Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 555

दीपावली पर पटाखों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व पर संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों को पटाखा सुरक्षा एडवाइजरी का पालन सख्ती से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन कराया जाए ताकि किसी प्रकार की जन-धन हानि न हो।
डीएम ने बताया कि जनपद में अवैध रूप से संचालित पटाखा निर्माण इकाइयों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। केवल लाइसेंस प्राप्त इकाइयों को ही निर्माण की अनुमति होगी। सभी इकाइयों में फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, रेत एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। निर्माण स्थलों पर धूम्रपान व मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित रहेगा तथा सभी कर्मियों को सुरक्षा प्रशिक्षण व वर्दी पहनना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि निर्माण इकाइयों की औचक जांच की जाएगी। कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना से सुरक्षा एवं बचाव के लिए जागरूक किया जाए तथा मॉक ड्रिल आयोजित की जाए। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस (101) या आपातकालीन नंबर (112) पर सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
पटाखा विक्रेताओं के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि केवल वैध लाइसेंसधारी विक्रेता ही पटाखे बेच सकेंगे। दुकानें खुले एवं हवादार स्थानों पर लगाई जाएं और वहां अग्निशमन यंत्र, रेत व पानी की बाल्टियाँ हमेशा उपलब्ध रहें। दुकानों के आसपास धूम्रपान या खुली आग का प्रयोग वर्जित रहेगा तथा ग्राहकों को पटाखों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी जाए।
साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में त्वरित निकासी (Evacuation) की व्यवस्था हो और घायलों को तुरंत चिकित्सीय सहायता प्रदान की जाए। पटाखों की मजबूत पैकिंग और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित किया जाए तथा खराब या नमी वाले पटाखों को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाए।

🌕 19 अक्टूबर 2025 का अंक राशिफल

पंडित सुधीर तिवारी से जानें रविवार का भाग्यफल

(Aaj Ka Ank Rashifal 19 October 2025, Sunday)
आज 19 अक्टूबर 2025, रविवार है। आज की तारीख (19/10/2025) के अंकों को जोड़ने पर कुल योग 2 (1+9+1+0+2+0+2+5=20, 2+0=2) आता है। अंक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं — जो मन, भावनाओं और कल्पनाशक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। चंद्र की यह ऊर्जा आज सभी मूलांकों को अलग-अलग रूप से प्रभावित करेगी।
जानिए पंडित सुधीर तिवारी जी से कि आज आपका मूलांक (1 से 9) क्या संकेत दे रहा है।
🌞 मूलांक 1 (MULANK 1): नेतृत्व और सफलता का दिन
आज आपके लिए दिन शुभ है। कार्यस्थल पर आपकी लीडरशिप सबको प्रभावित करेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आत्मविश्वास से लें। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। अधिक थकान से बचें और समय परिवार के साथ बिताएं — इससे रिश्तों में मिठास आएगी
🌙 मूलांक 2 (MULANK 2)
: भावनाओं पर नियंत्रण रखें
आज आपका मन कुछ अधिक संवेदनशील रहेगा। संबंधों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। काम की गति थोड़ी धीमी रह सकती है, पर धैर्य से सब कुछ ठीक होगा। रचनात्मक सोच और ध्यान-प्रार्थना से मानसिक शांति मिलेगी। किसी करीबी से सहयोग मिलेगा।
🔱 मूलांक 3 (MULANK 3): ज्ञान और रचनात्मकता का समय
शिक्षक, लेखक, कलाकारों के लिए यह दिन सफलता का संकेत देता है। नई शिक्षा या अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार में व्यस्तता रहेगी लेकिन आपकी समझदारी से सब संभल जाएगा। धर्म और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
⚙️मूलांक 4 (MULANK 4):: मेहनत का फल मिलेगा
आज आपकी मेहनत और धैर्य की परीक्षा होगी, लेकिन नतीजे सकारात्मक आएंगे। रुके हुए काम में प्रगति होगी। किसी वरिष्ठ की सलाह से लाभ मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
💫 मूलांक 5 (MULANK 5): बदलाव के संकेत
आज आपको नई दिशा या परिवर्तन का अनुभव होगा। नौकरी में प्रमोशन या स्थान परिवर्तन के योग हैं। छोटी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। प्रेम जीवन में ताजगी रहेगी। बस खर्चों पर संयम रखें।
🌺 मूलांक 6 (MULANK 6): प्रेम और सामंजस्य का दिन
आज का दिन परिवार और प्रेम संबंधों के लिए शुभ है। कला, डिजाइन, फैशन से जुड़े लोगों के लिए नया सृजन करने का अवसर मिलेगा। घर की साज-सज्जा में मन लगेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मान-सम्मान मिलेगा। थोड़ा आराम अवश्य करें।
🪶 मूलांक 7 (MULANK 7): आत्मविश्लेषण और ज्ञान का समय
आप आज आत्मचिंतन में डूबे रहेंगे। धर्म, दर्शन या विज्ञान जैसे विषयों में गहरी रुचि रहेगी। किसी पुरानी उलझन का हल मिलेगा। छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए अनुकूल समय है। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच की सराहना होगी। तनाव से बचें और ध्यान करें।
⚖️ मूलांक 8 (MULANK 8): संयम और अनुशासन जरूरी
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। कुछ मामलों में देरी संभव है, पर आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। सरकारी कार्यों में सफलता के संकेत हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
🔥 मूलांक 9 (MULANK 9): ऊर्जा और सफलता का दिन
आज आप जोश और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। सामाजिक या सेवा कार्यों में भाग लेने से सम्मान बढ़ेगा। युवाओं के लिए यह दिन अवसर लेकर आएगा। गुस्सा नियंत्रित रखें और व्यर्थ विवादों से बचें।
🕉️ महत्वपूर्ण नोट:
यह अंक ज्योतिष एक पारंपरिक पद्धति है जिसे राष्ट्र की परम्परा प्रमाणित नहीं करती।
अपने व्यक्तिगत निर्णय या भविष्यवाणी हेतु अपनी जन्मकुंडली विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य से अवश्य परामर्श करें।

ये भी पढ़ें –शादी के दबाव में प्रेमी ने की युवती की हत्या: पांच साल के रिश्ते का खौफनाक अंत, खेत में मिला शव

ये भी पढ़ें –दीपावली की धूम: बच्चों ने बनाई मनमोहक रंगोली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम

ये भी पढ़ें –54 साल बाद खुला बांकेबिहारी मंदिर का खजाना: निकला चांदी का छत्र, गहनों के दो संदूक, ताशखाने से मिला रहस्यमयी सामान

ये भी पढ़ें –पत्रकार एकादश ने पलटा मैच, रोमांचक जीत के साथ ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा

ये भी पढ़ें –कार्तिक मास कृष्ण त्रयोदशी, शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त, यात्रा एवं व्रत

ये भी पढ़ें –🌟 19 अक्टूबर 2025 राशिफल: रविवार का दिन कैसा रहेगा?

जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम ने समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कई शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया तथा भूमि विवाद से संबंधित मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए।
खलीलाबाद तहसील में कुल 39 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 09 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। 04 प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण हेतु टीम भेजी गई तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने की। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि हर शिकायत पर मौके पर जाकर त्वरित कार्यवाही करें ताकि पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय मिल सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, राजस्वकर्मी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मेहदावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश ने की। कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। 04 प्रकरणों में स्थलीय जांच के लिए टीम भेजी गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
तहसील धनघटा में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह ने की। कुल 38 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 का मौके पर निस्तारण कराया गया। उन्होंने भूमि विवाद, अतिक्रमण, खतौनी त्रुटि आदि मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार, तहसीलदार राम जी, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है किसान : शिवराज सिंह चौहान

खटिया पर बैठकर केंद्रीय कृषि मंत्री ने लगाई किसान चौपाल, सुनी किसानों की समस्याएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। चौरीचौरा की क्रांतिकारी धरती डुमरी खुर्द शनिवार को एक अलग ही दृश्य की साक्षी बनी। खेत-खलिहानों के बीच सजी चौपाल में जब देश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद खटिया पर बैठकर किसानों से संवाद करने लगे, तो वातावरण आत्मीयता और भरोसे से भर गया। यह दृश्य उस भारतीय ग्राम्य परंपरा का जीवंत प्रतीक था, जिसमें सत्ता और जनता एक साथ बैठकर समाधान खोजती है।
कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा हैं। किसान अन्नदाता हैं, और अन्नदाता भगवान का स्वरूप होते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक किसान खुशहाल नहीं होंगे, तब तक देश की समृद्धि अधूरी रहेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हित में निरंतर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य ₹160 बढ़ाकर ₹2585 प्रति क्विंटल किया है। इसी प्रकार चना पर ₹225, मसूर पर ₹300 और सरसों पर ₹250 की वृद्धि की गई है।
उन्होंने कहा कि अब कृषि को केवल खाद्यान्न उत्पादन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने की जरूरत है। इसके तहत किसान फल, फूल, दलहन-तिलहन की खेती, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन और मुर्गी पालन जैसी गतिविधियों से अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।
कृषि मंत्री ने कहा ने कहा कि एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) बनाकर किसान समूह के रूप में कार्य करें। हजारों किसानों को जोड़कर एक संगठित आर्थिक शक्ति बनाई जा सकती है। केंद्र सरकार एफपीओ को हर संभव सहयोग दे रही है।”

सरकारी योजनाओं से जुड़े किसान : कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही

कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किसानों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से अनेक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डीबीडब्लू-303 और डीबीडब्लू-222 किस्म पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
सरकार किसानों को गेहूं ₹24, चना ₹52 और मटर ₹36 प्रति किलो की दर से बीज उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने घोषणा की कि गोरखपुर जिले के पाँच हजार किसानों को सरसों का मिनी किट वितरित किया जाएगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने कार्यक्रम में कृषि मंत्री का स्वागत अंगवस्त्र और गुलदस्ते से किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, विधायक ई. सरवन निषाद, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहीदों को नमन, स्मारक के सौंदर्यीकरण के निर्देश

कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान चौरीचौरा शहीद स्मारक पहुंचे और वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्मारक की स्थिति पर असंतोष जताते हुए कहा कि टूटी हुई संरचनाओं की तत्काल मरम्मत की जाए।
उन्होंने कहा कि यह धरती देश की आज़ादी की गवाह है। यहाँ आकर मुझे गर्व और ऊर्जा का अनुभव होता है। हम सभी का दायित्व है कि इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेजकर रखें।
स्मारक के निरीक्षण के दौरान विधायक ई. सरवन निषाद, बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी राजकरन नैय्यर मौजूद रहे। स्मारक की दुर्दशा पर नाराज़गी जताते हुए विधायक डॉ. पासवान ने कहा कि यदि बजट नहीं है, तो हमसे लेकर स्मारक का सौंदर्यीकरण कराएं।

बुलडोजर से हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं का उत्साह

विधायक ई. सरवन निषाद के नेतृत्व में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर लगाकर केंद्रीय कृषि मंत्री का भव्य स्वागत किया। किसानों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से मंत्री का अभिनंदन किया।
मंत्री चौहान ने इस स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह क्षेत्र की माटी की आत्मीयता का प्रतीक है।

कृषि प्रदर्शनी का निरीक्षण और पौधारोपण

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने उन्हें आधुनिक कृषि यंत्रों, जैविक खेती और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की जानकारी दी।

इसके पश्चात मंत्री ने डुमरी खुर्द स्थित शिव मंदिर व माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। अधिक वृक्षारोपण जीवन का लक्ष्य बनना चाहिए।
उन्होंने स्वयं भी पौधा रोपित किया और ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेने की अपील की।

बालकों का अन्नप्राशन संस्कार
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया और परिवारजनों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में बालक का पहला अन्न ग्रहण संस्कार शुभ अवसर माना जाता है, जो हमें प्रकृति और अन्न के प्रति कृतज्ञ बनाता है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, डॉ. सत्य प्रकाश दूबे, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, सीडीओ शास्वत त्रिपुरारी, एसडीएम कुंवर सचिन सिंह, सीओ अनुराग सिंह, तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता, नायब तहसीलदार संजय सिंह, कृषि विभाग के अधिकारी एवं सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

पुलिस ने गुमशुदा 8 वर्षीय बालिका को दो घंटे में किया बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना चौरीचौरा पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए गुमशुदा 8 वर्षीय बालिका को मात्र दो घंटे के अंदर खोजकर सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को एक महिला ने थाने पर सूचना दी थी कि उनकी 8 वर्षीय बेटी स्कूल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस सक्रिय हो गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच तथा सर्विलांस की मदद से खोजबीन शुरू की।

तलाश के दौरान पता चला कि बच्ची अपने मौसा के घर चली गई थी। मौसा ने बताया कि स्कूल से लौटते समय वह रास्ते में मिली और उनके साथ घर जाने की ज़िद करने लगी। उन्होंने बताया कि वे परिजनों से संपर्क करने की कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर बच्ची की माँ से मुलाकात करवाई और उसे सुरक्षित रूप से परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

🌟 19 अक्टूबर 2025 राशिफल: रविवार का दिन कैसा रहेगा?

जानें पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय से आज का चंद्र राशि फल

आज का दिन: रविवार, 19 अक्टूबर 2025
चंद्र राशि: कन्या
सूर्य राशि: तुला
तिथि: कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी (दोपहर 01:51 बजे तक), तत्पश्चात चतुर्दशी

ज्योतिषाचार्य पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए सफलता, नए अवसर और भावनात्मक स्थिरता लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में प्रगति, पारिवारिक सुख और आर्थिक लाभ के योग हैं। आइए जानते हैं — मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का विस्तृत राशिफल ⬇️

मेष राशि (Aries)
कार्य/व्यवसाय: पुराने कार्यों में गति आएगी, किसी बड़े सौदे का मार्ग प्रशस्त होगा।
शिक्षा: विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
राजनीति: प्रभाव बढ़ेगा, सम्मान मिलने की संभावना।
कला-संगीत: रचनात्मकता उभरकर आएगी।
प्रशासनिक क्षेत्र: नए कार्यभार से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति: स्थिरता, परंतु खर्चों में संयम रखें।
स्वास्थ्य: सिरदर्द या क्रोधजनित तनाव से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
पूजा: श्री हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
वृषभ राशि (Taurus)
कार्य/व्यवसाय: निवेश में सावधानी रखें, जल्दबाज़ी में निर्णय न लें।
शिक्षा: प्रतियोगी छात्र ध्यान केंद्रित रखें।
राजनीति: विरोधियों से सावधानी।
कला-संगीत: प्रेरणा के नए स्रोत मिलेंगे।
प्रशासनिक क्षेत्र: दबाव के बावजूद कार्य पूर्ण होगा।
आर्थिक स्थिति: अचानक खर्च संभव।
स्वास्थ्य: गले से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
पूजा: माता लक्ष्मी को गुलाबी पुष्प अर्पित करें।
मिथुन राशि (Gemini)
कार्य/व्यवसाय: नए संपर्क लाभ देंगे।
शिक्षा: परिणाम अनुकूल रहेंगे।
राजनीति: प्रतिष्ठा में वृद्धि।
कला-संगीत: प्रतिभा की सराहना होगी।
प्रशासनिक क्षेत्र: वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: सामान्य परंतु स्थिर।
स्वास्थ्य: यात्रा के समय सतर्क रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
पूजा: तुलसी माता को जल अर्पित करें।
कर्क राशि (Cancer)
कार्य/व्यवसाय: बदलाव के संकेत, ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
शिक्षा: पढ़ाई में मन भटकेगा, ध्यान केंद्रित रखें।
राजनीति: पुराने साथियों का सहयोग मिलेगा।
कला-संगीत: भावनात्मक अभिव्यक्ति से सराहना मिलेगी।
प्रशासनिक क्षेत्र: संयम बनाए रखें।
आर्थिक स्थिति: स्थिर रहेगी।
स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या संभव।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
पूजा: दूध से शिव अभिषेक करें।
सिंह राशि (Leo)
कार्य/व्यवसाय: उच्च पदस्थ लोगों से सहयोग मिलेगा।
शिक्षा: विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में लाभ।
राजनीति: प्रभाव बढ़ेगा, सम्मान प्राप्त होगा।
कला-संगीत: प्रसिद्धि मिलेगी।
प्रशासनिक क्षेत्र: पदोन्नति के योग।
आर्थिक स्थिति: निवेश लाभदायक।
स्वास्थ्य: ऊर्जा बनी रहेगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1
पूजा: सूर्य को अर्घ्य दें।
कन्या राशि (Virgo)
कार्य/व्यवसाय: योजनाएं सफल होंगी।
शिक्षा: विश्लेषणात्मक सोच लाभ देगी।
राजनीति: विचारशील निर्णय से स्थिति मजबूत।
कला-संगीत: नए प्रोजेक्ट की शुरुआत।
प्रशासनिक क्षेत्र: रणनीतिक निर्णय लाभ देंगे।
आर्थिक स्थिति: स्थिरता और लाभ दोनों।
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
पूजा: माँ दुर्गा को दीप अर्पित करें।
तुला राशि (Libra)
कार्य/व्यवसाय: साझेदारी में मतभेद संभव, पर संवाद समाधान देगा।
शिक्षा: एकाग्रता बनाए रखें।
राजनीति: दिन मिश्रित, विरोधी सक्रिय।
कला-संगीत: संतुलन बनाए रखें।
प्रशासनिक क्षेत्र: कार्यस्थल पर तनाव संभव।
आर्थिक स्थिति: मध्यम स्तर की।
स्वास्थ्य: मानसिक दबाव रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
पूजा: सुगंधित पुष्प अर्पित करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
कार्य/व्यवसाय: गुप्त योजना से लाभ।
शिक्षा: उच्च अध्ययन के लिए शुभ दिन।
राजनीति: रणनीति सफल होगी।
कला-संगीत: अंतर्ज्ञान से सृजनशीलता बढ़ेगी।
प्रशासनिक क्षेत्र: जिम्मेदारी बढ़ेगी।
आर्थिक स्थिति: धन लाभ के योग।
स्वास्थ्य: सुधार होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
पूजा: जल में केसर मिलाकर स्नान करें।
धनु राशि (Sagittarius)
कार्य/व्यवसाय: यात्रा शुभ फल देगी।
शिक्षा: प्रतियोगी छात्रों के लिए शुभ दिन।
राजनीति: जनसमर्थन बढ़ेगा।
कला-संगीत: नई प्रेरणा प्राप्त होगी।
प्रशासनिक क्षेत्र: पदस्थापन में बदलाव संभव।
आर्थिक स्थिति: लाभदायक सौदे।
स्वास्थ्य: उत्साह बना रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
पूजा: पीली मिठाई दान करें।
मकर राशि (Capricorn)
कार्य/व्यवसाय: कार्य में सफलता, पदोन्नति की संभावना।
शिक्षा: परिश्रम से सफलता।
राजनीति: नए अवसर मिलेंगे।
कला-संगीत: मेहनत का प्रतिफल मिलेगा।
प्रशासनिक क्षेत्र: उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
आर्थिक स्थिति: खर्च और आय समान।
स्वास्थ्य: थकान संभव।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
पूजा: शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कार्य/व्यवसाय: रचनात्मकता से लाभ।
शिक्षा: नया विषय सीखने का अवसर।
राजनीति: जनता में लोकप्रियता बढ़ेगी।
कला-संगीत: नई उपलब्धि संभव।
प्रशासनिक क्षेत्र: योजनाओं में सफलता।
आर्थिक स्थिति: स्थिरता।
स्वास्थ्य: सामान्य।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
पूजा: तांबे के पात्र में जल रखें।
मीन राशि (Pisces)
कार्य/व्यवसाय: सोच-समझकर निवेश करें।
शिक्षा: अध्ययन में गहराई बढ़ेगी।
राजनीति: संयम रखें, निर्णय टालें।
कला-संगीत: भावनात्मक सृजन बेहतर रहेगा।
प्रशासनिक क्षेत्र: सहकर्मी सहयोग देंगे।
आर्थिक स्थिति: सामान्य।
स्वास्थ्य: नींद की कमी हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 2
पूजा: मछलियों को दाना डालें।
🕉️ पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय का विशेष संदेश:
“रविवार का यह दिन आत्मविश्वास और संयम का संगम लेकर आया है। याद रखें, ग्रह केवल संकेत देते हैं — कर्म ही भविष्य बनाता है।”
⚠️ अस्वीकरण (Disclaimer):
यह राशिफल चंद्र राशि के आधार पर सामान्य भविष्यफल है। राष्ट्र की परंपरा के अनुसार इसे परम प्रमाण नहीं माना जा सकता। अपनी जन्मकुंडली और ग्रह स्थिति के अनुसार सटीक परामर्श के लिए योग्य ज्योतिषाचार्य से अवश्य परामर्श लें।

ये भी पढ़ें –नेपाल में बड़ी कार्रवाई: पूर्व प्रधानमंत्री देउबा, ओली और प्रचंड की संपत्तियों की जांच शुरू, संपत्ति शुद्धीकरण विभाग की जांच तेज

ये भी पढ़ें –त्योहारों को देखते हुए डीआईजी और एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़

ये भी पढ़ें –महराजगंज में निचलौल मार्ग पर नया टोल प्लाजा निर्माण बना जन आक्रोश का कारण, समाजसेवी ने उठाया सवाल

ये भी पढ़ें –अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन में आग, सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास महिला झुलसी, तीन एसी कोच प्रभावित

ये भी पढ़ें –कार्तिक मास कृष्ण त्रयोदशी, शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त, यात्रा एवं व्रत

ये भी पढ़ें –मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया

ये भी पढ़ें –आज भी बरकरार है बताशे का महत्व, धार्मिक और मांगलिक आयोजनों में होती है विशेष भूमिका

दीपावली पर नगर निगम कर्मियों को किया गया सम्मानित

सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता के सच्चे नायक — नगर आयुक्त

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा )l नगर निगम परिसर में शनिवार को दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर नगर निगम के सफाई कर्मियों एवं समस्त स्टाफ को मिठाई और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और अपर नगर आयुक्त भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम परिवार के कर्मठ सफाई कर्मचारियों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि ये सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता के सच्चे नायक हैं, जो प्रतिदिन अपने परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से गोरखपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनका निस्वार्थ सेवा भाव ही स्वच्छ भारत मिशन की आत्मा है।
इस अवसर पर सभी नगर निगम कर्मियों को दीपावली और छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही नगरवासियों से अपील की गई कि वे इस दीपावली पर यह संकल्प लें कि अपने घरों के साथ-साथ अपने शहर को भी उतना ही स्वच्छ और उज्ज्वल बनाएँ, जितना दीपों की रौशनी से उनका मन आलोकित होता है।

कार्तिक मास कृष्ण त्रयोदशी, शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त, यात्रा एवं व्रत

19 अक्टूबर 2025 का पंचांग

दिन विशेष – 19 अक्टूबर 2025 (रविवार)
मास: कार्तिक (पूर्णिमांत), आश्विन (अमांत)
तिथि: कृष्ण पक्ष त्रयोदशी (01:51 PM तक), तत्पश्चात चतुर्दशी
वार: रविवार
सूर्य राशि: तुला
चंद्र राशि: कन्या
🌞 दिनचर्या
घटना समय
सूर्योदय 6:29 AM
सूर्यास्त 5:54 PM
चंद्र उदय 4:25 AM
चंद्र अस्त 4:40 PM
⏱ शुभ-अशुभ समय
राहुकाल और अशुभ समय
राहु काल: 4:28 PM – 5:54 PM
यमगण्ड: 12:11 PM – 1:37 PM
कुलिक: 3:02 PM – 4:28 PM
दुर्मुहूर्त: 4:22 PM – 5:08 PM
वर्ज्यम्: 3:04 AM – 4:50 AM
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 4:53 AM – 5:41 AM
अभिजीत मुहूर्त: 11:48 AM – 12:34 PM
अमृत काल: 9:57 AM – 11:42 AM
🌙 तिथि और नक्षत्र
त्रयोदशी: 01:51 PM तक
चतुर्दशी: 01:51 PM से अगले दिन तक
उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र: 05:49 PM तक
हस्त नक्षत्र: 05:49 PM से अगले दिन तक
🔯 करण और योग
करण: वणिज (01:03 AM – 01:52 PM), विष्टि (01:52 PM – 02:46 AM), शकुनि (02:46 AM – 03:45 PM)
योग: इन्द्र (01:47 AM – 02:04 AM), वैधृति (02:04 AM – अगले दिन 02:34 AM)
🌟 त्यौहार और व्रत
मासिक शिवरात्रि
काली चौदस
🧭 दिशाशूल और यात्रा
उत्तर: लाभकारी
पूर्व: सामान्य
पश्चिम और दक्षिण: यात्रा से बचें या सावधानी बरतें।
यात्रा योजना बनाते समय राहुकाल और अशुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

⚠️ नोट
यह पंचांग केवल सुझावात्मक है। किसी भी धार्मिक, यात्रा या महत्वपूर्ण निर्णय के लिए योग्य ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़ें –आज का इतिहास : 18 अक्टूबर

ये भी पढ़ें –क्यों लखनऊ से रवाना हुई ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप यूपी के लिए बनी ऐतिहासिक उपलब्धि

ये भी पढ़ें –फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई: दो अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त

ये भी पढ़ें –गुरु सांदीपनि आश्रम में श्रीकृष्ण-बलराम ने ग्रहण किए विद्या संस्कार

ये भी पढ़ें –डीआरडीओ के कर्नल की कॉल रिकॉर्ड लीक, सूबेदार पर जासूसी और हत्या की साजिश का आरोप; राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल

ये भी पढ़ें –नेपाल में बड़ी कार्रवाई: पूर्व प्रधानमंत्री देउबा, ओली और प्रचंड की संपत्तियों की जांच शुरू, संपत्ति शुद्धीकरण विभाग की जांच तेज

ये भी पढ़ें –दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर IRCTC कर्मचारियों की बेल्ट और डस्टबिन से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ये भी पढ़ें –अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन में आग, सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास महिला झुलसी, तीन एसी कोच प्रभावित

रंगोली प्रतियोगिता मे बच्चो ने किया कला का प्रदर्शन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सरयू विद्यापीठ बरहज के प्रांगण में गत वर्षों की भांति धन त्रयोदशी के अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु आयुषी विश्वकर्मा, अंजली साहनी,खुशी, श्रेया चौहान,अहम साहनी, लक्ष्मी,द्वितीय स्थान हेतु अलका, आंचल, हरिकेश,आस्मिन और तृतीय स्थान हेतु काजल, सत्यम, माहिरा को प्रधानाचार्य रमेश तिवारी “अनजान” ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य ने दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा कि छात्रों को दीपावली के अवसर पर तेज आवाज वाले पटाखों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। पटाखों का प्रयोग अपने अविभावकों के संरक्षण में ही करना चाहिए। आयोजन में रामाजी तिवारी,रविकांत तिवारी, रमेश दुबे,जान्हवी वर्मा, सावित्री चौहान,ममता साहनी, रीतु विश्वकर्मा,रोशनी कनौजिया, शारदानंद गुप्त, मुकुल उपाध्याय सुमित्रा देवी, शिवशंकर तिवारी उपस्थित रहे।

पत्रकार एकादश ने पलटा मैच, रोमांचक जीत के साथ ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा

पत्रकार एकादश ने प्रशासन एकादश को 4 विकेट से हराया

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

सलेमपुर नगर के सेंट पॉल पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शनिवार को मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में पत्रकार एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन एकादश को चार विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया।

12 ओवर के मैच का शुभारंभ उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव व पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

मैच में प्रशासन एकादश के कप्तान नीलेश चतुर्वेदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और टीम ने 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 93 रन बनाए। पत्रकार एकादश की ओर से अखिलेश सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश ने कोमल कुमार और फैज इमाम की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 10 ओवर में ही 94 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।

विजेता टीम के कप्तान श्यामनारायण मिश्र को राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने ट्रॉफी प्रदान की। मंत्री ने कहा कि यह मैत्री मैच महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित किया गया था, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

इस अवसर पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व), तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपाल जी, हरिलाल, सेंट पॉल स्कूल के प्रबंधक विनोद मिश्र, सेंट जेवियर्स के प्रधानाचार्य वी.के. शुक्ल, आरएल एकेडमी के प्रबंधक संदीप कुमार श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, मंजूर आलम, आनंद प्रकाश उपाध्याय, अमरेश सिंह बब्लू, अशोक पांडेय व अभिषेक जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें –भगवान धन्वंतरि की पूजा कर की गई लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना

इसे भी पढ़ें –दीपावली की धूम: बच्चों ने बनाई मनमोहक रंगोली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम

54 साल बाद खुला बांकेबिहारी मंदिर का खजाना: निकला चांदी का छत्र, गहनों के दो संदूक, ताशखाने से मिला रहस्यमयी सामान

मथुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर का 54 साल बाद बंद पड़ा तोशखाना (खजाना) आखिरकार धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार को खोला गया। इस खजाने को खोलने का कार्य हाई पावर्ड मंदिर प्रबंधन कमेटी के आदेश पर किया गया। हालांकि, इस दौरान गोस्वामी समाज ने विरोध जताते हुए मांग की कि तोशखाने की प्रक्रिया को मंदिर परिसर के बाहर लाइव स्क्रीनिंग के जरिए भक्तों को दिखाई जाए।

जब खजाने का दरवाजा खोला गया, तो धूल, गंदगी और गैस के कारण टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अंदर की मिट्टी हटाते समय एक काला सांप निकल आया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद कार्य फिर शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें – भगवान धन्वंतरि की पूजा कर की गई लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना

अब तक खजाने से एक लकड़ी का संदूक, तीन देग, तीन बड़े कलश, एक परात, चार गोल पत्थर, बड़ा लकड़ी का तख्त, दो गहनों के बक्से, 2 फरवरी 1970 का पत्र और एक चांदी का छोटा छत्र बरामद हुआ है।

इतिहासकारों के अनुसार, अंतिम बार यह तोशखाना 1971 में मंदिर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष प्यारेलाल गोयल के नेतृत्व में खोला गया था। उस समय कुछ कीमती सामानों की सूची तैयार कर उन्हें सील के साथ मथुरा की स्टेट बैंक शाखा में जमा कराया गया था। बताया जाता है कि मंदिर निर्माण के समय यह खजाना पूजित कर स्थापित किया गया था।

यह भी पढ़ें – पुलिस की बड़ी कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर और चोर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

मंदिर इतिहास के अनुसार, ब्रिटिश काल (1926 और 1936) में दो बार यहां चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिसके बाद तहखाने का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया था। अदालत के आदेश पर 1971 में इसे सील कर दिया गया था। वर्षों से सेवायतों और भक्तों की मांग थी कि इस रहस्यमयी तोशखाने को फिर से खोला जाए। आखिरकार 2025 में यह प्रतीक्षा समाप्त हुई और मंदिर का खजाना एक बार फिर दुनिया के सामने आया।

दीपावली की धूम: बच्चों ने बनाई मनमोहक रंगोली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम

दीपावली प्रकाश, स्वच्छता, कर्तव्यनिष्ठा एवं नारी सम्मान का पर्व–मोहन द्विवेदी

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय नगर पंचायत स्थित देवरिया जनपद के लब्धप्रतिष्ठित विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता का अनोखा प्रदर्शन किया। पहली से चौथी एवं पांचवीं से बारहवीं कक्षाओं द्वारा दो चरणों में संपन्न रंगोली प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने अपनी कलात्मकता से विद्यालय को खूबसूरत परिदृश्य में बदल दिया। इसके साथ ही छात्र- छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
नन्हें मुन्ने बच्चों में शिवांग मिश्रा ने प्रकाश पर्व की विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत किया तो अंशिका सिंह ने दीपावली मनाने के तरीके पर शानदार भाषण दिया। आदर्श मिश्र ने दीपावली से संबंधित श्लोक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया तो चैत्राली ने अपनी तोतली बोली में ‘कभी लाम बनके कभी छाम बनके’ गीत की प्रस्तुति दी। नगाड़े संग ढोल बाजे की प्रस्तुति प्रियांशी, अनुराधा, साक्षी ,साध्वी एवं प्रिशा द्वारा प्रस्तुत ने कार्यक्रम को बहुत आकर्षक बना दिया, तो नर्सरी एवं एलकेजी के बच्चों की प्रस्तुतियां भी बहुत ही मनमोहक रहीं।
रंगोली प्रतियोगिता के पहले चरण में छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे रंगों से पारंपरिक डिज़ाइन तैयार किए, जबकि दूसरे चरण में बड़े छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए मां लक्ष्मी तथा भगवान गणेश, आपरेशन सिंदूर, पर्यावरण संरक्षण, मोबाइल फोन के हानिकारक प्रभाव, सोशल मीडिया, एरोप्लेन क्रैश थीम, विद्यालय का मनमोहक लोगो, दीपावली के विविध संदेश देने वाले डिज़ाइन बनाए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने दीपावली के थीम पर आधारित नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनके आकर्षक प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में दीपों जैसी रोशनी से जगमगा उठा और हर किसी का मन मोह लिया। छात्रों की इन प्रस्तुतियों ने दीपावली की सार्थकता को दर्शाया और उपस्थित सभी लोगों को एक संदेश दिया कि कैसे यह त्योहार हमें आत्म-शुद्धि और सामाजिक चेतना का अवसर प्रदान करता है।
प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने बच्चों को दीपावली के मूल महत्व को समझाते हुए कहा, “यह पर्व हमें अपने भीतर की अच्छाई और रोशनी को खोजने की प्रेरणा देता है। दीपावली प्रकाश के साथ साथ स्वच्छता, नारी सम्मान एवं कर्तव्य निष्ठा का पर्व है।”
प्रधानाचार्य श्री द्विवेदी ने सभी छात्रों, अभिभावकों और देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को आतिशबाजी से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा, “हमारे पास दीपों की रोशनी और खुशियों को मनाने के तरीके हैं, जिन्हें प्रदूषण रहित तरीकों से अपनाना चाहिए।”
जी एम एकेडमी के इस आयोजन ने दीपावली की मुख्य भावना को जीवंत कर दिया, और यह संदेश दिया कि कैसे यह त्योहार केवल उत्सव का नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। बच्चों के इस अनोखे उत्सव ने विद्यालय और सभी उपस्थित लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ दी।
विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रधानाचार्य एवं डॉ. अभिषेक मिश्र तथा अवनीश मिश्र के तरफ से दीपावली पर्व को सपरिवार तथा और अधिक उत्साहित होकर मनाने के उद्देश्य से मिष्ठान देकर सम्मानित करते हुए इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गई।
विद्यालय चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र एवं निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने समस्त विद्यालय परिवार के लिए मिठाई भेजकर सबको दूरभाष के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया। सभी छात्र-छात्राएं, अध्यापक अध्यापिकाएं बहुत ही प्रसन्नचित्त नजर आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें –भगवान धन्वंतरि की पूजा कर की गई लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना

इसे भी पढ़ें –शादी के दबाव में प्रेमी ने की युवती की हत्या: पांच साल के रिश्ते का खौफनाक अंत, खेत में मिला शव

भगवान धन्वंतरि की पूजा कर की गई लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा):
भगवान धन्वंतरि जयंती के अवसर पर मुल्तानी फार्मास्यूटिकल लिमिटेड के तत्वाधान में हनुमान आयुर्वेदिक एजेंसी पर भव्य पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुल्तानी कंपनी के बिजनेस हेड सुनील कुमार और सेल्स हेड अविनाश कुमार शाही ने 100 से अधिक चिकित्सकों को सम्मानित किया। पूजा के बाद उपस्थित लोगों ने भगवान धन्वंतरि के समक्ष अपने परिवारजनों और समाज के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

चिकित्सक डा. योगेश (पथरदेवा) ने बताया कि भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक माना जाता है। उन्होंने कहा कि “आयुर्वेद आज भी इतनी प्रभावी पद्धति है कि यह पुराने से पुराने रोगों को बिना किसी साइड इफेक्ट के ठीक कर सकती है।” उन्होंने बताया कि आज ही के दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धन्वंतरि जयंती के रूप में मनाया जाता है।

डा. विवेक पाण्डेय ने भी लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की, जबकि डा. ए.के. गुप्ता ने बताया कि भगवान धन्वंतरि को देवताओं का वैद्य कहा गया है और उन्होंने ही अमृतमय औषधियों की खोज की थी।

कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इधर, घर-घर में भी श्रद्धालुओं ने विधिवत रूप से भगवान धन्वंतरि की पूजा की। भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है।

इस अवसर पर सलेमपुर, लार, पुरैना, भाटपार, पथरदेवा, रानी, देवरिया और मइल क्षेत्र के सभी फुटकर व थोक विक्रेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें –शादी के दबाव में प्रेमी ने की युवती की हत्या: पांच साल के रिश्ते का खौफनाक अंत, खेत में मिला शव

इसे भी पढ़ें –पुलिस की बड़ी कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर और चोर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर और चोर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर और एक चोर को गिरफ्तार किया।
पहली कार्रवाई हरपुर बुदहट थाने की पुलिस ने की, जहां थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने, हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम मझौरा को दबोचा। आरोपी ने हाल ही में पांच लाख रुपये की अवैध मांग को लेकर एक व्यक्ति और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी प्रकरण में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें – शादी के दबाव में प्रेमी ने की युवती की हत्या: पांच साल के रिश्ते का खौफनाक अंत, खेत में मिला शव


सुरेन्द्र यादव के खिलाफ मारपीट, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट और धमकी जैसे गंभीर अपराधों के नौ से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इलाके में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था।
दूसरी कार्रवाई थाना रामगढ़ताल पुलिस ने की, जहां चौकी प्रभारी चिड़ियाघर उपनिरीक्षक चन्दन कुमार सिंह की टीम ने चोरी के आभूषणों के साथ अभियुक्त दीपक निषाद निवासी रामपुर बड़ा टोला को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 7 अक्टूबर को एक घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी किए थे। बरामद सामान में पीली धातु की चैन, एक जोड़ी झुमका और दो पायल शामिल हैं।
दीपक निषाद पर गोरखपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और धारा 411 के छह से अधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें – दिवाली पर घर जाने की होड़: चंडीगढ़ ISBT-43 में यात्रियों का सैलाब, बसों में मारामारी और सड़कों पर जाम


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि त्यौहारों के समय अपराधों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सक्रिय अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए और उनकी गतिविधियों पर तत्परता से कार्रवाई की जाए।
दोनों मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

प्रेम सुधा लक्ष्मी हर घर बरसे

0

समय बीत जाता है यादें रह जाती हैं,
कहानी ख़त्म, निशानी रह जाती है,
रिश्ते बने रहते होंठों की हँसी बनकर,
या कभी कभी आँखों में प्रेमाश्रु बन कर।

इन सबमें वह प्रेम छिपा होता है,
जो आजकल किंचित मिलता है,
लोगों में नफ़रत का बोलबाला है,
संभल संभलकर रहना पड़ता है।

लोग सामने कुछ और कहते हैं,
पर पीठ पीछे कुछ और कहते हैं,
डरते वे लोग ईश्वर से भी नहीं,
उसे भूलकर ही ऐसे क़र्म करते हैं।

दीपावली पावन पर्व आ गया है,
धनतेरस मिल कर आज मनाना है,
प्रेम सुधा माँ लक्ष्मी हर घर बरसें,
कोने कोने में दीपक सजाना है।

दीवाली के शुभ अवसर पर आइये
व्यसन छोड़ कर चरित्र निर्माण करें,
नशा मुक्त भारत हो जाये कुछ ऐसा,
हम सब मिलकर अच्छा काम करें।

लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा पूजन कर
उनका ससम्मान विसर्जन करना है,
नहीं फेंकना इधर उधर या मंदिर में,
मिट्टी की हैं तो मिट्टी में दबा देना है।

द्युतक्रीड़ा,पर्यावरण प्रदूषित करना,
जैसे सारे दुर्व्यसनों से भी बचना है,
आदित्य दीपावली की बधाईयाँ हैं,
और यही हार्दिक शुभकामनायें हैं।

  • डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र
    ‘आदित्य’