संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के समस्त प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) द्वारा जारी सूचना में दी गई है।
सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश पंचायतराज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली-1994 के तहत आलेख्य में आवश्यक संशोधन कर निर्वाचक नामावली तैयार की गई है तथा उसका प्रकाशन कर दिया गया है। प्रकाशित नामावली की एक प्रति निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, संबंधित खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों में 10 जून 2026 से आमजन के निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी।
अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों के मतदाताओं से प्रकाशित निर्वाचक नामावली का अवलोकन करने की अपील की है।

You missed