Tuesday, June 23, 2026
Home Blog Page 281

रेलवे फर्जी भर्ती केस: बांसगांव में अनिल पांडेय के घर ED का छापा

गोरखपुर/बांसगांव (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे में फर्जी भर्ती के बड़े रैकेट की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड राघवेंद्र शुक्ला उर्फ अनिल पांडेय के बांसगांव क्षेत्र के फुलहर गांव स्थित मकान पर छापा मारा। हालांकि, अनिल पांडेय मौके पर नहीं मिला। पटना से आई ईडी की टीम ने करीब आठ घंटे तक उसके बड़े भाई धीरज पांडेय से पूछताछ की और घर के सभी कमरों की गहन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान टीम को कोई बड़ी नकदी या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, लेकिन ईडी अधिकारी धीरज पांडेय और उनकी पत्नी के बैंक खातों की फोटो कॉपी, मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक लोन से जुड़े दस्तावेज साथ ले गए। अधिकारियों ने संपत्तियों और मकान निर्माण को लेकर भी विस्तृत जानकारी जुटाई।

सोनपुर से खुला था फर्जी भर्ती रैकेट

गौरतलब है कि 30 दिसंबर 2023 को बिहार के सोनपुर रेलवे स्टेशन पर सीनियर डीसीएम रौशन कुमार ने चार फर्जी टीटीई को टिकट जांच करते हुए फर्जी आईकार्ड के साथ पकड़ा था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जब खुफिया जांच शुरू हुई, तो यह सामने आया कि रेलवे में फर्जी भर्ती का यह रैकेट देशभर में फैला हुआ है। इसी जांच में अनिल पांडेय का नाम सामने आया, जिसके बाद से उसकी तलाश में लगातार टीमें लगी हुई हैं।

तीन चरणों में पूछताछ, पत्नी का भी बयान दर्ज

ईडी के करीब 10 अधिकारी दो गाड़ियों से सुबह करीब सात बजे फुलहर गांव पहुंचे थे। टीम ने पहले घर के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन कब्जे में लिए और फिर तीन चरणों में धीरज पांडेय से पूछताछ की। इसके बाद उनकी पत्नी का भी बयान दर्ज किया गया।

धीरज पांडेय के अनुसार, ईडी टीम ने उनसे कहा कि उनके भाई ने रेलवे भर्ती में बड़ा घोटाला किया है और मकान निर्माण को लेकर सवाल किए। इस पर उन्होंने बताया कि घर बैंक लोन लेकर बनवाया गया है और उन्हें अपने भाई के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें – लखनऊ में अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता: SIR पर साजिश का आरोप, कानून-व्यवस्था पर BJP सरकार को घेरा

एक साल से घर नहीं आया अनिल पांडेय

धीरज पांडेय ने बताया कि अनिल करीब एक साल से घर नहीं आया है और न ही किसी तरह का संपर्क है। अनिल ने पहले बताया था कि वह गोरखपुर और लखनऊ में जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता है। इससे अधिक जानकारी उन्हें नहीं है। ईडी अधिकारियों ने कहा कि जब भी बुलाया जाएगा, सभी दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा।

राघवेंद्र शुक्ला नाम सुनकर चौंका परिवार

जांच के दौरान जब ईडी टीम ने अनिल पांडेय का दूसरा नाम राघवेंद्र शुक्ला बताया, तो बड़े भाई धीरज पांडेय चौंक गए। उन्होंने कहा कि वे पांडेय हैं, शुक्ला नहीं। इसके बाद टीम ने दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि अनिल पांडेय ही राघवेंद्र शुक्ला नाम का इस्तेमाल करता था। धीरज ने बताया कि यह नाम उन्होंने भी पहली बार सुना है।

टीम ने खुद मंगवाया भोजन

छापे के दौरान ईडी टीम ने दोपहर का भोजन खुद बाहर से मंगवाया और घर पर ही बैठकर खाना खाया। गांव के लोगों ने गाड़ियों को आते-जाते देखा, लेकिन उन्हें लगा कि कोई रिश्तेदार आया होगा।

लखनऊ में अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता: SIR पर साजिश का आरोप, कानून-व्यवस्था पर BJP सरकार को घेरा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर PDA समाज का वोट काटने और एक खास वर्ग का वोट बढ़ाने की साजिश चल रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि SIR के काम का किसी भी राजनीतिक दल ने विरोध नहीं किया, लेकिन जिस तरह से एक प्रतिष्ठित अखबार में यह खबर सामने आई कि सरकार ने हर बूथ पर 200 वोट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, उससे संदेह और गहरा हो जाता है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बताया।

सपा अध्यक्ष ने मांग की कि सभी मतदाताओं के वोट आधार से जोड़े जाएं ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में BLO द्वारा तैयार की गई पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट और विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट में भारी अंतर है। अखिलेश यादव ने स्पष्ट कहा कि समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी और इसके लिए पार्टी ने एक प्रारूप तैयार कर लिया है। उन्होंने चुनाव आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

ये भी पढ़ें – Vindhya Expressway Survey Started: बनारस–प्रयागराज को सोनांचल से जोड़ने वाला 330 किमी एक्सप्रेसवे, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला

इससे पहले शुक्रवार को अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पूरी तरह से फेल हो चुकी है और जीरो टॉलरेंस का वादा अब “जीरो” बनकर रह गया है।

उन्होंने मेरठ में मां पर कातिलाना हमले और बेटी के अपहरण के मामले को बेहद गंभीर बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि महिला अपराध और साइबर क्राइम के मामलों में उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोजाना औसतन पांच महिलाएं हिंसा का शिकार हो रही हैं और हर 15 दिन में दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटनाएं सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें – http://Mumbai Fire Tragedy: गोरगांव स्लम में भीषण आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराधियों और माफियाओं का राज खत्म नहीं हुआ है, बल्कि और मजबूत हुआ है। कफ सिरप मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिसे पहले स्थानीय अपराध समझा जा रहा था, वह अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का अपराध साबित हो रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।

Vindhya Expressway Survey Started: बनारस–प्रयागराज को सोनांचल से जोड़ने वाला 330 किमी एक्सप्रेसवे, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सोनभद्र/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में आधारभूत संरचना को मजबूती देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। 330 किलोमीटर लंबे विंध्य एक्सप्रेसवे (Vindhya Expressway) के सर्वे का कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना बनारस, चंदौली और सोनभद्र होते हुए प्रयागराज तक पहुंचेगी और इसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।

प्रदेश सरकार ने इस परियोजना के सर्वे की जिम्मेदारी चेन्नई की अलमोंडज कंपनी को सौंपी है। सर्वे पूरा होने के बाद इसी महीने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) शासन को सौंपी जाएगी। अनुमान है कि 2027 से पहले एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

सोनांचल को मिलेगी तेज़ कनेक्टिविटी

विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण से सोनभद्र जैसे अंतिम छोर के जिले को राजधानी और अन्य प्रमुख शहरों से सीधी व तेज़ सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। यह एक्सप्रेसवे छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे पड़ोसी राज्यों से संपर्क को भी मजबूत करेगा।

जंगलों और पहाड़ियों से गुजर रहा सर्वे

अलमोंडज कंपनी की सर्वे टीम पिछले कई दिनों से म्योरपुर क्षेत्र में सक्रिय है। शुक्रवार को जूनियर सर्वेयर नितेश यादव और अरविंद कुमार ने रनटोला के जंगलों से लेकर अंतिम छोर तक सर्वे कार्य पूरा किया।
टीम ने बताया कि हर 20 किलोमीटर पर सैटेलाइट कनेक्टेड डिवाइस लगाकर पूरे 330 किमी रूट का डिजिटल सर्वे किया गया है। रेणुकूट को अंतिम बिंदु मानते हुए एक्सप्रेसवे का समापन मुर्धवा और रनटोला के जंगलों में प्रस्तावित है।

पल्हारी होकर वाराणसी से जुड़ेगा एक्सप्रेसव

विंध्य एक्सप्रेसवे वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग के समानांतर विकसित किया जाएगा। यह रनटोला और मुर्धवा के जंगलों से होते हुए दुद्धी–हाथीनाला मार्ग को पार करेगा और हरदी कोटा–कोन मार्ग से जुड़ेगा। इसके बाद सोन नदी पर नए पुल का निर्माण कर इसे नगवां के पल्हारी मार्ग से चंदौली होते हुए वाराणसी से जोड़ा जाएगा।
इससे क्षेत्र के लोगों को कम समय में लंबी दूरी तय करने, बेहतर परिवहन और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

अधिकारी ने दी जानकारी

अलमोंडज कंपनी के साइट इंचार्ज अरुण यादव ने बताया,
“विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए कुल 330 किलोमीटर का सर्वे चल रहा है। इस माह के अंत तक डीपीआर शासन को सौंप दी जाएगी, जिसमें परियोजना की लागत और तकनीकी विवरण स्पष्ट होंगे।”

Mumbai Fire Tragedy: गोरगांव स्लम में भीषण आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मुंबई के गोरगांव (पश्चिम) स्थित भगत सिंह नगर, राजाराम लेन में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जनता स्टोर्स के पास स्थित स्लम इलाके के एक छोटे से घर में लगी आग में एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

तड़के 3:06 बजे मिली आग की सूचना

मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) को 10 जनवरी 2026 की तड़के 3:06 बजे आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब डेढ़ बजे के बाद बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि किसी को बाहर नहीं निकाला जा सका।

फायर ब्रिगेड से पहले लोगों ने बुझाई आग

फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय निवासियों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे आग और फैलने से रुक गई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल तक फैली आग

आग ग्राउंड प्लस एक मंजिला इस छोटी इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक वायरिंग और घरेलू सामान तक सीमित थी। हालांकि, पहली मंजिल के एक कमरे में मौजूद तीन लोगों के कपड़ों में आग लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले तीनों की मौत

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तीनों घायलों को रेस्क्यू कर पुलिस वैन और निजी वाहन से ट्रॉमा केयर अस्पताल पहुंचाया, जहां अस्पताल के आरएमओ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हर्षदा पावसकर, कुशल पावसकर और संजोग पावसकर के रूप में हुई है।

जांच में जुटी पुलिस और फायर विभाग

आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। प्राथमिक जांच में तीनों की मौत जलने के कारण होने की पुष्टि हुई है। फायर ब्रिगेड और पुलिस घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

15 जनवरी को है मकर संक्रांति ,इस दिन से हो जाएंगे शुभ कार्य शुरू – आचार्य अजय शुक्ल

निर्णय सिंधु के अनुसार 15 जनवरी मकर संक्रांति का पुण्यकाल हो रहा है प्राप्त

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पूरे साल में पड़ने वाले 12 संक्रांतियों में मकर संक्रांति सबसे महत्वपूर्ण संक्रांति है।यह पर्व पूरे विश्व में जहां भी सनातन धर्म व संस्कृति को मानने वाले लोग हैं वह बड़े ही श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाते हैं। इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी को पड़ रहा है, इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसे सूर्य देव का उत्तरायण भी कहा जाता है,इसके साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाता है और शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं।उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि इस वर्ष मकर संक्रांति मनाने को लेकर लोगों में भ्रम की स्तिथि बन गई है हृषिकेश पंचांग के अनुसार सूर्य देव 14 जनवरी 2026 को रात 9 बजकर 41 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे ,रात्रि के समय में संक्रांति हो रही है ,इस कारण मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को सूर्योदय के बाद प्राप्त हो रहा है। निर्णय सिंधु के अनुसार भी पुण्यकाल 15 जनवरी को हो रहा है क्योंकि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश रात्रि को हो रहा है इस कारण 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाना शास्त्र सम्मत है। शास्त्रों में भी वर्णित है कि सूर्योदय के समय का स्नान दान सबसे ज्यादा पुण्य प्राप्त करने वाला होता है।इस दिन किए गए कार्यो में निश्चित सफलता प्राप्त होता है।इस दिन लोग गंगा ,यमुना, सरयू,नर्वदा,सहित पवित्र नदियों व सरोवर में स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर दान पुण्य जैसे शुभ कार्य करते हैं। मकर संक्रांति के पूरे दिन स्नान दान का शुभ फल प्राप्त होता है।इस दिन गुड़, तिल का दान करना सबसे शुभ माना जाता है, वहीं खिचडी ,मूंग की दाल को दान करना भी शुभ फलदायक होता है।जाड़े का दिन होने के कारण निर्धन लोंगो व जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र व अन्न भी वितरण करना चाहिए। जो शुभ कार्य पूरे खरमास में वर्जित रहते हैं वह मकर संक्रांति के साथ ही पुनः शुरू हो जाते हैं।

Azamgarh Public School Controversy: CBSE स्कूल में इस्लामिक शिक्षा का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में CBSE से मान्यता प्राप्त आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में इस्लामिक शिक्षा दिए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला इसलिए और गंभीर हो गया क्योंकि स्कूल के संचालक समाजवादी पार्टी के एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली बताए जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की है, वहीं शिक्षा विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

स्कूल आजमगढ़ शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में स्थित है, जहां सभी धर्मों के बच्चे पढ़ते हैं। वायरल वीडियो के बाद यह सवाल उठ रहा है कि CBSE स्कूल में छोटे बच्चों को धार्मिक शिक्षा किस नियम के तहत दी जा रही है। फिलहाल संबंधित शिक्षिका को नोटिस जारी कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, रानी की सराय क्षेत्र में स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल का 23 दिसंबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षिका बच्चों से धार्मिक सवाल पूछती नजर आ रही है, जैसे—

• तुम्हें किसने बनाया?
• तुम्हारा मजहब क्या है?
• जमीन, आसमान, चांद और सूरज किसने बनाया?

इन सवालों के जवाब में बच्चे “अल्लाह ताला” और “मुस्लिम” जैसे शब्द कहते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने छोटे-छोटे बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

ये भी पढ़ें – January–February Train Cancelled: ठंड और रेलवे अपग्रेड से 250+ ट्रेनों पर असर, कई रद्द

स्कूल प्रशासन की सफाई

स्कूल की प्रिंसिपल रूपल पंड्या ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वायरल वीडियो के संबंध में संबंधित शिक्षिका से जवाब तलब किया गया है।

उन्होंने कहा,
“शिक्षिका का जवाब मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो स्कूल परिसर का है या नहीं और यह घटना किस तारीख की है। उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

शिक्षा विभाग ने बनाई जांच कमेटी

बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने बताया कि स्कूल प्रशासन का दावा है कि यह वीडियो उर्दू की कक्षा का है, जहां मुस्लिम बच्चों को जनरल नॉलेज की तैयारी कराई जा रही थी और कक्षा में मौजूद सभी बच्चे मुस्लिम थे।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – Maharashtra Politics: फडणवीस–शिंदे को फँसाने की कथित साजिश, पूर्व DGP संजय पांडे पर केस की सिफारिश

हिंदू संगठनों का विरोध-प्रदर्शन

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह साधु ने कहा कि
“CBSE से मान्यता प्राप्त स्कूल में दीनी तालीम देना बेहद निंदनीय है। जब स्कूल में सभी धर्मों के बच्चे पढ़ते हैं, तो केवल एक धर्म की शिक्षा देना आपत्तिजनक है।”
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर स्कूल की मान्यता रद्द करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

January–February Train Cancelled: ठंड और रेलवे अपग्रेड से 250+ ट्रेनों पर असर, कई रद्द

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर अब रेलवे परिचालन पर भी साफ नजर आने लगा है। पहले से ही ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित है और अब रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के चलते यात्रियों की परेशानी और बढ़ने वाली है। उत्तर रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे के कई रूट्स पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम लगाए जाने के कारण 250 से अधिक ट्रेनों के ट्रिप कैंसिल, शॉर्ट टर्मिनेट, डायवर्ट या डी-रेगुलेट किए जाएंगे।

ऐसे में जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक करा रखे हैं, उन्हें अपनी यात्रा योजना पर दोबारा विचार करना होगा। वहीं आगामी दिनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए घर से निकलने से पहले लेटेस्ट ट्रेन स्टेटस और टाइमिंग चेक करना जरूरी हो गया है।

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड का असर

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, बीकानेर डिवीजन के भिवानी–रोहतक खंड पर डोभ भाली, लाहली और कलानौर कलां स्टेशनों के बीच डबलिंग प्रोजेक्ट के तहत ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते कई रूट्स पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि तकनीकी कार्यों के कारण कई ट्रेन सेवाएं रद्द, डायवर्ट या रेगुलेट की जाएंगी। वहीं उत्तर रेलवे ने भी स्पष्ट किया है कि पैच डबलिंग और सिग्नलिंग कार्य के चलते बीकानेर डिवीजन की कुछ ट्रेनें अस्थायी रूप से वैकल्पिक मार्गों से चलाई जाएंगी। रेलवे के अनुसार यह कदम यात्री सुरक्षा और परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी है।

ये भी पढ़ें – Maharashtra Politics: फडणवीस–शिंदे को फँसाने की कथित साजिश, पूर्व DGP संजय पांडे पर केस की सिफारिश

January–February Cancelled Trains List

ट्रेन नंबर 54016 भिवानी–रोहतक: 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द

• ट्रेन नंबर 54013 रोहतक–भिवानी: 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द

• ट्रेन नंबर 54018 भिवानी–रोहतक: 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द

ट्रेन नंबर 54015 रोहतक–भिवानी: 26 जनवरी से 15 फरवरी तक रद्द

ट्रेन नंबर 54014 भिवानी–रोहतक: 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द

ट्रेन नंबर 54011 रोहतक–हांसी: 14 से 16 फरवरी तक रद्द

ट्रेन नंबर 54012 हांसी–रोहतक: 14 से 16 फरवरी तक रद्द

ट्रेन नंबर 54424 हिसार–नई दिल्ली: 14 फरवरी को रद्द

ट्रेन नंबर 54423 नई दिल्ली–हिसार: 14 फरवरी को रद्द

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले IRCTC, NTES या रेलवे हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।

Maharashtra Politics: फडणवीस–शिंदे को फँसाने की कथित साजिश, पूर्व DGP संजय पांडे पर केस की सिफारिश

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है। ठाणे नगर पुलिस थाने में वर्ष 2016 में दर्ज एक पुराने मामले को दोबारा खोलकर तत्कालीन विपक्ष के नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को झूठे केस में फँसाने की कथित साजिश का खुलासा हुआ है।
इस पूरे मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) ने पूर्व डीजीपी संजय पांडे समेत तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की सिफारिश की है।

रश्मी शुक्ला ने सौंपी थी SIT रिपोर्ट

SIT की यह रिपोर्ट राज्य की पूर्व पुलिस महानिदेशक रश्मी शुक्ला ने अपनी सेवानिवृत्ति से महज पांच दिन पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को सौंपी थी। रिपोर्ट के अनुसार, महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में फडणवीस को कानूनी पचड़े में फँसाने के प्रयास तेज हुए। संजय पांडे के मुंबई पुलिस आयुक्त और बाद में डीजीपी बनने के बाद इन कोशिशों को और गति मिली।

2016 के केस को दोबारा खोलने पर सवाल

SIT जांच में सामने आया कि वर्ष 2016 में ठाणे नगर पुलिस थाने में श्यामसुंदर अग्रवाल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था, जो बिल्डर संजय पुनमिया और अग्रवाल के बीच साझेदारी विवाद से जुड़ा था।
साल 2017 में इस मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी थी, इसके बावजूद संजय पांडे द्वारा दोबारा जांच के आदेश दिए गए, जिसे SIT ने संदिग्ध करार दिया है।

पुलिस अधिकारियों पर दबाव का आरोप

रिपोर्ट में कहा गया है कि ठाणे और मुंबई के साइबर पुलिस थानों में दर्ज मामलों में देवेंद्र फडणवीस का नाम जोड़ने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाया गया।
तत्कालीन उपायुक्त लक्ष्मीकांत पाटील और सहायक आयुक्त सरदार पाटील पर गवाहों को बयान बदलने और नाम जोड़ने के लिए दबाव डालने के आरोप लगे हैं। यहां तक कि अधिकार क्षेत्र न होने के बावजूद पूछताछ और धमकाने की बात भी सामने आई है।

ये भी पढ़ें – Maharajganj News: सड़क हादसों पर लगाम को जागरूकता अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने पर ₹30 हजार जुर्माना

एक्सटॉर्शन के आरोप और फॉरेंसिक सबूत

बिल्डर संजय पुनमिया ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 से जून 2024 तक पुराने केस की दोबारा जांच के नाम पर उनका उत्पीड़न किया गया और उनसे एक्सटॉर्शन मांगी गई। उनकी शिकायत पर संजय पांडे समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
SIT ने पुनमिया द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच कलिना स्थित फॉरेंसिक लैब में कराई, जिसमें सरदार पाटील, पूर्व नगर रचनाकार दिलीप घेवारे और पुनमिया के बीच बातचीत की पुष्टि हुई।

लॉगबुक गायब, सबूत मिटाने का शक

SIT रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि 5 मई 2021 से 21 मई 2021 के बीच सरदार पाटील द्वारा इस्तेमाल की गई सरकारी गाड़ी की लॉगबुक के पन्ने गायब हैं, जिसे सबूत मिटाने की कोशिश माना गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत में यह भी सामने आया कि संजय पांडे ने पूछा था कि फडणवीस और शिंदे को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

विधानमंडल में उठा था मामला

इस पूरे प्रकरण को विधान परिषद सदस्य प्रविण दरेकर ने विधानमंडल में उठाया था, जिसके बाद SIT का गठन किया गया। इससे पहले उच्च न्यायालय भी इस केस की दोबारा जांच प्रक्रिया पर सवाल उठा चुका है। अब SIT की सिफारिशों के बाद राज्य सरकार की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Maharajganj News: सड़क हादसों पर लगाम को जागरूकता अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने पर ₹30 हजार जुर्माना

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार देर रात यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में संचालित हुआ।
प्रभारी यातायात के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों और आम नागरिकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और नशे की हालत में वाहन न चलाने को लेकर जागरूक किया और नियमों के पालन की अपील की।

ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत सघन चेकिंग

इसी क्रम में ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत महराजगंज–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर सेमरा टोल प्लाजा के पास यातायात पुलिस, आरटीओ महराजगंज और थाना भिटौली की संयुक्त टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें – Mau Railway Station: मऊ जंक्शन पर घूम रहे 12 संदिग्ध गिरफ्तार, RPF की सख्त कार्रवाई

इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर की मदद से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गई। जांच में दोषी पाए गए वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 03 वाहनों का चालान किया गया और कुल ₹30,000 का जुर्माना वसूला गया।

सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और इस तरह के यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। आमजन से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की जान भी सुरक्षित रख सकें।

Mau Railway Station: मऊ जंक्शन पर घूम रहे 12 संदिग्ध गिरफ्तार, RPF की सख्त कार्रवाई

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में अनावश्यक रूप से घूम रहे 12 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई स्टेशन और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई।
आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर में पकड़े गए सभी संदिग्ध बिना किसी ठोस कारण के घूमते पाए गए। पूछताछ के दौरान वे यह स्पष्ट नहीं कर सके कि स्टेशन पर आने का उनका उद्देश्य क्या है और किस कार्य से वे वहां मौजूद थे। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और नियमानुसार कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के नाम

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तौफीक उमर, महमूद आलम, राजेश कुमार, अयूब आजमी, सुशील कुमार गुप्ता, मुहम्मद जमाल, दीपक चौहान, दिलीप कुमार, विनोद मद्धेशिया, जितेंद्र, सुभाष मौर्य और जुल्फेकार अली शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – Mau Bar Association Election: नामांकन पूरा, बार संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज

यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

आरपीएफ प्रभारी ने स्पष्ट किया कि स्टेशन परिसर और यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि उन्हें छोड़ने या लेने आने वाले व्यक्ति प्लेटफॉर्म टिकट के साथ ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करें।

उन्होंने चेतावनी दी कि स्टेशन या प्लेटफॉर्म पर बिना टिकट और बिना ठोस कारण के पाए जाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में एसआई ओमप्रकाश, रामप्यारे वर्मा और डीके वर्मा सहित आरपीएफ टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

Mau Bar Association Election: नामांकन पूरा, बार संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही मऊ सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के दावेदारों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क बढ़ा दिया है और चुनावी रणनीतियां तैयार की जा रही हैं।
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए 16 जनवरी को मतदान होना है। इसके मद्देनजर दीवानी परिसर में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है।

अध्यक्ष से लेकर कोषाध्यक्ष पद तक कई दावेदार

अध्यक्ष पद के लिए शमशुल हसन, राजेंद्र राय और अमरनाथ सिंह ने नामांकन दाखिल किया था।
महामंत्री पद के लिए अश्वनी सिंह, लक्ष्मीकांत यादव और ऋषिकेश सिंह मैदान में हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए गौरीशंकर पांडेय ने नामांकन किया है।
साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए दिलीप कुमार सिंह और राजेश चौधरी, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए गौरव पांडेय ने नामांकन दाखिल किया।

संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए दिलीप कुमार पांडेय और राहुल कुमार, वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र प्रताप सुबोध और अमरनाथ प्रजापति ने दावेदारी पेश की है।

ये भी पढ़ें – Meerut News: जिस आंगन में कन्यादान होना था, वहां बिखर गए टूटे सपने

कार्यकारिणी पदों पर भी मुकाबला

वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों के लिए अमित कुमार सिंह, महबूब अशरफ खान, मनोज कुमार और तनवीर अहमद ने नामांकन दाखिल किया।
कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों के लिए अबुसाद और अशोक कुमार सूर्या मैदान में हैं।

दीवानी परिसर में चुनावी चर्चाओं का दौर

शुक्रवार को दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं के बीच चुनावी चर्चाएं जोरों पर रहीं। अधिकतर स्थानों पर अधिवक्ता प्रत्याशियों की संभावनाओं और समीकरणों पर चर्चा करते नजर आए।
चुनाव अधिकारी मुहम्मद इकबाल ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरनाथ सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी नहीं की गई थी।
इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य दीनानाथ यादव, रविंद्र लाल श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह, साथ ही जकी अहमद और राकेश वर्मा ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया।

ये भी पढ़ें – आज का राशिफल पढ़े बिना दिन शुरू करना पड़ सकता है भारी

आज का राशिफल पढ़े बिना दिन शुरू करना पड़ सकता है भारी

🔯 शनिवार विशेष राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल में कैसा रहेगा 10 जनवरी 2026 का दिन? जानिए मेष से मीन तक संपूर्ण भविष्यफल 🔯


ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थिति और वार विशेष प्रभाव से ही दैनिक राशिफल का निर्माण होता है। 10 जनवरी 2026, दिन शनिवार है, जिस पर शनि देव का विशेष प्रभाव रहता है। यह दिन कर्म, न्याय, परिश्रम और धैर्य की परीक्षा लेने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं, आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या संकेत लेकर आया है।
यह राशिफल ज्योतिष पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें – पंचाग कालाष्टमी का रहस्य: शनिदेव और कालभैरव की विशेष कृपा कैसे प्राप्त करें?

मेष राशि (Aries 🔥)
नाम अक्षर: चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज का दिन कर्मप्रधान रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको आगे ले जाएगा।
व्यवसाय/नौकरी: वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, नई योजना पर काम शुरू हो सकता है।
शिक्षा: प्रतियोगी छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
कला/संगीत: रचनात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी।
राजनीति/प्रशासन: पदाधिकारी वर्ग में आपकी बात को महत्व मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: खर्च बढ़ सकता है, पर आय स्थिर रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
आराध्य: हनुमान जी
वृषभ राशि (Taurus 🌱)
नाम अक्षर: ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज धैर्य और समझदारी से निर्णय लेने का दिन है।
व्यवसाय: निवेश सोच-समझकर करें।
नौकरी: स्थानांतरण या विभागीय चर्चा संभव।
शिक्षा: एकाग्रता बढ़ेगी।
कला: गायन, लेखन में सफलता।
राजनीति: बयानबाजी से बचें।
आर्थिक पक्ष: धन संचय के योग।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
आराध्य: माता लक्ष्मी
मिथुन राशि (Gemini 🌬️)
नाम अक्षर: का, की, कू, घ, छ, के, को
संवाद और संपर्क आज आपके लिए लाभदायक रहेंगे।
कार्य क्षेत्र: मीटिंग और समझौते सफल।
शिक्षा: नई जानकारी मिलेगी।
कला/मीडिया: लेखन, पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन।
राजनीति: जनसंपर्क बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति: आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
आराध्य: गणेश जी

ये भी पढ़ें – आज का अंक ज्योतिष: क्या आपका मूलांक बदलेगा आपकी किस्मत?

कर्क राशि (Cancer 🌊)
नाम अक्षर: ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।
नौकरी: सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
व्यवसाय: पारिवारिक व्यवसाय में लाभ।
शिक्षा: मन थोड़ा भटक सकता है।
कला: अभिनय व संगीत में प्रगति।
आर्थिक: बचत पर ध्यान दें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
आराध्य: शिव जी
सिंह राशि (Leo ☀️)
नाम अक्षर: मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
नेतृत्व क्षमता आज उभरकर आएगी।
कार्य क्षेत्र: पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि।
शिक्षा: उच्च शिक्षा के लिए शुभ।
राजनीति: प्रभाव बढ़ेगा।
आर्थिक: लाभ के योग।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
आराध्य: सूर्य देव

ये भी पढ़ें – “शनि देव का न्याय: क्यों डरते हैं लोग उस देव से जो केवल सत्य दिखाता है?”

कन्या राशि (Virgo 🌾)
नाम अक्षर: टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
व्यवस्थित दिन रहेगा।
नौकरी: कार्य की सराहना।
शिक्षा: परीक्षा में सफलता।
कला: सूक्ष्म कला में निखार।
आर्थिक: संतुलित स्थिति।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 5
आराध्य: विष्णु भगवान
तुला राशि (Libra ⚖️)
नाम अक्षर: रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
संतुलन और न्याय का दिन।
व्यवसाय: साझेदारी में लाभ।
राजनीति: छवि मजबूत होगी।
आर्थिक: रुका धन मिल सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
आराध्य: माता दुर्गा
वृश्चिक राशि (Scorpio 🦂)
नाम अक्षर: तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
गुप्त योजनाएँ सफल होंगी।
नौकरी: जिम्मेदारी बढ़ेगी।
शिक्षा: शोध कार्य में लाभ।
आर्थिक: अचानक लाभ।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
आराध्य: भैरव बाबा

ये भी पढ़ें – Bihar IPS Transfer 2026: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IPS अधिकारियों के तबादले

धनु राशि (Sagittarius 🏹)
नाम अक्षर: ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा
भाग्य साथ देगा।
कार्य क्षेत्र: यात्रा से लाभ।
शिक्षा: उच्च अध्ययन में सफलता।
आर्थिक: आय में वृद्धि।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
आराध्य: गुरु बृहस्पति
मकर राशि (Capricorn 🐐)
नाम अक्षर: भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो
शनिवार का विशेष प्रभाव।
नौकरी: मेहनत का फल मिलेगा।
प्रशासनिक क्षेत्र: अधिकार बढ़ेंगे।
आर्थिक: स्थिरता।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
आराध्य: शनि देव
कुंभ राशि (Aquarius 🌊)
नाम अक्षर: गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो
नवाचार का दिन।
कार्य क्षेत्र: नई तकनीक से लाभ।
राजनीति: वैचारिक समर्थन मिलेगा।
आर्थिक: संतोषजनक।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
आराध्य: शनि देव
मीन राशि (Pisces 🐟)
नाम अक्षर: दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा
आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा।
कार्य क्षेत्र: रचनात्मक कार्यों में सफलता।
शिक्षा: ध्यान केंद्रित रहेगा।
आर्थिक: खर्च पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
आराध्य: भगवान विष्णु

Mau News: जनप्रतिनिधि-अधिकारी मिलकर करें जनसमस्याओं का समाधान: प्रभारी मंत्री

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों को मिलकर जनता की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान करना चाहिए।

पीएम सूर्य घर योजना और विद्युत आपूर्ति पर जोर

अतिरिक्त ऊर्जा विभाग की पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उन्होंने किसानों की सिंचाई आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दिन में बिजली आपूर्ति बढ़ाने को कहा। इसके लिए शासन स्तर पर पत्राचार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि ठंड के मौसम में किसानों को सिंचाई में परेशानी न हो।

योजनाओं में लापरवाही पर सख्त रुख

विद्युत बिल सुधार से जुड़े 20 मामलों के समयसीमा के बाद लंबित पाए जाने पर अधीक्षण अभियंता को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा में जिला कृषि अधिकारी को योजना का अधिक प्रचार-प्रसार कर किसानों को लाभ दिलाने को कहा गया।

आवास, मनरेगा और स्वच्छता पर निर्देश

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा में मनरेगा के तहत पात्र मजदूरों के भुगतान में तेजी लाने और आवासों के साथ व्यक्तिगत शौचालय अनिवार्य रूप से बनवाने के निर्देश दिए गए।
मनरेगा कार्यों में जॉब कार्ड लाभार्थियों के पास ही रखने, एक ही मजदूर को बार-बार काम न देने और कार्यों की सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य, जल जीवन मिशन और अन्य योजनाएं

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में एंबुलेंस सेवाओं की हर माह फिटनेस जांच के निर्देश दिए गए।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत केएलएसआर एजेंसी के कार्य न करने पर उसके खिलाफ शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए।
स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत निर्मित व्यक्तिगत शौचालयों के भौतिक सत्यापन के भी निर्देश दिए गए।

सिंचाई विभाग के अभियंता पर कार्रवाई

सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान संबंधित सहायक अभियंता के बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर प्रभारी मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने और अभियंता का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – http://Bihar IPS Transfer 2026: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IPS अधिकारियों के तबादले

कानून व्यवस्था और राजस्व वसूली की समीक्षा

कानून व्यवस्था की समीक्षा में पुलिस अधीक्षक इलामरन ने बताया कि जिले में इस वर्ष प्रमुख अपराधों में कमी आई है। गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत की गई कार्रवाइयों की जानकारी दी गई।
कर-करेत्तर राजस्व वसूली संतोषजनक पाई गई। नगर पालिका और नगर पंचायतों को आत्मनिर्भर बनने और संसाधनों के विकास पर काम करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में सख्त निर्देश

प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों को बैठक में उठाए गए बिंदुओं पर बिंदुवार रिपोर्ट प्रस्तुत करने, जनता से अच्छा व्यवहार रखने और पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता व निष्पक्षता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे हों तथा सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय, मधुबन विधायक रामविलास चौहान, एमएलसी प्रतिनिधि शशि सिंह, सांसद प्रतिनिधि, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – Meerut News: जिस आंगन में कन्यादान होना था, वहां बिखर गए टूटे सपने

“शनि देव का न्याय: क्यों डरते हैं लोग उस देव से जो केवल सत्य दिखाता है?”

🔱 “न्याय के देवता शनि: जब कर्म के भार से काँप उठा देव लोक”
शास्त्रोक्त शनि कथा – महिमा, समानता और दैवी न्याय का रहस्यमय विधान


भूमिका: भय नहीं, बोध का नाम है शनि
जब भी शनि देव का नाम लिया जाता है, तो मनुष्य के हृदय में भय, चिंता और अनिश्चितता का भाव जाग उठता है। किंतु क्या शनि केवल दंडदाता हैं? क्या वे केवल पीड़ा देने वाले ग्रह हैं? शास्त्र कहते हैं— नहीं।
शनि देव भय नहीं, न्याय का बोध हैं। वे दंड नहीं, कर्म का दर्पण हैं। यही कारण है कि शनि को नवग्रहों में सबसे अधिक misunderstood माना गया है।
शनि की दृष्टि जहाँ पड़ती है, वहाँ सत्य उजागर होता है, अहंकार गलता है और आत्मा तपकर कुंदन बनती है।

ये भी पढ़ें – “शनि दोष का भय नहीं, समाधान जानिए शास्त्रों की जुबानी”

🪔 शास्त्रोक्त कथा: जब शनि ने स्वयं देवताओं को दिया कर्म का उपदेश
पुराणों में वर्णित एक अद्भुत प्रसंग के अनुसार, एक बार देव लोक में यह चर्चा छिड़ गई कि शनि देव का प्रभाव अत्यधिक कठोर है। स्वयं देवराज इंद्र को यह भ्रम हो गया कि शनि का न्याय पक्षपातपूर्ण है।
इंद्र ने ब्रह्मा जी से निवेदन किया—
“भगवन! शनि के प्रभाव से देवता भी अछूते नहीं। क्या यह न्याय है?”
ब्रह्मा मुस्कराए और बोले—
“इंद्र! जब तक कर्म को नहीं समझोगे, तब तक शनि को दोष देते रहोगे।”
ब्रह्मा जी ने शनि देव को सभा में आमंत्रित किया।
सभा में शनि देव प्रवेश करते हैं—नीले वर्ण, स्थिर दृष्टि, हाथ में दंड और मुख पर करुणा। देवता भयभीत हो उठते हैं।
शनि बोले—
“मैं न किसी का शत्रु हूँ, न मित्र। मैं तो केवल कर्म का सेवक हूँ।”

ये भी पढ़ें – शनि देव की कृपा कैसे बदल देती है भाग्य: साढ़ेसाती की शास्त्रीय सच्चाई

⚖️ शनि देव की महिमा: समता और सत्य का अद्वितीय स्वरूप
शनि देव ने देवताओं के समक्ष एक दिव्य लीला रची। उन्होंने कहा—
“मैं अपने प्रभाव से नहीं, तुम्हारे कर्मों से तुम्हें प्रभावित करता हूँ।”
उन्होंने इंद्र को उनके एक पूर्व जन्म के अहंकारी कर्म दिखाए।
वरुण को उनके अन्यायपूर्ण निर्णय।
चंद्र को उनके चंचल मन और वचनभंग।
देव लोक स्तब्ध रह गया।
शनि ने कहा—
“जो जैसा करता है, वैसा ही पाता है। मैं केवल समय हूँ, निर्णय नहीं।”
यही शनि की सबसे बड़ी महिमा है—
🔹 न ऊँच-नीच
🔹 न पक्षपात
🔹 न छल
🔹 केवल सत्य और न्याय

ये भी पढ़ें – जब टूटता है अहंकार और जागता है धर्म — शनि कथा का दिव्य रहस्य

🌑 शनि और मानव जीवन: पीड़ा नहीं, परिष्कार
शास्त्रों में कहा गया है—
“शनि पीड़ा नहीं देते, शनि पात्रता बनाते हैं।”
जब शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या आती है, तब व्यक्ति का अहं टूटता है,
उसका झूठ सामने आता है,
और आत्मा अपने वास्तविक स्वरूप से साक्षात्कार करती है।
शनि काल में—
जो सत्य का साथ देता है, वह निखर जाता है
जो अधर्म करता है, वह स्वयं अपने कर्मों से बंध जाता है
यही कारण है कि संत, योगी और तपस्वी शनि से भय नहीं खाते।
🔔 शनि की समानता: राजा से रंक तक एक समान दृष्टि
शास्त्रों में शनि को लोकसमत्वकारी कहा गया है।
राजा हो या रंक, देवता हो या दानव—
शनि सबको एक ही तराजू में तौलते हैं।
रावण जैसा महाबली भी शनि की दृष्टि से नहीं बच सका।
वहीं राजा हरिश्चंद्र, विक्रमादित्य जैसे सत्यवादी शनि काल में और अधिक तेजस्वी बने।
🕉️ कथा का सार: शनि से डरें नहीं, शनि को समझें
इस शास्त्रोक्त कथा का सार यही है कि—
शनि देव दंड नहीं, दिशा देते हैं
वे पीड़ा नहीं, प्रायश्चित का अवसर देते हैं
वे विनाश नहीं, नव निर्माण के देवता हैं
जो व्यक्ति शनि के काल में धैर्य, सेवा, सत्य और संयम अपनाता है—
उसके लिए शनि वरदान बन जाते हैं।
🔱 निष्कर्ष: शनि ही हैं कर्मों के सच्चे साक्षी
आज के भौतिक युग में जहाँ हर व्यक्ति त्वरित फल चाहता है,
वहीं शनि हमें प्रतीक्षा, तप और आत्मसंयम का पाठ पढ़ाते हैं।
शनि की शरण में जाने का अर्थ है—
अपने कर्मों की जिम्मेदारी स्वीकार करना।
यही शनि का वास्तविक उपदेश है।

यह एपिसोड 9 है आगे एपिसोड–10 में जाने एक एक बिंदुपर कथा बने रहे आप rkpnewsup.com के साथ
👉 शनि और राजा हरिश्चंद्र
👉 शनि और हनुमान संवाद
👉 शनि साढ़ेसाती से मुक्ति की शास्त्रोक्त विधि

Bihar IPS Transfer 2026: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IPS अधिकारियों के तबादले

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में शुक्रवार (09 जनवरी, 2026) को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। एक ओर जहां 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। बिहार गृह विभाग ने ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार सुनील कुमार को पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं मनोज कुमार, जो अब तक आईजी, कोसी क्षेत्र के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पुलिस मुख्यालय का महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है।

कई जिलों और इकाइयों में बदले पुलिस अधिकारी

आनंद कुमार, एसएसपी, गयाजी को अब डीआईजी, विधि व्यवस्था, पटना के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संजय कुमार, डीआईजी, साइबर क्राइम को आईजी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) बनाया गया है।

अमित कुमार जैन को एडीजी, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का पदभार सौंपा गया है।
विवेकानंद को आईजी, पूर्णिया क्षेत्र नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें – Meerut News: जिस आंगन में कन्यादान होना था, वहां बिखर गए टूटे सपने

कुंदन कृष्णन को अहम जिम्मेदारी

कुंदन कृष्णन को पुलिस महानिदेशक (अभियान) के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) प्रीता वर्मा को महानिदेशक सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड बनाया गया है।

अतिरिक्त प्रभार और जिला स्तर पर तबादले

एडीजी सह बिहार पुलिस अकादमी की निदेशक आर. मलार विजी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एडीजी (बजट/अपील/कल्याण) कमल किशोर सिंह को रेलवे के अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अपराजित, एसपी, पटना ग्रामीण को जहानाबाद भेजा गया है।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे विक्रम सिहाग को वैशाली का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

जिलों में नए एसपी और एसएसपी

अनंत कुमार राय को पटना का रेल एसपी नियुक्त किया गया है।
गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित को लखीसराय का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि विनय तिवारी को गोपालगंज का नया एसपी बनाया गया है।
कांतेश कुमार मिश्रा को मुजफ्फरपुर का एसएसपी और जितेंद्र कुमार को अररिया का एसपी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें – लापरवाही, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता: महराजगंज के विकास में तीन बड़ी बाधाएँ