Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 466

महिलाओं ने धूमधाम से मनाया रानी लक्ष्मीबाई का जन्म दिन

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर क्षेत्र के खेड़ा बझेड़ा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में रानी लक्ष्मी बाई के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष रिंकी सिंह,मुख्यातिथि अंजली सक्सेना, वक्ता मीना मिश्रा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। रानी लक्ष्मी बाई किशोर गाथा का गुणगान किया गया और उनकी तरह जीवन शैली को आत्मसात करने की सलाह दी गई। वच्चो को प्रणाम करने की आदत , बड़ो का सम्मान करना , समय से बच्चो को सुलाना जगाना समय से विद्यालय भेजने सहित बाहरी खान पान से वचाव के विषय मे वक्ताओं ने बात रखी। इस दौरान ममता मौर्य, रिंकी, रानी गुप्ता , भावना, सविता, पारुल मिश्रा, रवीना,किरन मिश्रा, शिखा देवी, चन्द्रवती, सहित शैलेन्द्र सिंह, कमलेश कुमार, कमल प्रकाश द्विवेदी, रामौतार,हर्ष आदि मौजूद रहे।

विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और वेलनेस सेंटर का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कई के वेतन रोकने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने प्राथमिक विद्यालय झीनखाल (बंजरिया), आंगनबाड़ी केंद्र तथा वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने गंभीर नाराजगी जताते हुए कई जिम्मेदारों के वेतन रोकने व स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने प्राथमिक विद्यालय झीनखाल में सड़क से सटे खराब रास्ते पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बघौली निधि श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि प्रधान से समन्वय स्थापित कर बच्चों के आवागमन हेतु रास्ता शीघ्र ठीक कराया जाए। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सिंह उपस्थित रहीं। 38 के सापेक्ष 24 बच्चे उपस्थित मिले।
विद्यालय में साफ-सफाई की कमी मिलने पर जिलाधिकारी ने सफाई कर्मी का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। साथ ही बच्चों के भोजन के लिए चावल व आटा उपलब्ध न होने, एमडीएम सामग्री का सही स्थान पर न रखा जाना, शौचालय व भोजनालय में गंदगी, तथा ब्लीचिंग पाउडर व सीमेंट पाए जाने पर प्रधानाचार्या का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। शिक्षामित्र सुमन देवी की अनुपस्थिति पर उनका वेतन रोकने और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।
विद्यालय परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र झीनखाल प्रथम के निरीक्षण में आंगनबाड़ी सहायिका तो उपस्थित मिलीं, किन्तु कार्यकत्री अनुपस्थित रहीं। 20 बच्चों में से केवल 7 बच्चे उपस्थित पाए गए। केंद्र प्रभारी भी अनुपस्थित मिलीं।
खंड शिक्षा अधिकारी बघौली के पर्यवेक्षणीय दायित्वों में कमी पाए जाने पर उनका वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय परिसर में रास्ते पर ईंटों का बिखराव, अवरुद्ध मार्ग, सफाई कर्मी की लापरवाही तथा आरसीसी सेंटर संचालित न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से पठन-पाठन संबंधी फीडबैक भी लिया।
वेलनेस सेंटर के निरीक्षण में सीएचओ द्वारा तीन मरीज देखे जाने की जानकारी मिली। यहां 38 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध थीं, लेकिन डायबिटीज किट की अनुपलब्धता पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को आवश्यक उपकरण व दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही वॉशरूम खराब मिलने पर उसे तत्काल ठीक कराने को कहा गया।
जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति सुधारने की दिशा में जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय की गई है।

साहब! पैरवी करने वाला कोई नही है, जेल से छुड़ा दीजिए: जिला कारागार में बंदियों ने बताई अपनी समस्या

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी तथा चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं। बंदियों ने बताया कि पैरवी करने वाला कोई नहीं है, जिसके कारण वे रिहा नहीं हो पा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान महुली थानाक्षेत्र के रतनपुर धायपोखर निवासी इंद्रेश चौधरी ने बताया कि गांव में रंजिश के चलते मामला दर्ज हुआ है, जबकि उनके घर पर पैरवी करने वाला कोई नहीं बचा। दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के रवि, परमजीत और घनघटा थाना क्षेत्र के उमाशंकर ने बताया कि उनके पास जमानतदार नहीं है, जिसकी वजह से जमानत मिल जाने के बाद भी वे जेल से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
महुली थाना क्षेत्र के सुनील यादव ने कहा कि उनकी जमानत सरकारी अधिवक्ता के प्रयास से मंजूर हो चुकी है। जेल से बाहर आने के बाद वे जमानतदार दाखिल कर देंगे। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के विजय साहनी ने बताया कि उनकी जमानत निचली अदालत से खारिज हो गई है और अब हाईकोर्ट में अपील दायर करनी है। कई अन्य बंदियों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, जेल पीएलवी सुनील कुमार सहित जेल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

किसानों की आवाज़ कलेक्ट्रेट में गूंजी, कई मुद्दों पर मिली कार्रवाई के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग द्वारा किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
किसानों की समस्याओं पर चर्चा के दौरान मुंडेरवा चीनी मिल गन्ना समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र राय ने शिकायत की कि गन्ना खरीद केंद्रों की व्यवस्था सही नहीं चल रही है। इस पर वरिष्ठ गन्ना पर्यवेक्षक ने बताया कि जनपद में इस समय आठ केंद्र संचालित हैं, जहाँ शेड की व्यवस्था नहीं हो सकी है, लेकिन बैनर लगाए गए हैं और गन्ने की चढ़ाई-उतराई निःशुल्क है।
मलोराना गांव के गणेश चौधरी ने गांव में एक सांड के आतंक की समस्या बताई, जिस पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने की कार्रवाई की जा रही है और जल्द समाधान होगा। ग्राम हरदा बघौली के रामशंकर यादव ने सरकारी समितियों के सुचारू संचालन न होने की शिकायत की। सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि विकासखंड में कुल 11 समितियां हैं, जिनमें से 4 सक्रिय रूप से क्रियान्वित हैं।
किसानों ने क्रॉप कटिंग की गलत रिपोर्टिंग का मुद्दा उठाया। किसानों का कहना था कि रिपोर्ट सही न होने से सत्यापन प्रभावित होगा और धान विक्रय में बाधा आएगी। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट जिले के औसत के अनुसार तय की जाती है। कठईचा क्षेत्र के किसानों ने बताया कि आदेश के बावजूद अब तक क्रॉप कटिंग नहीं की गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि अब तक 105 किसानों से 401 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जबकि लक्ष्य 4000 मीट्रिक टन है। अभी तक 64 किसानों को भुगतान किया जा चुका है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी खरीद केंद्रों पर उचित व्यवस्था, रजिस्टर संधारण और किसानों को क्रम संख्या की जानकारी सुनिश्चित की जाए।
धान की किस्म ‘तेलंगाना सोना’ की खराब उपज की शिकायत भी उठी। किसानों ने बताया कि बालियों में दाने नहीं बन रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मामला कृषि निदेशक के संज्ञान में भेज दिया गया है और समाधान की प्रक्रिया जारी है। नाथनगर के राजेंद्र राय ने धान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की। साथ ही पोस मशीन की समस्या पर उप कृषि निदेशक ने बताया कि दर्शन पोर्टल को ‘दर्शन 2’ में बदला गया है, और कंपनी बदलने से सेवा प्रभावित हुई है, जिसे जल्द ठीक कराया जाएगा।
यूरिया वितरण की समस्या पर किसानों ने मांग की कि जहां ट्रिपल सुपर फास्फेट उपलब्ध है, वहां यूरिया भी पहुंचाई जाए। पीसीएफ ने बताया कि 12 स्थानों पर यूरिया भेजे जाने की व्यवस्था हो गई है। किसानों ने उत्पादों के दामों के बोर्ड प्रत्येक केंद्र पर लगाने की भी मांग की।
नाथनगर एवं धनघटा क्षेत्र के किसानों ने सड़क किनारे बढ़ी झाड़ियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल पीडब्ल्यूडी को सफाई कराने के निर्देश दिए। ग्राम साखी के किसान राजमणि राय ने छुट्टा जानवरों से फसल नुकसान की शिकायत की। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे जानवरों को कथैचा केंद्र पर भेजकर रखा जाए। बघौली के सत्य प्रकाश चौधरी ने खाद वितरण में परेशानी और कहीं-कहीं खाद न मिलने की जानकारी दी। उन्होंने नई समिति के गठन का सुझाव भी दिया। सहायक आयुक्त सहकारिता ने कहा कि जमीन उपलब्ध होने पर नई समिति गठित की जा सकती है।
बैठक में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, एआर को-ऑपरेटिव आनंद मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, एसडीओ विद्युत केएन शुक्ला, डिप्टी आरएमओ कमलेश सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. तिवारी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

पुरानी बीमारियों का रामबाण इलाज: होम्योपैथी से नई उम्मीद जगा रहे हैं डॉ. श्याम मोहन श्रीवास्तव

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड घुघली अंतर्गत धरमपुर चौराहा स्थित होम्योपैथिक चिकित्सा केंद्र इन दिनों दूर-दराज के मरीजों के लिए नई उम्मीद का केंद्र बन गया है।
वर्षों पुरानी बीमारियों से जूझ रहे मरीज अब राहत महसूस कर रहे हैं, और इसके पीछे नाम है- डॉ. श्याम मोहन श्रीवास्तव, जो होम्योपैथी के माध्यम से लगातार लोगों के जीवन में सुधार ला रहे हैं।
डॉ.श्रीवास्तव की पहचान एक समर्पित और अनुभवी चिकित्सक के रूप में है, जो बिना किसी दुष्प्रभाव वाले इलाज द्वारा मरीजों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। चाहे पुराना जोड़ों का दर्द हो, माइग्रेन, त्वचा संबंधी रोग, एलर्जी,गैस्ट्रिक समस्याएं,हार्मोनल असंतुलन या अस्थमा जैसी पुरानी परेशानियां, उनके उपचार केंद्र में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
मरीजों का कहना है कि होम्योपैथी की गहरी जड़ पर असरदार दवाएं धीरे-धीरे शरीर की प्राकृतिक शक्ति को मजबूत कर रोगों को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखती हैं। इसी विश्वास के आधार पर लोग पारंपरिक तरीकों की तुलना में होम्योपैथी को सुरक्षित और प्रभावी विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
डॉ.श्याम मोहन का मानना है कि—बीमारी का इलाज लक्षणों से नहीं, उसकी जड़ से करना जरूरी है। होम्योपैथी का मूल उद्देश्य शरीर को प्राकृतिक संतुलन में लाकर परमानेंट राहत देना है।धरमपुर चौराहा स्थित उनका क्लिनिक न सिर्फ चिकित्सा सेवा का केंद्र है, बल्कि मरीजों के लिए भरोसे और संवेदना का स्थान भी बन चुका है। ग्रामीण अंचल में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों की प्रशंसा भी की जा रही है।स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते लोगों के बीच होम्योपैथी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, और इस दिशा में डॉ. श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा कार्य स्थानीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर ऊचा करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

चैनपुर से कुइयां से महेशपुर तक पक्की सड़क निर्माण की उठी जोरदार मांग

ग्रामीणों ने डीएम से सड़क निर्माण की रखी मांग


महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर से कुइयां महेशपुर तक जाने वाली प्रमुख सड़क मार्ग के पक्कीकरण व मरम्मत की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। वर्षों से बदहाल पड़े इस मार्ग के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का आना- जाना लगभग बाधित हो जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि चैनपुर–कुईया महेशपुर मार्ग अनेक प्रमुख ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस सड़क के जरिये बेलभरिया, नाथनगर, महेशपुर कम्हरिया कला, बड़हरा राजा, धर्मपुर, धरमौली, चौक बाजार सहित करीब दर्जनभर गांवों की आबादी सीधे प्रभावित होती है। सड़क जर्जर होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और व्यापारियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि इस मार्ग का पक्की सड़क निर्माण अथवा मरम्मत कार्य जल्द शुरू करा दिया जाए, तो हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। गांवों की कनेक्टिविटी सुधरने से शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार व रोजगार से जुड़ी गतिविधियां भी सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी।
सड़क मरम्मत की मांग उठाने वालों में धर्मेंद्र, महेश, संदीप, राजमती, पुष्पा, मोहन, रीता, सुनील सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे। उनका कहना है कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद अभी तक विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण को प्राथमिकता देते हुए जल्द निर्णय लेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर चर्चा तेज है और लोग जिला प्रशासन की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं।

तेजी से बदलते दौर में सामाजिकता की गिरती दीवारें

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।आज का समाज बदलाव के ऐसे मोड़ पर खड़ा है,जहां आधुनिकता की रफ्तार ने मानवीय संबंधों के मूल सार को ही चुनौती दे दी है। जिस सामाजिकता ने कभी लोगों को जोड़कर रखा, विचारों को व्यापक बनाया और समाज को एक धागे में पिरोया वही सामाजिकता आज धीरे-धीरे दरक रही है। गांव से शहर और शहर से महानगर तक, हर जगह एक ही सवाल खड़ा है: क्या हम विकास के नाम पर संवेदनाओं का सौदा कर रहे हैं? रफ्तार बढ़ी, रिश्ते धीमे पड़ गए,
टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और उपभोक्तावाद ने जीवन को आसान तो बनाया है, लेकिन रिश्तों की गहराई को हल्का भी कर दिया है। पहले मोहल्ले में एक चूल्हा जलता तो उसकी गर्माहट कई घरों तक पहुंचती थी, आज एक घर की चौखट अपने पड़ोसी तक नहीं खुलती।
लोगों के बीच संवाद खत्म होने लगा है। रिश्ते औपचारिक होते जा रहे हैं और व्यवहार समय की कमी व सुविधा के हिसाब से ढल गया है। स्वार्थ की खिड़कियों ने सामाजिकता की हवादार दीवारें ढक दीं
बदलते परिवेश में ‘मैं’ की सोच ने ‘हम’ की भावना को पीछे धकेल दिया है। पहले दूसरों के दुख-सुख में शामिल होना सामाजिक कर्तव्य था, आज इसे पर्सनल चॉइस के फ्रेम में डाल दिया गया है।सामाजिकता का दायरा अब त्योहारों, समारोहों और पारिवारिक आयोजनों तक सीमित हो गया है। भावनात्मक जुड़ाव की जगह औपचारिक उपस्थिति ने ले ली है त्याग– सहयोग की परंपरा अब सवालों के घेरे में है,
जहां कभी बड़े-बुजुर्गों की सीख और उनकी उपस्थिति परिवार को दिशा देती थी, वहीं आज उसी दिशा–निर्देश को हस्तक्षेप माना जा रहा है। संस्कार और अनुशासन जैसी बातें आधुनिकता की भीड़ में छूटती जा रही हैं। सहयोग की संस्कृति पर प्रतिस्पर्धा और तुलना हावी हो गई है। अब लोग साथ चलने से ज्यादा, दूसरों को पीछे छोड़ने की सोच के साथ दौड़ते दिखते हैं।
डिजिटल निकटता ने वास्तविक दूरी बढ़ा दी,
सोशल मीडिया ने दुनिया को भले ही छोटा कर दिया हो, लेकिन दिलों की दूरी बढ़ा दी है। एक क्लिक पर सैकड़ों दोस्त बनाने वाला इंसान, असल जिंदगी में एक सच्चा साथी खोजने में संघर्ष कर रहा है। परिवार एक ही छत के नीचे रहते हुए भी अलग-अलग डिजिटल दुनिया में खोया रहता है। संवाद शब्दों में नहीं, इमोजी में सिमट गया है।क्या लौट पाएगी सामाजिकता की गर्माहट?
जरूरी यह नहीं कि हम विकास की दौड़ रोक दें, पर यह भी जरूरी है कि हम सामाजिक मूल्यों का हाथ न छोड़ें।अगर सामाजिकता टूटेगी, तो परिवार टूटेंगे; परिवार टूटेंगे, तो समाज कमजोर होगा।
समाज की मजबूती उसके आर्थिक विकास में नहीं, बल्कि उसकी सांस्कृतिक एकता और मानवीय भावनाओं में होती है।
आज जिस तेजी से सामाजिकता की दीवारें गिर रही हैं, उसी तेजी से उन्हें मजबूत करने की भी आवश्यकता है।
हमें फिर से अपनी जड़ों की ओर लौटकर संवाद, सहयोग, संवेदना और सामूहिकता के भाव को पुनर्जीवित करना होगा।
तेजी से बदलते समय में, सामाजिकता ही वह पुल है जो व्यक्ति को समाज से, और समाज को मानवता से जोड़ता है।

शराब तस्करी मामले में गोपाल नगर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

शराब की नाव द्वारा तस्करी से जुड़े व्हाट्सएप चैट और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना रेवती क्षेत्र की गोपाल नगर चौकी के पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, वायरल चैट/वीडियो की पुष्टि के बाद क्षेत्राधिकारी बैरिया ने मामले की जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी। रिपोर्ट में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभेन्द्र सिंह समेत गोपाल नगर चौकी के सभी कर्मचारी प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। इसके बाद एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूरी चौकी को सस्पेंड कर दिया।
इधर, मामले में आगे की विभागीय जांच जारी है। साथ ही रेवती थानाध्यक्ष की भूमिका की भी जांच की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर को सौंपी गई है। माना जा रहा है कि जांच के बाद और भी कार्रवाई सामने आ सकती है।
यह पहली बार नहीं है जब शराब तस्करी को लेकर जिले में पुलिस कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे हों। वायरल वीडियो ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

इंदिरा गांधी ने बढ़ाया पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देश की प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन कर मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था।उन्होंने भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया। देश को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बनाने के साथ ही बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। देश को खाद्यान्न उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरित क्रांति योजना लागू किया। राष्ट्र से गरीबी उन्मूलन के लिए व्यापक सामाजिक आर्थिक सुधारों को लागू करने के लिए पांचवी पंचवर्षीय योजना और बीस सूत्रीय कार्यक्रम लागू किया।उन्होंने भारत के गुटनिरपेक्ष नीति को बनाये रखा। आज उनके नीतियों और सिद्धांतों पर चल कर ही देश आगे बढ़ा है। जिला सचिव परमानन्द प्रसाद ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व की महान नेता थी।देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। कार्यक्रम को पूर्व जिला महासचिव रामविलास तिवारी, परमानंद ,लालसाहब यादव, गंगासागर मिश्र,चुन्नू श्रीवास्तव, सुच्चन खान,रोहित यादव, मनोज पांडेय, सैयद फिरोज अहमद, सुनील तिवारी, राजकुमार पटवा,विजयलाल, शोएब खान,जाबिर खान,नासिर खान आदि ने सम्बोधित किया।

गोरखपुर महोत्सव 2026 की तैयारियो को लेकर की गयी विस्तृत चर्चा

चम्पा देवी पार्क में 11 से 13 जनवरी तक रंगारंग आयोजन

पर्यटन मंत्री करेंगे शुभारंभ,मुख्यमंत्री करेंगे समापन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
2026 का बहुप्रतीक्षित गोरखपुर महोत्सव इस बार चम्पा देवी पार्क में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सदर सांसद रवि किशन ने की। तीन दिवसीय यह महोत्सव 11, 12 एवं 13 जनवरी को आयोजित होगा। उद्घाटन पर्यटन मंत्री करेंगे और समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्यमंत्री के कर-कमलों से होगा।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/operation-sindoor-2/
महोत्सव के साथ-साथ लगने वाला शिल्प मेला 17 जनवरी 2026 तक लगातार चलेगा। शिल्प मेला स्थानीय कारीगरों के साथ देशभर से आने वाले शिल्पकारों और उद्यमियों को अपनी कला और उत्पादों के प्रदर्शन का बड़ा मंच देगा।
महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की दमदार उपस्थिति रहेगी। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह मंच पर अपनी ऊर्जा से माहौल को रोमांचित करेंगे, जबकि लोक-संगीत की शाश्वत आवाज मैथिली ठाकुर अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी बड़े मंच पर अपने हुनर को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

व्यवस्थाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में महोत्सव की रूपरेखा और कार्यक्रम संचालन से जुड़ी सारी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
चम्पा देवी पार्क में मुख्य मंच व सांस्कृतिक जोन की तैयारियाँ
आगंतुकों के लिए पार्किंग, प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और पुलिस तैनाती चिकित्सा सुविधाओं एवं कंट्रोल रूम की स्थापना शिल्प मेले के स्टॉल आवंटन और निगरानी।
सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव को इस बार नई ऊँचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य है। मंडलायुक्त अनिल ढिंगरा और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी विभागों को समयबद्ध रूप से तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया
इस बैठक में सदर सांसद रवि किशन, मंडलायुक्त अनिल ढिंगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जयसवाल, सीएमओ राजेश झा, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक राजकुमार पांडेय, उप नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, उप निदेशक पर्यटन एवं महोत्सव सचिव राजेंद्र प्रसाद, सीओ ट्रैफिक विवेक तिवारी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आविद हैदर, तथा अन्य संबंधित अधिकारी।

सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव

गोरखपुर महोत्सव न सिर्फ कला और संस्कृति का संगम है, बल्कि यह स्थानीय प्रतिभा, पर्यटन, शिल्प और परंपराओं को नया आयाम देने वाला बड़ा मंच है। इस वर्ष महोत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए विशेष थीम, आकर्षक पवेलियन, फूड कोर्ट और परिवारों के लिए मनोरंजन के कई नए आयोजन शामिल किए जाएंगे।

रामगंगा पुल पर गड्ढों ने बढ़ाया खतरा

गन्ना लदा ट्रक नदी में गिरा चालक ने मौत को दी मात

अल्हागंज/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा )
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-730C पर स्थित रामगंगा पुल पर बने खतरनाक गड्ढों के बीच मंगलवार की देर रात एक बड़ा हादसा होने से बचा । बदायूं से गन्ना लेकर रूपापुर चीनी मिल जा रहा ट्रक अचानक स्टेरिंग फेल होने के बाद अनियंत्रित हो कर पुल की कमजोर रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे करीब 25 फीट गहरी नदी में जा गिरा।

ट्रक चालक राजपाल (निवासी मुरादाबाद) ने बताया कि जैसे ही वह हुल्लापुर चौराहे के पास रामगंगा पुल पर पहुंचा, पुल के गड्ढों में ट्रक उछला, तभी अचानक स्टेरिंग ने काम करना बंद कर दिया। उसने वाहन को संभालने की कोशिश की, लेकिन ट्रक गड्ढे से टकराकर अनियंत्रित हो गया और कुछ ही क्षणों में पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे नदी में जा गिरा। चालक राजपाल ने बताया कि उसे तैरना भी नहीं आता, लेकिन हादसे के बाद उसने हिम्मत नहीं हारी। पानी में कई बार डूबने-उतराने और तेज बहाव में संघर्ष करने के बाद वह करीब एक किलोमीटर दूर नदी किनारे पहुंच गया। रात का अंधेरा होने के कारण उसने ट्रक से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई और पास ही स्थित एक मंदिर में जाकर शरण ली।

गोता खोरों की टीम पहुंची, क्रेन मंगाई गई,रात में नहीं निकाला जा सका ट्रक

सूचना मिलते ही अल्हागंज पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी व राहत कर्मी मौके पर पहुंचे। रात में अंधेरा और पर्याप्त संसाधनों के अभाव में ट्रक को बाहर निकालने का प्रयास नहीं किया जा सका। पुलिस के अनुसार सुबह होते ही बड़ी क्रेन और गोताखोरों की टीम को लगाया गया, ताकि ट्रक को हुक के सहारे बाहर खींचा जा सके। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि रामगंगा पुल पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं, जिन पर कई वाहन फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। स्थानीय जनता द्वारा विभाग से बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई मरम्मत नहीं की गई है। उनका कहना है कि यदि पुल की स्थिति सुधारी होती तो यह बड़ा हादसा टल सकता था। पुलिस ने पुष्टि की कि दुर्घटना में किसी की मौत या गंभीर चोट नहीं हुई, जो सबसे बड़ी राहत है। चालक की सूझबूझ और ईश्वर की कृपा से वह इस भीषण हादसे में भी सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब हुआ।

ऑपरेशन सिंदूर

प्रस्तुति rkpnewsup.com के लिये द्वारा- विजय सिंह, बलिया (उत्तर प्रदेश)

भारत का स्वर्ग जिसे कहते हैं,
वो जम्मू और कश्मीर है।
हिमालय के गोद से बहता,
झेलम का पावन नीर है।।

      बर्फ के चादर में लिपटा,
      नदियों के गागर में सिमटा।
      मनमोहक वादियों का धुन,
      देवदार के वन में खिलता।। 

वो वसंत ऋतु का मोहक दिन था,
पहलगाम का मनमोहक दिन था।
सब सैलानी घूम रहे थे,
बड़ा सुहाना मौसम भी था।।

      पर्यटकों का दोष नहीं था,
      फिर भी उनको मार दिया।
      उनके पत्नी और बच्चों को, 
      तुमने बहुत लाचार किया।।

आतंकियों का आह्लाद है ये,
मजहब का उन्माद है ये।
भारत के स्वर्ग में रक्त बहाना,
भीषण अत्याचार है ये ।।

      सिंधु जल संधि के जरिए,
      हमने जिनकी प्यास बुझाई।
      जिनके सूखे - बंजर खेतों में, 
      हमने जल की राह बनाई।।

बदले में क्या पाया हमने?
अपना चैन लुटाया हमने।
तुम्हारे आतंकवादी वार से,
खुद का लहू बहाया हमने।।

      अब तुमने मक्कारी कर दी,
      हमसे ही ग़द्दारी कर दी।
      हमने भी अपना वार कर दिया,
      बहुत बेकार की यारी कर ली।।

अपने नदियों के पानी को,
अब तुमको तरसाएंगे।
सिंधु के जल को अपने,
खेतों में ही बरसाएंगे ।।

         राजनयिक दुकानों पर भी,
         अब जल्दी से ताले जड़ दो।
         भारत के पावन धरती को,
         अब जल्दी से खाली कर दो ।। 

हमने बहुत इरादे कर ली,
डिप्लोमेटिक बातें कर ली।
समझौता एक्सप्रेस चलवा कर,
अपनी कोशिश जियादे कर लीं ।।

         राजदूतों के तंबू को हमने,
         दिल्ली से उखाड़ दिया।
         विजय! राष्ट्र बचाने खातिर,
         हमने वीजा फाड़ दिया।। 

ऑपरेशन सिंदूर चला कर,
सुहागिनों का न्याय कर दिया।
मानवता के दुश्मनों को,
इस संसार के पार कर दिया।।

      देखो ब्रह्मोस चलाया हमने,
      सुदर्शन चक्र उठाया हमने। 
      तुम्हारे आतंकवादी अड्डे को,
      मिट्टी में आज मिलाया हमने।।

वो अंधियारी रात थी,
बस ख़ामोशी की बात थी।
वायुसेना के युद्धक विमान से,
अग्नेयास्त्र की बरसात थी।।

      अपने रण कौशल से हमने,
      अपनी हुंकार दिखाई थी। 
      दुश्मनों के घर में घुस कर,
      हमने विध्वंस मचाई थी।।

गांव-गांव पहुंची साइबर सुरक्षा की मुहिम, लोगों ने सराहा प्रयास

साइबर ठगी से बचने का कवच: शिकारपुर चौराहे पर पुलिस की जागरूकता मुहिम ने बढ़ाई डिजिटल सुरक्षा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में बुधवार को शिकारपुर स्थानीय चौराहे पर साइबर क्राइम थाना की टीम ने आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव के नेतृत्व में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत ग्राम दरौली, शिकारपुर, भीसवा और कोदईला जुड़े शिकारपुर चौराहे के लोगों को डिजिटल सुरक्षा के महत्त्व से अवगत कराया गया।

ये भी पढ़ें – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी: संकल्प, साहस और नेतृत्व की अद्वितीय प्रतीक

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी, केवाईसी अपडेट, बैंकिंग धोखाधड़ी और सोशल मीडिया फ्रॉड जैसे मामलों से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या साइबर क्राइम की आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं।

ये भी पढ़ें – भावनाओं को छूती स्मृति-रेखा: 19 नवंबर को विदा हुए अमर व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि

इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम में का.अमरजीत सिंह, का.संजय वर्मा,का. उमेश यादव और म.का. प्राची चौबे सक्रिय रूप से मौजूद रहे, और लोगों को पर्चे बांटकर तथा उदाहरण देकर साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझाया।

ये भी पढ़ें – इतिहास की वह रोशनी, जो आज भी भविष्य का मार्ग उजागर करती है”

पुलिस की यह पहल गांवों और चौराहों पर बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे आमजन डिजिटल दुनिया में अधिक सुरक्षित रह सकें।

संख्याएँ बताएंगी आपके दिन की दिशा

⭐ आज का अंक राशिफल: 19 नवंबर 2025
पंडित सुधीर तिवारी द्वारा विशेष अंक भविष्यफल संख्याओं की शक्ति जो बदल दे आपका दिन
अंक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव, सोच, अवसरों और दिनभर की स्थितियों को दर्शाता है। अपनी जन्म-तिथि के आधार पर मूलांक जानकर आप अपने पूरे दिन की योजना को सफल बना सकते हैं। आइए जानते हैं आज 1 से 9 तक के सभी

ये भी पढ़ें – “जानें किसका दिन चमकेगा और किसे रहना होगा सतर्क”

मूलांकों का विशेष दैनिक अंक भविष्यफल—
🔢 मूलांक 1
आज मन में नई योजनाएँ आकार लेंगी। वाहन खरीदने की सोच मजबूत होगी। घर में किसी के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में थोड़ी धीमी गति रह सकती है, परंतु उधार दिया पैसा वापस मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता मन को व्यस्त कर सकती है।
शुभ अंक: 64
शुभ रंग: सुनहरा
🔢 मूलांक 2
कार्यस्थल पर किसी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मान मिल सकता है। आपकी छवि मजबूत होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन लाभ संभव है, लेकिन लेन-देन से पहले सावधानी रखें।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: हरा
🔢 मूलांक 3
आज चुनौतियाँ आपको मजबूत बनाएंगी। कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में संयम जरूरी रहेगा। छोटी यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: भूरा
🔢 मूलांक 4
दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रयास तेज होंगे। कठिन समय में दोस्तों का साथ मन को राहत देगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: बैंगनी
🔢 मूलांक 5
दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में उलझनें आ सकती हैं लेकिन निर्णय लेते समय अपने मन की आवाज सुनें। बाजार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंध सुधारने की कोशिश सार्थक होगी। अचानक खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: सफेद
🔢 मूलांक 6
आज नौकरी बदलने का विचार प्रबल हो सकता है। करियर की दिशा को लेकर मन विचलित रह सकता है। भावनाएँ व्यक्त करने के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे और नए अवसर खुलेंगे।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: पीला
🔢 मूलांक 7
व्यापार में सफलता मिलेगी लेकिन कोई नया बड़ा समझौता करने से पहले सोच-समझकर कदम बढ़ाएँ। परिवार की सलाह आज काम आएगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा अटका मामला हल हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि के नए स्रोत बनेंगे।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: बैंगनी
🔢 मूलांक 8
आज आपके निर्णयों की सराहना होगी। नया कारोबार शुरू करने की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में समझदारी जरूरी है। व्यवसाय में कौशल बढ़ेगा और नए अवसर सामने आएंगे।
शुभ अंक: 86
शुभ रंग: सफेद
🔢 मूलांक 9
घर-परिवार में हल्की कलह संभव है। स्वास्थ्य में सावधानी रखें। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। कारोबार में निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: स्लेटी
📌 महत्वपूर्ण नोट
यह अंक ज्योतिष प्राचीन परम्पराओं पर आधारित है, परंतु इसे राष्ट्र की वैज्ञानिक परम्परा प्रमाणित नहीं करती। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अपनी जन्मकुंडली विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

“जानें किसका दिन चमकेगा और किसे रहना होगा सतर्क”

“19 नवंबर 2025 का राशिफल “

🔯 मेष (Aries) — अ, च, ल
कार्य/व्यवसाय: छोटी दिक्कतों के बीच भी टास्क समय पर पूरा करेंगे। प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षाओं में ध्यान बढ़ेगा।
कला-संगीत: क्रिएटिविटी मजबूत रहेगी।
राजनीति: विरोध कमज़ोर पड़ेगा, आपकी बात प्रभावशाली रहेगी।
प्रशासनिक क्षेत्र: निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी।
आर्थिक स्थिति: धन प्रबंधन समझदारी से करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
पूजा: गणेश जी का दुर्वा अर्पण करें।
🔯 वृषभ (Taurus) ब, व, उ
कार्य/व्यवसाय: धीमी शुरुआत के बावजूद परिणाम सकारात्मक मिलेंगे।
शिक्षा: भ्रम दूर होंगे, पढ़ाई में स्थिरता आएगी।
कला-संगीत: नई प्रेरणा प्राप्त होगी।
राजनीति: नई मुलाकात लाभ दे सकती है।
प्रशासनिक क्षेत्र: संयम रखें, आदेशों का पालन बेहतर होगा।
आर्थिक स्थिति: खर्च बढ़ सकते हैं, सावधानी रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
पूजा: शुक्र देव को चावल अर्पित करें।

ये भी पढ़ें – विजय, संघर्ष और बदलाव की ऐतिहासिक झलक

🔯 मिथुन (Gemini) क, छ, घ
कार्य/व्यवसाय: कार्यस्थल पर समस्या हल करने के लिए त्वरित निर्णय लें।
शिक्षा: पढ़ाई में ईमानदारी और नियमितता सफलता दिलाएगी।
कला-संगीत: नए प्रयोग सफल होंगे।
राजनीति: आपकी बात का प्रभाव बढ़ेगा।
प्रशासनिक क्षेत्र: वरिष्ठों की प्रसन्नता मिलेगी।
आर्थिक स्थिति: धन लाभ के योग।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
पूजा: बुद्ध देव की वंदना करें।
🔯 कर्क (Cancer) ह, ही, हु, हो
कार्य/व्यवसाय: बॉस से संवाद बढ़ेगा, काम में नई दिशा मिलेगी।
शिक्षा: पुरानी उलझनें दूर होंगी।
कला-संगीत: भावनात्मक रचनाओं में सफलता।
राजनीति: संगठन में सम्मान बढ़ेगा।
प्रशासनिक क्षेत्र: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
आर्थिक स्थिति: स्थिरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
पूजा: चंद्रमा को कच्चा दूध अर्पित करें।

ये भी पढ़ें – इतिहास की वह रोशनी, जो आज भी भविष्य का मार्ग उजागर करती है”

🔯 सिंह (Leo) म, ट, त
कार्य/व्यवसाय: अपने लक्ष्य के करीब पहुंचने का दिन।
शिक्षा: प्रोजेक्ट्स में अच्छी प्रगति।
कला-संगीत: मंचीय प्रस्तुति के अवसर।
राजनीति: नेतृत्व क्षमता चमकेगी।
प्रशासनिक क्षेत्र: उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।
आर्थिक स्थिति: स्थिरता और लाभ दोनों।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
पूजा: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें – भावनाओं को छूती स्मृति-रेखा: 19 नवंबर को विदा हुए अमर व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि

🔯 कन्या (Virgo) प, ठ, ण
कार्य/व्यवसाय: नई ऊर्जा से कार्यक्षेत्र में तेजी आएगी।
शिक्षा: कंफिडेंस बढ़ेगा।
कला-संगीत: नई कला सीखने का अवसर।
राजनीति: योजनाएं सफल होंगी।
प्रशासनिक क्षेत्र: निर्णय आपके पक्ष में।
आर्थिक स्थिति: धन वृद्धि के संकेत।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
पूजा: विष्णु भगवान की आराधना करें।
🔯 तुला (Libra) रा, री, रू
कार्य/व्यवसाय: परिवर्तन का दिन, अवसर अचानक मिलेंगे।
शिक्षा: योग और ध्यान फोकस बढ़ाएंगे।
कला-संगीत: नई पहचान बन सकती है।
राजनीति: नए संपर्क उपयोगी होंगे।
प्रशासनिक क्षेत्र: नीतिगत काम में सफलता।
आर्थिक स्थिति: अचानक लाभ की संभावना।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 3
पूजा: मां संतोषी की उपासना करें।
🔯 वृश्चिक (Scorpio) न, य
कार्य/व्यवसाय: अधिक भार लेने से बचें।
शिक्षा: मन विचलित हो सकता है, धैर्य रखें।
कला-संगीत: एकांत में नई रचना उभर सकती है।
राजनीति: विरोधी सक्रिय रहेंगे।
प्रशासनिक क्षेत्र: अनुशासन बनाए रखें।
आर्थिक स्थिति: बड़े निर्णय टालें।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 4
पूजा: भगवान शिव का अभिषेक करें।
🔯 धनु (Sagittarius) भ, ध, फ, ढ
कार्य/व्यवसाय: भागदौड़ बढ़ेगी, परिणाम सामान्य।
शिक्षा: धीमी गति लेकिन स्थिर प्रगति।
कला-संगीत: भावुक रचनाएं बनेंगी।
राजनीति: नए समर्थन मिल सकते हैं।
प्रशासनिक क्षेत्र: पुरानी फाइलें निपटेंगी।
आर्थिक स्थिति: खर्च बढ़ेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8
पूजा: बृहस्पति देव की पूजा करें।
🔯 मकर (Capricorn) ख, ज
कार्य/व्यवसाय: ऑफिस में राजनीति से बचें।
शिक्षा: आगे बढ़ने के नए रास्ते मिलेंगे।
कला-संगीत: मेहनत का फल जल्द मिलेगा।
राजनीति: नई टीम से सहयोग।
प्रशासनिक क्षेत्र: जिम्मेदारी बढ़ेगी।
आर्थिक स्थिति: धन को योजनाबद्ध तरीके से संभालें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 6
पूजा: हनुमान जी की पूजा करें।
🔯 कुंभ (Aquarius) ग, स, श
कार्य/व्यवसाय: सकारात्मक ऊर्जा से काम तेजी से होगा।
शिक्षा: नई सीख का अवसर।
कला-संगीत: रचनात्मक सोच नए आयाम देगी।
राजनीति: साथी के साथ मतभेद से बचें।
प्रशासनिक क्षेत्र: मनचाहा कार्य सिद्ध होगा।
आर्थिक स्थिति: लाभ के अवसर।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
पूजा: शनि देव का तैलाभिषेक करें।
🔯 मीन (Pisces) द, च, झ, थ
कार्य/व्यवसाय: इच्छित कार्यों को करने का अवसर।
शिक्षा: आज पढ़ाई में मज़ा आएगा।
कला-संगीत: नए कनेक्शन बनेंगे।
राजनीति: सम्मान बढ़ेगा।
प्रशासनिक क्षेत्र: आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
आर्थिक स्थिति: सामान्य लेकिन स्थिर।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
पूजा: भगवान विष्णु की स्तुति करें।
महत्वपूर्ण सूचना
यह राशिफल केवल सामान्य ज्योतिषीय आधार पर तैयार किया गया है।राष्ट्र की परंपरा प्रमाणित नहीं करती कि यही आपका व्यक्तिगत भविष्य है।👉 अपनी जन्म-कुंडली अवश्य किसी योग्य ज्योतिषी से दिखाएँ।