Tuesday, June 23, 2026
Home Blog Page 285

इंदौर रालामंडल हादसा: पूर्व मंत्री की बेटी समेत 3 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के रालामंडल क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

जन्मदिन की खुशी बदली मातम में

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार चारों युवक-युवतियां प्रखर कासलीवाल का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। प्रखर ही कार चला रहा था। मृतकों की पहचान प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल और मनसिन्धु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रेरणा बच्चन की कुछ समय बाद शादी होने वाली थी, जिससे परिवार में मातम का माहौल है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल अनुष्का नामक युवती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें – गूंजेगा सीताराम नाम, महायज्ञ के लिए दान का सिलसिला तेज

सुबह 5:15 बजे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल इलाके में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता और परिजन मौके पर पहुंचने लगे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री बाला बच्चन भी इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।

ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

रालामंडल थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शहर के बाहरी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – अब गांव में ही बनेगा और अपडेट होगा आधार,

बिहार में फार्मर आईडी महाअभियान को मिली राहत, अब 10 जनवरी तक बनवाएं डिजिटल पहचान


पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए फार्मर आईडी बनाने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के फैसले के तहत अब यह महाअभियान 9 जनवरी की जगह 10 जनवरी तक चलेगा। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे आज और कल अपने पंचायत भवन पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं, ताकि किसी भी सरकारी योजना का लाभ छूट न जाए।

ये भी पढ़ें – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गिरोह का भंडाफोड़, 10 अपराधी गिरफ्तार

दरअसल, बिहार सरकार किसानों को डिजिटल पहचान देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। 6 जनवरी से शुरू इस विशेष अभियान के तहत राज्यभर के पंचायत भवनों में शिविर लगाकर किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है। किसानों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने अभियान की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
फार्मर रजिस्ट्री के लिए जरूरी दस्तावेज
फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसानों को
आधार कार्ड
जमीन से संबंधित दस्तावेज
सक्रिय मोबाइल नंबर
साथ लेकर पंचायत भवन जाना होगा।

ये भी पढ़ें – दिल्ली में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, शीतलहर के साथ बढ़ी ठंड; तापमान 6 डिग्री तक गिरा

फार्मर आईडी से किसानों को क्या फायदा?
फार्मर आईडी बनने के बाद
पीएम किसान की राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचेगी
कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ एक प्लेटफॉर्म पर मिलेगा
जमीन की जमाबंदी शुद्धिकरण की प्रक्रिया आसान होगी
भविष्य में किसी भी योजना में रुकावट नहीं आएगी
सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। यदि रजिस्ट्रेशन या ई-केवाईसी में कोई समस्या आती है, तो किसान जिला कृषि पदाधिकारी (DAO), अनुमंडल या प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा किसानों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं—
कृषि विभाग: 18001801551
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग: 18003456215

गूंजेगा सीताराम नाम, महायज्ञ के लिए दान का सिलसिला तेज

भाटपार रानी (राष्ट्र की परम्परा)
देवरिया जनपद के भाटपाररानी तहसील क्षेत्र स्थित चकिया कोठी में प्रस्तावित सीताराम नाम जप महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन के लिए ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से दान देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा नेता एवं हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला महामंत्री दिलीप सिंह बघेल ने महायज्ञ के सहयोगार्थ 21 हजार रुपये नकद तथा 151 टीन सरसों का तेल प्रदान करने की घोषणा की है।
यह धार्मिक अनुष्ठान 7 मार्च से 17 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मिथिला धाम सीतामढ़ी से पधारे संत बालक राघवेन्द्र दास जी के सान्निध्य में इसकी तैयारियां 25 नवंबर 2025 से ही प्रारंभ हो चुकी हैं। उसी दिन यज्ञ स्थल पर ध्वजारोहण के साथ सीताराम नाम जप का शुभारंभ भी कर दिया गया था।
महायज्ञ के लिए 108 कीर्तन यज्ञ कुंडों का निर्माण कराया जा रहा है। आयोजन में दूर-दराज क्षेत्रों से साधु-संतों के साथ-साथ भक्तगण अपने परिवार सहित बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
आयोजक संत बालक राघवेन्द्र दास जी ने बताया कि यह महायज्ञ पूर्णतः भक्तों के सहयोग से संपन्न होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यज्ञ में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे किसी को कोई असुविधा न हो।

जनपद के उप डाकघर रतनपुरा में सर्वर की समस्या से ग्राहक परेशान

पोस्ट ऑफिस में अपना पैसा होते हुए भी आवश्यकताओं के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं उपभोक्ता

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )जनपद के रतनपुरा उप डाकघर में 1 जनवरी 2026 से ही सारा कार्य ठप है, जिसके चलते डाक उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने आवश्यक कार्य बस आते हैं और सर्वर फेल होने की सूचना पाकर निराश और मायूस होकर वापस चले जाते हैं।

इसे भी पढ़ें – अब गांव में ही बनेगा और अपडेट होगा आधार,

इस संबंध में जब उप–डाकपाल रतनपुरा ओम प्रकाश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी की सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि व्यवस्थित कार्य प्रारंभ होने में अभी कुछ और समय लग सकता है, इस संबंध में जब जिला डाक कार्यालय मऊ से बात की गई तो वहां से कहा गया कि इसकी सूचना आजमगढ़ प्रधान कार्यालय को दे दी गई है, परंतु जब आजमगढ़ कार्यालय बात की गई तो बताया गया कि इसकी सूचना लखनऊ कार्यालय को दे दी गई है। इस प्रकार सभी अपनी जिम्मेदारी एक दूसरे पर डालते रहे और इधर उपभोक्ता काफी परेशान हैं। मकर संक्रांति का पर्व नजदीक है ,खेती किसानी का कार्य भी जोरों पर चल रहा है और जिनका पैसा पोस्ट ऑफिस में है वह पैसा होते हुए भी अपनी आवश्यकताओं के लिए दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं । डाक सेवाएं ठप होने से हर तरफ लोग परेशान हाल नजर आ रहे हैं। बीते बृहस्पतिवार के दिन तो एक महिला जो पोस्ट ऑफिस से पैसा लेने आई थी सुबह से शाम तक इंतजार के बाद आंसू बहाते हुए अपने घर वापस हो गई। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के परमात्मा नंद सिंह डाक उपभोक्ताओं के साथ उप डाकपाल से मिले, परंतु वही रटा रटाया जवाब सूचना आगे दे दी गई है। लिखित और मौखिक दोनों तरह से कब तक व्यवस्था ठीक होती है। कुल मिलाकर डाक सेवा बाधित होने से सैकड़ों लोग प्रतिदिन हताश मायूस और व्यवस्था को कोसते हुए वापस जाने को मजबूर हैं।

अब गांव में ही बनेगा और अपडेट होगा आधार,

लखनऊ डेस्क (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश की 1000 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र
प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए आधार बनवाने और अपडेट कराने की सुविधा गांव स्तर पर ही उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश की एक हजार ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र खोले जा रहे हैं। अब ग्रामीणों को न तो दूर शहरों तक जाना पड़ेगा और न ही लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ेगा।
इन आधार सेवा केंद्रों पर आधार नामांकन, संशोधन और अपडेट से जुड़े सभी कार्य आसानी से कराए जा सकेंगे। पंचायतों में आवश्यक उपकरण लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही इन केंद्रों पर सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी।
पंचायतीराज निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि इन केंद्रों का संचालन ग्राम पंचायत सहायक करेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। आधार सेवाओं के सुचारु और पारदर्शी संचालन के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा पंचायती राज विभाग को रजिस्ट्रार आईडी और इंपैनलमेंट एजेंसी आईडी जारी कर दी गई है।
सरकारी योजनाओं के लाभ में होगी सहूलियत
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार अनिवार्य है। आधार न होने या उसमें त्रुटि होने के कारण कई बार जरूरतमंद लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं और उन्हें ब्लॉक व जिला कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर आधार सेवा केंद्र खुलने से यह समस्या काफी हद तक दूर होगी और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।

राष्ट्रीय युवा सप्ताह में दौड़े युवा, मिनी मैराथन से दिया स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। स्टेडियम गेट से सेंट थॉमस स्कूल, नेदुला चौराहे तक आयोजित इस दौड़ में युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने स्वयं भी दौड़ में सहभागिता कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
सुबह 7:30 बजे प्रारंभ हुई इस मिनी मैराथन में बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 30 युवाओं ने भाग लिया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों को “जीवन को हां, नशे को ना” की शपथ भी दिलाई गई।
बालक वर्ग में विकास ने प्रथम, मनमोहन ने द्वितीय और अनिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में रोशनी प्रथम, प्रीति द्वितीय तथा सृष्टि तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय, चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव, एथलेटिक कोच मनोज यादव, रेसलिंग कोच यादुवेंद्र, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश, राम भवन चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बीएलओ और कंप्यूटर ऑपरेटर ने बरती लापरवाही

सैकड़ों गलत नाम जोड़ने का आरोप

मऊ( राष्ट्र की परम्परा )निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एसआईआर के साथ ही पंचायत चुनाव को निष्पक्ष संपन्न करने के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं मृतक , शादीशुदा महिलाओं का नाम हटाने एवं नए नाम को जोड़ने की कवायद जारी है। उधर जनपद के मधुबन स्थित ग्राम पंचायत कटघरा शंकर के पूरवा कमरौली में बीएलओ एवं तहसील के कंप्यूटर ऑपरेटर पर गांव के एक दर्जन लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों के मिलीभगत के चलते अन्य गांव के सैकड़ों लोगों का नाम जोड़ दिया गया है। बीएलओ के द्वारा अनियमितता बरतने से क्षुब्ध ग्राम सभा के एक दर्जन से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी मधुबन को शिकायती पत्र देते हुए मतदाता सूची की जांच करा कर बीएलओ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।

इसे भी पढ़ें –बी०एस०एस० परशुराम सेना के महामंत्री मनोनीत हुए दुर्गा पाण्डेय

इस संबंध में उपजिलाधिकारी मधुबन राजेश अग्रवाल का कहना है कि ग्रामीणों के आरोप की जाँच कराई जाएगी। यदि निर्वाचन आयोग के कार्यों में बीएलओ की भूमिका संदिग्ध पायी गयी तो सम्बंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर अवधेश गिरी, दुर्ग विजय मल्ल, रिंकू सिंह, बृकेश गोस्वामी, धर्मेंद्र सिंह, रंजना देवी, संजय मल्ल आदि रहे।

बीटीएसएस स्थापना दिवस को लेकर रणनीतिक मंथन, संगठन विस्तार पर जोर

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ महिला विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. शोनाली चतुर्वेदी के मुख्यातिथ में राजधानी स्थित आरडीएसओ गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी मकर संक्रांति के अवसर पर प्रस्तावित बीटीएसएस स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों, उसकी रूपरेखा तय करने तथा संगठन की जिला कार्यकारिणी को पूर्ण रूप देने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में इस बात पर विशेष सहमति बनी कि संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर, समान और प्रभावी संवाद बना रहना चाहिए, जिससे संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित एवं प्रभावशाली बनाया जा सके। स्थापना दिवस को संगठनात्मक मजबूती और विस्तार के प्रतीक के रूप में मनाने पर जोर दिया गया।
इससे पूर्व राष्ट्रीय मंत्री बिक्रम बिसेन और प्रांत अध्यक्ष नीता शुक्ला ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्रो. शोनाली चतुर्वेदी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद आरडीएसओ गेस्ट हाउस में आशा दीदी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, जबकि प्रांत अध्यक्ष नीता शुक्ला ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
बैठक के उपरांत उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कैलाश मानसरोवर मुक्ति के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. शोनाली चतुर्वेदी, प्रांत अध्यक्ष नीता शुक्ला, आशा, जय सिंह, राज नारायण, विमलेश सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग, VHP की धामी सरकार से अपील

हरिद्वार/ऋषिकेश (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व हिंदू परिषद (VHP), उत्तराखंड ने हरिद्वार और ऋषिकेश के पवित्र गंगा घाटों और कुंभ मेला क्षेत्र की धार्मिक मर्यादा व सनातन परंपराओं की रक्षा को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। परिषद ने कहा है कि गंगा घाट केवल स्नान या पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था और साधना की जीवंत धरोहर हैं, जिनका इतिहास हजारों वर्षों से तप, त्याग, दान और मोक्ष की अवधारणा से जुड़ा हुआ है।

110 साल पुरानी नियमावली का हवाला

विश्व हिंदू परिषद ने दावा किया कि हरिद्वार नगर पालिका की 110 वर्ष पुरानी नियमावली, साथ ही वर्ष 1916 और 1953 में बनाए गए प्रावधानों के तहत हर की पैड़ी सहित गंगा के पवित्र घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर स्पष्ट प्रतिबंध का उल्लेख है। परिषद ने स्पष्ट किया कि यह कोई नई या मनमानी मांग नहीं, बल्कि पूर्व से चली आ रही धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए बनाए गए नियम हैं, जिनका पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

“कुंभ मेला हिंदू समाज की सामूहिक चेतना”

VHP के प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद ने कहा कि कुंभ मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की सामूहिक चेतना और आस्था का महापर्व है। कुंभ के दौरान शुद्धता, संयम और धार्मिक अनुशासन सर्वोपरि होते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीते कुछ वर्षों में गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों में मांस, मदिरा और अन्य अपवित्र गतिविधियों की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि गंगा की निर्मलता, कुंभ की गरिमा और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए धार्मिक मर्यादा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन जरूरी है।

ये भी पढ़ें – CBI की बड़ी कार्रवाई: वोडाफोन के एरिया सेल्स मैनेजर गिरफ्तार, 21 हजार सिम से साइबर ठगी का नेटवर्क उजागर

कुंभ क्षेत्र को “धार्मिक मर्यादा क्षेत्र” घोषित करने की मांग

विश्व हिंदू परिषद ने राज्य सरकार से मांग की है कि कुंभ मेला क्षेत्र और सभी पवित्र गंगा घाटों को विधिवत “धार्मिक मर्यादा क्षेत्र” घोषित किया जाए। साथ ही गैर-हिंदुओं के प्रवेश से संबंधित ऐतिहासिक नियमों को कड़ाई से लागू किया जाए और मांस, मदिरा व अन्य अपवित्र गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।

“यह किसी समुदाय के विरोध का विषय नहीं”

VHP के प्रांत प्रचार प्रमुख पंकज चौहान ने कहा कि यह मुद्दा किसी समुदाय के विरोध का नहीं, बल्कि हिंदू समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा से जुड़ा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपील की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सभी गंगा घाटों पर एक समान व्यवस्था लागू की जाए, ताकि किसी प्रकार की शिथिलता या भेदभाव न हो और सनातन परंपराओं की गरिमा बनी रहे।

ये भी पढ़ें – गुजरात में लगातार भूकंप के झटकों से दहशत, 12 घंटे में 7 बार कांपी धरती

आज का दिन आपके लिए शुभ या सावधानी भरा?

🔮 9 जनवरी 2026 शुक्रवार का महा-राशिफल: ग्रहों के संकेत से जानें आज करियर, धन और भाग्य का पूरा हाल 🔮

ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर 9 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन सभी राशियों के जीवन में खास असर डालने वाला है। चंद्रमा और शुक्र की स्थिति आज कार्यक्षेत्र, शिक्षा, कला-संगीत, राजनीति, प्रशासन और आर्थिक फैसलों पर सीधा प्रभाव डालेगी।
ज्योतिष : पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय प्रस्तुत कर रहे हैं।

🔥 मेष राशि (Aries) ♈

नामाक्षर: चू, चे, चो, ला
आज निर्णय क्षमता तेज रहेगी।
कार्य/व्यवसाय: नई जिम्मेदारी मिलेगी, धैर्य से लाभ।
शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षा में प्रगति।
कला-संगीत: आत्मविश्वास से मंच पर सराहना।
राजनीति: नेतृत्व छवि मजबूत।
प्रशासन: अधिकारियों से सहयोग।
आर्थिक स्थिति: आय सामान्य, अनावश्यक खर्च से बचें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
पूज्य देवता: हनुमान जी

🌿 वृषभ राशि (Taurus) ♉

नामाक्षर: ई, ऊ, ए, ओ
स्थिरता और संतुलन का दिन।
कार्य/व्यवसाय: साझेदारी से लाभ।
शिक्षा: निरंतर अभ्यास से सफलता।
कला-संगीत: सौंदर्यबोध उभरेगा।
राजनीति: विश्वसनीयता बढ़ेगी।
प्रशासन: योजनाबद्ध काम सफल।
आर्थिक स्थिति: धन संचय के योग।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
पूज्य देवता: लक्ष्मी माता

🌬️ मिथुन राशि (Gemini) ♊

नामाक्षर: का, की, कु, घ
संवाद और बुद्धि का लाभ।
कार्य/व्यवसाय: मीडिया, मार्केटिंग में उन्नति।
शिक्षा: लेखन व अध्ययन में रुचि।
कला-संगीत: रचनात्मकता बढ़ेगी।
राजनीति: भाषण से प्रभाव।
प्रशासन: सूचना आधारित कार्य सफल।
आर्थिक स्थिति: नए अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
पूज्य देवता: गणेश जी

ये भी पढ़ें –धरती की मुस्कान है हरियालीः पेड़-पौधों से ही सुरक्षित है जीवन, प्रकृति और आने वाली पीढ़ियां

🌊 कर्क राशि (Cancer) ♋

नामाक्षर: ही, हू, हे, हो
भावनात्मक संतुलन जरूरी।
कार्य/व्यवसाय: टीमवर्क से लाभ।
शिक्षा: एकाग्रता से अच्छे परिणाम।
कला-संगीत: भावपूर्ण सृजन।
राजनीति: जनसमर्थन मिलेगा।
प्रशासन: सहानुभूति से काम बनेगा।
आर्थिक स्थिति: खर्च पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
पूज्य देवता: शिव जी

🔆 सिंह राशि (Leo) ♌

नामाक्षर: मा, मी, मू, मे
मान-सम्मान में वृद्धि।
कार्य/व्यवसाय: उच्च अधिकारियों का सहयोग।
शिक्षा: आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कला-संगीत: मंच पर चमक।
राजनीति: प्रभावशाली भूमिका।
प्रशासन: निर्णय क्षमता सराही जाएगी।
आर्थिक स्थिति: आय में सुधार।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
पूज्य देवता: सूर्य देव

🌾 कन्या राशि (Virgo) ♍

नामाक्षर: टो, पा, पी, पू
अनुशासन से सफलता।
कार्य/व्यवसाय: सूक्ष्म योजना लाभ देगी।
शिक्षा: तकनीकी विषयों में प्रगति।
कला-संगीत: अभ्यास से निखार।
राजनीति: नीति-निर्माण में भूमिका।
प्रशासन: फाइल व दस्तावेजी कार्य सफल।
आर्थिक स्थिति: संतुलित रहेगी।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
पूज्य देवता: विष्णु जी

ये भी पढ़ें –सरकारी पोखरी पर अतिक्रमण, राजस्व विभाग की उदासीनता से जलस्रोत पर संकट

⚖️ तुला राशि (Libra) ♎

नामाक्षर: रा, री, रू, रे
संतुलन और सहयोग का दिन।
कार्य/व्यवसाय: साझेदारी मजबूत।
शिक्षा: कानून व कला के लिए अनुकूल।
कला-संगीत: सौंदर्य आधारित कार्य सफल।
राजनीति: कूटनीति से लाभ।
प्रशासन: समन्वय से काम बनेगा।
आर्थिक स्थिति: आय-व्यय संतुलित।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
पूज्य देवता: दुर्गा माता

🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

नामाक्षर: तो, ना, नी, नू
रणनीति का लाभ।
कार्य/व्यवसाय: रिसर्च व गुप्त योजनाएं सफल।
शिक्षा: गहन अध्ययन में रुचि।
कला-संगीत: रहस्यमय विषयों पर सृजन।
राजनीति: प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा।
प्रशासन: निर्णायक भूमिका।
आर्थिक स्थिति: अचानक लाभ संभव।
शुभ रंग: मरून | शुभ अंक: 8
पूज्य देवता: भैरव जी

🏹 धनु राशि (Sagittarius)

नामाक्षर: ये, यो, भा, भी
भाग्य का साथ मिलेगा।
कार्य/व्यवसाय: यात्रा से लाभ।
शिक्षा: उच्च शिक्षा में सफलता।
कला-संगीत: प्रेरणादायक रचनाएं।
राजनीति: विचारधारा को समर्थन।
प्रशासन: मार्गदर्शक भूमिका।
आर्थिक स्थिति: धन लाभ के योग।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
पूज्य देवता: विष्णु जी

🐐 मकर राशि (Capricorn)

नामाक्षर: भो, जा, जी, ख
मेहनत रंग लाएगी।
कार्य/व्यवसाय: जिम्मेदारी बढ़ेगी।
शिक्षा: अनुशासन से लक्ष्य पूरा।
कला-संगीत: धैर्य से प्रगति।
राजनीति: संगठन में स्थान मजबूत।
प्रशासन: नियमबद्ध कार्य सफल।
आर्थिक स्थिति: स्थिरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4
पूज्य देवता: शनि देव

🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

नामाक्षर: गू, गे, गो, सा
नवाचार का दिन।
कार्य/व्यवसाय: तकनीकी क्षेत्र में सफलता।
शिक्षा: विज्ञान व आईटी में लाभ।
कला-संगीत: नए प्रयोग सराहे जाएंगे।
राजनीति: जनहित के निर्णय।
प्रशासन: सुधारात्मक कार्य।
आर्थिक स्थिति: आय में वृद्धि।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 7
पूज्य देवता: शिव जी

🌸 मीन राशि (Pisces)

नामाक्षर: दी, दू, थ, झ
आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ेगी।
कार्य/व्यवसाय: सेवा क्षेत्र में उन्नति।
शिक्षा: एकाग्रता से लाभ।
कला-संगीत: संगीत व लेखन में सफलता।
राजनीति: सहानुभूति से समर्थन।
प्रशासन: मानवीय दृष्टिकोण से लाभ।
आर्थिक स्थिति: धीरे-धीरे मजबूती।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 12
पूज्य देवता: श्रीकृष्ण

CBI की बड़ी कार्रवाई: वोडाफोन के एरिया सेल्स मैनेजर गिरफ्तार, 21 हजार सिम से साइबर ठगी का नेटवर्क उजागर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वोडाफोन के एरिया सेल्स मैनेजर बीनू विद्ध्याधरन को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बड़ी संख्या में सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए, जिनका इस्तेमाल फिशिंग, ऑनलाइन ठगी और बड़े साइबर फ्रॉड में किया गया।

यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्र-V के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य संगठित साइबर अपराध के तकनीकी नेटवर्क को तोड़ना है।

दिसंबर 2025 में हुआ था बड़े फिशिंग नेटवर्क का खुलासा

CBI ने दिसंबर 2025 में दिल्ली-NCR और चंडीगढ़ से एक संगठित फिशिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। यह नेटवर्क भारतीय और विदेशी साइबर अपराधी गिरोहों को बल्क SMS सर्विस उपलब्ध करा रहा था। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

जांच में सामने आया 21 हजार फर्जी सिम कार्ड का खेल

CBI की जांच में खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क के जरिए करीब 21,000 सिम कार्ड अवैध तरीके से हासिल किए गए थे। जांच के दौरान टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी बीनू विद्ध्याधरन की अहम भूमिका सामने आई।
आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों और गलत केवाईसी के आधार पर बड़ी संख्या में सिम कार्ड जारी करवाए। इसके लिए कुछ लोगों को M/s Lord Mahavira Services India Pvt. Ltd. का कर्मचारी दिखाया गया और उनके आधार कार्ड के जरिए केवाईसी पूरी कराई गई।

बेंगलुरु के एक परिवार का भी इस्तेमाल

CBI के अनुसार, फर्जी कर्मचारियों की सूची में बेंगलुरु के एक परिवार के सदस्य भी शामिल थे। आरोपी के पास से आधार कार्ड की कई कॉपियां बरामद की गई हैं, जिनका इस्तेमाल सिम कार्ड जारी कराने में किया गया।

फिशिंग और मास SMS से लोगों को बनाया जाता था शिकार

CBI ने बताया कि इन फर्जी तरीके से जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल मास SMS भेजने, फिशिंग लिंक फैलाने और लोगों को झांसा देने में किया जा रहा था।
फिशिंग को साइबर फ्रॉड की शुरुआत का सबसे बड़ा हथियार माना जाता है। इसमें SMS, कॉल या मैसेज के जरिए लोन, निवेश या किसी खतरे का डर दिखाकर लोगों से लिंक क्लिक करवाए जाते हैं या गोपनीय जानकारी हासिल की जाती है। इसके बाद पीड़ित बड़े ऑनलाइन स्कैम में फंस जाते हैं और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

जांच जारी

CBI ने बताया कि इस मामले में जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

गुजरात में लगातार भूकंप के झटकों से दहशत, 12 घंटे में 7 बार कांपी धरती

राजकोट/जेतपुर/धोराजी (राष्ट्र की परम्परा)। गुजरात के जेतपुर, धोराजी और उपलेटा पंथक में शुक्रवार (9 जनवरी) की सुबह भूकंप के लगातार झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के अनुसार, बीते 12 घंटों में इस क्षेत्र में कुल 7 भूकंपीय झटके दर्ज किए गए हैं।

सबसे तेज झटका 3.8 तीव्रता का

ISR के आंकड़ों के मुताबिक, पहला झटका गुरुवार रात 8:43 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 रही। इसका केंद्र उपलेटा से लगभग 30 किलोमीटर दूर था।
इसके बाद शुक्रवार सुबह 6:19 बजे सबसे तेज झटका दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता 3.8 मापी गई।

सुबह दर्ज किए गए झटकों का विवरण

• 06:19 बजे – 3.8 तीव्रता
• 06:56 बजे – 2.9 तीव्रता
• 06:58 बजे – 3.2 तीव्रता
• 07:10 बजे – 2.9 तीव्रता
• 07:13 बजे – 2.9 तीव्रता
• 07:33 बजे – 2.7 तीव्रता
• 08:34 बजे – हल्का झटका महसूस किया गया

उपलेटा के पास रहा केंद्र

जानकारी के अनुसार, सभी भूकंपीय झटकों का केंद्र उपलेटा से 27 से 30 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व (ENE) दिशा में रहा। भूकंप की गहराई 6.1 किलोमीटर से 13.6 किलोमीटर के बीच मापी गई है।

ये भी पढ़ें – दिल्ली में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, शीतलहर के साथ बढ़ी ठंड; तापमान 6 डिग्री तक गिरा

जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं

लगातार झटकों के बावजूद राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, कंपन महसूस होते ही कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे कुछ समय के लिए भय का माहौल बन गया। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

धोराजी में स्कूलों में छुट्टी

भूकंप के लगातार झटकों को देखते हुए राजकोट जिले के धोराजी शहर में कई निजी स्कूलों ने एहतियातन आज अवकाश घोषित कर दिया। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। जो बच्चे सुबह स्कूल पहुंच चुके थे, उन्हें भी वापस घर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें – “इतिहास के पन्नों में दर्ज 9 जनवरी: योगदान जो आज भी जीवित हैं”

आज का अंक ज्योतिष बताएगा कौन सा मूलांक बदलेगा आपकी दिशा

अंक ज्योतिष भविष्यवाणी 9 जनवरी 2026: आज का एक संकेत बदल सकता है आपकी किस्मत, पूरा पढ़ना न भूलें
पंडित सुधीर तिवारी (अंतिम बाबा) द्वारा प्रस्तुत विशेष अंक राशिफल

दिन विशेष ✦

दिनांक: 9 जनवरी 2026
वार: शुक्रवार
दिन का मूल प्रभाव: मूलांक 1 (सूर्य)
आज का दिन विचारों, निर्णयों और भावनाओं में संतुलन बनाए रखने का है। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है, वहीं धैर्य सफलता दिलाएगा।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1, 10, 19, 28)

आज मन तेज़ी से काम करेगा लेकिन निर्णय में भ्रम हो सकता है।
कार्य/व्यवसाय: बड़े फैसले टालें, योजना बनाकर चलें।
शिक्षा: एकाग्रता की कमी रह सकती है, अभ्यास ज़रूरी।
कला/संगीत: रचनात्मक विचार आएंगे, लेकिन धैर्य रखें।
राजनीति/प्रशासन: बयान सोच-समझकर दें।
आर्थिक स्थिति: खर्च पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
पूज्य देवता: सूर्य देव

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)

बातों को पूरी तरह समझे बिना प्रतिक्रिया न दें।
कार्य/व्यवसाय: साझेदारी में पारदर्शिता ज़रूरी।
शिक्षा: समूह अध्ययन लाभ देगा।
कला/संगीत: भावनात्मक गहराई बढ़ेगी।
राजनीति/प्रशासन: सहमति से काम बनेगा।
आर्थिक स्थिति: निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
पूज्य देवता: माता पार्वती

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)

काम करने की क्षमता अच्छी रहेगी, बस धैर्य रखें।
कार्य/व्यवसाय: नेतृत्व के मौके मिल सकते हैं।
शिक्षा: प्रतियोगी छात्रों के लिए दिन मध्यम।
कला/संगीत: नई सीख मिलने के योग।
राजनीति/प्रशासन: सलाहकार की भूमिका मजबूत।
आर्थिक स्थिति: आय स्थिर रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
पूज्य देवता: गुरु बृहस्पति

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)

काम और रिश्तों में संतुलन ज़रूरी।
कार्य/व्यवसाय: कार्यों के बीच विराम रखें।
शिक्षा: तकनीकी विषयों में लाभ।
कला/संगीत: अभ्यास में निरंतरता रखें।
राजनीति/प्रशासन: नियमों का पालन लाभ देगा।
आर्थिक स्थिति: दबाव से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
पूज्य देवता: गणेश जी

ये भी पढ़ें –महराजगंज : अवसर बहुत, अमल कम

मूलांक 5 (5, 14, 23)

हर बात पर प्रतिक्रिया देना आवश्यक नहीं।
कार्य/व्यवसाय: फोकस बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें।
शिक्षा: लेखन व संचार में सफलता।
कला/संगीत: रचनात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
राजनीति/प्रशासन: वक्तव्य सीमित रखें।
आर्थिक स्थिति: सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
पूज्य देवता: भगवान विष्णु

मूलांक 6 (6, 15, 24)

आप भीतर से मजबूत हैं, आराम भी ज़रूरी है।
कार्य/व्यवसाय: स्थिर और सुरक्षित योजनाएं अपनाएं।
शिक्षा: कला व फैशन से जुड़े छात्रों के लिए अच्छा दिन।
कला/संगीत: सौंदर्य से जुड़ा काम सफल।
राजनीति/प्रशासन: जनसमर्थन बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति: बचत पर ध्यान दें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
पूज्य देवता: माता लक्ष्मी

मूलांक 7 (7, 16, 25)

मानसिक स्पष्टता आज आपकी ताकत है।
कार्य/व्यवसाय: प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
शिक्षा: रिसर्च व अध्ययन में सफलता।
कला/संगीत: एकांत में सृजन बेहतर।
राजनीति/प्रशासन: रणनीति सफल होगी।
आर्थिक स्थिति: सुधार के संकेत।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
पूज्य देवता: भगवान शिव

ये भी पढ़ें –आज का पंचांग बताएगा – कौन सा कार्य देगा तुरंत फल और किससे बचना है जरूरी

मूलांक 8 (8, 17, 26)

छोटी बातों पर ध्यान देने से बड़े लाभ मिलेंगे।
कार्य/व्यवसाय: धैर्य से आगे बढ़ें।
शिक्षा: अनुशासन ज़रूरी।
कला/संगीत: धीमी लेकिन स्थिर प्रगति।
राजनीति/प्रशासन: टकराव से बचें।
आर्थिक स्थिति: बजट संतुलित रखें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8
पूज्य देवता: शनि देव

मूलांक 9 (9, 18, 27)

नकारात्मकता से दूर रहें, सकारात्मक सोच लाभ देगी।
कार्य/व्यवसाय: एक बातचीत बड़ा अवसर ला सकती है।
शिक्षा: आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कला/संगीत: मंच से जुड़ा लाभ।
राजनीति/प्रशासन: प्रभाव बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति: सामान्य से बेहतर।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
पूज्य देवता: हनुमान जी

दिल्ली में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, शीतलहर के साथ बढ़ी ठंड; तापमान 6 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार (9 जनवरी) की सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। अंधेरा छंटने से पहले ही राजधानी और आसपास के इलाकों में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और सुबह करीब 6:30 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे से पौन घंटे तक हुई झमाझम बारिश के चलते कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ठंड का असर और तेज महसूस किया गया। फिलहाल राजधानी में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है।

बारिश और शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

बारिश के साथ उत्तर-पश्चिमी दिशा से चल रही ठंडी हवाओं और शीतलहर ने दिल्ली की ठंड और बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर का प्रभाव अभी बना रहेगा। लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने पर जोर दिया गया है।

आज का तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का

• न्यूनतम तापमान: 6 डिग्री सेल्सियस

• अधिकतम तापमान: 17 डिग्री सेल्सियस
रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि गुरुवार (8 जनवरी) को राजधानी का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम था। इसी दिन इस सीजन का अब तक का सबसे सर्द दिन भी रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें – http://पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गिरोह का भंडाफोड़, 10 अपराधी गिरफ्तार

पहले ही जताई गई थी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई थी, जो अब सच साबित हुई। सुबह-सुबह हुई इस बारिश से रोजमर्रा की रफ्तार कुछ धीमी जरूर हुई, लेकिन लंबे समय से सूखी ठंड झेल रहे लोगों को मौसम में बदलाव साफ महसूस हुआ। ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंडी हवाओं के बीच बारिश का सामना करना पड़ा।

प्रदूषण में मिल सकती है राहत

बारिश के चलते दिल्ली के प्रदूषण स्तर में कुछ हद तक कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि फिलहाल राजधानी का AQI 300 के पार बना हुआ है, जो खराब श्रेणी में आता है। यदि आने वाले दिनों में मौसम का यही मिजाज रहा, तो लोगों को ठंड के साथ-साथ प्रदूषण से भी कुछ राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें – सरकारी पोखरी पर अतिक्रमण, राजस्व विभाग की उदासीनता से जलस्रोत पर संकट

“इतिहास के पन्नों में दर्ज 9 जनवरी: योगदान जो आज भी जीवित हैं”

9 जनवरी के ऐतिहासिक निधन: संगीत, साहित्य और स्वाधीनता संग्राम के तीन अमर स्तंभ

भारत का इतिहास केवल घटनाओं से नहीं, बल्कि उन महान व्यक्तित्वों से जीवंत है जिन्होंने अपने कर्म, विचार और योगदान से राष्ट्र को दिशा दी। 9 जनवरी ऐसी ही एक तारीख है, जब देश ने संगीत, साहित्य और स्वाधीनता आंदोलन से जुड़े तीन अत्यंत महत्वपूर्ण व्यक्तियों को खोया। आइए जानते हैं उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्रहित में दिए गए अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से।

उस्ताद राशिद ख़ान (निधन: 9 जनवरी 2024)

उस्ताद राशिद ख़ान भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया का एक चमकता हुआ नक्षत्र थे। उनका जन्म 1 जुलाई 1968 को बदायूं जिला, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। वे रामपुर-सहसवान घराने के प्रमुख गायक थे और महान उस्ताद इनायत हुसैन ख़ान के वंशज माने जाते हैं।

उस्ताद राशिद ख़ान ने बहुत कम उम्र में संगीत साधना आरंभ कर दी थी। उनकी गायकी में खयाल, तराना और बंदिशों की गहरी समझ दिखाई देती थी। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को केवल मंचों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि युवा पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास किया। देश-विदेश में उनके कार्यक्रमों ने भारतीय संगीत की वैश्विक पहचान को मजबूत किया।

उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। उस्ताद राशिद ख़ान का योगदान भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने में सदैव याद किया जाएगा।

क़मर जलालाबादी (निधन: 9 जनवरी 2003)

क़मर जलालाबादी हिन्दी सिनेमा के उन गीतकारों में से थे, जिनके शब्दों ने दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया। उनका जन्म 1919 में जलालाबाद, जिला शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था।

उन्होंने फिल्मी गीतों में सरल भाषा, भावनात्मक गहराई और सामाजिक संवेदनाओं को बखूबी पिरोया। “ख़ूबसूरत गीतों का जादूगर” कहे जाने वाले क़मर जलालाबादी ने प्रेम, विरह, देशभक्ति और जीवन के यथार्थ को अपनी रचनाओं में स्थान दिया।

उनके लिखे गीत आज भी श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हैं। उन्होंने हिन्दी सिनेमा को साहित्यिक समृद्धि दी और गीत लेखन को एक सम्मानजनक पहचान दिलाई। उनका योगदान भारतीय फिल्म संगीत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

चौधरी छोटूराम (निधन: 9 जनवरी 1945)

चौधरी छोटूराम भारत के महान स्वाधीनता सेनानी, समाज सुधारक और राजनेता थे। उनका जन्म 24 नवंबर 1881 को गढ़ी सांपला, जिला रोहतक, हरियाणा (तत्कालीन पंजाब), भारत में हुआ था।

उन्होंने विशेष रूप से किसानों, मजदूरों और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। ब्रिटिश शासन के दौरान उन्होंने ऐसे कानून बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे किसानों को साहूकारों के शोषण से मुक्ति मिली।

चौधरी छोटूराम का मानना था कि सशक्त किसान ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं। उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित रहा। वे आज भी किसान हितों के सबसे बड़े प्रतीक माने जाते हैं।