Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 362

यूपीएस मझवालिया नं. 4 में पीटीएम बैठक सम्पन्न, अभिभावकों ने जताई संतुष्टि, बच्चों को स्वेटर-टोपी व मेडल देकर किया गया सम्मान

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
उच्च प्राथमिक विद्यालय (यूपीएस) मझवालिया नं. 4 में अध्यापक–अभिभावक (पीटीएम) बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में सभी बच्चों के अभिभावक समय से विद्यालय पहुंचे और अपने-अपने बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति एवं शैक्षिक प्रगति को लेकर शिक्षकों से विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान शिवानी, चांदनी, अन्तेश्वर, सत्यम, शिवांगी, दिव्या पटेल सहित अन्य बच्चों के अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, अनुशासन और शिक्षकों के कार्यों की सराहना की। अभिभावक विद्यालय के कार्य से संतुष्ट और प्रसन्न नजर आए।
इस अवसर पर कनक स्वीट के प्रोपराइटर एवं समाजसेवी विक्रम गुप्ता द्वारा बच्चों को अपने हाथों से स्वेटर और टोपी वितरित की गई। इस पहल से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ अभिभावक राम गुप्ता, परमेश्वर पटेल, संतोष शर्मा, लल्लन पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे, जो इस आयोजन से काफी खुश दिखे।

स्वेटर और टोपी पाने के बाद बच्चे

इसी क्रम में प्रधानाध्यापक अभिषेक सिंह द्वारा विज्ञान ओलंपियाड में सलेमपुर में टॉप करने वाले छात्र विवेक पटेल को सम्मानित किया गया। साथ ही अभिभावक लल्लन पटेल को डाइट रामपुर कारखाना में प्रतिभाग करने हेतु समय निकालकर अपने बच्चे को ले जाने के लिए भगवान बुद्ध का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नियमित रूप से समय पर विद्यालय आने वाले बच्चों को भी मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। चांदनी, दिव्य प्रजापति, अन्तेश्वर सहित अन्य बच्चों को नंदकिशोर पटेल और विक्रम गुप्ता द्वारा मेडल प्रदान किए गए।
अंत में पीटीएम बैठक को सफल बनाने के लिए सहायक अध्यापक किशन सिंह, नंदकिशोर पटेल, विक्रम गुप्ता, राम गुप्ता, परमेश्वर गुप्ता, शर्मा तथा सभी अभिभावकों के प्रति विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया। स्वेटर, टोपी और मेडल पाकर बच्चे और अभिभावक अत्यंत खुश और प्रसन्न नजर आए।

डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मोहम्मदाबाद गोहना का किया आकस्मिक निरीक्षण

मऊ( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शिक्षा क्षेत्र मोहम्मदाबाद गोहना स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में छात्राओं से संवाद किया तथा वहां पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित वार्डन को शासन के मंशा के अनुरूप कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में स्थित अन्य स्थलों का भी निरीक्षण करते हुए समस्याओं के बारे में वार्डन से जानकारी ली तथा यथासंभव उनमें सुधार हेतु आश्वस्त भी किया।

जिले में 24 दिसंबर को होगा जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में किसानों एवं उपभोक्ताओं के बीच मोटे अनाज (मिलेट्स) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला सह प्रदर्शनी एवं मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है। किसान पाठशालाओं के व्यस्त कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अब यह एक दिवसीय कार्यक्रम 24 दिसंबर को ऑफिसर्स क्लब, बलिया में पूर्वाह्न 10.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत मिलेट्स मेला एवं प्रदर्शनी के साथ-साथ मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जनपद के होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, बेकरी, फूड जॉइंट से जुड़े संचालक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से जुड़े उद्यमी, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, कृषि सखी तथा मिलेट्स के गुणों की जानकारी रखने वाले सामान्य नागरिक प्रतिभाग कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य मिलेट्स से बने स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों को प्रोत्साहित करना तथा आमजन को इनके स्वास्थ्य लाभों से अवगत कराना है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 23 दिसंबर को अपराह्न 5 बजे तक कार्यालय उप कृषि निदेशक, बलिया में अपना निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। आयोजकों द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में मिलेट्स के पोषण गुणों, उनके उत्पादन, प्रसंस्करण एवं दैनिक जीवन में उपयोग पर विशेष जानकारी दी जाएगी। आयोजकों ने जनपद के माननीय जनप्रतिनिधियों, किसानों, उद्यमियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे 24 दिसंबर को आयोजित इस मिलेट्स मेला एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा दें तथा स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएं।

सड़क पर सुरक्षा का संकल्प: महराजगंज में यातायात जागरूकता का विशेष अभियान, ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस टीम ने महराजगंज कस्बा क्षेत्र में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे की हालत में वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न ले जाने तथा ट्रैफिक सिग्नलों के पालन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। यातायात पुलिस ने बताया कि नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की जान बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यातायात पुलिस, आरटीओ एवं एई पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने सिंदुरिया–ठूठीबारी मार्ग पर निर्माणाधीन पुलियों, डायवर्जन प्वाइंटों एवं सड़क निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। टीम ने निर्देश दिए कि सभी जोखिम वाले स्थानों पर रिफ्लेक्टर टेप, साइनेज बोर्ड, कैट आई, खंभों व पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि रात्रि में दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।

ये भी पढ़ें – सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अवैध कब्जा हटाने व वरासत में लापरवाही पर सख्त रुख

इसके अलावा निचलौल कस्बे और सबया ढाले के पास चिन्हित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतते हुए सिसवा चीनी मिल परिसर में जीएम की उपस्थिति में गन्ना लेकर आने वाले चालकों और किसानों को भी जागरूक किया गया। उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि सभी भारी वाहन चालक अपने वाहनों के पीछे लाल कपड़े पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर ही सड़क पर चलें, जिससे दूर से वाहन की पहचान हो सके और दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।

यातायात पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि जनपद महराजगंज को सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें – बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मिशन शक्ति 5.0 विशेष कार्यक्रम का आयोजन

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अवैध कब्जा हटाने व वरासत में लापरवाही पर सख्त रुख

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

तहसील बांसडीह में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 153 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत दी गई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विकास खंड बेरुआरबारी के ग्राम सुहवल में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए बेरुआरबारी के खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए। साथ ही संबंधित सरकारी भूमि को तारों से घेरकर स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे आमजन को जानकारी रहे कि उक्त भूमि सरकारी है और भविष्य में दोबारा कब्जे की स्थिति न बने।
वहीं तहसील बांसडीह के ग्राम सहतवार निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी राजकुमार ने शिकायत की कि पिछले 13 वर्षों से उनकी वरासत नहीं हो सकी है। इस गंभीर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और उपजिलाधिकारी बांसडीह को तत्काल वरासत कराने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित लेखपाल अखिलेंद्र सिंह की लापरवाही को गंभीर मानते हुए उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश जारी किए गए।
जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। समाधान दिवस के दौरान कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए गए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बांसडीह, तहसीलदार, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासन की सक्रियता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मिशन शक्ति 5.0 विशेष कार्यक्रम का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि मिशन शक्ति के विशेष अभियान के अनुपालन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए जनपद के विकास खण्ड खड्डा में आज बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन पं. दीनदयाल इण्टर कॉलेज, मिश्रौली, खड्डा में किया गया, जिसमें हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा बाल विवाह पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए छात्राओं को बाल विवाह न करने हेतु प्रेरित किया तथा यह भी बताया कि यदि किसी के आस-पास कम उम्र की बालिका अथवा बालक का विवाह हो रहा हो तो इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 पर अवश्य दें।कार्यक्रम में केस वर्कर प्रियंका चौरसिया द्वारा महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं जैसे— निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वन स्टॉप सेंटर आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। काउंसलर मानस मिश्रा द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन एवं विशेष दत्तक ग्रहण इकाई के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही श्रीमती वन्दना गुप्ता द्वारा उक्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया।जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों— चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवाएँ 112 एवं 108 के उपयोग व महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से दिनेश कुमार (कम्प्यूटर ऑपरेटर), विद्यालय के प्रवक्ता श्री निशान्त, अनिमेष श्रीवास्तव, जगदीश प्रजापति सहित समस्त शिक्षकगण एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को पुनः बाल विवाह के विरुद्ध जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें प्राप्त, 11 का मौके पर निस्तारण

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा की गई और यथासंभव मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

94 शिकायतें दर्ज, 83 मामलों के निस्तारण के निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 94 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 83 मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सौंपा गया।

राजस्व विभाग की सबसे अधिक शिकायतें

विभागवार विवरण के अनुसार राजस्व विभाग से 38 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं पुलिस विभाग से 16, पुलिस व राजस्व के संयुक्त 7 तथा विकास विभाग से 9 शिकायतों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं हो सका। अन्य विभागों से प्राप्त 24 शिकायतों में से 5 का निस्तारण मौके पर किया गया।

ये भी पढ़ें – डीएम व एसपी ने बांसडीह डाक बंगले पर 16 जरूरतमंद परिवारों को बांटे कंबल

शीतलहर से प्रभावितों को कंबल वितरित

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शीतलहर से प्रभावित गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित कर राहत प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अलाव जलाने और रैन बसेरों की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र सहित सभी ग्राम सभाओं की सरकारी भूमि की वर्तमान स्थिति का विवरण शीघ्र तैयार करने तथा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें – 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस, 23-24 दिसंबर को बटेश्वर धाम में भव्य मिलेट्स महोत्सव का आयोजन

अधिकारी रहे मौजूद

सम्पूर्ण समाधान दिवस में परियोजना निदेशक पीयूष, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा राकेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका सहित जनपद एवं तहसील स्तर के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएम व एसपी ने बांसडीह डाक बंगले पर 16 जरूरतमंद परिवारों को बांटे कंबल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शीतलहर से बचाव और गरीबों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील बांसडीह स्थित डाक बंगले पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर 16 गरीब व जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए।

शीतलहर में किसी को ठिठुरने नहीं दिया जाएगा: डीएम

कंबल वितरण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी गरीब, असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति ठिठुरने को मजबूर न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि शीतलहर को देखते हुए जिले भर में जरूरतमंदों की पहचान कर लगातार कंबल व अन्य राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि राहत सामग्री सही समय पर सही व्यक्ति तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें – ग्रामीण रोजगार पर संकट? नए विधेयक को लेकर सियासी घमासान

कमजोर वर्गों की मदद सामूहिक जिम्मेदारी: एसपी

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग भी मानवता के नाते ऐसे सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग करता रहेगा।

लाभार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी

कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से ठंड के मौसम में उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बांसडीह, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी बांसडीह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें – 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस, 23-24 दिसंबर को बटेश्वर धाम में भव्य मिलेट्स महोत्सव का आयोजन

ग्रामीण रोजगार पर संकट? नए विधेयक को लेकर सियासी घमासान

सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला, वीबी-जी राम जी विधेयक को बताया ग्रामीण गरीबों के खिलाफ साजिश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को जारी एक वीडियो संदेश में प्रस्तावित वीबी-जी राम जी विधेयक को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक देश की सबसे महत्वपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) को कमजोर करने और अंततः उसकी जगह लेने का प्रयास है। सोनिया गांधी के अनुसार, यह कदम ग्रामीण गरीबों, किसानों और मजदूरों के हितों पर सीधा प्रहार है।

ये भी पढ़ें – हाईकोर्ट का सख्त संदेश: ‘सर तन से जुदा’ नारा भारत के संविधान के खिलाफ

अपने बयान में सोनिया गांधी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने एमजीएनआरईजीए को लगातार कमजोर किया है। उन्होंने याद दिलाया कि कोविड-19 महामारी के दौरान यही योजना करोड़ों गरीब परिवारों के लिए जीवन रेखा साबित हुई थी। इसके बावजूद सरकार ने इसके बजट में कटौती की, भुगतान में देरी की और अब इसे नए विधेयक के जरिए समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें – भारत-अफगानिस्तान संबंधों में स्वास्थ्य सहयोग बना नई कड़ी

सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि वीबी-जी राम जी विधेयक को बिना किसी व्यापक चर्चा, संसद में गंभीर बहस या राज्यों और हितधारकों से परामर्श के लाया जा रहा है। उनके अनुसार, इससे ग्रामीण रोजगार की गारंटी कमजोर होगी और लाखों परिवारों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि एमजीएनआरईजीए केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के लिए सामाजिक सुरक्षा कवच है।

ये भी पढ़ें – पाक पूर्व पीएम इमरान खान दोषी करार, पत्नी बुशरा बीबी संग लंबी कैद

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि एमजीएनआरईजीए को लागू करने में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है और यह योजना देशहित में लाई गई थी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि गरीबों के कल्याण की इस व्यवस्था पर “बुलडोजर” चलाया जा रहा है। सोनिया गांधी ने जनता से अपील की कि वे इस विधेयक के प्रभावों को समझें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाएं।

23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस, 23-24 दिसंबर को बटेश्वर धाम में भव्य मिलेट्स महोत्सव का आयोजन

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद आगरा में किसानों के सम्मान और पोषण युक्त अनाज के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 23 दिसंबर 2025 को किसान सम्मान दिवस तथा 23 व 24 दिसंबर 2025 को जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/किसान मेला आयोजित किया जाएगा। यह भव्य आयोजन बटेश्वर धाम प्रांगण, बाह-आगरा में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।

यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। शासन एवं कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना (2025-26) के अंतर्गत किसान सम्मान दिवस को गरिमामय रूप से मनाने के निर्देश दिए गए हैं।

किसानों को मिलेगा सम्मान, योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान किसानों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की कृषि कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन 2025-26 के अंतर्गत मिलेट्स (पौष्टिक अनाज) की खेती, प्रसंस्करण और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स महोत्सव आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें – मनरेगा की रीढ़ भूखी: अगस्त से मानदेय बकाया, ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बजाया बिगुल

कई विभागों के स्टॉल, कृषि नवाचारों का प्रदर्शन

किसान मेले में कृषि, सहकारिता, कृषि रक्षा, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, वन, पंचायत राज, सिंचाई, विद्युत, मंडी समिति सहित अनेक विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। निजी कंपनियां भी कृषि यंत्रों, आधुनिक तकनीक और उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री करेंगी। विभिन्न विभागों द्वारा निःशुल्क कृषि निवेशों का वितरण भी किया जाएगा, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश

जिलाधिकारी अरविंद अल्लप्पा बंगारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक किसानों को इस आयोजन से लाभान्वित करें।

यह आयोजन किसानों के लिए सम्मान, जानकारी और आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

ये भी पढ़ें – भारत-अफगानिस्तान संबंधों में स्वास्थ्य सहयोग बना नई कड़ी

मनरेगा की रीढ़ भूखी: अगस्त से मानदेय बकाया, ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बजाया बिगुल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को धरातल पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवक आज खुद आर्थिक बदहाली से जूझ रहे हैं। जनपद महराजगंज में अगस्त 2025 से ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय लंबित है, जिससे उनके सामने गंभीर आजीविका संकट खड़ा हो गया है।

दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहार बिना वेतन के गुजर गए, लेकिन इसके बावजूद शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता बनी हुई है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले आयोजित बैठक में सेवकों ने साफ कहा कि वे पूरी ईमानदारी से सरकारी योजनाओं को सफल बना रहे हैं, फिर भी समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा।

मानदेय न मिलने से पढ़ाई, इलाज और राशन पर संकट

ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि मानदेय न मिलने से बच्चों की पढ़ाई बाधित, इलाज ठप और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारी मजबूरी में कर्ज लेकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।

प्रशासन को कई बार कराया गया अवगत, फिर भी भुगतान नहीं

संघ ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन को कई बार लिखित रूप से अवगत कराया गया। शासन स्तर पर भी पत्राचार हुआ, लेकिन भुगतान से जुड़ी फाइलें दफ्तरों में धूल फांक रही हैं। जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

आंदोलन की चेतावनी, मनरेगा कार्य ठप होने की आशंका

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो जिले भर में कार्य बहिष्कार और आंदोलन किया जाएगा। सड़क पर उतरने की रणनीति भी तैयार की जा रही है। इसके बाद यदि मनरेगा कार्य प्रभावित हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में श्रवण, जितेंद्र, अजय कुमार, मदन वर्मा, सुनील शर्मा, पंकज कुमार, राजेश निषाद, मनोज, शैलेन्द्र, बंधु मद्धेशिया, अमरनाथ, राहुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

भारत-अफगानिस्तान संबंधों में स्वास्थ्य सहयोग बना नई कड़ी

अफगान स्वास्थ्य मंत्री का भारत दौरा: मानवीय सहयोग के जरिए नई कूटनीतिक इबारत

काबुल/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली का भारत दौरा दक्षिण एशिया की बदलती कूटनीतिक और सामरिक तस्वीर में एक अहम पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। बीते तीन महीनों में भारत आने वाले वह तीसरे तालिबान मंत्री हैं, जो यह संकेत देता है कि काबुल और दिल्ली के बीच संवाद और सहयोग का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री नूरुद्दीन अज़ीजी भी भारत का दौरा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें – आगरा से अलीगढ़ तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: एक घंटे में पूरा होगा सफर, इन इलाकों से गुजरेगा हाईवे; जमीनों के दाम बढ़ने तय

दिल्ली पहुंचने पर जलाली का स्वागत विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद प्रकाश ने किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा अफगान स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने के प्रति भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। दौरे के दौरान जलाली ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की, जिसमें भारत ने अफगानिस्तान को दवाइयों, टीकों और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की निरंतर आपूर्ति का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें – होम्योपैथिक दृष्टिकोण से सर्दी-खांसी व शीतकालीन बीमारियों से बचाव के प्रभावी उपाय–डॉ. श्याम मोहन श्रीवास्तव

भारत पहले ही अफगानिस्तान को 63,734 डोज़ इन्फ्लुएंजा और मेनिन्जाइटिस वैक्सीन, साथ ही 73 टन आवश्यक दवाइयां भेज चुका है। इसके अलावा आने वाले समय में 128 स्लाइस सीटी स्कैनर समेत एक बड़ा मेडिकल कंसाइनमेंट भेजने की तैयारी है। भारत ने कैंसर वैक्सीन सहित कई जीवनरक्षक टीकों का प्रतीकात्मक हस्तांतरण भी किया, जो इस सहयोग की गंभीरता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें – पाक पूर्व पीएम इमरान खान दोषी करार, पत्नी बुशरा बीबी संग लंबी कैद

यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है और सीमा बंद होने से अफगान व्यापार प्रभावित हुआ है। ऐसे में भारत की “लोगों के साथ खड़े रहने” की नीति काबुल में भरोसे का आधार बनती दिख रही है। बिना राजनीतिक मान्यता दिए, मानवीय सहायता के माध्यम से भारत ने अफगान समाज में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें – हाईकोर्ट का सख्त संदेश: ‘सर तन से जुदा’ नारा भारत के संविधान के खिलाफ

विशेषज्ञों का मानना है कि अफगान स्वास्थ्य मंत्री भारत दौरा केवल स्वास्थ्य सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य में ऊर्जा, खनन और बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रों में भारत की वापसी का संकेत भी देता है। यह सॉफ्ट पावर कूटनीति क्षेत्रीय राजनीति में भारत की स्थिति को और मजबूत कर रही है।

संगीत, फैशन और क्रिसमस कार्निवाल से सजेगा धनबाद क्लब का उत्सव माह

धनबाद क्लब में न्यू ईयर सेलिब्रेशन: संगीत, ग्लैमर और मनोरंजन का जादुई वैभव

धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)धनबाद क्लब में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य न्यू ईयर सेलिब्रेशन का आयोजन किया जा रहा है, जो शहरवासियों के लिए यादगार अनुभव बनने वाला है। 31 दिसंबर की शाम “जादुई वैभव” थीम पर आधारित मेगा इवेंट में संगीत, नृत्य और ग्लैमर का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें – रॉयल्टी व प्रदूषण नियमों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त

इस विशेष आयोजन में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ईशिका सेहगल और लोकप्रिय गायक देवेश लाल अपने सुपरहिट गीतों से समां बांधेंगे। कार्यक्रम की एंकरिंग जानी-मानी एंकर अभिलाषा शर्मा करेंगी, जो अपने आकर्षक संचालन से दर्शकों को पूरे कार्यक्रम से जोड़े रखेंगी।
वहीं, शहरी पकड़ी बैंड अपने देसी–फ्यूजन संगीत से माहौल को और जीवंत बनाएगा। इसके साथ ही मोशनट्रॉन डांस ट्रूप की ऊर्जावान प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी, जो युवाओं को खास तौर पर लुभाएगी।

ये भी पढ़ें – सावरकर की प्रतिमा का अनावरण या हिन्दू राष्ट्र के एजेंडे का निरावरण

इस आयोजन की जानकारी शुक्रवार को धनबाद क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्लब के वरीय उपाध्यक्ष चेतन गोयनका और सचिव अतुल डोकानिया ने दी। उन्होंने बताया कि पूरे दिसंबर माह को धनबाद क्लब में उत्सव माह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसे लेकर क्लब के सदस्यों में जबरदस्त उत्साह है।

ये भी पढ़ें – साहिबगंज अवैध खनन मामला: 100 करोड़ की लूट, CBI की रडार पर नेता और अफसर

उत्सव माह के अंतर्गत 22 दिसंबर को फैशन शो का आयोजन किया गया है, जिसमें अरेबियन मॉडल्स रैंप पर अपने अंदाज का जलवा बिखेरेंगी। ट्रेंडी परिधान, म्यूजिक और रैंप वॉक का यह संगम युवाओं के लिए खास आकर्षण रहेगा।

ये भी पढ़ें – राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से आठ हाथियों की मौत, पांच कोच पटरी से उतरे

वहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैंटा क्लॉज, गेम्स, फूड स्टॉल, म्यूजिक और बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां शामिल होंगी।
धनबाद क्लब का यह न्यू ईयर सेलिब्रेशन शहर के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा।

मौसम ने रोका पीएम मोदी का ताहिरपुर दौरा, फोन पर दिया सियासी संदेश

कोलकत्ता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पश्चिम बंगाल के ताहिरपुर में प्रस्तावित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खराब मौसम के चलते शारीरिक रूप से शामिल नहीं हो सके। मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर रैली स्थल पर लैंड नहीं कर पाया, जिससे उनका कार्यक्रम बाधित हुआ। हालांकि, प्रधानमंत्री ने तकनीक के माध्यम से फोन पर रैली को संबोधित कर वहां मौजूद जनता से सीधा संवाद किया।

ये भी पढ़ें –
अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से क्षमा याचना करते हुए कहा कि वह रैली स्थल के काफी निकट तक पहुंच चुके थे, लेकिन मौसम ने आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि उनका मन वहां मौजूद लोगों के बीच आने का था, लेकिन सुरक्षा कारणों से ऐसा संभव नहीं हो पाया।
अपने राजनीतिक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश आज तेज़ विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहता है। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की जनता ने विकास के नाम पर एक बार फिर भाजपा-एनडीए को ऐतिहासिक समर्थन दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने “जंगल राज” को पूरी तरह नकारते हुए 20 वर्षों बाद भी एनडीए को पहले से अधिक सीटें दीं और यही संदेश अब पश्चिम बंगाल तक पहुंच रहा है।
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देने के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि टीएमसी केवल भाजपा का विरोध करने में लगी है, जबकि राज्य के विकास की अनदेखी की जा रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन बंगाल की जनता के अधिकारों और सपनों के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। अंत में उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता से हाथ जोड़कर अपील की कि वे राज्य के विकास के लिए भाजपा को एक अवसर दें।

पश्चिम बंगाल में घुसपैठ, SIR और विकास पर पीएम मोदी का बड़ा हमला

कोलकत्ता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) का विरोध केवल इसलिए कर रही है ताकि घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा सके। नदिया जिले के ताहेरपुर में फोन के माध्यम से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में अवैध घुसपैठियों को टीएमसी का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और आम नागरिकों के अधिकारों को नुकसान पहुंच रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टीकरण की राजनीति हावी हो चुकी है। उन्होंने टीएमसी शासन को “महाजंगल राज” करार देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य को इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने यह भी दावा किया कि हालिया बिहार चुनाव परिणामों ने बंगाल में भाजपा के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं और जनता अब बदलाव चाहती है।

ये भी पढ़ें – मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस की सख्ती, अपराधियों पर बढ़ा शिकंजा

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, “आप मोदी का विरोध कर सकते हैं, लेकिन बंगाल की जनता को दुखी मत कीजिए। उनके अधिकारों का हनन मत कीजिए और उनके सपनों को तोड़ने का पाप मत कीजिए।” उन्होंने राज्य की जनता से हाथ जोड़कर भाजपा को एक मौका देने की अपील की और कहा कि केंद्र सरकार बंगाल के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करना चाहती है।

ये भी पढ़ें – WHO Global Summit: पीएम मोदी ने योग और आयुष को बताया वैश्विक स्वास्थ्य का आधार

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नदिया जिले के राणाघाट में करीब 3,200 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें एनएच-34 के 66.7 किलोमीटर लंबे बरजागुली–कृष्णानगर खंड को चार लेन में विकसित करना और 17.6 किलोमीटर लंबे बारासात–बरजागुली खंड के चार लेन निर्माण की परियोजना शामिल है।

ये भी पढ़ें – Bangladesh में हिंसा के बीच भारत का कड़ा एक्शन, 35 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, इन परियोजनाओं के पूरा होने से कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच संपर्क और मजबूत होगा तथा यात्रा समय लगभग दो घंटे तक कम हो जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।