Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 490

मेरठ की मदीना कॉलोनी में टायर गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं से दमा घुटा; दमकल की चार गाड़ियों ने तीन घंटे में पाया काबू

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के मदीना कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक टायर गोदाम में लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। घनी आबादी वाले इलाके में धुएं का गुबार इतना फैल गया कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोग किसी अनहोनी की आशंका में घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

जानकारी के मुताबिक, सुल्तान और सुलेमान नामक व्यक्तियों का यह गोदाम आबादी के बीच स्थित है, जहां पुराने टायरों को रबर चढ़ाकर नया बनाया जाता था। दोपहर करीब दो बजे अचानक आग भड़क उठी। गोदाम मालिकों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया।

सूचना पर एफएसओ रामकृपाल सिंह दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता देखकर दो और गाड़ियां मंगाई गईं। फायर ब्रिगेड टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एहतियातन इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई और पुलिस ने भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटा दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मदीना कॉलोनी और लिसाड़ीगेट क्षेत्र में आबादी के बीच अवैध गोदाम चलाए जा रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। रविवार को भी तीन कूड़े के गोदामों में आग लग चुकी थी।

एफएसओ रामकृपाल सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षा कड़ी, वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट; संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ जारी

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर और लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (बाबतपुर) पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने सभी संवेदनशील स्थलों पर अलर्ट जारी करते हुए जांच अभियान तेज कर दिया है।

सीआईएसएफ द्वारा एयरपोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हर आने-जाने वाले यात्री की गहन जांच की जा रही है और रैंडम चेकिंग भी बढ़ा दी गई है। यात्रियों से नाम-पता पूछकर पहचान सत्यापित की जा रही है।

सीआईएसएफ कमांडेंट सुचिता सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट की सुरक्षा पहले से ही मजबूत है, लेकिन दिल्ली घटना के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा चक्रों को और सख्त किया गया है और सभी प्रवेश द्वारों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें – परीक्षा में 95% अंक पाने के 7 गुप्त सूत्र: सफलता की कुंजी आपके अनुशासन में छिपी है

एडीसीपी वैभव बांगर के नेतृत्व में बाबतपुर चौकी प्रभारी सत्यजित सिंह की टीम ने वाहनों, टैक्सियों और ऑटो रिक्शों की सघन जांच की। पूरे परिसर में हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले पहुंचें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें।

यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया है।

ये भी पढ़ें – सीएम योगी आज बाराबंकी दौरे पर, देंगे 1600 करोड़ की सौगात; 20 हजार लोगों संग गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

परीक्षा में 95% अंक पाने के 7 गुप्त सूत्र: सफलता की कुंजी आपके अनुशासन में छिपी है

हर छात्र का सपना होता है कि परीक्षा में शानदार अंक हासिल करें, लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपने समय और मेहनत का सही उपयोग करना जानते हैं। 95% या उससे अधिक अंक पाना कठिन नहीं, यदि पढ़ाई का तरीका योजनाबद्ध और वैज्ञानिक हो। आज हम आपके लिए लाए हैं परीक्षार्थियों के लिए 7 गुप्त तरीके, जो न केवल आपकी तैयारी को मजबूत करेंगे, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाएंगे।
1️⃣ सुबह का समय – सफलता का पहला रहस्य
सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच मस्तिष्क सबसे सक्रिय होता है। इस समय कठिन विषयों को पढ़ने से याददाश्त तेजी से बढ़ती है। दिन की शुरुआत कठिन टॉपिक्स से करें, ताकि दिमाग तरोताज़ा रहे और एकाग्रता बनी रहे।
2️⃣ हर चैप्टर के बाद वॉक करें – दिमाग को दें रिफ्रेशमेंट
लगातार पढ़ाई करने से ध्यान भटकता है। इसलिए हर चैप्टर के बाद 10 मिनट टहलें और मन में पढ़े हुए विषय का सारांश दोहराएं। यह तरीका याददाश्त को मजबूत करने के साथ मानसिक थकान को भी दूर करता है।
3️⃣ कमजोर विषयों को करें दीवार पर स्थायी
जिन टॉपिक्स में कमजोरी महसूस होती है, उन्हें रंगीन कागज पर लिखें और दीवार पर चिपका दें। रोज़ उन्हें देखते रहने से अवचेतन मन (subconscious mind) उन्हें याद रखने लगता है। यह तरीका छोटे-छोटे डाउट्स को खत्म करने में बेहद असरदार है।
4️⃣ पुराने नोट्स – सोने से पहले का अनमोल मंत्र
रात को सोने से पहले 20 मिनट पुराने नोट्स पढ़ें। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि नींद से पहले पढ़ी गई बातें दिमाग में लंबे समय तक बनी रहती हैं। इस अभ्यास से आपकी याददाश्त 80% तक बढ़ सकती है।
5️⃣ कम विषय, गहरी समझ
एक दिन में केवल दो विषयों की पढ़ाई करें। बहुत सारे विषयों को एक साथ पढ़ने से कन्फ्यूजन बढ़ता है और दिमाग थक जाता है। बेहतर यही है कि हर विषय पर गहराई से फोकस किया जाए।
6️⃣ साप्ताहिक आत्म-परीक्षण – सफलता की असली कुंजी
हर सप्ताह खुद का टेस्ट लें और अपनी गलतियों की सूची बनाएं। यह तरीका आपको अपनी कमियों से परिचित कराएगा और सुधार का अवसर देगा। आत्म-मूल्यांकन ही निरंतर प्रगति का सबसे बड़ा साधन है।
7️⃣ याददाश्त का सुनहरा समय – सुबह 6 से 8 बजे
शोध बताते हैं कि सुबह 6 से 8 बजे का समय याददाश्त के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। इस दौरान मन शांत रहता है, जिससे पढ़ी हुई बातें लंबे समय तक याद रहती हैं। इस समय का सही उपयोग आपकी तैयारी में चार चाँद लगा सकता है।
🌈 सफलता किसी जादू की छड़ी से नहीं मिलती, बल्कि यह निरंतर प्रयास, सही रणनीति और अनुशासित जीवनशैली का परिणाम होती है। यदि आप इन 7 गुप्त तरीकों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें, तो 95% अंक पाना आपके लिए केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हकीकत बन जाएगा।
हर सुबह खुद से कहें – “मैं कर सकता हूँ, मैं करूंगा, और मैं जरूर सफल होऊंगा।”

🚨 अपूर्वा नर्सिंग होम फिर विवादों में

डिलीवरी के नाम पर धनउगाही, इलाज में लापरवाही का आरोप हंगामे के बाद मरीज रैफर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा नर्सिंग होम में सोमवार की रात्रि प्रसव के नाम पर कथित धनउगाही और इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया। आरोपों से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की गर्भवती महिला को परिजन प्रसव पीड़ा की स्थिति में नर्सिंग होम लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने डिलीवरी के नाम पर ₹20,000 से अधिक की मांग की। उपचार में लापरवाही के कारण महिला की स्थिति बिगड़ने लगी। जब हालात नियंत्रण से बाहर हुए, तो अस्पताल ने मरीज को आनन-फानन में दूसरे अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।
मरीज के पति ने बताया, “हमने अस्पताल की पूरी फीस पहले ही जमा कर दी थी, फिर भी स्टाफ बार-बार पैसे की मांग करता रहा। जब पत्नी की हालत बिगड़ी तो उन्होंने किसी वरिष्ठ डॉक्टर को बुलाने की जगह बाहर भेज दिया।”परिजनों ने नर्सिंग होम प्रशासन पर अमानवीय व्यवहार और धनउगाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि निजी अस्पतालों में आए दिन इस तरह की शिकायतें हो रही हैं, जिन्हें प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए। स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग से अपूर्वा नर्सिंग होम की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

सीएम योगी आज बाराबंकी दौरे पर, देंगे 1600 करोड़ की सौगात; 20 हजार लोगों संग गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बाराबंकी जिले के फतेहपुर तहसील स्थित झांसापुरवा पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे जिले को करीब 1641 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम में 20 हजार लोग सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन करेंगे, जिससे माहौल देशभक्ति से गूंज उठेगा।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीएम ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिकारियों की ड्यूटी के साथ जवाबदेही तय कर दी गई है। वहीं, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने भी स्थल का निरीक्षण किया।

इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 632 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और 1009 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

ये भी पढ़ें – दिल्ली ब्लास्ट: लालकिले के बाहर कार विस्फोट में 11 की मौत, राहुल गांधी बोले- “हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं”

इन लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे—

  1. वित्त पोषण योजना के एक लाभार्थी
  2. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तीन लाभार्थी
  3. कन्या सुमंगला योजना की दो छात्राएं (स्कूल बैग व स्वीकृति पत्र वितरण)
  4. बाल सेवा योजना के दो लाभार्थी (लैपटॉप वितरण)
  5. दो बाल वैज्ञानिकों को प्रमाण पत्र
  6. एक लाभार्थी को ऑर्गेनिक फार्मिंग प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास के साथ-साथ युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण के लिए अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें – तबादलों की बयार: कई निरीक्षक और उपनिरीक्षक नए थानों पर हुए तैनात, जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल

आज की यात्रा दिशा और उपाय: क्या खाकर निकलें घर से हो जाएगी सफलता

11 नवंबर 2025 का पंचांग: मंगलवार को बनेंगे बिगड़े काम, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, यात्रा दिशा और दिन के विशेष योग


🗓️ आज का पंचांग — मंगलवार, 11 नवंबर 2025
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष 11 नवम्बर 2025 मंगलवार सप्तमी तिथि रात 5.02 तक तिथि है।
विक्रम संवत 2082 (कालयुक्त) तथा शक संवत 1947 (विश्वावसु) चल रहा है।
आज का दिन धर्म, तप, और कार्यसिद्धि के लिए विशेष माना गया है।
चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है, जिससे भावनात्मक स्थिरता और पारिवारिक विषयों पर ध्यान देने की प्रेरणा मिलेगी।

ये भी पढ़ें – दिल्ली ब्लास्ट: लालकिले के बाहर कार विस्फोट में 11 की मौत, राहुल गांधी बोले- “हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं”

🌅 दिन के प्रमुख समय
कालखंड समय
सूर्योदय सुबह 6:42 बजे
सूर्यास्त शाम 5:39 बजे
चन्द्रोदय रात 11:36 बजे
चन्द्रास्त दोपहर 12:25 बजे
🕉️ तिथि, नक्षत्र, योग और करण
तिथि – कृष्ण पक्ष सप्तमी (11:09 PM तक), उसके बाद अष्टमी
नक्षत्र – पुष्य (12:37 रात तक), उसके बाद आश्लेषा
योग – शुभ (9:44 AM तक), उसके बाद शुक्ल
करण – विष्टि (11:32 AM तक), फिर बव और रात में बालव
🔯 शुभ मुहूर्त
मुहूर्त समय
अभिजीत मुहूर्त 11:48 AM – 12:32 PM
अमृत काल 12:01 PM – 01:35 PM
ब्रह्म मुहूर्त 05:06 AM – 05:54 AM
सर्वार्थसिद्धि योग 06:18 PM से अगले दिन 06:42 AM तक (आश्लेषा नक्षत्र + मंगलवार)
✨ आज का सर्वार्थसिद्धि योग बिगड़े कार्यों को संवारने वाला है। इस समय में किए गए शुभ कार्यों का फल अत्यंत मंगलकारी रहेगा।

ये भी पढ़ें – 🌺 हनुमान जी: अडिग भक्ति और अद्भुत शक्ति का अद्वितीय प्रतीक

⚠️ अशुभ काल (राहुकाल आदि)काल समय
राहुकाल 2:55 PM – 4:17 PM
यमगण्ड 9:26 AM – 10:48 AM
गुलिक काल 12:10 PM – 1:33 PM
दुर्मुहूर्त 08:53 AM – 09:37 AM, 10:52 PM – 11:45 PM

भद्रा सायं 5:42 से रात में 12:37 तक

इस पक्ष में एक राशि में चार ग्रह चतुर्ग्रही योग से युद्ध अथवा जल उत्पाद से जनहानि होगी
👉 इन कालों में कोई नया कार्य या यात्रा आरंभ न करें।
🚩 यात्रा हेतु दिशा और उपाय
आज उत्तर दिशा की यात्रा शुभ नहीं मानी गई है।
यदि अनिवार्य हो, तो घी या गुड़ खाकर घर से निकलें, कार्य में सफलता मिलेगी।
पूर्व या दक्षिण दिशा में यात्रा शुभ रहेगी।
🧘‍♀️ दिन के विशेष योग और प्रभाव
आज सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है — जो व्यापार, नौकरी, शिक्षा और धार्मिक कार्यों के लिए उत्तम है।
कर्क राशि में चन्द्रमा होने से मातृभाव, करुणा और भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।
मंगलवार का दिन हनुमानजी की उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ है। आज सुंदरकांड का पाठ या हनुमान चालीसा का पाठ* अत्यंत लाभकारी रहेगा।
🙏 आज का शुभ मंत्र
“ॐ हनुमते नमः”
इस मंत्र का 11 बार जप करने से भय, बाधा और नकारात्मकता दूर होगी।
🌺 क्या करें, क्या न करें
✔️ करें:
भूमि, भवन, वाहन या लोहे से जुड़ा कार्य करें।
बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, सफलता के द्वार खुलेंगे।
लाल वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।
❌ न करें:
राहुकाल में यात्रा या नया काम शुरू न करें।
विवाद और गुस्से से बचें।
दक्षिण की ओर सिर करके न सोएं।
🔮 चन्द्र राशि अनुसार शुभफल (संक्षेप में)
राशि दिन का प्रभाव
मेष परिश्रम से सफलता मिलेगी
वृषभ धनलाभ संभव
मिथुन पारिवारिक सुख बढ़ेगा
कर्क आत्मविश्वास में वृद्धि
सिंह कार्य में रुकावट दूर होगी
कन्या प्रेम जीवन में सकारात्मकता
तुला व्यवसाय में प्रगति
वृश्चिक मन में स्थिरता रहेगी
धनु यात्रा से लाभ
मकर खर्चों में संयम रखें
कुंभ नए अवसर प्राप्त होंगे
मीन धार्मिक लाभ व प्रतिष्ठा वृद्धि
🌿 दिन का संदेश
“सकारात्मक विचार ही सफलता की पहली सीढ़ी है।
मंगलवार को मन की शक्ति और विश्वास दोनों की परीक्षा होती है — इसे पार करें, सफलता आपका स्वागत करेगी।”

🌺 हनुमान जी: अडिग भक्ति और अद्भुत शक्ति का अद्वितीय प्रतीक

जब-जब धर्म पर संकट आया, तब-तब भगवान हनुमान ने अपनी अद्भुत शक्ति, असीम भक्ति और अटूट निष्ठा से संसार को दिखाया कि सच्ची श्रद्धा क्या होती है। श्रीराम के प्रति उनका प्रेम केवल पूजा नहीं था, वह एक जीवंत उदाहरण था कि जब मनुष्य अपने ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखता है, तो असंभव भी संभव बन जाता है।
हनुमान जी की कथा केवल पौराणिक नहीं, बल्कि जीवन का गहरा संदेश है। उनकी विनम्रता, समर्पण और अजेय साहस हमें यह सिखाते हैं कि भक्ति कभी दुर्बलता नहीं होती, बल्कि यह जीवन की सबसे बड़ी शक्ति होती है।

ये भी पढ़ें – 🕉️ हनुमान जी: पवनपुत्र की अद्भुत उत्पत्ति – शिव अंश से जन्मे पराक्रम के प्रतीक

🔥 अखंड भक्ति की मिसाल — ‘राम कार्य’ ही जीवन उद्देश्य
रामायण के हर प्रसंग में हनुमान जी की एक झलक मिलती है। जब सीता माता का हरण हुआ, तब पूरी वानर सेना व्याकुल थी, लेकिन उस समय भी हनुमान जी ने धैर्य और साहस नहीं खोया। समुद्र लांघने का संकल्प लेते हुए उन्होंने कहा था “जय श्रीराम”और बस उस एक नाम के साथ उन्होंने वह कार्य कर दिखाया जो असंभव था। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि विश्वास जब अटूट हो, तो पर्वत भी झुक जाते हैं।

ये भी पढ़ें – दिल्ली ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन! तारिक नामक युवक को बेची गई थी धमाके वाली कार, CISF और NIA हाई अलर्ट पर

🌸 हनुमान जी का ‘आत्म विस्मरण’ — अहंकार रहित सेवा का प्रतीक
हनुमान जी के जीवन का सबसे बड़ा संदेश है सेवा में अहंकार का अभाव। उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि “मैंने किया”, बल्कि सदैव कहा — “प्रभु की कृपा से सब संभव हुआ।” यही कारण है कि वे केवल शक्ति के देवता नहीं, बल्कि विनम्रता और भक्ति के भी प्रतिमान हैं।
रामायण में एक प्रसंग आता है जब लक्ष्मण मूर्छित पड़े थे और हनुमान जी संजीवनी बूटी लेकर लौटे। उस क्षण भी उन्होंने श्रेय नहीं लिया, बल्कि कहा कि यह तो प्रभु की आज्ञा थी जिसे पूरा करना मेरा कर्तव्य था। यही भाव उन्हें “भक्त शिरोमणि” बनाता है।

ये भी पढ़ें – दिल्ली ब्लास्ट: लालकिले के बाहर कार विस्फोट में 11 की मौत, राहुल गांधी बोले- “हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं”

🌺 आज के युग में हनुमान भक्ति का अर्थ
आज जब जीवन भागदौड़, तनाव और स्वार्थ से भरा है, तब हनुमान जी की भक्ति हमें याद दिलाती है कि सच्ची शक्ति बाहरी नहीं, बल्कि भीतर की निष्ठा और सद्भाव से आती है।
हनुमान जी हमें सिखाते हैं कि संकट कितना भी बड़ा हो, अगर मन में विश्वास और हृदय में सेवा का भाव है, तो कोई बाधा अजेय नहीं।

ये भी पढ़ें – लाल किले के पास कार में बड़ा धमाका: 8 की मौत, कई घायल; दिल्ली, यूपी और मुंबई में हाई अलर्ट जारी!

🪔 समर्पण, साहस और श्रद्धा — यही हनुमान मार्ग है
हनुमान जी के जीवन से तीन प्रमुख प्रेरणाएँ मिलती हैं —

  1. समर्पण: अपने उद्देश्य के प्रति सम्पूर्ण निष्ठा।
  2. साहस: कठिन परिस्थितियों में भी निडर रहना।
  3. श्रद्धा: ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखना।
    इन तीनों गुणों का संगम ही हनुमान जी को “अजर-अमर” बनाता है।
  4. ये भी पढ़ें – तबादलों की बयार: कई निरीक्षक और उपनिरीक्षक नए थानों पर हुए तैनात, जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल
  5. समापन भाव:
    हनुमान जी की आराधना केवल पूजा नहीं, बल्कि एक जीवन दर्शन है — “जहाँ राम हैं, वहाँ हनुमान हैं,और जहाँ हनुमान हैं, वहाँ भय का नाम नहीं।”

यदि हम अपने भीतर की शक्ति को पहचान लें और उसे ईश्वर के कार्य में समर्पित कर दें, तो जीवन स्वयं एक तप बन जाता है। यही है हनुमान जी की सच्ची भक्ति — जो शक्ति देती है, शांति देती है और हर बंधन से मुक्त करती है।

दिल्ली ब्लास्ट: लालकिले के बाहर कार विस्फोट में 11 की मौत, राहुल गांधी बोले- “हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं”

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम दहल उठी जब लालकिले मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़ी एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, धमाका शाम साढ़े 6 से 7 बजे के बीच हुआ, जब रेड लाइट के कारण सड़क पर कई वाहन रुके हुए थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के मंदिरों और दुकानों के शीशे तक टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के बाद मौके पर खून और अफरातफरी का मंजर था।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। अमित शाह ने मौके का निरीक्षण किया और दिल्ली पुलिस, एनआईए, और एसपीजी को जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं।

राहुल गांधी ने जताया शोक

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस दर्दनाक घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर लिखा —

“दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

ये भी पढ़ें – दिल्ली ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन! तारिक नामक युवक को बेची गई थी धमाके वाली कार, CISF और NIA हाई अलर्ट पर

जांच जारी, सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली पुलिस, एनआईए और एफएसएल की टीमों ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी प्रमुख सरकारी इमारतों, मेट्रो स्टेशनों और एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें – तबादलों की बयार: कई निरीक्षक और उपनिरीक्षक नए थानों पर हुए तैनात, जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल

दिल्ली ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन! तारिक नामक युवक को बेची गई थी धमाके वाली कार, CISF और NIA हाई अलर्ट पर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल हुई हुंडई i20 कार पुलवामा निवासी तारिक नाम के व्यक्ति को बेची गई थी। यह खुलासा सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

सूत्रों के अनुसार, कार की खरीद-फरोख्त में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था। गाड़ी HR26 नंबर (गुरुग्राम) की थी, जिसे अंबाला के देवेंद्र नामक व्यक्ति ने आगे किसी और को बेचा था। पुलिस ने इस मामले में कार के पूर्व मालिक सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अमित शाह ने किया घटनास्थल का दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार रात लाल किला मेट्रो स्टेशन और एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि विस्फोट की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए, एफएसएल, क्राइम ब्रांच और एसपीजी की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गईं।
अमित शाह ने कहा, “हर एंगल से जांच जारी है। किसी भी आतंकी साजिश को बख्शा नहीं जाएगा।”

दिल्ली-एनसीआर में CISF हाई अलर्ट

ब्लास्ट के बाद CISF ने दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी इमारतों और आईजीआई एयरपोर्ट समेत पूरे एनसीआर को हाई अलर्ट पर रखा है। एजेंसियों ने सुरक्षा घेरा और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

ये भी पढ़ें – तबादलों की बयार: कई निरीक्षक और उपनिरीक्षक नए थानों पर हुए तैनात, जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल

जांच के मुख्य बिंदु

ब्लास्ट वाली कार पुलवामा के तारिक के नाम पर निकली।

कार में फर्जी कागजातों का इस्तेमाल हुआ।

पुराने मालिक सलमान से पुलिस पूछताछ जारी।

एनआईए और दिल्ली पुलिस की जॉइंट टीम जांच में जुटी।

पूरे एनसीआर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर।

ये भी पढ़ें – पराली जलाते पकड़े गए किसान पर उपजिलाधिकारी का एक्शन, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत होगी सख्त कार्यवाही

तबादलों की बयार: कई निरीक्षक और उपनिरीक्षक नए थानों पर हुए तैनात, जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल

जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने कई अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए कई निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और हेड कांस्टेबलों के कार्यस्थलों में फेरबदल किया है। यह तबादले पुलिस अधीक्षक देवरिया के आदेश पर किए गए हैं। इस बदलाव को जिले की पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और पारदर्शिता लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें –लाल किले के पास कार में बड़ा धमाका: 8 की मौत, कई घायल; दिल्ली, यूपी और मुंबई में हाई अलर्ट जारी!

सूत्रों के अनुसार, निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया को प्रभारी सम्मन सेल/न्यायिक सम्मन रोल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी अब गू०पी०-112 प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। इसी क्रम में निरीक्षक अनिल कुमार को वीआईपी सेल, चुनाव सेल एवं साइबर सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, उपनिरीक्षक सदन यादव और उपनिरीक्षक औरंगजेब खान को थाना एएचटी में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक अशोक यादव को थाना एएबटी का कार्यभार दिया गया है, जबकि उपनिरीक्षक बांके यादव को चौकी प्रभारी घाटी, थाना भटनी के रूप में नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें –फर्जी निवेश योजना चलाकर करोड़ों की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

उपनिरीक्षक जितेश श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी करौंदी, थाना बरियारपुर भेजा गया है, वहीं उपनिरीक्षक शुभम कुमार पाठक को चौकी प्रभारी जेल रोड, थाना कोतवाली बनाया गया है। चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह अब थाना खुखुन्दू में एसएसआई के पद पर सेवाएँ देंगे।

इसके अलावा उपनिरीक्षक जयराम यादव को थाना श्रीरामपुर, मुकेश कुमार को थाना रामपुर कारखाना, शरदेन्द्र तिवारी को थाना भलुअनी, हीराम सिंह को थाना रुद्रपुर, बालेन्द्र प्रताप सिंह को थाना गौरीबाजार और राम बहादुर यादव को थाना खुखुन्दू में नई जिम्मेदारी दी गई है।

साथ ही उपनिरीक्षक सुभाष रश्मि को न्यायिक सम्मन सेल में, जबकि हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार और रोहित कुमार सिंह को चुनाव सेल में भेजा गया है। हेड कांस्टेबल कृष्ण मोहन शुक्ल, कांस्टेबल अंकित यादव, रोहित वर्मा, रोहित यादव और विशाल जायसवाल को भी विभिन्न पेशी कार्यों और विशेष सेल में तैनाती दी गई है।

इस फेरबदल से पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी की भावना बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से जिले में अपराध नियंत्रण और न्यायिक कार्यों में गति आएगी।

पराली जलाते पकड़े गए किसान पर उपजिलाधिकारी का एक्शन, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत होगी सख्त कार्यवाही

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त रुख अख्तियार किए हुए है। इसी क्रम में सोमवार को उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के उपरांत लौटते समय ग्राम नोनिया छापर में एक किसान को खेत में पराली जलाते हुए पकड़ा।

मौके पर शिवम यादव पुत्र बाढूं, निवासी ग्राम नोनिया छापर को पराली जलाने की कार्रवाई करते पाया गया। इस पर उपजिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने हल्का लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को मौके पर ही निर्देशित किया कि संबंधित किसान के खिलाफ जुर्माना अधिरोपित कर नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

इसे भी पढ़ें –धनौती राव में सुबह की खामोशी तोड़ गई चीखें: पोखरे में डूबकर महिला की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सूत्रों के अनुसार, हल्का लेखपाल द्वारा मौके पर जांच-पड़ताल की गई और रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पराली जलाने को लेकर प्रशासन ने पहले ही किसानों को आगाह किया था कि ऐसा करने पर जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान नायब तहसीलदार भटनी हरिप्रसाद यादव, तहसीलदार अलका सिंह तथा उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे पराली न जलाएं, बल्कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

फर्जी निवेश योजना चलाकर करोड़ों की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस ने धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह के वांछित सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सुकान्ता बैनर्जी पुत्र सुब्रत बैनर्जी, निवासी अर्वन एनआरआई आनन्दपुर, निकट रूबी हॉस्पिटल टावर नंबर 7, फ्लैट नंबर 3505, कोलकाता को दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ कई जनपदों में धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी सुकान्ता बैनर्जी खुद को एजिस फिनकैप कंसलटेंट लिमिटेड का चीफ कोऑर्डिनेटर और डायरेक्टर बताता था। वह लोगों को झूठे निवेश का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करता था।

इसे भी पढ़ें – हर कार्यकर्ता बने पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया का सहभागी: मतदाता सूची को बनाएं त्रुटिरहित और निष्पक्ष — राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम
थाना रामगढ़ताल में दर्ज प्राथमिका के अनुसार, अभियुक्त ने निवेशकों को यह कहकर झांसा दिया कि कंपनी में एक रुपये का निवेश करने पर दो वर्षों में न्यूनतम 100 रुपये का लाभांश मिलेगा। इसी बहाने उसने बड़ी संख्या में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि निवेश योजना से जुड़े दस्तावेज पूरी तरह फर्जी और कूटरचित थे। मामले में थाना रामगढ़ताल पर तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
अभियुक्त को गोरखपुर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, वह कई राज्यों में ठगी का नेटवर्क चला रहा था। आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य सहयोगियों और ठगी के नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
गोरखपुर पुलिस का कहना है कि ऐसे आर्थिक अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और निवेशकों को झांसा देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार कई मामलों में था वांछित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे संगठित अपराधों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गीडा क्षेत्र से 25 हजार रुपये के इनामी वांछित गैंगस्टर विशाल गुप्ता पुत्र फूलचंद गुप्ता, निवासी ग्राम बरपार टोला रहरवा थाना खजनी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने उसके विरुद्ध उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की है।

दिनांक 13 अप्रैल 2025 की रात्रि में अभियुक्तों ने वादी मुकदमा के घर के सामने खड़ी दो पिकअप वाहनों को, जिनमें अनाज भरा हुआ था, चोरी कर लिया था। इस संबंध में थाना गीडा पर मुकदमा अपराध संख्या 222/2025 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान अभियुक्त विशाल गुप्ता का नाम सामने आने पर वह फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने अभियुक्त को घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा उससे जुड़े अन्य गिरोह के सदस्यों की जानकारी प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

झांसा देकर ऐ टी एम से निकाला साठ हजार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को बरहज थाने पर एक व्यक्ति ने तहरीर देकर न्याय की लगाई है गुहार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपने घर से शनिवार को बरहज बाजार मे किसी काम से आए अभी वह एटीएम से पैसे निकाल कर वापस जा रहे थे तभी आरोपी ने एटीएम बदलकर 60000 निकाल लिया। मामले को लेकर पीड़ित ने सोमवार की शाम पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें – धनौती राव में सुबह की खामोशी तोड़ गई चीखें: पोखरे में डूबकर महिला की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत परसिया तिवारी, निवासी विनोद तिवारी पुत्र राम नगीना तिवारी बाहर रह कर एक निजी कंपनी में काम करते हैं दो दिन पहले बरहज बाजार के किसी ऐ टी एम से रूपये निकाल कर जैसे ही वह बाहर निकले वैसे ही आरोपी उनके पास पहुंच गया और एटीएम बदलकर ₹60000 निकाल लिया। घर पहुंचने के बाद जब इसकी जानकारी हुई तो पीड़ित ने सोमवार की शाम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

युवक की तलाश में हरियाणा पुलिस बरहज मे

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र ग्राम कटइलवा निवासी एक युवक की तलाश में हरियाणा पुलिस ने बरहज में डेरा डाला है। किन्तु अभी पुलिस के हाथ युवक लगा नही है।

इसे भी पढ़ें – लार पुलिस की बड़ी कामयाबी: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी संजीत पासवान देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र ग्राम कटइलवा निवासी दीपक निषाद कुछ वर्ष पूर्व पड़ोस के गाँव की एक लड़की को भगाने मे कामयाब हो गया और वह हरियाणा में जाकर उसके साथ रहने लगा। दोनों से एक संतान भी है। दीपक निषाद ने अपनी पत्नी के नाम से हरियाणा के किसी बैंक से लोन लिया है। इधर पति पत्नी के बीच तनाव चल रहा था की दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गयी। मारपीट को लेकर उसकी पत्नी ने हरियाणा में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की । हरियाणा पुलिस दीपक निषाद की तलाश में बरहज थाने से सम्पर्क कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से युवक की तलाश की।इस संबंध मे पूछे जाने पर थानाध्यक्ष दिनेश मौर्या ने बताया की हरियाणा पुलिस घरेलू हिंसा की जांच को लेकर बरहज आयी थी ।