Sunday, June 28, 2026
Home Blog Page 397

एनएच-24 पर कार-बस की भीषण टक्कर: गर्भवती महिला की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां थाना क्षेत्र के बाबू पैसियां पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार सुबह एन एच-24 पर उस समय हृदयविदारक हादसा हो गया, जब कार और बस की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नसीम पुत्र साफी मोहम्मद, अख्तर सिद्दीकी पुत्र इसरार अहमद, और साबिया पत्नी सलीम, निवासी करैला अजगरहां थाना कोल्हुई के रूप में हुई है। हादसे के बाद एन एच ए आई1033 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी रतनपुर भेजवाया गया।
इलाज के दौरान कार सवार गर्भवती महिला साबिया की स्थिति गंभीर होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दूरभाष के माध्यम से घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।
दोनों वाहनों—कार और बस—को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। एनएच-24 पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है और सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है।

प्रबंधक -प्रधानाचार्य को अल्टीमेटम, मान्यता समाप्त होने का खतरा

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने आगरा जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधक/प्रधानाचार्यों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों द्वारा छात्रों का छात्रवृत्ति डाटा अभी तक फॉरवर्ड नहीं किया गया है। समस्त विद्यालयों से आग्रह किया गया है कि वे 13 दिसंबर 2025 तक अपने विद्यालयों में अध्ययनरत पंजीकृत छात्रों का डाटा 100 प्रतिशत फॉरवर्ड करें।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बड़ी संख्या में वित्तविहीन विद्यालयों ने अब तक छात्रवृत्ति डाटा भेजा नहीं है। यदि डाटा समय पर फॉरवर्ड नहीं किया गया तो विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा, ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डाटा न भेजने की स्थिति में:

  1. वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति की जा सकती है।
  2. जिन विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केन्द्र बनाया गया है और वे छात्रवृत्ति प्रक्रिया नहीं कराते हैं, उनके खिलाफ जनपदीय समिति के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।
  3. राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कम प्रतिशत में डाटा फॉरवर्ड करने पर प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपने विद्यालयों के छात्रवृत्ति डाटा को 100 प्रतिशत पूर्ण कराकर तत्काल फॉरवर्ड करें। यह नोटिस सभी विद्यालयों के लिए अनिवार्य माना जाएगा।

सेना में रोजगार संभावनाओं पर प्रेरक परिचर्चा

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय कबीर दास उईके शासकीय महाविद्यालय, बिछुआ में कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “सेना में रोजगार के अवसर” विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. पी. यादव के संरक्षण एवं मार्गदर्शन तथा कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. फरहत मंसूरी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा तिवारी उपस्थित रहीं। विषय विशेषज्ञ दुजारी बोसम एवं वर्मा ने सेना में नौकरी के विभिन्न अवसरों, चयन प्रक्रिया तथा आवश्यक योग्यताओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस आयोजन में राम प्रकाश डेहरिया, डॉ. मनीता कौर विरदी तथा डॉ. मनीषा आमटे का उल्लेखनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।
व्याख्यान माला के माध्यम से विद्यार्थियों को सेना में उपलब्ध करियर विकल्पों की उपयोगी जानकारी मिली तथा उन्हें राष्ट्र सेवा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त हुई।

प्रांतीय रक्षक दल का 77वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) विभाग का 77वां स्थापना दिवस गुरुवार को बबको ग्रामीण स्टेडियम, गौरामदनपुरा में उत्साह, गरिमा और देशभक्ति से परिपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में पीआरडी की तीन पुरुष टोलियों एवं एक महिला टोली ने आकर्षक परेड प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। परेड संचालन का दायित्व जवान राहुल सिंह ने बखूबी निभाया।

इस अवसर पर मनोनीत मुख्य अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने परेड का मान-प्रणाम स्वीकार करते हुए जवानों के अनुशासन और समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री कमालुद्दीन शेख, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता योगेन्द्र यादव, कमलाकांत सिंह, संतोष श्रीवास्तव आदि कार्यक्रम के साक्षी बने।

जिला युवा कल्याण अधिकारी धनेश सिंह यादव तथा आयोजन प्रभारी शरद कुमार यादव के निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजन में सहयोगी के रूप में चंदन कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह और अमित चौहान का योगदान सराहनीय रहा।

स्थापना दिवस पर पीआरडी जवानों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। अधिकारियों ने विभाग की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीआरडी ग्रामीण सुरक्षा, सामाजिक सेवाओं और आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरा समारोह देशभक्ति गीतों और उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ।

ठंड बढ़ने पर पशुओं की विशेष देखभाल के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में तापमान लगातार गिरने के साथ शीतलहर का असर बढ़ गया है। ऐसे में ठंड में पशुओं कीहै देखभाल को लेकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार वैश्य ने पशुपालकों को सतर्क करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अत्यधिक ठंड के कारण दूध उत्पादन में कमी, पशु–बच्चों की वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव और गंभीर स्थिति में मृत्यु तक का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय रहते सतर्कता जरूरी है।सीएमवीओ ने बताया कि पशुपालक अपने पशुओं को खुले स्थान पर न रखें, बल्कि उन्हें सुरक्षित, घिरे हुए तथा शेड वाले स्थानों में रखें। शेड के रोशनदान, दरवाजे व खिड़कियों पर बोरा या टाट लगाकर शीत हवा से बचाव करें। बाड़े में गोबर-मूत्र की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि नमी और सीलन न पनपे। पशुओं के लिए पुआल, बुरादा या गन्ने की खोई का बिछावन उपयोगी रहेगा।उन्होंने कहा कि पशुओं को हमेशा ताजा पानी पिलाएं, जूट का बोरा पहनाएं और जरूरत पड़ने पर अलाव जलाएं, लेकिन अलाव को पशुओं की सीधी पहुँच से दूर रखें। अलाव जलाने पर गैस निकास के लिए रोशनदान अवश्य खुला रखें। आहार में खली, दाना और चोकर की मात्रा बढ़ाएं तथा धूप निकलने पर पशुओं को बाहर अवश्य निकालें।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने नवजात पशु–बच्चों को तुरंत खीस (कोलस्ट्रम) पिलाने और प्रसव के बाद मां को गुनगुना अजवाइन मिला पानी देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि शीत ऋतु में भेड़-बकरियों में पी.पी.आर. रोग का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए टीकाकरण अनिवार्य है। पोल्ट्री फार्म में भी शेड के तापमान को मानक के अनुसार बनाए रखना आवश्यक है।यदि किसी पशु में ठंड के कारण कपकपी, कमजोरी या बुखार के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की गई है। डॉ. वैश्य ने बताया कि आपदा से पशु की मृत्यु की स्थिति में राहत राशि प्राप्त करने के लिए राजस्व विभाग से संपर्क किया जा सकता है। पशु संबंधी किसी भी सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1962 पर संपर्क करें।

कुशीनगर की 30 ग्राम पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएँ उजागर

डीएम ने सभी प्रधानों से दो माह में स्पष्टीकरण किया तलब

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सहकारी समितियाँ एवं पंचायतें, कुशीनगर द्वारा वर्ष 2023-24 की लेखा परीक्षा में जनपद की 30 ग्राम पंचायतों में व्यापक दुरूपयोग, अपव्यय एवं वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा किया गया है। अधिभार प्रतिवेदन को देखते हुए उत्तर प्रदेश पंचायत राज नियमावली 1947 के नियम 256(1) के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर ने सभी संबंधित ग्राम प्रधानों को दो माह के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा चेतावनी दी गई है कि समयसीमा में स्पष्टीकरण न देने या स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित धनराशि भू-राजस्व की भांति वसूल की जाएगी।लेखा परीक्षा में 30 ग्राम पंचायतें जैसे ग्राम प्रधान ग्रा०पं०- लोहरपटटी विकास खण्ड दुदही। ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-लखुआ लखुई, विकास खण्ड खडडा। ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-रामपुर गोनहा, विकास खण्ड खडडा। ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-बसडीला, विकास खण्ड खडडा। ग्राम प्रधान ग्रा०पं०- सोहरौना, विकास खण्ड रामकोला। ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-बिहुली निस्फी, विकास खण्ड रामकोला।, ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-सपहा विकास खण्ड रामकोला। ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-सुम्हाखोर विकास खण्ड कप्तानगंज। ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-भडसर खास विकास खण्ड कप्तानगंज। ग्राम प्रधान ग्रा०पं० गांगरानी, विकास खण्ड पडरौना। ग्राम प्रधान ग्रा०पं० दलबहादुर छपरा विकास खण्ड पडरौना। ग्राम प्रधान ग्रा०प०- साखोपार विकास खण्ड पडरौना। ग्राम प्रधान ग्रा०पं०-विशुनपुरा विकास खण्ड फाजिलनगर। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत धनहां, विकास खण्ड फाजिलनगर। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत जौरामनराखन, विकास खण्ड फाजिलनगर। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत नोनिया पटटी विकास खण्ड फाजिलनगर। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत कनौरा विकास खण्ड फाजिलनगर। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत परसा उर्फ सिरसिया विकास खण्ड सेवरही। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत पिपराघाट एहतमाली विकास खण्ड सेवरही। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बभनौली विकास खण्ड तमकुही। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत भुजौली विकास खण्ड विशुनपुरा । ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत पुर्नहा बुजुर्ग विकास खण्ड विशुनपुरा। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत नगरी विकास खण्ड विशुनपुरा। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बभनौली विकास खण्ड नेबुआनौरंगिया। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सिरसिया बुजुर्ग विकास खण्ड नेबुआनौरंगिया। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बगही विकास खण्ड तमकुही। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत धुरिया कोट विकास खण्ड तमकुही। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत पखिहवा उर्फ कर्जहा विकास खण्ड तमकुही। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत रामपुर उर्फ खुशहाल टोला वि०ख० फाजिलनगर। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत उस्मानपुर विकास खण्ड फाजिलनगर। में – ₹3,950 से लेकर ₹30,65,481 तक की सन्निहित अनियमितताएँ चिन्हित की गईं।विभिन्न विकास खण्डों—दुदही, खडडा, रामकोला, कप्तानगंज, पडरौना, फाजिलनगर, तमकुही, सेवरही, विशुनपुरा, नेबुआ नौरंगिया के उक्त 30 ग्राम पंचायतों में कुल कई करोड़ रुपये की अनियमितताओं को अधिभार प्रतिवेदन में दर्शाया गया है।जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि सरकारी धन के दुरूपयोग पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। सभी ग्राम प्रधानों से प्राप्त स्पष्टीकरण का परीक्षण कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायत निवारण करेगे लोकपाल

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण विकाश मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीणों में आने वाली समस्याओं, शिकायतों एवं जनसुनवाई के लिए लोकपाल (मनरेगा) को अधिकृत किया गया है। अभी तक लोकपाल को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यों में व्याप्त धांधली एवं भ्रष्टाचार की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने, पात्र श्रमिकों का लाभ दिलाने, दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक एवं दण्डनात्मक कार्यवाई के साथ-साथ प्राथमिकी दर्ज कराने का अधिकार प्राप्त था परंतु ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जारी नए आदेश के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना में पाए गए अनियमितता की शिकायत की जांच भी लोकपाल कर सकते हैं।
लोकपाल विनीता पांडेय ने बताया कि कोई भी व्यक्ति लोकपाल कार्यालय विकास भवन में नाम पते के साथ निःशुल्क शिकायत दर्ज कर सकते है या 7054007333 सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते हैं अथवा lokpalmau333@gmail.com पर मेल के माध्यम से भी कर सकते हैं।

तेज रफ्तार कार जनरेटर से टकराई, युवा खिलाड़ी सहित दो की मौत – एक गंभीर

हरिद्वार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रेमनगर आश्रम के पास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार खड़े जनरेटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में युवा वॉलीबॉल खिलाड़ी अर्पित सैनी (20) समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

देहरादून से हरिद्वार जाते समय हुआ हादसा

सूत्रों के मुताबिक, बलेनो कार देहरादून से हरिद्वार की ओर आ रही थी। फ्लाईओवर पर खड़े जनरेटर को नहीं देख पाने के कारण कार सीधे उससे जा भिड़ी। कार चला रहे अर्पित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई।

दो मजदूरों ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में पास में काम कर रहे मजदूर राजू राय और अजब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

एक युवक गंभीर रूप से घायल

कार में सवार अर्पित का दोस्त रहमान गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

प्रांतीय रक्षक दल विभाग का 77वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।
प्रांतीय रक्षक दल विभाग का 77वां स्थापना दिवस गुरुवार को बबको ग्रामीण स्टेडियम, गौरामदनपुरा में बड़े उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह की भव्यता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि पीआरडी की तीन पुरुष टोलियों और एक महिला टोली ने आकर्षक परेड प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। परेड संचालन का दायित्व पीआरडी जवान राहुल सिंह ने बखूबी निभाया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा की ओर से मनोनीत भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड का मान-प्रणाम स्वीकार किया। प्रांतीय रक्षक दल विभाग का 77वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सम्मानित नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री कमालुद्दीन शेख, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेन्द्र यादव, कमलाकांत सिंह, संतोष श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारियों ने पीआरडी जवानों के मनोबल को बढ़ाया।

कार्यक्रम प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी धनेश सिंह यादव और आयोजन प्रभारी शरद कुमार यादव के नेतृत्व में पूरा आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सहयोगी टीम में चंदन कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह और अमित चौहान की भूमिका सराहनीय रही।

अधिकारियों ने कहा कि पीआरडी विभाग ग्रामीण सुरक्षा, सामाजिक सहयोग, यातायात नियंत्रण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अमूल्य योगदान देता है। प्रांतीय रक्षक दल विभाग का 77वां स्थापना दिवस देशभक्ति गीतों, उत्साहपूर्ण माहौल और जवानों के जोश के साथ सम्पन्न हुआ।

Rupee vs Dollar: रुपया फिर धड़ाम, 54 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 90.48 पर – जानें गिरावट के बड़े कारण

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय रुपये में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 54 पैसे कमजोर होकर 90.48 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। यह गिरावट भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर शुरू हुई नई चर्चाओं और वैश्विक आर्थिक कारकों के कारण सामने आई है।

व्यापार समझौते की खबरों ने बढ़ाई अनिश्चितता

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन के कथित बयान के बाद कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मार्च 2026 तक हस्ताक्षर होने की संभावना है, बाज़ार में अनिश्चितता बढ़ गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार इसी अटकल ने रुपये पर दबाव को तेज किया।

डॉलर की मांग और जोखिम से बचाव की भावना

आयातकों की ओर से डॉलर की बढ़ी मांग और वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचाव (Risk-Off Sentiment) के कारण भी रुपया कमजोर हुआ। रुपया 89.95 पर खुलने के बाद तेज गिरावट के साथ 90.48 के रिकॉर्ड स्तर को छू गया। बुधवार को यह 89.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मेक्सिको का टैरिफ निर्णय भी बना दबाव का कारण

मेक्सिको ने भारत सहित एशियाई देशों से आने वाले सामानों पर 50% तक टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिसने रुपये की कमजोरी को और बढ़ाया।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स LLP के ईडी अनिल भंसाली के अनुसार,

“अमेरिका और जापान की दीर्घकालिक ब्याज दरों में बढ़ोतरी रुपये को किसी भी तरह सपोर्ट नहीं दे रही है।”

ये भी पढ़ें – बाल श्रम उन्मूलन अभियान तेज, 1098 पर करें सूचना: देवरिया में प्रशासन सख्त

अमेरिका को भारत से ‘सर्वश्रेष्ठ’ प्रस्ताव

यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) जैमीसन ग्रीर ने कहा है कि अमेरिका को प्रस्तावित व्यापार समझौते पर भारत की ओर से अब तक के ‘सर्वश्रेष्ठ’ प्रस्ताव मिले हैं। हालांकि, भारत में कुछ फसलों और मांस उत्पादों पर प्रतिरोध अब भी मौजूद है।

वैश्विक बाजार की स्थिति

डॉलर इंडेक्स: फेड की दर कटौती के बाद 0.17% गिरकर 98.61 पर

ब्रेंट क्रूड: 1.17% गिरकर 61.48 डॉलर प्रति बैरल

सेंसेक्स: 443 अंक चढ़कर 84,834.93

निफ्टी: 141 अंक बढ़कर 25,899.05

एफआईआई: बुधवार को 1,651 करोड़ रुपये की बिकवाली

ये भी पढ़ें – जिला सैनिक बन्धु बैठक 16 दिसम्बर को, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान पर होगा विशेष फोकस

बाल श्रम उन्मूलन अभियान तेज, 1098 पर करें सूचना: देवरिया में प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के तहत बाल श्रम उन्मूलन अभियान को वर्ष 2027 तक पूरी तरह सफल बनाने के लिए देवरिया में जागरूकता अभियान को और तेज कर दिया गया है। सहायक श्रमायुक्त स्कन्द कुमार ने बताया कि शासन ने प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है, जिसके तहत बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत ऐसे बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, सुरक्षा और कौशल विकास सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से परिवारों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना भी अभियान का मुख्य लक्ष्य है।

सहायक श्रमायुक्त ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानदारों, होटल स्वामियों, फैक्ट्री मालिकों, टेंट हाउस, मैरिज हॉल संचालकों और अन्य नियोक्ताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के कार्य में लगाना अवैध और दण्डनीय अपराध है। इसके अलावा, 14 से 18 वर्ष आयु के किशोरों को खतरनाक कार्यों में नियोजित करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल श्रम कराते पाए जाने पर 6 माह से 2 वर्ष तक का कारावास, अथवा ₹20,000 से ₹50,000 तक का जुर्माना, अथवा दोनों दंडों का प्रावधान है। पुनरावृत्ति की स्थिति में और भी कठोर दंड लागू होंगे।

जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी बाल श्रम होता दिखाई दे, तो तुरंत श्रम विभाग देवरिया या जिला टास्क फोर्स को सूचित करें। इसके साथ ही चाइल्डलाइन नंबर 1098 पर कॉल करके भी सूचना दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन अभियान तभी सफल होगा, जब समाज मिलकर आगे आए और बच्चों को सुरक्षित व सम्मानजनक बचपन दिलाने में सहभागी बने।

जिला सैनिक बन्धु बैठक 16 दिसम्बर को, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान पर होगा विशेष फोकस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। जिले में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आगामी 16 दिसम्बर 2025 को महत्वपूर्ण जिला सैनिक बन्धु बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में होगी।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ. सुधाकर त्यागी (अ.पा.) ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला सैनिक बन्धु बैठक पूर्व सैनिकों के व्यक्तिगत, पारिवारिक—साथ ही सेवा से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में समाधान शीघ्रता से इसी बैठक के माध्यम से सुनिश्चित किया जाता है, इसलिए इस बार भी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के शामिल होने की उम्मीद है।

कर्नल त्यागी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी पूर्व सैनिक अपनी समस्या का समाधान कराना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों और अपनी समस्या से संबंधित लिखित प्रार्थना पत्र की तीन प्रतियां साथ लेकर आएँ। इससे विभागीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि जिला सैनिक बन्धु बैठक में पेंशन संबंधी मुद्दे, सेवा अभिलेख सुधार, आश्रितों की समस्याएं, चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े मामले, रोजगार अवसर और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी।

जिले में निवास करने वाले सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को उचित मंच पर रखकर समाधान प्राप्त करें। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी मामलों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाएगा।

TMC सांसद पर ई-सिगरेट पीने का आरोप, सदन में हंगामा बढ़ा

लोकसभा में ई-सिगरेट विवाद: अनुराग ठाकुर ने TMC सांसद पर गंभीर आरोप, अध्यक्ष ने जांच के संकेत दिए

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)लोकसभा में गुरुवार को उस समय हलचल मच गई जब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ई-सिगरेट विवाद को उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद पर सदन के भीतर ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया। यह मामला प्रश्नकाल के दौरान सामने आया, जब ठाकुर हिमाचल प्रदेश से जुड़े एक पूरक प्रश्न पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देशभर में ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध है, ऐसे में “क्या लोकसभा में ई-सिगरेट पीने की अनुमति है?”

ये भी पढ़ें –वोटर लिस्ट विवाद पर संसद में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तुरंत ‘नहीं’ में जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि सदन में ऐसी कोई अनुमति नहीं है। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस का एक सदस्य कई दिनों से सदन के भीतर ई-सिगरेट पी रहा है। हालांकि उन्होंने सदस्य का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं लिया, लेकिन उन्होंने आसन से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें –भारत को छोड़े नए क्षेत्रीय गठबंधन की ओर? पाकिस्तान–बांग्लादेश–चीन को लेकर हलचल तेज

मामले ने तूल पकड़ा और भाजपा के कई अन्य सदस्य भी अपने स्थान पर खड़े होकर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी विरोध में खड़े देखे गए। हंगामे के बीच अध्यक्ष बिरला ने सभी सदस्यों को संसदीय मर्यादा और नियमों का पालन करने की सलाह देते हुए कहा कि यदि किसी सदस्य को किसी मुद्दे पर आपत्ति है तो वे उसे लिखित रूप में प्रस्तुत करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि “यदि विषय गंभीर पाया गया, तो कार्रवाई अवश्य की जाएगी।”

लोकसभा में ई-सिगरेट विवाद अब राजनीतिक और संसदीय दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर जांच और संभावित कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

अनियंत्रित पिकअप पलटने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, चार बच्चे घायल; इलाके में अफरा-तफरी

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बीएमपी-6 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 13 वर्षीय किशोर की जान चली गई और चार अन्य बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे गांव की एक सीएनजी पिकअप वैन में ईंट ढोने के लिए जा रहे थे। रास्ते में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में कोठिया गांव निवासी कुंदन कुमार (13) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल बच्चों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

परिजनों और स्थानीय लोगों में तनाव

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। माहौल तनावपूर्ण हो गया और गुस्साए लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें – भारत को छोड़े नए क्षेत्रीय गठबंधन की ओर? पाकिस्तान–बांग्लादेश–चीन को लेकर हलचल तेज

पुलिस जांच जारी

मिठनपुरा थाना प्रभारी के अनुसार, प्राथमिक जांच में वाहन की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है। मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें – वोटर लिस्ट विवाद पर संसद में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

भारत को छोड़े नए क्षेत्रीय गठबंधन की ओर? पाकिस्तान–बांग्लादेश–चीन को लेकर हलचल तेज

ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दक्षिण एशिया की राजनीति में एक नया भू–राजनीतिक समीकरण तेजी से आकार लेता दिख रहा है। बांग्लादेश में पिछले वर्ष सत्ता परिवर्तन के बाद से उसकी विदेश नीति में अहम बदलाव दिखाई दे रहा है। मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के नेतृत्व में बांग्लादेश अब भारत से दूरी बनाकर पाकिस्तान और चीन के करीब जाता दिखाई पड़ रहा है।

बुधवार को इसका संकेत तब मिला जब बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश के लिए पाकिस्तान द्वारा प्रस्तावित क्षेत्रीय गठबंधन में शामिल होना “कूटनीतिक रूप से संभव” है। इस प्रस्तावित समूह में भारत शामिल नहीं होगा।
तौहीद के अनुसार, हालांकि नेपाल और भूटान के इस तरह के गठबंधन का हिस्सा बनने की संभावना बहुत कम है।

पाकिस्तान की नई रणनीति क्या है?

पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने हाल ही में दावा किया था कि पाकिस्तान–चीन–बांग्लादेश त्रिपक्षीय गठबंधन की तैयारी चल रही है। डार ने यह भी संकेत दिया था कि बाद में इस समूह का विस्तार कर अन्य देशों को भी जोड़ा जा सकता है।

यह रुख विशेष रूप से अगस्त 2024 के बाद दिखाई देने लगा, जब शेख हसीना के देश छोड़ने और यूनुस की अंतरिम सरकार के आने के बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ रक्षा, व्यापार और कूटनीति से जुड़े रिश्तों को तेज गति से मजबूत किया।

ये भी पढ़ें – वोटर लिस्ट विवाद पर संसद में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

चीन की भूमिका: दक्षिण एशिया में भारत-विरोधी ध्रुव?

चीन लंबे समय से दक्षिण एशिया में भारत के प्रभाव को कम करने की कोशिश करता रहा है। इसी रणनीति के तहत चीन ने जून 2024 में कुनमिंग में त्रिपक्षीय सचिव-स्तरीय बैठक आयोजित की थी, जिसमें चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के अधिकारी शामिल हुए थे।
इसी बैठक के बाद यह चर्चा तेज हुई कि चीन और पाकिस्तान मिलकर एक नया क्षेत्रीय गठबंधन तैयार कर रहे हैं—जो सार्क (SAARC) का विकल्प बन सकता है।

क्योंकि सार्क में भारत सबसे प्रभावशाली देश रहा है, इसलिए पाकिस्तान को इस मंच पर ज्यादा सफलता नहीं मिल पाती। 2016 के उड़ी हमले के बाद सार्क की प्रमुख बैठकें ठप पड़ गईं और तब से संगठन लगभग निष्क्रिय ही है। पाकिस्तान और चीन ने इसी स्थिति का फायदा उठाकर भारत को अलग-थलग करने की कोशिशें तेज की हैं।

ये भी पढ़ें – कोपागंज की बेटी का कमाल: 50 ग्राम मेहंदी से बना विश्व रिकॉर्ड

बांग्लादेश क्यों झुक रहा है पाकिस्तान की ओर?

विशेषज्ञों के अनुसार, शेख हसीना के हटने के बाद बांग्लादेश की राजनीतिक दिशा बदली है। अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान के साथ कई नीतिगत स्तरों पर संवाद बढ़ाया है।
कभी पूर्वी पाकिस्तान में हुए अत्याचारों के लिए पाकिस्तान की आलोचना करने वाला बांग्लादेश अब उसी देश के साथ नए रणनीतिक रिश्ते बना रहा है—और इस पूरी प्रक्रिया में चीन पर्दे के पीछे सबसे सक्रिय भूमिका निभा रहा है।