Monday, June 22, 2026
Home Blog Page 280

SIR 2026 के तहत मतदाताओं के लिए नई सुविधा शुरू

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल की है। ‘बुक-ए-कॉल विद बीएलओ’ सेवा के माध्यम से अब कोई भी मतदाता अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से सीधे फोन पर बात करने के लिए कॉल बुक कर सकता है। यह सुविधा मतदाता सूची से जुड़ी हर तरह की जानकारी, संशोधन और मार्गदर्शन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है।
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in या ECINET ऐप पर अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करना होगा। जिन मतदाताओं का मोबाइल नंबर पहले से पंजीकृत नहीं है, वे सरल Sign Up प्रक्रिया के माध्यम से नाम, मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
लॉग-इन के बाद बुक-ए-कॉल विद बीएलओ विकल्प पर जाकर EPIC नंबर या रिफरेंस नंबर के माध्यम से खोज करने पर मतदाता को अपना नाम, मतदान केंद्र और संबंधित बीएलओ की जानकारी मिल जाती है। इसके बाद रिक्वेस्ट कॉल बैक विकल्प चुनते ही कॉल बुक हो जाती है और 48 घंटे के भीतर बीएलओ मतदाता से संपर्क करते हैं।
यदि किसी मतदाता के पास EPIC नंबर उपलब्ध नहीं है, तो वह राज्य, जनपद, विधानसभा क्षेत्र और बूथ की जानकारी देकर भी इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। उत्तर प्रदेश SIR 2026 बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सेवा विशेष रूप से उन मतदाताओं के लिए लाभकारी है, जो नाम जोड़ने, संशोधन, पता परिवर्तन या अन्य चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़ी सहायता चाहते हैं।यह पहल न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देती है, बल्कि मतदाता और निर्वाचन तंत्र के बीच सीधा संवाद स्थापित कर लोकतंत्र को और सशक्त बनाती है।

देवरिया में अपराध नियंत्रण अभियान को मिली बड़ी कामयाबी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत भटनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देवरिया भटनी पुलिस चोरी गिरफ्तारी के मामले में पुलिस ने बंद हार्नबिल शुगर मिल, नूरीगंज से विद्युत सामग्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कॉपर तार, एल्यूमिनियम और लोहे से जुड़ा भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
दिनांक 09 जनवरी 2026 की रात्रि बंद हार्नबिल शुगर मिल नूरीगंज के सुरक्षाकर्मी द्वारा चोरी की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान सोनू गोंड़ पुत्र राजकुमार गोंड़ निवासी तिवारीपुर, थाना बरहज, जनपद देवरिया तथा सागर डोम पुत्र मुन्ना डोम निवासी डाक बंगला रोड, थाना उभाव, जनपद बलिया के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बोरी कॉपर तार और तीन बोरी विद्युत संबंधी एल्यूमिनियम व लोहे का सामान बरामद किया है। इस संबंध में थाना भटनी पर मु0अ0सं0-08/2026 के अंतर्गत धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक बाके यादव, कांस्टेबल अरविंद यादव, जितेंद्र यादव और अमन कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा

125 दिनों की रोजगार गारंटी, पारदर्शी भुगतान और टिकाऊ विकास पर केंद्रित ऐतिहासिक पहल

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण भारत को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) को एक दूरदर्शी और युगांतकारी कदम बताया गया है। जनपद कुशीनगर के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने इसे मनरेगा से आगे बढ़कर ग्रामीण आजीविका को स्थायी आधार देने वाला कानून करार दिया।
प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि यह नया मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आय सुरक्षा और टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को एक साथ मजबूती देगा। इस विधेयक के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक ग्रामीण नागरिकों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी जाएगी, जो वर्तमान मनरेगा की 100 दिनों की सीमा से कहीं अधिक है। इससे ग्रामीण परिवारों की वार्षिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें – वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, थाना लार पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा, तीन चोरी की बाइक बरामद

उन्होंने बताया कि विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन के तहत कार्यों को चार प्रमुख श्रेणियों—जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका आधारित कार्य और जलवायु परिवर्तन से निपटने वाले कार्यों—में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करना अनिवार्य होगा, जिसे पीएम गति शक्ति जैसी राष्ट्रीय डिजिटल प्रणालियों से जोड़ा जाएगा, ताकि योजनाओं का बेहतर समन्वय और निगरानी सुनिश्चित हो सके।
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि मजदूरी भुगतान पूरी तरह डिजिटल होगा। आधार और बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से मजदूरी सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगेगा। निर्धारित समय में रोजगार उपलब्ध न होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देना भी कानूनन अनिवार्य होगा।
वित्तीय व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सामान्य राज्यों के लिए केंद्र और राज्य के बीच व्यय अनुपात 60:40 रहेगा, जबकि उत्तर-पूर्वी एवं हिमालयी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। आपदा की स्थिति में अतिरिक्त केंद्रीय सहायता का भी प्रावधान होगा, जिससे राज्यों पर अनावश्यक वित्तीय दबाव नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें – सोहगीबरवा जंगल में किशोरी की संदिग्ध मौत, हत्या या जंगली जानवर का हमला? जांच में जुटी पुलिस

प्रेसवार्ता के अंत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन गांव, किसान और श्रमिक—तीनों के हितों का संतुलन बनाते हुए ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और टिकाऊ विकास की ओर ले जाने वाला मजबूत आधार बनेगा।

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, थाना लार पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा, तीन चोरी की बाइक बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना लार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 186 वाहनों का ई-चालान, 4 सीज
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2026 की रात्रि सहजोर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने बलिराम गुप्ता पुत्र अच्छेलाल गुप्ता, निवासी रउतपार अमेठिया थाना लार को एक चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। बरामद बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट UP 65 EK 7996 लगी हुई थी।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने दो अन्य साथियों—अंश कुमार उर्फ आदित्य कुमार पुत्र संजय पासवान निवासी भुड़सुरी तथा अजय कुमार पुत्र उमेश प्रसाद निवासी रउतपार अमेठिया—के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने रउतपार अमेठिया से दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें, हीरो पैशन प्रो और स्प्लेंडर प्लस (दोनों बिना नंबर प्लेट) बरामद कीं।

ये भी पढ़ें – हापुड़: पत्नी को पढ़ा-लिखाकर दरोगा बनाया, अब उसी ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

इस मामले में थाना लार पर मु0अ0सं0 11/2026 धारा 317(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राममूरत राम, उपनिरीक्षक संतोष यादव, मुख्य आरक्षी अशोक सिंह, राकेश यादव, आरक्षी दिवाकर चौहान, चंद्रभान भारती एवं अनिल कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 186 वाहनों का ई-चालान, 4 सीज

सड़क सुरक्षा को लेकर देवरिया यातायात पुलिस का बड़ा अभियान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस देवरिया द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में को यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई।अभियान के दौरान गोरखपुर रोड, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो, बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाने तथा वाहन पर स्टंट करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई।इसके अतिरिक्त न्यू कॉलोनी स्थित डॉक्टर गुलाम रसूल, आस्था हॉस्पिटल एवं डॉक्टर दाऊद अंसारी के सामने, राघव नगर तथा चीनी मिल ग्राउंड रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध ‘नो पार्किंग’ में चालान किया गया।यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 186 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 04 वाहनों को सीज किया गया।यातायात पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा मिलता है, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है तथा वाहन चालकों को यह स्पष्ट संदेश दिया जाता है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सरकार की योजनाएं जमीन पर: मऊ के गांव में मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ग्राम पंचायत सरैया रघुनाथपुर में जन चौपाल: मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, दलित बस्ती में सहभोज से दिया समरसता का संदेश


मऊ (राष्ट्र की परम्परा )।उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के तहत ग्राम पंचायत सरैया रघुनाथपुर, विकासखंड परदहां में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश तथा जनपद मऊ के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए मंत्री श्री यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि समाज का कोई भी पात्र नागरिक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, विश्वकर्मा सम्मान योजना, स्वयं सहायता समूह, हर घर जल योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें – लापरवाही, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता: महराजगंज के विकास में तीन बड़ी बाधाएँ

मंत्री ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में 90 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 283 लाभार्थियों को शौचालय का लाभ दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों के आवेदन प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार कर शीघ्र लाभ पहुंचाया जाए।
राशन कार्ड के संदर्भ में उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में 63 अंत्योदय कार्डधारक और 213 पात्र गृहस्थी लाभार्थी हैं। इस पर मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड सात दिन के भीतर जारी किए जाएं।
आयुष्मान भारत योजना पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत में 608 लोग इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं, जिसके अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन योजनाओं को लेकर निर्देश दिए गए कि कोई भी पात्र लाभार्थी पेंशन से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें – मतदाता सूची संशोधन पर विवाद, अखिलेश यादव ने केंद्र और आयोग को घेरा

कार्यक्रम के बाद मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दलित बस्ती में कमलेश कुमार के आवास पर सहभोज किया। उन्होंने कहा कि सहभोज का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देना है। सरकार गरीबों, वंचितों और समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण रामबाबू त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, खंड विकास अधिकारी परदहा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मतदाता सूची संशोधन पर विवाद, अखिलेश यादव ने केंद्र और आयोग को घेरा

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर सियासी घमासान, अखिलेश यादव का बड़ा आरोप—पीडीए वर्ग के वोट हटाने की साजिश


लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया की आड़ में “पीडीए” यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं के नाम योजनाबद्ध तरीके से मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। यादव ने इस पूरे घटनाक्रम पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े किए।

ये भी पढ़ें – हिजाब विवाद पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले– एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला बनेगी भारत की प्रधानमंत्री

अखिलेश यादव ने कहा कि केवल एक जिले से ही करीब तीन लाख मतदाताओं के नाम हटाए जा चुके हैं और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं दिखाई दे रही। उनके अनुसार, राज्य चुनाव आयोग और केंद्र सरकार द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया से यह संदेह गहराता है कि एक खास वर्ग के वोट हटाकर किसी अन्य राजनीतिक दल के पक्ष में संतुलन बनाया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि एसआईआर अभ्यास पूरे उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का किसी भी राजनीतिक दल ने विरोध नहीं किया था और सभी दलों ने अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए थे। बावजूद इसके, अब जो परिणाम सामने आ रहे हैं, वे बेहद चिंताजनक हैं।

ये भी पढ़ें – Ayodhya: 15 जनवरी को मकर संक्रांति, रामलला को लगेगा विशेष खिचड़ी भोग

मतदाता सूची के मसौदा प्रकाशन का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि आशंका जताई जा रही है कि लगभग तीन करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मसौदा सूची जारी होने से पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से यह बयान दे दिया था कि चार करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे और ये सभी मतदाता भाजपा से जुड़े होंगे। यादव ने कहा कि जब किसी के पास आधिकारिक आंकड़े नहीं थे, तब ऐसा बयान देना संदेह को और गहरा करता है।
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से इस पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की और कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का निष्पक्ष और पारदर्शी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आम नागरिकों के वोट अधिकार के साथ खिलवाड़ हुआ तो समाजवादी पार्टी इसे लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।

विश्व कप टीम से बाहर, लेकिन लक्ष्य से नहीं भटके शुभमन

टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने पर शुभमन गिल का संयमित बयान, चयन पर जताया भरोसा


मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टी20 विश्व कप 2026 की भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने चयनकर्ताओं के फैसले को सहजता से स्वीकार करते हुए अपनी सोच स्पष्ट की।

ये भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल से उठता सवाल: क्या सत्ता कानून से ऊपर हो सकती है?

गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद शुभमन गिल टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के उप-कप्तान की भूमिका में नजर आए थे। ऐसे में उनका विश्व कप टीम में न चुना जाना क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि गिल ने किसी भी तरह की निराशा जाहिर नहीं की और कहा कि वे अपने करियर को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।
गिल ने कहा, “मेरा मानना है कि मैं अपने जीवन में वहीं हूं, जहां मुझे होना चाहिए। मेरी किस्मत में जो लिखा है, वही मुझे मिलेगा। एक खिलाड़ी के तौर पर मेरा लक्ष्य हमेशा टीम को जीत दिलाना रहता है। चयनकर्ताओं के फैसले का मैं सम्मान करता हूं और टी20 टीम को विश्व कप के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

ये भी पढ़ें – विश्व हिंदी दिवस: माँ भारती के माथे पर सजी भाषा की अमिट आभा

पिछले वर्ष एशिया कप से पहले शुभमन गिल को टी20 प्रारूप में लगातार मौके दिए गए थे। टीम प्रबंधन को उनसे आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद थी। उन्होंने शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की, जबकि संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ा। हालांकि यह प्रयोग अपेक्षित परिणाम नहीं दे सका और भारत की स्वाभाविक आक्रामक बल्लेबाजी लय प्रभावित हुई।
आखिरकार विश्व कप से पहले चयनकर्ताओं ने रणनीति में बदलाव करते हुए संजू सैमसन को फिर से शीर्ष क्रम में शामिल करने का फैसला किया, जिससे शुभमन गिल को टीम से बाहर रहना पड़ा। इसके बावजूद गिल का सकारात्मक रवैया यह दर्शाता है कि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

भिटौली में हिंदू महासम्मेलन को लेकर शक्ति प्रदर्शन, जागरूकता रैली से माहौल गरमाया

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड घुघली के भिटौली उपनगर में 11 जनवरी को प्रस्तावित हिंदू महासम्मेलन को लेकर हिंदू संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सम्मेलन की तैयारी और जनजागरूकता के उद्देश्य से आज हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
रैली की शुरुआत भिटौली दुर्गा मंदिर परिसर से हुई, जो कामता चौक होते हुए धर्मपुर भैंसा समेत अन्य गांवों का भ्रमण करती हुई पुनः भिटौली में संपन्न हुई। रैली के दौरान हिंदू एकता और सम्मेलन को सफल बनाने के आह्वान से पूरा इलाका गूंज उठा। आयोजकों का लक्ष्य अधिक से अधिक हिंदू समाज के लोगों को महासम्मेलन में शामिल कराना है, जिसके लिए कार्यकर्ता जोर-शोर से जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद रौनियार, हिंदू नेता काशीनाथ सिंह, बैद्यनाथ गुप्ता, अशोक जायसवाल, प्रदीप उपाध्याय, स्वामीनाथ गुप्ता, दीपू तिवारी, दयाशंकर जायसवाल, शेषनाथ वर्मा, राजू जायसवाल, संजय जायसवाल, आकाश, रवि कसौधन,आकाश मद्धेशिया, दीपक जायसवाल, सोनू चौधरी, शिव कुमार तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

सोहगीबरवा जंगल में किशोरी की संदिग्ध मौत, हत्या या जंगली जानवर का हमला? जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सोहगीबरवा थाना क्षेत्र में जंगल से बरामद एक किशोरी के क्षत-विक्षत शव ने इलाके में सनसनी फैला दी है। लकड़ी बिनने गई 14 वर्षीय किशोरी की मौत हत्या है या जंगली जानवर के हमले का नतीजा, इस सवाल ने जांच को और जटिल बना दिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। सोहगीबरवा थाना क्षेत्र के निवासी उमेश चौधरी की 14 वर्षीय बेटी गुड्डी चौधरी शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे अपनी बड़ी बहन के साथ जंगल में लकड़ी बिनने गई थी। इसी दौरान गुड्डी अचानक लापता हो गई। बड़ी बहन ने उसे काफी देर तक खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मजबूरन वह शाम को घर लौट आई और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण पूरी रात जंगल और आसपास के इलाकों में गुड्डी की तलाश करते रहे। शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने जंगल में झाड़ियों के बीच एक किशोरी का क्षत-विक्षत शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान गुड्डी चौधरी के रूप में की। शव की हालत देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। शरीर पर गहरे घाव और नोचे जाने जैसे निशान मिलने से हत्या और जंगली जानवर के हमले, दोनों आशंकाएं जताई जा रहीजंगली जानवर के हमले, दोनों आशंकाएं जताई जा रही हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोहगीबरवा थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया ने बताया कि किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है। हत्या या जंगली जानवर द्वारा नोचे जाने, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

‘जी राम जी’ विषय पर रखेंगे सरकार का पक्ष,मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु पत्रकारों से करेंगे संवाद

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ रविवार 11 जनवरी को महराजगंज में पत्रकारों से सीधा संवाद करेंगे। प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली इस अहम पत्रकार वार्ता में मंत्री ‘जी राम जी’ विषय पर सरकार की मंशा, दृष्टिकोण और भावी कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी देंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पत्रकार वार्ता जिले के लिए विशेष महत्व रखती है। उन्होंने सभी पत्रकारों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
पत्रकार वार्ता को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि मंत्री दयाशंकर मिश्रा इस दौरान आयुष विभाग की उपलब्धियों के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकारों पर भी अपनी बात स्पष्ट रूप से रखेंगे।
यह संवाद न केवल सूचना के आदान-प्रदान का माध्यम होगा, बल्कि सरकार और मीडिया के बीच समन्वय को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

हापुड़: पत्नी को पढ़ा-लिखाकर दरोगा बनाया, अब उसी ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

हापुड़ (राष्ट्र की परम्परा)। रिश्ते, भरोसे और कानून के टकराव की एक चौंकाने वाली तस्वीर हापुड़ में सामने आई है। एसपी कार्यालय पहुंचे एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। युवक का आरोप है कि उसने मेहनत-मजदूरी कर अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और दरोगा बनने में हरसंभव मदद की, लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी ने उसी और उसके पूरे परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया।

पति ने पत्नी पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

एसपी कार्यालय पहुंचे युवक गुलशन ने अपनी पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को पढ़ाकर यूपी पुलिस में उप निरीक्षक बनवाया, लेकिन अब वही पत्नी उसके और परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रही है।

2016 से था रिश्ता, 2021 में कोर्ट मैरिज

पिलखुवा क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर निवासी गुलशन ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी पायल रानी वर्तमान में बरेली जिले में दारोगा पद पर तैनात है। गुलशन के अनुसार, वह और पायल वर्ष 2016 से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। वर्ष 2021 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी, जबकि 2 दिसंबर 2022 को सामाजिक रीति-रिवाज से शादी हुई।

ये भी पढ़ें – दिल्ली के शालीमार बाग में युवती की गोली मारकर हत्या, पति के मर्डर केस से जुड़ी पुरानी रंजिश की आशंका

2023 में बनी दरोगा, 2025 में दर्ज कराया केस

पीड़ित का आरोप है कि उसने अपनी मेहनत की कमाई से पत्नी की पढ़ाई और भर्ती की तैयारी करवाई। वर्ष 2023 में पायल रानी उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के रूप में चयनित हुईं। इसके बाद 13 नवंबर 2025 को पत्नी ने गुलशन, उसके पिता नरेंद्र कुमार, मां गीता, भाई कमल, भाभी कोमल, बहन सलोनी और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज करा दिया।

SP ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

पीड़ित ने एसपी से अपील की कि उसकी कड़ी मेहनत और सच्चाई को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इस पर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि युवक का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

प्रभास की ‘द राजा साब’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस धमाल, 100 करोड़ क्लब में एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क (राष्ट्र की परम्परा)। पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी नई फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई। भले ही फिल्म को क्रिटिक्स से खास रिव्यू न मिले हों, लेकिन कमाई के मामले में यह शानदार प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म ने एडवांस बुकिंग और गुरुवार को हुए पेड प्रिव्यू से ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा दिया है। हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा थीं।

हॉरर-कॉमेडी में नहीं जमे प्रभास

‘द राजा साब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रभास के साथ संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। हालांकि, कई दर्शकों का मानना है कि प्रभास इस किरदार में पूरी तरह फिट नहीं बैठ पाए। इसके बावजूद फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई लगातार बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें – दिल्ली के शालीमार बाग में युवती की गोली मारकर हत्या, पति के मर्डर केस से जुड़ी पुरानी रंजिश की आशंका

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में शामिल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द राजा साब’ ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

• भारत में कलेक्शन: 54 करोड़ रुपये

• ओवरसीज कलेक्शन: 26 करोड़ रुपये

• पेड प्रिव्यू से कमाई: 9 करोड़+ रुपये

इन आंकड़ों के साथ फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए प्रभास

प्रभास इससे पहले फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे, जिसने पहले दिन वर्ल्डवाइड 191 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। ‘द राजा साब’ उस रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रही है। कमजोर रिव्यू के चलते अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई कितनी रफ्तार पकड़ती है।

स्टारकास्ट और डायरेक्शन

‘द राजा साब’ का निर्देशन मारुति ने किया है। फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

दिल्ली के शालीमार बाग में युवती की गोली मारकर हत्या, पति के मर्डर केस से जुड़ी पुरानी रंजिश की आशंका

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग थाना क्षेत्र में एक युवती की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पति की भी हो चुकी है गोली मारकर हत्या

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रचना यादव के पति की भी कुछ वर्ष पहले बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में रचना लंबे समय से न्याय की लड़ाई लड़ रही थीं। उन्होंने निचली अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगाई थी, लेकिन पति के हत्याकांड में अब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके थे।

फरार बदमाशों पर हत्या का शक

बताया जा रहा है कि पति के मर्डर केस में शामिल कुछ आरोपी अभी भी फरार चल रहे थे। पुलिस को आशंका है कि रचना यादव की हत्या उसी पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि कहीं यह वारदात गवाही को प्रभावित करने या दबाव बनाने के लिए तो नहीं की गई।

ये भी पढ़ें – ईरान में हिंसक प्रदर्शन: तेहरान में 217 मौतों का दावा, पुलिस स्टेशन के बाहर मशीनगन से फायरिंग

बेटी ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका की बेटी ने रोते हुए आरोप लगाया कि उसके पिता के हत्या मामले में गवाही का दौर चल रहा था और उसकी मां मुख्य गवाह थीं। बेटी के अनुसार,
“पापा के केस में छह आरोपी थे, जिनमें से एक सरगना भलस्वा इलाके का रहने वाला था, जो अब तक फरार है। हमें शक है कि उसी ने मुखबिरी कराकर मेरी मम्मी की हत्या करवाई।”

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही शालीमार बाग थाना पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस हत्याकांड ने एक बार फिर दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ईरान में हिंसक प्रदर्शन: तेहरान में 217 मौतों का दावा, पुलिस स्टेशन के बाहर मशीनगन से फायरिंग

तेहरान (राष्ट्र की परम्परा) । ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेजी से हिंसक होते जा रहे हैं। राजधानी तेहरान के एक डॉक्टर ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर टाइम मैगजीन से बातचीत में दावा किया है कि केवल तेहरान के छह अस्पतालों में अब तक कम से कम 217 प्रदर्शनकारियों की मौत दर्ज की गई है। डॉक्टर के मुताबिक, इनमें से अधिकांश मौतें गोलीबारी के कारण हुई हैं।

पिछले महीने शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद से ईरानी सरकार ने देशभर में इंटरनेट और फोन सेवाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका में रह रहे निर्वासित शहजादे रजा पहलवी की अपील के बाद प्रदर्शन और तेज हो गए हैं। अब ये आंदोलन ईरान के सभी 31 प्रांतों में फैल चुका है। प्रदर्शनकारी इस्लामी शासन को हटाने की मांग करते हुए “आजादी” और “तानाशाह मुर्दाबाद” के नारे लगा रहे हैं।

पुलिस स्टेशन के बाहर मशीनगन से फायरिंग का आरोप

ईरानी डॉक्टर ने दावा किया कि जैसे-जैसे प्रदर्शन उग्र हुए, कई इलाकों में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर सीधी फायरिंग की। शुक्रवार को अस्पतालों से बड़ी संख्या में शव हटाए गए। डॉक्टर के अनुसार, उत्तरी तेहरान के एक पुलिस स्टेशन के बाहर मशीनगन से फायरिंग की गई, जिसमें कई प्रदर्शनकारी मारे गए और कम से कम 30 लोग गोली लगने से घायल हुए। इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों द्वारा तेहरान की अल-रसूल मस्जिद में आग लगाए जाने की भी खबर है।

ये भी पढ़ें – Vindhya Expressway Survey Started: बनारस–प्रयागराज को सोनांचल से जोड़ने वाला 330 किमी एक्सप्रेसवे, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मानवाधिकार संगठनों के आंकड़े अलग

वॉशिंगटन स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी के अनुसार अब तक कम से कम 63 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 49 नागरिक शामिल हैं। मानवाधिकार संगठनों के आंकड़े डॉक्टर के दावे से कम हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार के नियंत्रण वाले मीडिया, इंटरनेट बैन और विदेशी समाचार एजेंसियों पर रोक के कारण मौतों के आंकड़ों में भारी अंतर सामने आ रहा है।

कड़ी चेतावनी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

तेहरान के सरकारी वकील ने चेतावनी दी है कि प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा दी जा सकती है। वहीं, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक अधिकारी ने माता-पिता से अपने बच्चों को प्रदर्शनों से दूर रखने की अपील की है। दूसरी ओर, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सर्वोच्च नेता खामेनेई के नेतृत्व वाले इस्लामी शासन को चेतावनी दी है कि यदि प्रदर्शनकारियों की हत्या जारी रही तो इसके गंभीर परिणाम होंगे