Monday, June 22, 2026
Home Blog Page 272

मुजफ्फरपुर: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने दामाद की गोली मारकर की हत्या

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपने दामाद आयुष कुमार (27) को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सिर के पास लगी, जिससे आयुष की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा, जबकि घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना का कारण: प्रेम विवाह

परिवारिक सूत्रों के अनुसार, आयुष कुमार की शादी उसी गांव की तन्नू कुमारी से हुई थी। आयुष एक निजी बैंक में कार्यरत था और इसी दौरान दोनों का प्रेम विवाह हुआ। शादी से नाराज लड़की के परिजन ने आयुष को धमकियां देना शुरू कर दिया। कथित रूप से पहले भी दो बार सड़क दुर्घटना के माध्यम से उसकी हत्या की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गया।

ये भी पढ़ें – पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

अब नाराज पिता ने आयुष को घर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी तन्नू कुमारी ने भी पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता ने ही उसके पति की हत्या की है।

पुलिस कार्रवाई

सिवाईपट्टी थाना के प्रभारी ने कहा कि मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर हत्या करने वाले पिता को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें – Bengaluru Murder: आग नहीं, दम घोंटकर हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या

मकर संक्रांति: 14 या 15 जनवरी? जानें शुभ दिन और मुहूर्त

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। धार्मिक मान्यता का विशेष महत्व रखने वाला हिंदू त्योहार मकर संक्रांति 2026 में भी लोगों में खास उत्साह लेकर आया है। बिहार के लोगों में इस दिन को लेकर विशेष जोश देखा जा रहा है। मकर संक्रांति पर परंपरा के अनुसार दही, चूड़ा और तिलकुट का भोग लगाया जाता है। इस दिन के साथ ही खरमास की समाप्ति हो जाती है और शुभ कार्य आरंभ किए जा सकते हैं।

मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी: 14 या 15 जनवरी?

मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती रही है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह विषय विवाद का कारण बना हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है और उत्तरायण होता है, तभी मकर संक्रांति का शुभ दिन माना जाता है।

पटना के प्रख्यात पंडित अशोक द्विवेदी के अनुसार, बिहार में महावीर पंचांग, ऋषिकेश पंचांग और मिथिला पंचांग के अनुसार 14 जनवरी की रात 9:19 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन रात्रि में स्नान और दान संभव नहीं है। इसलिए 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाना सबसे शुभ माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें – Bihar Love Story: 60 साल की महिला ने 25 साल छोटे प्रेमी से रचाई शादी

15 जनवरी का शुभ मुहूर्त

15 जनवरी को सूर्य उदय के साथ ही पुण्यकाल की शुरुआत होगी। इस दिन सुबह 8:31 से 10:02 बजे तक का समय विशेष शुभ मुहूर्त है, जब स्नान, दान और पूजन करने से अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है। दोपहर 1:19 बजे तक पुण्यकाल रहेगा।

संक्रांति पर संगम या नदी में स्नान का महत्व

पंडित अशोक द्विवेदी के अनुसार, मकर संक्रांति का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन संगम या किसी प्रसिद्ध नदी जैसे गंगा, यमुना में स्नान करना अत्यधिक पुण्यदायक माना जाता है। यदि बड़ी नदियां उपलब्ध न हों तो किसी तालाब, कुआं या छोटी नदी में भी स्नान लाभकारी होगा।

स्नान के बाद दान और पुण्य कार्य का विशेष महत्व है। इसमें ऊनी कपड़े, काला कंबल और धार्मिक पुस्तकें दान करना फलदायी माना जाता है। काला तिल और गुड़ का दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। गरीबों को भोजन कराना भी इस दिन की विशेष धार्मिक परंपरा है।

ये भी पढ़ें – Bengaluru Murder: आग नहीं, दम घोंटकर हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या

Varanasi News: चौड़ीकरण योजना में बुलडोजर की कार्रवाई शुरू, दुकानदारों ने जताया विरोध

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। वाराणसी के दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन ने सोमवार सुबह ध्वस्तीकरण अभियान शुरू कर दिया। चौक थाना की तरफ से बुलडोजर दालमंडी में प्रवेश करते ही मलबा हटाने का काम शुरू हो गया। इस दौरान पुलिस, प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा के लिए भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।

बुलडोजर से मकान तोड़ने की कार्रवाई

पहले हथौड़े से कार्रवाई की गई थी, अब बुलडोजर का इस्तेमाल कर मकानों को तोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर ध्वस्तीकरण प्रक्रिया की निगरानी की और सुनिश्चित किया कि कार्य सुरक्षित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो।

ये भी पढ़ें – पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दुकानदारों का विरोध जारी

ध्वस्तीकरण के दौरान दुकानदारों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा दो महीने से यही कहा जा रहा है कि उनके मकानों का नक्शा पास नहीं है। दुकानदारों का आरोप है कि उनके मकान नियमों के विरुद्ध नहीं बनाए गए हैं, इसलिए उन्होंने कार्रवाई को रोकने की मांग की।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी और सड़क विस्तार कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – Bihar Love Story: 60 साल की महिला ने 25 साल छोटे प्रेमी से रचाई शादी

Nainital Tragedy: ट्रक के केबिन में केरोसिन लैंप जलाने से दो की मौत

नैनीताल (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कड़ाके की ठंड से बचने की कोशिश जानलेवा साबित हो गई। रामनगर के पास पीरूमदारा गांव स्थित एक स्टोन क्रशर के बाहर खड़े ट्रक के केबिन में सो रहे एक व्यक्ति और उसके भतीजे की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना 11 जनवरी की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल जिले निवासी मोहम्मद इरफान और मोहम्मद इकरार के रूप में हुई है। दोनों 10 जनवरी की रात स्टोन क्रशर पर माल लोड कराने पहुंचे थे। 11 जनवरी तड़के करीब पांच बजे ट्रक में सामग्री भरवाने के बाद उन्होंने वाहन को क्रशर के बाहर खड़ा कर दिया।

ठंड से बचने के लिए जलाया केरोसिन लैंप

भीषण ठंड से बचने के लिए दोनों ने ट्रक के केबिन के अंदर केरोसिन लैंप जला लिया और ठंडी हवा से बचने के लिए केबिन की खिड़कियां बंद कर सो गए। इसी दौरान बंद केबिन में ऑक्सीजन की कमी हो गई और जहरीली गैसें भर गईं, जिससे दोनों का दम घुट गया।

ये भी पढ़ें – Bihar Love Story: 60 साल की महिला ने 25 साल छोटे प्रेमी से रचाई शादी

ऐसे हुआ हादसे का खुलासा

सुबह जब स्टोन क्रशर पर काम करने वाले मजदूरों ने ट्रक के केबिन में कोई हलचल नहीं देखी, तो उन्होंने कई बार आवाज दी। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। मजदूरों ने ट्रक का शीशा तोड़ा, तो देखा कि दोनों अंदर बेहोशी की हालत में पड़े थे।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश या बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले हैं। पीटीआई के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी।

इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ठंड के मौसम में बंद जगहों पर आग, अंगीठी या केरोसिन लैंप जलाने से बचें, क्योंकि इससे जानलेवा हादसे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Bengaluru Murder: आग नहीं, दम घोंटकर हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या

पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

पाली (राष्ट्र की परम्परा)। पाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पति ने अपनी पत्नी को थाने के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला सोनी थाने की मेस में खाना खाकर बाहर धूप में खड़ी थीं। तभी पीछे से आए उनके पति अनूप कुमार ने तमंचा से पीठ पर गोली मार दी। गोली लगते ही महिला वहीं गिर गई और थाने में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें – Bihar Love Story: 60 साल की महिला ने 25 साल छोटे प्रेमी से रचाई शादी

आरोपी की गिरफ्तारी

पाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर अनूप कुमार को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोनी 7 जनवरी को घर से गायब हो गई थीं, जिसकी रिपोर्ट पति ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को सोनी को बरामद किया था। सोमवार की सुबह उन्हें मेस में खाना खाने के लिए भेजा गया था, उसी दौरान यह घटना हुई।

घटना से थाने में मचा हड़कंप

थाने के भीतर गोली चलने की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें – Bengaluru Murder: आग नहीं, दम घोंटकर हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या

पंचायत सहायको को उनकी तकनीकी दक्षता और कार्यकुशलता को भी सुदृढ़ बनाना प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य-ब्रजेश नाथ तिवारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत चार दिवसीय पंचायत सहायक भलुअनी का प्रशिक्षण उमा इंस्टिट्यूट एवं मैनेजमेंट राघवनगर देवरिया मे सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने,आय बढ़ाने, और ई-ग्राम स्वराज, PFMS जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित करना है।
डीपीआरसी ब्रजेश नाथ तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत सहायकों को न सिर्फ विभागीय योजनाओं से अवगत कराना है। बल्कि उनकी तकनीकी दक्षता और कार्यकुशलता को भी सुदृढ़ बनाना है। जिन्हें योजनाओं और तकनीकी प्रक्रियाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें – Ballia News: प्रेम प्रसंग से जुड़ा अंतरजातीय विवाह बना चर्चा का विषय, शादी से पहले प्रेमी संग कोर्ट पहुंची युवती
प्रशिक्षक चेतन चौहान ने चार दिवसीय इस प्रशिक्षण में सभी पंचायत सहायकों को कंप्यूटर और पंचायत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी । उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यों को अधिक कुशलता से करने में सक्षम बनाना है, जिससे उनकी पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिल सके।
प्रशिक्षक अजय दूबे ने पंचायत सहायकों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ओएसआर से संबंधित प्रक्रिया, ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग और पंचायत स्तर पर आय बढ़ाने के उपायों पर प्रकाश डाला।
उक्त अवसर पर नलिनी गौतम, निशु सिंह, प्रीति यादव, कंचनलता, संध्या शाह, नित्या, शशिकला, सौम्या दूबे, आदित्य यादव, रंजना भारती, अनुष्का आदि मौजूद रहा।

Bihar Love Story: 60 साल की महिला ने 25 साल छोटे प्रेमी से रचाई शादी

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के बांका जिले से एक चौंकाने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां 60 वर्षीय महिला को अपने से 25 साल छोटे युवक से ऐसा प्यार हुआ कि उसने समाज और परिवार की परवाह किए बिना घर-बार छोड़ दिया और प्रेमी के साथ फरार होकर शादी रचा ली।

रविवार, 11 जनवरी को जब यह प्रेमी जोड़ा वापस लौटा, तो अमरपुर बस स्टैंड पर ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

अमरपुर बस स्टैंड पर मचा बवाल

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने 35 वर्षीय प्रेमी के साथ किसी काम से अमरपुर बस स्टैंड पहुंची थी। इसी दौरान महिला के पति और बेटे की नजर दोनों पर पड़ गई। गुस्से से आगबबूला परिजनों ने भरे बाजार प्रेमी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

फोन कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी

हैरानी की बात यह रही कि भीड़ के सामने महिला ने खुद अपनी प्रेम कहानी बयां की। महिला के मुताबिक, करीब चार महीने पहले फोन पर बातचीत के दौरान उसकी पहचान आरा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबरी गांव निवासी वकील मिश्रा (35 वर्ष) से हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

इस खबर को पढ़े – ठंड से राहत के लिए कोड़रा ठाकुर गांव में 500 परिवारों को बांटे गए कंबल-शालफोटो समाचार

इसके बाद दोनों ने भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मिलने का फैसला किया और वहां से लुधियाना चले गए। महिला का दावा है कि उन्होंने लुधियाना में शादी कर ली और वह पूरी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ पत्नी की तरह रह रही थी।

पुलिस जांच में जुटी, प्रेमी जोड़ा अभिरक्षा में

बीच सड़क पर मारपीट की सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित थाने ले गई।

अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि दोनों को फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस वक्त 60 वर्षीय महिला और 35 वर्षीय युवक की यह अनोखी प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी ने संभाला हिंदी विभाग अध्यक्ष का दायित्व

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष का दायित्व प्रोफेसर दीपक प्रकाश त्यागी ने ग्रहण कर लिया। पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर कमलेश कुमार गुप्त द्वारा निजी कारणों से पद छोड़ने के बाद वरिष्ठता के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रोफेसर त्यागी ने कहा कि सभी निर्णय नियमों की मर्यादा में रहते हुए विद्यार्थियों के हित में लिए जाएंगे। विभाग के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने बधाई देने वाले शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Bengaluru Murder: आग नहीं, दम घोंटकर हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या

बेंगलुरु (राष्ट्र की परम्परा)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मर्डर केस सामने आया है। पूर्वी बेंगलुरु के सुब्रमण्यम लेआउट में 3 जनवरी 2026 की रात करीब 10:15 बजे एक अपार्टमेंट से धुआं उठता देख इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम को एक फ्लैट के भीतर 34 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर शर्मिला डी.के. का जला हुआ शव मिला।

शुरुआती जांच में मामला शॉर्ट सर्किट से आग लगने का प्रतीत हुआ, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो सच्चाई इससे कहीं ज्यादा खौफनाक निकली।

दोस्त के शक से खुला हत्या का राज

मामले ने तब नया मोड़ लिया जब मृतका की एक करीबी दोस्त ने घटना को लेकर संदेह जताया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम की जांच में फ्लैट में शॉर्ट सर्किट के कोई सबूत नहीं मिले। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया—शर्मिला की मौत आग से नहीं, बल्कि दम घुटने (Asphyxia) से हुई थी।

18 वर्षीय छात्र निकला आरोपी

सबूतों के आधार पर पुलिस उसी इमारत में रहने वाले 18 वर्षीय पीयूसी छात्र तक पहुंची। जांच में सामने आया कि आरोपी रात करीब 9 बजे स्लाइडिंग खिड़की के जरिए फ्लैट में घुसा। आरोप है कि उसने शर्मिला से जबरन यौन संबंध बनाने की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह और नाक दबाकर दम घोंट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आग लगाकर हादसे का रूप देने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के इरादे से खाली कमरे में कपड़े और अन्य सामान इकट्ठा कर आग लगा दी, ताकि मामला हादसा लगे। जाते समय वह मृतका का मोबाइल फोन भी साथ ले गया।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह विराजपेट का रहने वाला है और बेंगलुरु में अपनी सिंगल मदर के साथ रहता था। आरोपी पर BNS की धाराएं 103(1), 64(2), 66 और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

इस खबर को पढ़े –ठंड से राहत के लिए कोड़रा ठाकुर गांव में 500 परिवारों को बांटे गए कंबल-शालफोटो समाचार

पुलिस का कहना है कि केस के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

प्रतीक जैन के आवास की CCTV जांच, ED और CRPF से मांगी गई जानकारी

कोलकाता में आई-पैक प्रमुख प्रतीक जैन के घर-ऑफिस पर ED छापा, अधिकारियों की पहचान में जुटी पुलिस

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के प्रमुख प्रतीक जैन के घर और कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई अब एक बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद का रूप ले चुकी है। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने छापेमारी में शामिल ईडी अधिकारियों और केंद्रीय सुरक्षा बलों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – “चन्द्र देव क्यों हैं मनुष्य के मन के स्वामी? जानिए पौराणिक रहस्य”

पुलिस ने प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास और साल्ट लेक सेक्टर-5 स्थित आई-पैक कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज और निवास रजिस्टर जब्त कर लिए हैं। इन दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि तलाशी के दौरान कौन-कौन अधिकारी मौजूद थे और कार्यालय में किन लोगों की आवाजाही हुई।
सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी का नेतृत्व ईडी के विशेष दल के एक सहायक निदेशक ने किया था। उनके साथ विशेष टीम के अन्य अधिकारी भी थे, जिनमें एक महिला अधिकारी शामिल थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए थे। अब पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उस दिन कौन-कौन से सीआरपीएफ जवान मौके पर मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

पुलिस ने इस संबंध में ईडी को औपचारिक ईमेल भेजकर अधिकारियों की पूरी सूची मांगी है। साथ ही, केंद्रीय बलों की तैनाती से जुड़े विवरण भी जुटाए जा रहे हैं। इस मामले में ईडी के खिलाफ दो अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है—एक शेक्सपियर सरानी पुलिस स्टेशन और दूसरी साल्ट लेक इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में।
तलाशी के बाद मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस से संपर्क किया और अज्ञात ईडी व सीआरपीएफ अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आई-पैक वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल सरकार के सलाहकार संगठन के रूप में कार्य कर रहा है, जिसके चलते यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

PSLV-C62 मिशन में तकनीकी बाधा, तीसरे चरण में आई गड़बड़ी से EOS-N1 लक्ष्य अधूरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के महत्वाकांक्षी PSLV-C62 EOS-N1 मिशन के दौरान सोमवार को एक अप्रत्याशित तकनीकी समस्या सामने आई, जिसने मिशन को निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया। इसरो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रॉकेट के तीसरे चरण में गड़बड़ी आने के कारण उसकी उड़ान पथ (Trajectory) में विचलन देखा गया।

ये भी पढ़ें – लाडली बहना योजना की किस्तों पर चुनावी बहस तेज

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इसरो चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने बताया कि PSLV चार चरणों वाला विश्वसनीय प्रक्षेपण यान है। इसमें पहला और तीसरा चरण ठोस ईंधन, जबकि दूसरा और चौथा चरण तरल ईंधन से संचालित होते हैं। लॉन्च के बाद तीसरे चरण तक रॉकेट का प्रदर्शन पूरी तरह सामान्य रहा, लेकिन तीसरे चरण के अंतिम हिस्से में तकनीकी अड़चन उत्पन्न हो गई, जिससे रॉकेट अपने तय मार्ग से भटक गया और मिशन आगे नहीं बढ़ सका।
इसरो के अनुसार, EOS-N1 उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन दिशा परिवर्तन के कारण लक्ष्य प्राप्त नहीं हो पाया। हालांकि, इसरो ने इसे आंशिक विफलता मानते हुए स्पष्ट किया है कि यह सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है।
फिलहाल देशभर में स्थित सभी ग्राउंड स्टेशनों से प्राप्त टेलीमेट्री और उड़ान डेटा का गहन विश्लेषण किया जा रहा है। विशेषज्ञों की एक टीम यह पता लगाने में जुटी है कि तीसरे चरण में यह तकनीकी समस्या किन कारणों से उत्पन्न हुई। जांच पूरी होने के बाद इसरो विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक करेगा।

ये भी पढ़ें – वीआईपी कल्चर के साए में गोरखपुर महोत्सव, आमजन हाशिये पर

गौरतलब है कि PSLV इसरो का सबसे भरोसेमंद लॉन्च व्हीकल माना जाता है और इससे पहले कई सफल मिशन पूरे किए जा चुके हैं। PSLV-C62 मिशन में आई यह बाधा भविष्य के अभियानों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।

महिला सम्मान पर हमला: दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को जेल

महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला: आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के भिटौली थाना क्षेत्र से महिला की सुरक्षा, सम्मान और अस्मिता को झकझोर देने वाला गंभीर मामला सामने आया है। गांव की एक महिला ने अपने ही गांव के युवक पर दुष्कर्म के प्रयास, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसी के जरिए लगातार ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। यह मामला न केवल महिला अपराध की गंभीरता को उजागर करता है, बल्कि डिजिटल अपराधों के बढ़ते खतरे की ओर भी इशारा करता है।
पीड़िता की तहरीर पर भिटौली पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध संख्या 277/15 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333, 351, 3, 641, 77, 308 (1) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी युवक ने उसकी अस्मिता से खिलवाड़ करने का प्रयास किया और घटना का वीडियो बनाकर उसे डराने-धमकाने लगा। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह लंबे समय से महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

ये भी पढ़ें – रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस रोज खो रहा 1,000 सैनिक, जेलेंस्की ने बताया ‘पागलपन’

लगातार भय, तनाव और सामाजिक बदनामी के डर से जूझ रही महिला ने साहस जुटाकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भिटौली थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक इन्द्रजीत को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय महराजगंज में पेश किया गया, जहां आगे की न्यायिक कार्यवाही जारी है।

ये भी पढ़ें – अंधेरे में मौत की दस्तक: खेत और पोखरी के पास तेंदुए का हमला, इलाके में हाई अलर्ट

इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला अपराध और साइबर ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों में पुलिस किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतेगी।
यह महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला समाज के लिए चेतावनी है कि अपराधी अब तकनीक का दुरुपयोग कर महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। ऐसे मामलों में पीड़िताओं का सामने आना और पुलिस की त्वरित कार्रवाई यह संदेश देती है कि कानून महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Iran Protest: क्या खामेनेई को सत्ता से हटाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप उतारेंगे अमेरिकी सेना? इन 5 बड़े संकेतों से समझिए

ईरान इस समय पिछले कई वर्षों के सबसे गंभीर राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। देशभर में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को दो हफ्ते से अधिक का समय हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। इस बढ़ते असंतोष के बीच अमेरिका के संभावित हस्तक्षेप को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

अमेरिकी बयानों, सैन्य ब्रीफिंग्स और कूटनीतिक गतिविधियों ने यह संकेत दिए हैं कि वॉशिंगटन ईरान में सत्ता परिवर्तन की दिशा में कोई बड़ा कदम उठाने पर विचार कर सकता है। सवाल यह है—क्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान में अमेरिकी सेना उतारने की तैयारी कर रहे हैं?

  1. ट्रंप का प्रदर्शनकारियों को खुला समर्थन
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में शासन परिवर्तन की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा,
    “ईरान आज़ादी की ओर देख रहा है, शायद पहले से कहीं ज्यादा। अमेरिका मदद के लिए पूरी तरह तैयार है!!!”
    इस बयान को ईरान के आंतरिक मामलों में सीधे हस्तक्षेप का संकेत माना जा रहा है।
  1. सैन्य हमले के विकल्पों पर ब्रीफिंग
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप को हाल के दिनों में ईरान के खिलाफ लक्षित सैन्य हमलों समेत कई विकल्पों पर ब्रीफ किया गया है। इनमें तेहरान के चुनिंदा ठिकानों और शासन की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े ढांचे को निशाना बनाने की योजनाएं भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – अंधेरे में मौत की दस्तक: खेत और पोखरी के पास तेंदुए का हमला, इलाके में हाई अलर्ट

  1. ईरान पर हवाई हमलों की तैयारी?
    वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमलों पर विचार कर रहा है। हालांकि, वॉशिंगटन में इस मुद्दे पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन चर्चाओं का स्तर चिंताजनक माना जा रहा है।
  1. इजरायल हाई अलर्ट पर
    ट्रंप के बयान के कुछ ही घंटों बाद इजरायल ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इजरायल अमेरिका की संभावित कार्रवाई को देखते हुए किसी भी क्षेत्रीय संघर्ष के लिए खुद को तैयार कर रहा है।
  1. रजा पहलवी की वापसी के संकेत
    ईरान के पूर्व क्राउन प्रिंस रजा पहलवी, जो निर्वासन में हैं, ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन तेज करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूरी दुनिया ईरानी जनता की “राष्ट्रीय क्रांति” के साथ खड़ी है। उनके इस बयान को सत्ता परिवर्तन के बाद संभावित वापसी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन अब केवल आंतरिक असंतोष नहीं रह गए हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बनते जा रहे हैं। ट्रंप के बयानों, सैन्य तैयारियों और क्षेत्रीय सहयोगियों की सक्रियता ने यह संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिन मध्य पूर्व के लिए बेहद निर्णायक हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें – वीआईपी कल्चर के साए में गोरखपुर महोत्सव, आमजन हाशिये पर

अंधेरे में मौत की दस्तक: खेत और पोखरी के पास तेंदुए का हमला, इलाके में हाई अलर्ट

गांव में घुसा तेंदुआः पांच पर हमला, दहशत में लोग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जंगल से सटे गांवों में उस वक्त खौफ का माहौल बन गया, जब अंधेरे के साथ मौत की आहट गांव की पोखरी तक आ पहुंची। झाड़ियों में छिपा तेंदुआ अचानक लोगों पर टूट पड़ा और कुछ ही देर में चीख-पुकार मच गई। हमले में महिला, बालिका और युवकों समेत पांच लोग घायल हो गए। दहशत इतनी थी कि लोग घरों में दुबक गए और पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखना पड़ा।
यह पूरा मामला महराजगंज जनपद के सोंहगी बरवां वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र का है। मधवलियां रेंज के गनेशपुर बीट के जंगल से निकलकर एक तेंदुआ रविवार शाम करीब 3:15 बजे अमहवां गांव के सिवान में जा घुसा। खेत में काम कर रही मजिदा खातून और 13 वर्षीय बालिका जैनब पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। दोनों को हल्की चोटें आई, जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया।

ये भी पढ़ें – मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: पुलिस का आमजन से संवाद, 289 व्यक्तियों व 171 वाहनों की जांच

ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भागते हुए बेलहिया गांव के पास स्थित पोखरी के किनारे झाड़ियों में जा छिपा। तेंदुए के छिपे होने की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। करीब एक घंटे बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पोखरी के पास इकट्ठा हो गए।
इस दौरान बेलहिया गांव निवासी सोहन, कमल चंद और मंजीत झाड़ियों के नजदीक पहुंचे, तभी तेंदुआ तीनों युवकों को घायल कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग, पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पूरी रात सतर्कता बरतते हुए मशाल, टॉर्च पटाखों की मदद से तेंदुए को गांव के सिवान और के रास्ते सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें – विकास बनाम विनाश: पेड़ों पर कुल्हाड़ी, मानव भविष्य पर संकट

तेंदुए की दहशत को देखते हुए बेलहिया,अमहवां और आस-पास के गांवों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वन और पुलिस विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। ग्रामीणों को रात के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। डीएफओ निरंजन सुर्वे के नेतृत्व में वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात में घरों के बाहर पर्याप्त रोशनी रखें, अकेले बाहर न निकलें और जंगल से सटे इलाकों में विशेष सावधानी बरतें। विभाग के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन निगरानी लगातार जारी रहेगी।

लाडली बहना योजना की किस्तों पर चुनावी बहस तेज

मतदान से पहले राशि ट्रांसफर पर आयोग सख्त

मकर संक्रांति से पहले ‘मुख्यमंत्री माझी लाडली बहना योजना’ पर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की नजर

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)महाराष्ट्र की महायुति सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडली बहना योजना एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गई है। सरकार ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 14 जनवरी को पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 3,000 रुपये एकमुश्त ट्रांसफर करने की तैयारी की है। यह राशि दिसंबर और जनवरी माह की 1,500-1,500 रुपये की लंबित किस्तों को मिलाकर दी जाएगी।
हालांकि, यह भुगतान नगर निगम चुनावों से ठीक एक दिन पहले होने के कारण विवादों में घिर गया है। विपक्ष का आरोप है कि इसका सीधा असर मतदाताओं पर पड़ सकता है और यह चुनाव आचार संहिता की भावना के विपरीत है।

ये भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ, सांबा–राजौरी–पुंछ में हाई अलर्ट, सेना ने की फायरिंग

कांग्रेस ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांग की है कि मतदान से पहले लाभार्थियों के खातों में राशि न भेजी जाए। पार्टी का कहना है कि 15 जनवरी को मतदान है और उससे ठीक पहले करीब एक करोड़ महिलाओं को पैसे ट्रांसफर करना वोटरों को प्रभावित कर सकता है। कांग्रेस ने इसे “सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग” की संज्ञा दी है।
चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र के मुख्य सचिव से सरकार का पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।
बीजेपी का जवाब: महिलाओं के हित से समझौता नहीं
बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजना को चुनावी चश्मे से देखना गलत है। पार्टी का कहना है कि त्योहार के मौके पर सहायता देना सरकार की जिम्मेदारी है और इसे रोका नहीं जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें – ईरान में विद्रोह तेज: 3 हफ्तों में 500 से ज्यादा मौतें, ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

बीएमसी चुनाव और बढ़ता राजनीतिक दांव
बीएमसी चुनाव महाराष्ट्र की राजनीति में बेहद अहम माने जाते हैं। मुंबई जैसे आर्थिक केंद्र में प्रशासनिक और वित्तीय नियंत्रण पाने के लिए सभी दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री माझी लाडली बहना योजना की टाइमिंग ने इस चुनाव को और भी रोचक बना दिया है।
अब सबकी निगाहें चुनाव आयोग के फैसले पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि यह योजना जारी रहेगी या मतदान के बाद लागू होगी।