संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। माघ मास के कृष्ण पक्ष की पावन चतुर्थी तिथि को मंगलवार के दिन जनपद में सकट चौथ का पर्व गहरी श्रद्धा, आस्था और धार्मिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर गृहणियों एवं माताओं ने निर्जल व्रत रखकर विघ्नहर्ता भगवान गणेश और जगज्जननी माता पार्वती की पूजा-अर्चना की तथा अपनी संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की।
सकट चौथ के अवसर पर घर-घर में भक्ति का वातावरण बना रहा। परिवार की बुजुर्ग महिलाओं द्वारा सकट पूजन से जुड़ी प्राचीन धार्मिक कथाओं का श्रद्धापूर्वक वाचन किया गया। कथा में भगवान गणेश के अवतरण, उनके विघ्नहर्ता स्वरूप तथा माता पार्वती के वात्सल्य भाव का वर्णन किया गया, जिसे सुनकर व्रती माताओं ने पूर्ण निष्ठा के साथ पूजा संपन्न की। इस व्रत को संतान की रक्षा और मंगल कामना से जोड़ा जाता है। अंत में भगवान गणेश को भोग अर्पित कर प्रसाद का वितरण किया गया।
धार्मिक मान्यता के अनुसार सकट चतुर्थी का व्रत अत्यंत फलदायी माना गया है। यह व्रत विशेष रूप से संतान सुख, आयु वृद्धि और परिवार की बाधाओं के निवारण के लिए किया जाता है। सकट पूजन की यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है और आज भी श्रद्धालु इसे पूरे विश्वास और भक्ति भाव से निभा रहे हैं।
श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया सकट चौथ, माताओं ने की संतान के दीर्घायु की कामना
24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश, फरेंदा पुलिस ने अभियुक्त को दबोचा
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा कस्बे में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने वाले अभियुक्त को फरेंदा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर एक बार फिर अपनी सक्रियता और तत्परता का परिचय दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी ₹17,100 तथा वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक थाना फरेंदा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का सफल अनावरण किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त नीरज उर्फ भुअर पुत्र शिवचरन पासवान, निवासी ग्राम लेदवा थाना फरेंदा को 6 जनवरी को दोपहर लगभग 12:40 बजे उसके गांव निरनाम पूर्वी टोला लेदवा से गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में फरेंदा कोतवाल योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि बीती रात 4/5 जनवरी को अज्ञात चोर ने कस्बा फरेंदा स्थित महिमा मेडिकल स्टोर का ताला कुल्हाड़ी से तोड़कर गल्ले में रखे लगभग ₹35,000 नकद चोरी कर लिए थे। इस संबंध में दुकान मालिक उमेशचन्द्र यादव पुत्र लाल बेचन, निवासी छितही थाना फरेंदा की तहरीर पर बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किया, जिसके आधार पर अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित की गई। तत्पश्चात पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक मधुकर सिंह, कांस्टेबल आज्ञाराम यादव एवं कांस्टेबल दीपक यादव शामिल रहे।
पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में कानून- व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में भी पुलिस का भय स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।
हाईकोर्ट के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट में कुर्क संपत्तियां अवमुक्त, सदर तहसील की राजस्व टीम ने दिलाया कब्जा
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई चल-अचल संपत्तियों को प्रशासन ने अवमुक्त कर दिया। जिलाधिकारी न्यायालय, गोरखपुर के 26 दिसंबर 2025 के अंतिम आदेश के क्रम में अभियुक्त ओम प्रकाश पाण्डेय की संपत्तियों को मुक्त करते हुए उन्हें पुनः भौतिक कब्जा दिलाया गया।
प्रकरण के अनुसार थाना कैंट, गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत दर्ज मुकदमा संख्या 525/2021 धारा 3(1) के तहत 01 मई 2023 को अभियुक्त की कथित अपराध से अर्जित संपत्तियों को कुर्क किया गया था और तहसीलदार सदर को प्रशासक नियुक्त किया गया था। बाद में अभियुक्त ने 22 जून 2024 को आपत्ति प्रस्तुत कर दावा किया कि कुर्क की गई जमीनें अपराध से अर्जित नहीं हैं तथा गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मामलों से पूर्व वैध रूप से क्रय की गई थीं।
इस संबंध में दायर याचिका संख्या 9921/2024 पर उच्च न्यायालय ने 28 जुलाई 2025 को आरोप पत्र एवं समन आदेश को निरस्त करते हुए विधि अनुसार पुनः कार्यवाही की स्वतंत्रता दी। हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी न्यायालय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की। 02 दिसंबर 2025 की रिपोर्ट में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत संपत्ति अवमुक्त किए जाने को न्यायोचित बताया गया।
इसके बाद जिलाधिकारी न्यायालय ने 01 मई 2023 को कुर्क की गई समस्त चल-अचल संपत्तियों को अवमुक्त करने का आदेश देते हुए तहसीलदार सदर को तत्काल कब्जा सौंपने के निर्देश दिए। आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव के नेतृत्व में सदर तहसील की राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्यवाही पूरी की और कब्जा दिलाया। अनुपालन आख्या न्यायालय को प्रेषित कर दी गई।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार समस्त कार्यवाही न्यायालय के आदेशों के अनुरूप की गई है। पुलिस व राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में आवश्यकता होने पर विधि सम्मत कार्यवाही नियमानुसार की जाए।
बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए माइक्रो-प्लान लागू, अधिकारियों को विशेष निर्देश
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए बनाए गए माइक्रो-प्लान के क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली गन्ना प्रजातियों के बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करना और निर्धारित बुवाई लक्ष्यों को पूरा करना है।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे चीनी मिलों पर कीटनाशक, उर्वरक और यंत्रों की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें और किसानों को गन्ना बुवाई के लिए प्रेरित करें। उप गन्ना आयुक्त ने विशेष रूप से उन किसानों पर ध्यान देने को कहा जो पिछले पांच साल से गन्ना बुवाई नहीं कर रहे हैं, साथ ही जिनके पास पर्याप्त कृषि योग्य भूमि है, उन्हें कम से कम 10% गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने हेतु प्रेरित किया जाए।
गन्ना बीज के लिए क्रेता और विक्रेता किसानों के बीच अग्रिम धनराशि की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यदि किसी क्षेत्रफल में 40% से अधिक गन्ना लगाया गया है, तो अन्य स्वीकृत प्रजातियों के बीज का उपयोग भी किया जा सकता है। इसके अलावा, किसानों को प्रेरित करने के लिए गन्ना कृषक गोष्ठियों, प्रचार सभाओं और सोशल मीडिया का भी प्रयोग किया जाएगा।
उप गन्ना आयुक्त ने ट्रेन्ड विधि से गन्ना बोने और सहफलित खेती को बढ़ावा देने के लिए विभागीय अधिकारियों और चीनी मिलों के सहयोग को भी आवश्यक बताया। उन्होंने यह भी कहा कि गन्ना बुवाई के लक्ष्यों को सुनिश्चित करने में कोई भी कमी स्वीकार नहीं की जाएगी।
पुलिस द्वारा गो-तस्करी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेमपुर पुलिस ने गो-तस्करी के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना सलेमपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-378/2025, धारा 105, 61(2), 324(4) बीएनएस एवं 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकाश में आए अभियुक्त अरमान खान पुत्र हसमुद्दीन खान निवासी टोला लौवान, पंचायत हथिगाई, थाना बड़हरिया, जिला गोपालगंज (बिहार) को विगत रात्रि मुखबिर की सूचना पर छपरा–सिवान रोड स्थित बबुनिया मोड़ के पास रिलायंस स्मार्ट बाजार के निकट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया गया कि 10 दिसंबर 2025 की रात लगभग 23:30 बजे भंगड़ा भवानी चौराहे के पास एक बोलेरो वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके से बोलेरो वाहन एवं मवेशियों को पुलिस ने कब्जे में लिया था। विवेचना के दौरान इस प्रकरण में अरमान खान की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई। इस मामले में पूर्व में दो अन्य अभियुक्तों मो. दिलशाद और साहिल अली को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास बिहार के विभिन्न थानों में दर्ज कई गंभीर मामलों से जुड़ा बताया गया है, जिनमें दंगा, लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से संबंधित प्रकरण शामिल हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना सलेमपुर और कोतवाली देवरिया के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वाट टीम के सदस्य शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा और अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
गोरखपुर विश्वविद्यालय परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव: विषम सेमेस्टर वर्णनात्मक, सम सेमेस्टर एमसीक्यू आधारित
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने मंगलवार को परीक्षा प्रणाली में अहम बदलाव करने का फैसला किया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित समिति कक्ष में हुई बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की।
बैठक में तय हुआ कि अब विषम सेमेस्टर की परीक्षाएँ वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) पद्धति से होंगी, जबकि सम सेमेस्टर की परीक्षाएँ वस्तुनिष्ठ प्रश्न (एमसीक्यू) आधारित आयोजित की जाएंगी। वहीं, यदि कोई विद्यार्थी पूरक या बैक परीक्षा देगा, तो उसकी परीक्षा उसी पद्धति से कराई जाएगी जो संबंधित सेमेस्टर के लिए लागू है।
बैठक में मूल्यांकन प्रक्रिया और परीक्षा आयोजन से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह निर्णय परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, छात्रहितैषी और शैक्षणिक गुणवत्ता के अनुरूप बनाने के लिए लिया गया है। उनका मानना है कि इससे विद्यार्थियों में विषय की गहन समझ विकसित होगी और सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी।
इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, परीक्षा नियंत्रक और अन्य विश्वविद्यालय अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
Deoria News: ITI चौराहे पर कब जलेगा अलाव? भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी गरीबों की गर्माहट
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की संवेदनहीनता गरीबों और राहगीरों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। वार्ड नंबर 15 के आईटीआई चौराहा और मंडी क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था न होने से स्थानीय लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।
दिखावे तक सीमित अलाव व्यवस्था
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंडी क्षेत्र में केवल एक दिन दिखावे के लिए अलाव जलाया गया, उसके बाद से न तो लकड़ी दिखी और न ही आग। वहीं आईटीआई चौराहा, जहां दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है, वहां नगर पालिका द्वारा अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।

कागजों में जल रही लकड़ियां!
सूत्रों के अनुसार, नगर पालिका देवरिया द्वारा अलाव के लिए लकड़ियों का टेंडर पास किया गया है, लेकिन यह व्यवस्था सिर्फ फाइलों तक सीमित रह गई है। आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अभियंता और ठेकेदार की मिलीभगत से अलाव की लकड़ियों में बंदरबांट हो रहा है। धरातल पर गरीबों के लिए आग नहीं, जबकि कागजों में अलाव जल रहा है।
अधिशासी अभियंता की जिम्मेदारी पर सवाल
वार्ड नंबर 15 की जनता में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आईटीआई चौराहे जैसे प्रमुख स्थान पर अलाव जलवाना अधिशासी अभियंता की नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी है। सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन किसी ठंड से जुड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?
स्थानीय नागरिकों ने कहा—
“इस कड़कड़ाती ठंड में हम ठिठुर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। कागजों में लकड़ियां जल रही हैं और हम ठंड से जंग लड़ रहे हैं।”

जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग
अब देखना यह होगा कि इस खबर के बाद जिला प्रशासन नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर संज्ञान लेता है या फिर वार्ड नंबर 15 की जनता को यूं ही ठंड के सितम के भरोसे छोड़ दिया जाएगा।
Ballia SIR Campaign: मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान शुरू, 2.68 लाख मतदाताओं की होगी गहन जांच
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान शुरू कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तहसील सिकंदरपुर अंतर्गत पंदह, नवानगर एवं आंशिक मनियर ब्लॉक क्षेत्रों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
2.68 लाख मतदाताओं की होगी जांच
एसआईआर अभियान के तहत कुल 2,68,989 मतदाताओं की मतदाता सूची को अद्यतन और शुद्ध किया जाएगा।
• पुरुष मतदाता: 1,48,137
• महिला मतदाता: 1,20,851
प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, वहीं फर्जी, अपात्र या त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को चिन्हित कर हटाया जा सके।
घर-घर सर्वे और विशेष शिविर
उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए बताया कि 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी शुद्धता एवं पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अभियान के अंतर्गत—
• घर-घर जाकर सर्वे
• नए मतदाताओं का पंजीकरण
• नाम, पता व अन्य विवरण में संशोधन
• अपात्र मतदाताओं के नाम विलोपन के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें – Deoria Traffic Police Action: शहर के प्रमुख मार्गों पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 136 वाहनों का ई-चालान
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधा
मतदाताओं की सुविधा के लिए आवेदन की व्यवस्था ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की गई है। युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों को विशेष रूप से जागरूक करने के लिए—
• ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार
• विद्यालयों, पंचायत भवनों में जागरूकता कार्यक्रम
• बीएलओ के माध्यम से घर-घर जानकारी दी जाएगी।
निष्पक्ष चुनाव की दिशा में बड़ा कदम
प्रशासनिक अधिकारियों ने संकल्प लिया कि एक निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जाएगी, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव अधिक विश्वसनीय और लोकतांत्रिक बन सके।
ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार दुर्गेश प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार गुप्ता, पंकज सिंह, खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार विंद, पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल राय, चकबंदी अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को अपने क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ें – SIR Draft Voter List UP: यूपी में 12.55 करोड़ से ज्यादा मतदाता, एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी; वेबसाइट पर ऐसे करें नाम चेक
Deoria Traffic Police Action: शहर के प्रमुख मार्गों पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 136 वाहनों का ई-चालान
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से देवरिया यातायात पुलिस ने सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में की गई। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने अपनी टीम के साथ किया।
शहर के प्रमुख मार्गों पर सख्त चेकिंग
यातायात पुलिस ने गोरखपुर रोड, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों में विशेष निगरानी रखी। इस दौरान सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले अनुबंधित बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
इन नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई
अभियान के दौरान निम्न मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए—
• बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना
• दोषपूर्ण या अपठनीय नंबर प्लेट
• दोपहिया वाहन पर तीन सवारी
• यातायात नियमों की अनदेखी
ये भी पढ़ें – SIR Draft Voter List UP: यूपी में 12.55 करोड़ से ज्यादा मतदाता, एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी; वेबसाइट पर ऐसे करें नाम चेक
136 वाहनों का ई-चालान, एक वाहन सीज
चेकिंग अभियान के दौरान कुल 136 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर एक वाहन को सीज किया गया। यातायात पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
नियमित अभियान जारी रहेंगे
यातायात विभाग ने कहा कि ऐसे नियमित चेकिंग अभियानों से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की अपील
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि—
• हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करें
• निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाएं
• वाहन के सभी कागजात दुरुस्त रखें
ताकि सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़ें – मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान शुरू, 2.68 लाख मतदाताओं की होगी गहन जांच
SIR Draft Voter List UP: यूपी में 12.55 करोड़ से ज्यादा मतदाता, एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी; वेबसाइट पर ऐसे करें नाम चेक
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद प्रदेश में अब 12 करोड़ 55 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं। पहले चरण के बाद करीब 2.89 करोड़ नाम, यानी लगभग 18 प्रतिशत मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
अब मतदाता चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
जनवरी से शुरू होंगी दावे-आपत्तियां
जिन मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, वे 6 फरवरी 2026 तक फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
• 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज होंगी
• 6 मार्च 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी
हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी
चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया है। दावे और आपत्तियां पूरी तरह निःशुल्क होंगी।
शहरी इलाकों में कम सहयोग को देखते हुए आयोग ने विशेष कैंप लगाने का भी फैसला किया है।
ये भी पढ़ें – मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान शुरू, 2.68 लाख मतदाताओं की होगी गहन जांच
कौन भर सकता है फॉर्म?
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार:
• 1 जनवरी 2008 से पहले जन्मे नागरिक फॉर्म भर सकते हैं
• 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं
• जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा
वेबसाइट से ऐसे देखें अपना नाम (3 स्टेप्स)
• चुनाव आयोग की वेबसाइट 👉 http://voters.eci.gov.in/download-eroll पर जाएं
• राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें
• अपना बूथ सेलेक्ट कर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट डाउनलोड करें
2.17 करोड़ वोटर शिफ्ट, 46 लाख मृत पाए गए
सीईओ नवदीप रिणवा के मुताबिक:
• 46.23 लाख मतदाता मृत पाए गए
• 2.17 करोड़ मतदाता स्थानांतरित (शिफ्ट) हो चुके हैं
• 25.47 लाख मतदाता एक से अधिक जगह पंजीकृत मिले
• कुल 2.89 करोड़ नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हो सके
उन्होंने बताया कि पुराने रिकॉर्ड के अनुसार लगभग 81 प्रतिशत मतदाताओं ने गणना फॉर्म लौटाया, जबकि करीब 18 प्रतिशत ने फॉर्म जमा नहीं किया।
ये भी पढ़ें –बुढ़वा शिव मंदिर से शिवलिंग व आभूषण चोरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे मौके पर, चार टीमें गठित
मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान शुरू, 2.68 लाख मतदाताओं की होगी गहन जांच
– एसआईआर के तहत घर-घर सर्वे, विशेष शिविर और ऑनलाइन सुविधा
सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को मजबूती देने के उद्देश्य से तहसील सिकंदरपुर अंतर्गत पंदह, नवानगर एवं आंशिक मनियर ब्लॉक क्षेत्रों में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान प्रारंभ कर दिया गया है। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नियमावली के आलेख का प्रकाशन करते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस महाअभियान के अंतर्गत कुल 2,68,989 मतदाताओं की मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध किया जाएगा। इनमें 1,48,137 पुरुष तथा 1,20,851 महिला मतदाता शामिल हैं। प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए और वहीं दूसरी ओर फर्जी, अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को चिन्हित कर हटाया जा सके। कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित स्थल पर किया गया, जिसमें प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों की व्यापक सहभागिता देखने को मिली। उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी शुद्धता व पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला एक सटीक और त्रुटिरहित मतदाता सूची ही होती है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर सर्वे कराया जाएगा, जिससे वास्तविक मतदाताओं का सत्यापन हो सके। इसके साथ ही नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम में संशोधन, नाम विलोपन तथा पते में सुधार के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में भाग ले सकें।अधिकारियों ने बताया कि युवाओं, महिलाओं एवं वंचित वर्गों को विशेष रूप से प्रेरित किया जाएगा, जिससे उनका नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में दर्ज हो सके। इसके लिए ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार, विद्यालयों, पंचायत भवनों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने का संकल्प लिया। प्रशासनिक अमले का मानना है कि यह अभियान न केवल आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाएगा, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता की अधिकतम भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार दुर्गेश प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी पंदह अनुप कुमार गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर पंकज सिंह, खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार विंद, खंड विकास अधिकारी पंदह, पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल राय, चकबंदी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
शहर के प्रमुख मार्गों पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान
देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से देवरिया यातायात पुलिस ने सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में की गई। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने अपनी टीम के साथ किया।
यातायात पुलिस द्वारा गोरखपुर रोड, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। इस दौरान सड़क पर अनियमित रूप से वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले अनुबंधित बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती की गई। साथ ही बिना हेलमेट, दोषपूर्ण या अपठनीय नंबर प्लेट, तथा तीन सवारी लेकर चलने वाले दोपहिया वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 136 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर एक वाहन को सीज किया गया। यातायात पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
यातायात विभाग का कहना है कि इस प्रकार के नियमित अभियानों से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करें, निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाएं और वाहन के सभी कागजात दुरुस्त रखें, ताकि सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
बुढ़वा शिव मंदिर से शिवलिंग व आभूषण चोरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे मौके पर, चार टीमें गठित
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सुखपुरा क्षेत्र के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र बुढ़वा शिव मंदिर से चोरों द्वारा शिवलिंग, देवी-देवताओं के आभूषण तथा दान पेटिका में रखी नकदी चोरी किए जाने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरी की जानकारी होते ही श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया। यह मंदिर आसपास की दर्जनों ग्राम सभाओं के लोगों की आस्था का केंद्र माना जाता है, ऐसे में शिवलिंग को उखाड़ ले जाने की घटना ने लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है।घटना की सूचना मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने तथा दोषियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। श्री मिश्रा ने कहा कि बुढ़वा शिव मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रतीक है। इस तरह की घटना अत्यंत निंदनीय और दुखद है। शिवलिंग को उखाड़ ले जाना केवल चोरी नहीं, बल्कि लोगों की धार्मिक भावनाओं पर हमला है। उन्होंने कहा कि इस घटना से वह स्वयं भी मर्माहत हैं और जिन लोगों ने हमारे आराध्य देव के साथ ऐसी हिमाकत की है, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जैसे ही उन्हें चोरी की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस महकमे के अधिकारियों से बात कर विशेष टीम गठित करने को कहा। साथ ही शिवलिंग एवं चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के लिए सघन अभियान चलाने का आग्रह किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, मुन्ना सिंह, मुस्ताक अहमद, संतोष पांडे, राजीव सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए शीघ्र खुलासे की मांग की।उधर, पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है। एसओजी, थानाध्यक्ष गड़वार, थानाध्यक्ष दुबहर तथा थानाध्यक्ष सुखपुरा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाकर धर-पकड़ तेज कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी सदर मु. उस्मान ने कस्बा और आसपास के स्वर्णकारों को बुलाकर सख्त हिदायत दी कि यदि कोई व्यक्ति चोरी का सामान बेचने के लिए आता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही मंदिर के समीप स्थित पोखरे को भी खंगाला जा रहा है, ताकि शिवलिंग या अन्य चोरी गया सामान बरामद किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।
महिला मतदाता पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, दलों से सहयोग की अपील
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटो युक्त मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने बताया कि प्रकाशित सूची पर 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का संभावित प्रकाशन 6 मार्च 2026 को होगा।
उन्होंने जानकारी दी कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र अनिवार्य होगा। जिन आवेदकों का नाम विशेष गहन पुनरीक्षण 2003 की सूची में स्वयं या परिवार के किसी सदस्य के नाम से उपलब्ध नहीं है, वे आयोग द्वारा निर्धारित 13 वैध साक्ष्यों में से कोई एक प्रस्तुत कर नाम दर्ज करा सकते हैं। 6 जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस फेज के दौरान मैपिंग से वंचित मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण से पूर्व जिले में 17,13,350 मतदाता थे, जिनमें से 82.48 प्रतिशत का डिजिटाइजेशन पूर्ण हुआ है। इसके बाद सूची में 14,13,127 मतदाता शेष रहे। आंकड़ों के अनुसार 2.57 प्रतिशत मतदाता मृत, 5.33 प्रतिशत अनट्रेसेबल/अनुपस्थित और 8.02 प्रतिशत शिफ्टेड पाए गए। इस चरण में जेंडर रेशियो में गिरावट दर्ज की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से महिला मतदाताओं के अधिकतम पंजीकरण में सहयोग की अपील की।
इसी दिन उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची भी प्रकाशित की गई। अर्हता तिथि 1 नवंबर 2025 के आधार पर तैयार सूची में 1541 नए मतदाता जुड़े, जिससे कुल संख्या बढ़कर 3925 हो गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, उप जिलाधिकारी अवधेश चौहान सहित सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
