Thursday, June 25, 2026
Home Blog Page 330

पत्रकारिता में नैतिकता और अनुशासन अनिवार्य: दिलीप मल्ल

भाटपार रानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय उप नगर भाटपार रानी के वार्ड संख्या 10 स्थित गुरुकुलम प्लेवे स्कूल परिसर में पत्रकार प्रेस एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश मंत्री दिलीप मल्ल ने कहा कि पत्रकार का चरित्र समाज के लिए मार्गदर्शक होता है। पत्रकारिता में नैतिकता, अनुशासन और जिम्मेदारी का पालन अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि पत्रकार प्रेस एसोसिएशन प्रदेश के 64 जनपदों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संगठन से जुड़े सदस्य निरंतर पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने जनपद स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। दिलीप मल्ल ने कहा कि यदि संगठन का प्रत्येक सदस्य नियमों का अक्षरशः पालन करे, तो संगठन जनपद में एक सशक्त और विश्वसनीय पहचान स्थापित करेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए शैलेश उपाध्याय ने कहा कि जनपद में कई संगठन कार्यरत हैं, लेकिन पत्रकार प्रेस एसोसिएशन स्वच्छ, निर्भीक और पारदर्शी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। डॉ. मोतीलाल ने अपने पत्रकारिता अनुभव साझा करते हुए कहा कि जो संगठन पत्रकारों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता है, वही सम्मान और ख्याति अर्जित करता है। इसके लिए व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर नैतिक मूल्यों के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन आवश्यक है।
संस्थान के निदेशक लोकेश दुबे ने कहा कि समाज के विकास और उन्नयन की बड़ी जिम्मेदारी पत्रकारों के कंधों पर होती है। मोहित शुक्ला ने कहा कि संगठन प्रत्येक सदस्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और सभी को पूरे मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, ताकि संगठन को जनपद में मजबूत आधार मिल सके।
बैठक के दौरान संगठन से जुड़े नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। संगठन की अगली बैठक 11 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है, जिसकी सूचना समय से सभी सदस्यों को दी जाएगी।
इस अवसर पर कामेश वर्मा, प्रवीण मिश्र, गोल्डेन वर्मा, मनौव्वर अंसारी, प्रमोद गुप्ता, राकेश तिवारी, दिलीप सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहेl

कन्या वार्षिक राशिफल 2026 : ग्रहों की चाल से बदलेगी किस्मत, धन-करियर-स्वास्थ्य -दांपत्य सब पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

लेखक : पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय


वर्ष 2026 कन्या राशि (Virgo Horoscope 2026) वालों के लिए आर्थिक, बौद्धिक और व्यावसायिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। यह वर्ष जहां एक ओर धन संग्रह, करियर उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला सिद्ध होगा, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और संबंधों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा।
बुध आपकी राशि के स्वामी हैं और वर्ष 2026 में शनि, राहु, गुरु और केतु का प्रभाव कन्या राशि के जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित करेगा।
नोट: यह राशिफल सामान्य ग्रह गोचर पर आधारित है। राष्ट्र की परम्परा इस ज्योतिष को प्रमाणित नहीं करता। अपनी जन्मकुंडली अवश्य किसी योग्य ज्योतिष विशेषज्ञ को दिखाएं।

ये भी पढ़ें – मेष राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती में संघर्ष से सफलता तक का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

🌟 कन्या राशि 2026 : ग्रहों की मुख्य स्थिति
शनि – मीन राशि में रहकर आपके स्वास्थ्य व मानसिक स्थिति पर दबाव बनाएंगे गुरु (बृहस्पति) – धन, शिक्षा और करियर में उन्नति देंगे
राहु-केतु – रिश्तों, निर्णय क्षमता और मानसिक अस्थिरता बढ़ा सकते हैं। बुध – बौद्धिक क्षमता, वाणी, व्यापार और लेखन में लाभ देंगे

ये भी पढ़ें – वृष राशिफल 2026: ग्रहों की चाल से बदलेगा भाग्य, जानिए करियर, धन, शिक्षा, राजनीति और जीवन के हर क्षेत्र का विस्तृत भविष्यफल

🔮 जनवरी से अप्रैल 2026 : मजबूत शुरुआत
जनवरी से अप्रैल तक का समय मानसिक शक्ति, आत्मविश्वास और बौद्धिक विकास के लिए उत्तम रहेगा।
नेतृत्व क्षमता में वृद्धि
कार्य योजनाओं से सफलता
शिक्षा, लेखन, मीडिया, वकालत में प्रगति
स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा

ये भी पढ़ें – मिथुन राशिफल 2026: धैर्य, कौशल और अवसरों का वर्ष करियर, व्यवसाय, शिक्षा और धन का विस्तृत वार्षिक भविष्यफल

⚠️ सावधानी:
शनि व राहु की दृष्टि के कारण
चोट, ऑपरेशन या वाहन दुर्घटना की आशंका
हृदय, सीने, पेट व पैरों से जुड़ी समस्या
घबराहट व मानसिक तनाव
👉 वाहन सावधानी से चलाएं, तनाव से बचें।
🔮 मई 2026 : सतर्कता आवश्यक
मई माह में
पेट व आंतरिक रोग उभर सकते हैं
मानसिक उलझन बढ़ेगी
पारिवारिक तनाव संभव
लेकिन
धन संबंधित कार्यों में लाभ
पुराने निवेश से फायदा

ये भी पढ़ें – वृष राशिफल 2026: ग्रहों की चाल से बदलेगा भाग्य, जानिए करियर, धन, शिक्षा, राजनीति और जीवन के हर क्षेत्र का विस्तृत भविष्यफल

🔮 जून, जुलाई, अगस्त 2026 : आर्थिक उन्नति का दौर
यह समय आय, संपत्ति और व्यवसाय के लिए बहुत शुभ रहेगा।
✔️ नए आय स्रोत बनेंगे
✔️ व्यापार में विस्तार
✔️ घर, वाहन, भूमि का योग
✔️ माता के स्वास्थ्य में सुधार
✔️ प्रतियोगिता में सफलता
⚠️ नकारात्मक पक्ष:
भाई-बहनों से मतभेद।क्रोध में वृद्धि।दांपत्य जीवन में तनाव।
भोग-विलास व खर्च बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें – सिंह राशिफल 2026: पूरे साल शनि की ढैय्या, करियर-धन-प्रेम-स्वास्थ्य पर क्या होगा असर?

🔮 सितंबर से दिसंबर 2026 : स्थिरता और सफलता ,सितंबर के पहले 15 दिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, उसके बाद समय अनुकूल हो जाएगा।नौकरी में परिवर्तन या पदोन्नति,व्यापारिक गतिविधियों में सुधार,संतान पक्ष से सुख,जीवनसाथी का सहयोग,प्रतियोगी परीक्षा में विजय,धार्मिक यात्रा व पुण्य कार्यों पर खर्च बढ़ेगा।
महीनेवार कन्या राशिफल 2026 (संक्षेप में)
जनवरी: आत्मविश्वास बढ़ेगा, स्वास्थ्य सामान्य
फरवरी: शिक्षा व करियर में प्रगति
मार्च: मानसिक मजबूती, धन लाभ
अप्रैल: निर्णय क्षमता मजबूत
मई: स्वास्थ्य में गिरावट
जून: आय वृद्धि, संपत्ति योग
जुलाई: पारिवारिक सुख
अगस्त: खर्च व यात्रा
सितंबर: स्वास्थ्य पर ध्यान
अक्टूबर: नौकरी में उन्नति
नवंबर: दांपत्य सुधार
दिसंबर: आर्थिक स्थिरता
💼 कार्य क्षेत्र / व्यवसाय
रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्ट – भारी लाभ
वाणी आधारित कार्य (टीचिंग, वकालत, मीडिया, सेल्स) – उन्नति
व्यापारियों के लिए विस्तार का वर्ष,सरकारी नौकरी के प्रयास सफल
🎓 शिक्षा, कला व संगीत
छात्र वर्ग के लिए वर्ष अनुकूल,प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता,
लेखक, कलाकार, संगीतकारों को पहचान
🏛️ राजनीति व प्रशासन
राजनीति में सक्रिय लोगों को जनसमर्थन।प्रशासनिक क्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा।विरोधियों पर विजय।
💰 आर्थिक दृष्टि
धन संग्रह में वृद्धि।निवेश से लाभ।आय स्थिर रहेगी।खर्च नियंत्रण जरूरी।
🩺 स्वास्थ्य
पेट, हृदय, मानसिक तनाव से सावधान,योग, प्राणायाम आवश्यक
नियमित दिनचर्या अपनाएं।
🔱 ग्रह दोष शांति के उपाय
बुधवार को गणेश जी व विष्णु जी की पूजा
हरी मूंग व हरा वस्त्र दान
“ॐ बुधाय नमः” मंत्र का जाप
क्रोध व जल्दबाजी से बचें
🎨 शुभ जानकारी
शुभ रंग: हरा, हल्का पीला
शुभ अंक: 5, 6
शुभ देवता: श्री गणेश, भगवान विष्णु
शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार
✍️ निष्कर्ष
कन्या राशि वालों के लिए वर्ष 2026 धन, करियर और बौद्धिक उन्नति का वर्ष है। यदि स्वास्थ्य व संबंधों में संयम रखा जाए तो यह वर्ष जीवन को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा।

SWAYAM से डीडीयू के स्नातक छात्र पढ़ेंगे साइबर सिक्योरिटी, वैदिक ज्ञान और पर्यावरण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम (एईसी) का अध्ययन स्वयं प्लेटफॉर्म के माध्यम से अनिवार्य किया गया है। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध सभी महाविद्यालयों के स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों पर लागू होगी।
विद्यार्थियों की सुविधा एवं प्रासंगिकता को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने स्वयं प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में से छह जीवनोपयोगी पाठ्यक्रमों का चयन किया है। प्रत्येक विद्यार्थी को इन छह पाठ्यक्रमों में से एक का चयन कर ऑनलाइन अध्ययन करना अनिवार्य होगा। इन पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण जनवरी माह में प्रारंभ होगा।
इन क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी, वैदिक सूक्त, पर्यावरणीय मुद्दे, योग, मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक समावेशन और भारतीय अर्थव्यवस्था जैसे समकालीन विषयों का ज्ञान प्राप्त होगा। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावहारिक कौशल, सामाजिक चेतना और डिजिटल सुरक्षा की समझ विकसित करना है।
स्वयं प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित यह व्यवस्था विद्यार्थियों को विकल्प की स्वतंत्रता प्रदान करती है, जिससे वे अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की योजनाओं के अनुरूप पाठ्यक्रम का चयन कर सकें। ऑनलाइन माध्यम के कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान शैक्षणिक अवसर प्राप्त होंगे।
क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रमों में इंटरनेट क्राइम्स एंड साइबर सिक्योरिटी, वैदिक सूक्त निरूपण, एनवायरनमेंटल इश्यूज़, चैलेंजेज़ एंड मैनेजमेंट, योगा एंड पॉजिटिव साइकोलॉजी फॉर मैनेजिंग करियर एंड लाइफ, समतामूलक एवं समावेशी शिक्षा तथा इंडियन इकोनॉमी: सम कंटेम्पररी पर्सपेक्टिव्स शामिल हैं। सभी पाठ्यक्रम 8 सप्ताह की अवधि के 2-क्रेडिट कोर्स हैं और हिंदी व अंग्रेज़ी-दोनों माध्यमों में उपलब्ध हैं।
स्वयं आधारित इन पाठ्यक्रमों में 30 अंकों का इंटरनल असेसमेंट और 70 अंकों की एंड सेमेस्टर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एंड सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा और सफल विद्यार्थियों के क्रेडिट उनके अकादमिक रिकॉर्ड में जोड़े जाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 की भावना के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना और उन्हें जिम्मेदार, जागरूक एवं सक्षम नागरिक बनाना है।

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में निर्वाचन प्रशासन की पहल

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर कुशीनगर में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 30 दिसंबर 2025 को अपराह्न 3 बजे प्रस्तावित है, जिसमें जनपद के सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें –दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 2025 में रची ऐतिहासिक उपलब्धियाँ

इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं विश्वसनीय रूप से संपन्न हो सके।बैठक के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन, स्थानांतरण तथा आपत्तियों के निस्तारण जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। निर्वाचन प्रशासन चाहता है कि राजनीतिक दल सक्रिय भागीदारी निभाएं, जिससे किसी भी प्रकार की विसंगति या विवाद की संभावना न रहे।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को बैठक में भेजकर मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

सिंह राशिफल 2026: पूरे साल शनि की ढैय्या, करियर-धन-प्रेम-स्वास्थ्य पर क्या होगा असर?

ज्योतिषाचार्य: पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय

जानें महीने-दर-महीने भविष्यफल और अचूक उपाय


सिंह राशिफल 2026 (Leo Horoscope 2026)
भूमिका: 2026 में सिंह राशि पर शनि की ढैय्या
वर्ष 2026 सिंह राशि वालों के लिए मिश्रित लेकिन सुधारकारी रहने वाला है। पूरे वर्ष शनि की ढैय्या का प्रभाव बना रहेगा, जिससे अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारी की परीक्षा होगी। अच्छी बात यह है कि मनोबल, व्यक्तित्व और बौद्धिक संतुलन में स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा। यदि अहंकार पर नियंत्रण रखा जाए और परिश्रम को निरंतर बनाए रखा जाए, तो यह वर्ष उन्नति का द्वार खोल सकता है।

ये भी पढ़ें – मेष राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती में संघर्ष से सफलता तक का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

ग्रह गोचर का समग्र प्रभाव
शनि: ढैय्या के कारण परिश्रम अधिक, फल धीरे-धीरे
गुरु (बृहस्पति): ज्ञान, सलाह, शिक्षा और आय के नए अवसर
राहु-केतु: मानसिक द्वंद्व, अचानक निर्णयों से बचाव जरूरी
सूर्य: आत्मविश्वास, नेतृत्व और सम्मान का कारक
आर्थिक स्थिति (Finance Horoscope 2026)
वर्ष 2025 जहां खर्च और तनाव से भरा रहा, वहीं 2026 में आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।आय के नए स्रोत बनेंगे,लेखन, वाणी, वकालत, टीचिंग, सेल्स-मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ,घर, वाहन, पारिवारिक मांगलिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा
चल-अचल संपत्ति का योग, मातृ पक्ष से लाभ
व्यापार में नए आयाम, लेकिन साझेदारी में सावधानी
निष्कर्ष: आय बढ़ेगी, पर खर्च भी साथ-साथ रहेगा। संतुलन जरूरी।

ये भी पढ़ें – वृष राशिफल 2026: ग्रहों की चाल से बदलेगा भाग्य, जानिए करियर, धन, शिक्षा, राजनीति और जीवन के हर क्षेत्र का विस्तृत भविष्यफल

करियर, नौकरी और व्यवसाय
नौकरीपेशा लोगों को संघर्ष के बाद सफलता
उच्च अधिकारियों से टकराव से बचें, अहंकार कम रखें
व्यापार में सुधार, विस्तार और नए कॉन्ट्रैक्ट
प्रशासनिक, राजनैतिक क्षेत्र में छवि मजबूत
स्वयं का व्यवसाय करने वालों के लिए धीमी लेकिन स्थिर प्रगति
शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और कला-संगीत
नई डिग्री, उच्च शिक्षा, विदेशी शिक्षा के लिए शुभ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता संगीत, कला, लेखन, मीडिया, अभिनय से जुड़े लोगों के लिए उपलब्धि वर्ष डॉक्टरी, इंजीनियरिंग, तकनीकी शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेगे।

ये भी पढ़ें – मेष राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती में संघर्ष से सफलता तक का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

प्रेम, दांपत्य और पारिवारिक जीवन
2026 प्रेम और वैवाहिक जीवन में संयम की मांग करेगा
जीवनसाथी के स्वास्थ्य व व्यवहार को लेकर तनाव
प्रेम संबंधों में टकराव, गलतफहमियों से बचें
समझौतावादी दृष्टिकोण अपनाने से संबंध बचेंगे
भाई-बहन, मित्रों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य राशिफल 2026
कुल मिलाकर स्वास्थ्य बेहतर पुराने रोगों से राहत
शनि-केतु की दृष्टि से चोट, ऑपरेशन या गिरने का योग
योग, ध्यान और नियमित दिनचर्या आवश्यक।

ये भी पढ़ें – कर्क वार्षिक राशिफल 2026: राहु–शनि के विशेष उपाय बदलेंगे भाग्य, करियर–धन–प्रेम में आएगी नई दिशा

सिंह राशिफल 2026: महीने-दर-महीने भविष्यफल
जनवरी 2026
नई शुरुआत का संकेत। नौकरी में दबाव, लेकिन आत्मविश्वास बना रहेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1
फरवरी 2026
धन लाभ के अवसर। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 5
मार्च 2026
शिक्षा, प्रतियोगिता और यात्रा के योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
अप्रैल 2026
करियर में बदलाव के संकेत। उच्च अधिकारियों से सावधानी।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 8
मई 2026
आर्थिक मजबूती। संपत्ति या वाहन का योग।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
जून 2026
दांपत्य जीवन में तनाव। धैर्य और संवाद जरूरी।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 2
जुलाई 2026
व्यवसाय में विस्तार। साझेदारी सोच-समझकर।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 7
अगस्त 2026
मानसिक द्वंद्व, निर्णय सोच-समझकर लें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 4
सितंबर 2026
प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू में सफलता।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9
अक्टूबर 2026
राजनैतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 1
नवंबर 2026
स्वास्थ्य में सुधार, पारिवारिक सुख।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
दिसंबर 2026
साल का समापन संतोषजनक। भविष्य की योजनाएं बनेंगी।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 5
शनि ढैय्या में क्या न करें
अहंकार और जल्दबाजी
झूठ, छल, अनैतिक कार्य
साझेदारी में बिना लिखित समझौते
क्रोध और कटु वाणी
शनि और ग्रहों को अनुकूल करने के उपाय
भगवान शिव की नियमित पूजा
शनिवार को शनि मंत्र का जप
हनुमान जी और माता दुर्गा की उपासना
गरीब, वृद्ध और श्रमिकों की सेवा
शनिवार को काले तिल, तेल का दान
आज का दिन (सिंह राशि के लिए सामान्य संकेत)
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
पूज्य देवता: भगवान शिव
शुभ दिशा: पूर्व
निष्कर्ष – सिंह राशि वालों के लिए 2026 संघर्ष से सफलता का वर्ष है। शनि की ढैय्या आपको तोड़ेगी नहीं, बल्कि निखारेगी, यदि आप धैर्य, परिश्रम और अनुशासन अपनाते हैं। सही दिशा में प्रयास करने पर यह वर्ष जीवन में स्थायी उन्नति दे सकता है।

नोट: यह राशिफल सामान्य ग्रह-गोचर पर आधारित है। राष्ट्र की परम्परा इस ज्योतिष को प्रमाणित नहीं करता। कृपया अपनी जन्मकुंडली किसी योग्य विशेषज्ञ से अवश्य दिखाएं।

अवैध गांजा तस्करी पर महराजगंज पुलिस का करारा प्रहार

स्विफ्ट डिजायर कार से 3.870 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

महाराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई के क्रम में थाना फरेंदा पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.870 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना फरेंदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ लोग अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बनकटी मोड़ पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार सवार तीनों व्यक्तियों के पास से अलग-अलग मात्रा में गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फागू पुत्र श्याम बहादुर चौधरी, निवासी फैजपुर गौरा बाजार, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 25 वर्ष, विशाल पाण्डेय पुत्र हरीश पाण्डेय, निवासी बनकटवा उत्तरी, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 23 वर्ष तथा श्यामसुन्दर पुत्र शिवकरन यादव, निवासी गुजरौलिया ग्रांट, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्तों के पास से तीन मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार U P 80– CK 1630 भी जब्त की गई है।
इस संबंध में थाना फरेंदा महराजगंज पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने स्पष्ट कहा कि जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है और आमजन में पुलिस की सक्रियता को लेकर विश्वास बढ़ा है।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 2025 में रची ऐतिहासिक उपलब्धियाँ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए वर्ष 2025 शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध नवाचार और वैश्विक पहचान का वर्ष रहा। विश्वविद्यालय ने अपनी 75वीं वर्षगांठ पर हीरक जयंती समारोह का भव्य आयोजन कर शिक्षा, अनुसंधान और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए।
हीरक जयंती समारोह छह माह तक चला, जिसकी शुरुआत राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा की गई। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि रहे। कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की 75 वर्षों की उपलब्धियों को व्यापक रूप से प्रस्तुत किया गया।
समारोह के दौरान महंत दिग्विजयनाथ प्रेक्षागृह का शिलान्यास, स्मृति तांबे के सिक्के और विशेष डाक टिकट का विमोचन किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित वृत्तचित्र और विषय गीत का लोकार्पण हुआ।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 2025 में वैश्विक रैंकिंग में उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराई। टाइम्स हायर एजुकेशन इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग्स 2026 में पहली बार 801+ श्रेणी में स्थान मिला। टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग्स 2025 में 1501+ श्रेणी में प्रवेश हुआ, जो सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत विश्वविद्यालय के सामाजिक योगदान को दर्शाता है।
इसके अतिरिक्त क्यूएस एशिया और क्यूएस साउदर्न एशिया रैंकिंग्स में लगातार दूसरी बार स्थान मिला। नेचर इंडेक्स रैंकिंग्स 2026 में उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि इंडिया टुडे बेस्ट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटीज रैंकिंग 2025 में पहली बार उल्लेखनीय रैंक हासिल की गई।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शोध और नवाचार को प्राथमिकता देते हुए ऑनलाइन और ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग माध्यम से पांच नए पाठ्यक्रम शुरू किए, जिनमें देश के 20 राज्यों से 404 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। विश्वविद्यालय को 5 करोड़ रुपये का शोध परियोजना अनुदान प्राप्त हुआ।
बीएससी एग्रीकल्चर (नेचुरल साइंसेज) पाठ्यक्रम की शुरुआत कर विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का पहला संस्थान बना। पीएचडी शोधार्थियों की संख्या 177 से बढ़कर 884 हो गई। स्कोपस में शोध प्रकाशनों की संख्या 98 से बढ़कर 312 और वेब ऑफ साइंस में 104 से बढ़कर 111 हुई। वर्ष 2024–25 में 64 पेटेंट दाखिल किए गए, जिनमें से 57 प्रकाशित हो चुके हैं।
विधि संकाय के नए भवन का भूमिपूजन किया गया, जिसमें आधुनिक कक्षाएं, सभागार और प्रशासनिक कक्ष शामिल हैं। इंजीनियरिंग, प्रबंधन अध्ययन, केंद्रीय पुस्तकालय और फार्मेसी कक्षों के नवीनीकरण के लिए 9.36 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। 6.11 करोड़ रुपये की लागत से 12 केएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया।
प्रधानमंत्री उन्नत शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय में 100 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रयोगशाला, 36 एप्पल आईमैक प्रणाली वाली प्रयोगशाला और एनिमल हाउस सुविधा शामिल है, जिससे तकनीकी शिक्षा और उद्योग सहयोग को बढ़ावा मिला।
कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान में 4,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में हाई-टेक कृषि नर्सरी की स्थापना की गई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर स्वामी विवेकानंद योग वाटिका का उद्घाटन किया गया, जो अध्ययन, योग और मानसिक शांति का केंद्र बनी है। साथ ही चंदन वाटिका भी विकसित की गई।
25 अगस्त 2025 को आयोजित 44वें दीक्षांत समारोह में 161 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण और दाता पदक प्रदान किए गए। कुल 73,887 उपाधियाँ प्रदान की गईं, जिनमें 301 पीएचडी उपाधियाँ शामिल रहीं।
राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वयंसेवक अंकुर कुमार मिश्रा को राष्ट्रपति द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार मिला, जबकि स्वयंसेवक आनंद यादव का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ।
कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर पहुँचा। उन्हें वाइस चांसलर ऑफ द ईयर पुरस्कार तथा रक्षा मंत्रालय द्वारा कर्नल कमांडेंट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
वर्ष 2025 में दर्ज इन उपलब्धियों ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त, विश्वसनीय और प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित किया।

भीषण ठंड के चलते देवरिया में कक्षा 8 तक के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद, शिक्षकों को विद्यालय में रहना होगा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )जनपद में मौसम में अचानक आए बदलाव और लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को 29 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक विद्यालय में उपस्थित होकर पठन-पाठन से मुक्त रखा गया है।
यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य समस्त बोर्डों पर समान रूप से लागू होगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित नौनिहालों को भी इस अवधि में केंद्र पर उपस्थित नहीं होना होगा। प्रशासन का यह कदम बच्चों को ठंडजनित बीमारियों से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं अन्य कर्मचारियों को विद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। इस दौरान डीबीटी, खाता सीडिंग, यू-डायस डाटा अपडेट, ‘परीक्षा पर चर्चा’ के लिए शत-प्रतिशत पंजीकरण, निपुण विद्यालय की तैयारी, इको क्लब एवं निर्वाचन से जुड़े कार्य नियमित रूप से संपन्न किए जाएंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही को क्षम्य नहीं माना जाएगा।
इस फैसले से जहां अभिभावकों ने राहत की सांस ली है, वहीं बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए जिला प्रशासन की सराहना भी की जा रही है। ठंड के इस प्रकोप में Deoria school holiday due to cold निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

महात्मा गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किये

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को नगर स्थित लाजपत भवन के परिसर मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पार्टी के 140वीं स्थापना दिवस के अवसर पर महात्मा गाँधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर झाण्डारोह किया। बताते चले कि रविवार को कांग्रेस पार्टी के 140 स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर महात्मा गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में, जिला महासचिव राकेश तिवारी उर्फ भोला, नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल सहित आदि कांग्रेसी कार्यकर्त्ता बरहज रेलवे स्टेशन पर तक पदयात्रा कर स्टेशन पर नदारद व्यवस्थाओं को देखा और तत्काल डीआरएम बरहज से वार्ता करनी चाही लेकिन बात नहीं हो पाई इसके बाद उन्होंने रेलवे आई ओ डब्लू से वार्ताकर बरहज रेलवे स्टेशन पर पेयजल एवं शौचालय की समस्या से प्रमुख रूप से अवगत कराया इस पर आई ओ डब्लू ने कहाँ कि स्टेशन पर यथाशीघ्र जल की व्यवस्था कर दी जाएगी। ज्ञात हो कि पूर्व मे एक माह पहले डीआरएम बनारस जोन ने इस समस्या को लेकर प्रवक्ता रविप्रताप सिंह को आस्वस्थ किया था कि तमाम सुविधाएं मानक के अनुसार पूरी कराई जाएगी, किन्तु अभी तक कोई रचनात्मक परिणाम न मिलने पार्टी प्रवक्ता नहीं प्रताप सिंह ने रविवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मार्च कर रेल प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया।
स्थापना दिवस के अवसर पर विजय नेता, मुजफ्फरपुर मंसूरी ब्लाक अध्यक्ष, प्रेमलाल भारती, बदरे आलम, अखिलानंद तिवारी, संतोष कुमार, धर्मेंद्र पाण्डेय, सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारत–नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई,फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे हांगकांग जाने की कोशिश में नेपाली महिला गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना सोनौली पुलिस और इमिग्रेशन टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी भारतीय दस्तावेजों के जरिए विदेश जाने की कोशिश कर रही एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सक्रिय फर्जीवाड़े और मानव तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है।
‌‌ जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में कस्बा सोनौली स्थित भारत– नेपाल सीमा के इमिग्रेशन कार्यालय पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक नेपाली महिला को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछ-ताछ और अभिलेखों की गहन जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने छलपूर्वक अपना नाम बदलकर कूटरचित भारतीय दस्तावेज तैयार कर लिए थे और उन्हीं के सहारे हांगकांग जाने का प्रयास कर रही थी।
जांच में यह भी सामने आया कि नेपाल सरकार के निर्देशानुसार किसी भी नेपाली महिला नागरिक को घरेलू कार्य के लिए हांगकांग जाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद उक्त महिला अपने संपर्कों के माध्यम से फर्जी पहचान बनाकर नियमों को दरकिनार करने की कोशिश कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला को थाना सोनौली लाया गया, जहां उसके खिलाफ मु0अ0सं0 125/2025 धारा 318(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय सदर, महराजगंज भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान शर्मीला लामा पुत्री कवांग दोजें लामा, निवासी नया गांव देउपुर, जिला कावेरेपालन चौक, नेपाल के रूप में हुई है, जो छलपूर्वक सोनिया श्रेष्ठा नाम का उपयोग कर रही थी। उसके पास से एक भारतीय पासपोर्ट, भारतीय आधार कार्ड और नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र बरामद किया गया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, महिला आरक्षी प्रेमशीला चौहान, महिला आरक्षी सरोज सिंह तथा इमिग्रेशन अधिकारी कृष्णा नन्द सिंह और उमेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भारत–नेपाल सीमा की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए आगे भी इसी तरह सख्त और सतत कार्रवाई जारी रहेगी।

कर्क वार्षिक राशिफल 2026: राहु–शनि के विशेष उपाय बदलेंगे भाग्य, करियर–धन–प्रेम में आएगी नई दिशा

✍︎ पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय

भूमिका : 2025 से 2026 का परिवर्तनकाल
वर्ष 2025 कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से मजबूत रहा, परंतु सामाजिक संतोष, पारिवारिक शांति और मानसिक स्थिरता की दृष्टि से मिश्रित परिणाम देने वाला सिद्ध हुआ। वाणी में तीखापन, खर्चों की अधिकता, संतान पक्ष को लेकर उलझन और भाग्य में रुकावट जैसी स्थितियां बनी रहीं।
अब वर्ष 2026 एक परिवर्तनकारी वर्ष बनकर सामने आ रहा है। वर्ष के आरंभ में ही कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में स्थित रहेंगे, जिससे आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और निर्णय शक्ति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। राहु–शनि की स्थिति जहां कुछ क्षेत्रों में सावधानी की मांग करेगी, वहीं उचित उपाय करने से यही ग्रह तरक्की के द्वार खोलेंगे।

ये भी पढ़ें – मेष राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती में संघर्ष से सफलता तक का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

🌙 कर्क राशि का परिचय
राशि स्वामी: चंद्रमा
तत्व: जल
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय
विशेषता: दृढ़ इच्छाशक्ति, करुणा, नेतृत्व
💰 कर्क धन राशिफल 2026
वर्ष 2026 में धन का प्रवाह अचानक लाभ और नए आय स्रोतों के रूप में सामने आएगा। यद्यपि बचत 2025 की तुलना में उतनी मजबूत नहीं रहेगी, परंतु कुल लाभ अधिक होगा।
व्यापार में विस्तार, साझेदारी से लाभ
नया प्रतिष्ठान या स्टार्टअप शुरू करने के योग
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और स्थान परिवर्तन
प्राइवेट सेक्टर में नई उपलब्धि
रियल एस्टेट, वाहन, गृह सुख में वृद्धि

ये भी पढ़ें – वृष राशिफल 2026: ग्रहों की चाल से बदलेगा भाग्य, जानिए करियर, धन, शिक्षा, राजनीति और जीवन के हर क्षेत्र का विस्तृत भविष्यफल

👉 सलाह: कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
❤️ कर्क प्रेम व वैवाहिक राशिफल 2026
प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष मधुरता और स्थिरता लेकर आएगा।
नए प्रेम संबंध बन सकते हैं
विवाह के इच्छुक जातकों को सफलता
दांपत्य जीवन में सामंजस्य
जीवनसाथी के सहयोग से व्यवसाय की शुरुआत
👉 शुभ संकेत: रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा, सामाजिक दायरा विस्तृत होगा।
🏥 कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2026
स्वास्थ्य में सामान्यतः सुधार रहेगा, लेकिन कुछ सावधानियां जरूरी हैं।
मानसिक तनाव, नींद की कमी
हृदय रोगियों को विशेष सतर्कता
माता के स्वास्थ्य पर ध्यान
वाहन व गृह से जुड़े तनाव
👉 उपाय: नियमित ध्यान, प्राणायाम और शिव उपासना लाभकारी रहेगी।
🎓 कर्क शिक्षा व करियर राशिफल 2026
शिक्षा और करियर के क्षेत्र में 2026 उपलब्धियों का वर्ष है।
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता
उच्च शिक्षा या नई डिग्री के योग
रोजगार के नए अवसर
दूर स्थान पर नौकरी का योग
मुकदमे व विवादों में विजय
शत्रुओं पर विजय, कर्ज से मुक्ति
कला, संगीत, लेखन से जुड़े लोगों को पहचान और सम्मान मिलेगा।
राजनीतिक व प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यरत जातकों के लिए वर्ष प्रभावशाली रहेगा।

ये भी पढ़ें – मेष राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती में संघर्ष से सफलता तक का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

माहवार कर्क राशिफल 2026
जनवरी
आत्मबल में वृद्धि, नई योजनाओं की शुरुआत।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
फरवरी
धन लाभ, पारिवारिक सहयोग।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 6
मार्च
स्वास्थ्य पर ध्यान, माता के स्वास्थ्य की चिंता।
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 4
अप्रैल
करियर में उन्नति, प्रमोशन योग।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 1
मई
प्रेम संबंधों में मधुरता, विवाह प्रस्ताव।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 9
जून
यात्रा योग, खर्चों में वृद्धि।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
जुलाई
व्यापार में विस्तार, साझेदारी लाभ।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
अगस्त
मानसिक तनाव, धैर्य जरूरी।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 7
सितंबर
शिक्षा व संतान से शुभ समाचार।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
अक्टूबर
राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में मान–सम्मान।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 8
नवंबर
धन लाभ, निवेश से फायदा।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 6
दिसंबर
वर्ष का समापन सुखद, पारिवारिक शांति।
शुभ रंग: चांदी जैसा | शुभ अंक: 4
🕉️ ग्रह दोष शांति के उपाय (राहु–शनि)
सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक
शनिवार को शनि मंदिर में सरसों तेल दान
मंगलवार व शनिवार हनुमान चालीसा पाठ
काले तिल, कंबल या जूते का दान
“ॐ नमः शिवाय” का नियमित जप
इन उपायों से स्वास्थ्य, धन और पारिवारिक सुख में स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा।
🙏 कौन-से देवता की पूजा श्रेयस्कर
भगवान शिव – मानसिक शांति व स्वास्थ्य
हनुमान जी – शत्रु बाधा, राहु–शनि शांति
माता पार्वती – वैवाहिक सुख
निष्कर्ष– कर्क राशि वालों के लिए वर्ष 2026 संभावनाओं, सुधार और सफलता का वर्ष है। राहु–शनि की चुनौती को यदि उपायों द्वारा संतुलित किया जाए, तो यही ग्रह उन्नति के वाहक बनेंगे। आत्मविश्वास, धैर्य और सही दिशा में प्रयास आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
नोट: यह ज्योतिषीय विश्लेषण सामान्य ग्रह गोचर पर आधारित है। राष्ट्र की परम्परा इस ज्योतिष की प्रमाणिकता का दावा नहीं करता। किसी भी निर्णय से पहले अपनी जन्मकुंडली किसी योग्य विशेषज्ञ से अवश्य दिखाएं।

देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.200 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो अभियुक्तों को 06 किलोग्राम 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने विगत रात्रि संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुरवा चौराहे से आगे दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
बिट्टू यादव, पुत्र कपिल देव यादव, निवासी तमकुआँ, थाना धनहा, जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार)मनीष कुमार, पुत्र केदार राम, निवासी तमकुआँ, थाना धनहा, जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार)पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 06 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 1216/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है।
इस सफल कार्रवाई में थाना कोतवाली की टीम, जिसमें उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, उपनिरीक्षक आशीष राय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे, की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आगे भी मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

झारखंड कांग्रेस को मिला मजबूती का नया संबल

रांची (राष्ट्र की परम्परा) समाजिक न्याय के प्रखर योद्धा विजय शंकर नायक ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं पुराने समाजवादी, सामाजिक न्याय के प्रति संघर्षरत योद्धा विजय शंकर नायक ने आज कांग्रेस भवन, रांची में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की उपस्थिति में के. राजू ने विजय शंकर नायक को माला पहनाकर एवं पार्टी का पटका ओढ़ाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया तथा प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई।

खरीद दरौली घाट पर पीपा पुल सुचारु रूप से चालूआवागमन को मिली बड़ी राहत

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)गंगा नदी पर खरीद दरौली घाट पर निर्मित पीपा पुल अब पूरी तरह सुचारु रूप से काम करना शुरू कर चुका है। लंबे समय से मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते प्रभावित आवागमन को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब पुल के चालू होते ही स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
पीपा पुल के ठेकेदार सुनील कुमार राय ने बताया कि इस बार पुल के निर्माण और रखरखाव में मजबूती पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी खामियों को दूर किया गया है, ताकि तेज बहाव, बढ़ते जलस्तर और भारी वाहनों के दबाव के बावजूद पुल सुरक्षित और टिकाऊ बना रहे।ठेकेदार के अनुसार, पुल में लगाए गए पीपों की गुणवत्ता की विशेष जांच की गई है। साथ ही जोड़, रस्सियों और एंकरिंग सिस्टम को पहले से अधिक मजबूत किया गया है, जिससे पुल अपनी जगह पर स्थिर बना रहे। पुल के ऊपर बिछाए गए तख्तों और लोहे के ढांचे को भी अतिरिक्त सपोर्ट दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।स्थानीय लोगों का कहना है कि खरीद दरौली घाट का यह पीपा पुल दोनों तटों के लोगों के लिए जीवनरेखा की तरह है। इसके चालू रहने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होती है, वहीं व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलती है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, नौकरीपेशा लोग और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में अब लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।पुल के शुरू होने से क्षेत्रीय बाजारों में भी रौनक लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि पुल बंद रहने के दौरान ग्राहक कम हो गए थे, लेकिन अब आवाजाही बढ़ने से व्यापार में सुधार होगा।प्रशासन और ठेकेदार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि पुल पर तय मानकों का पालन करें, ओवरलोडिंग से बचें और सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें, ताकि यह पीपा पुल पूरे सत्र में सुरक्षित और निर्बाध रूप से लोगों की सेवा करता रहे।

शिवाजी डिफेंस एकेडमी सलेमपुर के सात युवाओं का सेना में चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
सलेमपुर क्षेत्र के चाँदपलिया गांव में स्थित शिवाजी डिफेंस एकेडमी ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त सात युवाओं का भारतीय सेना में अग्निवीर पद के लिए चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। यह सफलता न केवल चयनित युवाओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि संस्था द्वारा दिए जा रहे अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की भी पहचान है।
सेना में चयनित होने वाले युवाओं में हरिओम पांडेय (ज्ञानछपरा), रानिल गोंड़, संदीप यादव, रितेश सिंह, राजेश यादव (कसिली), राकेश गोंड़ तथा हिमांशु गुप्ता शामिल हैं। इन सभी युवाओं ने कठिन शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा और अन्य चयन प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पार कर यह उपलब्धि हासिल की है।
छात्रों के चयन की सूचना मिलते ही शिवाजी डिफेंस एकेडमी परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक गजेन्द्र द्विवेदी (सीआरपीएफ कमांडेंट) एवं संस्था के संरक्षक राजेन्द्र मिश्र (सेवानिवृत्त कर्मी, इंडियन इंटेलिजेंस ब्यूरो) ने चयनित छात्रों को मिठाई खिलाकर, माल्यार्पण कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश सेवा का अवसर हर किसी को नहीं मिलता और यह चयन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ राष्ट्र के लिए भी गर्व की बात है।
कार्यक्रम में छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रशिक्षक एवं मार्गदर्शक जितेंद्र राजभर ‘गुरुदेव’ को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षकों के समर्पण और अनुशासनपूर्ण मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंगद यादव, पूर्व ग्राम प्रधान गुलाब गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य गोरखनाथ द्विवेदी, प्रधानाचार्य जी.एम. एकेडमी सलेमपुर मोहन द्विवेदी, गणेश दुबे, शशिकांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।