Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 491

आईजीआरएस निस्तारण में फरेंदा तहसील पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर

डीएम ने दी बधाई,कहा यह सुशासन और पारदर्शिता का उत्कृष्ट उदाहरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में तहसील फरेंदा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा के मार्गदर्शन तथा उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम और पूरी तहसील टीम के सतत प्रयासों का परिणाम है।
जिलाधिकारी के निर्देशन में फरेंदा तहसील द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध और सटीक निस्तारण किया गया। इसी की बदौलत तहसील ने प्रदेश स्तर पर यह सम्मानजनक स्थान हासिल किया है।

इसे भी पढ़ें – धनौती राव में सुबह की खामोशी तोड़ गई चीखें: पोखरे में डूबकर महिला की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उपजिलाधिकारी फरेंदा ने बताया कि तहसील टीम द्वारा निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया। राजस्व संबंधी शिकायतों का निस्तारण राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौका मुआयना कर किया जाता है। जांचकर्ता अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता से वार्ता के उपरांत ही जांच रिपोर्ट संलग्न की जाती है,जबकि रिपोर्ट का स्वयं उनके स्तर से भी रैंडम सत्यापन किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट निर्देश हैं कि आईजीआरएस मामलों में किसी भी दशा में डिफाल्टर स्थिति न बने। शिकायतों का निस्तारण समयसीमा में, गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष तरीके से किया जा रहा है। यदि शिकायत में दूसरा पक्ष होता है, तो उससे वार्ता कर संतुष्ट करने का भी पूरा प्रयास किया जाता है।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने फरेंदा तहसील टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जनपद के लिए गर्व का विषय है। शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें – किसकी चमकेगी किस्मत किस राशि को रखनी होगी सावधानी?
उन्होंने कहा कि फरेंदा तहसील की सफलता सुशासन, दक्षता और पारदर्शिता की दिशा में जनपद प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अन्य तहसीलों के लिए भी यह एक प्रेरणादायी मॉडल है।
उन्होंने बताया कि जनपद की अन्य तहसीलों में भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। माह अक्टूबर में तहसील नौतनवां में कुल 135 प्रकरणों पर फीडबैक लिया गया, जिसमें 124 शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट पाए गए।

धनौती राव में सुबह की खामोशी तोड़ गई चीखें: पोखरे में डूबकर महिला की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौती राव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया। शौच के लिए घर से निकली 55 वर्षीय महिला फूला देवी पत्नी श्यामदेव प्रसाद की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। रोज की तरह घर से निकली महिला जब काफी देर तक वापस नहीं लौटीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। खोजबीन के दौरान तालाब के पानी में उनकी साड़ी दिखाई दी — और जब ग्रामीण पास पहुंचे तो दिल दहलाने वाला दृश्य सामने आया, महिला का शव पोखरे में तैर रहा था।

इसे भी पढ़ें –किसकी चमकेगी किस्मत किस राशि को रखनी होगी सावधानी?

सूचना मिलते ही सलेमपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया और आवश्यक पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतका के पति श्यामदेव प्रसाद राजमिस्त्री का कार्य करते हैं, उनके तीन पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं, जिनमें दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद से पति श्यामदेव व बेटे भोला और नागेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें –RPF की बड़ी सफलता: मौर्या एक्सप्रेस में तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 44 हजार की अंग्रेजी शराब बरामद!

इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शौचालय विहीन परिवारों को तत्काल शौचालय उपलब्ध कराया जाए, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाएँ दोबारा न घटें।

लाल किले के पास कार में बड़ा धमाका: 8 की मौत, कई घायल; दिल्ली, यूपी और मुंबई में हाई अलर्ट जारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देश की राजधानी दिल्ली सोमवार (10 नवंबर 2025) की शाम जोरदार धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में अचानक हुए ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

धमाके की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्पेशल सेल की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की लगभग 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी तीन से चार अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई, जबकि आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए।

गृहमंत्री ने ली जानकारी:
घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से तत्काल बात की और पूरी रिपोर्ट मांगी। फिलहाल इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और सामान्य गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है।

दिल्ली समेत तीन राज्यों में हाई अलर्ट:
धमाके के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षाबलों को भीड़भाड़ वाले इलाकों और मॉल, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशनों पर तैनात कर दिया गया है।

लाल किला इलाका घनी आबादी वाला:
लाल किला दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में से एक है। शाम के समय यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद रहते हैं। पुलिस को आशंका है कि कार में रखा विस्फोटक पदार्थ रिमोट या टाइमर से सक्रिय किया गया हो सकता है।

जांच जारी:
मौके से फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। घायलों को नजदीकी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर कराया समाधान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम नोनिया छापर में वर्षों पुराने रास्ते के विवाद का समाधान हो गया है। सोमवार को उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर इस मामले का निस्तारण किया।

उपजिलाधिकारी ने विवादित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और दोनों पक्षों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। इसके बाद उन्होंने राजस्व अभिलेखों, नक्शे और जमीनी हकीकत का अवलोकन करते हुए न्यायोचित निर्णय सुनाया।

इसे भी पढ़ें –लार पुलिस की बड़ी कामयाबी: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी संजीत पासवान देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार

ग्राम नोनिया छापर में एक आम रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बार-बार शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया था। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी ग्रामीण को आवागमन में बाधा नहीं होने दी जाएगी और रास्ते की सीमा सरकारी अभिलेखों के अनुसार ही तय की जाएगी।

इस दौरान नायब तहसीलदार भटनी हरि प्रसाद यादव, तहसीलदार सलेमपुर अलका सिंह, राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने मौके पर ही दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए रास्ते को खुलवाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और अनावश्यक विवादों से बचने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें –हर कार्यकर्ता बने पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया का सहभागी: मतदाता सूची को बनाएं त्रुटिरहित और निष्पक्ष — राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम

प्रशासन की इस तत्परता से ग्रामीणों में संतोष देखा गया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव और राजस्व विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।

RPF की बड़ी सफलता: मौर्या एक्सप्रेस में तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 44 हजार की अंग्रेजी शराब बरामद!

भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मौर्या एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15028) से शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी और सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देशन में सीवान पोस्ट, भटनी टास्क टीम तथा ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर की संयुक्त टीम ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की।

यह कार्रवाई 10 नवंबर 2025 को जीरादेई-सीवान स्टेशन के बीच सुबह 11 बजे की गई। टीम कोच S3 (215705) में संदिग्ध गतिविधि की निगरानी कर रही थी। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से पिट्ठू बैग में छिपाकर रखी गई 198 बोतल ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की (180ml) और 06 बोतल मैकडॉवेल्स व्हिस्की (180ml) बरामद की गईं।

जब्त शराब की कुल मात्रा 36.720 लीटर और अनुमानित कीमत ₹44,064 आंकी गई है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान इस प्रकार हुई —

मुकेश कुमार (36 वर्ष) – निवासी समस्तीपुर, बिहार

शिवम यादव (14 वर्ष) – निवासी छपरा, बिहार

गोलू कुमार यादव (16 वर्ष) – निवासी छपरा, बिहार

जब्त शराब और तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, सीवान को सौंप दिया गया। वहां अपराध संख्या 778/25 के तहत धारा 30(ए), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह पूरी कार्रवाई आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। मामले की जांच उत्पाद थाना सीवान के सउनि वीरेंद्र कुमार द्वारा की जा रही है।

मतदेय स्थलों के सम्भाजन की सूची जारी, एक सप्ताह तक दर्ज होंगी आपत्तियाँ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर जिले में मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्र 312 मेंहदावल, 313 खलीलाबाद तथा 314 धनघटा (अजा) में आने वाले सभी मतदेय स्थलों की समीक्षा कर नया सम्भाजन तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारियों द्वारा तैयार की गई संशोधित प्रस्तावित सूची का आलेख्य प्रकाशन 10 नवंबर 2025 को कर दिया गया है। इस सूची में प्रत्येक मतदान केंद्र के स्थान, उसकी श्रेणी, जनसंख्या आधारित बदलाव तथा आवश्यक समायोजन स्पष्ट रूप से अंकित हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जनसहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से यह प्रस्तावित सूची नि:शुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध कराई गई है।

ये भी पढ़ें – डीएम ने किया क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण, वैज्ञानिक पद्धति से उपज का आकलन

इच्छुक व्यक्ति संबंधित तहसील कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय संत कबीर नगर में जाकर सूची देख सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी मतदाता, जनप्रतिनिधि या संस्था को सूची में दर्ज किसी जानकारी पर आपत्ति या सुझाव देना हो तो वह 10 नवंबर से एक सप्ताह के भीतर संबंधित उप जिलाधिकारी कार्यालय या जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संत कबीर नगर में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकता है।

प्रशासन का कहना है कि प्राप्त आपत्तियों की विधिवत जांच कर आवश्यक संशोधन किए जाएंगे, ताकि आगामी चुनावों में मतदेय स्थलों के निर्धारण को लेकर किसी प्रकार की असुविधा या भ्रम न रहे।

ये भी पढ़ें – मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व अभिभावकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

डीएम ने किया क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण, वैज्ञानिक पद्धति से उपज का आकलन

कृषकों से संवाद, योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर बल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की उपस्थिति में विकास खंड सदर के न्याय पंचायत महुअवा स्थित ग्राम चौपरिया में आज क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। रेंडम विधि से चयनित कृषक भगवती पुत्र दुर्वासा के खेत में सांख्यिकीय पद्धति से क्रॉप कटिंग प्रयोग संपन्न किया गया।

निर्धारित 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में की गई कटाई में 21.122 किलोग्राम फसल उत्पादन दर्ज किया गया। यह प्रक्रिया जिले में कृषि उत्पादन और उत्पादकता के सटीक एवं वैज्ञानिक आकलन हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद की औसत उपज का निर्धारण किया जाता है,जो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति के भुगतान में भी प्रमुख भूमिका निभाता है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी ब्लॉकों में क्रॉप कटिंग प्रयोग पारदर्शिता, वैज्ञानिक विधि और समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मौसम एवं प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली फसल क्षति की स्थिति में फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है।इसके साथ ही उन्होंने किसानों को पराली न जलाने की सख्त सलाह दी।

ये भी पढ़ें – मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व अभिभावकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

उन्होंने कहा कि पराली जलाना न सिर्फ खेत की उर्वरता और उत्पादकता को प्रभावित करता है, बल्कि पर्यावरण प्रदूषण को भी बढ़ाता है। इस संबंध में उच्चतम न्यायालय व एनजीटी के स्पष्ट निर्देशों का कड़ाई से पालन करना आवश्यक है। क्रॉप कटिंग के दौरान उप नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, सांख्यिकी अधिकारी भूपेंद्र गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें – कोपागंज केंद्र पर धान खरीद की शुरुआत, 22 हजार कुंतल का लक्ष्य निर्धारित — किसानों को मिलेगा उचित मूल्य

किसकी चमकेगी किस्मत किस राशि को रखनी होगी सावधानी?

🌟 11 नवंबर 2025 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन

— पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय से

Daily Horoscope 11 November 2025
वैदिक ज्योतिष के अनुसार 11 नवंबर 2025, मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। आज के ग्रह-नक्षत्र व्यापार, शिक्षा, राजनीति और प्रेम जीवन पर खास प्रभाव डाल रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल—
मेष राशि (Aries)
राशि अक्षर: चू, चे, चो, ला, ली
कार्य क्षेत्र: आज मेहनत रंग लाएगी। दोपहर बाद नए अवसर मिलेंगे।
शिक्षा: छात्रों के लिए दिन उपयोगी रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रगति के संकेत।
राजनीति: विरोधियों पर विजय मिलेगी।
प्रशासन: वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा।
कला/संगीत: नई प्रेरणा प्राप्त होगी।
आर्थिक स्थिति: खर्च पर नियंत्रण रखें।
सेहत: सिरदर्द या थकान संभव।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
देवी-देवता: हनुमान जी की पूजा लाभकारी रहेगी।

ये भी पढ़ें – 🌍 11 नवंबर का इतिहास: जब दुनिया ने बदलाव, संघर्ष और स्वतंत्रता के स्वप्न देखे

वृषभ राशि (Taurus)
राशि अक्षर: ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी
कार्य क्षेत्र: रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रमोशन या लाभ की संभावना।
शिक्षा: परिश्रम का फल मिलेगा।
राजनीति: जनसंपर्क से फायदा।
प्रशासन: सम्मान प्राप्ति के योग।
कला/संगीत: सृजनात्मकता बढ़ेगी।
आर्थिक स्थिति: धन आगमन के योग।
सेहत: बेहतर।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
देवी-देवता: माता लक्ष्मी की आराधना शुभ।
मिथुन राशि (Gemini)
राशि अक्षर: का, की, कु, घ, ङ, छ
कार्य क्षेत्र: संयम से कार्य करें, जल्दबाज़ी नुकसानदायक।
शिक्षा: ध्यान भटक सकता है, फोकस बनाए रखें।
राजनीति: विरोधियों से सतर्क रहें।
प्रशासन: निर्णय सोच-समझकर लें।
कला/संगीत: मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा, धैर्य रखें।
आर्थिक स्थिति: स्थिर लेकिन बचत जरूरी।
सेहत: मानसिक तनाव से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
देवी-देवता: श्री गणेश जी की उपासना करें।

ये भी पढ़ें – मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व अभिभावकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

कर्क राशि (Cancer)
राशि अक्षर: ही, हू, हो, डा, डी
कार्य क्षेत्र: सफलता और सम्मान दोनों मिलेंगे।
शिक्षा: छात्रों के लिए अनुकूल दिन।
राजनीति: जनता का समर्थन बढ़ेगा।
प्रशासन: नई जिम्मेदारी मिलने के योग।
कला/संगीत: रचनात्मक कार्यों में प्रशंसा।
आर्थिक स्थिति: स्थिर व लाभदायक।
सेहत: उत्तम।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
देवी-देवता: मां पार्वती की उपासना शुभ।
सिंह राशि (Leo)
राशि अक्षर: मा, मी, मू, मे, मो
कार्य क्षेत्र: परिश्रम से सफलता, नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं।
शिक्षा: प्रतियोगी छात्र सफल होंगे।
राजनीति: प्रतिष्ठा में वृद्धि।
प्रशासन: कार्य क्षमता की सराहना।
कला/संगीत: नई पहचान मिलेगी।
आर्थिक स्थिति: धन लाभ के संकेत।
सेहत: सामान्य।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
देवी-देवता: सूर्य देव को जल अर्पण करें।
कन्या राशि (Virgo)
राशि अक्षर: टो, पा, पी, पू, ष, ण
कार्य क्षेत्र: भाग्य का साथ मिलेगा।
शिक्षा: नई सीख और उपलब्धि का दिन।
राजनीति: सम्मानजनक स्थिति।
प्रशासन: पदोन्नति के योग।
कला/संगीत: प्रेरणादायी समय।
आर्थिक स्थिति: आय में वृद्धि।
सेहत: ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
देवी-देवता: भगवान विष्णु की आराधना शुभ।
तुला राशि (Libra)
राशि अक्षर: रा, री, रू, रे, रो
कार्य क्षेत्र: रुके प्रोजेक्ट पूरे होंगे।
शिक्षा: पढ़ाई में नई दिशा मिलेगी।
राजनीति: नेतृत्व क्षमता में वृद्धि।
प्रशासन: अधिकारियों से सहयोग।
कला/संगीत: प्रसिद्धि बढ़ेगी।
आर्थिक स्थिति: लाभदायक सौदे होंगे।
सेहत: अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 6
देवी-देवता: मां सरस्वती की पूजा करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
राशि अक्षर: तो, ना, नी, नू, ने
कार्य क्षेत्र: मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
शिक्षा: उच्च शिक्षा के अवसर।
राजनीति: प्रभावशाली निर्णय होंगे।
प्रशासन: पद की प्रतिष्ठा में वृद्धि।
कला/संगीत: नया प्रोजेक्ट लाभकारी।
आर्थिक स्थिति: धन लाभ के योग।
सेहत: खानपान पर ध्यान दें।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 9
देवी-देवता: कालभैरव की पूजा शुभ।
धनु राशि (Sagittarius)
राशि अक्षर: ये, यो, भा, भी, भू
कार्य क्षेत्र: नए अवसर मिलेंगे।
शिक्षा: सफलता के योग।
राजनीति: सम्मान प्राप्ति।
प्रशासन: वरिष्ठों से प्रशंसा।
कला/संगीत: आत्मविश्वास में वृद्धि।
आर्थिक स्थिति: मजबूत रहेगी।
सेहत: सामान्य।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
देवी-देवता: भगवान विष्णु की आराधना करें।
मकर राशि (Capricorn)
राशि अक्षर: भो, जा, जी, खी, खू
कार्य क्षेत्र: भावनात्मक निर्णयों से बचें।
शिक्षा: मेहनत बढ़ाएं, सफलता निकट है।
राजनीति: संयम से कार्य करें।
प्रशासन: कार्यस्थल पर सुधार के अवसर।
कला/संगीत: ध्यान केंद्रित रखें।
आर्थिक स्थिति: सोच-समझकर निवेश करें।
सेहत: थकान या नींद की कमी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
देवी-देवता: शनिदेव की आराधना करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
राशि अक्षर: गू, गे, गो, स, सी
कार्य क्षेत्र: पुराने संपर्क से लाभ।
शिक्षा: आत्मविश्वास बढ़ेगा।
राजनीति: नई योजना सफल होगी।
प्रशासन: वरिष्ठों का समर्थन।
कला/संगीत: प्रेरणा का दिन।
आर्थिक स्थिति: स्थिरता आएगी।
सेहत: सामान्य।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
देवी-देवता: शिव जी की उपासना करें।
मीन राशि (Pisces)
राशि अक्षर: दा, दी, दू, थ, झ, च
कार्य क्षेत्र: तरक्की के संकेत।
शिक्षा: उच्च शिक्षा के नए अवसर।
राजनीति: प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
प्रशासन: महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में।
कला/संगीत: नई ऊंचाइयां छूएंगे।
आर्थिक स्थिति: समृद्धि के योग।
सेहत: उत्तम।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
देवी-देवता: विष्णु या कृष्ण भगवान की पूजा करें।
🕉️इस राशिफल की ज्योतिषीय गणना पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा की गई है। “राष्ट्र की परम्परा” इस ज्योतिषीय विश्लेषण की पूर्ण सत्यता का दावा नहीं करता। अपनी व्यक्तिगत जन्मकुंडली के लिए किसी योग्य ज्योतिष विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व अभिभावकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत जनपद के थाना कोपागंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं, बच्चियों एवं उनके अभिभावकों को यातायात माह (नवंबर) के दृष्टिगत जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने उपस्थित लोगों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी।

साथ ही मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बच्चियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (एंबुलेंस), 102 (जननी सुरक्षा) — के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

ये भी पढ़ें – कोपागंज केंद्र पर धान खरीद की शुरुआत, 22 हजार कुंतल का लक्ष्य निर्धारित — किसानों को मिलेगा उचित मूल्य

इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह ने कहा कि “यातायात नियमों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। थोड़ी सी सावधानी से हम अपने साथ-साथ दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बच्चियों को न केवल सुरक्षित वातावरण देना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना भी है।”

कार्यक्रम में टीम ने उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें आवश्यक सहायता एवं परामर्श देने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें – पराली जलाने पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई- फरेंदा तहसील में 24 किसानों पर जुर्माना, दो कंबाइन मशीनें सीज

🌍 11 नवंबर का इतिहास: जब दुनिया ने बदलाव, संघर्ष और स्वतंत्रता के स्वप्न देखे

इतिहास के पन्नों में 11 नवंबर वह दिन है जिसने अनेक देशों और समाजों की दिशा बदल दी। इस दिन घटित घटनाओं ने न केवल सीमाओं को बदला, बल्कि इंसानियत, आज़ादी और विज्ञान की नई परिभाषाएँ गढ़ीं। आइए जानते हैं, इस दिन इतिहास में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ जिन्होंने विश्व के मानस पटल पर अमिट छाप छोड़ी
1208 – ओत्तो वॉन विटेल्सबाख का जर्मनी का राजा बनना
11 नवंबर 1208 को ओत्तो वॉन विटेल्सबाख को जर्मनी का राजा चुना गया। यह ताजपोशी मध्यकालीन यूरोप में राजनीतिक संतुलन और साम्राज्य विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ थी। उनकी सत्ता ने पवित्र रोमन साम्राज्य की शक्ति को नया रूप दिया और यूरोप की राजनैतिक धारा को प्रभावित किया।

ये भी पढ़ें – पोषण भी – पढ़ाई भी ” खेल , शिक्षा और कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनवाडी कार्यकत्रियों को किया गया प्रशिक्षित

1675 – गुरु गोविंद सिंह बने सिखों के दसवें गुरु
साल 1675 में इसी दिन गुरु गोविंद सिंह जी ने सिखों के दसवें गुरु के रूप में जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने धर्म, साहस और न्याय की मिसाल पेश की। उनके नेतृत्व ने सिख समुदाय को आत्मबल, संगठन और राष्ट्ररक्षा की भावना दी। गुरु जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर भारत की आत्मा में अमर संदेश छोड़ा — “सवा लाख से एक लड़ाऊं।”

ये भी पढ़ें – सलेमपुर में नाबालिग बालिका लापता, पिता ने जताई अपहरण की आशंका, मुकदमा दर्ज

1745 – इंग्लैंड में बोनी प्रिंस चार्ली की सेना का प्रवेश
1745 का यह दिन इंग्लैंड के इतिहास में विद्रोह का प्रतीक है। चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट, जिन्हें ‘बोनी प्रिंस चार्ली’ कहा जाता था, अपनी सेना के साथ इंग्लैंड में घुसे। यह कदम ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्र राजशाही की पुनर्स्थापना का प्रयास था। हालांकि यह विद्रोह सफल नहीं हुआ, पर इसने ब्रिटिश राजनीति में गहरा प्रभाव छोड़ा।

ये भी पढ़ें – प्रदेश के विद्यालयों में ‘वंदे मातरम्’ गायन अनिवार्य होगा: योगी आदित्यनाथ

1809 – कुण्डरा घोषणा: ब्रिटिश शासन के खिलाफ जन-विद्रोह
भारत में 1809 का 11 नवंबर ‘कुण्डरा घोषणा’ के नाम से जाना जाता है। इस दिन ब्रिटिश शासन के विरुद्ध लोगों को संगठित होने का आह्वान किया गया। यह घोषणा स्वतंत्रता आंदोलन के शुरुआती स्वरूपों में से एक मानी जाती है, जिसने भारतीयों में स्वराज की भावना जगाई।

ये भी पढ़ें – मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित, डीएम ने राजनीतिक दलों संग की महत्वपूर्ण बैठक

1811 – कार्टाहेना, कोलंबिया की स्वतंत्रता की घोषणा
दक्षिण अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम में यह दिन महत्वपूर्ण है। 11 नवंबर 1811 को कार्टाहेना ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। यह कदम पूरे महाद्वीप में स्वतंत्रता की लहर का प्रारंभिक संकेत था, जिसने बाद में पूरे लैटिन अमेरिका को आज़ाद करवाने की प्रेरणा दी।

ये भी पढ़ें – मूक-बधिर बच्चों के लिए वरदान, मऊ में निःशुल्क स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

1836–चिली ने बोलीविया और पेरू के खिलाफ युद्ध की घोषणा की
1836 में चिली ने अपने पड़ोसी देशों बोलीविया और पेरू के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यह संघर्ष दक्षिण अमेरिकी भू-राजनीति को प्रभावित करने वाला रहा। इस युद्ध ने क्षेत्रीय सीमाओं और आर्थिक शक्ति के पुनर्गठन की राह खोली।

ये भी पढ़ें – आलेख

1905 – द प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम की नींव रखी गई
भारत के सांस्कृतिक इतिहास में यह दिन गौरवशाली रहा। 1905 में प्रिंस ऑफ वेल्स (बाद में किंग जॉर्ज पंचम) ने मुंबई में प्रसिद्ध “प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम” की नींव रखी, जो आज छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तु संग्रहालय के नाम से जाना जाता है। यह स्थान भारतीय कला, इतिहास और संस्कृति का भंडार है।

ये भी पढ़ें – इंसानियत बेमौत मरी — मृत गाय को नहीं मिला अंतिम संस्कार

1918 – पोलैंड बना स्वतंत्र देश
पहले विश्व युद्ध के बाद, 11 नवंबर 1918 को पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया। वर्षों की गुलामी और संघर्ष के बाद पोलिश जनता को अपना स्वतंत्र राष्ट्र मिला। आज यह दिन पोलैंड का राष्ट्रीय दिवस है, जो साहस, एकता और पुनर्जन्म का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें – लार पुलिस की बड़ी कामयाबी: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी संजीत पासवान देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार

1937 – नोबेल पुरस्कार में नई दिशा
11 नवंबर 1937 को अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के जी. पी. थॉमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला। उनके प्रयोगों ने इलेक्ट्रॉन तरंग सिद्धांत को प्रमाणित किया, जिसने आधुनिक भौतिकी की नींव को और मजबूत किया।

ये भी पढ़ें – हर कार्यकर्ता बने पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया का सहभागी: मतदाता सूची को बनाएं त्रुटिरहित और निष्पक्ष — राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम

1962 – कुवैत का संविधान लागू
तेल समृद्ध देश कुवैत ने 1962 में अपना संविधान स्वीकार किया। यह देश की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था में लोकतंत्र की शुरुआत का प्रतीक था।
1966 – नासा का ‘जेमिनी-12’ मिशन
अंतरिक्ष इतिहास में यह दिन यादगार है। 11 नवंबर 1966 को नासा ने ‘जेमिनी-12’ अंतरिक्ष यान लांच किया, जिसने अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्र मिशन की तैयारी में अहम अनुभव दिया। यह मानव अंतरिक्ष यात्रा की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ।

ये भी पढ़ें – पराली जलाने पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई- फरेंदा तहसील में 24 किसानों पर जुर्माना, दो कंबाइन मशीनें सीज

1973 – पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी
दिल्ली में 1973 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी आयोजित हुई। यह आयोजन न केवल भारत की डाक प्रणाली की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला था, बल्कि विश्व फिलेटली के प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर भी रहा।
1975 – अंगोला की आज़ादी
11 नवंबर 1975 को अंगोला ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता प्राप्त की। यह अफ्रीकी महाद्वीप के औपनिवेशिक युग के अंत की दिशा में एक बड़ा कदम था।

ये भी पढ़ें – कोपागंज केंद्र पर धान खरीद की शुरुआत, 22 हजार कुंतल का लक्ष्य निर्धारित — किसानों को मिलेगा उचित मूल्य

1978 – मालदीव के राष्ट्रपति बने गायूम
इस दिन मौमून अब्दुल गायूम मालदीव के राष्ट्रपति बने और लगभग तीन दशकों तक शासन किया। उनके शासनकाल ने देश की राजनीति और विकास की दिशा तय की।
1982 – इज़रायल में गैस विस्फोट
तेल अवीव में इज़रायल के सैन्य मुख्यालय में हुए गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया। यह हादसा सुरक्षा और औद्योगिक सतर्कता की दृष्टि से महत्वपूर्ण चेतावनी साबित हुआ।
1985 – एड्स पर पहली टीवी फिल्म
‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ नामक पहली टीवी फिल्म इसी दिन अमेरिका में प्रदर्शित हुई। इस फिल्म ने समाज में एड्स जैसी बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ाने और मानवता की समझ को गहरा करने में अहम भूमिका निभाई।
1989 – बर्लिन दीवार का गिरना
यह दिन विश्व इतिहास में स्वतंत्रता और एकता का प्रतीक बन गया। 1989 में बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत हुई, जिसने शीत युद्ध के अंत और जर्मनी के पुन: एकीकरण का मार्ग प्रशस्त किया।
1995 – नाइजीरिया में मानवाधिकार हनन पर वैश्विक प्रतिक्रिया
इस दिन नाइजीरियाई सरकार द्वारा मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो-वीवा और उनके साथियों को फांसी दी गई। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाइजीरिया की तीव्र आलोचना को जन्म दिया और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए एक वैश्विक आवाज़ बनी।
2000 – ऑस्ट्रिया की सुरंग में भयानक अग्निकांड
11 नवंबर 2000 को ऑस्ट्रिया में एक सुरंग के भीतर ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मौत हुई। यह हादसा यूरोप के इतिहास की सबसे दर्दनाक रेल दुर्घटनाओं में से एक है।
2001 – डब्ल्यूटीओ की दोहा बैठक में भारत का समर्थन
विश्व व्यापार संगठन की दोहा बैठक में भारत को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिला, जिसने विकासशील देशों के अधिकारों को मज़बूती से प्रस्तुत किया।
2004 – यासिर अराफात का निधन
फिलिस्तीनी संघर्ष के प्रतीक यासिर अराफात का निधन इसी दिन हुआ। उनके बाद महमूद अब्बास पीएलओ के नए अध्यक्ष बने। यह घटना मध्य पूर्व की राजनीति के लिए निर्णायक साबित हुई।
2013 – सोमालिया में चक्रवात का कहर
पुंटलैंड क्षेत्र में आए भीषण चक्रवात ने 100 से अधिक लोगों की जान ले ली। यह आपदा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की चेतावनी के रूप में देखी गई।
2014 – पाकिस्तान में भयावह बस दुर्घटना
सिंध प्रांत के सख्खर क्षेत्र में बस दुर्घटना में 58 लोगों की मृत्यु हो गई। इस हादसे ने यातायात सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए।
11 नवंबर का दिन हमें याद दिलाता है कि इतिहास केवल घटनाओं का संग्रह नहीं, बल्कि मानवीय संघर्ष, उपलब्धियों और सीखों की गाथा है। चाहे स्वतंत्रता की जंग हो, वैज्ञानिक खोजें या सामाजिक बदलाव—यह तारीख सदा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

कोपागंज केंद्र पर धान खरीद की शुरुआत, 22 हजार कुंतल का लक्ष्य निर्धारित — किसानों को मिलेगा उचित मूल्य

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज खाद्य विभाग केंद्र पर सोमवार को धान खरीद अभियान 2025-26 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने किया। शुभारंभ के अवसर पर ग्राम देवकली निवासी किसान राकेश राय से पहली बार धान की खरीद की गई, जिसके साथ ही इस वर्ष के खरीद अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई।

विनय प्रताप सिंह ने बताया कि कोपागंज ब्लॉक में 22 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान बेचने की सुविधा दे रही है ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।

अधिकारियों ने केंद्र पर उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी होनी चाहिए। किसी किसान को तौल या भुगतान में किसी भी प्रकार की कठिनाई या देरी न हो।

ये भी पढ़ें – पराली जलाने पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई- फरेंदा तहसील में 24 किसानों पर जुर्माना, दो कंबाइन मशीनें सीज

विपणन अधिकारी ने बताया कि धान खरीद के साथ ऑनलाइन पंजीकरण और भुगतान प्रक्रिया को और सरल बनाया गया है। अब किसानों को भुगतान की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आधार कार्ड, बैंक पासबुक और भूमि अभिलेखों के साथ केंद्र पर आएं ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न हो।

इस मौके पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, केंद्र प्रभारी, लेखाकार एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों ने किसानों को समय पर भुगतान और सुचारू खरीद व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें – हर कार्यकर्ता बने पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया का सहभागी: मतदाता सूची को बनाएं त्रुटिरहित और निष्पक्ष — राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम

पराली जलाने पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई- फरेंदा तहसील में 24 किसानों पर जुर्माना, दो कंबाइन मशीनें सीज

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने की सख्त चेतावनी—पराली जलाने वालों पर आगे भी होगी कठोर कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर फरेंदा तहसील क्षेत्र में पराली जलाने की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 किसानों पर जुर्माना लगाया गया एवं उन्हें शांति भंग की धारा में पाबंद किया गया है।


नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल द्वारा मौके पर निरीक्षण के दौरान बिना एसएमएस लगाए पराली कटाई में लगी दो कंबाइन मशीनों को सीज कर दिया गया। सीज की गई मशीनों में पहली मशीन गांव डडवार बुजुर्ग निवासी अनिल साहनी की तथा दूसरी गांव पिपरा विशंभरपुर निवासी उमेश गुप्ता की है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण तथा शासन के दिशा-निर्देशों के तहत की गई।


उन्होंने कहा कि पराली जलाना पर्यावरण, वायु गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है, इसलिए शासन ने इसके लिए कठोर दंड का प्रावधान किया है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि पराली जलाने से बचें और हैप्पी सीडर, रोटावेटर तथा अन्य वैकल्पिक पराली प्रबंधन तकनीकों का उपयोग करें।

ये भी पढ़ें – हर कार्यकर्ता बने पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया का सहभागी: मतदाता सूची को बनाएं त्रुटिरहित और निष्पक्ष — राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम

उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशानुसार पराली जलाने की गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है और हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें – लार पुलिस की बड़ी कामयाबी: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी संजीत पासवान देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार

हर कार्यकर्ता बने पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया का सहभागी: मतदाता सूची को बनाएं त्रुटिरहित और निष्पक्ष — राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती पारदर्शी और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया में निहित है। इसी उद्देश्य से सलेमपुर विधानसभा कार्यालय में आयोजित गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम रहीं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया का सहभागी बनना चाहिए और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना सबसे बड़ी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है।

राज्यमंत्री गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के महत्व को जनता तक पहुँचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ‘बीएलओ-2’ बनकर अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि किसी भी मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया और अवसर दिए नहीं हटाया जाएगा। केवल उन्हीं नामों को हटाने की कार्रवाई होगी जो मृत हैं, दोहरी प्रविष्टियों में हैं या लंबे समय से अनुपस्थित हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई गांवों में ऐसे नाम दर्ज हैं जो वर्षों से वहां नहीं रहते। आयोग का लक्ष्य किसी को वंचित करना नहीं बल्कि सूची को सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है।

ये भी पढ़ें – लार पुलिस की बड़ी कामयाबी: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी संजीत पासवान देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार

इस अवसर पर जिला संयोजक गंगाशरण पाण्डेय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए। वहीं विधानसभा संयोजक अभिषेक जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पुनरीक्षण कार्य को मिशन की तरह लें।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अवनीश मिश्र, अभय सिंह, और ब्रजेश धर दूबे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – इंसानियत बेमौत मरी — मृत गाय को नहीं मिला अंतिम संस्कार

लार पुलिस की बड़ी कामयाबी: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी संजीत पासवान देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार

लार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना लार पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी संजीत पासवान को एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन और उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में और क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में लार थाने की पुलिस टीम बीती रात गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मठ रोड पैधशाला के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर चालू हालत में और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें – इंसानियत बेमौत मरी — मृत गाय को नहीं मिला अंतिम संस्कार

पूछताछ में युवक ने अपना नाम संजीत पासवान पुत्र बुद्धू पासवान, निवासी चक साहवली, थाना महिसौर, जनपद वैशाली (बिहार) बताया। उसने कबूल किया कि वह कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ मु.अ.सं. 356/23 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अब उसके खिलाफ मु.अ.सं. 390/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में नया मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने इस सफलता पर लार पुलिस टीम को सराहना दी और पुरस्कृत करने की घोषणा की। यह कार्रवाई पुलिस की सख्त रणनीति और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें – मूक-बधिर बच्चों के लिए वरदान, मऊ में निःशुल्क स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

इंसानियत बेमौत मरी — मृत गाय को नहीं मिला अंतिम संस्कार

शाहजहांपुर ( राष्ट्र की परम्परा) गढ़िया रंगीन से आई एक तस्वीर ने सबको झकझोर दिया है! प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक गाय घंटों से मृत पड़ी है — और प्रशासन के जिम्मेदार लोग बस मुँह फेर कर गुजर रहे हैं।
ग्रामीणों ने गांव के प्रधान और थाना गढ़िया रंगीन के इंस्पेक्टर को सूचना दी, लेकिन दोनों ने कहा — “ये हमारा काम नहीं है।”
अब सवाल उठता है — अगर किसी बेजुबान की लाश भी सिस्टम नहीं उठा सकता, तो आखिर किसके लिए ये जिम्मेदारियां हैं?
धूप में सड़ती गाय, बदबू से परेशान मरीज और आसपास का इलाका…
यह नज़ारा सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि संवेदना की मौत की कहानी कह रहा है।
ग्रामीणों का कहना है —
“जहां इलाज मिलना चाहिए था, वहां अब बीमारी फैलने का डर है। प्रशासन सो रहा है, इंसानियत रो रही है।”
गढ़िया रंगीन की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है — लोग पूछ रहे हैं,
“क्या गाय सिर्फ नारों में पूजी जाती है, या ज़मीन पर भी कोई कीमत रखती है?”