Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 435

सड़क निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने तोड़ी रेलिंग, घंटों सड़क जाम

कुशीनगर/हाटा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत रामकोला वार्ड नंबर 12 में सोमवार को सड़क निर्माण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। नगर पंचायत द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराए जाने के दौरान बगल के ग्रामीण इलाके की सैकड़ों महिलाएं और पुरुष अचानक मौके पर पहुंच गए और आक्रोश व्यक्त करना शुरू कर दिया।

देखते ही देखते भीड़ ने निर्माणाधीन सड़क की रेलिंग को तोड़फोड़ कर दिया तथा सड़क पर बैठकर जोरदार नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस स्थान पर नगर पंचायत सड़क बना रही है, वह जमीन वर्षों से ग्रामीणों की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी सर्वे, नोटिस या अनुमति के उनके निजी उपयोग वाली जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जो पूरी तरह एकतरफा कार्रवाई है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा स्पष्ट सत्यापन व समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे ऐसा कोई भी निर्माण होने नहीं देंगे। उधर, सड़क निर्माण का कार्य देख रहे नगर पंचायत के ठेकेदार व कर्मचारी स्थिति को बिगड़ता देख मौके से हट गए। वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें – व्हाइट हाउस ने जारी की ट्रंप की मेडिकल रिपोर्ट: ‘हृदय और पेट का प्रिवेंटिव MRI बिल्कुल सामान्य’

काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया गया तथा जाम हटवाया गया। अधिकारियों ने कहा कि जमीन संबंधी विवाद की जांच कराई जाएगी और दोनों पक्षों से बातचीत कर मार्ग समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। फिलहाल विवाद के चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी जमीन पर जबरन निर्माण का प्रयास हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय लोगों के विरोध और प्रशासन की त्वरित सक्रियता के चलते स्थिति नियंत्रण में आ गयी।

ये भी पढ़ें – सड़क निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने तोड़ी रेलिंग, घंटों सड़क जाम

व्हाइट हाउस ने जारी की ट्रंप की मेडिकल रिपोर्ट: ‘हृदय और पेट का प्रिवेंटिव MRI बिल्कुल सामान्य’

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर चल रही हालिया अटकलों के बीच व्हाइट हाउस ने सोमवार को उनकी विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने अक्टूबर में अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान हृदय और पेट का प्रिवेंटिव MRI करवाया था, जिसके परिणाम पूरी तरह सामान्य पाए गए हैं।

राष्ट्रपति के चिकित्सक डॉ. सीन बार्बाबेला द्वारा जारी आधिकारिक मेमो में बताया गया कि यह जांच उम्र-आधारित नियमित स्क्रीनिंग का हिस्सा थी, जो वरिष्ठ पुरुषों के लिए आमतौर पर की जाती है। मेमो में कहा गया कि उन्नत MRI इमेजिंग का उद्देश्य संभावित बीमारियों की शुरुआती पहचान और दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है।

MRI पूरी तरह प्रिवेंटिव, किसी भी जटिलता का संकेत नहीं

डॉ. बार्बाबेला ने लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप के हृदय और पेट से जुड़ी सभी इमेजिंग रिपोर्ट्स बिल्कुल सामान्य आई हैं। इसमें किसी भी प्रकार की जटिलता या स्वास्थ्य चिंता का कोई संकेत नहीं मिला है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह MRI सिर्फ एहतियातन (Preventive) कराई गई थी ताकि भविष्य की संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का जल्द पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया की तबीयत बिगड़ी, PM मोदी ने जताई गहरी चिंता—भारत हर संभव मदद को तैयार

ट्रंप ने खुद कहे थे नतीजे ‘परफेक्ट’

यह मेमो ऐसे समय पर जारी हुआ है जब एक दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वे MRI रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने बताया कि MRI के परिणाम “परफेक्ट” हैं।
मजाकिया अंदाज में ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें याद नहीं कि MRI किस हिस्से का था—लेकिन यह दिमाग का नहीं था, क्योंकि उन्होंने हाल ही में कॉग्निटिव टेस्ट दिया है और उसमें भी पूरा स्कोर हासिल किया।

चर्चाओं को दिया विराम

हाल के दिनों में ट्रंप की स्वास्थ्य जांच को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। व्हाइट हाउस पहले MRI के कारणों पर स्पष्ट जानकारी देने से बच रहा था, जिसके चलते चर्चाएँ बढ़ गई थीं।
हालांकि, मेमो जारी होने के बाद व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने कहा कि, “हमें लगता है कि यह विवरण पूरी तरह पर्याप्त है।”

ये भी पढ़ें – राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर न्यायिक अधिकारियों की बैठक संपन्न

बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया की तबीयत बिगड़ी, PM मोदी ने जताई गहरी चिंता—भारत हर संभव मदद को तैयार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया की गंभीर तबीयत को लेकर पड़ोसी देशों में चिंता बढ़ गई है। सोमवार (1 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए उनके स्वास्थ्य पर गहरी चिन्ता व्यक्त की और कहा कि भारत उनकी मदद के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को तैयार है।

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “बेगम खालिदा ज़िया के स्वास्थ्य के बारे में जानकर बहुत चिंतित हूं, जिन्होंने वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।”

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

बीएनपी की 80 वर्षीय नेता खालिदा जिया को 23 नवंबर को ढाका के एक निजी अस्पताल में सीने में संक्रमण के बाद भर्ती कराया गया था। संक्रमण ने उनके हृदय और फेफड़ों को प्रभावित किया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें कोरोनरी केयर यूनिट (CCU) में शिफ्ट कर दिया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएनपी उपाध्यक्ष एडवोकेट अहमद आजम खान ने बताया कि जिया की स्थिति बेहद गंभीर है और उन्हें वेंटिलेशन सपोर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा, “उनकी हालत बहुत गंभीर है। पूरे देश से प्रार्थना करने के अलावा और कुछ नहीं किया जा सकता।”

‘विदेशी और स्थानीय विशेषज्ञों की टीम कर रही निगरानी’

बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने भी पुष्टि की कि खालिदा जिया की हालत गंभीर बनी हुई है और उनके इलाज में स्थानीय तथा अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम लगातार जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि पूरा बांग्लादेश उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है, जबकि डॉक्टर उनकी स्थिति को स्थिर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

जब इतिहास की तारीखें भविष्य के रास्ते तय करती हैं

जब तारीख बोल उठी — 2 दिसंबर ने बदल दिए इतिहास के कई अध्याय

इतिहास की कुछ तिथियाँ साधारण नहीं होतीं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए सीख, प्रेरणा और चेतावनी बन जाती हैं। 2 दिसंबर ऐसी ही एक तारीख है, जिसने राजनीति, शिक्षा, सुरक्षा, वैश्विक नेतृत्व और मानवीय साहस के अनेक उदाहरण विश्व को दिए। आइए जानते हैं 2 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ, जिनका प्रभाव आज भी समाज और व्यवस्था में महसूस किया जा सकता है—

ये भी पढ़ें –स्वर्ण व्यवसायी से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, व्यापार मंडल उग्र—डीएम को सौंपा ज्ञापन, जेई और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग

2008 – पंजाब नेशनल बैंक द्वारा FCNR ब्याज दरों में कटौती
भारत के प्रमुख सार्वजनिक बैंक PNB ने विदेशी मुद्रा जमा (FCNR) पर ब्याज दर घटाकर आर्थिक संतुलन लाने का प्रयास किया। यह निर्णय देश की विदेशी पूंजी नीति के संतुलन की दिशा में था। लाहौर (अब पाकिस्तान) से जुड़ी विरासत वाला यह बैंक भारत के वित्तीय क्षेत्र में अहम भूमिका निभाता रहा है।

ये भी पढ़ें –निचलौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अपराधी अबरार हुसैन गिरफ्तार, विशेष अभियान ‘वज्र’ में मिली सफलता

2007 – परवेज़ मुशर्रफ़ द्वारा विरोध-प्रदर्शन पर प्रतिबंध
कराची (सिंध प्रांत, पाकिस्तान) में जन्मे जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ ने चुनावों से पहले राष्ट्रव्यापी विरोध और रैलियों पर रोक लगाई। सैन्य शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने सत्ता संभाली और पाकिस्तान के राजनीतिक इतिहास पर गहरा प्रभाव डाला, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बहस का विषय बना।

ये भी पढ़ें –बारात के बहाने निकला युवक सुबह मिला सड़क के किनारे मृत

2006 – फिलीपींस में ज्वालामुखी आपदा
मायन ज्वालामुखी के पास बसे अल्बाय प्रांत में भूस्खलन और मलबा गिरने से सैकड़ों लोग प्रभावित हुए। यह क्षेत्र भूवैज्ञानिक रूप से संवेदनशील है। शिक्षा और आपदा-प्रबंधन में यह घटना चेतावनी बनकर उभरी, जिससे वैश्विक स्तर पर आपदा से निपटने की नीति में सुधार हुआ।

ये भी पढ़ें –प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खुलासा: हरखोड़ा ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी

2005 – पाकिस्तान में मदरसों पर कानून
लाहौर, इस्लामाबाद और कराची जैसे शहरों में चल रहे मदरसों की शिक्षा प्रणाली में सुधार हेतु यह कानून बना। उद्देश्य धार्मिक शिक्षण में मानवीय मूल्य और शांति बनाए रखना था। इस नीति ने शिक्षा की दिशा और पाठ्यक्रम नियंत्रण में एक नयी बहस को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें –सिकंदरपुर तहसील में 17 बीएलओ सम्मानित, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

2003 – मोमिर निकोलिक को सजा
बोस्निया-हर्जेगोविना के ग्रामीण क्षेत्र में जन्मे मोमिर निकोलिक पर युद्ध अपराध सिद्ध हुआ। हेग के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने उन्हें 27 वर्ष की सजा दी। यह घटना विश्व में मानवाधिकार और न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई।

ये भी पढ़ें –पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब बरामद

2002 – बोरा-बोरा द्वीप पर जहाज दुर्घटना
फ्रांसिसी पोलिनेशिया के सुंदर द्वीप बोरा-बोरा के पास जलते ‘विडस्टार’ जहाज से 219 लोग सुरक्षित बचाए गए। यह घटना समुद्री बचाव अभियानों के सफल उदाहरण के रूप में जानी जाती है, और आधुनिक समुद्री सुरक्षा प्रणालियों की नींव बनी।

ये भी पढ़ें –गोलघर के बेबी लैंड में भीषण आग

1999 – भारत में बीमा क्षेत्र निजी निवेश हेतु खुला
दिल्ली में केंद्रीय आर्थिक नीति के अंतर्गत बीमा क्षेत्र को निजी सहभागिता दी गई। यह निर्णय भारतीय आर्थिक उदारीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम था। इससे रोजगार, प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता अधिकारों में क्रांतिकारी सुधार देखने को मिला।

ये भी पढ़ें –359-सिकन्दरपुर विधानसभा में जिले में सर्वाधिक 70% मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण

1995 – निक लीसन को सजा
ब्रिटेन के वाटफोर्ड गाँव में जन्मे निक लीसन ने सिंगापुर ऑपरेशन के दौरान भारी वित्तीय घोटाला किया। लंदन की प्रतिष्ठित संस्था बेरिंग्स बैंक गिर गई। उनकी गिरफ्तारी ने विश्व बैंकिंग प्रणाली की कमजोरियों को उजागर किया।

ये भी पढ़ें –एस आई आर के बहाने वोट कटवा लेने की मंशा को कामयाब नहीं होने देगा सपा-मनीष सिंह

1989 – विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रधानमंत्री बने
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) में जन्मे वी.पी. सिंह, शिक्षा दीक्षा पं. गणेश शंकर विद्यार्थी के सान्निध्य से मिली। उन्होंने सामाजिक न्याय, मंडल आयोग और भ्रष्टाचार-निरोध में ऐतिहासिक योगदान दिया। भारतीय राजनीति में उन्होंने नया दृष्टिकोण स्थापित किया।

ये भी पढ़ें –एस आई आर के बहाने वोट कटवा लेने की मंशा को कामयाब नहीं होने देगा सपा-मनीष सिंह

1982 – फिलिप गोंजालेज का चुनाव
सेविल (स्पेन) में जन्मे फिलिप गोंजालेज ने समाजवादी विचारों से संसद में बहुमत पाया। उन्होंने शिक्षा, श्रम अधिकार और औद्योगिक विकास को गति दी। स्पेन को आधुनिक लोकतंत्र की ओर ले जाने में उनकी भूमिका निर्णायक रही।

ये भी पढ़ें –अनुशासन, स्वच्छता और सेवा से ही समाज का निर्माण: श्यामल राव

1976 – फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने
क्यूबा के बिरान गाँव में जन्मे फिदेल कास्त्रो ने कानून की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने क्रांति के बाद समाजवादी शासन स्थापित किया और शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन संघर्ष और विचारों को समर्पित रहा।

ये भी पढ़ें –69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का दूसरा दिन मुकाबलों से रोमांचित

1971 – संयुक्त अरब अमीरात की स्वतंत्रता
अबूधाबी सहित सात अमीरातों ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होकर एक राष्ट्र का निर्माण किया। शेख ज़ायद बिन सुल्तान अल नहयान के नेतृत्व में यह क्षेत्र शिक्षा, तेल उद्योग और आधुनिक तकनीक का केंद्र बना, जिसने एशिया की दिशा बदल दी।

ये भी पढ़ें –विश्व एड्स दिवस पर जिला कारागार में चला जागरूकता अभियान

1965 – सीमा सुरक्षा बल की स्थापना
भारत सरकार ने BSF का गठन दिल्ली में किया। सीमावर्ती गांवों के युवाओं को प्रशिक्षण देकर राष्ट्र सुरक्षा की बागडोर सौंपी गई। इस बल ने युद्ध, आपदा और आतंकरोधी अभियान में अतुलनीय योगदान दिया।

ये भी पढ़ें –राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर न्यायिक अधिकारियों की बैठक संपन्न

1942 – श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना
पुड्डुचेरी में स्थापित यह विद्यालय शिक्षा को आध्यात्मिक अनुशासन से जोड़ने का प्रयास था। श्री अरविंदो ने मन, शरीर और आत्मा के संतुलन पर बल दिया। यह संस्थान आज विश्वस्तर पर वैकल्पिक शिक्षा का प्रतीक बन चुका है।

1911 – जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी का भारत आगमन
लंदन में जन्मे जॉर्ज पंचम भारत आने वाले पहले ब्रिटिश सम्राट बने। मुंबई में उनके स्वागत में गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण हुआ। यह घटना औपनिवेशिक सत्ता और भारतीय चेतना के ऐतिहासिक टकराव का प्रतीक बनी।

1848 – फ्रांस जोसेफ प्रथम बने ऑस्ट्रिया के सम्राट
विएना में जन्मे फ्रांस जोसेफ ने साम्राज्य के प्रशासन, सेना और शिक्षा में सुधार किए। यूरोप की राजनीति पर उनका प्रभाव रहा। उनका शासन काल युद्ध और पुनर्गठन के दौर के रूप में जाना जाता है।

1804 – नेपोलियन बोनापार्ट की ताजपोशी
फ्रांस के अज़ाचिओ गाँव में जन्मे नेपोलियन ने युद्धकला में शिक्षा पाई। उन्होंने यूरोप की सीमाएं बदलीं, कानून व्यवस्था का नया ढाँचा खड़ा किया। नेपोलियन को रणनीति और प्रशासन का अद्वितीय नायक माना जाता है।

असम – दीफू रेलवे स्टेशन पर धमाका
लामडिंग-तिनसुकिया मेल में विस्फोट से कई लोग हताहत हुए। असम के दीफू क्षेत्र में यह घटना सुरक्षा की गंभीर चेतावनी बनी। इसके बाद रेलवे और क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए गए।

अश्विनी नक्षत्र में बन रहा अमृतसिद्धि योग

पंचांग 02 दिसंबर 2025 (मंगलवार) – मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी का संपूर्ण विवरण

आज का पंचांग – 02 दिसंबर 2025
तिथि: मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी 03:57 PM तक, उपरांत त्रयोदशी।
वार: मंगलवार | संवत: विक्रम 2082 (कालयुक्त), शक 1947 (विश्वावसु)।
नक्षत्र: अश्विनी 08:51 PM तक, फिर भरणी।
योग: वरीयान 09:08 PM तक, फिर परिघ।
करण: बालव 03:57 PM तक, कौलव 02:14 AM तक, फिर तैतिल।
चंद्र राशि: मेष (पूरा दिन-रात) | सूर्य राशि: वृश्चिक।
द्रिक ऋतु: हेमंत | अयन: दक्षिणायन।

ये भी पढ़ें – नागालैंड स्थापना दिवस — इतिहास, पहचान और विकास की गाथा”

सूर्य-चंद्र समय
सूर्योदय: 06:56 AM | सूर्यास्त: 05:36 PM
चन्द्रोदय: 03:14 PM | चन्द्रास्त: 04:48 AM (03 दिसं.)
त्योहार व व्रत
अनंग त्रयोदशी व्रत | भौम प्रदोष व्रत | प्रदोष व्रत

ये भी पढ़ें – ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम पंचायत सचिवों का सांकेतिक प्रदर्शन, 5 दिनों में निर्णय वापस न हुआ तो बड़ा आंदोलन

शुभ योग (विशेष)
अमृतसिद्धि योग: 06:56 AM – 08:51 PM (अश्विनी + मंगलवार)
सर्वार्थसिद्धि योग: 06:56 AM – 08:51 PM
शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त: 05:20 AM – 06:08 AM
अभिजीत मुहूर्त: 11:54 AM – 12:37 PM
अमृत काल: 02:23 PM – 03:49 PM
अशुभ काल
राहु काल: 02:56 PM – 04:16 PM
यमगण्ड: 09:36 AM – 10:56 AM
कुलिक: 12:16 PM – 01:36 PM
दुर्मुहूर्त: 09:04 AM – 09:46 AM, 10:56 PM – 11:49 PM

ये भी पढ़ें – स्वर्ण व्यवसायी से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, व्यापार मंडल उग्र—डीएम को सौंपा ज्ञापन, जेई और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग

दिन का चौघड़िया
रोग: 06:56–08:16 | उद्वेग: 08:16–09:36 | चर: 09:36–10:56 | लाभ: 10:56–12:16 | अमृत: 12:16–01:36 | काल: 01:36–02:56 | शुभ: 02:56–04:16 | रोग: 04:16–05:36
रात का चौघड़िया
चर: 05:36–07:16 | रोग: 07:16–08:56 | उद्वेग: 08:56–10:36 | शुभ: 10:36–12:16
अमृत: 12:16–01:56 | चर: 01:56–03:36 | रोग: 03:36–05:16 | लाभ: 05:16–06:56
चंद्र बल (03/12/25 सुबह 06:57 तक)
मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ

ये भी पढ़ें – निचलौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अपराधी अबरार हुसैन गिरफ्तार, विशेष अभियान ‘वज्र’ में मिली सफलता

यात्रा के लिए शुभ-अशुभ दिशा
शुभ दिशा: उत्तर व पूर्व।
अशुभ दिशा: दक्षिण दिशा में आज यात्रा टालें।
यात्रा से पहले क्या खाएं: गुड़ या दही खाकर निकलना मंगलकारी।
शुभ मंत्र (बिगड़े कार्य बनाने हेतु):
“ॐ नमः शिवाय” या “ॐ श्री गणेशाय नमः” – 11 बार जप करें।
गण्डमूल नक्षत्र
अश्विनी – 08:51 PM तक (इस दौरान नई शुरुआत से बचें)

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर न्यायिक अधिकारियों की बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में लोक अदालत के नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार-V द्वारा आगामी 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई।
नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार-V ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार 13 दिसम्बर 2025 (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों को अपने-अपने न्यायालयों में अधिक से अधिक वादों एवं मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अधिक संख्या में पक्षकारों को नोटिस तामीला कराने के निर्देश दिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/एडीजे-एफटीसी द्वितीय देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही पराविधिक स्वयंसेवकों को पम्पलेट एवं स्टिकर के माध्यम से जनजागरण के लिए लगाया गया है।
नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज कृष्ण कुमार-V ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जाए।
बैठक में सीजेएम चेतना त्यागी, सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय राज पाण्डेय, सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक सुनील कुमार सिंह-V, सिविल जज जूनियर डिवीजन मिमोह यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तयाल, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अशोक कुमार कसौधन, अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन नरेंद्र कुमार यादव, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मेहदावल चंदन तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी अभिनव त्रिपाठी सिंह उपस्थित रहे।

विश्व एड्स दिवस पर जिला कारागार में चला जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला कारागार में बंदियों के बीच एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कारागार अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को एचआईवी/एड्स की रोकथाम, उपचार तथा देखभाल के संबंध में सही और प्रभावी जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी रोहित पाण्डेय, कारापाल राकेश कुमार वर्मा, उपकारापाल हरिकेश गोड़, चीफ फार्मासिस्ट बी.पी. शर्मा और फार्मासिस्ट धनश्याम श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बंदियों को एचआईवी/एड्स से जुड़े तथ्यों, संक्रमण के कारणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।
साथ ही बीमारी को लेकर समाज में प्रचलित गलत धारणाओं और भ्रांतियों को दूर करने पर भी जोर दिया गया, ताकि एड्स प्रभावित लोगों के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव न हो। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों में जागरूकता बढ़ाकर उन्हें स्वयं तथा अपने आसपास के लोगों को सुरक्षित रखने के प्रति संवेदनशील बनाना था।

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का दूसरा दिन मुकाबलों से रोमांचित

अंडर–17 व अंडर–19 में हरियाणा यूपी, दिल्ली के पहलवानों का दबदबा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती (ग्रीको–रोमन) प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन सोमवार को देशभर के पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन किया। विभिन्न भार वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबलों ने खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की दिलचस्पी को बढ़ाए रखा।
अंडर–17 आयु वर्ग में कई रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए।
45 किलो भार वर्ग में हरियाणा के सुमित कुमार ने मध्य प्रदेश के कृष्णा यादव को मात देकर स्वर्ण जीता।
48 किलो में उत्तर प्रदेश के विशाल पाल विजेता रहे, जबकि हरियाणा के यश उपविजेता बने।
51 किलो वर्ग में हरियाणा के अंश मलिक ने पंजाब के कृश को पराजित कर खिताब हासिल किया।
55 किलो में हरियाणा के हैप्पी ने दिल्ली के देव को हराकर स्वर्ण जीता।
60 किलो वर्ग में उत्तर प्रदेश के चितरंजन सुराज विजेता और दिल्ली के लक्ष्य उपविजेता रहे।
अंडर–19 आयु वर्ग में भी रोचक मुकाबले देखने को मिले।
55 किलो में दिल्ली के अशप्रीत सिंह ने राजस्थान के हरिओम सिंह को हराकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
60 किलो वर्ग में महाराष्ट्र के शैनथ मोहन विजेता बने, जबकि उत्तर प्रदेश के सत्यम यादव उपविजेता रहे।
63 किलो में उत्तर प्रदेश के विनीत यादव ने पंजाब के मुनीश को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
दूसरे दिन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय पहलवान और यश भारती सम्मानित पन्ने लाल, तथा एनई रेलवे के अंतरराष्ट्रीय कोच चंद्र विजय सिंह। दोनों दिग्गजों की मौजूदगी ने खिलाड़ियों में नया जोश भरा।
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज संजीव सिंह और मुख्य अभियंता (विद्युत) आशुतोष श्रीवास्तव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन वर्णिता और प्रत्यांजली केसरवानी ने किया।
आयोजन संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह के मार्गदर्शन में सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। पूरे आयोजन में खिलाड़ियों का अनुशासन व ऊर्जा सराहनीय रही।

अनुशासन, स्वच्छता और सेवा से ही समाज का निर्माण: श्यामल राव

छात्र सामाजिक उत्तरदायित्व में संवेदनशील बने: डॉ. पूजा तिवारी

बिछुआ/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के मार्गदर्शन में सावित्री पाठक सामाजिक एवं गैर औपचारिक शिक्षा के अंतर्गत गुरुकुल सेवा समिति द्वारा ‘छात्रों का समाज से संवाद’ विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता श्यामल राव ने कहा कि “अनुशासन सर्वोच्च शक्ति है, स्वच्छता दिव्यता है और सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं।” उन्होंने छात्रों को सनातन संस्कृति की जीवनशैली अपनाते हुए समाज की आवाज बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की दृष्टि ऐसी होनी चाहिए जिससे समाज केवल भीड़ नहीं, बल्कि एक जीवंत संगठन दिखाई दे।
श्री राव ने छात्रों को सलाह दी कि समाज के लोगों से संवाद कर यह जानें कि क्या वे सुरक्षित महसूस करते हैं, क्या उन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिलता है और उनकी समस्याएँ तथा सुझाव क्या हैं। उन्होंने परिवार को समाज का प्रथम विद्यालय बताते हुए कहा कि परिवार में स्त्री की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उसके प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता।
प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव ने कहा कि सच्चा मित्र वही है जो समाज की भलाई में अपने साथी का सहयोग करे। सच्चा नागरिक वह है जो अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का ईमानदारी से पालन करे और दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील हो।
कार्यशाला में डॉ. नसरीन अंजुम खान, डॉ. नवीन कुमार चौरसिया तथा डॉ. मनीषा आमटे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन एसवीसीजीसी प्रभारी डॉ. फरहत मंसूरी ने किया तथा आभार प्रकट डॉ. शिवानी सोनी ने किया।

एस आई आर के बहाने वोट कटवा लेने की मंशा को कामयाब नहीं होने देगा सपा-मनीष सिंह

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
एसआईआर लोगों के लिए मुसीबत है। साफ़ दिख रहा है कि निर्वाचन आयोग को मतदाताओं की कोई चिंता नहीं है, वो संवेदन शून्य हो गया है। पर अब माहौल बदल चूका है, वोटर बहुत जागरुक है। एसआईआर के बहाने वोट कटवा लेने की मंशा को कामयाब नहीं होने देगा।
उक्त बातें सपा प्रवक्ता मनीष सिंह ने कुशीनगर के जोकवा बुजुर्ग समाजवादी चिंतक लड्ड़ू यादव के आवास पर एसआईआर प्रगति के समीक्षा के दौरान कही, उन्होने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया से उत्तर प्रदेश की जनता को हो रही परेशानियों और बीएलओ द्वारा की जा रहीं आत्महत्या के मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनीष सिंह ने उक्त बातें कहीं। मनीष सिंह ने मतदाता सूची में गहन पुनरीक्षण के नाम पर पिछड़े और दलित समाज के मतदाताओं का नाम काटे जाने का गंभीर आरोप निर्वाचन आयोग पर लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर जनमानस के लिए मुसीबत का सबब बन चूका है। ये साफ़ दिख रहा है कि निर्वाचन आयोग को मतदाताओं की चिंता नहीं है, वो संवेदन शून्य हो गया है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य जहां 16 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, वहां इतने कम समय में वोटर लिस्ट कैसे तैयार की जा सकती है? सपा प्रवक्ता ने कहा कि अब माहौल बदल चूका है, वोटर बहुत जागरुक है। लोग जान चुके हैं कि एसआईआर के नाम पर क्या खेल चल रहा है? क्यों चल रहा है? किसके इशारे पर चल रहा है? जागरूक मतदाता अब एसआईआर के बहाने वोट कटवा लेने की मंशा कामयाब नहीं होने देंगे।
मनीष सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की मांग पर चुनाव आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया का समय एक सप्ताह के लिए बढ़ाया है परन्तु ये व्यावहारिक नहीं है। मनीष सिंह ने कहा की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कहा है कि “उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रदेश में एक महीने के अंदर लगभग 16 करोड़ मतदाताओं की गणना और सत्यापन संभव नहीं है। बीएलओ पर काम का अतिरिक्त दबाव है जिसका असर उनकी शारीरिक-मानसिक स्थिति पर पड़ता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा ऐसे में निर्वाचन आयोग ने 04 दिसम्बर 2025 से 11 दिसम्बर 2025 तक एसआईआर का समय बढ़ाकर कोई अपेक्षित काम नहीं किया है। समाजवादी पार्टी ने एसआईआर की समयावधि तीन महीने बढ़ाने की मांग की थी। आशंका होती है कि निर्वाचन आयोग को अपनी साख, चुनाव की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता की परवाह नहीं रह गई है? वह भाजपा सरकार के इशारे पर काम करने वाली सस्था बन गई है। बिहार में एसआईआर के दौरान लाखों लोग मताधिकार से वंचित रह गए। शक यही होता है कि कहीं उत्तर प्रदेश में भी होने वलो चुनावों के मद्देनज़र विपक्षियों के वोट काटने की साजिश तो नहीं हो रही है? लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ यह खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता है।”
सपा प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा बीएलओ की मौत हो चुकी है। काम का अतिरिक्त प्रेशर में बीएलओ आत्महत्या कर ले रहे हैं। दुःख की बात ये है कि सरकार मौत के बाद इन बीएलओ को सेवामुक्त दिखाने की साजिश कर रही है जिससे उन्हें सरकारी मदद न देनी पड़े। इससे भाजपा के डबल इंजन सरकार का क्रूर चेहरा और जानत के प्रति घृणित मानसिकता उजागर होती है।
मनीष सिंह मोदी-योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश-प्रदेश में रोजगार ख़त्म हो रहे हैं। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। हमारे युवा पढ़-लिख कर डिग्रियां लेकर दर-दर भटक रहे हैं और बिना डिग्री वाले लोग उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। भाजपा के राज में अराजकता और भ्रष्टाचार इतना फ़ैल चुका हैं कि उनको छुपाने के लिए जीडीपी के झूठे आकड़े जारी किये जा रहे हैं। असल में चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जनता के मुद्दों पर पूरी तरह से फेल हो चुकें हैं, इसीलिए अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के अत्याचार कर रही है। पर जनता भी जागरूक है। हमारे वोटर सब जानते हैं। जनता ने 2024 में इनका हिसाब किताब किया था, 27 में भाजपा का इलाज करेगी।
इस दौरान गुरवलिया सपा जोनल प्रभारी राजन कुमार शुक्ला, जोकवा सपा जोनल प्रभारी अभिषेक लड्ड़ू यादव,क्षेत्र पंचायत सदस्य ई श्रवण कुमार गुप्ता,ग्राम प्रधान नियाज अहमद,नन्दलाल यादव,उस्मान गनी नूरी,अजहरुद्दी आदि उपस्थित रहे ।

359-सिकन्दरपुर विधानसभा में जिले में सर्वाधिक 70% मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण

मतदाता सूची 2025 के संक्षिप्त पुनरीक्षण में सिकन्दरपुर अव्वल

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत सिकन्दरपुर विधानसभा ने पूरे जनपद में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए मतदाता मैपिंग में लगभग 70 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। यह उपलब्धि जिले में सर्वाधिक है, जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर बीएलओ और पर्यवेक्षकों की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,10,970 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से 1,88,643 मतदाता ऐसे थे जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची के आधार पर मिलान हेतु चिह्नित किए गए थे। कड़े मानकों और सघन पड़ताल के साथ अब तक 1,30,624 मतदाताओं की सफल मैपिंग उनके स्वयं के नाम या फिर प्रोजेनी—जैसे माता, पिता, दादा-दादी—के आधार पर कर ली गई है। बीएलओ टीमों ने घर-घर जाकर सत्यापन, वार्डवार सूची मिलान और डिजिटल रिकॉर्ड अद्यतन करके इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को गति दी है। अधिकारियों का कहना है कि शेष मतदाताओं के सत्यापन का कार्य तेजी से जारी है और विधानसभा को जल्द ही 100 प्रतिशत लक्ष्य के करीब लाने की तैयारी है।चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से न सिर्फ मतदाता सूची अधिक सटीक और पारदर्शी बनेगी, बल्कि आगामी चुनावों में मतदान व्यवस्था भी मजबूत होगी। प्रशासन ने शेष मतदाताओं से भी समय पर सहयोग देने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक वोटिंग अधिकार से वंचित न रह जाए।

गोलघर के बेबी लैंड में भीषण आग

फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर; SSP राज करन नय्यर निगरानी में राहत कार्य जारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र गोलघर स्थित बेबी लैंड शोरूम में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

एसएसपी ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। जांच टीम आग लगने का पता लगाने में जुटी है। आग वाले हिस्से में विशेष एक्ज़ॉस्टर लगाया गया है ताकि अंदर भरा धुआं तेजी से बाहर निकल सके और दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में आसानी हो। फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मचारी लगातार आग बुझाने में जुटे हैं। मौके पर सीओ कैंट योगेन्द्र सिंह भी मौजूद हैं, जो अपने दल के साथ राहत कार्यों की रणनीति तैयार कर निर्देश दे रहे हैं। बेबी लैंड के ठीक ऊपर पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा स्थित है।

आग उस दिशा में बढ़ती तो भारी वित्तीय नुकसान की आशंका थी, लेकिन दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को ऊपर बढ़ने से रोक लिया गया है। सूत्रों के अनुसार आग पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया है, हालांकि दमकलकर्मी पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ शेष स्मोल्डरिंग पॉइंट्स को बुझाने में लगे हुए हैं।

वहीं, गोलघर क्षेत्र में भारी भीड़भाड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने टीम के साथ मिलकर ट्रैफिक को डायवर्ट कर आवागमन को सुचारू रखने में अहम भूमिका निभाई।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, और किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीमें एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की जांच कर रही हैं।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर क्षेत्र के गढ़ियारंगीन थाना पुलिस ने देर रविवार शाम एक युवक को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए युवक को कंजर गौटिया के पास से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, कॉन्स्टेबल विश्वेंद्र कुमार और दीपांशु रविवार शाम करीब 6 बजे क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कंजर गौटिया से आगे कच्चे रास्ते पर प्लास्टिक की पिपिया में कच्ची शराब के साथ खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान मुन्नालाल के रूप में बताई। वह जिला बदायूं के थाना हजरतपुर के गांव लालपुर मझरा का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिपिया में 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने मुन्नालाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सामूहिक विवाह योजना में देरी पर डीएम सख्त, टेंडर प्रक्रिया सरल करने का निर्देश

टेंडर में तेजी लाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं—जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रगति पर धीमी गति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी पर कड़ी नाराज़गी जताई और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक केवल एक ही फर्म ने संपूर्ण बीड प्रक्रिया पूरी की है, जो योजना की महत्ता को देखते हुए बेहद असंतोषजनक है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना न केवल सरकारी प्राथमिकताओं में शामिल है, बल्कि इससे बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार लाभान्वित होते हैं। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया में विलंब सीधे तौर पर लाभार्थियों के हितों पर असर डालता है। डीएम ने निर्देश दिया कि टेंडर की सभी शर्तों को सरल, पारदर्शी और सहभागी संस्थाओं के अनुकूल बनाया जाए, ताकि अधिक फर्में आगे आकर प्रतिस्पर्धा में शामिल हों।

उन्होंने सामग्री आपूर्ति, टेंट व्यवस्था, भोजन, सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से जुड़े टेंडरों को तत्काल प्रभाव से आगे बढ़ाने के आदेश दिए। साथ ही यह भी कहा गया कि प्रक्रिया को इतना सरल बनाया जाए कि किसी भी तकनीकी बाधा के कारण निविदा प्रभावित न हो। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि सभी संबंधित विभाग मिलकर तय समयसीमा के भीतर कार्यों को पूरा करें। सामूहिक विवाह कार्यक्रम समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें – सिकंदरपुर तहसील में 17 बीएलओ सम्मानित, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

डीएम ने ज़ोर देकर कहा कि यदि किसी स्तर पर ढिलाई पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बैठक के अंत में पुनः यह दोहराया कि टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाना ही इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है, ताकि जिले में सामूहिक विवाह योजना सफलतापूर्वक और समय पर आयोजित की जा सके

सिकंदरपुर तहसील में 17 बीएलओ सम्मानित, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को बुधवार को तहसील सभागार में सम्मानित किया गया। कुल 17 बीएलओ, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में 100 प्रतिशत मतदाताओं को बीएलओ ऐप पर डिजिटाइज़्ड किया, उन्हें उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। सम्मान समारोह में उपजिलाधिकारी ने सभी बीएलओ की मेहनत, लगन और जिम्मेदारी के प्रति निष्ठा की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण और डिजिटाइजेशन न केवल चुनावी प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करता है। ऐसे अधिकारियों की भूमिका लोकतंत्र की नींव को और मजबूत करती है।

ये भी पढ़ें – कंपोजिट विद्यालय कंचनपुर में चोरी की वारदात, रसोई घर का ताला टूटा—सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार, नायब तहसीलदार सी.पी. यादव, खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर पंकज सिह एवं पंदह अनूप गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने बीएलओ के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्धता और सटीकता के साथ किया गया यह कार्य आगामी चुनाव व्यवस्था में काफी सहायक होगा।

कार्यक्रम के अंत में उपजिलाधिकारी ने उपस्थित सभी कार्मिकों को आगे भी इसी तरह निष्ठा और लगन के साथ सरकारी दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बीएलओ के प्रयासों का उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें – प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खुलासा: हरखोड़ा ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी