Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 386

डॉ. शालिनी और डॉ. आनंद की जोड़ी बनी मरीजों के लिए उम्मीद की किरण

मऊ में चिकित्सा का चमत्कार: 19 वर्षीय युवती के पेट से 10 किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला, डॉ. शालिनी मनीषा और डॉ. आनंद कुमार जायसवाल ने रचा इतिहास

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में चिकित्सा जगत से जुड़ी एक बड़ी और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पूर्वांचल के प्रसिद्ध जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. आनंद कुमार जायसवाल और जानी-मानी गायनोलॉजिस्ट डॉ. शालिनी मनीषा ने 19 वर्षीय युवती के पेट से करीब 10 किलो वजन का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नया जीवनदान दिया।

ये भी पढ़ें –वादों की आंधी में ठहरी विकास की राह: नारों से आगे न बढ़ पाने की सच्चाई

मधुबन क्षेत्र के चंदापार गांव निवासी यशवंत चौहान की पुत्री दिशा चौहान पिछले कई महीनों से पेट दर्द और लगातार बढ़ते पेट की समस्या से जूझ रही थी। परिजनों ने कई जगह इलाज कराया, लेकिन मरीज की हालत को गंभीर बताते हुए अनेक चिकित्सकों ने ऑपरेशन से इनकार कर दिया। ऐसे कठिन समय में परिजनों को पुरानी तहसील स्थित आनंद नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. शालिनी मनीषा के बारे में जानकारी मिली।

ये भी पढ़ें –पशु तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए स्वॉट और एसओजी तैनात, सलेमपुर हादसे के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

जांच के दौरान कराए गए अल्ट्रासाउंड में सामने आया कि युवती के पेट में अत्यधिक बड़ा ट्यूमर मौजूद है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. शालिनी मनीषा ने तुरंत डॉ. आनंद कुमार जायसवाल से समन्वय स्थापित किया। आधुनिक तकनीक से लैस ऑपरेशन थियेटर में दोनों डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने बेहद सावधानी और कुशलता के साथ दर्द रहित ऑपरेशन कर ट्यूमर को पूरी तरह बाहर निकाल दिया।

ये भी पढ़ें –पिता के बाद बेटा मालिक, मां के बाद जीवन अनाथ: रिश्तों की सबसे कड़वी सच्चाई

ऑपरेशन के बाद युवती की हालत स्थिर और बेहतर बताई जा रही है। इस सफल सर्जरी से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है। दिशा के पिता यशवंत चौहान ने डॉक्टरों को देवदूत बताते हुए कहा कि कम खर्च में इतना जटिल ऑपरेशन कर उनकी बेटी की जान बचाई गई।

ये भी पढ़ें –राम मंदिर आंदोलन के शहीदों की स्मृति में बनेगा स्मारक, ट्रस्ट बैठक में अहम निर्णय

इस ऐतिहासिक सफलता पर सामाजिक, व्यापारिक और गणमान्य लोगों ने दोनों चिकित्सकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

जनसेवा और मानवता के मार्ग पर डॉ. तोगड़िया का योगदान अतुलनीय

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)।अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया के जन्मदिन के अवसर पर चेंबूर के युवा समाजसेवक राजाभाऊ सोनटक्के ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। इस मौके पर राजाभाऊ सोनटक्के ने डॉ. तोगड़िया के सामाजिक, मानवीय और सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा है।

ये भी पढ़ें –राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस: ऊर्जा बचत से ही सुरक्षित होगा भविष्य

राजाभाऊ सोनटक्के ने कहा कि डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विशेष रूप से हिंदू हेल्पलाइन, हेल्थ लाइन और एक मुट्ठी अनाज जैसे सेवा अभियानों के जरिए गरीबों, मरीजों और असहाय लोगों तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, स्वास्थ्य मार्गदर्शन और राहत पहुंचाने का कार्य प्रेरणादायक है।

ये भी पढ़ें –क्या शिक्षा केवल नौकरी का साधन बन चुकी है?

उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. तोगड़िया सामाजिक सरोकारों पर हमेशा निर्भीकता के साथ अपनी बात रखते रहे हैं। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष के रूप में वे देशभर में सेवा, संस्कृति और समाज जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें –सीरिया में आईएसआईएस का घातक हमला, तीन अमेरिकियों की मौत; ट्रंप बोले– “ISIS से बदला लिया जाएगा”

गौरतलब है कि स्वयं राजाभाऊ सोनटक्के भी लंबे समय से सामाजिक और जीव-सेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। वे नियमित रूप से कबूतरों, कौओं को दाना खिलाने और मछलियों को भोजन देने जैसे सेवा कार्य करते हैं। “मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है” इस विचारधारा को आत्मसात कर वे निरंतर समाजहित में योगदान दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें –शब्दों की चकाचौंध बनाम जनहित का सच

अंत में राजाभाऊ सोनटक्के ने डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सेवा भावना की कामना करते हुए उन्हें शतायु होने का आशीर्वाद दिया।

पेंशन पुनरीक्षण को 8वें वेतन आयोग से बाहर रखने पर पेंशनर्स का विरोध

17 दिसंबर को डीएम को सौंपेगे ज्ञापन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था, देवरिया ने पेंशन पुनरीक्षण के विषय को 8वें वेतन आयोग की परिधि से बाहर किए जाने के निर्णय पर कड़ा विरोध जताया है। इसी मुद्दे को लेकर संस्था की ओर से पेंशनर्स दिवस के अवसर पर 17 दिसंबर 2025, बुधवार को एक संगठित ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम संबोधित होगा, जिसे जिलाधिकारी देवरिया के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें –बांग्लादेश में चुनावी हिंसा तेज, उम्मीदवार पर गोलीबारी के बाद चुनाव आयोग ने शीर्ष अधिकारियों के लिए मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

संस्था द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे पेंशनर्स कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संस्था भवन में एकत्र होंगे। इसके बाद सभी पेंशनर्स एकजुट होकर दोपहर 12 बजे न्यू सभागार भवन, कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेंगे, जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान सरकार से यह प्रमुख मांग की जाएगी कि पेंशन पुनरीक्षण को 8वें वेतन आयोग में शामिल कर पेंशनर्स के साथ न्याय किया जाए।

ये भी पढ़ें –अमेरिका में फिर गोलीबारी, ब्राउन यूनिवर्सिटी कैंपस में फायरिंग; दो की मौत, आठ घायल

उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था देवरिया के अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी, मंत्री लालसा यादव, कोषाध्यक्ष शिवदत्त पाठक, संयुक्त मंत्री दिग्विजय नाथ सिंह एवं प्रचार मंत्री अशोक कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से बताया कि पेंशनर्स लंबे समय से पेंशन पुनरीक्षण की मांग कर रहे हैं। यदि इसे 8वें वेतन आयोग से अलग रखा गया, तो यह लाखों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों के साथ अन्याय होगा।

ये भी पढ़ें –राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस: ऊर्जा बचत से ही सुरक्षित होगा भविष्य

संस्था के पदाधिकारियों ने जिले के सभी पेंशनर्स से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें, ताकि सरकार तक पेंशनर्स की आवाज प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में 17 दिसंबर 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में*पेंशनर दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर सीधे संवाद के माध्यम से विचार कर उनके समाधान की कार्यवाही की जाएगी।


जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त संबंधित आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि किसी कारणवश अधिकारी स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हैं, तो किसी राजपत्रित अधिकारी को नामित कर बैठक में भेजना सुनिश्चित करें।

प्रशासन का उद्देश्य पेंशनर दिवस के माध्यम से पेंशनरों की लंबित, तकनीकी एवं जटिल समस्याओं का स्थल पर ही निस्तारण कर उन्हें त्वरित राहत प्रदान करना है, ताकि पेंशन से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब समाप्त हो सके।

मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत बलिया में एक दिवसीय मिलेट्स मेला

22 दिसंबर को ऑफिसर्स क्लब में आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बलिया में एक दिवसीय मिलेट्स मेला सह प्रदर्शनी एवं मिलेट्स रेसीपी विकास व उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 22 दिसंबर को किया जाएगा। यह कार्यक्रम ऑफिसर्स क्लब, बलिया में पूर्वान्ह 10 बजे से प्रारंभ होगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मिलेट्स (श्री अन्न) के उत्पादन, उपभोग और पोषण महत्व को लेकर आमजन में जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मिलेट्स आधारित संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मिलेट्स मेला एवं प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, बेकरी, फूड ज्वाइंट, उद्यान विभाग, खाद्य प्रसंस्करण विभाग, किसान उत्पादक संगठन (FPO), स्वयं सहायता समूह एवं कृषि सखी भाग लेंगी। प्रतिभागी अपने-अपने स्टॉल लगाकर मिलेट्स से तैयार किए गए पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन करेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को इनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी मिलेगी।

ये भी पढ़ें – बेल्थरारोड गोलीकांड: वाराणसी में इलाज के दौरान युवक की मौत, चार नामजद पर मुकदमा दर्ज

कार्यक्रम के तहत मिलेट्स रेसीपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शेफ, होटल व रेस्टोरेंट संचालक, स्वयं सहायता समूह, एफपीओ, कृषि सखी तथा मिलेट्स के पोषण महत्व की जानकारी रखने वाले प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य मिलेट्स आधारित नवाचारों को बढ़ावा देना और इनके नियमित उपभोग को प्रोत्साहित करना है।

प्रतियोगिता के बाद चयनित प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे मिलेट्स आधारित उत्पादों के विकास और प्रसार को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, बेकरी, फूड ज्वाइंट, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, कृषि सखी एवं आम नागरिक 21 दिसंबर तक उप कृषि निदेशक कार्यालय में निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – धनुष यज्ञ मेले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों को मिल रहा लाभ

आयोजकों के अनुसार, यह मिलेट्स मेला किसानों, उद्यमियों और उपभोक्ताओं को एक मंच पर लाने के साथ-साथ पोषण सुरक्षा, स्थानीय रोजगार और आय सृजन को भी बढ़ावा देगा।

बेल्थरारोड गोलीकांड: वाराणसी में इलाज के दौरान युवक की मौत, चार नामजद पर मुकदमा दर्ज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड क्षेत्र में शनिवार शाम हुई गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान वाराणसी ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यादव नगर मोहल्ला निवासी आयुष यादव (25) पुत्र बच्चा यादव शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बंशी पैलेस के पास अपने घर के निकट टहल रहा था। इसी दौरान अपाचे बाइक से पहुंचे तीन-चार बदमाशों ने पहले से घात लगाकर उस पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान आयुष यादव ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें – धनुष यज्ञ मेले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों को मिल रहा लाभ

मामले में मृतक के मौसेरे भाई आलोक यादव पुत्र बीरेंद्र यादव, निवासी चौकियां मोड़ की तहरीर पर पुलिस ने रोबिन सिंह, पवन सिंह, रोहित और राज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, वाराणसी में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – अंबेडकर नगर में सात दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा का शुभारंभ आज, पवन महाराज करेंगे अमृतवाणी का वाचन

धनुष यज्ञ मेले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों को मिल रहा लाभ

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बैरिया तहसील क्षेत्र के कोटवा ग्राम स्थित श्री सुदिष्ट बाबा के प्रांगण में आयोजित धनुष यज्ञ मेले के दौरान ग्रामीणों के स्वास्थ्य लाभ को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर सार्थक सहयोग फाउंडेशन एवं कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिदिन संचालित हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

शिविर में डॉ. शंशांक मिश्रा (जनरल फिजिशियन) एवं डॉ. अर्पित तिवारी (चर्म रोग विशेषज्ञ) द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सर्दी-खांसी, बुखार, त्वचा रोग, एलर्जी, रक्तचाप सहित अन्य सामान्य बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जनता फिजियोथैरेपी के सहयोग से निःशुल्क फिजियोथैरेपी सेवाएं भी दी जा रही हैं, जिससे बुजुर्गों एवं शारीरिक पीड़ा से जूझ रहे लोगों को विशेष राहत मिल रही है।

ये भी पढ़ें – अंबेडकर नगर में सात दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा का शुभारंभ आज, पवन महाराज करेंगे अमृतवाणी का वाचन

मेले के आयोजक रोशन गुप्ता ने बताया कि यह क्षेत्र मुख्यालय से दूर स्थित है, जिसके कारण ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पातीं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए धनुष यज्ञ मेले के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिल सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिदिन विवेक तिवारी, रितिक, राजीव दुबे सहित अन्य समाजसेवियों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें – सिसवा ब्लॉक के चनकौली में विकास नहीं, सिर्फ कागजी ‘चनक’ — पंचायत भवन मरम्मत में लाखों का खेल उजागर

अंबेडकर नगर में सात दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा का शुभारंभ आज, पवन महाराज करेंगे अमृतवाणी का वाचन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अंबेडकर नगर के वार्ड संख्या 06 स्थित संस्कृति मैरेज हॉल के बगल प्रांगण में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस पावन आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की अमूल्य धरोहर मानी जाने वाली श्री रामकथा के माध्यम से समाज को धर्म, मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का संदेश दिया जाएगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला आध्यात्मिक उत्सव भी है।

नमो राघवाय सेवा समिति के संयोजक एवं सभासद प्रतिनिधि निरंजन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि रामकथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जाएगा। व्यासपीठ से पूज्य गुरुदेव पद्म विभूषण, धर्म चक्रवर्ती महामहोपाध्याय, चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के कृपा पात्र पवन महाराज श्री रामकथा की अमृतवाणी का वाचन करेंगे।

ये भी पढ़ें – सिसवा ब्लॉक के चनकौली में विकास नहीं, सिर्फ कागजी ‘चनक’ — पंचायत भवन मरम्मत में लाखों का खेल उजागर

रामकथा के दौरान श्रद्धालुओं को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों, सत्य, त्याग और सेवा भाव से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजकों द्वारा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा, अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

नमो राघवाय सेवा समिति ने समस्त श्रीराम भक्तों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सात दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा में सहभागिता करने की अपील की है, ताकि जनमानस धर्म, भक्ति और संस्कारों से प्रेरित हो सके।

ये भी पढ़ें – प्रदेश में खरमास के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, पश्चिमी यूपी पर रहेगा विशेष फोकस

सिसवा ब्लॉक के चनकौली में विकास नहीं, सिर्फ कागजी ‘चनक’ — पंचायत भवन मरम्मत में लाखों का खेल उजागर

नीरज कुमार मिश्र


महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।सिसवा विकासखंड की चनकौली ग्राम पंचायत एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन वजह विकास नहीं बल्कि कथित वित्तीय अनियमितताएं हैं। चनकौली पंचायत भवन घोटाला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पंचायत भवन, जो ग्रामीण प्रशासन का केंद्र होना चाहिए, आज खुद बदहाली का प्रतीक बन चुका है। जर्जर छत, टूटी दीवारें, दरवाजों-खिड़कियों का अभाव और मूलभूत सुविधाओं की कमी साफ नजर आती है, जबकि कागजों में लाखों रुपये की मरम्मत दिखाई गई है।

ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन की मरम्मत और कायाकल्प के नाम पर विभिन्न वित्तीय मदों से भुगतान किया गया। पंचम राज्य वित्त आयोग से 8 दिसंबर 2021 को ₹12,80,214, 15वीं राज्य वित्त आयोग से 9 दिसंबर 2022 को ₹1,30,654 और 30 मार्च 2024 को ₹1,59,300 का भुगतान दर्शाया गया है। आरोप है कि इन राशियों के अनुरूप जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ, जिससे चनकौली पंचायत भवन घोटाला की आशंका और गहरी हो गई है।

मामले को और गंभीर बनाता है पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भवन का कथित दुरुपयोग। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय को जर्जर बताकर उसे सचिव कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे शिक्षा विभाग की संपत्ति पर अवैध कब्जे और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के आरोप लग रहे हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पंचायत भवन मरम्मत से जुड़े सभी भुगतानों की स्थलीय जांच, उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, पंचायत भवन को मूलभूत सुविधाओं से लैस कराने और प्राथमिक विद्यालय भवन को शिक्षा विभाग को सौंपने की मांग की है।

ये भी पढ़ें –बड़े आईपीओ में संस्थागत निवेशकों की भारी दिलचस्पी, QIB ने लगाया 1.97 गुना अधिक पैसा, निवेशकों को मिल रहा बेहतर रिटर्न

अब सवाल यह है कि प्रशासन चनकौली पंचायत भवन घोटाला पर कार्रवाई करेगा या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

प्रदेश में खरमास के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, पश्चिमी यूपी पर रहेगा विशेष फोकस

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार खरमास समाप्त होने के बाद योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। इस संभावित विस्तार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को विशेष तरजीह दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS और चार PCS अधिकारियों के तबादले

सूत्रों का कहना है कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सकता है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने पर विशेष जोर रहेगा, ताकि सरकार की राजनीतिक और सामाजिक पकड़ को और मजबूत किया जा सके। पश्चिमी उत्तर प्रदेश लंबे समय से प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग करता रहा है, ऐसे में इस क्षेत्र से नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

ये भी पढ़ें – बड़े आईपीओ में संस्थागत निवेशकों की भारी दिलचस्पी, QIB ने लगाया 1.97 गुना अधिक पैसा, निवेशकों को मिल रहा बेहतर रिटर्न

केवल नए मंत्रियों की नियुक्ति ही नहीं, बल्कि कई मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी बड़े बदलाव संभव हैं। कार्य प्रदर्शन, क्षेत्रीय समीकरण और राजनीतिक रणनीति के आधार पर विभागों का पुनर्वितरण किया जा सकता है। माना जा रहा है कि सरकार इस कदम के जरिए संगठन और प्रशासन दोनों स्तरों पर नई ऊर्जा भरने की तैयारी में है।
हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आने वाले दिनों में इस पर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

डॉ. रजनी अध्यक्ष, डॉ. शशांक बने सचिव

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।इंडियन डेंटल एसोसिएशन के कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को नगर के रामलीला मैदान के निकट स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया। इस दौरान डॉ. रजनी सिंह को अध्यक्ष, डॉ. शशांक सिंह को सचिव व डा. अंकिता राय को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि डॉ.अविनाश चौरसिया को प्रेसिडेंट इलेक्ट चुना गया।इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर डॉ. गुंजन गुप्ता एवं डॉ. पवन सिंह निर्वाचित घोषित हुए। डॉ. सचिन जायसवाल को संयुक्त सचिव, डा. सुनील मल्ल को जनरल एडिटर, डा. प्रगति गौर को सीडीई कन्वेनर, डा. रोहित सिंह एवं डा. सुधांशु प्रजापति को सीडीएच कन्वेनर चुना गया। राज्य इकाई एग्जीक्यूटिव कमिटी के लिए डा. आरपी शाही, डॉ. विकास पाण्डेय एवं डॉ. नितीश राय को चुना गया। जबकि स्थानीय एक्जीक्यूटिव कमेटी के लिए डा. आशुतोष मुर्जानी, डा. एसएस गुप्ता, डा. नील रतन बरनवाल को चुना गया। वूमेन डेंटल काउंसिल के चुनाव में डॉ. रत्नावली त्रिपाठी को अध्यक्ष तथा डॉ.श्वेता चौरसिया एवं डा. अदिति यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। संचालन डॉ. संजय मिश्रा एवं डॉ. जेके राय की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर डॉ. वैभव ज्योति, डॉ. ऐश्वर्या, डॉ. अरविंद मद्धेशिया, डॉ. किसलय गौड, डॉ. संतोष शाही डॉ. रश्मि शाही, डॉ.अजीत कुमार सिंह, डॉ. हर्ष प्रकाश श्रीवास्तव, डा. एसपी वर्मा, डॉ. अतुल कुमार उपाध्याय, डॉ. आदिल अहमद, डॉ. अजितेंद्र मणि त्रिपाठी, डा. चंदन पाल, डॉ. संजीव मौर्य, डॉ. विवेक चौहान, डा. प्रमोद कुमार यादव, डा. संतोष कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

बॉक्स-
डेंटल एजुकेशन कार्यक्रम आयोजित: इस दौरान डेंटल एजुकेशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसके मुख्य वक्ता सरस्वती डेंटल कॉलेज लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. सुप्रतिम त्रिपाठी रहे। उन्होंने देवरिया तथा कुशीनगर के लगभग 40 चिकित्सकों को दांतों के आधुनिक उपचार की विधि पर व्याख्यान दिया तथा वर्कशॉप का भी आयोजन किया। उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पांडेय मौजूद रहे।

तीन दिवसीय कथा का शुभारंभ कल से, सनातन मूल्यों से जोड़ना कथा का उद्देश्य

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जय जागृति फाउंडेशन के तत्वधान में शहर के साकेत नगर स्थित शुभम वाटिका में श्री राधा माधव रसामृत कथा एवं भक्ति संध्या का आयोजन 15 से 17 दिसंबर तक होगा। कथा का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करते हुए विशेषकर युवा पीढ़ी के आध्यात्मिक शक्ति, सांस्कृतिक चेतना एवं सनातन मूल्यों से जोड़ना है।यह बातें कार्यक्रम के संयोजक व अधिवक्ता भारत सरकार सुप्रीम कोर्ट संतोष कुमार तिवारी, चंद्रशेखर दीक्षित, नित्यानंद उपाध्याय व आनंद द्विवेदी ने शहर के राघव नगर स्थित होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा। उन्होंने कहा किवृंदावन की कथा व्यास पूजा साधना श्रीजी (देवी माहेश्वरी) के श्री मुख से दिन में 1 से 5 बजे तक प्रवचन किया जाएगा। समिति के सदस्य गोरखपुर एयरपोर्ट से उन्हें लेकर देवरिया पहुंचेंगे। शहर के पुरवा चौराहे पर श्री जी का भव्य स्वागत करने के पश्चात कथा स्थल पर पहुंचेंगी। इस दौरान श्री जी के द्वारा राधा माधव की मधुर लीलाओं की कथा का रसपान कराया जाएगा।उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक संख्या में श्रोताओं को पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में आध्यात्मिक ही वह शक्ति है जो हिंदू समाज को संस्कार, संयम, सद्भाव और राष्ट्र भावना से जोड़कर सुदृढ़ बनती है। हिंदू समाज का युवा आध्यात्म से जुड़ता है तब केवल व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा समाज सशक्त और संगठित होता है इसी भावना के साथ यह कथा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

हिंदुओं की रक्षा ही हमारा संकल्प-स्वान्त रंजन

0

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।विशाल हिन्दू जागरण के क्रम में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन भुजौली कालोनी के महावीर बस्ती में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम परिसर में आयोजित किया गया। हिन्दू सम्मलेन का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वान्त रंजन सहित अन्य अतिथियों ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन ने कहा कि हिंदुओं की रक्षा ही हमारा संकल्प है। हमें यह सोचना होगा कि हम कौन थे, हमारा धर्म क्या था, हमारी संस्कृति क्या थी, और हमारे पूर्वज कौन थे, इस पर भी व्यापक विचार करने का समय है। पूर्व में भारतवर्ष विश्वगुरु के नाम से पूरे विश्व का मार्गदर्शक करता रहा है। पूर्व में भारतवर्ष हिन्दुओं कि उदासीनता के कारण ही बाहरी आक्रांताओं के राज हो सके। समाज के जागृत होने से कठिन से कठिन कार्य भी हो जाते है। इसका सफल उदाहरण श्री रामजन्मभूमि आंदोलन रहा है। समाज के जागृत होने के कारण ही आज मंदिर बना है। भारत हमेशा से अखंड रहा है और हमें उसके अखंडता को कायम रखने के लिए कार्य करना है। उन्होंने देवरहा बाबा का भी जिक्र करते हुए कहा कि बाबा का भी आशीर्वाद श्री राम मंदिर के लिए मिला था। उन्होंने पंच परिवर्तन पर जोर देते हुए उसपर कार्य करने के लिए जोर दिया। हमें अगर अपने देश को बचाना है तो इसकी शुरुआत घर से शुरू कर गली, मोहल्ले, नगर, राज्य में इसका पालन करना होगा। मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व कर रही कथा वाचक पूनम मिश्रा ने कहा कि यह मंच गर्जना का मंच है, विरोधियों की नींव हिलाने वाला मंच है। नारी के राष्ट्र की जननी और निर्माण करने वाली है। राष्ट्र को चलाने की शक्ति नारी में ही है। भारत वो देश है जहाँ शक्ति के प्रकाश की निरंतरता है। भारत देश कर्म प्रधान है। यह देश समर्पण की भूमि है। उन्होंने मानस से कैकेयी के चरित्र पर प्रकाश ड़ालते हुए बताया की उन्होंने पापियों के नाश के लिए उन्होंने त्याग किया। संत समाज के प्रतिनिधि के रूपये में श्री दत्तात्रेय धाम के स्वामी परमानन्द गिरी ने हिन्दू समाज को जागृत करते हुए कहा कि हम सभी हिन्दू धर्म के संवाहक हैं जो हिन्दू धर्म की रक्षा एवं जनजागरण को लेकर आगे चलेंगे। यह जिम्मेदारी हम सभी की है। हिंदुत्व से सकारात्मक भाव का जागरण होता है। मातृ शक्ति अपने चौके से संस्कार एवं हिन्दू भाव को जागृत करिये। सभी लोग शिखा एवं चन्दन का प्रयोग अवश्य करें। सभी हिन्दू शस्त्र एवं शास्त्र अपने घरों में अवश्य रखें। कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे डॉ. एसके सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन चंद्रभान विश्वकर्मा ने किया। इससे पूर्व हिन्दू सम्मलेन का कार्यक्रम चरणवद्ध रूप में भूमि पूजन, साईकिल रैली, शोभायात्रा, कलश यात्रा आदि के माध्यम से शुरू हुआ। इस दौरान हिन्दू जनमानस को जागृत करने के साथ हुई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में हिंदू जनमानस का दर्शन हो रहा था। जय श्रीराम, भारत माता के जयकारे से पूरा वातावरण हिंदुत्वमय हो गया। इस दौरान सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व सदस्यता अभियान के प्रभारी आनंद शाही, डा. हेमंत मिश्रा, अभय नाथ त्रिपाठी, डा. अभय मणि, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, अंशु मणि, राम सिंहासन, धर्मेंद्र, भगवान, नीरज, गोपीचंद, विमला, जेपी जायसवाल, चंद्रकांत मणि, राम आधार, यशवंत, संतोष, सुभाष, रमेश, मार्कण्डेय, गिरिजेश, सीमा, संजय, नीरज, विवेकानंद दिव्या, प्रिया, योगेन्द्र, हरगोविंद, अतुल, रमेश, गोलू, छोटू, चंद्रभान, मनवीर सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

बिजली के निजीकरण के विरोध में कर्मियों का आर-पार का ऐलान

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के खिलाफ आज दिल्ली में बनेगी संयुक्त आंदोलन की रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिजली क्षेत्र के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इस मुद्दे पर नेशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स (NCCOEEE) की एक अहम बैठक आज, 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित की जा रही है। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

इस बैठक में देशभर में संयुक्त संघर्ष की रणनीति तय की जाएगी और आगे होने वाले आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। बिजली कर्मचारियों का कहना है कि निजीकरण से न केवल कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे, बल्कि किसानों और आम उपभोक्ताओं पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा।

राष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी

नेशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी की इस बैठक में ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन, ऑल इंडिया पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन, ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज फेडरेशन (AITUC), इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (CITU), इंडियन नेशनल इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज फेडरेशन (INTUC) और ऑल इंडिया पावर मेन्स फेडरेशन (AIUTUC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री भाग लेंगे।

बिल को लेकर कड़ी आपत्ति

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय ट्रेड यूनियनों की इस बात पर सहमति बन चुकी है कि इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 पूरे बिजली क्षेत्र के निजीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह बिल किसानों और आम बिजली उपभोक्ताओं के लिए नुकसानदायक साबित होगा।

उन्होंने कहा कि इसी कारण इस बिल और बिजली वितरण निगमों के निजीकरण के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन बेहद जरूरी हो गया है। दिल्ली बैठक के बाद देशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जा सकता है।

जनवरी से यूपी में शुरू होगी स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना, प्रदूषण पर लगेगा लगाम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रदेश में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। जनवरी 2026 से प्रदेश में स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना की शुरुआत की जाएगी। परियोजना का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह महत्वाकांक्षी परियोजना विश्व बैंक के सहयोग से लागू की जा रही है।
स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना के तहत प्रदूषण नियंत्रण, वायु गुणवत्ता सुधार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ठोस उपायों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। यह परियोजना वर्ष 2025 से 2031 तक कुल 6 वर्षों की अवधि में संचालित होगी, जिसमें विभिन्न चरणों में कार्ययोजना को अमल में लाया जाएगा।
परियोजना के संचालन और निगरानी के लिए गठित शासी निकाय की अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे, जबकि प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव को इसके सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। शासन स्तर पर नियमित समीक्षा के माध्यम से परियोजना की प्रगति पर नजर रखी जाएगी।
सरकार का मानना है कि स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन से शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और आम जनता को प्रदूषण से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी।