Sunday, June 28, 2026
Home Blog Page 401

दुर्घटना में परिजन बेसहारा—समानता दल व सपा नेताओं ने सरकारी मदद की रखी मांग

सलेमपुर/लार(राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम मठिया निवासी रामकृपाल राजभर की बीते 05 दिसंबर 2025 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है। मृतक का परिवार न केवल अत्यंत निर्धन है बल्कि भूमिहीन और आवासविहीन भी है। तीन पुत्र और एक पुत्री के सहारे चलने वाले इस परिवार की आर्थिक हालत बेहद दयनीय है। विशेषकर मृतक की पुत्री की शादी मई 2026 में प्रस्तावित थी, जिसे लेकर परिवार अब गहरे संकट में है।

इसी गंभीर स्थिति को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय समानता दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा तथा समाजवादी पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेराम आर्य ने मंगलवार को मठिया पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेताओं ने उप जिलाधिकारी सलेमपुर को ज्ञापन सौंप कर तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी।

ज्ञापन में प्रशासन से निम्नलिखित सहायता प्रदान करने की मांग की गई—
1️⃣ अंत्येष्टि एवं ब्रह्मभोज हेतु आर्थिक सहायता तथा खाद्यान्न
2️⃣ मृतक की पत्नी श्रीमती साबरमती देवी को तुरंत विधवा पेंशन
3️⃣ परिवार को आवासीय भूमि एवं जोत भूमि का पट्टा
4️⃣ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति
5️⃣ मृतक की पुत्री के विवाह हेतु शादी अनुदान

नेताओं ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और परिवार के पास आजीविका का कोई साधन नहीं बचा है। ऐसे में प्रशासन को मानवीय आधार पर तत्काल राहत पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एसडीएम सलेमपुर शीघ्र ही सकारात्मक कार्यवाही करेंगे और पीड़ित परिवार को सहायता मिलेगी।

बाल विवाह रोकने के कानूनी प्रावधानों पर छात्रों व अभिभावकों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सेट एम.आर. जयपुरिया स्कूल, तिलई बेलवा में आज “बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के माननीय सचिव मनोज तिवारी ने बाल विवाह रोकथाम से जुड़ी कानूनी प्रावधानों और उसके गंभीर दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि जनपद देवरिया को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 9 का उल्लेख करते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका और 21 वर्ष से कम उम्र के युवक का विवाह कराने पर दो वर्ष की सजा और 1 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक नीतू भारती ने पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी छात्रों एवं अभिभावकों को दी गई।मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताकर बच्चों और अभिभावकों को जागरूक किया। इसके अलावा महिला थाना सब इंस्पेक्टर निशा तथा जिला चिकित्सालय मानसिक स्वास्थ्य विभाग से वर्षा सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए समाज को इसके खिलाफ संगठित करना था।

94 लाभार्थियों को मिला रोजगार, खिले बेरोजगारों के चेहरे

मऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजकीय आईटीआई परिसर, मऊ में आयोजित रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आया। इस कैम्पस ड्राइव में सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड ने प्रतिभाग किया और कुल 94 लाभार्थियों का चयन कर तुरंत रोजगार उपलब्ध कराया।

रोजगार मेले में कुल 140 उम्मीदवारों ने भाग लिया। कंपनी के प्रतिनिधि एचआर सुमित जालान और जीवनदास ने ऑपरेटर के पद हेतु साक्षात्कार लिए और योग्य युवाओं का चयन किया।

हर महीने रोजगार मेले का आयोजन: प्रधानाचार्य

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य अरुण यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार संस्थान में हर माह रोजगार मेला और अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

ये भी पढ़ें – बेकाबू ट्राले ने बारात की 7 गाड़ियों को रौंदा, चीख-पुकार मची… 20 से ज्यादा लोग घायल

इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका

रोजगार मेला प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि समय-समय पर रोजगार मेले आयोजित होते रहेंगे। जनपद और गैर-जनपद के इच्छुक उम्मीदवार योग्यता के अनुसार भाग लेकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी एवं स्टाफ

कार्यक्रम में योगेंद्र यादव, पुनीत सिंह, राजीव सिंह, अखिलेश कुमार, शारदानंद राय, द्वारिका मिश्रा, कुशाग्र सिंह कुशवाहा, रमेश यादव, हबीबुर्रहमान, गोपाल दुबे, उपेंद्र कुमार, सत्येंद्र सिंह, राजेश सिंह, मीरा, शशिबाला, सरिता विश्वकर्मा, अनीता कुशवाहा, अंजनी कुमार, सचिन्द्र सहित कई स्टाफ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – 12 टुकड़ों में बंटने जा रहा पाकिस्तान? बड़ा धमाका, मंत्री का ऐलान… एक्सपर्ट बोले– “ये देश को तोड़ देगा!”

दक्षिण विधानसभा में बीएलए-2 संग घर-घर सत्यापन, मंत्री उपाध्याय ने तेज किया अभियान

आगरा।(राष्ट्र की परम्परा)दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विस्तृत मेगा प्लान तैयार किया है। मंत्री ने सभी मंडलों में पार्षदों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बीएलए-2 को जिम्मेदारी सौंपते हुए घर-घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन का निर्देश दिया है।

शिवाजी मंडल में मंडल पदाधिकारियों, क्षेत्रीय पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएलए-2 के साथ मिलकर घर-घर दस्तक देकर मतदाता सूची की जांच की। योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए वोटर लिस्ट के हर पन्ने की पड़ताल अनिवार्य है—कौन सा एसआईआर फॉर्म नहीं भरा गया है या जमा नहीं हुआ है, इसकी पूरी जानकारी जुटाई जाए।

उन्होंने पार्षदों को अपने क्षेत्र की सभी बिल्डिंगों की मॉनिटरिंग करने और बीएलए-2 के सतत संपर्क में रहने को कहा। मंत्री स्वयं भी पैर में चोट होने के बावजूद सुबह-शाम क्षेत्र में जाकर एसआईआर से संबंधित जानकारी देकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। उनकी सक्रियता से पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जैसे पोलियो उन्मूलन अभियान में एक भी बच्चा छूटना खतरे का कारण था, ठीक उसी तरह एक भी मतदाता छूट गया तो एसआईआर चक्र टूट जाएगा। इसलिए प्रत्येक मंडल में मतदाता सूची का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

फोटो कैप्शन: दक्षिण विधानसभा के मंडल में पार्टी पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर को लेकर लोगों को जागरूक करते कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय।

भठही राजा की शिवांगी ने लहराया योग्यता का परचम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के राष्ट्रीय अविष्कार क्विज प्रतियोगिता में UPS भठही राजा क्षेत्र-हाटा जनपद -कुशीनगर की छात्रा शिवांगी ने 75छात्र छात्राओं को पछाड़ती हुई प्रथम चक्र में 35अंक में 34 और दूसरे राउंड में 25अंक में 24अंक प्राप्त किया ।बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा नामित पैनल द्वारा ब्लाक में प्रथम स्थान प्राप्त ब्लाक हाटा में अपनी योग्यता का परचम लहराया है।

गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष साइंस क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है ,जिसमें न्यायपंचायत स्तरीय ,ब्लाक स्तरीय ,जिला स्तरीय ,मंडल स्तरीय के बाद प्रदेश चैंपियनशिप अयोजिय किया जाता है । ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लाक में प्रथम-शिवांगी UPS भठही राजा,आयुष UPS बतरौली ,अंश UPS खजहवा, प्रियंका UPS अहिरौली तुलादास और सोनम UPS धुसी ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें – शहीदों के परिजनों के सहयोग हेतु शुरू हुआ झण्डा दिवस अभियान

शिवांगी को ब्लाक विजेता बनने पर विद्यालय परिवार,गांववासियों, जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र का नाम रोशन करने पर राजीव नयन द्विवेदी, प्रधानाध्यापक ,प्रवीण राव,अमित कुमार सिंग,वीरेंद्र ,तेजप्रताप, राकेश कुमार , शमशीरा, रमावती,चंद्रशेखर जी विभाग प्रमुख आरएसएस कुशीनगर देवरिया,आरजू राव ब्लाक प्रमुख हाटा,पंचानंद पाठक विधायक ,ममता मनी प्राचार्य, सीमा त्रिपाठी प्रोफेसर, कालिन्दी त्रिपाठी,महेंद्र पांडेय पूर्व प्राचार्य ,हरिओम ,अखिलेश कुमार सिंह beo हाटा,अमितेश कुमार,विजयपाल राम त्रिपाठी,अशोक यादव beo ,डॉक्टर विनोद राय सचिव माध्यमिक शिक्षा वाराणसी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बधाई और शुभकामनाएं दिया है ।

ये भी पढ़ें – बेकाबू ट्राले ने बारात की 7 गाड़ियों को रौंदा, चीख-पुकार मची… 20 से ज्यादा लोग घायल

श्रमिक बोर्ड की योजनाओं का लाभ बंद न हो—समय पर कराएं अंशदान जमा

आगरा, (राष्ट्र की परम्परा)भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। निर्माण श्रमिक पंजीकरण नवीनीकरण 2025 के तहत उप श्रमायुक्त सियाराम ने बताया कि जनपद में 5,76,242 निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें से केवल 21,570 श्रमिकों ने ही अपना अद्यतन अंशदान जमा किया है। शेष अधिकांश श्रमिक पिछले कई वर्षों से नवीनीकरण नहीं करा रहे हैं।

बोर्ड ने ऐसे श्रमिकों को चेतावनी दी है कि जिनका चार वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं हुआ है, उन्हें पोर्टल पर निष्क्रिय सूची (Inactive List) में डाला जाएगा। ऐसे श्रमिक बोर्ड द्वारा दी जाने वाली किसी भी योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे।

उप श्रमायुक्त ने बताया कि श्रमिकों की सुविधा के लिए अंतिम तिथि 15 अक्टूबर और 15 नवम्बर से बढ़ाकर 31 दिसम्बर 2025 कर दी गई है। श्रमिक upbocw.in पोर्टल या निकटतम CSC केंद्र पर जाकर विलंब शुल्क सहित अपना नवीनीकरण करा सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नवीनीकरण शुल्क जमा किए बिना श्रमिकों को मातृत्व सहायता, कन्या विवाह सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन, मृत्यु व दिव्यांगता सहायता, गंभीर बीमारी सहायता, आवासीय विद्यालय योजना, पेंशन सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण तथा आपदा राहत सहायता जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

श्रम विभाग ने सभी निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण नवीनीकरण कराकर बोर्ड की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का निरंतर लाभ उठाएं।

ग्रामीणों को मिलेगा आधुनिक खेती का ज्ञान: आगरा में शुरू होगा किसान पाठशाला अभियान

आगरा, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से किसान पाठशाला आगरा 2025 का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि कृषि निदेशालय, लखनऊ के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विकास खंडों की 248 ग्राम पंचायतों में दो दिवसीय ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी/किसान पाठशाला (द मिलियन फार्मर्स स्कूल 8.0) 12 से 29 दिसम्बर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह कार्यक्रम पैक्स सोसाइटी, किसान कल्याण केन्द्र, कृषि विज्ञान केन्द्र और प्राथमिक विद्यालयों में संचालित होगा। कृषि विभाग की टीम किसानों के साथ संवाद करते हुए उन्नत कृषि तकनीक, फसल प्रबंधन, विभागीय योजनाओं तथा सरकारी लाभों की विस्तृत जानकारी देगी। पशुपालन, मत्स्य व उद्यान विभाग के विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित नवीनतम तकनीक व योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने सभी नोडल अधिकारियों को कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी निकटतम ग्राम पंचायतों में होने वाली पाठशाला में अवश्य भाग लेकर उन्नत तकनीक अपनाएं और अधिक उत्पादन का लाभ प्राप्त करें।

जिलाधिकारी ने एएसडी वोटर्स की सूची राजनीतिक दलों के अध्यक्षों/प्रतिनिधियों को कराई उपलब्ध

11 एवं 12 दिसंबर को समस्त बूथ लेवल अधिकारी एएसडी वोटर्स की सूची बीएलए को कराएंगे उपलब्ध

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित (SIR) विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज डीसीएसके पीजी कॉलेज में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।इस दौरान कॉलेज परिसर में विधानसभा क्षेत्र मऊ 356 के भाग संख्या 73 से 84 के बूथों के(ASD Voters, Absent/Shifted/Death) अनुपस्थित, शिफ्टेड तथा मृतक मतदाताओं के संबंध में बैठक की गई तथा राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों को बूथों के (एएसडी) एब्सेंट/शिफ्टेड/ डेथ वोटर्स की सूची सांकेतिक रूप से उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 11 एवं 12 दिसंबर को जनपद के समस्त विधानसभाओं के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा यह सूची राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट को उपलब्ध कराई जाएगी,जिसमें अनुपस्थित, शिफ्टेड तथा मृतक मतदाताओं के नाम दर्ज होंगे, जिससे इस कार्यक्रम की सुचिता एवं शुद्धता बनी रहे साथ ही अगर उपलब्ध कराई गई सूची में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे समय रहते संशोधित किया जा सके। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने भी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की अद्यतन प्रगति से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव,कांग्रेस से रामकरण यादव, आम आदमी पार्टी से अवधेश मौर्य भी उपस्थित रहे।बैठक का संचालन अवधेश चौहान उप जिलाधिकारी सदर एवं शैलेंद्र सिंह तहसीलदार द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान सभी बूथों के बूथ लेवल अधिकारी एवं उनके सहायक नोडल लेखपाल भी उपस्थित रहे।

शहीदों के परिजनों के सहयोग हेतु शुरू हुआ झण्डा दिवस अभियान

आगरा, (राष्ट्र की परम्परा) सशस्त्र सेना झण्डा दिवस आगरा 2025 का शुभारंभ आज जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा ध्वज स्वीकार कर किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आई.एन) सुनील कुमार (अ०प्रा०) ने जिलाधिकारी को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का प्रतीक चिन्ह पहनाकर और 1965 के युद्ध की हीरक जयंती मोमेंटो भेंट कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह को भी झण्डा दिवस का प्रतीक चिन्ह लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया तथा उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का उद्देश्य युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों, घायल एवं अपंग सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों के परिवारों के कल्याणार्थ सहयोग राशि एकत्रित करना है। यह दिवस आम नागरिकों को राष्ट्र की सेना के प्रति कर्तव्य, सम्मान और जुड़ाव का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि एकत्रित धनराशि सीधे सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण कार्यों में उपयोग की जाती है, जिससे उन्हें बेहतर जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सहयोग मिल सके।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग झण्डा दिवस के अभियान से जुड़ें और भारतीय सेना, नौसेना व वायुसेना के वीरों के सम्मान में योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह अवसर हम सभी को देश की सुरक्षा में लगे सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का मार्ग प्रदान करता है।

आगरा में पूरे सप्ताह विभिन्न विभागों और जनपद स्तर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्यालय, महाविद्यालय, सरकारी कार्यालय और सामाजिक संगठन बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

बेकाबू ट्राले ने बारात की 7 गाड़ियों को रौंदा, चीख-पुकार मची… 20 से ज्यादा लोग घायल

करनाल/हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खुशियों से भरी बारात कुछ ही पलों में मातम में बदल गई, जब एनएच-44 पर एक बेकाबू ट्राले ने सड़क किनारे खड़ी 7 बाराती गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा बुधवार सुबह घरौंडा विश्राम गृह के पास हुआ, जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

गंभीर रूप से घायल करीब आधा दर्जन लोगों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल रेफर किया गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और हर तरफ अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शी बोले – “सब कुछ कुछ सेकंड में खत्म हो गया”

बारात गांव रसीन (करनाल) से पानीपत के पलहेड़ी गांव जा रही थी। सातों गाड़ियां घरौंडा विश्राम गृह के पास दूल्हे की गाड़ी का इंतजार करने के लिए साइड में खड़ी थीं।

इसी दौरान कुछ युवक दूल्हे के साथ रील बनाने की बात कर रहे थे कि तभी करनाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्राले ने पीछे से पहली गाड़ी को टक्कर मारी और फिर बाकी सभी गाड़ियों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में बाराती गाड़ियों से चीख-पुकार की आवाजें गूंजने लगीं और हाईवे पर भगदड़ मच गई।

बारातियों ने दिखाई हिम्मत, ट्राला चालक को वहीं पकड़ लिया

हादसे के तुरंत बाद कुछ साहसी बाराती दौड़कर ट्राले तक पहुंचे और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घायलों में जांगीर, मेहंदी, सुरेंद्र, इरफान, नूनी, समद सहित कई लोग शामिल हैं। सभी को घरौंडा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर मामलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया।

हादसे से लगा बड़ा जाम, एक घंटे बाद खुला हाईवे

ट्राले की टक्कर से करनाल-पानीपत रूट पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को सर्विस लेन की ओर डायवर्ट किया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल हुआ।

पुलिस का बयान

जान अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि ट्राला अनियंत्रित होकर खड़ी गाड़ियों से टकरा गया। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

12 टुकड़ों में बंटने जा रहा पाकिस्तान? बड़ा धमाका, मंत्री का ऐलान… एक्सपर्ट बोले– “ये देश को तोड़ देगा!”

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पाकिस्तान एक बार फिर टूटने की कगार पर खड़ा दिख रहा है। संघीय मंत्री अब्दुल अलीम खान ने दावा किया है कि देश के चार बड़े प्रांत—पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा—को तीन-तीन हिस्सों में बांटकर कुल 12 नए प्रांत बनाए जाएंगे। सरकार कह रही है कि इससे शासन आसान होगा, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम पाकिस्तान को और अराजकता और गृहयुद्ध की ओर धकेल सकता है।

1971 के विभाजन जैसी आहट?

1971 में बांग्लादेश बनने के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान में इतने बड़े पैमाने पर विभाजन की बात खुलकर सामने आई है। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि यह निर्णय पाकिस्तान की एकता पर “सबसे बड़ा वार” साबित हो सकता है।

सरकार का दावा—छोटे प्रांत = बेहतर प्रशासन

जियो टीवी और इंडिया टूडे के अनुसार, पाकिस्तान सरकार का कहना है:

• बड़े प्रांतों में सत्ता जनता से दूर है

• छोटे प्रांत बनेंगे तो प्रशासन तेजी से काम करेगा

• भारत और बांग्लादेश के मॉडल का हवाला

लेकिन ये दावा जमीन पर सच नहीं लगता—क्योंकि पाकिस्तान पहले से कई आंतरिक संकट झेल रहा है।

सबसे बड़ा खतरा: बलूचिस्तान और KP पहले से जल रहे

• बलूचिस्तान में अलगाववाद चरम पर

• तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) फिर सक्रिय

• बलूच युवाओं के गायब होने और लाशें मिलने की घटनाएँ

• जातीय और भाषाई तनाव पहले से चरम पर

विशेषज्ञों के अनुसार, नए प्रांत बनते ही पाकिस्तान में नए खूनी संघर्ष, और भी ज़्यादा विद्रोह और अराजकता पैदा हो सकती है।

सिंध का सीधा इनकार – “छुआ तो सड़कों पर उतरेंगे”

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह पहले ही चेतावनी दे चुके हैं:

“सिंध को बांटने की कोशिश की तो लाखों लोग सड़कों पर होंगे।”

PPP और सिंधी राष्ट्रवादी पार्टियों ने इसे “सिंधी पहचान पर हमला” बताया है।
केवल MQM ही नए प्रांतों के पक्ष में है ताकि उसे कराची-हैदराबाद को अलग प्रांत मिल सके।

28वां संविधान संशोधन? क्या किरचे होंगी 12?

शहबाज शरीफ सरकार इस प्रस्ताव को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। चर्चा है कि इसे लागू करने के लिए 28वां संविधान संशोधन लाया जाएगा।

सबसे बड़ा सवाल—

क्या पाकिस्तान 2025–26 में खुद ही अपने 12 टुकड़े कर लेने वाला है?

अगर नए प्रांतों के बीच संघर्ष शुरू हुआ, तो पाकिस्तान के लिए यह सबसे बड़ा संकट साबित हो सकता है।

नौकरी का सुनहरा मौका: आगरा में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय करेगा रोजगार मेले का आयोजन

आगरा, (राष्ट्र की परम्परा)युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आगरा रोजगार मेला 2025 का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में 12 दिसम्बर को किया जा रहा है। सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड़ दुबे ने बताया कि यह एक दिवसीय रोजगार मेला पूर्वान्ह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियाँ 800 से अधिक तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए साक्षात्कार और परीक्षा के माध्यम से चयन प्रक्रिया संचालित करेंगी।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियों और पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना होगा।

सहायक निदेशक ने बताया कि उपलब्ध रिक्तियों का विस्तृत विवरण सेवायोजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर उपलब्ध है, जहां अभ्यर्थी मेले से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की इस पहल से बड़ी संख्या में आवेदकों को नए अवसर मिलने की उम्मीद है। विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय से पहले पहुँचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।

लोकसभा में राहुल गांधी–अमित शाह आमने–सामने: SIR पर खुली बहस की चुनौती, गृह मंत्री ने किया पलटवार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। लोकसभा में बुधवार को चुनाव सुधार, वोट चोरी और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। गृह मंत्री अमित शाह जब विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब दे रहे थे, तभी राहुल गांधी ने उन्हें बीच में रोककर “SIR” विषय पर खुली चर्चा की चुनौती दी।

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग को फुल इम्युनिटी देने के विचार पर पहले स्पष्ट जवाब दिया जाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि हरियाणा सहित कई राज्यों में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

अमित शाह ने राहुल गांधी के हस्तक्षेप पर कड़ा रुख दिखाते हुए कहा कि वह 30 साल से जनप्रतिनिधि हैं और अपने भाषण का क्रम खुद तय करेंगे। राहुल गांधी ने इसे “डरा हुआ और घबराया हुआ” जवाब बताया, जिस पर अमित शाह ने कहा कि वे उकसावे में नहीं आएंगे और अपने क्रम में ही बोलेंगे।

अमित शाह का पलटवार: तीन “वोट चोरी” के उदाहरण दिए

गृह मंत्री ने विपक्ष के आरोपों के जवाब में इतिहास के तीन प्रमुख राजनीतिक प्रसंगों का जिक्र करते हुए “वोट चोरी” के उदाहरण पेश किए—

  1. नेहरू बनाम पटेल पीएम चयन विवाद – शाह के अनुसार पटेल को अधिक वोट मिलने के बावजूद नेहरू प्रधानमंत्री बने।
  2. इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द होना – इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा रायबरेली चुनाव अमान्य घोषित किया जाना।
  3. सोनिया गांधी के मतदाता बनने का मामला – दिल्ली की सिविल कोर्ट में लंबित एक केस का हवाला देते हुए शाह ने कहा कि अदालत निर्णय देगी, वे सिर्फ तथ्य बता रहे हैं।

“हमने कभी चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाए” – अमित शाह

अमित शाह ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि चुनाव हारने पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करना नई परंपरा बन गई है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी, स्टालिन, राहुल गांधी, खड़गे, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन और भगवंत मान जैसे विपक्षी नेता लगातार आयोग पर आरोप मढ़ते हैं।

शाह ने कहा, “आप चुनाव आयोग की छवि को दुनिया भर में बदनाम कर रहे हैं। जीतें तो प्रक्रिया ठीक, हारें तो ईवीएम, वोट चोरी और आयोग को दोष देने लगते हैं।”

“आपकी हार का कारण नीति है, ईवीएम नहीं”

गृह मंत्री ने कहा कि 2014 से अब तक एनडीए ने तीन लोकसभा और 41 विधानसभा चुनाव जीते हैं। यदि मतदाता सूची भ्रष्ट होती, तो विपक्ष भी अपने जीते हुए चुनावों की वैधता कैसे मानता?

उन्होंने विपक्ष पर न्यायपालिका को भी निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि जजों के फैसले पसंद न आने पर उनके खिलाफ महाभियोग लाना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

जनपद न्यायालय में 122 पदों पर पुनर्नियुक्ति, आवेदन 22 दिसंबर तक

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद न्यायालय देवरिया में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायिक अधिष्ठान से सेवानिवृत्त वे कर्मचारी, जिनकी अधिकतम आयु 65 वर्ष से कम है, पुनः सेवा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी और अधिकतम एक वर्ष की अवधि के लिए मान्य रहेगी, बशर्ते कि पद नियमित भर्ती या पदोन्नति के माध्यम से न भर दिए जाएँ अथवा आवेदक 65 वर्ष की आयु प्राप्त न कर लें।

ये भी पढ़ें –एसआईआर मुद्दे पर संसद के भीतर जोरदार बहस छिड़ी और आरोप- प्रत्यारोपों का आदान- प्रदान देशभर की सुर्खियाँ बना

रिक्त पदों का विवरण
तृतीय श्रेणी संवर्ग – 93 पद
चतुर्थ श्रेणी संवर्ग – 29 पद
वेतनमान वही रहेगा जो आवेदक को सेवानिवृत्ति से पूर्व प्राप्त था; हालांकि, अंतिम आहरित वेतन में से वर्तमान पेंशन की राशि घटाकर शेष धनराशि प्रतिमाह दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार, पूर्व सेवा अभिलेख एवं वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (ACR) की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अंतिम चयन माननीय उच्च न्यायालय के अनुमोदन के बाद ही सुनिश्चित होगा।

ये भी पढ़ें –कर्मा देवी समूह के मुख्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर होंगे मुख्य अतिथि

आवेदन के लिए आवश्यक शर्तें

आवेदक को शपथ-पत्र देना अनिवार्य होगा कि उनके विरुद्ध कोई भी आपराधिक वाद लंबित नहीं है और न ही वे किसी न्यायालय से दोषसिद्ध हुए हैं।दो सम्मानित व्यक्तियों द्वारा जारी चरित्र प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक है।चयनित उम्मीदवारों को पुनर्नियुक्ति से पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देवरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करना होगा।

अंतिम तिथि
आवेदक अपने निर्धारित प्रारूप वाले आवेदन पत्र 22 दिसंबर 2025, शाम 5:00 बजे तक प्रशासनिक कार्यालय, जनपद न्यायालय देवरिया में जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

फतेहाबाद में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, अब्सेंट मतदाताओं की हुई घर-घर जांच

आगरा, (राष्ट्र की परम्परा)फतेहाबाद मतदाता सत्यापन 2025 के तहत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने आज विधानसभा फतेहाबाद के विभिन्न बूथों पर एसआईआर कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब्सेंट, शिफ्टेड व मृतक मतदाताओं के पते पर स्वयं जाकर पड़ोसियों से जानकारी लेते हुए मौके पर सत्यापन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले 93-फतेहाबाद विधानसभा के रतन देवी कॉन्वेंट स्कूल स्थित मतदेय स्थल का निरीक्षण किया। यहाँ एसडीएम फतेहाबाद, एईआरओ, ईओ नगर पंचायत, बीएलओ से बूथवार सूची तलब कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ से बीएलए के साथ समन्वय बैठकें, अब्सेंट मतदाताओं की सूची चस्पा करने और राजनीतिक दलों के बीएलए को सूचित करने में कमी पर कड़ी नाराज़गी जताई।

इसके बाद जिलाधिकारी मोहल्ला मिश्रान में बूथ संख्या 309 व 310 पर अब्सेंट मतदाताओं के घर पहुंचे, जहाँ कई मकानों पर ताले मिले। पड़ोसी पवन दुबे से पूछताछ कर उन्होंने जानकारी ली कि सूची में दर्ज परिवार पिछले वर्ष ही क्षेत्र छोड़ चुके हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित बीएलओ को पड़ोसियों के बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में एसडीएम स्वाति शर्मा, बीडीओ रजत कुशवाह, ईओ डीएस वर्मा व संबंधित बीएलओ मौजूद रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों को भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।