Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 368

स्वाभिमान की तलवार से इतिहास रचने वाले योद्धा: महाराज छत्रसाल

बलिदान दिवस 20 दिसंबर पर विशेष
नवनीत मिश्र

भारत की धरती पर जब-जब अन्याय, दमन और पराधीनता का अंधकार छाया, तब-तब किसी न किसी वीर ने स्वाभिमान की मशाल जलाकर इतिहास की दिशा बदली। बुंदेलखंड की वीरभूमि से जन्मे महाराज छत्रसाल ऐसे ही योद्धा थे, जिन्होंने सीमित साधनों के बावजूद असीम साहस, अदम्य इच्छाशक्ति और अपराजेय आत्मबल के सहारे मुग़ल साम्राज्य को खुली चुनौती दी। वे केवल तलवार चलाने वाले सेनानायक नहीं थे, बल्कि स्वतंत्रता, आत्मसम्मान और स्वराज के जीवंत प्रतीक थे।
महाराज छत्रसाल का जन्म 4 मई 1649 को बुंदेला वंश में हुआ। उनके पिता चंपतराय बुंदेला मुग़ल सत्ता के अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। पिता का बलिदान बालक छत्रसाल के जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा बना। उसी क्षण उन्होंने मन ही मन यह संकल्प लिया कि वे अपने बुंदेलखंड को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराए बिना चैन से नहीं बैठेंगे।
युवावस्था में प्रवेश करते ही महाराज छत्रसाल ने शस्त्र विद्या, युद्धकौशल और रणनीति में अद्भुत दक्षता प्राप्त की। उस समय औरंगज़ेब की विशाल और क्रूर मुग़ल सेना का आतंक पूरे उत्तर भारत में फैला हुआ था, किंतु छत्रसाल ने भय को कभी अपने समीप नहीं आने दिया। उन्होंने जंगलों, पहाड़ियों और दुर्गम क्षेत्रों को अपना रणक्षेत्र बनाया और गुरिल्ला युद्ध नीति अपनाकर मुग़ल सेनाओं को बार-बार पराजित किया। उनकी तेज़ी, चतुराई और साहस के सामने शत्रु की संख्या और संसाधन व्यर्थ सिद्ध हुए।
महाराज छत्रसाल का संघर्ष केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं था, बल्कि वह आत्मसम्मान और स्वशासन के लिए था। उन्होंने बुंदेलखंड के बड़े भूभाग को मुग़ल आधिपत्य से मुक्त कर एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना की। उनके शासन में प्रजा सुरक्षित थी, किसानों और साधुओं को संरक्षण प्राप्त था और स्थानीय संस्कृति व परंपराओं का सम्मान किया जाता था। वे जानते थे कि सच्चा राजा वही है, जो अपनी जनता के दुख-सुख का सहभागी बने।
जीवन के उत्तरार्ध में महाराज छत्रसाल ने मराठा वीर पेशवा बाजीराव प्रथम से मित्रता की। यह मित्रता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि समान विचारों और स्वतंत्रता-चेतना पर आधारित थी। बाजीराव की सहायता से उन्होंने बुंदेलखंड की रक्षा और सुदृढ़ की तथा कृतज्ञता स्वरूप अपने राज्य का एक बड़ा भाग मराठों को सौंप दिया। यह निर्णय उनके उदार और दूरदर्शी व्यक्तित्व को दर्शाता है।
20 दिसंबर 1731 को यह महान योद्धा देह त्याग कर अमरत्व को प्राप्त हुआ, किंतु उनका जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक हैl यदि संकल्प अडिग हो, तो सबसे बड़ा साम्राज्य भी झुक सकता है। महाराज छत्रसाल ने सिद्ध किया कि स्वाभिमान की तलवार से इतिहास रचा जा सकता है। उनकी प्रेरक गाथा हर उस व्यक्ति को शक्ति देती है, जो अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने का साहस रखता है।

तीन क्रांतिकारी, एक संकल्प: आज़ादी के लिए सर्वोच्च बलिदान

पुनीत मिश्र

भारत की स्वतंत्रता केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि असंख्य त्यागों की जीवंत गाथा है। इस गाथा के उज्ज्वल अध्याय हैं पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ और ठाकुर रोशन सिंह, तीन नाम, एक संकल्प और एक लक्ष्य: माँ भारती की पूर्ण स्वतंत्रता। उनका बलिदान दिवस हमें स्मरण कराता है कि आज़ादी साहस, संगठन और आत्मोत्सर्ग से प्राप्त हुई है।
पंडित राम प्रसाद बिस्मिल क्रांति के ऐसे स्वर थे, जिनकी कविता और कर्म दोनों में राष्ट्रप्रेम धधकता था। “सरफ़रोशी की तमन्ना” जैसे गीतों ने युवाओं में स्वाधीनता का ज्वार पैदा किया। काकोरी कांड के माध्यम से उन्होंने ब्रिटिश सत्ता को स्पष्ट संदेश दिया कि अन्याय का प्रतिकार होगा संगठित, निर्भीक और निर्णायक।
शहीद अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ इस आंदोलन की समावेशी आत्मा के प्रतीक थे। उन्होंने दिखाया कि स्वतंत्रता संग्राम मज़हब या पहचान की सीमाओं से ऊपर है। उनका जीवन और बलिदान बताता है कि भारत की आत्मा विविधता में एकता है। फाँसी के क्षणों में भी उनके चेहरे पर दृढ़ विश्वास था कि उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों को निर्भीक बनाएगा।
ठाकुर रोशन सिंह क्रांति की दृढ़ता का नाम थे। अत्याचार, यातनाएँ और कारावास भी उनके संकल्प को तोड़ न सके। उन्होंने अनुशासन, धैर्य और साहस से आंदोलन को शक्ति दी, यह सिद्ध करते हुए कि क्रांति केवल आवेग नहीं, बल्कि दीर्घकालिक प्रतिबद्धता है।
इन तीनों का बलिदान हमें यह बोध कराता है कि स्वतंत्रता एक विरासत के साथ-साथ उत्तरदायित्व भी है। बलिदान दिवस पर उनका स्मरण हमें सत्य, एकता और राष्ट्रहित के पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उनके सपनों का भारत न्यायपूर्ण, समावेशी और आत्मसम्मानी हमारे कर्मों से ही साकार होगा। यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है।

मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार, घने कोहरे में लिपटी दिल्ली; एनसीआर में आज भी अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर कम होने से पूरे दिन लोगों को तेज ठिठुरन महसूस हुई। वहीं, घने कोहरे के कारण राजधानी सुबह 11 बजे तक धूप से वंचित रही।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश इलाकों में दृश्यता 100 से 150 मीटर तक सिमटी रही। कोहरे का असर सड़क और हवाई यातायात पर भी देखने को मिला।

दिल्ली-एनसीआर में आज भी कोहरे का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के लिए शुक्रवार को भी यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सुबह और देर रात यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

प्रदूषण और कोहरे का डबल असर

कोहरे और प्रदूषक तत्वों के मिश्रण से राजधानी में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई। बीते 24 घंटे में दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 373 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 334 था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आनंद विहार क्षेत्र में सबसे खराब स्थिति रही, जहां AQI 441 तक पहुंच गया। प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाला धुआं 18.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा कारण बना हुआ है।

सर्द हवाओं से बढ़ी कंपकंपी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्द हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के तापमान में आई गिरावट के कारण ठिठुरन ज्यादा महसूस हुई। रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री, जबकि पालम में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC वाले वाहनों पर रिकॉर्ड चालान

वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) वाले वाहनों के रिकॉर्ड 3,746 चालान काटे गए। सख्ती के चलते सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम नजर आई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रिमंडल के साथ प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा की। सरकार ने स्पष्ट किया कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का चौथा चरण सख्ती से लागू किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार शाम तक 61 हजार से अधिक PUC प्रमाणपत्र जारी किए गए।

रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिपाठी मार्केट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान विधियानी निवासी कृपाशंकर लाल श्रीवास्तव उर्फ छेदीलाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, कृपाशंकर लाल श्रीवास्तव रजिस्ट्री विभाग कार्यालय में प्राइवेट मुंशी का काम करते थे।

गुरुवार शाम करीब 7 बजे वह बैंक चौराहे से अपने घर लौट रहे थे। त्रिपाठी मार्केट होते हुए पैदल चलते समय जैसे ही वह रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनके शरीर के कई अंग क्षत-विक्षत हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें – बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला, दो युवकों की मौके पर मौत

कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें – ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाकर PM मोदी ने रचा इतिहास

बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला, दो युवकों की मौके पर मौत

बांदा (राष्ट्र की परम्परा)। चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने सड़क पर गिरे बाइक सवारों को रौंद दिया।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 8:30 बजे मुख्य मार्ग पर हुई। मृतक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे, जिससे सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

कैसे हुआ हादसा

चिल्ला थाना प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के ललौली गांव निवासी सरवर (25) अपने साथी इसरार खान (30) के साथ बाइक से बांदा से अपने गांव लौट रहे थे।
उसी समय चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी प्रमोद कुमार बाइक से चिल्ला की ओर आ रहा था।

ये भी पढ़ें – ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाकर PM मोदी ने रचा इतिहास

दोहतरा गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सरवर और इसरार को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक युवक घायल, ट्रक जब्त

हादसे में बाइक चालक प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें – सीवरेज कार्य के चलते एक माह तक सड़क बंद, यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव

ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाकर PM मोदी ने रचा इतिहास

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ओमान ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी अब तक 29 देशों के सर्वोच्च विदेशी नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले दुनिया के चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत कूटनीति की सफलता है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और प्रभाव का भी प्रतीक है।

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान उनकी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान प्रदान किया। यह यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का अंतिम चरण थी। ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जिसकी स्थापना वर्ष 1970 में तत्कालीन सुल्तान कबूस बिन सईद ने की थी।

भारत–ओमान रिश्तों को मिला सम्मान

यह सम्मान भारत और ओमान के बीच मजबूत, ऐतिहासिक और भरोसेमंद रिश्तों को मान्यता देने के लिए दिया गया है। दोनों देशों के बीच 70 वर्षों के कूटनीतिक संबंध पूरे होने के अवसर पर यह सम्मान और भी विशेष माना जा रहा है। यह द्विपक्षीय सहयोग, जनसंपर्क और वैश्विक शांति में योगदान को दर्शाता है।

पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत और ओमान के लोगों के बीच आपसी विश्वास, स्नेह और सदियों पुराने संबंधों का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा कि अरब सागर सदियों से दोनों देशों को जोड़ने वाला सेतु रहा है और यह सम्मान भारत की जनता और उन पूर्वजों को समर्पित है जिन्होंने व्यापार और समुद्री संपर्क से रिश्तों की नींव रखी।

ये भी पढ़ें – सीवरेज कार्य के चलते एक माह तक सड़क बंद, यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत–ओमान की ऐतिहासिक दोस्ती और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को समर्पित किया है। मंत्रालय ने इसे रिश्तों में नए अध्याय की शुरुआत बताया।

29 देशों से मिल चुके हैं सर्वोच्च सम्मान

ओमान के सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 29 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। इनमें ब्राजील, फ्रांस, रूस, अमेरिका, श्रीलंका, भूटान, मिस्र, कुवैत, यूएई, सऊदी अरब और फलस्तीन जैसे देश शामिल हैं। यह उपलब्धि किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए दुर्लभ मानी जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, ये सम्मान भारत की मजबूत विदेश नीति, वैश्विक भरोसे और बढ़ती कूटनीतिक ताकत को दर्शाते हैं। ओमान का यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि भारत अब केवल एक क्षेत्रीय शक्ति नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर एक भरोसेमंद और प्रभावशाली राष्ट्र बन चुका है।

ये भी पढ़ें – शीतकालीन सारस गणना में वृद्धि, पीलीभीत में 98 सारस दर्ज

सीवरेज कार्य के चलते एक माह तक सड़क बंद, यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत चल रही आगरा सीवरेज स्कीम के तहत शहर में एक महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचा परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में एम.पी.एस खैराती टोला से पुरानी मंडी चौराहे तक 1400 मिमी व्यास की राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य के कारण आगरा सड़क बंद रहने की सूचना जारी की गई है।परियोजना प्रबंधक द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह कार्य 20 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस अवधि में पुरानी मंडी चौराहे की ओर से शाहजहां गार्डन तक की सड़क पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं, शाहजहां गार्डन की ओर से पुरानी मंडी चौराहे की दिशा में जाने वाले वाहनों के लिए एकल मार्ग (वन-वे) व्यवस्था लागू रहेगी।

ये भी पढ़ें – समय की मर्यादा में किया गया प्रत्येक कार्य सकारात्मक परिणाम देता है

यह परियोजना मंटोला नाले को पूर्ण रूप से टैप करने के उद्देश्य से की जा रही है, जिससे गंगा नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोका जा सके। प्रशासन का कहना है कि यह कार्य पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिहाज से अत्यंत आवश्यक है, हालांकि इसके चलते आमजन को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यातायात पुलिस और नगर निगम की ओर से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे आगरा सड़क बंद संबंधी सूचना को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। आमजन से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।

शीतकालीन सारस गणना में वृद्धि, पीलीभीत में 98 सारस दर्ज

पीलीभीत (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में वन एवं वन्य जीव प्रभाग की तीनों रेंज पीलीभीत, बीसलपुर और पूरनपुर में वर्ष 2025 की दो दिवसीय शीतकालीन सारस गणना सम्पन्न हुई। गणना के दौरान कुल 98 सारस पाए गए, जो ग्रीष्मकालीन सारस गणना की तुलना में वृद्धि दर्शाते हैं।
हिमालय पर्वत की तलहटी में स्थित पीलीभीत अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद में एक साथ सारस जनगणना कराई गई।

ये भी पढ़ें – कौन-सा मूलांक रहेगा सबसे भाग्यशाली?

पीलीभीत रेंज में गांव महुआ, कैच, न्यूरिया हुसैनपुर, घेरा रिछौला, बारात बोझ, बगब, सडिया मुस्तकिल, सियाबाठी पट्टी, गिधौर और सूरजपुर सहित विभिन्न स्थलों पर कुल 22 सारस दर्ज किए गए।
बीसलपुर रेंज के लमुआ, अर्जुनपुर, सुहास, बरखेड़ा, बहादुरपुर, नैनी झील, करेली, बमरौली और चौसर हरदो पट्टी में कुल 52 सारस पाए गए।
पूरनपुर रेंज के घुंघचाई, सकरिया, माधोटांडा और कलीनगर क्षेत्रों में कुल 21 सारस दर्ज हुए।

ये भी पढ़ें –जानिए आपकी राशि क्या कहती है

प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्य जीव भरत कुमार डी ने बताया कि शीतकालीन वर्ष 2025 की गणना में कुल 98 सारस मिले, जिनमें 89 वयस्क और 09 बच्चे शामिल हैं। इससे पहले ग्रीष्मकालीन सारस गणना 2025 में कुलबी95 सारस (86 वयस्क और 09 बच्चे) पाए गए थे। इस प्रकार शीतकालीन गणना में सारसों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।

महिला कैदियों और बच्चों की सुविधाओं के दिए निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के समय जनपद न्यायाधीश ने ऐसे बंदियों के मामलों की समीक्षा की, जो निर्धारित सजा की आधी अवधि से अधिक समय जेल में व्यतीत कर चुके हैं अथवा जिनकी जमानत न्यायालय से स्वीकृत होने के बावजूद जमानतदार के अभाव में निरुद्ध हैं। इस संबंध में उन्होंने जिला कारागार अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें –जन्मदिन जो प्रेरणा बन गए

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जारी एसओपी के तहत जेल बैरकों, पाकशाला एवं चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों के भोजन, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं विधिक सहायता की स्थिति का जायजा लिया गया और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव मनोज कुमार तिवारी ने बंदियों की समस्याएं सुनते हुए निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार की व्यवस्था, नियमित दवाइयों की उपलब्धता तथा महिला कैदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए दूध की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें –इतिहास के पन्नों में 19 दिसंबर : सत्ता, संघर्ष, स्वतंत्रता और परिवर्तन की गूंज

निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, जेलर राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, न्यायालय कर्मी एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

श्रमिकों को बड़ी राहत, बढ़ी नवीनीकरण की समय-सीमा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक, जिन्होंने पिछले चार वर्षों से अपने श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है, उन्हें अब 31 दिसंबर 2025 तक नवीनीकरण की छूट दी गई है। सहायक श्रम आयुक्त स्कन्द कुमार ने बताया कि पहले यह छूट 15 नवंबर 2025 तक ही मान्य थी। निर्धारित तिथि तक नवीनीकरण न कराने वाले श्रमिकों का कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा, जिससे वे विवाह सहायता, मातृत्व लाभ, शिक्षा सहायता, मृत्यु एवं गंभीर बीमारी सहायता जैसी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं। सभी श्रमिकों से समय रहते नवीनीकरण कराने की अपील की गई है।

20 दिसंबर के बाद नहीं होगा छात्रवृत्ति आवेदन

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षिक सत्र एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन स्तर से योजना की समय-सारिणी जारी कर दी गई है।

यह योजना कक्षा 11-12 को छोड़कर उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए लागू है। इसके अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण एवं आवेदन करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें –इतिहास के पन्नों से सीख: बलिदान और विचार

20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 है। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, संबंधित शिक्षण संस्थानों द्वारा प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर अग्रसारण करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

संस्थानों को समय रहते सत्यापन के निर्देश

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शिक्षण संस्थान अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना आवेदन पत्रों का परीक्षण करें। पात्र छात्रों के आवेदन समय से अग्रसारित किए जाएं और अपात्र आवेदनों को समय रहते निरस्त किया जाए, ताकि छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न है
छात्रों के लिए राहत, लापरवाही से हो सकता है नुकसान

समाज कल्याण विभाग ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंतिम समय में तकनीकी समस्या या दस्तावेजों की कमी के कारण आवेदन निरस्त होने की स्थिति से बचने के लिए आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उच्च शिक्षा जारी रखने में एक महत्वपूर्ण सहारा है।

डीएम दिव्या मित्तल ने महिला समूहों को दिया भरोसा

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के अंतर्गत कार्यरत स्वयं सहायता समूहों की समूह सखियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय देवरिया स्थित विकास भवन के गांधी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने की। इस बैठक में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आई समूह सखियों ने अपने कार्यों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा।

ये भी पढ़ें –महादेव का मौन और आत्मा का जागरण: शिवपुराण की गूढ़ कथा

बैठक में विशेष रूप से मुस्कान प्रेरणा संकुल संघ, बैकुण्ठपुर (देवरिया सदर) सहित अन्य विकास खंडों की समूह सखियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, खंड विकास अधिकारी देवरिया सदर सहित आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

ड्रेस कोड और पहचान पत्र की मांग पर डीएम ने दिए निर्देश

बैठक के दौरान समूह सखियों ने अपने कार्य की पहचान और सम्मान को लेकर ड्रेस कोड निर्धारण एवं आधिकारिक पहचान पत्र जारी किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इस पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस विषय में मिशन मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाए। साथ ही उपायुक्त स्वतः रोजगार को पहचान पत्र शीघ्र जारी कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।

मानदेय भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी
समूह सखियों ने समय से मानदेय भुगतान न होने की समस्या को भी मजबूती से रखा। जिलाधिकारी ने इस मुद्दे पर मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि समूह सखी एवं अन्य सामुदायिक कैडरों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा कराई जाए। खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से पत्रावली मंगाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी का मानदेय समय पर भुगतान हो।

डीएम ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा है कि जमीनी स्तर पर कार्य कर रही महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनके भुगतान में अनावश्यक विलंब न किया जाए।

लोकोश ऐप पर अतिरिक्त भुगतान की मांग पर प्रशासन का रुख स्पष्ट
बैठक में लोकोश ऐप पर किए जा रहे कार्य के लिए अतिरिक्त धनराशि देने की मांग भी उठाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि समूह सखियों का कार्य पहले से ही लोकोश ऐप आधारित है और शासन की वर्तमान नीति के अनुसार मानदेय के अतिरिक्त कोई अलग भुगतान देय नहीं है। हालांकि, उन्होंने इस मांग को मिशन मुख्यालय तक प्रस्ताव के रूप में भेजने के निर्देश उपायुक्त स्वतः रोजगार को दिए, ताकि उच्च स्तर पर इस पर विचार हो सके।

ड्राई राशन उठान भुगतान की समस्या पर जल्द समाधान के निर्देश
ड्राई राशन के उठान के लिए भुगतान न मिलने की समस्या पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मुख्यालय से पत्राचार कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम यह बैठक जिले में महिला सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। प्रशासन द्वारा समूह सखियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना और समाधान के लिए ठोस निर्देश देना इस बात का संकेत है कि शासन जमीनी स्तर पर कार्य कर रही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

आभार ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न
बैठक के अंत में उपायुक्त स्वतः रोजगार ने सभी उपस्थित समूह सखियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और बैठक की समाप्ति की घोषणा की।

समय की मर्यादा में किया गया प्रत्येक कार्य सकारात्मक परिणाम देता है

🪔 पंचांग 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार | आज का सम्पूर्ण हिन्दू पंचांग (Hindi Panchang Today)

दिनांक: 19 दिसंबर 2025
वार: शुक्रवार
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: हेमंत ऋतु (द्रिक एवं वैदिक)

🔱 संवत एवं काल गणना

विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)
शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
अमांत मास: मार्गशीर्ष
पूर्णिमांत मास (चंद्र मास): पौष
राष्ट्रीय तिथि (शक): मार्गशीर्ष 28

ये भी पढ़ें –कबीर मगहर महोत्सव-2026 की तैयारी बैठक, भव्य आयोजन पर मंथन

🌙 तिथि

कृष्ण पक्ष अमावस्या
प्रारंभ: 19 दिसंबर 04:59 AM
समाप्ति: 20 दिसंबर 07:13 AM

नक्षत्र

ज्येष्ठा: 18 दिसंबर 08:06 PM से 19 दिसंबर 10:51 PM तक
मूल: 19 दिसंबर 10:51 PM से 21 दिसंबर 01:21 AM तक

ये भी पढ़ें –सब जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में जमालपुर की टीम चैंपियन, बैरिया विधायक खेल स्पर्धा का भव्य समापन

विशेष: आज गण्डमूल नक्षत्र प्रभावी है, अतः विशेष सावधानी आवश्यक है।

🧘 योग

शूल योग: 18 दिसंबर 03:05 PM से 19 दिसंबर 03:46 PM तक
गण्ड योग: 19 दिसंबर 03:46 PM से 20 दिसंबर 04:17 PM तक

ये भी पढ़ें –आराजी करियापार में पुण्यतिथि पर शाल वितरण, सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद

🔔 करण

चतुष्पद: 19 दिसंबर 04:59 AM से 06:08 PM तक
नाग: 19 दिसंबर 06:08 PM से 20 दिसंबर 07:13 AM तक

ये भी पढ़ें –विकास और जनकल्याण को लेकर विधायक का भरोसा

☀️🌕 सूर्य एवं चंद्रमा का समय

सूर्योदय: 07:06 AM
सूर्यास्त: 05:41 PM
चन्द्रोदय: 06:24 AM
चन्द्रास्त: 05:01 PM

ये भी पढ़ें –शीतलहर से राहत के लिए प्रशासन सक्रिय, 17 स्थानों पर अलाव जलाने व 1000 कंबल वितरण के निर्देश

राशि स्थिति

सूर्य राशि: धनु
चंद्र राशि:
10:51 PM तक – वृश्चिक
इसके बाद – धनु

⚠️ अशुभ काल

राहुकाल: 11:04 AM – 12:23 PM
यमगण्ड: 03:02 PM – 04:21 PM
कुलिक काल: 08:26 AM – 09:45 AM

ये भी पढ़ें –भारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौता: 98% भारतीय निर्यात को ओमान में मिलेगा ड्यूटी-फ्री प्रवेश

दुर्मुहूर्त:
09:13 AM – 09:55 AM
12:45 PM – 01:27 PM

शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त: 05:31 AM – 06:19 AM
अभिजीत मुहूर्त: 12:02 PM – 12:45 PM
अमृत काल: 01:01 PM – 02:48 PM

ये भी पढ़ें –रूह कंपा देने वाली वारदात, किरायेदार दंपती ने मकान मालकिन की हत्या कर बेड में छिपाया शव

विशेष योग

आनन्दादि योग:
10:51 PM तक – चर
इसके बाद – सुस्थिर

सर्वार्थसिद्धि योग: आज नहीं है

ये भी पढ़ें –विषम सेमेस्टर परीक्षाएं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न

🧭 दिशा शूल एवं यात्रा विचार

आज की वर्जित दिशा: पश्चिम यदि यात्रा आवश्यक हो तो गुड़ या मिश्री खाकर यात्रा करें।

लाभकारी दिशा:उत्तर एवं पूर्व दिशा में यात्रा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें –पेंशनर दिवस में जिलाधिकारी के सख्त निर्देश, पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर

🌾 व्रत एवं धार्मिक महत्व – अमावस्या व्रत आज का दिन पितृ तर्पण, दान, मौन साधना, ध्यान और आत्मचिंतन के लिए अत्यंत श्रेष्ठ माना गया है।
नोट:इस पंचांग में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए राष्ट्र की परम्परा जिम्मेदार नहीं होगी। कृपया किसी भी महत्वपूर्ण कार्य से पूर्व योग्य ज्योतिषाचार्य या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

जानिए आपकी राशि क्या कहती है

🔮 राशिफल 19 दिसंबर 2025 | Today Horoscope in Hindi | Aaj Ka Rashifal (पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय)

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल हमारे दैनिक जीवन, कार्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती है। 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए उन्नति और लाभ का संकेत दे रहा है, जबकि कुछ राशियों को सावधानी और धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है।

मेष राशि (Aries) 🔥
अक्षर: चू, चे, चो, ला | स्वामी ग्रह: मंगल
आज आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी।
कार्य/व्यवसाय: नेतृत्व क्षमता उभरेगी, प्रशासनिक और सुरक्षा सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल।
शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को लाभ।
कला-संगीत: मंच प्रदर्शन के अवसर मिल सकते हैं।
राजनीति: जनसमर्थन बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति: आय में वृद्धि, खर्च पर नियंत्रण जरूरी।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
पूज्य देवता: हनुमान जी

ये भी पढ़ें –पेंशनर दिवस पर पेंशनरों का सम्मान, समस्याओं के त्वरित समाधान का एडीएम ने दिया आश्वासन

वृषभ राशि (Taurus) 🌱
अक्षर: ई, ऊ, ए, ओ | स्वामी ग्रह: शुक्र
आज धैर्य और संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
कार्य/व्यवसाय: व्यापार में धीमी लेकिन स्थिर प्रगति।
शिक्षा: एकाग्रता बढ़ेगी।
कला-संगीत: सौंदर्य और डिजाइन से जुड़े लोगों को पहचान।
राजनीति/प्रशासन: निर्णय सोच-समझकर लें।
आर्थिक स्थिति: खर्च अधिक, बजट संभालें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
पूज्य देवता: माता लक्ष्मी

ये भी पढ़ें –शीतलहर से बचाव हेतु रैन बसेरा, अलाव, कंबल वितरण आदि आवश्यक कार्यवाही करने के दिए निर्देश,एडीएम

मिथुन राशि (Gemini) 🌬️
अक्षर: का, की, कु, घ | स्वामी ग्रह: बुध
आज संवाद और बुद्धिमत्ता से सफलता मिलेगी।
कार्य/व्यवसाय: मीडिया, लेखन, मार्केटिंग वालों के लिए शुभ।
शिक्षा: छात्रों के लिए पढ़ाई में प्रगति।
कला-संगीत: लेखन और मंच संचालन में सफलता।
राजनीति: प्रभावी भाषण से लाभ।
आर्थिक स्थिति: नए स्रोत से आय।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
पूज्य देवता: गणेश जी

ये भी पढ़ें –सोलर पंप योजना से जुड़ी जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

कर्क राशि (Cancer) 🌊
अक्षर: डा, डी, डू, डे | स्वामी ग्रह: चंद्रमा
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
कार्य/व्यवसाय: प्रशासनिक सेवाओं में संयम जरूरी।
शिक्षा: मन भटक सकता है, ध्यान बढ़ाएं।
कला-संगीत: रचनात्मकता में वृद्धि।
राजनीति: विरोध से बचें।
आर्थिक स्थिति: स्थिर।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
पूज्य देवता: शिव जी

ये भी पढ़ें –गौ तस्करों की तेज रफ्तार गाड़ी ने ली दो युवकों की जान, एक हफ्ते बाद दूसरे घायल की भी मौत, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

सिंह राशि (Leo) ☀️
अक्षर: मा, मी, मू, मे | स्वामी ग्रह: सूर्य
आज मान-सम्मान बढ़ेगा।
कार्य/व्यवसाय: उच्च पदस्थ और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए शुभ दिन।
शिक्षा: नेतृत्व क्षमता विकसित होगी।
कला-संगीत: मंचीय कलाकारों को सराहना।
राजनीति: प्रतिष्ठा में वृद्धि।
आर्थिक स्थिति: मजबूत।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
पूज्य देवता: सूर्य देव

ये भी पढ़ें –कृषक गोष्ठी में किसानों को दी गई जैविक व वैज्ञानिक खेती की जानकारी

कन्या राशि (Virgo) 🌾
अक्षर: टो, पा, पी, पू | स्वामी ग्रह: बुध
आज योजनाबद्ध कार्य से लाभ।
कार्य/व्यवसाय: नौकरी में तरक्की के संकेत।
शिक्षा: तकनीकी और मेडिकल छात्रों के लिए शुभ।
कला-संगीत: लेखन और शोध में सफलता।
आर्थिक स्थिति: सोच-समझकर निवेश करें।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 5
पूज्य देवता: दुर्गा माता

ये भी पढ़ें –पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को पुराने मामले में परेशान कर रही सरकार: अजय राय का आरोप

तुला राशि (Libra) ⚖️
अक्षर: रा, री, रू, रे | स्वामी ग्रह: शुक्र
आज रिश्तों में संतुलन जरूरी।
कार्य/व्यवसाय: साझेदारी से लाभ।
शिक्षा: कला और फैशन छात्रों के लिए शुभ।
राजनीति: संवाद से समाधान।
आर्थिक स्थिति: सामान्य से अच्छी।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
पूज्य देवता: लक्ष्मी जी

ये भी पढ़ें –गैंगस्टर एक्ट में कुर्क भूमि पर गेहूं की बुवाई, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वृश्चिक राशि (Scorpio) 🦂
अक्षर: तो, ना, नी, नू | स्वामी ग्रह: मंगल
आज परिश्रम रंग लाएगा।
कार्य/व्यवसाय: शोध, पुलिस, रक्षा सेवाओं में लाभ।
शिक्षा: गहन अध्ययन में सफलता।
राजनीति: रणनीति सफल होगी।
आर्थिक स्थिति: संतुलित।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 9
पूज्य देवता: भैरव बाबा

ये भी पढ़ें –बाइक–ट्रक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

धनु राशि (Sagittarius) 🏹
अक्षर: ये, यो, भा, भी | स्वामी ग्रह: गुरु
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
कार्य/व्यवसाय: शिक्षण और परामर्श क्षेत्र में लाभ।
शिक्षा: उच्च शिक्षा के लिए शुभ।
कला-संगीत: आध्यात्मिक रचनाओं में रुचि।
राजनीति: सम्मान बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति: लाभ के योग।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
पूज्य देवता: विष्णु जी

ये भी पढ़ें –संभागीय परिवहन अधिकारी ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण

मकर राशि (Capricorn) 🏔️
अक्षर: भो, जा, जी, खी | स्वामी ग्रह: शनि
आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
कार्य/व्यवसाय: प्रशासनिक और सरकारी कार्यों में सफलता।
शिक्षा: अनुशासन से लाभ।
राजनीति: धैर्य जरूरी।
आर्थिक स्थिति: मजबूत।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8
पूज्य देवता: शनि देव

ये भी पढ़ें –तानाशाही के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बीजेपी कार्यालय घेराव से पहले कार्यकर्ता हिरासत में

कुंभ राशि (Aquarius) 🌌
अक्षर: गू, गे, गो, सा | स्वामी ग्रह: शनि
आज नए विचार लाभ देंगे।
कार्य/व्यवसाय: टेक्नोलॉजी और सामाजिक क्षेत्र में उन्नति।
शिक्षा: नवाचार से सफलता।
राजनीति: जनसमर्थन मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: सुधार।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 4
पूज्य देवता: शिव जी

ये भी पढ़ें –मुख्य डाकघर में आधार बनवाने के नाम पर धन उगाही का आरोप, लोगों में आक्रोश

मीन राशि (Pisces) 🐟
अक्षर: दी, दू, थ, झ | स्वामी ग्रह: गुरु
आज रचनात्मकता चरम पर रहेगी।
कार्य/व्यवसाय: कला, संगीत, फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए श्रेष्ठ दिन।
शिक्षा: अध्ययन में मन लगेगा।
राजनीति: भावनात्मक अपील सफल।
आर्थिक स्थिति: संतुलित।
शुभ रंग: हल्का पीला | शुभ अंक: 7
पूज्य देवता: नारायण जी

ये भी पढ़ें – विधायक डॉ. असीम कुमार ने निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए

📌यह राशिफल पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की सामान्य स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है। राष्ट्र की परम्परा इस ज्योतिषीय गणना को प्रमाणित नहीं करता। सटीक फलादेश के लिए अपनी *जन्मकुंडली किसी योग्य ज्योतिष विशेषज्ञ को अवश्य दिखाएं।

कौन-सा मूलांक रहेगा सबसे भाग्यशाली?

🔢 अंक राशिफल 19 दिसंबर 2025: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन? जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य का पूरा संकेत

पंडित सुधीर तिवारी (अंतिम बाबा) द्वारा प्रस्तुत

न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्मतिथि के अंकों के योग से बनता है। यही मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय क्षमता, कार्यशैली और आने वाले समय के संकेत देता है। 19 दिसंबर 2025 का दिन कौन-से मूलांक वालों के लिए शुभ रहेगा और किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए—जानिए विस्तार से।

🔹 मूलांक 1 (सूर्य का प्रभाव)
आज का दिन नेतृत्व क्षमता को निखारने वाला है।
कार्य/व्यवसाय: उच्च पदस्थ लोगों से संपर्क बनेगा, नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं।
शिक्षा: प्रतियोगी छात्रों को सफलता के संकेत हैं।
कला/संगीत: आत्मविश्वास से प्रस्तुति देंगे, प्रशंसा मिलेगी।
राजनीति/प्रशासन: प्रभाव बढ़ेगा, निर्णयों को समर्थन मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: आय में सुधार, लेकिन दिखावे से बचें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
पूज्य देवता: भगवान सूर्य

ये भी पढ़ें –अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी

🔹 मूलांक 2 (चंद्र का प्रभाव)
भावनाओं में बहने से बचें, संतुलन बनाए रखें।
कार्य/व्यवसाय: टीमवर्क से लाभ, धैर्य जरूरी।
शिक्षा: मन भटक सकता है, ध्यान केंद्रित करें।
कला/संगीत: रचनात्मकता बढ़ेगी।
राजनीति/प्रशासन: सहयोगी भूमिका में सफलता।
आर्थिक स्थिति: खर्च संतुलित रखें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
पूज्य देवता: भगवान शिव

🔹 मूलांक 3 (गुरु का प्रभाव)
भाग्य और परिश्रम दोनों साथ देंगे।
कार्य/व्यवसाय: रुके कार्य पूरे होंगे।
शिक्षा: उच्च शिक्षा और परीक्षा में सफलता।
कला/संगीत: ज्ञान आधारित कार्यों में नाम मिलेगा।
राजनीति/प्रशासन: सलाहकार भूमिका मजबूत।
आर्थिक स्थिति: धन लाभ के योग।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
पूज्य देवता: भगवान विष्णु

ये भी पढ़ें –उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

🔹 मूलांक 4 (राहु का प्रभाव)
सतर्कता और धैर्य का दिन है।
कार्य/व्यवसाय: अड़चनें आएंगी, लेकिन समाधान संभव।
शिक्षा: एकाग्रता बनाए रखें।
कला/संगीत: प्रयोग से बचें।
राजनीति/प्रशासन: विवादों से दूरी रखें।
आर्थिक स्थिति: अनावश्यक खर्च से बचें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4
पूज्य देवता: दुर्गा माता

🔹 मूलांक 5 (बुध का प्रभाव)
नए अवसर और संपर्क लाभ देंगे।
कार्य/व्यवसाय: मीटिंग, डील और यात्रा शुभ।
शिक्षा: कम्युनिकेशन स्किल मजबूत होगी।
कला/संगीत: मंच और मीडिया से लाभ।
राजनीति/प्रशासन: वाणी से प्रभाव।
आर्थिक स्थिति: अचानक लाभ संभव।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
पूज्य देवता: भगवान गणेश

ये भी पढ़ें –गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में भीषण चोरी, माता का सोने का मुकुट व चांदी की छतरी लेकर फरार हुए चोर

🔹 मूलांक 6 (शुक्र का प्रभाव)
सुख, सौंदर्य और प्रेम का दिन।
कार्य/व्यवसाय: क्रिएटिव क्षेत्रों में सफलता।
शिक्षा: डिजाइन, फैशन, कला में प्रगति।
कला/संगीत: प्रशंसा और पहचान।
राजनीति/प्रशासन: जनसमर्थन बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति: धन और सुविधाओं में वृद्धि।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
पूज्य देवता: माता लक्ष्मी

🔹 मूलांक 7 (केतु का प्रभाव)
आत्मचिंतन और संयम आवश्यक।
कार्य/व्यवसाय: बड़े निर्णय टालें।
शिक्षा: शोध और आध्यात्मिक अध्ययन में रुचि।
कला/संगीत: एकांत में सृजन बेहतर।
राजनीति/प्रशासन: पर्दे के पीछे काम सफल।
आर्थिक स्थिति: स्थिर लेकिन धीमी।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 7
पूज्य देवता: भगवान गणेश

ये भी पढ़ें –सलेमपुर में बृजवासी गौ रक्षक सेना की बैठक, बढ़ती गौ तस्करी पर जताया रोष

🔹 मूलांक 8 (शनि का प्रभाव)
मेहनत का फल मिलने लगेगा।
कार्य/व्यवसाय: स्थायित्व और सम्मान।
शिक्षा: अनुशासन से सफलता।
कला/संगीत: धैर्य से पहचान बनेगी।
राजनीति/प्रशासन: जिम्मेदारी बढ़ेगी।
आर्थिक स्थिति: पुराने निवेश से लाभ।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 8
पूज्य देवता: भगवान शनि

🔹 मूलांक 9 (मंगल का प्रभाव)
ऊर्जा और साहस से भरा दिन।
कार्य/व्यवसाय: नई शुरुआत के लिए उत्तम।
शिक्षा: खेल, रक्षा, तकनीकी क्षेत्र में सफलता।
कला/संगीत: जोशपूर्ण प्रस्तुति।
राजनीति/प्रशासन: प्रभाव और नेतृत्व बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति: लाभ के संकेत।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
पूज्य देवता: हनुमान जी

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना
यह अंक ज्योतिषीय विश्लेषण केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ‘राष्ट्र की परम्परा’ इस अंक राशिफल की प्रमाणिकता का दावा नहीं करता। किसी भी निर्णय से पूर्व अपनी जन्मकुंडली किसी योग्य विशेषज्ञ से अवश्य दिखाएं।