमित जांच की आवश्यकता पर बल देना था।
शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह, वरिष्ठ आचार्य व आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो. परीक्षित सिंह, मेदांता लखनऊ के डॉक्टर प्रांशु वर्मा और अस्पताल के मैनेजर अमित वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्राचार्य प्रो. सिंह ने कहा कि व्यस्त जीवनशैली में शिक्षक व कर्मचारी वर्ग अक्सर अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा करते हैं, जिससे अनजाने में कई गंभीर बीमारियाँ विकसित हो जाती हैं। ऐसे में मेदांता जैसी प्रतिष्ठित संस्था का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
शिविर में डॉक्टर प्रांशु वर्मा सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रक्तचाप, शुगर, ईसीजी, बीएमआई, आंख, दांत, हड्डी व हृदय संबंधी जांचें कीं। प्रतिभागियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव नियंत्रण के उपायों पर परामर्श दिया गया।
शिविर में करीब 110 से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया और आयोजन की सराहना की। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
मेदांता की टीम ने बताया कि नियमित जांच से बीमारियों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में संभव हो जाती है, जिससे उपचार आसान हो जाता है।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह व प्रो. परीक्षित सिंह ने मेदांता टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “स्वस्थ शिक्षक ही स्वस्थ समाज की नींव हैं।”
शिविर का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संदेश के साथ मंच पर उतरे प्रभादेवी पीजी कॉलेज के विद्यार्थी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार को “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” विषय पर नाट्य मंचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनय कुमार चतुर्वेदी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
छात्राओं के अभिनय की सराहना करते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि “बच्चों ने जिस तल्लीनता और गंभीरता से समाज के संवेदनशील विषय को मंच पर प्रस्तुत किया, वह वास्तव में सराहनीय है।”
नाट्य मंचन में बी.एससी. की छात्राओं रुचि, रिमझिम, राजनंदनी, रुकैया, काजल एवं अदिति ने स्त्री शिक्षा पर आधारित प्रस्तुति दी। वहीं, कन्या भ्रूण हत्या पर केन्द्रित नाटक शिक्षा एवं कला संकाय की संयुक्त टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें विपरीत परिस्थितियों में बालिकाओं के संघर्ष और सफलता की प्रेरक झलक दिखाई गई।
बीसीए विभाग की छात्राओं ने भी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” विषय पर प्रभावशाली नाट्य मंचन किया।
इसके साथ ही क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा संकाय प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की टीमों सहित बीसीए, बीबीए, कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पाँच टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिए। प्रतियोगिता में रवि, ध्रुव, विष्णु, साक्षी, रिया, अंजली, विद्या, खुशबू, महिमा, पारस, डिम्पल, ज्योति, रोशनी, काजल, अदिति, प्रिया, दिव्या, शिवानी आदि शामिल रहे।
“संचार क्रांति और विकसित भारत” विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में गरिमा, ध्रुव अग्रवाल, रागिनी चौरसिया, रोशनी प्रजापति, मनिधि और अस्मिता ने अपने विचार रखे।
नाट्य मंचन के सूत्रधार डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी रहे जबकि क्विज़ प्रतियोगिता में प्रश्नोत्तर का संचालन डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर सीमा पाण्डेय, सुनीता गौतम, ममता शुक्ल, माया, पूनम उपाध्याय, विशाल सिंह, शालिनी मिश्रा, शाहिदा खातून, अमन राय, प्रिया श्रीवास्तव, जिज्ञासा पाण्डेय, सन्तोष गौंड सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह का समापन शनिवार को अपराह्न 12:30 बजे से होगा, जिसमें विज्ञान, गृहविज्ञान एवं भूगोल प्रदर्शनी के साथ रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए डीएम ने की खरीदारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा )। शासन की मंशानुरूप हीरालाल इंटर कॉलेज, खलीलाबाद परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेला (16 से 18 अक्टूबर 2025) का जिलाधिकारी आलोक कुमार ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और विपणन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त एनआरएलएम ने बताया कि यह मेला राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित किया गया है। इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुएं। जैसे देशी गाय के गोबर व मिट्टी से बने दीये, मोमबत्ती, अगरबत्ती, झाड़ू, झालर, सोलर लैंप, फिनायल, साबुन, टॉयलेट क्लीनर, शैंपू आदि बिक्री के लिए प्रस्तुत हैं।
दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए मेले में खाद्य सामग्री, बच्चों के खिलौने और सजावटी वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उत्पादों के विस्तृत विपणन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, तथा विकासखंडों के खंड विकास अधिकारीगण व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।