Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 2841

आइजीआरएस समीक्षा करते एसपी नार्थ उत्तरी सर्किल के थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) आईजीआरएस पर लंबित विवेचनाओ को समय से निस्तारित ना होने पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी अपने कार्यालय में स्वयं आइजीआरएस की निगरानी कर संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जिससे आइजीआरएस पर आने वाले प्रार्थना पत्रों की सही तरीके से निस्तारण किया जा सके केवल खानापूर्ति ना किया जाए वादी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों का सही तरीके से अवलोकन कर समयबद्ध तरीके से गवाहों व घटनास्थल का निरीक्षण कर वादी को संतुष्ट करते हुए आइजीआरएस का निस्तारण किया जाए एसपी नार्थ ने उत्तरी सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों व सीओ को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सुबह, शाम आईजीआरएस पोर्टल अवश्य देखा जाए जिससे उन्हें लम्बित शिकायतों की जानकारी हो सके। थाना प्रभारी शिकायतों की स्वयं मॉनीटरिंग करें ताकि प्राप्त शिकायतें डिफाल्टर होने से पूर्व निस्तारित की जा सकें। आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों को गलत सूचना देने अथवा गुणवत्ताविहीन निस्तारण पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी किया जायेगा जो सही तरीके से निस्तारण नही करेगें एसपी उतरी ने कहा कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के प्रति अधिक संवेदनशील और गंभीर होकर उनका निस्तारण किया जाए।

बघुड़ी में गैस रिसाव से लगी आग में झुलसी महिला सहित दो की मौत -तनाव की आशंका के मद्देनजर पी एच सी पर फोर्स तैनात

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
बघुड़ी गांव में छः दिन पूर्व खाना बनाते समय रसोई गैस के रिसाव से हुई आग लगी की घटना में बुरी तरह से झुलसे 23 वर्षीय नितिन राजभर इस शनिवार की देर रात मौत हो गई मौत की खबर सुनकर मां 50 वर्षीय अखिलेश्वरी देवी रविवार रात्रि 3:00 बजे गोरखपुर के मेडिकल कालेज में मौत हो गई।जहां उन का इलाज चल रहा था।उन की मौत से जहां परिवार वालों में कोहराम मच गया है वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मां बेटे मौत की सूचना से गांव में तनाव की स्थिति होने की तेज चर्चा है।यह भी चर्चा है कि पीड़ित पक्ष के समर्थक धरना पर भी बैठ सकते हैं जिस के मद्देनजर प्रशासन द्वारा गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।साथ ही तहसीलदार श्रवण कुमार राठौड़,थाना प्रभारी राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी मालदह औरंगजेब खान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बघुड़ी पहुंच कर पूर्व एवं वर्तमान प्रधानों व प्रतिष्ठित लोगों के साथ बैठक कर शांति ब्यवस्था बनाये रखने के उपायों के बारे में वार्ता कर रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामप्रधान बघुड़ी राजेश कुमार वर्मा,प्रधान हरनाटर राजेश कुमार उर्फ टुनटुन राय,पूर्व ग्राम प्रधान हरदिया नीरज पाण्डेय समाजसेवी दीपक मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
बुधवार को सुबह खाना बनाते समय गैस के रिसाव के कारण सिलिन्डर व पाइप में अचानक आग पकड़ लिया था जिसकी चपेट में आकर 45 वर्षीय अखिलेश्वरी देवी,नितिन कुमार व राहुल कुमार बुरी तरह से झुलस गए थे।दुर्घटना के बाद मौके पर एकत्रित गांव वासियों के सहयोग से परिवार वालों ने इलाज हेतु तीनों को पहले सी एच सी सिकन्दरपुर ले गए जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात रेफर के बाद पहले जिला असपताल और बेहतर इलाज हेतु गम्भीर स्थिति में वहां से उन्हें गोरखपुर ले जा कर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।जहां लगातार पांच दिनों तक इलाज और डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद शनिवार की रात्रि बेटे नितिन कुमार और रविवार की देर रात्रि को मां अखिलेश्वरी देवी ने दम तोड़ दिया।

उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट का वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ किया विदाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रामसेवक गौतम के आईपीएस बनने के बाद पहली पदोन्नति पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट वाराणसी बनाए जाने पर डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर जे रविंद्र गौड़ के उपस्थिति में पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में जनपद के समस्त आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ विदा किया और अधिकारियों ने आशा ब्यक्त किया कि गोरखनाथ की नगरी से शिव नगरी में श्री गौतम बेहतर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए बनारस वासियों की अधिक से अधिक समस्याओं का निदान करने का कार्य कर सकेंगे।मूलरूप से चित्रकूट उत्तर प्रदेश निवासी रामसेवक गौतम वर्ष-1992 में पीपीएस अधिकारी के रूप में नियुक्ति हुई थी। प्रशिक्षण के बाद पहली नियुक्ति गाजियाबाद में हुई थी। इसके बाद नोएडा बुलंदशहर मेरठ मुरादाबाद रामपुर लखीमपुर खीरी इलाहाबाद उन्नाव बाराबंकी आदि जिलों में कुशलतापूर्वक अपनी सेवा दिया 8 मार्च 2021 को पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर गोरखपुर में तैनाती हुई थी प्रदेश सरकार ने श्री गौतम को पदोन्नति कर आईपीएस अधिकारी बनाया गोरखपुर में पुलिस अधीक्षक यातायात रहते हुए यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में अपना अहम योगदान दिया अब प्रदेश सरकार ने पदोन्नति करते हुए पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर भेजा है वाराणसी कमिश्नरेट में गोरखपुर की तरह अपनी बेहतर पदों का सदुपयोग करते हुए आम जनता की कुशलतापूर्वक सेवा करते रहेंगे जिससे आम जनता की अधिक से अधिक भलाई हो सकेगी। डीआईजी गोरखपुर परीक्षेत्र गोरखपुर जे रविंदर गौड वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक /सीओ बांसगांव राहुल भाटी पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ महेंद्र पाल सिंह पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह सीओ मंदिर सुरक्षा अनिल सिंह सीओ कोतवाली विमल कुमार सिंह सीओ कैंट श्याम देव आईपीएस रामसेवक गौतम को पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट वाराणसी बनाए जाने पर बधाइयां दी कहा कि श्री गौतम गोरखनाथ की नगरी में अपनी बेहतर छवि के साथ सेवा करते हुए पंचायती चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखा अब उससे भी बेहतर शिव की नगरी बनारस में अपनी सेवा इमानदारी के साथ देते हुए बनारस वासियों का दिल जीतने का कार्य करेंगे।

महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज में यातायात माह का एसपी ट्रैफिक ने किया शुभारंभ

यातायात नियमों का पालन करते हुए आप समय से सुरक्षित पहुंच सकते हैं घर


गोरखपुर ।(राष्ट्र की परम्परा) मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य पूरे नवंबर माह में यातायात माह के रूप में मनाया जाता है आज इसका शुभारंभ महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइन में एसपी ट्रैफिक श्रीमती इंदु प्रभा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को यातायात के लिए नियमो के बारे में बताएं गया और लोगों को जागरूक किया गया कि कैसे यातायात नियमों का पालन करते हुए आप समय से अपने घर सुरक्षित पहुंच सकते है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात जेपी सिंह महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यातायात निरीक्षक अख्तियार अहमद अंसारी मनोज कुमार राय विनोद कुमार यातायात उपनिरीक्षक हरिद्वार सिंह सुमित मिश्रा यातायात निदेशालय लखनऊ के संजय श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

संवादाता-अजीत पाण्डेय

मोतीपुर पुलिस ने 4 वारंटिओं को किया गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)मोतीपुर पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष मोतीपुर बृजानंद सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फरार चल रहे कमला पुत्र भंडारी, ननकन्नू बोट पुत्र भंडारी निवासी शोभापुरवा तथा मैकू पुत्र मेवालाल निवासी गूढ़, एवं गौरी शंकर पुत्र भिखारी निवासी पुरैना रघुनाथपुर थाना मोतीपुर को संबंधित थाना मोतीपुर में विभिन्न धाराओं में फरार चल रहे चार वारंटिओं को मोतीपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार द्विवेदी, अखिलेश पांडेय, कांस्टेबल कामता प्रसाद, विशाल सिंह, विपिन सिंह, विपुल तिवारी, सनत कुमार सिंह शामिल रहे।

दीपावली त्यौहार व श्री लक्ष्मी गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजकों के साथ बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)नवाबगंज पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच के दिये गये निर्देश , व अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा के निर्देशन में थाना निरीक्षक प्रेमचंद यादव द्वारा थाना स्थानीय पर दीपावली त्यौहार के सम्बन्ध में लक्ष्मी गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजकों के साथ मीटिंग की गयी । तथा मूर्ति स्थापित करने वाले आयोजक गणो को कोबिड -19 की गाईड लाइन के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया । और गाइड लाइन का पालन करते हुये , पूजा अर्चना करने को बताया गया । तथा उच्चाधिकारीगणों के द्वारा दिये गये आदेशों निर्देशों को भी बताया गया ।
थाना क्षेत्र में 18श्री लक्ष्मी गणेश प्रतिमा स्थापित हैं । जिनका पूजन कार्य दिनांक 3 नवम्बर2021 से प्रारम्भ होकर , दिनांक 7नवम्बर2021 को पूजन के पश्चात प्रतिमाओं का विसर्जन मथुरा नहर पुल ,.एवं राप्ती नदी लक्षमण पुर घाट पर किया जाएगा ।
बैठक में बेचेलाल जायसवाल ,पिन्टू गुप्ता, ननकऊ मौर्या प्रधान, जितेन्द्र कुमार प्रधान, नरेन्द्र कुमार वर्मा प्रधान रिंकू सिंह सहित समस्त मूर्ति आयोजक गण मौजूद रहे ।

बदरौली कोहली करबला में कव्वाली प्रोग्राम का हुआ आयोजन

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)कैसरगंज जंग शहीद आस्ताने आलिया हज़रत रिजवान शाह मियां रह० के उर्स के समापन पर कव्वालों ने कलाम पेश कर धूम मचाई। रविवार रात कव्वाली प्रोग्राम का आयोजन कोहली प्रधान प्रतिनिधि मो० यूनुस की देख रेख में करबला के पास किया गया। मशहूर कव्वाल असलम निज़ामी ने अपने मशहूर कलाम मैं गुलामाने नबी हूं, हम तेरे शहर में आय है मुसाफिर की तरह, मेरे पीर की गुलामी मेरे काम आ गई, कव्वाल बच्चा पार्टी ने रिजवान शाह का गुलाम हूं मै जैसे कलाम पेश करके हजारों जायरीनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कोहली प्रधान प्रतिनिधि मो० यूनुस के साथ सपा विधानसभा उपाध्यक्ष पयागपुर फरीद अहमद ने दरगाह पर चादर पोशी की देश में अमन की दुआ मांगी। कव्वाली के बाद उर्स नौजवान कमेटी व कोहली प्रधान प्रतिनिधि मो० यूनुस ने आवाम और पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। नौजवान कमेटी ने बताया सारे उर्स के प्रोग्राम लाइव किए गये हैं। इस मौके पर मो० उमर, मो० मुनीस, मो० हसीब, झन्नू साहब, रफी अहमद, हसनू, छब्बन, पीर मोहम्मद, मो० सद्दीक, शरीफ मुल्ला, मो० अय्यूब, निजामुद्दीन, मो० सद्दाम, मो० इकबाल, मो० अमीन, मो० अबरार, मो० फजल आदि मौजूद रहे।

आगामी छठपूजा पर्व लेकर सरोवर व्यवस्था का अधिकारियों ने किया निरक्षण

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा)रुपईडीहा भारत नेपाल सीमा पर उपजिलाधिकारी अजीत पारस क्षेत्राधिकारी डा0जंगबहादुर यादव ने अस्थानियें थाना रुपईडीहा के प्रमोद कुमार त्रिपाठी के साथ मानसरोवर का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी के साथ पुलिस टीम मौके पर रहीं मौजूद जिसमें आगामी छठपूजा का कार्यक्रम को लेकर रुपईडीहा थाना क्षेत्र में स्थिति हनुमन्त सरोवर का निरक्षण करने पहुचे जिसमें जो सरोवर के आसपास पटाखों दुकान स्थानीय नागरिकों ने लगाया था उन्हें कौन कौन नियमों का पालन करना है सभी दुकानदारों को नियमों का निरदेश दिया मौके पर उपस्थित हाजी अब्दुल कलीम प्रधान केवलपुर से सेकहा दीपावली के बाद आने वाले महा पर्व छठ पूजा की तैयारी चल रही है इस पर तालाब की सीढ़ियों की सफाई का विषेश ध्यान देना है एवं साथ हनुमान सरोवर के साफ़ सफाई ब्यसथा पर भी धियान दे उसके बाद भारत नेपाल सीमा तक जाकर निरिक्षण किया त्योहार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के भी थाना प्रभारी निरीक्षक से बात करने पे बताया ट्रकों की वजह से जो रोड़ जाम की समस्या है उस पर ध्यान दें थाना प्रभारी ने अवसासन दिया कि कल से सभी ट्रक कस्बे के बाहर रहेंगे जो गाडिय़ां कस्टम से पास होंगी उन्हीं गाडियों को आने दिया जायेगा इस अवसर पर हाजी अब्दुल कलीम केवलपुर अध्यक्ष कमल प्रसाद मद्धेशिया व नरेंद्र मद्धेशिया उर्फ़ गुड्डू, रिंकू अवस्थी सुशील बंसल अरविंद मद्धेशिया संतोष कुमार शुक्ला छठ पूजा समिति संयोजक शेर सिंह कसौधंन अरविन्द शुक्ला आदि लोग उपस्थिति रहे/

पिकअप से उनचास पेटी किंग फिशर वियर बरामद,तस्कर फरार

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)तरयासुजान पुलिस ने केला लदे एक पिकअप से उनचास पेटी किंग फिशर वियर शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है। वहीं शराब तस्कर फरार बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को मुखबिर के जरिए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी को सूचना मिली कि एक सन्दिग्ध पिकअप मुनी पट्टी नहर पुलिया के पास खड़ी है।जिसमे केला लदा हुआ है।लेकिन गाड़ी के पास कोई नही है,जो सन्दिग्ध लग रही है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने वरिष्ठ उप निरीक्षक रणजीत सिंह बघेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय, हेड कांस्टेबल विजली सिंह,आरक्षी रितेश यादव,अभिषेक राय की टीम बना कर बताये गये स्थान पर भेजा जहाँ एक पिकअप सँख्या बीआर 23 सी 2505 खड़ी थी। और आसपास कोई दिखाई नही दिया।जिसको पुलिस ने थाना लाया और जमा तलाशी लिया तो केले के बीच मे 49 पेटी किंग फिशर ब्रांड की बियर शराब बरामद हुई। मुकामी पुलिस सुसंगत धाराओं में अज्ञात अभियुक्तो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही में जुटी है।

सैफई में होगी पुनिता के न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट की सर्जरी

आरबीएसके टीम ने इलाज के लिए भेजा आयुर्वेदिक संस्थान सैफई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)01 नवम्बर 2021।जिले के बैतालपुर ब्लॉक के औरा चौरी गांव में एक बच्ची को जन्मजात विकृति न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (तंत्रिका ट्यूब दोष) की बीमारी का मामला सामने आया है। बच्ची पता चलने के बाद बैतालपुर की आरबीएसके टीम ए ने स्क्रीनिंग के बाद इलाज के लिए सैफई भेजा है। जहां के चिकित्सकों बच्ची की जाँच करने के बाद 27 नवम्बर को सर्जरी के लिए बुलाया है। औसतन 20 हजार नवजात शिशुओं में से एक को होती है।

बैतालपुर ब्लॉक के औरा चौरी निवासी बंसराज के घर आठ माह पहले बेटी पुनिता हुई, लेकिन बच्चे की किलकारी के साथ ही सिर के नीचे पीछे गर्दन पर एक बड़ी रसोली देखकर सबके होश उड़ गए। बंसराज अपनी बेटी को इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां अस्पताल पर मौजूद आरबीएसके के चिकित्सक डॉ. अहमद जमाल शिद्दीकी, डॉ. अल्पना , फार्मासिस्ट आलमीन अली एएनएम सुनीता देवी की टीम ने बच्ची की जाँच किया। जाँच में टीम को नवजात में जन्मजात विकृति न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (तंत्रिका ट्यूब दोष) की बीमारी सामने आई है। सिर के पीछे गर्दन पर झिल्ली हड्डी से न जुड़ने के कारण यह परेशानी होती है। चिकित्सकों की टीम ने बच्ची के पिता बंसराज को बताया इस बीमारी का ऑपरेशन से इसका इलाज संभव है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी का इलाज सरकार की ओर से निशुल्क होता है। जिसका इलाज आयुर्वेदिक संस्थान सैफई में होता है। चिकित्सकों की टीम ने बच्ची को सफाई रेफर कर दिया। बच्ची के परिजन बच्ची को 28 अक्टूबर को आयुर्वेदिक संस्थान सैफई लेकर गए। जाँच के बाद वहां के डाक्टरों की ने बच्ची को सर्जरी के लिए 15 नवम्बर को बुलाया है।

15 नवम्बर को होगी पुनिता की सर्जरी

पुनिता के पिता बंसराज ने बताया आरबीएसके टीम बैतालपर की मदद से बच्ची को पुनिता को इलाज के लिए 28 अक्टूबर को आयुर्वेदिक संस्थान सैफई लेकर गए। जहां डॉ. हनुमान प्रसाद प्रजापति ने पुनिता जी जाँच किया बच्ची की पूरी रिपोर्ट को देखा देखा। बंसराज ने बताया डॉ. हनुमान प्रसाद ने पुनिता को सर्जरी के लिए 15 नवम्बर को सैफई बुलाया।

ऐसे होती है यह बीमारी

गर्भावस्था के दौरान तीन सप्ताह में न्यूरल ट्यूब आकार लेने लगते हैं, लेकिन महिला के बीमारी से ग्रस्त होने से न्यूरल ट्यूब में ग्रोथ होना रुक जाती है और न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट की बीमारी हो जाती है। गर्भवती महिला के आसपास में धूम्रपान नहीं होना चाहिए और महिला को तो कतई नहीं करना चाहिए, क्योंकि धूम्रपान न्यूरल ट्यूब बंद कर देता है और इससे ग्रोथ रुक जाती है।

पगरा पडरी प्राथमिक विद्यालय में चौपाल का आयोजन सम्पन्न

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)विकास खंड के पगरा पडरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के लोगो को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओ की जान gbकारी दी गई। पंचायत राज विभाग की ओर से गांव में कराए गए विकास कार्यो का भौतिक संत्यापन भी कराया गया। अधिकारियों ने विकास से जुडे शंकाओ का समाधान किया।
सोमवार को प्राथमिक विद्यालय पगरा पडरी परिसर में आयोजित चौपाल में उपस्थित गांव वालो को संबोधित करते हुए एडीओ पंचायत शिवशंकर पाडेय ने कहा आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओ की जानकारी ‌देते हुए कहा कि अपने आस पास की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। वातावरण को स्वच्छ रख कर अनके जानलेवा बिमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। सडकों पर पु‌आल आदि सुखने के लिए न डालें। इससे राह चलने वालो के साथ हादसे की संभावना बनी रहती है। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग, पुर्ति विभाग, नलकूप विभाग, कृषि विभाग, आंगनबाडी आदि विभागो के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपने विभागो की योजनाओ की जानकारी देते हुए लोगो के शंकाओ का समाधान किया। इस दौरान ग्राम प्रतिनिधि अशोक गोड, जितेंद्र यादव, शिवम गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, बाबुलाल, नागेद्र सिंह, विरेंद्र वर्मा, लाल पहाडी यादव, ओमप्रकाश प्रसाद, विनय प्रजापति, मोहन आदि मौजूद रहे।

कच्ची शराब के साथ दरोगा गिरफ्तार

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अवैध शराब निष्कर्षण,विक्री व रोकथाम के तहत चलाए जा रहे अभियान क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस ने सोमवार की सुबह ग्राम सपही टड़वा निवासी दारोगा मुसहर पुत्र माधो मुसहर को तुर्कपट्टी-सेवरही मार्ग पर आराध्या हास्पिटल के पास जरीकेन में रखे दस लीटर कच्ची शराब बरामद कर दारोगा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ऊक्त शराब कहीं बेंचने के लिए ले जा रहा था।पुलिस ने इसके विरुद्ध मु0अ0सं0 272/2021 धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई में जुट गयी।गिरफ्तार करते समय थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाठक के साथ का0 अरविन्द राय, शैलेश यादव,अरविन्द यादव व दीपचन्द चौहान साथ थे।

कुबेरस्थान को 70 रनों से हरा सेमीफाइनल में पहुंची सपही की टीम

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) सोमवार को तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में आयोजित दीवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में सपही की टीम ने सीपी हास्पीटल कुबेरस्थान को 70 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। टास जीतकर सीपी हास्पीटल की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सपही की टीम ने निर्धारित ओवरों में 150 रनों का स्कोर बनाया। बल्लेबाज छोटू ने सर्वाधिक 35 रनों का योगदान किया। जवाब में खेलने उतरी सीपी हास्पीटल कुबेरस्थान की टीम महज 70 रनों पर आलआउट हो गई। सपही के बल्लेबाज छोटू मैन आफ दी मैच बने। अरविंद सिंह व वरुण सिंह ने अंपायरिंग व राजन सिंह ने कमेंट्री की। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, आदित्य सिंह, सिन्नू सिंह, अनुज सिंह, प्रिंस सिंह आदि मौजूद रहे।

गांजा के साथ चार अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के तमकुही तहसील क्षेत्र के पटहेरवा थाना क्षेत्र में स्थित रास्ट्रीय राजमार्ग पर पटहेरिया चौराहे पर पुलिस ने रविवार की देर रात बारह बजे के करीब सोमवार तमकुही की तरफ से आ रही लग्जरी कार से डेढ़ किलो गांजा के साथ चार लोगों को पकड़ा है।सभी के खिलाफ एन डी पी एस के तहत केस दर्ज कर सोमवार को चारों को जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अखिलेश सिंह ने बताया कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी अभियान के तहत रविवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर हाइवे सड़क पर पटहेरिया चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार आती दिखी जिसपर चार लोग सवार थे।कार की जांच में उसमे पैकेटों में भरी एक किलो 575 ग्राम गांजा पाया गया।सभी आरोपियों के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पकड़े गए अभियुक्त खुशरवे पुत्र जमालुद्दीन ,सौफियान पुत्र रेगयी, सादिक पुत्र दोष मोहमद निवासी गण सौफ़िगढ़ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ व जुनेद अहमद पुत्र रसीद अहमद गांव पिठापुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों अभियुक्तों के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
राजेश पाण्डेय/अशोक राय

राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ का सम्मान समारोह सम्पन्न

अभिकर्ता ही हैं संगठन की ताकतःआनंद श्रीवास्तव

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) स्थली कुशीनगर स्थित बिरला मन्दिर परिसर में राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ, कुशीनगर द्वारा जनपद स्तरीय अभिकर्ता सम्मान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि, विशिष्ट अतिथि, पदाधिकारियो व अभिकर्ताओं का माल्यार्पण किया गया और अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे देश में हमारे डाक घर मे करीब 5 लाख काम करने वाले अभिकर्ता बन्धु हैं। हमने सरकार के कोष बढ़ाने का कार्य किया और जब कोष बढ़ गया तो संकट खड़ा हो गया और कमीशन लगातार घटता गया। आप संगठन से जुड़े, संगठित हो व संकट के समाधान के लिए संघर्ष को खड़े रहें।

यह संगठित प्रयास से ही होगा। 300 से ऊपर सांसद से अपनी पीड़ा बतायी है। पार्लियामेंट में भी हमारी आवाज उठा है। आह्वान है कि जब भी बुलावा आये आगे आने को तैयार रहे। अभिकर्ता ही हैं संगठन की ताकत। राष्ट्रीय महासचिव मनोज मिश्रा ने कहा कि सांगठित मजबूती जब तक नहीं होगी हमारी बातें कोई नहीं सुनेगा। संगठन के ताकत के बल पर बहुत सी समस्याओं का निजात हो सकता है। बिखरने के बजाय अपनी कमी को दूर कर सबपर भरोसा करके एकता को मजबूत करना होगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्णनंद गुप्ता ने संगठन का लेख जोखा प्रस्तुत किया। वाराणसी जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि अपने हित को लेकर सजग रहें और अपना कार्य स्वयं करें व एकजूटता रखें। बिहार प्रदेश अध्यक्ष ओम नारायण ने कहा कि अपने आस्तित्व को बचाने लिए संघर्ष करना होगा।
जिलाध्यक्ष हरिराम गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जो अधिवक्ता हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। अध्यक्षता जिला संरक्षक प्रेम शंकर सिंह व संचालन अजय कुमार व लल्लन कुमार गोंड़ ने किया । इस अवसर पर अभय दुबे, शिशु रंजन, विनय कुमार दुबे, शिला देवी, मंनोज चौरसिया, रामनाथ श्रीवास्तव, हरिनारायण सिंह, नंदलाल जायसवाल, प्रदेश मंत्री राकेश कुमार पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री नरसिंह पप्पू, घनश्याम पाण्डेय, जिलामहामंत्री राघवेंद्र नाथ पाण्डेय, जिलाकोषाध्यक्ष पवन, सुनयना देवी, संजय मालवीय, मंनोज भारती, वेद प्रकाश जायसवाल आदि सहित विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी व अभिकर्ता मौजूद रहे।