Monday, June 22, 2026
Home Blog Page 271

मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर निर्वाचन प्रशासन सख्त

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत सभी विधानसभाओं में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा सदर 356 के अंतर्गत नगर पालिका कम्युनिटी हाल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व / उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बीएलओ को एसआईआर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने, मतदाता सूची में फोटो सुधार, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने और स्थानांतरण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फॉर्म-6 का उपयोग नए मतदाता पंजीकरण, 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नागरिकों तथा एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में नाम स्थानांतरण के लिए किया जाता है। यह फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरा जा सकता है। वहीं फॉर्म-7 मृतक मतदाताओं या स्थान परिवर्तन के कारण नाम हटाने के लिए तथा फॉर्म-8 मतदाता विवरण में संशोधन के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

यह प्रशिक्षण अभियान मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आगामी चुनावों में पारदर्शिता और विश्वसनीयता और अधिक सुदृढ़ होगी।

ADM की अध्यक्षता में SIR समीक्षा बैठक, अधिकारियों को निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी के आधार पर संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने की।

बैठक के दौरान एडीएम ने सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EAERO) को जानकारी दी कि सभी अधिकारियों की लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट कर दिए गए हैं। यदि किसी अधिकारी को अब तक लॉगिन विवरण प्राप्त नहीं हुआ है तो वे तत्काल इसे प्राप्त कर लें।

एडीएम अमित कुमार ने बताया कि नोटिस प्रपत्र एक से दो दिन के भीतर पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके बाद सभी EAERO अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से नोटिस जारी कर सकेंगे। बैठक के दौरान पॉवर प्वाइंट प्रोजेक्टर के माध्यम से नोटिस जारी करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी EAERO, बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से जारी नोटिस का वितरण सुनिश्चित कराएं। सुनवाई प्रपत्र पर निर्धारित स्थान से संबंधित मोहर संबंधित उपजिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें – रोमांचक मुकाबले में बहराइच नवाब ने सुपर किंग्स को 7 रनों से हराया

एडीएम ने स्पष्ट किया कि नोटिस प्राप्त करने वाले सभी मतदाताओं की सुनवाई में उपस्थिति अनिवार्य होगी। यदि कोई मतदाता निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाता है तो उसे सुनवाई की दूसरी तिथि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि 2003 के बाद नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को आधार कार्ड के साथ-साथ आयोग द्वारा निर्धारित अन्य एक वैध दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

बैठक में अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

ये भी पढ़ें – विद्यालय भूमि व पेड़ कटान मामले में प्रधान-ग्रामीणों का प्रदर्शन

रोमांचक मुकाबले में बहराइच नवाब ने सुपर किंग्स को 7 रनों से हराया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय कुशमेंद्र सिंह राणा की स्मृति में आयोजित ग्लैमर टाइप प्रीमियर लीग में क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। टूर्नामेंट का मुकाबला बहराइच नवाब और बहराइच सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें बहराइच नवाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 रनों से जीत दर्ज की।

मैच के मुख्य अतिथि पायनियर ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन सैयद आसिफ किरमानी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डीसीए सचिव इशरत महमूद खान और सुनील राय मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।

टॉस जीतकर बहराइच सुपर किंग्स के कप्तान त्रिपुरेश मिश्रा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। निर्धारित 22 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए बहराइच नवाब ने 7 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। टीम की ओर से शाद ने शानदार 73 रन, समर ने 35 रन और समर तिवारी ने 23 रनों का योगदान दिया। सुपर किंग्स की तरफ से ओम ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि अभिषेक और दिव्यांशु को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें – विद्यालय भूमि व पेड़ कटान मामले में प्रधान-ग्रामीणों का प्रदर्शन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहराइच सुपर किंग्स की टीम ओम ठाकुर के शानदार 71 रन और आयुष प्रताप सिंह के 31 रनों के बावजूद 178 रन ही बना सकी। इस तरह बहराइच नवाब ने यह मुकाबला 7 रनों से अपने नाम कर लिया।

शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए सम्राट तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जबकि समर आब्दी को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में अंपायर की भूमिका आतिफ खान और अकील अहमद ने निभाई। स्कोरर के रूप में यश चौरसिया मौजूद रहे। आंखों देखा हाल आदिल जमीर ने सुनाया, जबकि लाइव प्रसारण गोविंद सिंह चौहान द्वारा किया गया। मुकाबले के दौरान इफ्तिखार अली, सुनील राय, रामानंद सिंह, देवाशीष राय, आयुष चित्रांश, कार्तिकेय सिंह, तुषार सोनी, आशुतोष कैराती, सारिक, उत्कर्ष सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – विद्यालय भूमि व पेड़ कटान मामले में प्रधान-ग्रामीणों का प्रदर्शन

विद्यालय भूमि व पेड़ कटान मामले में प्रधान-ग्रामीणों का प्रदर्शन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के ब्लॉक नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा में स्थित एक निजी माध्यमिक विद्यालय की भूमि और पेड़ों पर अवैध कब्जे को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि इंद्रबली माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक द्वारा विद्यालय की जमीन पर लगे करीब 20 वर्ष पुराने यूकेलिप्टस और सागवान के लगभग 400 पेड़ों को काटकर भूमि हड़पने की कोशिश की जा रही है।

इस मामले को लेकर वर्तमान ग्राम प्रधान केशव प्रसाद और पूर्व प्रधान मन्नू लाल के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी (SDM) नानपारा मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई।

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय का निर्माण गांव के लोगों के सहयोग से किया गया था और ग्रामीणों द्वारा काफी भूमि विद्यालय के नाम दान की गई थी। बीते लगभग 20 वर्षों से विद्यालय बंद पड़ा है। इसी भूमि पर लगे यूकेलिप्टस और सागवान के पेड़ों को प्रबंधक ने करीब 16 से 20 लाख रुपये में बेच दिया और मजदूरों के जरिए कटान कराया जा रहा था।

ये भी पढ़ें – जवाहरलाल नेहरु पीजी कालेज में एनएसएस इकाइयों ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

ग्रामीणों की शिकायत पर एक दिन पहले ही स्थानीय लेखपाल के माध्यम से SDM नानपारा ने पेड़ों की कटाई रुकवा दी थी और दोनों पक्षों को संबंधित अभिलेखों के साथ तलब किया गया था। बावजूद इसके, अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

ये भी पढ़ें – http://दबे कुचले व गरीबों ,महिलाओं की प्रबल हितैषी हैं प्रियंका गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रन फॉर स्वदेशी’ से जागी स्वदेशी चेतना

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)
स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में डीसीएसके पीजी कॉलेज, मऊ में स्वदेशी चेतना और युवा जागरूकता को समर्पित कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन मेरा युवा भारत केंद्र, मऊ एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत ‘रन फॉर स्वदेशी’ तथा एक प्रेरणादायी संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अपनाने और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना रहा।
प्रातःकाल आयोजित ‘रन फॉर स्वदेशी’ की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से हुई, जो रेलवे स्टेशन तक जाकर पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। इसमें छात्र-छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, स्वस्थ जीवनशैली और आत्मनिर्भरता का सशक्त संदेश दिया गया।
इसके पश्चात महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. शर्वेश पांडेय ने की। संगोष्ठी की संयोजक मेरा युवा भारत की उप निदेशिका राशि मिश्रा रहीं, जबकि सह संयोजक विशाल जायसवाल एवं रविन्द्र कुमार रहे। मुख्य अतिथियों में डॉ. हेमंत यादव, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे तथा पंकज तिवारी, विभाग संयोजक स्वदेशी जागरण मंच उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रवादी विचारों, युवाओं की भूमिका और स्वदेशी के आर्थिक व सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन ओमकार सिंह ने किया। अंत में युवाओं से अनुशासन, सेवा भाव और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

दबे कुचले व गरीबों ,महिलाओं की प्रबल हितैषी हैं प्रियंका गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

सलेमपुर ,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर केक काटकर व पौधरोपण कर मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि दबे कुचले, गरीबों व महिलाओं की प्रबल हितैषी हैं प्रियंका गांधी । इन्होंने संसद में दलितों, गरीबों,शोषितों व पीड़ित व्यक्ति की आवाज को दमदारी से उठाने का काम किया है। आज देश को ऐसे ही मजबूत नेता की आवश्यकता है। प्रियंका गांधी का सम्पूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित है।जिला महासचिव रजनीश प्रसाद ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की पीड़ा को उठाकर उसका समाधान कराने का काम कर रहे हैं।वह दलित,अल्पसंख्यक , पिछड़े समुदाय व पीड़ित व्यक्ति की सच्ची हितैषी हैं। इनका जीवन समाज के लिए समर्पित है। कार्यक्रम को उदयनारायण तिवारी, मनोज पांडेय, सैयद फिरोज अहमद,सुनील कुमार तिवारी, राजकुमार पटवा, लालजी प्रसाद,कार्तिकेय तिवारी, जाबिर खान ,मोहन प्रसाद,अखिलेश मिश्र, रोहित यादव, राकेश यादव, अवधेश यादव, अवधेश पांडेय, गंगासागर मिश्र, विजयलाल,आदि ने सम्बोधित किया।

देवरिया में चिट फंड धोखाधड़ी का पर्दाफाश

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद देवरिया में चिट फंड के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी निवेश कंपनी चलाने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना गौरीबाजार पुलिस ने आस्था लाइफ रियलिटीज लिमिटेड नामक कंपनी की आड़ में निवेशकों से धोखाधड़ी करने वाले दो मुख्य आरोपियों को खरोह चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरीराम यादव के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अनिता देवी और उनके पति इन्द्रासन यादव ने गौरीबाजार-हाटा रोड पर संचालित अपनी कंपनी के माध्यम से करीब 250 से अधिक लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये एकत्र किए। बेहतर रिटर्न का झांसा देकर निवेशकों को फंसाया गया और बाद में कंपनी बंद कर आरोपी फरार हो गए।
इस मामले में 27 सितंबर 2025 को पीड़ित रामसमुझ यादव निवासी लबकनी द्वारा थाना गौरीबाजार में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर धोखाधड़ी और जालसाजी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में कई पुलिस टीमें लगाई गई थीं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य सहयोगियों और धनराशि की बरामदगी को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि निवेशकों से जुड़े सभी तथ्यों की गहन पड़ताल की जा रही है।

जवाहरलाल नेहरु पीजी कालेज में एनएसएस इकाइयों ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज, महराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों—सतपुड़ा, विंध्याचल एवं शिवालिक—के संयुक्त तत्वावधान में महान चिंतक, युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ की गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के जीवनवृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि विवेकानंद का संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति, ज्ञान और अध्यात्म से अनुप्राणित रहा। अल्प आयु में ही उन्होंने अपने विचारों से न केवल युवा वर्ग, बल्कि हर आयु वर्ग को गहराई से प्रभावित किया।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के ज्ञान और दर्शन का प्रभाव केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरी दुनिया ने उनके माध्यम से भारतीय संस्कृति, ज्ञान और विज्ञान को नजदीक से जाना।
उन्होंने कहा कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए का मंत्र आज भी युवाओं के लिए उतना ही प्रासंगिक और प्रेरणादायक है। आज के वैश्विक परिदृश्य में आवश्यकता है कि युवाओं से एक नया विवेकानंद उभरे, जो विश्व को समरसता और शांति की ओर ले जाए।
कार्यक्रम को वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. धर्मेन्द्र सोनकर ने भी संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया।
इस अवसर पर डॉ. राहुल कुमार सिंह, डॉ. विजयानन्द, डॉ. अशोक कुमार वर्मा, डॉ. ज्योत्स्ना पाण्डेय, अशोक कुमार, अनिल सिंह, डॉ. सुनील तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, डॉ. शान्ति शरण मिश्रा, गुलाब चन्द्र, डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, डॉ. प्राची कुशवाहा, डॉ. धर्मवीर, डॉ. के. आर. यादव सहित तीनों एनएसएस इकाइयों के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पीयूष कुमार जायसवाल द्वारा किया गया।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर विचार गोष्ठी: युवाओं में जागी राष्ट्रसेवा की चेतना

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सोमवार को जूनियर हाई स्कूल, सिकंदरपुर के प्रांगण में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके विचारों को वर्तमान समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक बताया। राष्ट्रनिर्माण, युवा चेतना और समाजसेवा पर केंद्रित प्रेरणादायी उद्बोधनों से पूरा परिसर गूंज उठा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का स्पष्ट संदेश था कि यदि पड़ोसी भूखा है और हम मंदिर में भोग चढ़ा रहे हैं, तो वह पुण्य नहीं बल्कि पाप है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने नर सेवा को ही नारायण सेवा का स्वरूप बताया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का आह्वान किया।पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विवेकानंद ने “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको नहीं” का जो मंत्र दिया, वही भारत की युवा शक्ति की नींव है। उनके आह्वान ने राष्ट्रीय चेतना को नई दिशा दी और देश को आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान की।चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति प्रो. सुजीत कुमार गुप्ता ने शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि उस मंच से भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व का ऐसा प्रभावी संदेश गया, जिसकी गूंज आज भी विश्वभर में महसूस की जाती है। उन्होंने कहा कि उससे पहले और बाद में हिंदुत्व के पक्ष में इतना प्रभावशाली उद्बोधन दुनिया ने नहीं देखा।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजधारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने बार-बार भारतवासियों को संदेश दिया कि देश का कल्याण सेवा और शांति की साधना में है। उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ अगले जन्म के लिए छोड़ दें और वर्तमान जीवन को गरीबों तथा वंचितों की सेवा हेतु समर्पित करें। राजधारी ने यह भी कहा कि आने वाले 50 वर्षों तक भारत माता को ही सर्वोपरि मानकर कार्य करना होगा।विचार गोष्ठी में मोहनकांत राय, वैजनाथ पांडेय, जयराम पांडेय, रीना गोड़अखिलेश राय, रणजीत राय, संजीव वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदामा राय ने तथा संचालन भोला सिंह ने किया। अंत में उपस्थित जनों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारने और राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर रहने का संकल्प लिया।

विवाह के बाद राशनकार्ड संशोधन अब हुआ आसान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद देवरिया सहित उत्तर प्रदेश के लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। विवाह के बाद पुत्रियों के नाम को मायके के राशनकार्ड से हटाकर ससुराल के राशनकार्ड में जोड़ने की प्रक्रिया को अब सरल और सुविधाजनक बना दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस व्यवस्था से आम नागरिकों को अनावश्यक भागदौड़ और समय की बर्बादी से मुक्ति मिलेगी।
अब तक इस संशोधन के लिए दो अलग-अलग आवेदन अनिवार्य थे। एक आवेदन मायके के राशनकार्ड से नाम हटाने के लिए और दूसरा ससुराल के राशनकार्ड में नाम जोड़ने के लिए देना पड़ता था। नई प्रणाली के तहत दोनों कार्य एक ही आवेदन से पूरे किए जा सकेंगे, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।
नई व्यवस्था का लाभ उन सभी परिवारों को मिलेगा, जिनकी पुत्रियों का विवाह जनपद देवरिया या उत्तर प्रदेश के किसी भी अन्य जिले में हुआ है। आवेदक को केवल मायके और ससुराल दोनों राशनकार्ड का विवरण उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद विभागीय स्तर पर आवश्यक संशोधन स्वतः कर दिया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आवेदन की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है। इच्छुक नागरिक किसी भी जनसेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा तहसील स्तरीय आपूर्ति कार्यालय या जिला पूर्ति कार्यालय में जाकर ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।
यह पहल विशेष रूप से महिलाओं और ग्रामीण परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगी, क्योंकि इससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई बाधा नहीं आएगी। खाद्य एवं रसद विभाग की यह पहल प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों की पड़ताल: दवाओं की कमी और बायोमेट्रिक व्यवस्था ठप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मालदा और कठौडा की सोमवार को की गई पड़ताल में कई कमियाँ सामने आईं। मालदा चिकित्सालय में फार्मासिस्ट गोरख राम ड्यूटी पर उपस्थित मिले, साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मचारी रवि शंकर यादव भी मौजूद थे। हालांकि अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था उपलब्ध नहीं पाई गई। कर्मचारियों द्वारा आधार कार्ड के माध्यम से ही उपस्थिति दर्ज की जा रही है।दवा उपलब्धता के विषय में फार्मासिस्ट ने बताया कि जो स्टॉक उपलब्ध है, उसी से काम चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सुबह 10:14 बजे एक मरीज आया, जिसे उपलब्ध दवाओं के अनुसार उपचार प्रदान किया गया। अस्पताल से AEBAS पोर्टल के माध्यम से हाजिरी लगाई जा रही है।
इसी प्रकार, कथुरा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की सोमवार को की गई जांच में फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार और चिकित्सक शालिनी पटेल दोनों उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि सीमित दवाओं के बावजूद उपचार नियमित रूप से जारी है और इस माह आवश्यक औषधियों की आपूर्ति होने की उम्मीद है। यहां भी बायोमेट्रिक मशीन निष्क्रिय मिली, जबकि उपस्थिति आधार और आयुर्वेदिक पोर्टल पर मोबाइल लोकेशन के माध्यम से दर्ज की जा रही है।
दोनों चिकित्सालयों में दवाओं की कमी और बायोमेट्रिक व्यवस्था के दुरुस्त न होने से व्यवस्थागत सुधार की जरूरत स्पष्ट

स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं को मिला प्रेरणा और राष्ट्र सेवा का संदेश

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 के अवसर पर जनपद देवरिया में युवाओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करने के उद्देश्य से जिलेभर में विविध आयोजन किए गए। युवा कल्याण विभाग एवं युवक मंगल दलों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन कार्यक्रमों में खेल प्रतियोगिताओं, बौद्धिक गोष्ठियों और क्विज के माध्यम से युवाओं में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
विकास खंड गौरी बाजार की ग्राम पंचायत जोगिया में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद युवक मंगल दल द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, विकास खंड बैतालपुर स्थित आईटीआई सभागार में आयोजित क्विज प्रतियोगिता एवं गोष्ठी में विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन और राष्ट्र सेवा से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिससे युवाओं में बौद्धिक जागरूकता बढ़ी।
देवरिया सदर विकास खंड के खुखुन्दू चौराहा मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खुखुन्दू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बेलबनिया की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त भाटापारानी विकास खंड के केहूनियां ग्राम पंचायत एवं लार विकास खंड में विचार गोष्ठियों का आयोजन हुआ, जहां युवाओं को आत्मनिर्भरता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया गया। सलेमपुर एवं पथरदेवा विकास खंडों में वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रमों को और भी रोचक बना दिया।
कार्यक्रमों में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नीरज कुमार मिश्रा, आशीष सिंह, संतोष कुमार, अर्जुन सिंह, मंगल दल अध्यक्ष विकास यादव, गिरिजानंद गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

हमने कभी किसी को ग़ुलाम नहीं बनाया, मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया: सीएम योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म और भारत की सांस्कृतिक विरासत पर बड़ा और प्रेरणादायी बयान दिया। लखनऊ में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म ने कभी किसी को गुलाम नहीं बनाया और न ही अपनी विचारधारा को किसी पर बलपूर्वक थोपा, बल्कि सदैव मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया है।

सीएम योगी ने कहा कि भारत के पास सदियों से बल और बुद्धि दोनों रहे हैं, लेकिन कभी भी उनका दुरुपयोग नहीं किया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सनातन परंपरा का मूल उद्देश्य विश्व कल्याण रहा है।

स्वामी विवेकानंद की भूमिका को किया याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को अपनी बौद्धिक प्रतिभा के माध्यम से वैश्विक मंच पर स्थापित किया। शिकागो की धर्मसभा में उनका “मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं” कहना भारत की आत्मा और सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक था। उस समय भारत विदेशी आक्रांताओं के कारण अपनी चेतना खो चुका था, लेकिन विवेकानंद ने देश को आत्मबोध कराया।

ये भी पढ़ें – टैरिफ तनातनी के बीच भारत आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान

भारत ने हमेशा शरण दी, अत्याचार नहीं

सीएम योगी ने विवेकानंद के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि भारत ने संकट के समय दुनिया की शक्तियों को शरण दी, कभी किसी पर अपनी बात नहीं थोपी और न ही किसी को गुलाम बनाया। यही भारत की पहचान है।

आज भारत की ओर देख रही दुनिया

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज वैश्विक उथल-पुथल के दौर में दुनिया भारत से उम्मीद लगाए बैठी है। “मोदी जी कुछ करिए” जैसी आवाजें भारत की क्षमता पर वैश्विक विश्वास को दर्शाती हैं। इस विश्वास का सबसे बड़ा प्रतीक भारत का युवा है।

युवाओं को नशे से दूर रखना लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर पंचायत में खेल का मैदान बनाना है। “खेलोगे तो खिलोगे” के मंत्र से युवा नशे से दूर रहते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ अभियान में भागीदारी करने और नशा कारोबारियों को कुचलने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें – मकर संक्रांति: 14 या 15 जनवरी? जानें शुभ दिन और मुहूर्त

टैरिफ तनातनी के बीच भारत आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान

India-US Relations को लेकर एक बार फिर अहम संकेत मिले हैं। भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित भारत यात्रा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दोस्ती बेहद मजबूत, सच्ची और भरोसे पर आधारित है, जो किसी भी अस्थायी मतभेद से ऊपर है।

पदभार संभालने के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान में सर्जियो गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते केवल व्यापार या रणनीतिक लाभ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह साझेदारी सहयोग, विश्वास और साझा मूल्यों पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि असली दोस्तों के बीच कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वे अंततः बातचीत के जरिए सुलझ जाते हैं।

1–2 साल में भारत दौरे की उम्मीद

अमेरिकी राजदूत ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक या दो साल में भारत का दौरा कर सकते हैं।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि ट्रंप अक्सर देर रात फोन करते हैं, जो भारतीय समय के हिसाब से सुविधाजनक होता है, जिससे दोनों नेताओं के करीबी संबंधों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – सरकारी जमीन से हटाई जा रही अवैध मजार, बुलडोजर कार्रवाई पर एमआईएम यूथ ब्रिगेड का विरोध

ट्रेड डील पर जारी बातचीत

India-US Trade Deal को लेकर सर्जियो गोर ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारी सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं और अगली बैठक जल्द होने वाली है। उन्होंने माना कि भारत एक बड़ा और जटिल बाजार है, इसलिए ट्रेड डील को अंतिम रूप देना आसान नहीं है, लेकिन दोनों पक्ष सकारात्मक नतीजे के लिए प्रयासरत हैं।

भारत को मिली बड़ी रणनीतिक उपलब्धि

राजदूत ने यह भी घोषणा की कि अगले महीने भारत को PaxSilica का पूर्ण सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। PaxSilica अमेरिका की अगुवाई वाली पहल है, जिसका उद्देश्य सेमीकंडक्टर, ऊर्जा, AI, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स में सुरक्षित सप्लाई चेन बनाना है। इससे वैश्विक मंच पर भारत की रणनीतिक और तकनीकी भूमिका और मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें – मुजफ्फरपुर: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने दामाद की गोली मारकर की हत्या

सरकारी जमीन से हटाई जा रही अवैध मजार, बुलडोजर कार्रवाई पर एमआईएम यूथ ब्रिगेड का विरोध

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जनपद में सरकारी भूमि पर कथित रूप से किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्ती जारी है। इसी क्रम में अब्दुलगनी शाह की मजार पर रविवार से बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन की टीम ने पहले दिन मजार के गुंबद और मुख्य ढांचे को गिराया, लेकिन रात हो जाने के कारण कार्रवाई अस्थायी रूप से रोक दी गई। सोमवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से मजार के शेष हिस्से को गिराने का काम फिर से शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें – मुजफ्फरपुर: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने दामाद की गोली मारकर की हत्या

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज है और यहां लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं। कई बार नोटिस और चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष आरएस सिद्दीकी ने मजार गिराए जाने का विरोध दर्ज कराया। वे एक तख्ती लेकर मौके पर पहुंचे, जिस पर लिखा था— “देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है”। सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है और मजार गिराने के लिए कोई स्पष्ट लिखित आदेश सार्वजनिक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं और जो भी उनके साथ खड़ा होना चाहे, आ सकता है।

ये भी पढ़ें – Nainital Tragedy: ट्रक के केबिन में केरोसिन लैंप जलाने से दो की मौत

प्रशासन ने हालांकि इन आरोपों को निराधार बताया है। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है और किसी भी धार्मिक भावना को आहत करने का उद्देश्य नहीं है। पूरे घटनाक्रम पर जिले की निगरानी बनी हुई है।