देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चए जा रहे सघन अभियान के तहत गौरीबाजार थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उसके कब्जे से लाइसेंसी 315 बोर रायफल बरामद की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना गौरीबाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बैतालपुर कस्बा स्थित पूर्वी ढाला के पास से अभियुक्त अशोक पाण्डेय पुत्र विश्वनाथ पाण्डेय, निवासी बांकी फुलवरिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी थाना गौरीबाजार में पंजीकृत मुकदमा संख्या 32/2026 से संबंधित है, जिसमें अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ सीएलए एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
घटना 24 जनवरी 2026 की है, जब वादी वीरेंद्र यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन विवाद और निर्माण कार्य को लेकर अभियुक्त व उसके साथियों ने गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी रायफल से फायरिंग की थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।
इस मामले में पहले ही दो नामजद अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय और विनोद पाण्डेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वर्तमान गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।
टैग: देवरिया पुलिस, गौरीबाजार थाना, अपराध नियंत्रण, हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित गिरफ्तार, लाइसेंसी रायफल बरामद
मांगो को लेकर अधिशासी अधिकारी को सौपा पत्रक
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कैंप कार्यालय तहसील बाईपास रोड बरहज पर एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमें 24/12/2025 के नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को दिए गये ज्ञापन व उनके द्वारा दिए गये आश्वासन पर चर्चा की गई ।
चर्चा में तय हुआ कि अधिशासी अधिकारी से मिलकर पुछा जाए कि सड़क बनाने मे आने वाली सारी खामियां ज़ब दूर कर ली गयी थी और पैसा रिलीज कर दिया गया है तो सड़क निर्माण में विलंब का क्या कारण है ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय समानता दल का एक प्रतिनिधि मण्डल अधिशासी अधिकारी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा लेकिन वह नहीं मिली । इस दौरान खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव कामरेड विनोद कुमार सिंह ने दूरभाष से अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप से बात की अधिकारी ने बताया की जल्द ही टेंडर कर काम शीघ्र चालू कराया जाएगा । विनोद कुमार सिंह ने अधिकारी को उनके वादे को याद कराया तो उन्होंने कहा कि मान्यवर आपको लगता है मेरे वजह से विलंब हो रहा है। तो ऐसा नहीं ।
कामरेड विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यदि 15 दिन में कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ तो हम लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे । इसकी सारी जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी की होगी ।
प्रतिनिधि मण्डल में विनोद कुमार सिंह राज्य सचिव खेत मजदूर यूनियन, संजयदीप कुशवाहा प्रांतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय समानता दल ,अरविंद कुशवाहा जिला सचिव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी देवरिया, राम ध्यान प्रधान, राजेन्द्र पाल, आजाद अंसारी, सुजीत, मान सिंह कुशवाहा, विजय प्रताप,हरिकेश प्रताप शामिल थे।
मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जनपद कुशीनगर में शासी निकाय की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने की। बैठक का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में चिन्हित अल्पविकसित एवं मलिन बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति देना रहा।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत प्रस्तावित एवं स्वीकृत कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने शासन को डीपीआर प्रेषण, नगर निकायों से एनओसी प्राप्ति तथा लंबित प्रक्रियाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वीकृत प्रस्तावों को डूडा के माध्यम से क्रियान्वित कराने की अनुमति दी गई, जबकि शेष प्रस्तावों पर नगर निकायों से एनओसी प्राप्त होते ही डीपीआर व आगणन भेजने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं से एनओसी प्राप्त नहीं हुई है, उनके अधिशासी अधिकारी इसे कल सायंकाल तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में धन वसूली से जुड़े मामलों पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही दलालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की बात भी कही।
डीएम ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि आवास योजना के नाम पर कोई भी व्यक्ति धन की मांग करता है तो तत्काल विभाग को सूचित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि योजना के तहत चिन्हित बस्तियों में सड़क, नाली, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार, मु. जफर सहित सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
28 जनवरी से 02 फरवरी तक में सजेगा मगहर महोत्सव-2026
डीएम ने प्रेस वार्ता में दी विस्तृत जानकारी
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर की निर्वाणस्थली मगहर में 28 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक छह दिवसीय कबीर मगहर महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्यक्रमों की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश भी उपस्थित रहे।
प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि छह दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के लिए प्रत्येक दिवस के कार्यक्रमों का विस्तृत कैलेंडर तैयार कर लिया गया है। महोत्सव के प्रथम दिन 28 जनवरी को शाम 7:30 बजे से रात 11 बजे तक प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलौटा द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी।
29 जनवरी को शाम 6:30 बजे से रात 11 बजे तक कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित होगा।
30 जनवरी को संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव का आयोजन अपराह्न 1 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा।
31 जनवरी को शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे तक इंडियन आइडल फेम कुलदीप चौहान व टीप की प्रस्तुति तथा रात 8:30 बजे से 11 बजे तक गायक रूपेश मिश्र अपनी प्रस्तुति देंगे।
01 फरवरी को भोजपुरी नाइट के तहत रात 7:30 बजे से 11 बजे तक भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी का कार्यक्रम होगा।
02 फरवरी को शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे तक ग़ज़ल गायक कमाल खान और रात 8 बजे से 11 बजे तक “एक शाम पुरानी यादों के नाम” कार्यक्रम में अल्ताफ राजा व उनकी टीम प्रस्तुति देगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि संत कबीर दास की पावन भूमि पर आयोजित होने वाला यह महोत्सव जनमानस को स्वच्छता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देगा तथा कबीर साहब के विचारों से लोगों को प्रेरणा मिलेगी।
बिछुआ में 25 दिवसीय मेकअप आर्टिस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)।शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर के तत्वावधान में आयोजित 25 दिवसीय मेकअप आर्टिस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को सफल समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 2 जनवरी से 27 जनवरी तक चला, जिसमें छात्र-छात्राओं को सीमित संसाधनों में प्रोफेशनल मेकअप की विभिन्न तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. आर. पी. यादव ने की, जबकि डॉ. पूजा तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह का संचालन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।
प्रशिक्षण का दायित्व संध्या मालवीया ने निभाया, जिन्होंने 25 दिनों तक छात्र-छात्राओं को मेकअप आर्टिस्ट्री की आधुनिक एवं व्यावसायिक तकनीकों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। अंतिम दिन आयोजित मेकअप आर्टिस्ट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मकता और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रशिक्षण के अंत में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल मिनोटे, द्वितीय स्थान मरियम खान तथा तृतीय स्थान नुसरत जहां ने प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, वहीं सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. मनीषा आमटे ने आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. कीर्ति डेहरिया, डॉ. माधुरी पूसे, डॉ. नमिता चौबे, शान्तरेखा वाडिवा, मनोज जैन एवं डॉ. नसरीन अंजुम खान का सराहनीय योगदान रहा।
यूजीसी विरोध प्रदर्शन: सड़क पर उतरा युवा आक्रोश, निकाली विरोध रैली
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। यूजीसी के विरोध में युवाओं का आक्रोश अब सोशल मीडिया से निकलकर सड़क पर दिखाई देने लगा है। जिले के हर्रैया तहसील क्षेत्र में मंगलवार को यह विरोध उग्र रूप में सामने आया, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया।
मुरादीपुर से मेन मार्केट होते हुए तहसील हर्रैया तक हजारों युवाओं ने विरोध रैली निकाली। हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे तहसील परिसर गूंज उठा।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व दीपांशु सिंह ने किया। उनके नेतृत्व में सवर्ण समाज के युवाओं ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों को मजबूती से रखा और इसे समाज की बड़ी ताकत बताया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर किसी भी तरह की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम हर्रैया सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने युवाओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए ज्ञापन को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
मनरेगा बचाओ चौपाल में कांग्रेसियों ने भाजपा को बताया मजदूर विरोधी
क्षेत्र के रुस्तम बहियारी में हुआ मनरेगा बचाओ जन चौपाल का आयोजन
भाटपाररानी, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पूरे देश में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ जन चौपाल कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के रुस्तम बहियारी में जन चौपाल का आयोजन किया।कार्यक्रम में मनरेगा मजदूरों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए भाटपाररानी से कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को गरीबों, मजदूरों के विकास व उत्थान की कोई चिंता नहीं है, यह मजदूर विरोधी लोग हैं।मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को समाप्त कर यह सरकार गरीबों को उनके हाल पर छोड़ने का मन बना लिया है।कांग्रेस पार्टी इस योजना को बचाने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि यूपीए सरकार ने डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व में इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू किया था कि रोजगार के लिए किसी भी मजदूर को परिवार छोड़ कर परदेश न जाना पड़े, लेकिन यह सरकार इसे बंद कर मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता इस योजना को पुनः स्थापित करने के लिए लड़ाई लड़ रहा है इसके लिए गांव गांव जाकर चौपाल के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मनरेगा के जिला कोआर्डिनेटर सत्यप्रकाश मिश्र अंशु ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही मजदूरों का हित चाहती है। चौपाल को ब्लॉक अध्यक्ष सत्यपाल सिंह कुशवाहा, वरुण राय,विनोद दूबे, धुर्व प्रसाद आर्य,सलीम अली,सत्यम पांडेय,गौरीशंकर यादव,एडवोकेट शालिनी,छोटेलाल यादव,रामअवध यादव, रवींद्र मल्ल आदि ने सम्बोधित किया।
Andhra Pradesh News: पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रची पति की हत्या की साजिश, बेलन से पीटकर मार डाला
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी महिला लक्ष्मीमाधुरी ने अपने बॉयफ्रेंड गोपी और उसके दोस्त सुरेश के साथ मिलकर प्याज व्यापारी लोकम शिवनागराजू की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।
इस पूरे मामले की जानकारी गुंटूर के पुलिस अधीक्षक (SP) वकुल जिंदल ने सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को दी।
2007 में हुई थी शादी, दो बेटों की मां है आरोपी
एसपी वकुल जिंदल के मुताबिक, चिलुवुरु गांव निवासी प्याज व्यापारी लोकम शिवनागराजू की शादी साल 2007 में लक्ष्मीमाधुरी से हुई थी। दंपति के दो बेटे भी हैं। शादी के शुरुआती वर्षों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में रिश्तों में दरार आ गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि लक्ष्मीमाधुरी पहले विजयवाड़ा में एक थिएटर के टिकट काउंटर पर काम करती थी। वहीं उसकी पहचान सत्तेनपल्ली निवासी गोपी से हुई, जो धीरे-धीरे अवैध संबंध में बदल गई। इस दौरान उसने अपने पति को नीची नजर से देखना शुरू कर दिया और उसका व्यवसाय भी बंद करवा दिया।
ये भी पढ़ें – UGC Rules पर रामगोपाल यादव का बड़ा बयान, बोले– ‘UGC इज ऑल राइट’
पति से छुटकारा पाने की बनी साजिश
लक्ष्मीमाधुरी ने अपने पति शिवनागराजू को हैदराबाद में बॉयफ्रेंड गोपी के पास नौकरी करने के लिए भेज दिया था। हालांकि कुछ समय बाद शिवनागराजू वापस अपने गांव लौट आया और घर से ही काम करने लगा। इससे लक्ष्मीमाधुरी और गोपी के मिलने में बाधा आने लगी।
पति के व्यवहार और पत्नी के बदलते रवैये को लेकर दोनों के बीच झगड़े होने लगे। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान लक्ष्मीमाधुरी ने अपने पति से हमेशा के लिए छुटकारा पाने की योजना बना ली।
नींद की गोलियां और बेलन से हत्या
हत्या की साजिश के तहत गोपी ने अपने दोस्त कम्भमपाटी सुरेश (RMP) से नींद की गोलियां हासिल कीं और लक्ष्मीमाधुरी को दीं। तय योजना के अनुसार, 18 तारीख को लक्ष्मीमाधुरी ने नींद की गोलियों को पीसकर बिरयानी में मिलाया और अपने पति को खिला दिया।
जब शिवनागराजू गहरी नींद में चला गया, तब लक्ष्मीमाधुरी, गोपी और सुरेश ने मिलकर उसके हाथ-पैर पकड़े और छाती पर बेलन से जोरदार वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हार्ट अटैक दिखाने की कोशिश, पोस्टमार्टम से खुला राज
हत्या के बाद आरोपियों ने यह दिखाने की कोशिश की कि शिवनागराजू की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हालांकि पुलिस को मृतक के कान से खून निकलता दिखाई दिया, जिससे संदेह गहराया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छाती की हड्डियां टूटी पाई गईं, जिससे हत्या की पुष्टि हो गई। सख्त पूछताछ के दौरान लक्ष्मीमाधुरी ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
एसपी वकुल जिंदल ने बताया कि लक्ष्मीमाधुरी की निशानदेही पर उसके बॉयफ्रेंड गोपी और दोस्त सुरेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए सामान भी बरामद कर लिए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/search/label/AE%20exam?m=1
India-EU FTA: भारत-यूरोपीय यूनियन डील से अमेरिका को झटका, ट्रंप की धमकियों पर लगा ब्रेक
India-EU FTA: भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को वैश्विक व्यापार और भू-राजनीति के लिहाज से बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक समझौते से न सिर्फ भारत और यूरोप के आर्थिक संबंध मजबूत होंगे, बल्कि इसे अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
विशेषज्ञों के मुताबिक यह डील ट्रंप की उन धमकियों पर भी पानी फेरती है, जिनके जरिए वह ग्रीनलैंड मुद्दे को लेकर यूरोपीय देशों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। हाल के दिनों में ट्रंप ने फ्रांस को धमकी दी थी कि अगर यूरोप उनके रुख के खिलाफ गया तो फ्रेंच वाइन पर 200 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जाएगा। हालांकि, भारत-ईयू एफटीए के तहत भारत अब यूरोपीय शराब और वाइन पर टैरिफ कम करने जा रहा है।
यूरोपीय कारें और शराब होंगी सस्ती
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एफटीए लागू होने के बाद भारत में यूरोपीय कारों पर लगने वाला टैक्स भारी कटौती के साथ घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया जाएगा। अभी बीएमडब्ल्यू, फॉक्सवेगन और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारों पर 110 प्रतिशत तक टैक्स लगता है। इस फैसले से भारतीय ऑटो मार्केट में यूरोपीय कारें कहीं ज्यादा किफायती हो सकती हैं।
वहीं, यूरोप से आयात होने वाली शराब और वाइन पर टैक्स 150 प्रतिशत से घटाकर 20 से 30 प्रतिशत के बीच लाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा ऑलिव ऑयल पर लगने वाला 40 प्रतिशत आयात शुल्क पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। यानी यूरोपीय देशों को भारत में ऑलिव ऑयल एक्सपोर्ट करने पर अब कोई टैरिफ नहीं देना होगा।
ये भी पढ़ें – देवरिया: बरहज में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत गंभीर
ग्रीनलैंड मुद्दे पर अमेरिका-यूरोप आमने-सामने
इस समय अमेरिका और यूरोपीय देश ग्रीनलैंड को लेकर आमने-सामने हैं। यूरोपीय देशों ने ग्रीनलैंड पर ट्रंप के कब्जे के कथित प्लान का खुलकर विरोध किया है और डेनमार्क के समर्थन में खड़े नजर आए हैं। इससे नाराज होकर ट्रंप ने आठ यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है और भविष्य में इसे और बढ़ाने की धमकी भी दी है।
इसी तनाव के बीच भारत-ईयू एफटीए को अमेरिका के लिए रणनीतिक झटका माना जा रहा है, क्योंकि इससे यूरोप को भारत जैसा बड़ा और स्थिर व्यापारिक साझेदार मिल गया है।
मैक्रों और ट्रंप के बीच बढ़ा टकराव
ग्रीनलैंड विवाद के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने ट्रंप को एक और झटका देते हुए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया था। इस कदम से ट्रंप काफी नाराज हो गए और उन्होंने फ्रेंच वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी।
ट्रंप ने फ्रांस की अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए यह भी कहा था कि मैक्रों जल्द ही पद से हटने वाले हैं। गौरतलब है कि बोर्ड ऑफ पीस एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जिसका उद्देश्य गाजा युद्ध के बाद शांति, पुनर्निर्माण और स्थिरता लाना है। इसकी स्थायी सदस्यता के लिए 1 बिलियन डॉलर का योगदान तय किया गया है, जबकि अस्थायी सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का होगा।
वैश्विक व्यापार में भारत-ईयू की नई भूमिका
कुल मिलाकर, India-EU Free Trade Agreement बदलते वैश्विक व्यापार समीकरणों में भारत और यूरोप को एक-दूसरे के और करीब लाता है। यह डील न सिर्फ दोनों की अर्थव्यवस्थाओं को मजबूती देगी, बल्कि अमेरिका के दबाव और टैरिफ राजनीति के बीच एक वैकल्पिक और मजबूत व्यापारिक धुरी के रूप में उभरती नजर आ रही है।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/search/label/AE%20exam?m=1
UGC Rules पर रामगोपाल यादव का बड़ा बयान, बोले– ‘UGC इज ऑल राइट’
UGC Rules: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को लेकर बड़ा और साफ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग UGC के नए नियमों का विरोध कर रहे हैं, वे वास्तव में ओबीसी, एससी, अल्पसंख्यक और ईडब्ल्यूएस वर्गों के विरोधी हैं। रामगोपाल यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जारी किए गए नियम पूरी तरह सही हैं और वे इनका समर्थन करते हैं।
रामगोपाल यादव ने कहा, “UGC इज ऑल राइट। जो लोग इस मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं, वे दलितों, पिछड़ों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के हितों के खिलाफ खड़े हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि नए नियम सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में हैं।
संसद में उठेंगे विदेश नीति और अत्याचार के मुद्दे
रामगोपाल यादव ने यह भी ऐलान किया कि संसद सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी विदेश नीति का मुद्दा प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि देश चारों तरफ से घिर चुका है और मौजूदा विदेश नीति पूरी तरह विफल साबित हुई है। उनके मुताबिक सरकार अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर देश के हितों की रक्षा करने में असफल रही है।
इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा भी संसद में उठाने की बात कही। रामगोपाल यादव ने कहा कि राज्य में कमजोर वर्गों के खिलाफ घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है। उन्होंने ‘SIR’ से जुड़े मामले को भी सदन में उठाने का संकेत दिया।
ये भी पढ़ें – India-EU Free Trade Deal: बीयर-शराब सस्ती, टैरिफ खत्म
यूपी सरकार और केंद्र पर साधा निशाना
रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की बैठक के लिए कोई ठोस एजेंडा तय नहीं किया गया, जिससे सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़े होते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब सत्ता भ्रष्ट कर देती है, तो दिमाग काम करना बंद कर देता है और यही हाल यूपी सरकार का हो गया है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग सार्वजनिक रूप से धर्म की बात करते हैं, वही लोग धर्मगुरुओं का अपमान कर रहे हैं। रामगोपाल यादव ने इसे पाखंड करार देते हुए कहा कि सरकार का रवैया दोहरा है।
UGC नियमों को लेकर देशभर में विरोध
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में UGC के नए नियमों को लेकर विरोध तेज है। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई नेताओं ने भी इन नियमों के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं, प्रांतीय सेवा के अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने भी UGC नियमों और इससे जुड़े मुद्दों को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे यह मामला और ज्यादा राजनीतिक रंग ले चुका है।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/09/shrinkage-limit-test-hindi.html?m=1
India-EU Free Trade Deal: बीयर-शराब सस्ती, टैरिफ खत्म
India-EU Free Trade Deal: करीब 18 वर्षों तक चली लंबी बातचीत के बाद भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement – FTA) पर 27 जनवरी को मुहर लग गई। इसे भारत-यूरोप आर्थिक संबंधों में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस समझौते के लागू होने के बाद यूरोप भेजे जाने वाले लगभग 97 प्रतिशत भारतीय उत्पादों पर टैरिफ पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, जिससे भारत को हर साल करीब 75 बिलियन डॉलर की सीमा शुल्क बचत होने का अनुमान है।
इस एफटीए का सीधा फायदा भारतीय निर्यातकों को मिलेगा। टेक्सटाइल, फार्मा, केमिकल्स, ऑटो पार्ट्स, इंजीनियरिंग गुड्स और कृषि उत्पाद जैसे सेक्टरों में भारत की प्रतिस्पर्धा यूरोपीय बाजार में और मजबूत होगी। वहीं, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए भी यह डील राहत लेकर आई है, क्योंकि यूरोपीय उत्पाद अब पहले से कहीं ज्यादा सस्ते मिल सकते हैं।
बीयर, वाइन और कारें होंगी सस्ती
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-ईयू एफटीए के बाद बीयर की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। वहीं, वाइन के दाम 20 से 30 प्रतिशत तक कम होने की संभावना जताई जा रही है। सबसे बड़ा असर ऑटो सेक्टर में देखने को मिल सकता है। फिलहाल यूरोप से आयात होने वाली कारों पर 110 प्रतिशत तक का भारी टैरिफ लगता है, जो एफटीए के बाद घटकर 10 प्रतिशत तक आ सकता है। इससे लग्जरी और इलेक्ट्रिक कारें भारतीय बाजार में काफी सस्ती हो सकती हैं।
इसके अलावा, पास्ता, चॉकलेट और अन्य यूरोपीय फूड प्रोडक्ट्स पर अभी 50 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाया जाता है। एफटीए के बाद यह शुल्क पूरी तरह खत्म हो जाएगा, जिससे ये उत्पाद आम उपभोक्ताओं की पहुंच में आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें – पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से 1 दर्जन महिला-पुरुष हिरासत में
अमेरिकी टैरिफ के बीच भारत-ईयू डील का महत्व
भारत-ईयू एफटीए ऐसे समय पर हुआ है, जब वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत समेत कई देशों पर हाई टैरिफ लगाए जाने से अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हुआ है। अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाए जाने से भारत को वैकल्पिक बाजारों की तलाश करनी पड़ी।
इसी पृष्ठभूमि में यूरोपीय यूनियन के साथ यह डील दोनों पक्षों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है। इससे पहले यूरोपीय यूनियन ने लैटिन अमेरिकी देशों के साथ भी व्यापार समझौता किया था, जिससे यह संकेत मिलता है कि ईयू पारंपरिक साझेदारों से आगे बढ़कर नए और स्थिर बाजारों की ओर कदम बढ़ा रहा है।
2032 तक 96 प्रतिशत टैरिफ खत्म करने का लक्ष्य
एफटीए के तहत यूरोपीय यूनियन ने 2032 तक भारत के साथ व्यापार होने वाले करीब 96 प्रतिशत सामानों पर टैरिफ खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। इससे यूरोपीय यूनियन को हर साल लगभग 4 बिलियन डॉलर की बचत होने का अनुमान है, जबकि भारत को निर्यात बढ़ाने और रोजगार सृजन में मदद मिलेगी।
कुल मिलाकर, India-EU Free Trade Deal बदलते वैश्विक व्यापार परिदृश्य में भारत के लिए एक मजबूत और स्थायी आर्थिक साझेदारी की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/09/shrinkage-limit-test-hindi.html?m=1
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से 1 दर्जन महिला-पुरुष हिरासत में
देवरिया के बैतालपुर में होटल पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, एक दर्जन संदिग्ध महिला-पुरुष हिरासत में
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) होटल छापेमारी की बड़ी कार्रवाई देवरिया जिले के गोराबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बैतालपुर में पुलिस ने एक होटल पर अचानक छापेमारी कर एक दर्जन संदिग्ध महिला व पुरुष को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, बीते कुछ दिनों से बैतालपुर होटल गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। होटल में बाहरी लोगों की आवाजाही, संदिग्ध गतिविधियां और नियमों के उल्लंघन की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा।
ये भी पढ़ें – यूजीसी नियम 2026 और अलंकार अग्निहोत्री: शिक्षा नीति से सियासत तक
होटल छापेमारी में क्या-क्या मिला
छापेमारी के दौरान होटल के विभिन्न कमरों की तलाशी ली गई। पुलिस ने एक दर्जन संदिग्ध महिला व पुरुष को मौके से पकड़ा, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कई लोग पहचान पत्र नहीं दिखा सके, वहीं होटल रजिस्टर में भी अनियमितताएं पाई गईं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल में ठहरने के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस ने होटल प्रबंधन से आवश्यक दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
पुलिस जांच में जुटी, होटल संचालक पर गिरेगी गाज गौरीबाजार पुलिस का कहना है कि देवरिया होटल छापेमारी के मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यदि होटल संचालक की लापरवाही या अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं होटल का उपयोग अवैध कार्यों के लिए तो नहीं किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें गोपालगंज में दरिंदगी: 2 साल की मासूम से रेप
स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की सराहना
बैतालपुर क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस होटल को लेकर लंबे समय से संदेह बना हुआ था। देवरिया पुलिस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।
देवरिया पुलिस का स्पष्ट संदेश
इस छापेमारी के माध्यम से पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में देवरिया होटल जांच अभियान और तेज किया जा सकता है।
