Sunday, June 28, 2026
Home Blog Page 409

इम्यूनाइजेशन कवरेज सुधारने को स्वास्थ्य विभाग ने बनाई रणनीति

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को डेटा वैलिडेशन कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि HMIS पोर्टल पर 100 प्रतिशत डेटा फीडिंग हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अधूरे अथवा समय से अपलोड न किए गए डेटा के लिए संबंधित कर्मियों को नोटिस जारी किया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मॉनिटरिंग को और बेहतर बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें –10 दिसंबर को मऊ में रोजगार मेला, मारूति सुजुकी गुजरात करेगी चयन

सीएमओ ने बताया कि HMIS डेटा स्वास्थ्य सेवाओं की योजना, प्रगति की समीक्षा, रिपोर्टिंग और परिवार नियोजन कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने की रीढ़ है। सटीक डेटा से कम प्रदर्शन करने वाले संस्थानों की पहचान कर सुधार किया जा सकता है। उन्होंने इम्यूनाइजेशन, बीसीजी, पेंटा, एमआर वैक्सीन, ड्रॉपआउट दर, एंटीजन कवरेज, संस्थागत प्रसव और दवा उपलब्धता जैसे प्रमुख बिंदुओं पर अधिकारियों से विस्तृत फीडबैक लिया।

ये भी पढ़ें –हबीब इंटर कॉलेज कोपागंज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभाशाली छात्रों को मिले आकर्षक पुरस्कार

सीएमओ डॉ. गुप्ता ने निर्देश दिया कि वर्तमान में चल रहे टीका उत्सव को जनभागीदारी के साथ पर्व की तरह मनाया जाए। उन्होंने CHO, ANM, ASHA और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समुदाय में विशेष अभियान चलाने, टीकाकरण से वंचित बच्चों की लिस्ट तैयार करने और सत्र से एक दिन पूर्व बुलावा पर्ची भेजकर बच्चों को सत्र स्थल तक लाने के निर्देश दिए। इसके तहत छूटे हुए बच्चों का उसी दिन टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में एसीएमओ डॉ. एस.के. सिन्हा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, सहित बीपीएम, बीसीपीएम और एआरओ मौजूद रहे।

गो संरक्षण योजनाओं की तेज समीक्षा, CDO ने दिए सख्त निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) गांधी सभागार, विकास भवन देवरिया में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) देवरिया की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सभी गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, संचालन, प्रबंधन और अनुश्रवण की प्रगति की समीक्षा करना रहा। बैठक में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/नगर पालिका तथा पशुचिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें –अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 टेट्रा पैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बैठक में अधोहस्ताक्षरी द्वारा पिछली बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। इसके बाद सुकरौली के बृहद गो संरक्षण केंद्र में सिक रूम निर्माण, हरपुरकला, भैसाडाबर और घाटी के अस्थायी गो आश्रय स्थलों में विद्युतकरण, एस.एफ.सी. पूलिंग, तथा शीत ऋतु प्रबंधन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ठंड के मौसम में गोवंश को सुरक्षित रखने हेतु पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें –10 दिसंबर को मऊ में रोजगार मेला, मारूति सुजुकी गुजरात करेगी चयन

इसके साथ ही खाद व पराली संग्रहण, गोबर उत्पादन व उसका उपयोग, चारागाह विकास, चारे का उत्पादन, साइलेंज निर्माण, तथा संकेन्द्रित राशन क्रय और भुगतान की भी गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गोवंश आश्रय स्थलों में सभी आवश्यक अवस्थापना सुविधाएँ, जैसे पानी, चारा, बिजली, आवास व देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाएँ समयबद्ध रूप से पूरी की जाएँ।

सीडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक अधिकारी अपनी निरीक्षण आख्या समय से पोर्टल पर अपलोड करें एवं गोवंश संरक्षण से जुड़ी सूचनाएँ वास्तविक समय में उपलब्ध कराएँ। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें –हबीब इंटर कॉलेज कोपागंज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभाशाली छात्रों को मिले आकर्षक पुरस्कार

बैठक का मुख्य संदेश था कि देवरिया जिले में गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन व प्रबंधन को शत-प्रतिशत प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जाए, जिससे बेसहारा गोवंश को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

डीएम ने किया विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश भी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि 11 दिसंबर 2025 तक एसआईआर कार्य पूर्ण कर लिया जाना है।

ये भी पढ़ें – अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

डीएम ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरान गणना प्रपत्रों के डिजिटाईजेशन में सहयोग करें। साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और बूथ लेवल एजेंट्स से संपर्क कर No Mapping में दर्ज मतदाताओं की संख्या घटाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि BLO अवशेष No Mapping मतदाताओं की सूची बूथ पर चस्पा कर एजेंट्स को अवगत कराएं।

ये भी पढ़ें –बाइक अनियंत्रित होकर गिरा, युवक गंभीर रूप से घायल — अतिरिक्त लाइट बनी हादसे की मुख्य वजह

उन्होंने स्पष्ट किया कि फार्म-6 के लिए आवेदन करने वाले सभी लोगों के आवेदन BLO द्वारा ऐप पर फीड किए जाएं। इसके अतिरिक्त 12 दिसंबर 2025 को BLO और बूथ लेवल एजेंट्स अपनी-अपनी बूथ स्तरीय बैठक आयोजित करें और उसकी कार्यवृत्त, फोटो व 30 सेकंड का वीडियो तैयार करें।
डीएम आलोक कुमार ने आश्वस्त किया कि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से छूटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दूसरे चरण में भी मतदाताओं के सहयोग की आवश्यकता है। साथ ही उच्चाधिकारी कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले BLO को सम्मानित भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 टेट्रा पैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पुनरीक्षण कार्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रामदरश, सचिन सिंह सैंथवार, आदित्य प्रताप यादव, सुनील पांडेय, अभिषेक कुमार, मनोहर सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

महिला हिंसा पूरे समाज के विकास में बाधा – डा. संतोष त्रिपाठी

महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर निकली जागरुकता रैली

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )।महिला हिंसा उन्मूलन दिवस (25 नवम्बर) के अवसर पर ग्रामीण विकास संस्थान, हथिनी मऊ द्वारा “हमारी बेटियां हमारा गौरव” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के रतनपुरा ब्लॉक के मानिकपुर और साहुपुर ग्राम पंचायत में एक जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों के प्रति होने वाली विभिन्न प्रकार की हिंसा के प्रति समुदाय को संवेदनशील बनाना तथा सुरक्षित, समान व सम्मानजनक माहौल के निर्माण का संदेश देना था।
रैली में परियोजना से जुड़े किशोरी समूह, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्थानीय शिक्षकों, समुदाय नेतृत्वकर्ताओं तथा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर तथा नारे लगाकर बाल-विवाह, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, यौन उत्पीड़न आदि के विरुद्ध आवाज उठाई और “नारी सम्मान – देश का मान”, “हिंसा मुक्त समाज – सबका अधिकार” जैसे सन्देशों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलायी। इस अवसर पर संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक डॉ संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महिला हिंसा किसी एक परिवार या समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे समाज के विकास की राह में बड़ी बाधा है। उन्होंने बताया कि “हमारी बेटियां हमारा गौरव” कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान क्षेत्र की किशोरियों व महिलाओं के लिए शिक्षा, सुरक्षा, आत्मरक्षा, नेतृत्व विकास एवं कानूनी जागरूकता से जुड़ी गतिविधियाँ नियमित रूप से संचालित कर रहा है, जिससे वे अपने अधिकारों को पहचानकर हिंसा के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठा सकें।रैली का समापन सामुदायिक सभा एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने घर, मोहल्ले और गाँवों में महिला हिंसा के किसी भी रूप को न तो सहन करेंगे और न ही अनदेखा होने देंगे। सभा में उपस्थित लोगों से हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी प्रावधानों और सरकारी व गैर-सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी साझा की गई, ताकि जरूरत पड़ने पर पीड़ित महिलाएं एवं किशोरियां समय पर मदद प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर संस्थान से कार्यक्रम प्रबंधक अर्शी फातिमा एवं सचिव सहायक फरहीन, फैजान , पूजा,अंजली, नीतू, उम्मे साहिबा तथा पूजा राजभर उपस्थित रहीं।

देवरिया कलेक्ट्रेट में पेंशनर्स की मासिक बैठक, अधिकारों की लड़ाई होगी तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जिले के पेंशनरों के हितों और अधिकारों की आवाज को मजबूती देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था, देवरिया इकाई की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन 11 दिसंबर 2025, गुरुवार को किया जाएगा। यह बैठक सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन, देवरिया में आयोजित होगी।

ये भी पढ़ें –अमरूतिया बाजार में उमड़ी आस्था की लहर, 501 कलशों के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त पेंशनधारक शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की जाएगी तथा वर्तमान समय में पेंशनरों के सामने आ रही व्यवहारिक और प्रशासनिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही, प्रदेश सरकार की कथित पेंशनर विरोधी नीतियों, महंगाई भत्ते, चिकित्सा सुविधा, पेंशन विसंगतियों और अन्य ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर मंथन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें –अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

संस्था के अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी, मंत्री लालसा यादव एवं कोषाध्यक्ष शिवदत्त पाठक ने संयुक्त रूप से बताया कि यह बैठक संगठन को मजबूत बनाने और नए सदस्यों को जोड़ने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जिले के सभी पेंशनधारकों से समय से पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि एकजुट होकर अपनी मांगों को मजबूती से रखा जा सके।

ये भी पढ़ें –बीएसएफ जवान अरविंद यादव का ड्यूटी पर आकस्मिक निधन

बैठक में भविष्य की रणनीति, आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा और शासन-प्रशासन तक मांगों को पहुंचाने के ठोस तरीके भी तय किए जाएंगे। यह बैठक जिले के पेंशनरों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें उनके अधिकारों और सुविधाओं से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

जिला जज,डीएम और एसपी ने किया महराजगंज जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण

महराजगंज जिला कारागार निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिला जज अरविंद मालिक, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने सोमवार को महराजगंज जिला कारागार का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की समग्र व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, कैदियों की स्थिति और स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।
जिला जज अरविंद मालिक ने पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोईघर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर कैदियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने बंदियों से उनकी समस्याएं पूछीं और उनके त्वरित निस्तारण हेतु जेल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए। जिला जज ने कहा कि सभी कैदियों के मानवाधिकारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय कर जेल में बंद जरूरतमंद कैदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बीमार बंदियों के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के साथ बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी सलाह दी। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान जिला जज ने महिला बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण के बाद जिला जज ने कारागार की स्वच्छता और समग्र व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर सीजेएम मुकेश यादव, जेल अधीक्षक बी.के. गौतम सहित कई अधिकारी मौजूद रहें।

एडीजी ने साइबर सुरक्षा एवं एथिकल हैकिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया

जोन के 11 जनपदों के पुलिस कर्मियों को तकनीकी दक्षता बढ़ाने हेतु आवासीय प्रशिक्षण शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा )
सोमवार को एडीजी ज़ोन मुथा अशोक जैन ने साइबर सुरक्षा एवं एथिकल हैकिंग के प्रथम बैच के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। यह प्रशिक्षण 14C, गृह मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है तथा पुलिस लाइंस स्थित प्रशिक्षण केंद्र में संचालित किया जा रहा है।
जोन के 11 जनपदों से आए पुलिस कर्मियों—आरक्षी से लेकर उपनिरीक्षक स्तर तक—को इसमें शामिल किया गया है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए एडीजी ने कहा कि निरंतर बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस बल का तकनीकी रूप से सक्षम होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्ष्य संकलन, ऑनलाइन वित्तीय अपराध, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तथा एथिकल हैकिंग के मूलभूत पहलुओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।
प्रशिक्षण पूरी तरह आवासीय स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को कक्षाओं के साथ-साथ प्रायोगिक अभ्यास भी कराया जाएगा। एडीजी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण पुलिस कर्मियों को साइबर अपराधों की रोकथाम, विश्लेषण और जांच कार्य में अधिक प्रभावी बनाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं प्रशिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे।

भिसवां में भागवत कथा की दिव्य गूंज, संत-संगति ने बदला गांव का आध्यात्मिक वातावरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत भिसवां में इन दिनों भक्ति, अध्यात्म और सनातन संस्कृति का अद्भुत समागम देखने को मिल रहा है। ग्राम निवासी कथा परीक्षित भगवंत यादव एवं विमला यादव के निवास पर चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
भक्ति-रस में डूबे लोग कथा व्यास की अमृतमयी वाणी सुनकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं।
कथा प्रवचन का संचालन प्रसिद्ध वेदव्यास अनिल पांडेय द्वारा किया जा रहा है। उनकी तेजस्वी और भावपूर्ण कथावाचना श्रोताओं को धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों की गहराइयों से जोड़ रही है। कथा के दौरान उन्होंने तुलसीदास की प्रसिद्ध चौपाई—
एक घड़ी आधो घड़ी, आधो में पुनि आध।
तुलसी संगत साधु की, हरे कोटि अपराध॥
का भावार्थ समझाते हुए कहा कि संत-संगति और भागवत श्रवण मनुष्य के असंख्य जन्मों के पापों का नाश कर मन को निर्मल बनाता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल शास्त्र नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित करने का पथ है, जो मनुष्य के भीतर सत्य, प्रेम और सदाचार की जड़ों को मजबूत करता है।
आयोजक कथा परीक्षित भगवंत यादव एवं विमला यादव ने बताया कि यह आयोजन न केवल परिवार, बल्कि पूरे ग्राम समुदाय के आध्यात्मिक उत्थान के उद्देश्य से किया जा रहा है। दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालु यहां पहुंच कर कथा का श्रवण कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।
भिसवां गांव इन दिनों हरि नाम, कीर्तन और भागवत महिमा से सराबोर है। वातावरण में ऐसी आध्यात्मिक शक्ति व्याप्त है कि हर आगंतुक स्वयं को शांत, समृद्ध और भगवान के प्रति अधिक समर्पित अनुभव कर रहा है।
कथा के माध्यम से गांव में सनातन संस्कृति, भक्ति और सद्कर्मों के प्रति आस्था और अधिक प्रगाढ़ हो उठी है।

भिसवां में भागवत कथा की दिव्य गूंज, संत-संगति ने बदला गांव का आध्यात्मिक वातावरण

0

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत भिसवां में इन दिनों भक्ति, अध्यात्म और सनातन संस्कृति का अद्भुत समागम देखने को मिल रहा है। ग्राम निवासी कथा परीक्षित भगवंत यादव एवं विमला यादव के निवास पर चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
भक्ति-रस में डूबे लोग कथा व्यास की अमृतमयी वाणी सुनकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं।
कथा प्रवचन का संचालन प्रसिद्ध वेदव्यास अनिल पांडेय द्वारा किया जा रहा है। उनकी तेजस्वी और भावपूर्ण कथावाचना श्रोताओं को धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों की गहराइयों से जोड़ रही है। कथा के दौरान उन्होंने तुलसीदास की प्रसिद्ध चौपाई—
एक घड़ी आधो घड़ी, आधो में पुनि आध।
तुलसी संगत साधु की, हरे कोटि अपराध॥
का भावार्थ समझाते हुए कहा कि संत-संगति और भागवत श्रवण मनुष्य के असंख्य जन्मों के पापों का नाश कर मन को निर्मल बनाता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल शास्त्र नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित करने का पथ है, जो मनुष्य के भीतर सत्य, प्रेम और सदाचार की जड़ों को मजबूत करता है।
आयोजक कथा परीक्षित भगवंत यादव एवं विमला यादव ने बताया कि यह आयोजन न केवल परिवार, बल्कि पूरे ग्राम समुदाय के आध्यात्मिक उत्थान के उद्देश्य से किया जा रहा है। दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालु यहां पहुंच कर कथा का श्रवण कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।
भिसवां गांव इन दिनों हरि नाम, कीर्तन और भागवत महिमा से सराबोर है। वातावरण में ऐसी आध्यात्मिक शक्ति व्याप्त है कि हर आगंतुक स्वयं को शांत, समृद्ध और भगवान के प्रति अधिक समर्पित अनुभव कर रहा है।
कथा के माध्यम से गांव में सनातन संस्कृति, भक्ति और सद्कर्मों के प्रति आस्था और अधिक प्रगाढ़ हो उठी है।

हबीब इंटर कॉलेज कोपागंज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभाशाली छात्रों को मिले आकर्षक पुरस्कार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ के कोपागंज स्थित हबीब इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरशद रेयाज़ (चेयरमैन प्रतिनिधि, नगर पंचायत कोपागंज), मौलाना अफरोज आलम कासमी और मास्टर फररीद-उल-हक (प्रबंधक, आज़ाद नर्सरी स्कूल) शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में हाजी एजाजू, मोलवी सईदुर्रहमान, आसिफ सोहैल और मोलवी फरीद अजहर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बताते हुए शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना की।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल, द्वितीय पुरस्कार के रूप में एयर कूलर और तृतीय पुरस्कार के रूप में सीलिंग फैन प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रत्येक कक्षा के टॉप-10 छात्रों को घड़ियाँ देकर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों में खासा उत्साह दिखा।

मुख्य विजेता – हाई स्कूल श्रेणी

अराध्या सिंह, पब्लिक चिल्ड्रन स्कूल, कक्षा 9, रोल 412

गोलू यादव, जगत इंटर कॉलेज, कक्षा 9, रोल 573

शालन महबूब, दबाब इंटर कॉलेज, कक्षा 10, रोल 559

मुख्य विजेता – जूनियर हाई स्कूल श्रेणी

नदीम अथर, अमृत पब्लिक स्कूल, कक्षा 8, रोल 383

संजीवनी सिंह, कन्या पाठशाला, कक्षा 8, रोल 322

सुमैया सबा, इक़बाल निस्वा, कक्षा 8, रोल 311

कार्यक्रम में अभिभावकों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। संस्था के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में सामान्य ज्ञान की रुचि बढ़ाना और उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना है।

बिजली बिल राहत कैंप लगा, उपभोक्ताओं को मिल रही बड़ी सौगात

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा जमुआ नंबर 1 के मदन महुआवा में सोमवार को बिजली बिल राहत योजना 2025 के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं का समाधान कराने के साथ-साथ राहत योजना की जानकारी प्राप्त की।

कैंप में अवर अभियंता उपेंद्र कुमार एवं उपखंड अधिकारी आलोक कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजना के लाभ और प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

अवर अभियंता उपेंद्र कुमार ने उपस्थित उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि
“विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के हित में बिजली बिल राहत योजना चलाई जा रही है, जो एक सुनहरा अवसर है। इस योजना के अंतर्गत न केवल बिजली बिल के ब्याज में राहत दी जा रही है, बल्कि उपभोक्ताओं को मूल धन पर भी विशेष छूट प्रदान की जा रही है।”

उन्होंने बताया कि बिजली बिल से परेशान उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर अपने लंबित बिलों को कम कर सकते हैं तथा बिजली संबंधी सुविधाओं का सुचारू रूप से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कैंप में आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने तत्काल समाधान भी किया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप से उपभोक्ताओं को बड़ी मदद मिल रही है और बिजली विभाग की योजनाओं को समझना आसान हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन भी किया।

10 दिसंबर को मऊ में रोजगार मेला, मारूति सुजुकी गुजरात करेगी चयन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 10 दिसंबर 2025 को आईटीआई कैंपस, सहादतपुरा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विजन इंडिया – मारूति सुजुकी गुजरात द्वारा ट्रेनी ऑपरेटर पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए आईटीआई ट्रेड अनिवार्य है। चयनित युवाओं को ₹25,300 तक का वेतन मिलेगा। आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि कार्यस्थल नोएडा रहेगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

रोजगार मेला में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल (http://rojgaarsangam.up.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैम्पस चयन भी इसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 टेट्रा पैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 18 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह, निवासी ग्राम खमरिया, थाना गढ़िया रंगीन, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई है।

7 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक विवेक कुमार एवं हेड कांस्टेबल दीपांशु चौधरी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवराजपुर तिराहा, ग्राम खमरिया में दबिश दी और आरोपी को मौके से पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 18 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई।

ये भी पढ़ें – बाइक अनियंत्रित होकर गिरा, युवक गंभीर रूप से घायल — अतिरिक्त लाइट बनी हादसे की मुख्य वजह

पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध शराब बेचने के धंधे में लिप्त था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के तहत आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें – बीएसएफ जवान अरविंद यादव का ड्यूटी पर आकस्मिक निधन

बाइक अनियंत्रित होकर गिरा, युवक गंभीर रूप से घायल — अतिरिक्त लाइट बनी हादसे की मुख्य वजह

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास शनिवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रहे वाहन में लगी लाल-पीली अतिरिक्त लाइटों की तेज चमक सीधे बाइक सवार की आंखों पर पड़ी, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

घायल युवक राजेश कुमार, निवासी कस्बा जैतीपुर, किसी काम से सुल्तानपुर गांव जा रहे थे। पुलिया के पास पहुंचते ही सामने वाले वाहन की तेज रोशनी ने उनका संतुलन बिगाड़ दिया। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार जारी है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला।

ये भी पढ़ें – बीएसएफ जवान अरविंद यादव का ड्यूटी पर आकस्मिक निधन

राजेश कुमार ने सरकार और प्रशासन से दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर लगाई जाने वाली अतिरिक्त लाल-पीली या हाई-इंटेंसिटी लाइटों पर कड़े प्रतिबंध की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी लाइटें रात में दिखाई देना बाधित करती हैं और सड़क हादसों का बड़ा कारण बनती हैं।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि क्षेत्र में कई वाहन अवैध रूप से अतिरिक्त लाइटों का इस्तेमाल करते हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

ये भी पढ़ें – अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

बीएसएफ जवान अरविंद यादव का ड्यूटी पर आकस्मिक निधन

दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम .रसूलपुर मोर्चा क्षेत्र में पसरा मातम

भारत माता की जय के नारों के बीच सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा रसूलपुर मोर्चा के वीर सपूत और बीएसएफ बटालियन 79 के जवान अरविंद कुमार यादव 40 वर्ष का पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। ड्यूटी पर जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।सोमवार को जैसे ही जवान अरविंद कुमार यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। शहीद जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

गांव में मातम पसरा है। पत्नी रंभा यादव, बड़ी बेटी आर्या 7 वर्ष और छोटा पुत्र आनंद 1 वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद खुशमिजाज मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे। वे हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहते थे।पार्थिव शरीर के पहुंचते ही हजारों लोगों की भीड़ उमड़ आई। हर आंख नम दिखाई दी। भारत माता की जय और अमर रहे’ के नारों के बीच ग्रामीणों ने अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

ये भी पढ़ें – अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

सूरजपुर में सैन्य सम्मान के साथ उनका दाहसंस्कार किया गया जहां माहौल पूरी तरह गमगीन हो उठा।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार से जवान के परिवार को उचित आर्थिक सहायता और सम्मानजनक पैकेज उपलब्ध कराने की मांग की है।

अरविंद कुमार यादव की असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इब्राहिमाबाद के प्रधान देवेंद्र यादव, बेचन यादव सुनील यादव सुबास सिंह अनिल कुमार राय, दिनेश कुमार,इन्द्र कैलाश यादव, अजय कुमार,पम्पम,छोटेलाल, प्रमोद तिवारी ,पंकज तिवारी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें – अमरूतिया बाजार में उमड़ी आस्था की लहर, 501 कलशों के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ